Friday, November 15, 2013

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 नवम्बर 2013- पुलिसथाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 नवम्बर 2013 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महू नाका चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बालदा कॉलोनी निवासी बिल्ला पिता कन्हैयालाल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय जिंदा कारतूस जप्त की गयी।
           पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 14 नवम्बर 2013 को 19.50 बजे, जूनी इंदौर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जयहिन्द नगर झोपड़पट्‌टी निवासी संतोष पिता किशोरीलाल (26) तथा चंद्रभागा निवासी चेतन पिता मुन्नालाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरी तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 14 नवम्बर 2013 को 14.30 बजे, टेम्पो स्टैण्ड मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेशीपुरा निवासी राजू पिता जीवनलाल (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 14 नवम्बर 2013 को 12.00 बजे, चाणक्यपुरी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले तेजपुर गड़बड़ी निवासी राजेश पिता दकतदास (27) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
              पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 14 नवम्बर 2013 को 14.30 बजे, ममता नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले एकतानगर निवासी पिंटू उर्फ प्रमोद पिता रमेश राजपूत (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment