Thursday, February 14, 2013

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 14 फरवरी 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2013 को 21.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वायएन रोड अंग्रेजी वाइन शॉप के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 138 न्यू शीतलनगर निवासी रोहित पिता दीपसिंह (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 13 फरवरी 2013 को 17.00 बजे भूसा मण्डी रोड मालवीय नगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 265 इदरिद्गा नगर निवासी विनोद पिता बीरबल सिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment