Friday, November 16, 2012

क्राईम ब्रांच द्वारा चार पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, मारूति कार बरामद

पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ. आशीष द्वारा अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को अपराधों की रोकथाम एवं विशेषकर चार पहिया वाहन चोरी के अपराधियों को पकडने हेतु निर्देशित किया गया था। इन अपराधों की पतारसी हेतु निरीक्षक जयंत सिंह राठौर, निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार, उप निरीक्षक विनोद सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर वाहन चोर संदेही 1. लक्की उर्फ लालू पिता भोलाराम कछवाह नि. नादिया नगर इंदौर एवं 2. नवीन उर्फ यश तिवारी पिता संतोष तिवारी नि छोटी खजरानी इंदौर को वाहन चोरी की शंका में पकडा गया। संदेहियों से वाहन चोरी के संबध में सखती से पूछताछ करने पर उन्होने चार पहिया वाहन मारूति कार पलासिया क्षेत्र से चोरी करना बताया। आरोपियों से अन्य वाहन चोरी के सबंध में पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी वाहन मिलने की संभावना है। संदेहीयो को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना पलासिया के सुपुर्द किया गया।
        उपरोक्त संदेही वाहन चोरो को पकडने में प्रआरनरेन्द्र सिंह गौर आर भगवान सिह, जितेन्द्र सिंह परमार, संतोष सिंह सेंगर विनोद शर्मा, विशाल दीक्षित, भीम सिंह, योगेश परमार का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment