Saturday, June 30, 2012

थाना पंढरीनाथ क्षैत्र के 02 कुखयात बदमाश जिलाबदर

इन्दौर -दिनांक 30 जून 2012- थाना पंढरीनाथ के कुखयात बदमाश विजय पिता आभाराव उर्फ अशोक गायकवाड़ (22) निवासी सीपी शेखर नगर इंदौर तथा दगा उर्फ दगड़ू पिता प्रकाश मांग मराठा निवासी सीपी नगर के आदतन अपराधी होने से तथा क्षैत्र की जनता में इनका काफी भय होने से इनके अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु थाना पंढरीनाथ द्वारा जिलाबदर तैयार कर एडीएम महोदय के समक्ष पेश किया गया था। उक्त बदमाशो के विरूद्व थाना पंढरीनाथ पर मारपीट, अवैध वसूली, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, गंभीर रूप से चोट पहुॅचाना, अपहरण, बलात्कार, नकबजनी, जान से मारने की धौंस देना आदि विभिन्न प्रकार के अपराध पंजीबद्व है। जिससे क्षैत्र की लोक व्यवस्था भंग होने की संभावना अत्यधिक बनी रहती है। अपर जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेश से उपरोक्त बदमाशो विजय पिता आभाराव उर्फ अशोक तथा दगा उर्फ दगड़ू पिता प्रकाश मांग मराठा निवासी सीपी नगर इंदौर को 01 वर्ष के लिए इन्दौर एवं इंदौर के सीमावर्ती जिलो से जिलाबदर किया गया।
        थाना पंढरीनाथ के 03 कुखयात बदमाश 1. अथहर बेग पिता सरवर बेग निवासी बम्बई बाजारइंदौर, 2. फिरोज पिता अब्दुल रसीद निवासी कबूतर खाना इंदौर, 3. मोईन उर्फ बादशाह पिता अब्दुल रसीद निवासी कबूतर खाना इंदौर, जिनके विरूद्व थाना पंढरीनाथ में बलवा, दंगा, हत्या का प्रयास, लूटपाट, अवैध वसूली, शासकीय संपत्ति का नुकसान पहुॅचाना, अवैध हथियार, मारपीट, रास्ता रोकना, घर में घुसकर मारपीट आदि जैसे अपराध कर जनता में अपना भय उत्पन्न करना जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्व है। जिनकी अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए थाना पंढरीनाथ से जिलाबदर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर श्रीमान अपर जिला दंडाधिकारी महोदय के समक्ष पेश किया गया।

No comments:

Post a Comment