Monday, October 31, 2011

मध्यप्रदेष पुलिस खेलों का स्वर्ण जयंती आयोजन ०१ नवम्बर से इंदौर में

इन्दौर -दिनांक ३१ अक्टूबर २०११- पुलिस महानिरीक्षक विसबल पष्चिम क्षैत्र श्री डी.एस.सेंगर ने बताया कि स्वर्ण जयंती आयोजन के रूप में समपन्न होने जा रही ५०वीं स्पर्धा दिनांक ०१ नवम्बर से ०४ नवम्बर २०११ तक इंदौर स्थित विभिन्न खेल मैदानों पर संचालित की जायेगी। स्पर्धा की मेजबानी विषेष सषस्त्र बल पष्चिम क्षैत्र द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर ०१ नवम्बर को सायंकाल ०३.०० बजे राजवाड़ा स्थित माता अहिल्या देवी प्रतिमा के समक्ष सर्वप्रथम खेल मषाल प्रज्वलित कर पुलिस धावकों की टोली को इंदौर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री जगत सिंह रवाना करेगें। यह मषाल कृष्णपुरा पुलिया जेल रोड़, पोलोग्राउन्ड चौराहा होते हुए महेषगार्ड स्थित कार्यक्रम स्थल आरएपीटीसी मैदान पहुचेगी जहॉ स्पर्धा का औपचारिक रंगारंग शुभारंभ सायंकाल ०४.०० बजे श्री के.सी.वर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक करेगें।
    राज्य स्पर्धा में छः जोनल टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनमें जिला पुलिस बल जोन जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल तथा इंदौर की चार टीमों सहित विषेष सषस्त्र बल की दो टीमें हैं। कल दिनांक ०१ नवम्बर २०११ को निम्न खेल आयोजित किये जायेगें-

क्रं.    समय    खेल का नाम    लीग मैच    स्थान
१    २०००    बास्केटबॉल पुल-ए    मध्य जोन भोपाल विरूद्व पूर्वी जोन जबलपुर    आरएपीटीसी
२    २१००    बास्केटबॉल पुल-बी    विसबल जबलपुर विरूद्व पष्चिम जोन इंदौर    --०--
३    ०७००    फुटबॉल पुल-ए    पश्चिमजोन इंदौर विरूद्व उत्तरीजोन ग्वालियर    १५वी वाहिनी
४    ०९००    फुटबॉल पुल-बी    विसबल ग्वालियर विरूद्व पूर्वी जोन जबलपुर    --०--
५    १५३०    फुटबॉल पुल-ए    पष्चिम जोन इंदौर विरूद्व विसबल जबलपुर    --०--
६    ०८००    हॉकी पुल-ए    मध्य जोन भोपाल विरूद्व उत्तरी जोन ग्वालियर    प्रथम वाहिनी
७    १०००    हॉकी पुल-बी    विसबल ग्वालियर विरूद्व पूर्वी जोन जबलपुर    --०--
८    १२००    हॉकी पुल-ए    मध्य जोन भोपाल विरूद्व विसबल जबलपुर    --०--
९    १४००    हॉकी पुल-बी    विसबल ग्वालियर विरूद्व पष्चिम जोन इंदौर    --०--
१०    १७००    १०० मीटर फायनल     महिला    आरएपीटीसी
११    १७०५    १०० मीटर फायनल    पुरूष    --०--
१२    ०६००    १०००० मीटर दौड़    पुरूष    --०--
१३    ०७१५    १०००० मीटर दौड़    महिला    --०--
१४    ११००    दौड़ १०० मीटर हीट    पुरूष    --०--
१५    ११३०    दौड़ १०० मीटर हीट    महिला     --०--
१६    १२००    डेक्थलान ४०० मीटर फायनल    पुरूष    --०--
१७        मैराथन फायनल    पुरूष    सुपर कॉरीडोर
                 स्पर्धाओं के कुषल आयोजन एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु १५वीं वाहिनी विसबल परिसर में एक खेल कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक २४१९८८४ है।

No comments:

Post a Comment