Wednesday, September 28, 2011

अवैध हथियार सहित ०७ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ सितम्बर २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २७ सितम्बर २०११ को २२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लैन्टर्न चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजनगर इंदौर निवासी श्याम पिता नारायण प्रसाद (३३) तथा तिलकपथ इंदौर निवासी राहुल पिता अषोक जोषी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ चाकू बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २७ सितम्बर २०११ को १२.४५ बजे टेलीफोन नगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अजयबाग इंदौर निवासी आनंद उर्फ टिक्का पिता कमल मालवीय (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २७ सितम्बर २०११ को १६.३० बजे किला मैदान इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आड़ाबाजार इंदौर निवासी गौरव पिता मोहन दुबे (१८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २७ सितम्बर २०११ को २०.३० बजे हवाबंगला इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुखनिवास रोड़ इंदौर निवासी मोहन पिता देवीलाल (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २७ सितम्बर २०११ को १६.३० बजे ग्राम बलगारा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुरेष पिता रामप्रसाद ढोली (३१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक २७ सितम्बर २०११ को १९.०० बजे ०७ मील असरावद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले विनोद पिता शंकर (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment