Wednesday, April 20, 2011

अवैध हथियार सहित ०८ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २० अप्रेल २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ अप्रेल २०११ को २१.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के सामने सांवेर रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महादेव नगर इंदौर निवासी बेताबसिंह पिता दादूलाल सिंह पारदी (२३), मंगल पिता कालू पारदी (२०) तथा मुरली पिता पंजाब पारदी (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०३ छुरे बरामद किये गये।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १९ अप्रेल २०११ को ११.४० बजे मेघदूत नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गौरीनगर इंदौर निवासी पवन पिता चंद्रकांत मराठा (२७) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
         पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १९ अप्रेल २०११ को १२.३० बजे सत्यसाई चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर निवासी बाबू पिता रमेष (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक १९ अप्रेल २०११ को १२.०० बजे बापू गांधी नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले श्याम पिता शेखर चौकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १९ अप्रेल २०११ को १२.३० बजे ग्राम पोटलोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेष उर्फ सुरेष पिता रामचंद्र बागरी (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १९ अप्रेल २०११ को १२.१० बजे मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इन्दिरा नगर मांगलिया निवासी देवीलाल पिता सिद्वु संघार (४५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment