Saturday, March 19, 2011

अवैध रूप से केरोसिन बेचते हुये आरोपी गिरफ्तार, १५० लीटर नीला केरोसिन जप्त

इन्दौर - दिनांक १९ मार्च २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १८ मार्च २०११ को १२.५० बजे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग मनोरंजन पिता सी.एल. दुबे की रिपोर्ट पर शंकरगंज जिंसी इंदौर निवासी गौरव पिता महेष गुप्ता के विरूद्व धारा ३/७ आवष्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त आरोपी गौरव गुप्ता अपनी कंट्रोल की दुकान में अवैध रूप से नीला केरोसिन बेच रहा था। पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी गौरव पिता महेष गुप्ता निवासी शंकरगंज जिंसी इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से १५० लीटर नीला केरोसिन कीमती २००० रूपये का जप्त कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment