Sunday, February 13, 2011

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १३ फरवरी २०११- पुलिस थाना खुडेल द्वारा कल दिनांक १२ फरवरी २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिवडाय अम्बामाता मन्दिर के पास खुडैल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ग्राम पिवडाय निवासी भगवती उर्फ भगवन्त पिता रामचन्द (्र ४१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया गया।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक १२ फरवरी २०११ को १३.१५ बजे बस स्टेण्ड मानपुर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ग्राम कुंजरोद पिता बुरकीलाल भील (्र २७) पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
       

No comments:

Post a Comment