Sunday, March 1, 2015

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2015-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2015 को 18.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमरपुरी भानगढ़ चौराहे के पास झोपड़ पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें भानगढ़ निवासी दिनेश पिता जगदीश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2015 को 18.30 बजे, जम्मू कश्मीर ढाबे के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं रहने वाले घनश्याम पिता तुलाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2015 को 20.15 बजे, चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं सविता पिता महेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2015- पुलिसथाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2015 को 09.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हिंगोट मैदान गौतमपुरा के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम टकरावदा थाना बड़नगर जिला उज्जैन निवासी मनसुख पिता मोहनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारिया जप्त किया गया।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2015 को 11.10 बजे, भूतेश्वर मंदिर रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदा नगर निवासी दीपक पिता विश्वनाथ पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, February 28, 2015

शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर, संयोगितागंज की शिकायतों का निराकरण किया गया

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद भापुसे ने बताया कि आज दिनांक 28.02.2015 को थानाघ् पलासिया परिसर मे अनुभाग संयोगितागंज के थाना पलासिया, संयोगितागंज एवं छोटी ग्वालटोली के लंबित शिकायत पत्रो के निराकरण हेतु उनके निर्देशन मे शिकायत निवारण श्विर का आयोजन किया गया जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज एवं थाना प्रभारी पलासिया, संयोगितागंज, छोटीग्वालटोली मय जॉचकर्ताओ के उपस्थित रहे ।
         शिकायत निवारण हेतु कुल लंबित 180 आवेदन पत्रों मे से 146 शिकायत पत्र जो कि मकान, दुकान, जमीन, प्लाट, पैसे, मारपीट, लडाई झगड़ा आदि से संबंधित थे का निराकरण किया गया इस हेतु शिकायत से संबंधित दोनो पक्षो को थाने पर बुलाकर उनकी शिकायतों का विधि सम्मत निराकरण किया गया
        शिविर मे 05 प्रकरणो मे आवेदक एवं अनावेदक को समझाईश देकर उनके परिवारो को विद्यटन से बचाया गया ,इन प्रकरणो मे पति-पत्नि एवं सास ससुर के विवाद के कारण पति-पत्नि अलग- अलग हो गये थे जिन्हे समझाकर विवादखत्म किया गया।

माननीय मुखयमंत्री महोदय करेगें, पुलिस आवास गृहो का लोकार्पण

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 1 मार्च 2015 को शाम 18.00 बजे पिगडम्बर (राऊ) स्थित इन्दौर पुलिस के कर्मचारियों/अधिकारियों के लिये निर्मित किये गये नए आवास गृहो का लोकार्पण माननीय मुखयमंत्री महोदय के कर कमलो के द्वारा किया जावेगा।
        पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन म.प्र. द्वारा पिगडम्बर (राऊ) स्थित नई पुलिस लाईन में आरक्षक/प्रधार आरक्षक स्तर के 136 तथा अराजपतित्रत अधिकारियों (सउनि/उनि स्तर) के 36 आवास गृहों का निर्माण किया गया है। इन आवस गृहों का निर्माण अत्यंत अल्प समय में किया जाकर, इन्दौर पुलिस के कर्मचारियों/अधिकारियों को निशुल्क आवास पात्रता के अधीन दिये जाने हेतु तैयार किया गया है।

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 45 गिरफ्तारी तथा 241 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 फरवरी को 01 स्थायी, 45 गिरफ्तारी तथा 241 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 13 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, आर-135 डॉक्टर का मकान खातीवाला टैंक से टीवी पर क्रिकेट का हारजीत कासट्‌टा खेलते मिलें आदेश पिता प्रतपाल राजपाल, शैलेन्द्र पिता रामदास राजपू तथा प्रेम डोडेजा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक लाख 69 हजार रूपयें नगदी तथा 01 लेपटाप, 02 मोबाइल व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 19.00 बजे, बडला खजराना पानी की टंकी के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इमरान तथा इरशाद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2260 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 13.30 बजे, सिरपुर माता मंदिर के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अंसार, राजेश, सोनू, रवि, रहीश, सुरेश, अंसार तथा दिनेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आम रोड़ पर शराब का सेवन करते 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 22.00 बजे, इन्डोजर्म के सामनेसांवेर रोड़ इंदौर से आम रोड़ पर शराब पी रहे सोहन पिता रामेश्वर पंवार, जितेन्द्र पिता गुलाबसिंह तोमर, उज्वल पिता रामअवध शर्मा तथा अप्पू पिता मोतीलाल गेहलोद को पकडा गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राधा गोविंद का बगीचा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलीं यहीं की रहने वाली राधाबाई पति गुड़डू कश्यप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 19.00 बजे, मिडलैण्ड ढाबे के पास झोपड़ पट्‌टी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं के रहने वाले संतोष पिता नारायण सिंह पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 12.10 बजे, रेत मण्डी चौराहा इंदौर से अवैधशराब ले जाते/बेचते मिलें ग्राम बंजर थाना भीकनगांव जिला खरगोन निवासी अनिल पिता रामकिशन गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 28 फरवरी 2015- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2015 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नेताजी सुभाष मार्ग जोशी रिफ्रेशमेंट के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 118 अहिरखेड़ी निवासी अजय उर्फ मुन्ना पिता राकेश श्रीवास्तव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, February 27, 2015

ग्रामीण अंचलों से अनाजमण्डी में आने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉली वाहनों को दुर्धटना से बचाने हेतु विशेष अभियान

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015-यातायात विभाग व्दारा इंदौर शहर के आस-पास के ग्रामीण अंचलों से प्रतिदिन आने वाले अनाज तथा फल व सब्जियों के किसानों के वाहन जिसमें ट्रेक्टर-ट्रॉली, आदि वाहनों को रात्रि के समय होने वाली दुर्धटनाओं से बचाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें इन वाहनों की टेल लाईट, ब्रेक लाईट, इण्डिकेटर के चालू स्थिति में न रखने वाले वाहनों के विरूध्द चेकिंग कार्यवाही की जा रही है । इस कार्यवाही में इन वाहनों के पीछे के भाग पर रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही भी जा रही है, ताकि रात्रि में पीछे से आने वाले वाहनो द्वारा, इन वाहनों को आसानी से देखा जा सके ।
        यातायात विभाग व्दारा दिनांक 23.02.15 से जारी इस विद्गोष अभियान के अन्तर्गत छावनी अनाज मण्डी के अन्दर आने वाले तथा अन्दर  खड़े वाहनों को चेक कर आज दिनांक तक कुल 300 वाहनों के पीछे दोनों साईड रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गयी है, यह कार्यवाही लगातार जारी रखी जावेगी । इस कार्यवाही के दौरान जिन भार वाहनों में उनकीबॉडी से अधिक लम्बाई वाले असुरक्षित ढंग से सरिये/एंगल का परिवहन करने वाले वाहनों पर आज दिनांक तक 12 वाहनों के विरूध्द मो.व्ही.एक्ट  प्रावधानों के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर कोर्ट चालान बनाया।
        उपरोक्त कार्यवाही के अतिरिक्त यातायात विभाग पद्गिचम क्षेत्र व्दारा महू नाके चौराहे पर बिना नम्बर, गलत नम्बर प्लेट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी तथा बिना हेलमेट धारण किये वाहन चालन करते दो पहिया वाहन चालकों के विरूध्द भी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक तक 938 वाहनों का चालान बनाकर 1,23,400 रूपये अर्थदण्ड किया गया है।  यातायात विभाग व्दारा यह कार्यवाही माह जनवरी से प्रारम्भ करते हुए 24 फरवरी-2015 तक बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहनों के चालकों के 9395 चालान कर 9,39,500 रूपयें का अर्थदण्ड किया गया। गलत नम्बर प्लेट वाहनों के 199 चालान करते हुए 72,500 रूपयें  अर्थदण्ड, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी चलते 114 चालान कर 49,500 रूपये तथा बिना रजिस्ट्रेद्गान नम्बर दर्ज किये 14 वाहनो के विरूध्द कार्यवाही कर उनके चालान न्यायालय पेद्गा किया गया । यह अभियान भी लगातार जारी है ।




03 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 246 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 फरवरी को 05 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 246 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, न्यू खिजराबाद कालोनी खजराना एवं स्कीम नं. 134 आयडीए बिल्डिंग के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें तथा सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले साब्बीर उर्फ सब्बन पिता शौकत अली, विजय पिता कैलाश तथा राजकुमार पिता सिद्धनाथ सोलंकी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1140 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा एवं ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, सिरपुर माता मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले राजू उर्फ शफीक पिता लतीफ खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 325 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आम रोड़ पर शराब का सेवन करते 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को 22.00 बजे, अंग्रेजी वाईन शॉप के सामने वाय.एन. रोड़ इंदौर से आम रोड़ पर शराब पी रहे कृष्णा पिता काशीराम लवारिया, बबलू पिता बुद्धा धनोरिया, विजय पिता पूनमचंद भमोरिया तथा भगवानदास पिता रमेश बनगोईयां को पकडा गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, February 26, 2015

अंधे कत्ल का 24 घण्टे में पर्दाफाश, लूट के उद्‌देश्य से की गई थी हत्या

इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2015-पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 24-25 फरवरी 2015 के मध्य रात्रि में थाना परेदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत एनटीसी ग्राउण्ड में अज्ञात व्यक्ति के अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
         थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत एनटीसी ग्राउण्ड से दिनांक 24-25 फरवरी 2015 की मध्यरात्रि को एक अज्ञात व्यक्ति रोड़ की दूसरी तरफ रेत के पास में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे उपचार हेतु एम.वाय.एच. भेजा गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उक्त अज्ञात व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया था, जिसके सीने व पीठ पर चाकू के कई घाव थे। थाना परदेशीपुरा पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा मृतक के जेब से मिलें कागजों के आधार पर पता लगाने पर मृतक की दिलीप पिता फूलचंद गढवाल निवासी 17/19 सोमनाथ की नई चाल के रूप में पहचान हुई। उक्त जानकारी के आधार पर मृतक के लड़के नितिन व सौरभ से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक ड्रायवर था वघटना के पूर्व वह गुजरात से लौटा था। वह सोनथ गोड के साथ गुजरात गया था व उसने रात्रि 01.15 बजे के लगभग मृतक को अटल द्वार के पास छोड़ा था।
        इस अंधे कत्ल के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा अजय जैन एवं थाना प्रभारी परदेशीपुरा एस.के. दास के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सूचना संकलन करते हुए आस-पास के अनेकों लोगों व संदिग्धो से पूछताछ की तो, टीम को पता चला कि घटना दिनांक को रात्रि 1-1.30 बजे के आस-पास 3 लड़को व 1 लड़की का उक्त घटना स्थल एनटीसी ग्राउण्ड पर संदिग्ध अवस्था में देखे गए थे। उसी आधार पर पुलिस ने पतारसी की तो पता चला कि रात्रि में 01.30 बजे के लगभग 3 लड़को ने जिनके साथ एक लड़की भी थी, एनटीसी ग्राउण्ड से बाहर निकलते समय वहां से जा रहे मृतक दिलीप को रोका व उससे रूपयों की मांग की। मृतक द्वारा रूपयें न देने पर आरोपियों ने उसके उपर चाकू से हमला कर दिया। मृतक के सीने व पीठ पर चाकू से कई प्रहार करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया एवं दौड़कर रोड़ क्रास करता हुआ दूसरी तरफ रेत के पास गिर पड़ा। आरोपियोंने मृतक से उसका बैग, मोबाइल एवं पर्स छीन लिया था और वे भाग गये थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटा गया मश्रुका बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
          इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने की संपूर्ण कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देद्गान में थाना परदेशीपुरा के उप निरीक्षक के.आर. मंगरिया, सउनि मुन्नासिंह जादौन, प्रआर. देवेन्द्र, आर. अनिल, आर. गोविन्द, आर. शैलेन्द्र एवं आर. रितेश पाटीदार का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
         पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा उक्त अंधे कत्ल का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रूपयें के ईनाम देने की घोषणा की गई है।

03 आदतन, 03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 65 गिरफ्तारी तथा 209 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 फरवरी को 04 स्थायी, 65 गिरफ्तारी तथा 209 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2015 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ट्रांसपोर्ट नगर उज्जैन डीजल के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले राज नगर ए सेक्टर चंदन नगर निवासी-मनीष पिता बंंंशीपुरी तथा भूतिया बाबा का मंदिर शिव पार्वती नगर निवासी मोहन पिता शंकर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1260 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 25, 2015

05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।