Tuesday, March 4, 2014

05 लाख रूपयें के लिये धमकाने वाला क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 04 मार्च 2014- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा, भापुसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने बताया कि, थाना विजयनगर के अपराध क्रं. 54/14 धारा 506 भादवि के अपराध में अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षैत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति के पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर 05 लाख रूपयें की फिरौती मांगने एवं राशी न देने पर अश्लील गालियॉ देकर परेशान कर रहा था। 
उक्त अपराध में राजेश पिता शिवप्रसाद (22) निवासी ग्राम महुडिया तह. कन्नौद जिला देवास को क्राईम ब्रांच की टीम ने कन्नौद से पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 04 फर्जी सिम एवं दो मोबाईल जप्त किये गये है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, उसने फरियादी के ठेकेदार के मोबाईल से नंबर चोरी कर उसको पैसे के लिये धमका एवं गालियॉ दे रहा था। आरोपी फोन करने के बाद सिम बंद कर लेता था।
आरोपी की गिरफ्तारी में अपराध शाखा के सउनि (अ) अमित दिक्षित, सउनि ओमप्रकाश तिवारी, प्रआर विजय सिंह चौहान, आर. बलवंत इंगले, योगेन्द्र सिंह चौहान की उल्लेखनिय भूमिका रही है।

14 आदतन, 32 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन तथा 32 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 49 गिरफ्तारी, 203 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 मार्च 2014 को 07 स्थायी, 49 गिरफ्तारी व 203 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 मार्च 2014-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2014 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नायता मुंडला रोड़ इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलेंशहजाद, लाखन, रवि, दिलीप एवं मनीष को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2014 को 15.30 बजे, बर्फानी धाम मंदिर के पीछे मालवीय नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें कृष्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी रमेश पिता सीताराम भंवर (58) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1270 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2014 को 14.30 बजे, गुरूद्वारे के पास रोड़ नं-2 नन्दा नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जगजीवन राम नगर इन्दौर निवासी राजेश पिता गौरीशंकर जायसवाल (22) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 455 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सदरबाजर द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2014 को 14.30 बजे, हरदौल मंदिर के सामने सदर बाजार मेनरोड़ इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मराठी मोहल्ला निवासी संदीप पिता वीरेन्द्र शुक्ला (35) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 230 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 मार्च 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वेयर हाउस अनाज मंडी के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले केशर बाई का बगीचा इन्दौर निवासी नवीन पिता हरिलाल सिलावट (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 मार्च 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांधी धाम सब्जी मंडी एवं तंजीम नगर खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, तौफिक पिता साबीर खान (23) निवासी-गांधी ग्राम मस्जिद के पास खजराना एवं शादाब उर्फ लंगड़ा पिता कदीर खां (26) निवासी-तंजीम नगर खजराना इन्दौर कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 03 मार्च 2014 को 14.30 बजे, इण्डियन कॉफी हाउस न्यायालय परिसर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, रानीपुरा इन्दौर निवासी अफसान पिता शेरूखान (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, March 3, 2014

01 आदतन, 48 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 48 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 25 गिरफ्तारी, 122 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मार्च 2014 को 01 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 मार्च 2014-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रावजीबाजार थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नितिन, वतन, विशाल, असफाक तथावल्ला उर्फ इकबाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4330 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2014 को 15.00 बजे, ग्राम ढावली  से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें भगवानसिंह, आरिफ, शंकर, अजय, रफीक, शेरसिंह, सुन्दर तथा धर्मेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2050 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2014 को 12.55 बजे, पिपलियाहाना चौराहा से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें गोलू उर्फ ब्रजेश, प्रकाश तथा विमल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 मार्च 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले गाड़ी अड्‌डा झोपड़पट्‌टी निवासी रवि पिता रामलाल हरिजन कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2250 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2014 को 17.45 बजे, ट्रांसपोर्ट नगर से अवैध शराब ले जाते मिले सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर निवासी मोहन उर्फ शिवम पिता श्याम ठाकुर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1920 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2014 को 18.30 बजे, ग्राम अजनोद से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के रहने वाले विजय पिता अमरसिंह कुशवाह (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2014 को 13.50 बजे, सुपारी वाली गली सियागंज से अवैध शराब ले जाते मिले परदेशीपुरा निवासी संतोष पिता मदन गेहरवार (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैधहथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 मार्च 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2014 को 15.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता गोविन्द श्रीवास (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, March 2, 2014

01 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 59 गिरफ्तारी, 269 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मार्च 2014 को 06 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 269 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 मार्च 2014-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2014 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रावद से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें दिनेश जाट, मुकेश, अशोक बागरी एवं मुकेशसिंह को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2550 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2014 को 20.45 बजे, ग्राम असरावद ग्वाला कालोनी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के निवसाी- करण भीलाला, मनीष एवं गणेश सिंग को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 830 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2014 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एलजी शोरूम के सामने भंवरकुंआं रोड़ अशोक नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले तिरूपति नगर इन्दौर निवासी मुकेश पिता राजेश चौकसे (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 10 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2014 को 19.45 बजे, बेटमा सागौर रोड़ पुलिया के पास ग्राम बदीपुरा से अवैधशराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम काली बिल्लोद  निवासी भंवरसिंह पिता महेन्द्र सिंह सोलंकी (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2014 को 2.30 बजे, बाबू ढाबे के सामने चोरल से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के निवासी कमल पिता मांगीलाल पंवार (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 680 रूपयें कीमत की 6 क्वाटर अवैध देशी शराब एवं 03 बोतल बियर जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2014 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोकुलदास हॉस्पिटल के सामने इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सीआरपी लाईन निवासी अशोक पिता पृथ्वीराज परमार (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2014 को 21.45बजे, सरवटे बस स्टेण्ड अग्रेजी शराब दुकान के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गोमा की फेल इन्दौर निवासी विशाल पिता संतोष (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, March 1, 2014

01 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 59 गिरफ्तारी, 269 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 फरवरी 2014 को 06 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 269 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2014-पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जफरभाई की कालोनी बजरंग नगर  इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑखेलते मिलें दुश्यंत लोधी, कालूराम साहू, दरियाबसिंह, रामकिशन साहू एवं विजयराम साहू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 27700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2014 को 14.50 बजे, रेल्वे स्टेशन बड़ी लाईन ब्रिज के नीचे इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें रफीक खान, साजिद एवं मुकेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2014 को 21.40 बजे, रोड़ नं.24 नन्दा नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सर्वहारा नगर निवासी-अनिल पिता सोनू भटकर (35) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2014 को 15.30 बजे, सेठी संबंध नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सेठी संबंध नगर निवासी-विजय पिता नारायण काले (35) एवं स्वर्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी-बाबूलाल पिता नन्दराम मालवीय (55) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 240 रूपयें नगदी तथासट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2014- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2014 को 22.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर देशी कलाली के सामने इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदा नगर निवासी दीपक पिता विष्णु यादव (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।