Wednesday, February 26, 2014

राजबाडा को नो-पार्किग जोन क्यों नही बनाया जाता है? बच्चों की जिज्ञासा एवं पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन के उत्तर





इन्दौर -दिनांक 26 फरवरी 2014- यातायात नियम सभी के लिये समान है तो महिलाओं एवं लडकियों को पुलिस क्यों छोड देती है ? रविवार को पुलिस सक्रिय कम क्यों रहती है ? पुलिस के पास कितने कर्मचारी है ? अन्य संस्थाओं के साथ कुछ अवसरों को छोडकर समन्वय क्यों नही होता ? 100 नम्बर डॉयल करने के पर पुलिस कितनी देर में मदद करती है ?  कुछ इसी तरह के रोचक एवं गंभीर प्रश्न छात्राओं द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी से किये गये ।  
दिनांक 26.02.2014 को बीएम कॉलेज में बच्चों से संवाद करने जब पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री विपिन माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अरविन्द तिवारी, श्री गोविन्द रावत, श्री विजय सिंह पंवार के साथ 400 छात्राओं से सम्मुख हुये ।  
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री माहेश्वरी ने अपने उद्‌बोधन में बताया कि यातायात तभी सुधरेगा जब हम स्वप्रेरणा से यातायात नियमों का पालन करना प्रारंभ करें।  पुलिसअपने दायित्वों का निर्वाहन तब अच्छे से कर सकती है, जब आमजनता सहयोग के लिये आगे आये ।  हम दिन-प्रतिदिन आम जनता से जुडने के प्रयास कर रहे है लेकिन जब तक आप लोगो की भागीदारी नही बढेगी हमारे प्रयास विफल ही रहेगे । 
कॉलेंज फार्मेसी, मैनेजमेन्ट एवं इंजीनियरिंग के बच्चों ने अपने सवाल बडी निर्भिकता होकर पूछे जिनका बडी ही शालीनता के साथ प्रतिउत्तर अधिकारीगण ने दिया।
प्रश्न :- मुंह पर कपडा बॉधना, आटो रिक्शा वालों द्वारा मनमानी से पैसे लेना और टाटा मैजिक वालों के व्यवहार की ओर पुलिस ध्यान क्यों नही देती ? 
उत्तर :- यह लोक परिवहन होते है, जिनका सर्वाधिक सामना आमजनता को करना पडता है, पुलिस द्वारा कई सामाजिक सगंठनों की सहायता से इन परिवहन चालकों को प्रशिक्षित भी किया जाता है, इसके अतिरिक्त किसी भी वाहन चालक की शिकायत प्राप्त होने पर दण्डात्मक कार्यवाही भी की जाती है । 
प्रश्न :- कई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते है, पुलिस कार्यवाही क्यों नही करती है  ? 
उत्तर :- यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है, इस ओर विशेष ध्यान देते हुये अत्याधुनिक उपकरण भी क्रय किये गये है, जिनकेसकारात्मक परिणाम शीघ्र ही आप लोगो को परिलक्षित होगे । 
प्रश्न :- जब यातायात नियम सभी के लिये समान है तो तीन सवारी लडकियों पर कार्यवाही क्यों नही की जाती है ?
उत्तर कार्यवाही दोनो पर की जाती है किन्तु पुलिस का प्रयास अपराधों की रोकथाम भी करना होता है ।  प्रायः देखने में आता है कि कई आपराधिक प्रवृत्ति के जैसे चेन स्नेचिंग मारपीट आदि प्रकरणों में तीन सवारी नवयुवक ही शामिल होते है अतएवं युवकों पर अधिक कार्यवाही होती है ।  
प्रश्न :- राजवाडा पर बहुत भीड होती है जबकि वहां घोडागाडी और बहुत सारे वाहन होते है, पुलिस इसे रोकती क्यों नही ?
उत्तर यातायात पुलिस द्वारा इस ओर विशेष ध्यान देते हुये उक्त क्षेत्र को नो-पार्किग एवं कुछ क्षेत्र को नो-व्हीकल झोन का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसका शीघ्र ही क्रियान्वयन किया जायेगा ।
प्रश्न :- यलो कार्ड बन्द क्यों है ?
उत्तर नही यातायात पुलिस द्वारा विगत 6 माह से कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, इन्दौर के दो केन्द्रो पर इस सुविधा का लाभ ले सकते है । 
प्रश्न :- 100 नम्बर पर डॉयल करने के कितनी देर बाद पुलिस मदद के लिये आती है?
उत्तर 100 नम्बर पर सूचनाप्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र के निकटतम कर्मचारी को सूचना दी जाती है, ताकि कम से कम समय पर घटनास्थल पर पहुंचा जा सके।
प्रश्न :- हम अपनी सूचना पुलिस को कैसे दे सकते है ?
उत्तर पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने नम्बर दिये गये है, इसके अतिरिक्त सिटीजन कॉप भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधिया/असमाजिक तत्वों आदि कई महत्वपूर्ण सूचनाएं पुलिस को दे सकता है, जिनके नाम गोपनीय रखे जाते है ।  इसके अलावा पुलिस द्वारा महिलाओं पर हो रही छेडछाड/प्रताडना के लिये 1090 हेल्प लाईन प्रारंभ की गई है, जिसपर महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर तत्काल सूचना दी जा सकती है । 
प्रश्न :- पुलिस अन्य सामाजिक संगठनों की सहायता क्यों नही लेती है ?
उत्तर पुलिस द्वारा सामाजिक संगठनों/आमजनता से जुडने के कई प्रयास किये जा रहे है जिसमें आपसे चर्चा भी एक माध्यम है ।  पुलिस द्वारा सहयोगी संगठनों की कम्प्यूनिटी पुलिसिंग, नगर सुरक्षा समिति, दंगे, त्यौहार, बाजार व्यवस्था आदि अवसरों पर, अभी यातायात पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह में लगभग 250 संगठनों द्वारा पुलिस की सहायता की गई है । 
प्रश्न :- गैंगरेप को रोकने के लिये क्या सुझाव है ?
उत्तर काफी संखया में फरियादी और आरोपी परिचित होते है घर के लोग सामाजिक मूल्य को बढावा देना, संयुक्त परिवारों का हनन, परिवार के बडे सदस्यों का समय कम देना जैसे कई प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कारण है  ।
  उत्कृष्ट सवाल पूछने वाले श्री सोनु अग्रवाल, सुश्री अनुश्री शर्मा, एवं श्री उदित को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर प्रो. विमुक्ता शर्र्मा ने आभार प्रदर्शन किया ।

01 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थायी, 47 गिरफ्तारी, 199 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 26 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 फरवरी 2014 को 11 स्थायी, 47 गिरफ्तारी व 199 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2014-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बांक इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले अफजलपिता रजाक शेख को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 फरवरी 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2014 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जेतपुरा से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम धनखेड़ी निवासी दुलेलाल पिता गणपत भील (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 फरवरी 2014- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2014 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टेम्पो स्टैण्ड मूसाखेड़ी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कादर कॉलोनी खजराना निवासी अजहर खान पिता रियाज खान (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्तकिया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 25, 2014

03 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 53 गिरफ्तारी, 180 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 25 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 फरवरी 2014 को 09 स्थायी, 53 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2014-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनीराम,राजकुमार, संतोष, रामेश्वर, सचिन तथा घनश्याम को पकड़ा गया। 
          पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2014 को 16.55 बजे, भील कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले मानसिंह पिता प्रहलाद सिंह (60) को पकड़ा गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 फरवरी 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नई आबादी से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले प्रेमचंद्र पिता बद्रीलाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 04 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 फरवरी 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशीपुरा थानाक्षैत्रांतर्गत इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी रोहित उर्फ काला पिता राजेश पवैया तथा जनता क्वाटर निवासी विक्टर उर्फ विट्‌ठल पिता योहन (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 चाकू तथा 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2014 को 15.45 बजे, रेल्वे स्टेशन इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बड़ा गणपति निवासी रूपेश उर्फ हरी पिता सीताराम गौड़ (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2014 को 09.00 बजे, बीजलपुर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ईमलीपुरा निवासी संजय उर्फ संजू पिता मुरारीलाल मुकाती (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, February 24, 2014

01 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गिरफ्तारी, 104 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 24 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 फरवरी 2014 को 11 गिरफ्तारी व 104 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 फरवरी 2014-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाहाना कांकण एवं डिमोली कांकण इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कमलेश, जितेन्द्र, संजय, फूलसिंह,विनोद एवं राजेश को पकड़ा गया। 
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 फरवरी 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबी रोड़ बायपास राऊ गोल चौराहा इंदौर से ट्रक क्रं-एचआर-55एन-8508 में अवैध शराब ले जाते मिले विजय कुमार उर्फ राजू पिता जयसीराम शर्मा (46) निवासी-ग्राम मरोली थाना-गोविन्दसर जिला कठुआ(जम्मू कश्मीर) हालमुकाम-162 ब्रह्‌मपुरी पिपल्याराव इन्दौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 5359948 रूपयें कीमत की जिसमें, 4359948 रूपयें कीमत की 826 पेटी (5565 लीटर) अवैध शराब मय 10 लाख के कीमती ट्रक क्रं-एचआर-55एन-8508 के जप्त की गयी।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2014 को 18.40 बजे, पड़ाव चौराहा हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले बोरसी निवासी महेश पिता मदनलाल काछी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 18 बाटल अवैध बियर जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2014 को संजय गांधी कालोनी एवं जोशी मोहल्ला महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले संजयगांधी कालोनी निवासी-राकेश पिता कैलाश चौहान (30) एवं जोशी मोहल्ला निवासी-गौरव पिता कमल धानुक (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1890 रूपयें कीमत की 63 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2014 को 19.15 बजे, सीता फांटा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं रहने वाले ईश्वर पिता गोपाल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 फरवरी 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2014 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कलाली के सामने मूसाखेड़ी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भील कालोनी इन्दौर निवासी गब्बर उर्फ संजय पिता धर्मेन्द्र (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2014 को 18.30 बजे, कलालकुई तिराहाइन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बलाई मोहल्ला जबरन कालोनी इंदौर निवासी जफर पिता शकील खान (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, February 23, 2014

फर्जी जमानतदार गिरोह, फर्जी ऋण पुस्तिकाओं, सील मुद्रा व अन्य सामग्री सहित गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 फरवरी 2014- एम.जी.रोड़ पुलिस को न्यायालय में फर्जी जमानतदारों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली हैं जिसमें पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कूट रचित कुल 35 ऋण पुस्तिकायें 218 न्यायालय में आरोपियों की फर्जी तरीके से जमानत कराने के दस्तावेज व तहसीलदार उज्जैन की सील मुद्रा जप्त की गयी है। आरोपी दुर्गाप्रसाद पिता बैजलाल निवासी प्रेस्टीज कॉलेज कंपाउंड विजय नगर इंदौर की प्रकरण क्रं. 5822/13 में जमानतदार मनमोहन पिता बीरबल जाटव निवासी ग्राम चापला खेड़ी तहसील देवास जिला देवास के द्वारा न्यायालय योगेन्द्र कुमार त्यागी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी इंदौर के न्यायालय में 25000 की जमानत दी गयी थी। आरोपी द्वारा प्रस्तुत ऋण पुस्तिका न्यायालय को फर्जी लगने के कारण से उक्त ऋण पुस्तिका की पुलिस द्वारा तहसीलदार देवास से जांच करायी गयी जहॉ आरोपी की उक्त ऋण पुस्तिका को जारी करना बताया गया था, जांच पर तहसीलदार देवास द्वारा उक्त ऋण पुस्तिका क्रं. जे 014799 की जांच करने पर यह ऋण पुस्तिका की उक्त सीरीज तहसील देवास को प्राप्त नही होना व न ही वहॉ से जारी होना पाया गया। इस प्रकारजमानतदार मनमोहन द्वारा प्रस्तुत ऋण पुस्तिका क्रं. 014799 फर्जी होने के कारण जमानतदार मनमोहन के विरूद्व थाना एमजी रोड़ पर अपराध क्रं. 184/13 दिनांक 26.04.13 धारा 205,420,467,468,471 भादवि का पंजीबद्व किया गया। जिसमें आरोपी फर्जी जमानतदार मनमोहन लंबे समय से फरार चल रहा था। 
 जिसको दिनांक 20/02/14 को गिरफ्तार कर विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर उसने न्यायालय में आरोपियों की फर्जी जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया और इस कार्य में ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने वाले गिरोह के सरगना राजू उर्फ राजेश पिता मोतीसिंह ठाकुर निवासी 114 सुदामानगर बालाराम कॉलोनी उज्जैन थाना देवास गेट को गिरफ्तार कर उसके पास पास से भारी मात्रा में फर्जी जमानत के दस्तावेज, ऋण पुस्तिकायें, न्यायालय व तहसील की सील मुद्राये, सील पेड, स्टेपलर, कैची आदि बरामद किये गये है। जिसमें उक्त फर्जी जमानत के गिरोह के सरगना राजेश द्वारा ऋण पुस्तिका व जमानतदार बदल-बदल कर पिछले 6 माह में जिला उज्जैन व इंदौर के न्यायालयों में करीब 248 आरोपियों की फर्जी तरीके से जमानत करायी है। 
        उक्त गिरोह का सरगना फर्जी कूट रचित ऋण पुस्तिकायें तैयार कर उन पर गिरोह केफोटो चस्पा कर जमानत कराता था तथा जमानत के पश्चात्‌ ऋण पुस्तिका के जिन पन्नों पर न्यायालय जमानत का आदेश कराता था, उसको निकाल कर पुनः उसी अनुक्रमांक के पृष्ठ को लगा कर दूसरे प्रकरण में जमानतें कराता था। आरोपी के इस कार्य में कुछ वकील व दलाल भी संलिप्त है जो इस कार्य में फर्जी जमानत कराने में सहयोग करते थे। पुलिस को ऐसे सभी वकील, दलाल व फर्जी जमानत कराने वाले लोगो की आरोपियों से जानकारी ली जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों के द्वारा कहॉ से सील व ऋण पुस्तिकायें तैयार की जाती थी आदि की जानकारी लेकर कार्यवाही की जा रही है। जिन प्रकरणों में उज्जैन न्यायालय में उक्त गिरोह द्वारा फर्जी तरीके से न्यायालय से जमानत करायी गयी है, उन प्रकरणों की संबंधित न्यायालय को जानकारी भेजी जाकर गिरोह पर प्रकरण दर्ज कराया जा रहा है। पकड़े गये आरोपियों के पास से मिली ऋण पुस्तिकाओं के जमानतदारों पर भी कार्यवाही की जा रही है।

स्थानांतरण के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में केविएट

इन्दौर -दिनांक 22 फरवरी 2014-   म.प्र. शासन गृहविभाग के अधिकारियों की दिनांक 07 फरवरी 2014 को बैठक सम्पन्न हुयी, जिसमें निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है-
1. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चूकि जिसमें सशस्त्र बल को भी चुनाव संबंधी कार्यो के लिये चिन्हित किया गया है, अतः स्थानांतरित प्राधिकारियों को तत्काल अन्य पद पर पदस्थ किया जाकर प्रमाण पत्र सी.ई.ओ. भोपाल भेजा जाना सुनिश्चित किया जाये।
2. दिनांक 31 मार्च 2014 को 03 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी संबंधित अधिकारियों को स्थानांतर होने संबंधी प्रमाण पत्र 15 फरवरी 2014 तक सी.ई.ओ. को भेजा जाना है।
3. यह भी प्रमाण पत्र सी.ई.ओ. को 15 फरवरी 2014 तक भेजा जाना है कि चुनाव कार्य में संलग्न सभी पुलिस अधिकारियों के विरूद्व किसी न्यायालय में आपराधिक प्रमाण प्रचलित नही है।
स्थानांतरण के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में केविएट दायर की जा रही है।

02 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 13 गिरफ्तारी, 114 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक 23 फरवरी 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 फरवरी 2014 को 03 स्थायी, 13 गिरफ्तारी व 114 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।