इन्दौर -दिनांक 31 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Tuesday, December 31, 2013
03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी, 239 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 31 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 दिसम्बर 2013 को 03 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 239 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 31 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 30 दिसम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सराफा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले गुमास्ता नगर निवासी शेलेन्द्रपिता जमनालाल पोरवाल (40), लोधीपुरा निवासी बंशीलाल पिता नंदलाल नागर (58) तथा रेवन्यू नगर निवासी गोपाल पिता अर्जुनदास माखीजा (48) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2165 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 30 दिसम्बर 2013 को 12.15 बजे, मेवाती मोहल्ला इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नेहरूनगर निवासी मिश्रीलाल पिता बाबूलाल (65) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 31 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 दिसम्बर 2013 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीवन की फेल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले विशाल उर्फ भैय्यू पिता रमेश भोई (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 30 दिसम्बर 2013 को 22.00 बजे, निपानिया चौराहाइंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले खुजनेर जिला राजगढ़ निवासी अशोक पिता प्रभू दयाल (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 30 दिसम्बर 2013 को 06.30 बजे, विद्यांचल नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले विद्या पैलेस झुग्गीझोपड़ी निवासी संदीप पिता गंगाराम बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30 दिसम्बर 2013 को 09.45 बजे, भैरूघाट से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेश उर्फ राजू पिता अमरसिंह भील (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, December 30, 2013
03 दिन पूर्व अज्ञात वाहन से टकराकर बेहोश होने वाले व्यक्ति को अब तक होश नही आया, पहचान नही हो पायी
इन्दौर -दिनांक 30 दिसम्बर 2013 - थाना तुकोगंज क्षैत्र इंदौर में दिनांक 27.12.13 को रात 22.15 बजे एमजी रोड़ पर स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के सामने आम रोड़ पर पैदल गुजर रहे अज्ञात व्यक्ति को मोटर साईकिल से टक्कर लगने पर 108 एम्बुलेन्स के द्वारा एमव्हायएच उपचार हेतु भर्ती किया गया है। थाना तुकोगंज पर अपराध क्रं. 837/13 धारा 279,337 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। घटना दिनांक से ही घायल अज्ञात मजरूह बेहोश होकर अभी तक होश में नही आया है, व इसके किसी परिचित, दोस्त, परिवार, रिश्तेदार व निवास के बारे में कोई अता पता नही चल पाया है। उक्त अज्ञात मजरूह का हुलिया इस प्रकार है - शरीर से दुबला, ऊचाई करीबन 5 फिट 7 इंच, रंग गेहुऑ, चेहरा लम्बा, बाल छोटे-छोटे, हल्की छोटी मूछें, पहनावा- 1 निली जिंस पेंट, 1 शर्ट निली मटमैली, जेब पर एचईजी लिखा है। उक्त अज्ञात मजरूह के बारे कोई जानकारी होने पर थाना प्रभारी तुकोगंज के मोबाईल नं. 9479993406 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सूचित करे।
07 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थायी, 15 गिरफ्तारी, 95 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 30 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 दिसम्बर 2013 को 01 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 95 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 19 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2013 को 03.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुकब्रांड कॉलोनी से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले इरफान, मुखतयार, रईस तथा साबिर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2013 को सिमरोल थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले संतोष, मलमुकुन्द, फकीरा तथा सोहन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3850 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2013 को 13.10 बजे, मारूती नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले बबलू तथा अमर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 830 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2013 को 01.30 बजे, पलासिया चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले युवराज, सुभाष, नीरज, शिवा तथा लखन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 390 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2013 को 17.50 बजे, ज्योति मोहल्ला आम रोड़ महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले हरिप्रसाद तथा मुन्नालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2013 को15.00 बजे, जूना रिसाला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले आरिफ, अकरम तथा मनोज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 185 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2013 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोहिनूर कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मयूरनगर मूसाखेड़ी निवासी आशीष पिता रमेशचंद द्विवेदी (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 रिवाल्वर जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, December 29, 2013
03 आदतन, 22 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 फरारी, 16 गिरफ्तारी, 137 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 29 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 01 फरारी, 16 गिरफ्तारी व 137 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 18 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 15.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लिम्बोदी गारी से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले राकेश,गंगाराम, दिनेश, शेरूसिंह तथा रमेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3470 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 22.00 बजे, गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले हेमंत, रामकिशोर, महेश, मनोज, विजय तथा हुकुम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 12.30 बजे, रूडजी से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले मुकेश, बाबू, लखन तथा बाबू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1160 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 17.15 बजे, सियागंज इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता शिव (33) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1030 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूूॅ द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 13.00 बजे, रिसाला धार नाका महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें धारनाका महूॅ निवासी गणेशपिता छोटेलाल सूर्यवंशी (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 210 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 16.10 बजे, ग्राम डकाच्या चौराहा से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रोदगार मक्सी निवासी सतीश पिता ब्रजलाल (21) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 190 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम गाजेन्दा निवासी बंदा पिता आपसिंह भीलाला (45), चोरल निवासी गंगाराम पिता बजराल लोधी (44) तथा दतोदा निवासी रमेश पिता बाबूलाल कुशवाह (49) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 15 लीटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 19.00 बजे, हिम्मत नगर इंदौरसे अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले प्रकाश पिता मुन्नालाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपयें कीमत की 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 21.00 बजे, चिमनबाग चौराहा से अवैध शराब ले जाते मिले परदेशीपुरा निवासी मनोज पिता रामचरण (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 20.05 बजे, बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले रामबाग निवासी शुभम पिता प्रमोद पुरोहित (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2013 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोकुलगंज चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हम्माल मोहल्ला महूॅनिवासी मोहम्मद इलियास उर्फ इल्लू पिता मोहम्मद सादिक (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, December 28, 2013
गोली मार कर लाखों रूपये लूटने वाले कुखयात अंतर राज्यीय गेंग का क्राईम ब्रांच इंदौर व्दारा पर्दाफाश - लूटा गया लाखो का मसरूका, 7 पिस्टल, भारी मात्रा में कारतुस , फर्जी दस्तावेज एवं लाल /पीली बत्ती के साथ सफारी गाड़ी बरामद - गिरोह के छः सदस्य गिरफ्तार - गिरोह का सरगना राजा हसन एवं सनी उर्फ समीर धार पुलिस हिरासत से फरार आरोपीे - गिरोह का अन्य साथी सचिन इंदौर के बहुचर्चित जगदीश वर्मा हत्याकांड का भी आरोपी रहा।
इन्दौर -दिनांक 28 दिसम्बर 2013- थाना विजयनगर क्षेत्र मे दिनांक 19.12.13 को अज्ञात आरोपियो व्दारा सनसनीखेज तरीके से फरियादी धर्मेन्द्र पिता नन्द किद्गाोर बागबान उम्र 27 साल नि. 333 कुलकर्नी का भट्टा शीलनाथ केम्प इंदौर को अज्ञात मो.सा. सवारों व्दारा रोक कर सामने से गोली मार कर 10,35000 रू. लूट लिये थे इस पर थाना विजय नगर पर अप.क्र. 1316/13 पंजीबध्द किया गया था इस पर पुलिस महा निरीक्षक इंदौर जोन श्री विपिन माहेश्वरी, डी.आई.जी. इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता, व एस.पी मुखयालय श्री अनिल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक इंदौर पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, व्दारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपीयो की पतारसीहेतु विजय नगर पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं श्री दिलीप सोनी को निर्देद्गिात किया गया जिस पर आरोपी गणों की पतारसी हेतु का्रईम ब्रांच की अलग अलग टीमें बनाई गई तथा पतारसी हेतु प्रयास किये गये इसी दौरान क्राईम ब्रांच को मुखबीर से महत्वपूर्ण सुचना प्राप्त हुई कि पाटनीपुरा मे रहने वाला विक्की नाम का बदमाद्गा है जिसे उपरोक्त घटना के बारे मे जानकारी है इस संबंध मे शहर के कई विक्की नामक व्यक्तियों से पुछताछ की गई तथा टीमों को सुचना की तस्दीक हेतु लगाया गया। तभी जानकारी प्राप्त हुई कि विक्की भदोरिया नामक व्यक्ति जो पाटनीपुरा मे किराये के मकान मे रहता था, घटना के बाद से ही परिवार सहित गायब है जिसकी पतारसी रिस्तेदारों, दोस्तों से की गई। पता चला कि इसकी उपस्थिति आष्टा, देवास, गुना, अद्गाोक नगर, ग्वालियर, वल्लभगढ़ हरीयाणा मे हो सकती है इस पर टीमों व्दारा कई स्थानों पर दबिद्गा दी गई। इसी दौरान यह जानकारी मिली कि आरोपीयो ने एक नई सफेद सफारी खरीदी है जिसमे वह घुम रहे है। आरोपीयो के ठिकानो के आस पास चैकिंग की गई वही एक चैकिंग पार्टी में उनि. श्री आमोद सिंह केनेतृत्व मे विजय नगर पुलिस के साथ मिल कर सफेद रंग की सफारी को रोका जो बिना नं. प्लेट की थी जिसमे बैठे व्यक्तियो की जानकारी ली गई जो पूर्व से ही तलाद्गा रहे विक्की भदोरिया की पहचान हुई उसके पश्चात् सफारी गाड़ी मे बैठे पांच अन्य सदस्य भागने की कोद्गिाद्गा करने लगे जिन्हे घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिनसे पुछपाछ पर एक का नाम 1. धर्मेन्द्र उर्फ अजय उर्फ ठाकुर पिता उदय सिंह झाला जाति सेंधव उम्र 25 साल नि. आगरोद, टोंक खुर्द जि. देवास जो ड्रायवरी कर रहा था, 2. तमीम उर्फ तम्मु पहलवान उर्फ राजा हसन उर्फ डॉन उर्फ सिकंदर पठान उर्फ संजय सिंह पिता मो. सलीम उर्फ मामा उम्र 30 साल नि. करोंदीया चौपाटी किद्गानगंज, 3. समीर हसन उर्फ छोटे उर्फ तुद्गाार सिंह पिता मदनलाल माझी उम्र 22 साल नि. ट्रेक्टर स्कीम बार्ड नगर इटारसी, 4. सचिन पिता अद्गाोक करोसिया उम्र 26 साल नि. 455 लाला का बगिचा थाना एम.आई.जी. इंदौर, 5. विक्की उर्फ विष्णु उर्फ चन्द्रमोहन दास पिता हरीसिंह भदोरिया नि. ग्राम साड़ोरा जि. अद्गाोक नगर, 6. गणेद्गा राठौर पिता नरेन्द्र राठौर उम्र 22 साल नि. ग्राम आगरोद थाना टोंक खुर्द जिनको मौके पर ही पकड़ा गया एवं जिनके कब्जे से उक्त बिना नं. की नईसफारी गाड़ी, जिस पर लाल बत्ती लगी हुई एवं पीली बत्ती अंदर रखी हुई मिली तथा कुल मसरूका 5,72000रू. नगदी एवं 7 पिस्टलें, 128 राउण्ड, 20 मोबाईल, एक लेपटॉप, कई सिमें, कई फर्जी पेन कार्ड, कई फर्जी वोटर कार्ड ,मीडिया के पहचान पत्र ,पुलिस के आई.डी. कार्ड ,फर्जी आर्म्स लायसेंस, पासपोर्ट एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किये गये आरोपी गणों ने विजय नगर की उक्त लूट के अलावा विभिन्न राज्यों में कई गंभीर अपराध घटित किये है जिसके संबंध मे पुलिस पुछताछ कर रही है। कई गंभीर मामलो का खुलासा होने की संभावना है।
उपरोक्त आरोपीयों की गिरफ्तारी एवं जप्ती में विजयनगर पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच की टीम के निरीक्षक सोमा मलिक, उप निरी. आमोद सिंह राठौर, स.उप निरी. नाथूराम दुबे, प्र.आर. चंदरसिंह, तेज सिंह, रमेद्गा योगेद्गवर, आर. श्याम पटेल, सुरेद्गा मिश्रा, रणवीर, नरेन्दसिंह्र, द्गिावकरण, धर्मेन्द्र एवं जितेन्द्र, भीमसिंह, संदीपसिंह, नवीन, हृदेद्गा, रंजीत का सराहनीह योगदान रहा।
03 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 38 गिरफ्तारी, 181 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 28 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 दिसम्बर 2013 को 03 स्थायी, 38 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2013 को 19.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवा मील इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें एमजी रोड़ निवासीरमेशचंद्र पिता रामचंद्र (50) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 952 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2013 को 16.00 बजे, वृदांवन कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें कुशवाह नगर निवासी रूपसिंह पिता मानसिंह तथा शीतलनगर निवासी गोलू पिता कृष्णकांत (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2013 को 18.00 बजे, गांधी चौक रलायता से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें ग्राम रलायता निवासी कैलाश पिता चुन्नीलाल (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 285 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2013 को 10.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी लाईन इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले भूरी टेकरीनिवासी गोर्वधन पिता रमेश (21) तथा शक्तिनगर निवासी दशरथ पिता देवराज (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2013 को 16.40 बजे, मच्छीबाजार इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कोयलाबाखल निवासी सलमान पिता अब्दुल गनी (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2013 को 21.15 बजे, गोर्वधन पैलेस इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मांगीलाल पिता रणजीत सिंह (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, December 27, 2013
दिनांक 11 जनवरी 2014 से 17 जनवरी 2014 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह
इन्दौर -दिनांक 27 दिसम्बर 2013 - यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा दिनांक 11 जनवरी 2014 से 17 जनवरी 2014 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा । इस सड़क सुरक्षा सप्ताह का मूल उद्देश्य आम नागरिकों में यातायात की जागरूकता पैदा करना एवं उनकी भागीदारी से अधिक से अधिक लोगो को यातायात नियमों की समझाईश देना होता है । इस वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह का शीर्षक"When on the road, always say 'Pehle Aap
" निर्धारित किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी । इसी चरण में बच्चों में यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करने एवं बच्चों के माध्यम से वरिष्ठजनों में संदेश प्रसारित करने हेतु 5 अन्तरविद्यालयीन प्रतियोगिताएं, चित्रकला, वाद-विवाद, पोस्टर/मॉडल, क्विज एवं स्कूलों में संचालित बसों हेतु श्रैष्ठ बस, बस प्रबंधन, चालक एवं परिचालक आयोजित की गई है ।
प्रतियोगिता के संबंध में सभी विद्यालयों में अवगत करा दिया गया है, इसके अतिरिक्त सभी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भागीदारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी, उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौरशहर श्री राकेश गुप्ता एवं श्री अनिल शर्मा पुलिस अधीक्षक, मुखयालय जिला इन्दौर के निर्देशन में इन्दौर शहर के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह को पर्व के समान बनाये जाने हेतु कार्य योजना तैयार की गई।
स्कूली बच्चों हेतु आयोजित प्रतियोगिताओं का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है :-
चित्रकला प्रतियोगिता :-
प्रतियोगिता स्थल नेहरू स्टेण्डियम इन्दौर पर दिनांक 9 जनवरी 2014 को सुबह 9.30 बजे
जुनियर बच्चों हेतुः- ''इकोफ्रेण्डली यातायात'' कक्षा 8वी तक के लिए,
सीनियर बच्चों हेतुः- ''ध्वनि प्रदुषण'' कक्षा 9 वी से 12 वी तक के लिए।
वाद-विवाद प्रतियोगिता :-
स्थान - प्रीतमलाल दुआ सभागृह, रीगल चौराहा के पास इन्दौर प्रातः 10 बजे से
जुनियर बच्चों हेतु :- दिनांक 13 जनवरी 2014
कक्षा 6 - 8 वी अज्ञानता के बजाए खुदगर्जी के कारण यातायात नियमों की अवहेलना अधिक होती है ।
सीनियर बच्चों हेतु :- दिनांक 15 जनवरी 2014
कक्षा 9-12 वी सड़क सुरक्षा के नियम भारतीय नागरिकों के मूल कर्तव्यों में शामिल किया जाना चाहिए ।
पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता :-
"When on the road,
always say 'Pehle Aap "
बच्चें पोस्टर/मॉडल अपने-अपने घर से बना कर ला सकते है, जिसे नेहरू स्टेण्डियम इन्दौर पर दिनांक 9 जनवरी 2014 को जमा किया जा सकता है ।
स्कूली बस संचालकों हेतु प्रतियोगिता :-
1 उत्तम चालक 2. उत्तम परिचालक
3. उत्तम स्कूल बस प्रबंधक 4. उत्तम बस
उपरोक्त शीर्षो में आने वाले प्रविष्ठियो में से सर्वश्रैष्ठ का चयन आपको भेजी जा रही प्रश्नावली एवं तत्पश्चात् वाहनों के आकस्मिक निरीक्षण के आधार पर किया जाएगा । प्रविष्ठियां दिनांक 09.01.2014 तक उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जोन-1 पश्चिम श्री गोविन्द रावत के महू नाका स्थिति कार्यालय में जमा करवा सकते है ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
