Monday, June 10, 2013

शातिर नकबजन व चोर गिरफ्तार, दो मोटरसायकल, मोबाईल व चांदी के जेवरात बरामद

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013-  शहर में बढ़ती हुयी चोरी और नकबजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये डीआईजी इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा इन घटनाओं को रोकने के निर्देश दिये गया थे। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाश पॉल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर. एस. घुरैया द्वारा एक सघन अभियान चलाया, जिसमें संदेह के आधार पर थाना अन्नपूर्णा पुलिस ने शातिर नकबजन व चोर मुन्ना पिता हेमराज चौहान (52) निवासी 585 ऋषि पैलेस कॉलोनी इंदौर को पकड़ा, जिसने पूछताछ के दौरान थाना अन्नपूर्णा क्षैत्र के सूर्यदेव नगर से एक मोटर सायकल हीरो होण्डा पैशन प्रो नं. एमपी-09/एनजी/3470 चोरी करना बताया जो थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रं. 324/13 धारा 379 भादवि में चोरी गया मश्रुका होने एवं उषा नगर एक्सटेंशन शिव मंदिर के सामने से मोटरसायकल हीरोहोण्डा ट्‌वीस्टर नं. एमपी-09/एनएल/0302 चोरी करना बताया जो थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रं. 345/13 धारा 379 भादवि में चोरीगया मश्रुका होने एवं सूर्यदेव नगर इंदौर से रात में घर का ताला तोड़कर एक माईक्रोमेक्स कंपनी का मोबाईल, एक ओलंपस कंपनी का डिजीटल कैमरा व अन्य चांदी के जेवारात चोरी करना बताया, जो थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रं. 350/13 धारा 457,380 भादवि का मश्रुका होने से उक्त सामान जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
                आरोपी मुन्ना पिता हेमराज चौहान शातिर नकबजन व चोर है जिस पर इंदौर शहर के विभिन्न थानों में 35 से अधिक अपराध पूर्व से पंजीबद्व है। आरोपी से पूछताछ जारी है, अभी इससे और भी अन्य चोरी के प्रकरणों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

02 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 13 गिरफ्तारी व 74 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जून 2013 को 01 स्थायी, 13 गिरफ्तारी व 74 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 09 जून2013 को 10.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खेड़ी सिमोद से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जाकूखेड़ी निवासी इब्राहिम पिता मोह. मुंशी (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 405 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 09 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भंवरकुऑ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले चितावद काकड़ निवासी कल्लू उर्फ सतीश पिता बद्रीलाल बोरासी (22), एकतानगर निवासी कमलाबाई पति गोविंदा (35) तथा 108 भावना नगर निवासी सुनिल पिता धन्नालाल (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2200 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।   
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 09 जून 2013 को 19.00 बजे भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले गोपी पिता चितांमण गौड़ (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 09 जून 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवरतन बाग इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मयूर नगर मूसाखेड़ी पालदा निवासी विष्णू उर्फ बमबम पिता मधुसुदन दुबे (30) तथा बादल का भट्‌टा इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता नंदकिशोर गोयल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 9, 2013

नशामुक्ति व स्वास्थय संवर्धक अष्टांग योग शिविर

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2013- पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमति मनीषा पाठक सोनी ने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार आज दिनांक 09 जून 2013 को शाम 04.00 बजे, नशामुक्ति व स्वास्थय संवर्धक अष्टांग योग शिविर की शुरूआत हुयी है। पुलिस के फिजिकल ट्रेनिंग सेन्टर सागर से आये योग विशेषज्ञ अनिरूद्व पाण्डे ने कहा कि नशा सिर्फ उसे करने वाले ही नहीं, बल्कि उसके परिजनों को भी नुकसान पहुॅचाता है। योग अभ्यास इस बड़ी सामाजिक बुराई को दूर करने में सहायक हो सकता हैं। बशर्ते दैनिक जीवन में इसे नियमित तौर पर अपनाया जाये। 
इस मौके पर विशेषज्ञ श्री अनिरूद्व पाण्डे एवं अर्चना पाण्डे ने मौजूद 525 पुरूष एवं 141 महिला नव आरक्षकों के साथ ही आंतरिक एवं बाह्‌य प्रशिक्षकों एवं अधिकारीयों को योग की सैद्वांतिक जानकारी दी कि योग का प्रारंभ कैसे करें, आसन एवं प्राणायाम की जानकारी के साथ ही यह भी बताया कि योग निद्रा से कैसे तनाव दूर किया जा सकता है। उन्होने कहा कि आसन व प्राणायाम यू ंतो आचार्यो द्वारा बताये आध्यात्मिक उपलब्धि के साधन हैं, लेकिन इनकी सतत साधना से प्राणियों काशरीर व मन दोनों स्वस्थय रहते हैं। नशा जीवन को नर्क बना देता है, इसकी जकड़ में आये इंसान का खुद का जीवन ही नहीं, बल्कि उसके परिजनों का जीवन भी इस बुराई से प्रभावित होता है। उन्होनें कहा कि नशे की लत से मुक्ति पाना कठिन होता है, लेकिन जो इसे छोड़ना चाहते हैं, उन्हें योग एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। योग साधना के जरियें मन व वंचनाओं पर नियंत्रण पाने वाला इंसान इन सब बुराईयों से दूर होने लगता हैं। 

06 आदतन व 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गिरफ्तारी व 34 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जून 2013 को 06 गिरफ्तारी व 34 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें हुये मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 08 जून 2013 को 18.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें महेन्द्र, राकेश, डेनी उर्फ आशीष, विपिन तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1330 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2013 को 12.50 बजे कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें मनोहर, रामस्वरूप, धर्मेन्द्र उर्फ धर्मू तथा सुदंरलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहतप्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 08 जून 2013 को 13.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संजय सेतु इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले भोई मोहल्ला इंदौर निवासी संतोष पिता वीरबहादुर रावल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2013 को 16.20 बजे रेवेन्यु नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अन्नपूर्णा नगर इंदौर निवासी सन्नी पिता अशोक (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 8, 2013

01 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 18 गिरफ्तारी व 69 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जून 2013 को 04 स्थायी, 18 गिरफ्तारी व 69 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वाराकल दिनांक 07 जून 2013 को 20.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुभाष मार्ग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें सुरेश तथा मनोज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 07 जून 2013 को 17.45 बजे देवास नाका इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रामनगर निवासी प्रदीप पिता विनायक होल्कर (27) तथा कन्नू पटेल की चाल इंदौर निवासी पंकज पिता पूरन जाटव (20) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2013 को 10.40 बजे ग्राम खेड़ी सिपोदा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें विश्वास नगर निवासी मनीष पिता दौलतसिंह (40) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 385 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2013 को 15.05 बजे शिवाजी नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले कैलाश पिता किशनलाल (50) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 270 रूपयेंनगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 जून 2013 को 21.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया चौराहा के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 203 देवनगर निवासी गोलू पिता राजकुमार बौरासी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 7, 2013

क्राईम ब्रांच की गिरफत में इन्दौर बैंक डकैती का फरार आरोपी

थाना पलासिया की बैंक ऑफ बडौदा की डकैती में था शामिल।
पुलिस से बचने के लिए सीमांचल क्षेत्रों में छुपता फिर रहा था
----
इन्दौर -दिनांक 07 जून 2013- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी, द्वारा क्राईम ब्रांच द्वारा पर्दाफाश की गई बैंक डकैतियों की समीक्षा करने पर पाया गया था कि प्रकरणों में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफतारियां अभी शेष है। इस समीक्षा उपरांत श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज (शहर) श्री राकेश गुप्ता को निर्देशित किया गया जिनके द्वारा श्री दिलीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा को आरोपियों की गिरफतारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में बैंक ऑफ बडौदा की बैंक डकैती में शामिल आरोपी इलियास पिता रहमान अली उम्र 26 साल निवासी ग्राम अभयपुर थाना भोजीपुरा  जिला बरेली उत्तरप्रदेश को गिरफतार किया गया। 
उल्लेखनीय है कि, दिनांक 18-10-2010 को बंगाली चौराहा सर्विस रोड स्थित बैंक ऑफ बडौदा की शाखा से लगभग 6 लाख रूपयें डकैतों द्वारा कटटे, पिस्टल व चाकू की नोक परलूट लिये गये थे। उक्त घटना की पतारसी हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा लगातार गंभीर प्रयास किये जा रहे थे। जिला अपराध शाखा एवं थानों की टीमे भी इस संबंध में  महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, उडीसा, छत्तीसगढ व तमिलनाडू आदि राज्यों में पतारसी कर चुकी थी। 
ज्ञातव्य है कि, वर्ष 2008 एवं 2010 में इन्दौर शहर में हुई बैंक डकैतियों के मुखय आरोपी मोबिन उर्फ इरफान उर्फ फैयाज टक्कर पिता अब्दुल शकूर खॉन निवासी 66 शेरसाह सूरी नगर खजराना जिला इन्दौर एवं उसके 4 अन्य साथियों को जिला अपराध शाखा इन्दौर की टीम द्वारा उत्तरप्रदेश के बरेली से माह अक्टूबर 2012 में गिरफतार किया गया था। बैंक डकैती के मुखय आरोपी मोबिन से पूछतांछ एवं विवेचना के दौरान पुलिस को बैंक ऑफ बडौदा के प्रकरण में इलियास के साथ में होने की पुष्टि हुई थी। 
बैंक डकैती के आरोपी इलियास की गिरफतारी हेतु पूर्व में भी इन्दौर क्राईम ब्रांच एवं थाना पलासिया जिला इन्दौर की पुलिस टीम द्वारा भी उसके संभावित इलाकों में कई बार दबिश दी गई थी किन्तु शातिर दिमाग इलियासपुलिस से बचने के लिए वर्ष 2010 से ही अपनी सकूनत से फरार चल रहा था। आरोपी इलियास की गिरफतारी न होने से  माननीय न्यायालय द्वारा भी स्थाई वारंट जारी किया गया था। 
बैक ऑफ बडौदा की बैंंक डकेैती के आरोपी इलियास द्वारा घटना के पूर्व भी बैंक के आसपास के क्षेत्र का जायजा लेकर, भागने के रास्ते एवं बैंक की चहल-पहल की जानकारी एकत्रित की गई थी। घटना के दौरान आरोपी इलियास ने हथियारबंद होकर बैंक के गार्ड को कवर करने एवं बाहरी निगाह रखने एवं बैंक से कोई बाहर न जाने देने के महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया था जिससे मुखय आरोपी मोबिन एवं अन्य द्वारा बैंक ऑॅफ बडौदा में डकैती डाली।  उक्त घटना से  इन्दौर पुलिस द्वारा  तीन आरोपियों की पहले ही गिरफतार किया जा चुका है। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री दिलीप सोनी के सतत निर्देशन में क्राईम ब्रांच एवं थाना पलासिया पुलिस की टीम को आरोपी के संभावित क्षेत्र में रवाना किया जाकर स्थानीय स्तर से उस पर सतत निगाह रखी गई जहां से आरोपी इलियास अली पिता रहमान अली उम्र 26 साल निवासी ग्राम अभयपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली उत्तरप्रदेश को हिरासत में लेकरपूछताछ कर गिरफतार किया गया। 
आरोपी की गिरफतारी करने में अपराध शाखा के श्री के.सी. पाटीदार, उप निरीक्षक, सउनि नाथूराम दुबे, सउनि(अ) अमित दीक्षित, प्र.आर. रजाक खॉन, ब्रजभूषण, उप निरीक्षक वाय.एस. सेंगर थाना पलासिया, सउनि के.के.शर्मा थाना खजराना, उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह थाना भंवरकुआं की उल्लेखनीय भूमिका रही हैं। 
पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर द्वारा उक्त टीम को पुरूस्कृत किये  जाने की घोषणा की गई है। 

01 आदतन व 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 20 गिरफ्तारी व 89 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो कीतामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जून 2013 को 12 स्थायी, 20 गिरफ्तारी व 89 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 134 खजराना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें सुनिल, सतीश, पुरूषोत्तम, गोपाल, संजय, दिनेश तथा राजेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
             पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 13.50 बजे रिक्शा स्टैण्ड पाटनीपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें सूरज, आतिश तथा मोहित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
            पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक06 जून 2013 को 18.15 बजे नई आबादी हातोद से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें आशीष, शंकर तथा जगदीश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 305 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 18.10 बजे कोयला डिपो के पास लसूड़िया इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रामनगर बड़ी भमोरी निवासी प्रदीप पिता विनायक होल्कर (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 580 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 14.05 बजे खेड़ीसूद से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रावजी बाजार निवासी रमेश पिता फूलचंद्र खंडेलवाल (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 445 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 12.15 बजे चंदूवाला रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मिश्रावाला रोड़ निवासी मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद मकसूद (26) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
            पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 13.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शंकरबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बजरंग नगर इंदौर निवासी सोनू पिता सतीश दुबे (21) तथा बियाबानी इंदौर निवासी पवन पिता कैलाश सेनी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।