इन्दौर -दिनांक 06 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Thursday, June 6, 2013
15 स्थायी, 27 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 06 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2013 को 15 स्थायी, 27 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते हुये 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 जून 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 जून 2013 को18.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रीराम कॉलोनी मुर्गीपालन केन्द्र गुर्जर खेडा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें संजय, टोनी उर्फ अविनाश, नीलेश, मनीष तथा किशोर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 जून 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषि पैलेस इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 347 ए नंदननगर निवासी अजय पिता दिनेश मीणा (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 जून 2013 को 13.30 बजे बेटनरी बगीचा पेंशनपुरा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले टंकी के पास पेंशनपुरा निवासी राजेश पिता बनवारी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारादोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, June 5, 2013
01 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 05 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जून 2013 को 03 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते हुये 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 जून 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 जून2013 को 17.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवामील हनुमान मंदिर के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें राजू उर्फ भैरू, वासुदेव, प्रकाश, मोहन, मोह. अनवर तथा मोह सईद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 जून 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जवाहर टेकरी इंदौर निवासी चम्पालाल पिता तुमालाल (38), तंजीम नगर खजराना निवासी जाकिर पिता मोह रफीक (26) तथा मारूमी पैलेस इंदौर निवासी एहमीदा पति अस्पाक (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार 300 रूपये कीमत की 430 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को सदरबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 49 सीमल नगर इंदौर निवासीजितेन्द्र पिता संतोष (23) तथा भोई मोह इंदौर निवासी अतुल पिता मोहनलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1320 रूपये कीमत की 38 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को 21.15 बजे जबरन कॉलोनी चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मरीमाता का बगीचा जबरन कॉलोनी निवासी संजू पिता शिवा मराठा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1120 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को अभिनव नगर ग्राउण्ड चितावद कांकड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बच्चा हम्माल का मकान के पीछे अभिनव नगर निवासी नीलेश पिता हरिकिशन सिलावट (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 05 जून 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को े मुखबिर से मिलीसूचना के आधार पर पंढरीनाथ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले साल्वी बाखल नंदलालपुरा इंदौर निवासी रवि पिता रमेशचन्द्र रत्नाकर (22) तथा 64 कोयला बाखल इंदौर निवासी सलमान पिता अ. गनी (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को 10.40 बजे साकेत नगर गार्डन के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 9/2 संजीवनी नगर खजराना निवासी अनिल पिता अशोक होल्कर (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को 13.05 बजे अंहिसा नगर जैन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 582 ऋषि पैलेस इंदौर निवासी मुन्ना पिता हेमराज (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Tuesday, June 4, 2013
छह लूटो का पर्दाफाश , दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल नगदी और मोटरसाइकिल बरामद
इन्दौर -दिनांक 04 जून 2013 - पिछले एक माह से थाना पलासिया और तुकोगंज क्षेत्र में बैग छीनने की घटनाऐं लगातार बढ रही थी जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता के द्वारा बैठक बुलाकर बैग छीनने वाली घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने व ऐसे स्थानों को चिन्हित कर जहॉ पर बैग छीनने की घटनाऐ लगातार हो रही है संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जावे । पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ0पी0त्रिपाठी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र श्री रामजी श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री एस0एम0जैदी के द्वारा भी इन घटनाओं पर अंकुद्गा लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था।
पलासिया पुलिस को साकेत गार्डन के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग करते आज सुबह महत्वपूर्ण सफलता मिली जब एक मोटरसाइकिल नम्बर एमपी-09/एनडब्लू/0276 जिस पर पीछे मात्र दो अंक 76 लिखे हुये थे रोककर चैक किया तो उसमें पीछे बैठे व्यक्ति के पास एक खटकेदार चाकू निकला जिसको आर्म्स एम्ट मे तत्काल गिरफतार किया गया। वाहन पर मिटे दो नम्बरों के कारण जब दोनो आरोपियो सेवकराम पिता बलीराम बलाई निवासी इदरीश नगर एवं अनिल पिता अशोक होल्कर निवासी संजीवनी नगर खजराना से पृथक पृथक पूंछतांछ की गयी तो इनके द्वारा पिछले दिनों थाना पलासिया व थाना तुकोगंज क्षेत्र में हुई बैग छीनने वाली घटनाओं से पर्दा उठाया गया ।
दोनो आरोपियान के द्वारा बताया गया कि पैसे की कमी व शराब पीने के शौक के चलते यह घटनाऐं करनी शुरू की सेवकराम को इस क्षेत्र के साकेत गोयल नगर व तुकोगंज के कंचन बाग क्षेत्र का ज्ञान होने से महिलाओं के बैग छीनना प्रारंभ किया गया ।
पलासिया पुलिस के द्वारा पूंछतांछ पर अभी तक दोनों बदमाशो के द्वारा चार लूटो का माल बरामद कराया गया है जिसमे दिनांक 27.04.13 को बीमानगर से श्रीमती त्रिलोचना महाजन से बैग छीना था, जिसमें सेमसंग का मोबाइल व कुछ नगदी रूपये थे जिसमें मोबाइल व नगदी रूपये जप्त किये गये हैं। साकेत नगर में दिनांक 27.05.13 को श्रीमती नंदा पिल्लई से बैग छीना था जिसमें भी मोबाइल व कुछ नगदी रूपये बरामद किये गये है व गोयलनगर दिनांक 28.05.13. को श्रीमती प्रियंका मेहता का बैग छीना था जिससे कुछ नगदी रूपये बरामद किये गये एवं महादेव तोतलानगर सेदिनांक 30.05.13 से गीता अवस्थी से बैग छीना था जिसमें कुछ नगदी रूपये थे जो लूटा गया बैग व नगदी रूपये बरामद किये गये है, इसके अतिरिक्त थाना तुकोगंज क्षेत्र की घटनाओं के बारे में पुलिस को और सफलता मिलने की संभावना है । दोनों आरोपियान वारदात करने के बाद नगदी मोबाइल स्वयं रख लेते थे व बैग एटीएम अन्य कागजात स्कीम नं. 140 के आसपास कूडे कचरे में फैंक दिया करते थे ।
दोनों आरोपियान से पूंछतांछ की जा रही है इनसे और भी लूटों का खुलासा होने की संभावना है । उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपियान अन्य चोरी एव आर्म्स एक्ट में थाना तुकोगंज, पलासिया व एम.आई.जी. में गिरफतार हुये हैं।
पुलिस को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राणावत के साथ उप निरीक्षक के0एन0 शर्मा ,सउनि बी0एस0रघुवंशी, आर. जीशान आर. हरीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
03 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 04 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, केविरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
05 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 109 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 04 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जून 2013 को 05 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 109 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 04 जून 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 18.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कलासरा फांटा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें विजय, श्रवण तथा मुकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 920 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 15.50 बजे जवाहर मार्ग इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त राजनगर इंदौर निवासी हिम्मत पिता भगवतीलाल कुमावत (48) तथा खिजराबाद इंदौर निवासी अब्दुल रहमान पिता अब्दुल रहूफ (56) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3555 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को मल्हारगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त छीपाबाखल इंदौर निवासी राजेश पिता हीरालाल शर्मा (35), मनीष पिता चांदमल जैन, दिग्मबर पिता रामचंद्र राव तथा भूरा उर्फ छुट्टन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1650 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 04 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 21.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंगाली चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मांगलिया निवासी दीपक पिता बाबूलाल पाठकतथा बजरंग काकड़ निवासी कालू पिता गंगाराम राजपूत (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देशी मसाला शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 20.30 बजे बजरंग काकड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता गुलाब सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 740 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 16.00 बजे गायत्री ढाबा के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले करोंदिया निवासी मानूराम पिता गेंदालाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 11.20 बजे पीठ रोड़ महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिलीे कालाकुंड निवासी अर्चना पति गंगाराम लोधी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपये कीमत की 10 लीटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जारही है।
Monday, June 3, 2013
लूट के आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में
इन्दौर -दिनांक 03 जून 2013 - उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को शहर में लूट की घटनाओ की रोकथाम हेतु निर्देशित किया। उक्त कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम यादव एवं उप पुलिस अधीक्षक अजीम खान अपराध शाखा के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह राठौर की टीम का गठन किया गया । टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चार व्यक्ति लूट का मोबाईल के संबध में खरीदने बेचने की बात कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्यवाही कर बताये हुलिया अनुसार चार व्यक्तियों को थाना परदेशीपुरा पुलिस के साथ जाकर पकडा। जिसमें पूछताछ पर 1 राहुल पिता कैलाश नि अर्जुन सिह गौहर नगर इंदौर, 2 सतीश पिता रामगोपाल नि 1181 भागीरथपुरा इंदौर, 3 राहुल पिता ओंकार भावसार नि अर्जुन सिंह गौहर नगर, 4 ललित अहिरवार पिता पूनमचंद नि 72/02 परदेशीपुरा इंदौर रहना बताया।
फरियादिया अनीता जैन पति प्रवीण जैन उम्र (40) नि बापूनगर भीलवाडा राजस्थान जो कि अपने रिश्तेदार के यहां जून 2012 मे क्लर्क कालोनी इंदौर मे आये हुये थे। शामको क्लर्क कालोनी में मांगलिक भवन के सामने गार्डन अपनी बहन प्रियंका जैन के साथ घूमने जा रही थी। पीछे से एक मोटर सायकल पर सवार दो व्यक्ति आये और अचानक फरियादिया के हाथ से पर्स छीनकर भाग गये। पर्स में एक मोबाईल सेमसंग कंपनी का एवं नगदी 7हजार रूपये थे। आरोपी पूर्व से ही लूट के आदि है जिन पर कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज है। अरोपियों से अन्य लूट के अपराधों के संबध में पूछताछ की जा रही है। कुछ अन्य अपराधों में खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों के कब्जे से लूट का मश्रुका सेमसंग कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि केशव सिंह, प्रआर नरेन्द्र गौर आर भगवान सिंह , विनोद शर्मा, मनीष तिवारी, जितेन्द्र सिह परमार, देवेन्द्र सिंह, संतोष सेगर, प्रेम प्रजापति, विशाल दीक्षित का सराहनीय योगदान रहा।
01 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
05 स्थायी, 09 गिरफ्तारी व 71 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 03 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जून 2013 को 05 स्थायी, 09 गिरफ्तारी व 71 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 जून 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 02 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम बसान्द्रा निवासी राजेश पिता भगवान सिंह कलोता (35) तथा ग्राम बदरखॉ निवासी राकेश पिता सुख कुमार बलाई (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 04लीटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 जून 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 जून 2013 को 11.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रीराम नगर काकड़ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मयूर नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता जगदीश मीणा (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 02 जून 2013 को 19.15 बजे मच्छी बाजार इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रावजी बाजार निवासी मोहम्मद मोहसीन पिता मोहम्मद कामिल (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 02 जून 2013 को 20.00 बजे फूटी कोठी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले डायमंड पैलेस निवासी राहुल पिता प्रकाश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, June 2, 2013
02 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Subscribe to:
Posts (Atom)