Monday, June 3, 2013

लूट के आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में

इन्दौर -दिनांक 03 जून 2013 - उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को शहर में लूट की घटनाओ की रोकथाम हेतु निर्देशित किया। उक्त कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम यादव एवं उप पुलिस अधीक्षक अजीम खान अपराध शाखा के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह राठौर की टीम का गठन किया गया । टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चार व्यक्ति लूट का मोबाईल के संबध में खरीदने बेचने की बात कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्यवाही कर बताये हुलिया अनुसार चार व्यक्तियों को थाना परदेशीपुरा पुलिस के साथ जाकर पकडा। जिसमें पूछताछ पर 1 राहुल पिता कैलाश नि अर्जुन सिह गौहर नगर इंदौर, 2 सतीश पिता रामगोपाल नि 1181 भागीरथपुरा इंदौर, 3 राहुल पिता ओंकार भावसार नि अर्जुन सिंह गौहर नगर, 4 ललित अहिरवार पिता पूनमचंद नि 72/02 परदेशीपुरा इंदौर रहना बताया। 
फरियादिया अनीता जैन पति प्रवीण जैन उम्र (40) नि बापूनगर भीलवाडा राजस्थान जो कि अपने रिश्तेदार के यहां जून 2012 मे क्लर्क कालोनी इंदौर मे आये हुये थे। शामको क्लर्क कालोनी में मांगलिक भवन के सामने गार्डन अपनी बहन प्रियंका जैन के साथ घूमने जा रही थी। पीछे से एक मोटर सायकल पर सवार दो व्यक्ति आये और अचानक फरियादिया के हाथ से पर्स छीनकर भाग गये। पर्स में एक मोबाईल सेमसंग कंपनी का एवं नगदी 7हजार रूपये थे। आरोपी पूर्व से ही लूट के आदि है जिन पर कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज है। अरोपियों से अन्य लूट के अपराधों के संबध में पूछताछ की जा रही है। कुछ अन्य अपराधों में खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों के कब्जे से लूट का मश्रुका सेमसंग कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया है।  
     उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि केशव सिंह, प्रआर नरेन्द्र गौर आर भगवान सिंह , विनोद शर्मा, मनीष तिवारी, जितेन्द्र सिह परमार, देवेन्द्र सिंह, संतोष सेगर, प्रेम प्रजापति, विशाल दीक्षित का सराहनीय योगदान रहा।

01 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 09 गिरफ्तारी व 71 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जून 2013 को 05 स्थायी, 09 गिरफ्तारी व 71 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जून 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 02 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम बसान्द्रा निवासी राजेश पिता भगवान सिंह कलोता (35) तथा ग्राम बदरखॉ निवासी राकेश पिता सुख कुमार बलाई (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 04लीटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जून 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 जून 2013 को 11.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रीराम नगर काकड़ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मयूर नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता जगदीश मीणा (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 02 जून 2013 को 19.15 बजे मच्छी बाजार इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रावजी बाजार निवासी मोहम्मद मोहसीन पिता मोहम्मद कामिल (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 02 जून 2013 को 20.00 बजे फूटी कोठी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले डायमंड पैलेस निवासी राहुल पिता प्रकाश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 2, 2013

02 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 44 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जून 2013 को 10 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 44 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जून 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 जून 2013 को18.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजीवनगर बडला खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें सलमान, मुंशी, सईद, रईस, आजाद, सिकंदर, सादिक तथा अनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4 हजार 950 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 01 जून 2013 को 19.40 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाहाना चौराहा से मारूती वेन एमपी-09/व्ही/4667 द्वारा अवैध शराब ले जाते हुये मिले सिवनी थाना खुडैल निवासी धर्मेन्द्र पिता मदन सिंह (21) तथा बिचौली मर्दाना निवासी हरनाम सिंह पिता ईश्वर सिंह राजपूत (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 42 हजार 500 रूपये कीमत की 40 पेटी देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 जून 2013 को 19.30 बजे हवाबंगला के सामने द्वारकापुरी से कार एमपी-09/जेडी/9434 द्वारा अवैध शराब ले जाते हुये मिले 2408 डी सुदामानगरनिवासी संजय पिता दामोदर (28) तथा 406 एस-3 स्कीम नं. 78 निवासी शिव पिता पोपटराव तायडे (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 27 हजार 750 रूपये कीमत की 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 01 जून 2013 को 18.50 बजे ग्राम रिजलाय आरोपी के घर के सामने से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले कमल पिता बाबू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जून 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 जून 2013 को 12.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भूतेश्वर मंदिर के पीछे पुलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 34 बी कमला नेहरू नगर निवासी ओमप्रकाश रमेश (25) तथा 96 देवेन्द्र नगर अन्नपूर्णा निवासी लोकेश पिता संभूराव (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 देशी पिस्टल तथा 08 जिंदा कारतूस जप्त किये गये।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 1, 2013

विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात मृतिका की लाश की पहचान हेतु

इन्दौर -दिनांक 01 जून 2013- विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक 31 मई 2013 को अज्ञात मृतिका का शव मिला है जिसके बायें हाथ में चमेली जवानसींग तथा गुलाब गुदा है। जिसकी पहचान हेतु फोटो निम्न है।

03 आदतन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

55 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 208 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 मई 2013 को 55 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 208 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 18 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जून 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 31 मई 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 118 श्रीनगर अपार्टमेंट इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें अनीस, संजय, नफीस, वैभव तथा संजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 31 हजार 500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 31 मई 2013 को 13.05 बजे गली नं. 7 मूसाखेडी मयूर नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें मनोज, संदीप, कडक, पंकज, संजय, जितेन्द्र, बसंत, भागीरथ, सुखलाल तथा उमेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 31 मई 2013 को 21.00 बजे बंगाली चौराहा ऑटो स्टेण्ड से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें रवि, राजेश तथा राजा को पकडा। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 1220 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जून 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 मई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छत्रीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 1/2 मुर्गी केन्द्र एमओजी लाईन इंदौर निवासी योगेश पिता चंदूलाल (32), रमेश का मकान लावरिया भेय निवासी दीपक पिता किशन बैरागी (20), लाबरिया भैरू निवासी हिम्मत सिंह पिता रज्जू (40) तथा 22 महूं नाका निवासी शीतल राठौर उर्फ मामी पित गंगाधर (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 42 हजार 460 रूपये कीमत की 1337 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 31 मई 2013 को 13.15 बजे अन्नपूर्णा रोड ऊषानगर चौराहा के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले छोटा बागडदा रोड गरीबनवाज कॉलोनी निवासी रोहित पिता रमेश (18) तथा सुदामानगर झोपडपट्‌टी निवासी रवि पिता अशोक (20) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 2700 रूपये कीमत की 58 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 31 मई 2013 को 16.00 बजे कामक्षी ट्रांसपोर्ट के सामने एबी रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पिगडम्बर निवासी अशोक पिता प्रेमसिंह (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जून 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 31 मई 2013 को 13.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तालाब किनारे खजराना ग्राम से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 969 तंजीम नगर खजराना निवासी बाबर पिता दिलावर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी रिवाल्वर मय 01 जिंदा कारतूस के जप्त किया गया। 
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 मई 2013 को बाणंगगा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 24 वृदावन कॉलोनी बाणगंगा निवासी सुमित पितासीताराम (23) तथा 194/2 सेक्टर ए कुशवाह नगर इंदौर निवासी अभय पिता नंदलाल (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 तलवार व चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 31, 2013

11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

40 स्थायी, 53 गिरफ्तारी व 144 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 31 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 मई 2013 को 40 स्थायी, 53 गिरफ्तारी व 144 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 मई 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30 मई 2013 को 21.10 बजे मुखबिर से मिलीसूचना के आधार पर सिरपुर कांकउ पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जीएनटी मार्केट झोपडपट्‌टी निवासी राजू पिता रामसिंह (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार रूपये कीमत की 350 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 मई 2013 को देवपुरी कॉलोनी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 1170 भागीरथपुरा निवासी विनोद पिता रामदास बोरासी (28) तथा 1179 भागीरथपुरा निवासी शुभम पिता मोतीलाल बोरासी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2780 रूपये कीमत की 73 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 मई 2013 को 09.00 बजे कांकडपुरा महू गांव से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले ओम प्रकाश पिता शिवचरण (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 30 मई 2013 को 21.00 बजे जगन्नाथ धर्मशाला के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 63/7 शंकरबाग कॉलोनी इंदौर निवासी कैलाश पिता धमेन्द्र (47) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 मई 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 30 मई 2013 को 20.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाईन शाप के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ए-240 श्यामनगर एनएक्स इंदौर निवासी दीपक उर्फ काला पिता मधुसुदन (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।