Saturday, May 11, 2013

05 आदतन व 14 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 194 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 11 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 मई 2013 को 24 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 194 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 06 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 मई 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 10 मई2013 को 23.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदनगुरू अखाडे के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गुलाम मोह, साबिर तथा विशाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1620 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 10 मई 2013 को 15.30 बजे बंगाली चौराहा देशी कलाली के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कैलाश, राणा तथा राकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 340 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 मई 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 10 मई 2013 को 16.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बजरंगपुरा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जयनगर कॉलोनी पीथमपुर निवासी कमल पिता जुगराज सिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 990 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।  
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्वधारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 10, 2013

लावारिस संपत्ति के संबंध मे सूचना


इन्दौर -दिनांक 10 मई 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल ंिसंह कुशवाह ने बताया कि नीचे विनिर्दिष्ट अंकित लावारिस सम्पत्ति थाना अन्नपूर्णा के प्रागंण में रखी है। एतत्‌ द्वारा द्वारा सर्व साधारण को सूचित है कि कोई भी व्यक्ति उक्त वाहन पर दावा रखता है, दिनांक 21 मई 2013 के उपस्थित होकर अपना दावा पेश कर सकता है। म्याद्‌ तिथी के बाद आपत्ति पर विचार नही किया जावेगा।


02 आदतन व 05 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

21 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 182 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 10 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 मई 2013 को 21 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 182 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 मई 2013- पुलिस थाना अन्नपर्णा द्वारा कल दिनांक 09 मई 2013को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जीतनगर झोपडपट्‌टी निवासी मुरली पिता संजू (20) तथा मयूर नगर बेग फेक्ट्री के सामने वाली गली निवासी राजू पिता संतोष (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2200 रूपये कीमत की 55 क्वाटर देशी शराब तथा 25 बाटल बीयर बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 09 मई 2013 को 19.55 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेशनपुरा बगीचा महूं से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले मोनू पिता दिनेश पटेल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 945 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 09 मई 2013 को 08.30 बजे धूल घाटी ढाबा के पास जामनिया से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले लीलाधर पिता हरिनारायण (43) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 17 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।    
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैधहथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 मई 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 09 मई 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आशाराम बापू चौराहा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गवली पलासिया थाना बडगौदा निवासी नंदकिशोर पिता गजानंद चमार (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खटकेदार चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 9, 2013

09 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 09 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मई 2013 को 23 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 मई 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 मई 2013 को15.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पाटनीपुरा मटन की दुकान के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विकास, सतीश तथा आशीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 690 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 मई 2013 को 20.50 बजे मॉ नर्मदा जूस सेंटर गोविन्द कॉलोनी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 252 गोविन्द कॉलोनी निवासी गगन पिता अशोक (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 320 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 मई 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 08 मई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले चिकलोदा फांटा निवासी गोलू पिता चुन्नीलाल (29), ग्राम भगोरा निवासी राजेश पिता कैलाश (30) तथा ग्राम भंवरगढ निवासी बद्रीलाल पिता गंगालाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 6 हजार 570 रूपये कीमत की 93 क्वाटर देशी शराब तथा 20 बाटल बीयर बरामद की गयी।     
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 मई 2013- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 08 मई 2013 को 16.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौईथराम चौराहा सांची पाइंट दुकान के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 132 राजा रानी नगर निवासी सुमित उर्फ चवन्नी पिता बालकिशन (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एम 12 बोर का देशी कट्‌टा जप्त किया गया। 
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 08 मई 2013 को 21.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुकुमचन्द्र कॉलोनी दरगाह के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 21 कडाबीन बडागणपति इंदौर निवासी लखन पिता ओमप्रकाश (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
             पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीजा रही है।

Wednesday, May 8, 2013

थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की बारदात के फुटेज के फोटो



















अंर्तराज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन बरामद


इन्दौर -दिनांक 08 मई 2013- चार पहिया वाहनों की चोरियों को देखते हुये चोरों को पकड़ने हेतु उपपुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया गया था। इस संबंध में क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री एस.आर. यादव एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री अजीम खान की टीम को संयुक्त रूप से वाहन चोरों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया, वाहन चोरों के गिरोह को पकडने के लिये मुखबिर मामूर किये गये, जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक इन्डीगो सी एस कार एमपी-09/टीए/5929 जो कि खजराना निवासी शोएब पिता सिद्‌दीक खान द्वारा अपने साथी शहनवाज उर्फ सोनू लक्की उर्फ के साथ नकली चाबी बनवा कर गाडी बुकिंग कर उज्जैन ले जाकर चोरी करवा दी और इन्डीगो के ड्रायवर के साथ थाना देवासगेट नाका जिला देवास में रिपोर्ट भी करवाई हैं। 
               शोएब खुद के द्वारा चुरवाई गई गाडी की रिपोर्ट कराने खुद भी थाने पर साथ में गया था। उसने बडी चालाकी से बनाई हुई नकली चाबी अपने मित्र शहनवाज उर्फ सोनू उर्फ लक्की को फिर उज्जैन से टेलीफोन करके लक्की को उज्जैन बुलाकर गाडी का ठिकाना बताया और उससे चोरी करा दी। उक्त चोरी की गई गाडी को बेचने हेतु एरोड्रम के पास सुपर कोरीडोर पर गाडी लेकर शोएब और लक्की पहुच गए । वहां पर चोरी की गाडियां खरीदने में माहिर मनीष ठाकुर और कार चोर नईम गाडी को ठिकाने लगाने के लिये पहुचे। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच के सउनि. श्री नाथुराम दुबे और उनकी टीम ने अपनी सहायक टीम श्री उप निरी. विनोद सिंह राठौर, उप निरी. कैलाश पाटीदार, उप निरी. श्री आमोदसिंह राठौर तथा इनके सहयोगियों ने थाना एरोड्रम के थाना प्रभारी श्री अखिलेश द्विवेदी एवं उनकी टीम ने घेराबंदी करके शोएब, लक्की, मनीष और नईम को पकडा। जब इनसे बारीकी से पूछताछ की गई तो इन्दौर शहर तथा उज्जैन और आस-पास के जिलों एवं दिल्ली तथा राजस्थान की कई चार पहिया वाहनों की चोरी के मामले उजागर हुए।
                चार पहिया वाहन चोरों से पुलिस के द्वारा की गई कडी पूछताछ के उपरांत जो तथ्य प्रकाद्गा में आये वह काफी चौकाने वाले थे। कार चोर नईम, संजू, नौशाद, अनिल तिवारी एवं अनुप बडी सफाई से घरों के सामने खडी हुई कारों को चोरी करते थे और चोरी की गई कारें अतीक डेंटर-पेंटर नि. इन्दौर, मुनव्वर लोहार नि. देवास के द्वारा बीमा कम्पनियों में टोटल लॉस वाहनों की मय कागज के खरीदी कर इनके कागजात का इस्तमाल करते थे। टोटल लॉस में खरीदे गये वाहनों से चेचिस में जिस जगह चेचिस नम्बर रहते है उस जगह को काट कर चोरी की गई गाडियों में सफाई के साथ चस्पा (वेल्ड) कर देते थें। इतनी सफाई से वेल्डिंग की जाती थी कि उसे पकडा जाना मुद्गिकल होता हैं। आम खरीददार की नजर इस तबदीली में नहीं जा सकती थी । चोरी की गई गाडी में इंजन के ब्लॉक में जो नम्बर अंकित रहता है उस नम्बर को भी ग्राइन्डर से घिस देते थे एवं गाडी का हुलिया भी स्टीकर तथा सीट कव्हर बदल देते थें, जिससे गाडी मालिक स्वयं अपनी गाडी पहचानने में धोखा खा जाता था।
                चोर गिरोह से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि गाडियों को नईम, संजू, नौशाद, अनिल तिवारी और अनुप के द्वारा चोरी की जाती थी, मनीष ठाकुर नि0 देवास, हुसैन पटेल नि0 खुडैल तथा रफीक पटेल के द्वारा गाडियों को टोटल लॉस के गाडियों के नम्बरों पर बेच दिया जाता था और बाकायदे आर.टी.ओ.कार्यालय से खरीददार के नाम पर गाडी का नामान्तरण करवा कर यह लोग देते थें।
               चोर गिरोह से पूछताछ करने पर क्राईम ब्रांच की टीम तथा थाना एरोड्रम की टीम द्वारा निम्नलिखित गाडियां बरामद की गई जो कि टोटल लॉस में खरीदे गये वाहनों के नम्बरों पर चल रही थी।
1. मारूती वेन नं. एम पी 04 बी ए 3485
2. मारूती वेन नं. एम पी 04 बी ए 2639
3. मारूती वेन नं. एम पी 09 बी ए 2911
4. मारूती वेन नं. एम पी 04 एल सी 1236
5. टवेरा नं. एम पी 04 बी ए 6385
6. टवेरा नं. एम.पी. 04 बी ए 2034
7. टवेरा नं. एम पी 15 बी ए 1183
8. इंडिगो सी एस नं. एम पी 09 टी ए 5929
9. इंडिगो सी एस नं. एम पी 09 सी जे 9272
10. इंडिगो इ सी एस बिना नम्बर की
11. टाटा सफारी नं. एम पी 07 सी सी 6601
12. मारूती स्फि्‌ट नं. एम पी 09 सी जे 7150
13. मारूती स्फि्‌ट बिना नम्बर की
14. फोर्ड एण्डेवर आर जे 27 यू ए 4001

उक्त जप्तशुदा वाहनों में लिप्त आरोपियों का विवरण जिन्हे पकडा गया :-
1. शोएब पिता सिद्‌दीक खान (25) नि0 25 कादर कॉलोनी खजराना इन्दौर।
2. शहनवाज उर्फ सोनू उर्फ लक्की पिता जाकिर हुसैन (27) नि0 144 हीना पैलेस कॉलोनी खजराना इन्दौर।
3. नईमपिता खाजू खान (25) नि0 ग्राम छापीहेडा थान छापीहेडा जिला राजगढ हाल नि0 42 मदिना नगर इन्दौर
4. मनीष पिता रमेश ठाकुर (32) नि0 मुखर्जी नगर देवास।
5. अतीक मेहबूब पिता सलीम मेहबूब (28) नि0 32/2 आजाद नगर इन्दौर
6. हुसैन पटेल पिता हैदर पटेल (28) नि0 खुडैल जिला इन्दौर।

इस गिरोह के अन्य आरोपी जो कि कार चुराने में माहिर है जिनकी पुलिस को तलाश है वह अभी फरार हैः- 1- नौशाद नि. खजराना इन्दौर 2- अनुप नि. रानीबाग खंडवारोड इन्दौर 3- बंटी नि. आजाद नगर इन्दौर 4- संजू नि नगदा 5- अनिल तिवारी नि. भोपाल 6- रफीक पटेल नि. कोहीनूर कॉलोनी आजाद नगर इन्दौर 7- मुनव्वर लोहार नि. देवास हैं इन लोगों की तलाश जारी हैं। इन लोगों की गिरफ्‌तारी पर और भी वाहनों की बरामदगी होने की उम्मीद हैं।
             उपरोक्त गिरोह का पर्दाफाश करने में क्राईम ब्रांच में पदस्थ उप निरी. श्री विनोदसिंह राठौर, उप निरी. श्री कैलाश पटीदार, उप निरी. श्री आमोदसिंह राठौर, सउनि. नाथूराम दुबे तथा इनकी टीम के सदस्य प्रआर. चन्दरसिंह, प्रआर. अवधेश, प्रआर. ब्रजभूषण, इफ्‌तेखार, अनिल सिलावट आर. रणवीरसिंह, जितेन्द्रसेन, अजीत यादव, सुनिल बिसेन, सुरेश मिश्रा, विजय मिश्रा, रमेश, योगेश्वर, प्रशांत श्रीवंश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा उपरोक्त कर्मचारियों को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी हैं।

07 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

26 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 174 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 08 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मई 2013 को 26 स्थायी, 52 गिरफ्तारी व 174 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए,विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 मई 2013- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 07 मई 2013 को 15.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू सब्जी मंडी नंदलालपुरा के पास अवैध रूप से हथियार लेकर 20,21 तेली बाखल इंदौर निवासी कुलदीप उर्फ भानू पिता देव नारायण  (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खटकेदार चाकू जप्त किया गया। 
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 7, 2013

03 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।