Saturday, April 13, 2013

07 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 42 गिरफ्तारी व 175 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अप्रेल 2013 को 13 स्थायी, 42 गिरफ्तारी व 175 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त 21 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2013- पुलिस थाना छत्रीपुराद्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2013 को 19.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मामा भांजे की दरगाह के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें शरीफ, जाहिद, इमरान, परवेज, अनवर, सलमान, मोईन, सरफराज, इकबाल, याकूब, यासीन, मोईनुद्‌दीन तथा नौशाद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 31 हजार 190 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2013 को 18.00 बजे सर्वहारा नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें कालू उर्फ प्रकाश, शाहरूख, आशीष, विक्की, निकेश तथा राजकुमार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4620 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
      पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2013 को 12.00 बजे तिलक नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें खटीक मोहल्ला इंदौर निवासी शिव पिता ओंकार सिलावट (45) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 970 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
      पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2013 को 13.00 बजे बस स्टैण्ड मानपुर इंदौर से सट्‌टेकी गतिविधियों में लिप्त मिलें कोलानी निवासी बद्री पिता राजाराम भील (45) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2013 को 16.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लुनियापुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले महावर नगर इंदौर निवासी दुर्गेश पिता सुभाष जायसवाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।       
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2013 को 11.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 56 दुकान पार्किंग इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकरघूमते हुये मिले पंचम की फेल इंदौर निवासी सुरेश पिता मोदूलाल बेरवा (47) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गंडासा जप्त किया गया। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, April 12, 2013

बलात्कार के संदिग्ध आरोपी का स्कैच



इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2013- आज दिनांक 12 अप्रेल 2013 को राजेन्द्र नगर थाना क्षैत्रांतर्गत बागरी मोहल्ला राऊ की किराना दुकान से एक अज्ञात युवक, 04 साल की बच्ची को पेप्सी दिलाकर, नाले किनारे ले गया तथा उसके साथ बलात्कार कर भाग गया। थाना राजेन्द्र नगर पर अपराध क्रं. 290/13 धारा 376 भादवि, 5/6 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आसपास तथा किराना दुकान के मालिक से पूछताछ करते उसके द्वारा बताये गये हुलिया के अनुसार संदिग्ध आरोपी का स्कैच तैयार किया गया है। इस संबंध में किसी को कोई जानकारी हो तो वह कंट्रोल रूम के 100 नं. या थाना राजेन्द्र नगर को फोन नं. 0731-2321835, मोबाईल नं. 9977550647 पर सूचना दे सकता है।

05 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 80 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 16 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 80 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 27 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 00.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर द्वारकापुरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें रमेश, राकेश, सुरेश, संतोष, घनश्याम, संजू, राजाराम, सुनिल, काका, अनिल, सुरेश, अखिल, कैलाश, जितेन्द्र, विजय, निलेश, दिलीप, बबलू, मुकेश, मनीष, गोलू, महेश तथा सुनिल कोपकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार 980 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 22.30 बजे इन्दिरा नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें अजय, शेलेन्द्र, गोविंद तथा रवि को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 20.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवंतिका नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले वाल्मिकी नगर इंदौर निवासी रजत पिता अशोक हरिजन (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।      
         पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 15.30 बजे मंगल नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले शिवनगर इंदौर निवासी राजू पिता लखन सिंह भील (19) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 680 रूपये कीमत की 27 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 15.00 बजे जवाहर टेकरी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले नावदा पंथ निवासी अमरसिंह पिता रामसिंह (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 18.30 बजे ग्राम पालिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले महावीर पिता डोंगाजी (65) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 12.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुशवाह नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जयहिंद नगर निवासी गोलू पिता मुरारी बसोड़ (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
              पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 12.15 बजे सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजा पिता उमेश बोरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 10.40 बजे लोधा कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राकेश पिता छोटेलाल लोधा (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
            पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2013 को 13.15 बजे इन्द्रपुरी कॉलोनी किशनगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मांडू धार निवासी कैलाश पिता रमेश डाबर (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 11, 2013

पलासिया पुलिस ने पकड़ा अंतराज्यीय चोर गिरोह, लाखो के सोने व हीरे के आभूषण बरामद दो आरोपी गिरफ्तार


bUnkSj &afnukad 11 vizsy 2013 &पिछले दिनो मनीषपुरी] साकेत क्षेत्र  हुई चोरियो पर और घरेलु नौकरो के द्वारा की गई बड़ी चोरियो पर पुलिस अधीक्षक श्री -पी-त्रिपाठी के द्वारा थाना प्रभारी पलासिया प्रदीप सिह राणावत को इन बड़ी चोरियो को बरामद करने के लिये और गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करने के लिये निर्देश दिये गये थे कि इन सभी चोरियो के लिये अलग- अलग टीम बनाई जाकर आरोपीयो का पता लगाया जावे
         थाना प्रभारी पलासिया के व्दारा सभी पुराने चोरी के मामले मे लगातार संदिग्धो से पूछताछ की जा रही है इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक व्दारा गठित की गई थाना प्रभारी पलासिया के नेतृत्व मे एक टीम जिसमे सउनि.आर.के.सिह.चौहान, प्रआर. दिनेश,आर. शैलेन्द्र, उमाशंकर है इनके व्दारा दिनांक 20.9.12 को मनीषपुरी स्थित श्री देवेन्द्र के यहाँ हुई बड़ी चोरी के सबंध में उनके यहाँ काम करने वाले हरीश का पता चला जो बांसवाड़ा राजस्थान का रहने वाला था उसके बारे में लगातार प्रयास करके एक टीम भेजकर बांसवाडा राजस्थान से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि ग्राम कोटडा थाना गढ़ी जिला बांसवाड़ा का निवासी है उक्त सूचना से थाना गढ़ी के थाना प्रभारी श्री सुल्तान वक्श से सहयोग लिया गया और श्री वक्श एवं उनके थाने के उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र सिसोदिया के सहयोग से उक्त संदेही नौकर हरीश को पकड़ा गया जो पूछताछ मे पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर उसने श्री देवेन्द्र निवासी मनीषपुरी के घर पर चोरी करना स्वीकार किया  उनके घर से चुराये हुये बहुमूल्य आभूषण दो सोने के कंगन ,एक सोने का हार ,दो सोने के टाप्स ,4 सोने की अंगूठी जिसमे 02 अंगूठियो मे हीरे जड़ित है, कुल कीमती लगभग 6-7 लाख, प्रकाश सोनी जो जिला डोंगरपुर राजस्थान का निवासी है, उसे बेचना स्वीकार किया थाना पलासिया से सउनि आर.के.एस.चौहान, प्रआर.दिनेश,आरक्षक शैलेन्द्र की एक टीम इस सिलसिले मे थाना गढ़ी जिला बांसवाड़ा भेजी गयी उसके व्दारा चोरी का माल प्रकाश सोनी से बरामद किया गया यह ज्ञात हुआ है कि हरीश ने चोरी के आभूषण बेचकर एक हीरोहोण्डा मोटर सायकिल खरीदी है जो बांसवाड़ा पुलिस के पास हैA
         इनका एक अन्य साथी प्रकाश फरार है जिसके संबंध मे और जानकारी प्राप्त की जा रही है पुलिस ने अभी तक इनके पास से 6-7 लाख के बहुमूल्य आभूषण बरामद कर लिये है इनसे पूछताछ में और भी वारदातो के खुलासा होने की संभावना है