Monday, August 29, 2011

नकली नोट का तस्कर गिरफ्‌तार, एक लाख पांच हजार रूपयें जप्त, त्यौहारों के अवसर पर नकली नोट खपाने की जुगत में था गिरोह

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०११- पुलिस अधीक्षक  पष्चिम श्री डी. श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय एवं डीएसपी. अपराध शाखा जितेंद्रसिंह को त्यौहारों के अवसर पर अवैध गतिविधियों पर निगाह रखने एवं पुराने अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर गतिविधियों पर सतत निगाह रखने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में डीएसपी जितेंद्रसिंह को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आगामी त्योहारों के अवसर पर शहर में बड़ी मात्रा में नकली नोट बाजार में चलाने की फिराक में कुछ व्यक्ति है। इस सूचना पर कार्यवाही हेतु निरीक्षक जयंत राठौड़ व उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया की टीम जिसमें प्र.आर. दीपक पंवार एवं रज्जाक खान को लगाया गया।
        पुलिस की उक्त टीम को मुखबिर से तथ्यात्मक सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व में नकली नोट प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका नरेश पंवार एवं उसका साथी बंटी आजकल नकली नोट के कारोबार में पुनः संलिप्त है। सूचना पर उक्त टीम द्वारा योजना बनाकर नकली नोट खरीदने हेतु स्वयं व्यापारी बनकर नरेश पंवार एवं बंटी से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा एक लाख के नकली नोट के बदले चालीस हजार असली नोट की मांग की गई। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा शर्त मान लेने पर आज पैसे देने की बात तय होने पर नरेश पंवार एवं बंटी द्वारा क्राइम टीम को अलग अलग स्थानों पर बार-बार बुलाते रहे। अंततः उनके मन से शंका दूर होने पर एलआयजी तिराहे पर टीम को बुलाया जैसे ही वे टीम के पास आये पूर्व से जाल बिछाई क्राइम ब्रांच टीम द्वारा बंटी को हेंड बेग सहित पकड़ लिया। थोड़ी ही दूर से नजर रख रहा नरेश पंवार माजरा देख भाग गया। पकड़े गए आरोपी बंटी उर्फ शिवेंद्र पिता सुरेद्र भाटी निवासी ३०४/५ नेहरू नगर, इंदौर की तलाशी लेने पर उसके हेण्ड बेग से १००० एवं १०० रूपयें के कुल १,०५,००० रूपयें नकली नोट मिले।
        आरोपी शिवेंद्र उर्फ बंटी से प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि वह परदेशीपुरा थाने में अवैध पिस्टल रखने के मामले में नरेश पंवार के साथ बंद हो चुका है। नरेश पंवार पूर्व में भी हीरा नगर थाने में नकली नोट के प्रकरण में अपने भाई अजय एवं पिता बलवंत के साथ बंद हो चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है इससे बड़े रैकेट के खुलासा होने की संभावना है। अग्रिम कार्यवाही थाना एमआयजी द्वारा की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयंत राठौड़,उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया,उप निरीक्षक दीपिका शिंदे तथा प्र.आर. दीपक पंवार, प्र.आर. रज्जाक खान, आरक्षक मनोज राठौड़, भगवानसिंह, मनीष तिवारी एवं सैनिक संजय भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

०३ आदतन, १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ९४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ अगस्त २०११ को ०१ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ९४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०११ को १५.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दरगाह के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सचिन, विक्की, बाबू उर्फ रोहित, विषाल, भारत, कपिल तथा मनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०११ को २२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी दीपक पिता गोविंद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०११ को १३.०० बजे ग्राम रालामंडल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली जानकीबाई पति मनसुरे (५०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ अगस्त २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २८ अगस्त २०११ को १२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-१० चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ८० आदर्ष मौलिक नगर निवासी लल्लू उर्फ कृष्णा पिता सीताराम (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 28, 2011

चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०११ के १६.०० बजे फरियादी श्रीराम पिता षिवषंकर कुमावत (२५) निवासी सिमरोल की रिपोर्ट पर ग्राम दतोदा निवासी विजय पिता रामप्रकाष (२०) के विरूद्व धारा ३७९,५११ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २७ अगस्त २०११ के रात्री ०३.३० बजे फरियादी के मकान में चोरी करने की नियत से आरोपी विजय पिता रामप्रकाष ने प्रवेश किया। फरियादी के जाग जाने तथा शोर मचाने पर आरोपी विजय भागने का प्रयास करने लगा जिसे आसपास के लोगो की मदद से मौके पर पकड लिया गया।
        पुलिस सिमरोल द्वारा आरोपी विजय पिता रामप्रकाष (२०) निवासी ग्राम दतोदा को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०२ आदतन, १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ अगस्त २०११ को ०२ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०११ को १७.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भावना नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली रामकुवरबाई पति छीतरमल (५०) तथा सुनील पिता धन्नालाल (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५४० रूपये कीमत की ३१ क्वाटर अंगे्रजी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०११ को १४.०० बजे ग्राम हासलपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले कमदपुरा निवासी माणिकचन्द्र पिता गेंदालाल जायसवाल (५०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८४० रूपये कीमत की १४ बियर की बॉटल बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अगस्त २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०११ को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंदौर उज्जैन रोड़ नाग मंदिर के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तेजाजी चौक सांवेर निवासी अमित पिता देवप्रकाष श्रीवास्तव (२९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी पिस्टल, ०७ राउन्ड जिंदा बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०११ को २०.४५ बजे सर्वहारा नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले कबीर पिता आलोक (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गुप्ती बरामद की गई।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २७ अगस्त २०११ को १३.२० बजे सोनकर धर्मषाला के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी नेफू उर्फ अनिल पिता अषोक मराठा (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 27, 2011

०६ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व १३५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को ०१ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व १३५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले १६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचम की फेल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले भरत, कमल, अजय, देवेन्द्र, मनीष, शंकर तथा सतीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को १७.३० बजे ग्राम दतोदा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले किषोर, प्रकाष, मदन, अर्जुन, राजेष, परमानंद तथा जितेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को १८.१५ बजे सीतलामाता बाजार इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सोनू पिता बद्रीलाल तथा सतीष पिता शम्भूसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रालामण्डल इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सरदार पिता प्रताप कीर (३८) तथा पत्थर मुण्डला निवासी महेष पिता थावर (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८८० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को १९.२० बजे रामानंद नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पंचमूर्ती नगर इंदौर निवासी दिलीप पिता जमनालाल शर्मा (२४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ अगस्त २०११- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २६ अगस्त २०११ को १२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदलालपुरा चौक हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हातोद निवासी भगवानसिंह उर्फ बंटी पिता धन्नालाल (३१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 26, 2011

इन्फ्राटेल कंपनी के डिप्लोमेंट डिपार्टमेन्ट मैनेजर एवं स्पेन्को कंपनी के कान्ट्रेक्टर के विरूद्व कार्यवाही

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए.साई. मनोहर ने बताया कि थाना पलासिया पर नगर पालिका निगम इंदौर में सहायक यंत्री एकल खिड़की एवं प्रभारी एकल खिड़की नगर पालिका निगम इंदौर के हस्ताक्षर से युक्त एक लेखी षिकायती आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें एयरटेल कम्पनी के गुरजीतसिंह तथा विनय तिवारी द्वारा म.प्र. विद्युत वितरण कम्पनी (पष्चिम क्षेत्र) को कूट रचित दस्तावेज, अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर षडयंत्र पूर्वक अवैध विद्युत संयोजन म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त किया गया जिससे नगर पालिका निगम को आर्थिक क्षति हुई जो प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलासिया पर गुरजीतसिंह तथा विनय तिवारी के विरूद्व धारा ४२०,४६७,४६८,४७१,१२०बी भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। 
        उक्त प्रकरण की अब तक की विवेचना के दौरान पाया गया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज आरोपियान गुरजीतसिंह तथा विनय तिवारी इन्फ्राटेल तथा स्पेन्को कंपनी से संबंधित है, आरोपी गुरजीतसिंह इन्फ्राटेल कम्पनी में डिप्लोमेंट डिपार्टमेन्ट में मैनेजर है एवं विनय तिवारी स्पेन्को कंपनी में कान्ट्रेक्टर है।
        उपरोक्त दोनो आरोपियान गुरजीतसिंह तथा विनय तिवारी का एयरटेल कंपनी से कोई संबंध नही पाया गया है।  प्रकरण में विस्तृत जांच पड़ताल कर आवष्यक कार्यवाही की जा रही है।

यात्री बस वाहनों के विरूद्व सघन चेकिंग अभियान

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि उपपुलिस अधीक्षक यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीप सिंह चौहान के मार्गदर्षन में यातायात विभाग व्दारा इंदौर उज्जैन,इंदौर- सांवेर,इंदौर खण्डवा,इंदौर भोपाल-गुना रूट पर चलने वाली यात्री बस वाहनों के विरूद्व सघन चेकिंग अभियान चलाकर, ०९ बस वाहन तथा एक टेम्पो ट्रेक्स को दस्तावेज के अभाव में जप्त कर यातायात थाना अभिरक्षा में खड़ा किया गया।             
          यातायात विभाग व्दारा अभियान के अन्तर्गत जप्त किये गये सभी प्रकार के वाहनों के चालान  का निराकरण न्यायालय से कराया जावेगा । किसी भी वाहन पर मौके पर अर्थदण्ड की कार्यवाही नहीं गयी। एमपी-०९/एचई/६७७७ इंदौर सांवेर रूट, एमपी-१३/जेपी/०१११ इंदौर उज्जैन रूट, एमपी-१३/एफए/१७२९ इंदौर उज्जैन रूट, एमपी-१३/१९५५ इंदौर उज्जैन रूट, एमपी-०९/एफए/४५५५ इंदौर उज्जैन रूट, एमपी-०८/के/१२१ इंदौर भोपाल-गुना रूट, एमपी-१२/पी/०६२९ इंदौर खण्डवा रूट, बस वाहन क्रमांक एम-४२/पी/०१३० तथा एमपी-१०/पी/०३०२ । इस कार्यवाही के अन्तर्गत यातायात विभाग व्दारा टेम्पो ट्रेक्स वाहन एमपी-०९/टी/९२३९ को भी दस्तावेज के अभाव में जप्त कर उसके विरूद्व भी उपरोक्तानुसार कार्यवाही की गयी ।
        यात्री बस वाहनो की चेकिंग के साथ ही साथ यातायात विभाग व्दारा गुजराती समाज स्कूल की स्कूली बस जिसमें ७२ बच्चे बैठे पाये जाने पर उक्त बस वाहन को जप्त कर उसके विरूद्व कराधान अधिनियमत के अन्तर्गत कार्यवाही हेतु बस का चालान पंचनामा तैयार कर क्षेत्रिय परिवहन विभाग भेजा गया।

०३ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २५ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २६ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २५ अगस्त २०११ को ०७ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।