Thursday, November 3, 2016

शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा गिरफ्तार, आरोपी से चार लाख रूपयें कीमत की 10 मोटर सायकलें बरामद



इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2016-इन्दौर शहर में वाहन चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा एक शातिर वाहन चोर को चोरी के 10 दोपहिया वाहन सहित पकड़नें में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की वारदातों में अपराधियों की पतारसी हेतु, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 इन्दौर श्री रूपेश द्विवेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में पुलिस थाना राजेन्द्रनगर की टीम को लगया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार वाहन चोरों की धरपकड के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान दिनांक 02.11.16 को मुखबिर की सूचना परचौईथराम चौराहा के पास से एक संदिग्ध संजय पिता हंसराज पाटीदार (32) निवासी ग्राम बिखरोन थाना धामनोद जिला धार को संदिग्ध अवस्था में मोटर सायकल .क्र. एमपी-09/क्यूसी-0601 के साथ पकड़ा गया। गाड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल चौईथराम मण्डी से चुराना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी संजय से गहन पुछताछ पर उसके द्वारा चौईथराम मण्डी, नावेल्टी मार्केट, नवलखा, पीतमपुर, उज्जैन तथा अन्य कई स्थानो से दुपहिया वाहनों की चोरी करना बताया। चोरी की हुई 10 मोटर साईकिलों को उसने इदौर शहर मे अलग अलग स्थानो पर छुपाकर रखना बताया है। आरोपी की निशादेही पर पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा अभी तक कुल 10 मोटर साईकिले कीमती करीब चार लाख रूपये बरामद की है। आरोपी संजय शातिर वाहन चोर है जिससे गहन पुछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय मे पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ पर, चोरी की मोटर साईकिले बरामद होने के संभावना है
उक्त शातिर वाहन चोर को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर श्री आर.एस.शक्तावतउनि जी.एस.रावत, सउनि. रामअधार यादव, आर. 2958 प्रदीपसिंह तथा आर. 3234 स्वदीप का सहरानीय योगदान रहा।
iqfyl }kjk tIr eksVj lk;dy ds jftLVªs'ku uEcj] baftu uEcj o psfpLk uEcj&

क्रं.
वाहन क्रं.
इंजिन नं.
चेचिस नं.
वाहन का प्रकार
01
MP09MV7780
HA10EA9HH38947
MBLHA10EE9HH51220
स्प्लेन्डर 
02
MP13DQ4278
HA10ELCHM19554
MBLHA10ASCHM42032
स्प्लेन्डर  प्रो
03
-
00L18M29797
00L20C29754
स्प्लेन्डर
04
MP09NX3580
HA11EFD9V44734
MBLHA11EWD9V41935
डिलक्स
05
MP09LF0916
04K08M38630
04K09C38413
पेशन प्रो.
06
MP09NW3861
HA11EFD9A32570
MBLHA11EWD9A27608
डिलक्स
07
MP09MZ 7964
HA10EDAGV27436
MBLHA10ERAGC00108
पेशन प्रो.
08
MP09 QC0601
HA11EFD9V28179
MBLHA11EWD9V43292
डिसक्स
09
MP09NB8693
HA11ECA9G24223
MBLBHA11ENA9G270
डिलक्स
10
MPQA6040
HA10ELDHJ10936
MBLHA10ASDHJ11153
स्प्लेन्डर  प्रो.





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 76 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 03 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 नवम्बर को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा  151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 12 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 नवम्बर 2016 को 01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2016 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विशाल नगर मैदान से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, कल्लू पिता हीरालाल, कन्हैया पिता राधेश्याम, विरेन्द्र पिता धनसिंह तथा सुरेन्द्र पिता कपिल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2016 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सुखलिया चौराहा बाणगंगा से अवैधहथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बाणगंगा थाने के सामने रहने वाले गोटी पिता बाबूलला चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक कटार जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 03 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 नवम्बर 2016 को 02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2016-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 02 नवम्बर 2016 को 01.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शौकत पहलवान की गुलाड़ी जूना रिसाला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, अशरफ पिता मो. नूर, सलीम पिता अशरफ खान, लियाकत पिता अब्दुल वहाब, मो. इमरान पिता अब्दुल रसीद, फिरोज पिता मो.ईशाक तथा मो.इसरार पिता मो.इलियास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।