Thursday, December 25, 2014

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 दिसम्बर 2014-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 24 दिसम्बर 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम कछालिया से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले तेजपाल पिता रामकिशन कलौता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 58 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 24 दिसम्बर 2014 को 14.30 बजे, आरपीएम तिराहा से अवैध शराब ले जाते मिले राजमोहल्ला महूॅ निवासी अमन पिता मखन वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 825 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 24 दिसम्बर 2014 को 20.30 बजे, तलाई नाका से अवैध शराब बेचते मिलीं यहीं की रहने वाली मुलिया बाई पति अद्गाोक कुर्मी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 24 दिसम्बर 2014को 13.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, फुलमंडी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पंढरीनाथ निवासी सुभाष उर्फ सीताराम पिता चिन्टुराव रणसिंगे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, December 24, 2014

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 02 वर्ष का कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 24 दिसम्बर 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 25/10 आरोपी बद्री पिता नानसिंह बारेला के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. बद्री पिता नानसिंह बारेला (25) निवासी पत्थर तिल्लौर खुर्द जिला इंदौर को धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) (2) (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 02 वर्ष के कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 17.12.09 को खुड़ैल थाने के तत्कालिन उपनिरीक्षक धीरज कुमार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उम्र 25 वर्ष का रंग सावला, भूरे रंग की फूलपेंट व काले रंग की जर्सी पहना है, जिसके पास अवैध गांजा है तिल्लौर खुर्द से बुढ़ी तिल्लौर की ओर रास्ते के किनारे गांजा बेचने के लिए बैठा है। उपनिरीक्षक द्वारा मय फोर्स केघेराबंदी कर उपरोक्त संदेही को पकड़ा तथा तलाशी लेते उसके पास सफेद प्लास्टिक की बोरी में 04 किलो 450 ग्राम गांजा होना पाया गया। उक्त आरोपी को मय गांजा के पकड़ कर आरोपी के विरूद्व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इसके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री प्रकाद्गा गुप्ता विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

17 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाद्गा गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 77 गिरफ्तारी तथा 190 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 दिसम्बर 2014 को 03 स्थायी, 77 गिरफ्तारी तथा 190 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2014 को 16.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणेद्गवर कुण्ड के पीछे मैदान  से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले राजाराम नगर बाणगंगा निवासी दीपक पिता सूरजसिंह ठाकुर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1720 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2014 को 16.55 बजे, कुएं के पास रविदास नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले लाहिया कालोनी इंदौर निवासी-कैलाद्गा सुल्तान पिता घीसालाल तथा आदर्द्गा मौलिक नगर निवासी-इन्द्रपाल पिता ओसान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 530 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2014-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कलदिनांक 23 दिसम्बर 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रघुनंदबाग नाले के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले सलमान पिता कल्याण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2014 को 10.30 बजे, ग्राम छोटी उमठ से अवैध शराब बेचते मिलीं यहीं की रहने वाली रीनाबाई पति दिलीप औसर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

आम रोड़ पर शराब पी रहे 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2014-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2014 को थाना क्षेत्रान्तर्गत एलआयजी वाईन शॉप के सामने से खुले स्थान पर बैठकर शराब पी रहे पियूष पिता कुसुमकान्त वर्मा, नितिन पिता श्रीचंद सचदेवा, शुभम पिता राजेद्गा वर्मा, कुलदीप पिता संजय चौधरी, सचिन पिता राकेद्गा वर्मा, कुद्गाल पिता नेमीचंद सांवरिया को पकड़ा। 
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हीरानगर कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर में रहने वाले बाबू उर्फ अनिल पिता राजू मेद्गाराम तथा लोकेद्गा पिता पन्नालाल लुडेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2014 को 19.45 बजे, सिरपुर माता मंदिर के सामने सहयोग नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले साजिद पिता मंसूर अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, December 23, 2014

दिनांक 25.12.14 को गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाशत्सव के जुलूस के दौरान मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2014- गुरू गोविंदसिंह जी महाराज के प्रकाशlत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 25.12.2014 गुरूवार को प्रातः 9:30 बजे सिख समाज द्वारा जुलूस निकाला जायेगा जो टॉवर चौराहा, गुलजारपुर चौकी, माणिकबाग ब्रिज, पलसीकर चौराहा, हेमू कालानी, मोती तबेला, हरसिद्धी, यशवंत रोड़, राजबाड़ा, किशनपुरा पुल होता हुआ एम.जीरोड़ गुरूद्वारे पर समाप्त होगा। जिसमें धर्मप्रेमी लोगों की अत्यधिक भीड़भाड़ रहेगी। यातायात डायवर्सन व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।
  • जुलूस के टॉवर चौराहा पर होने की स्थिति में - भंवरकुआ, अग्रसेन तथा सिंधी कालोनी से आकर खातीवाला टैंक तरफ जाने वाला टै्रफिक प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार गुलजारपुर चौकी से खातीवाला टैंक तरफ आने वाला टै्रफिक प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहन चालकों को टॉवर चौरहा से गुलजारपुर चौकी तरफ जाना हो वह पलसीकर होते हुए गुलजारपुर तरफ जा सकते हैं। इसी प्रकार गुलजारपुर से टॉवर चौराहा, अग्रसेन तरफ जाने वाले वाहन गुलजारपुर से पलसीकर होते हुए टॉवर चौराहा तरफ जा सकतेहै।
  • जुलूस के गुलजारपुर चौकी के सामने होने पर - चौइथराम मंडी से पलसीकर तरफ जाने वाला टै्रफिक तथा पलसीकर से चोइथराम मंडी तरफ आने वाला टै्रफिक टॉवर चौराहा एवं ट्रांसपोर्टनगर होकर आ-जा सकता है। 
  • जुलूस के पलसीकर एवं कलेक्ट्रेट होने पर - बड़े वाहनों का डायवर्सन ट्रांसपोर्टनगर टी से ट्रांसपोर्टनगर होकर एवं महूनाका की ओर के बड़े वाहनों का डायवर्सन नईदुनिया टी से आरटीओ रोड़ से किया जाएगा। टॉवर चौराहे की ओर से आने वाले छोटे वाहनों का डायवर्सन जबरन कालोनी एवं पलसीकर चौराहे से किया जाएगा जबकि महूनाके की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों का डायवर्सन आवयद्गतानुसार नईदुनिया दरगाह टी एवं जयरामपुर टी से किया जाएगा।
  • जब जुलूस मोती तबेला उतार पर होगा तब यद्गावंत रोड़ एवं हरसिद्धी तरफ जाने वाला टै्रफिक का डायवर्सन कलेक्ट्रेट तिराहा से रहेगा।
  • जब जुलूस मच्छी बाजार पहुंचेगा तब यद्गावंत रोड से मच्छी बाजार आने वाला टै्रफिक का डायवर्सन यद्गावंत चौक से रहेगा।
  • जब जुलूस का अगला हिस्सा यद्गावंत रोड़ पहुंचेगा तब राजमोहल्ला, मालगंज, नरसिंह बाजार, नंदलालपुरा एवं फू्रट मार्केट से वाहनों का डायवर्सन रहेगा।
  • जब जुलूसराजबाड़ा पहुंचेगा तब थाना मल्हारगंज के सामने, गोराकुंड, सुभाष चौक, महेद्गा जोद्गाी टी, मृगनयनी एवं फ्रुट मार्केट से वाहनों का डायवर्सन रहेगा।
  • जब जुलूस राजबाड़ा से कृष्णपुरा पुल की ओर बढेग़ा तब मृगनयनी, राजबाड़ा, सुभाष चौक, यद्गावंत चौक से डायवर्सन लगातार रहेगा।
  • जुलूस का पिछला हिस्सा कृष्णपुरा पुल पार करने पर मृगनयनी, रिव्हर साईड रोड़ एवं संजय सेतु से वाहनों का डायवर्सन रहेगा।
  • जब जुलूस एम.जी.रोड़ पर होगा तब मृगनयनी, जेलरोड़, कोठारी मार्केट से डायवर्सन आवद्गयकतानुसार किया जावेगा।  
नोट - उपरोक्त डायवर्सन चौराहो पर जुलूस का अगला एवं पिछला हिस्सा आने पर समय अनुसार रहेगा।

पुलिस पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को न्यायालय से 05-05 वर्ष की सजा

इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2014 -जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी.शर्मा ने बताया कि श्री पी.के. सिन्हा सा. माननीय बारहवें अपर सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर द्वारा थाना खजराना इंदौर के सत्र प्रकरण क्रं 85/2014 के पुलिस पर प्राणघातक हमले के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपियों विकास उर्फ बंटी पिता द्गिाल्लू मसीह (22) निवासी-14 कोटरा नयाबसेरा भोपाल तथा मोनू उर्फ मोहनसिंह पिता लाखन सिंह (26) निवासी-नया बसेरा कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल को धारा 307/34 भादवि में 05-05 वर्ष के कठोर कारावास व 1000 रूपयें अर्थदण्ड एवं धारा 353 भादवि में 01-01 वर्ष के कठोर कारावास व 1000 रूपयें अर्थदण्ड तथा आरोपी विकास उर्फ बंटी को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-बी) ए में एक वर्ष के कठोर कारावास व 500 रूपयें अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
        संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है दिनांक 14 दिसम्बर 2013 को तत्कालीन थाना प्रभारी खजराना के रूप में कार्यरत्‌ उप निरीक्षक श्याम किद्गाोर त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत में असामाजिक तत्वों की चेकिंग करते हुए बंगाली चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के अहाते में पहुंचे तो, तलाद्गाी के दौरान दोनों आरोपीगण विकास तथा मोनू चिल्लाकर बोले की वो भोपाल के रहने वाले है व वहां से हत्या करके आए है, यदि उन्हे कोई छुएगा तो गोली मार देंगें। इस बीच एक आरोपी ने पिस्टल निकाला पर पुलिस बल पर फायर कर दिया व भागने लगें, जिन्हे पुलिस ने गिरफ्‌तार कर आरोपी विकास उर्फ बंटी तथा मोनू उर्फ मोहनसिंह के विरूद् थाना खजराना परअपराध पंजीबद्व किया गया था एवं विवेचना उपरांत चालान माननीय में न्यायालय पेश किया गया।
        प्रकरण में शासन प़क्ष की ओर से पैरवी अति. लोक अभियोजक इन्दौर श्री विमल मिश्रा द्वारा की गई।

05 आदतन, 02 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 01 फरारी, 70 गिरफ्तारी तथा 217 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को 06 स्थायी, 01 फरारी, 70 गिरफ्तारी तथा 217 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को 13.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अंबिकापुरी के पास खाली मैदान इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें विजय, प्रेमलाल, रामचंद्र, मुकेश तथा मदनलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1690 रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को 21.30 बजे, एमआर-09 रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले धीरज नगर इंदौर निवासी संदीप पिता हेमराज बातिया को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4770 रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को 17.20 बजे, कृष्णपुरा छत्री के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नार्थतोड़ा निवासी राजू पिता चुन्नीलाल भावे को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4500 रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को 18.45 बजे, कुम्हारखाड़ी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले वृंदावन कॉलोनी निवासी विक्की उर्फ छोटू पिता देशराज कौशल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को 17.05 बजे, महावर नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले मनोज पिता नारायण सैनी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रामकृष्णबाग चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गांधीग्राम खजराना निवासी नरेन्द्र उर्फ राजेश पिता रमेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2014 को 11.00 बजे, रूस्तम का बगीचा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले रितेश उर्फ रिंका पिता जगदीश मोहनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 315 बोर का देद्गाी कट्‌टा बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 22, 2014

18 आदतन, 01 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन तथा 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 118 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को 06 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 118 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अमर टेकरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें बंटी तथा प्रवीण को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 570 रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को 03.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, स्कीम नं. 136 इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले कल्पना नगर इंदौर निवासी जार्ज पिता बरगिस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार 500 रूपयें कीमत की 15 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को किशनगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले टीही गॉव निवासी राहुल पिता निर्भयसिंह राजपूत, ग्राम बंजारी निवासी हादी पिता अब्दुल समद तथा पिगडम्बर निवासी प्रदीप पिता सुरेन्द्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3120 रूपयें कीमत की 94 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को 15.30 बजे, लालघाटी दतोदा से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले वासुदेव पिता हीरालाल खारोल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 730रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को 19.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जमजम चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हीना पैलेस निवासी युसुफ पिता नूर मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को 21.45 बजे, मालवा मील इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, द्गिावाजी नगर इंदौर निवासी विकास पिता कैलाद्गा कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2014 को 09.00 बजे, जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले शंकर पिता बालाराम पेन्टर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।