Wednesday, July 23, 2014

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मजदूर चौक नंदानगर एवं परदेशीपुरा कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भागीरथपुरा निवासी भूरा उर्फ समन्दरसिंह पिता रतनलाल राठौर तथा माली मोहल्ला कुलकर्णी भट्‌टा निवासी मनोज पिता शिवनारायण सैनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2014 को 09.40 बजे, महाकांल चौराहा खातीवाला टैंक इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, इल्वा स्कूल के पास झोपड़पट्‌टी निवासी दुलामसिंह पिता कमलसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2014 को 23.15 बजे, व्यास नगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले अजीत उर्फ बट्‌टू पिता शिवराम पारदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 22, 2014

एनडीपीएस एक्ट में 02 आरोपियों को 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 4000 रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 01/11 के आरोपी हरि एवं कमल के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी हरि पिता छितूलाल (24) निवासी ग्राम सादीखेड़ी तह-तराना जिला उज्जैन तथा कमल पिता उमराव जी (26) निवासी ग्राम सादीखेड़ी तह-तराना जिला उज्जैन, को धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) (ii) (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को 03 वर्ष के कठोर कारावास एवं 4000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
           संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 16.11.10 को उप निरीक्षक नवीन यादव, थाना लसूड़िया को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के अरण्डिया बायपास के आगे  मोटर सायकल क्रं-एमपी 42 बीए-1893 लिए खडे़ है जिनके हाथों में एक-एक बैग है जिनमें अवैध गांजा भरा है, जो वे किसी को बेचने की फिराक में है। उप निरीक्षक द्वारा मय फोर्स केघेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते इनके पास से बरामद 02 बैगो को पंचो को दिखाया और सुंघाया तो अवैध गांजा होना पाया गया। जिसे पंचो के समक्ष तौल किया गया तो एक बैग में से 6 किलो 500 ग्राम गांजा तथा दूसरे बैग में 8 किलो 900 ग्राम गांजा कुल वजन 15 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। उक्त मोटरसायकल तथा गांजे को जप्त कर आरोपियों को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 47 गिरफ्तारी तथा 197 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जुलाई 2014 को 09 स्थायी, 47 गिरफ्तारी तथा 197 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2014 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शुभ रेसीडेंसी के पास उषा नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सिकन्दराबाद कालोनी निवासी रफीक पिता नूरखान तथा खैजराबाद कालोनी इंदौर निवासी सरबराज पिता अब्दुल रज्जू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2014- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2014 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पोलो ग्राउण्ड चौराहा से अवैध शराब ले जाते मिलें सुखदेवनगर निवासी शिवसिंह पिता मनोहरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 21, 2014

06 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 गिरफ्तारी तथा 116 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जुलाई 2014 को 14 गिरफ्तारी तथा 116 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2014- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोदी टावर के सामने एमटीएच कंपाउण्ड इन्दौर से इंडिगो कार क्रं-एमपी 09 सीएच-6867 से अवैध शराब ले जाते मिलें एमजी रोड़ मल्हारगंज इन्दौरनिवासी लोकश पिता गोविंद कसेरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4500 रूपयें कीमत की 03 पेटी अवैध बीयर जप्त की गयी।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2014 को थाना क्षेन्तार्गत छोटी कुम्हारखाड़ी एवं वृन्दावन कालोनी बगीचे के पास से अवैध शराब ले जाते मिलें लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास रहने वाले अंकित पिता लखनलाल जायसवाल तथा वृन्दावन कालोनी निवासी बृज नारायण पिता रामदुलारे यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 47 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेघदूत गार्डन के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मेघदूत नगर इंदौर निवासी सुनिल उर्फ डोसी पिता घनश्याम भदौरिया़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 20, 2014

कल निकलने वाली मातृशक्ति कावड़ यात्रा के दौरान यातायात का डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा

इन्दौर -दिनांक 20 जुलाई 2014- कल दिनांक 21.07.14 को माननीय विधाय सुश्री उषा ठाकुर के नेतृत्व में मातृशक्ति कावड़ यात्रा तीन स्थानों से प्रातः 10.00 बजे से निम्नानुसार निकाली जाना है-
   1. बाणेश्वरी कुण्ड से मरीमाता, इमली बाजार, महेश गार्ड, किला मैदान, जिंसी चौराहा से अंतिम चौराहा होकर भूतेश्वर मंदिर तक।
   2. विघाधाम से वायरलेस चौराहा, बड़ा गणपति से अंतिम चौराहा होकर भूतेश्वर मंदिर तक।
   3. राजवाड़े से, इमली बाजार, सुभाष मार्ग से अंतिम चौराहा होकर भूतेश्वर मंदिर तक।

उक्त कावड़ यात्रा के दौरान पश्चिम क्षेत्र मे वाहनों का निम्नानुसार रहेगा। भारी वाहनो का डायवर्शन कावड़ यात्रा शुरू होने के 01 घंटा पूर्व से किया जाकर कावड़ यात्रा समाप्ति तक किया जावेगा।
  1. उज्जैन की ओर से आने वाले भारी वाहन भंवरांसला से होते हुए सुपर कॉरीडोर, बिजासन माता मंदिर से नावदा पंथ होकर चंदन नगर, फूटी कोठी से होते हुए बायपास रिंगरोड़ होकर आ जा सकेगें।
 2. देपालपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन सुपर कॉरीडोंर से भंवरांसला की ओर एवंबिजासन माता मंदिर से नावदा पंथ होकर चंदन नगर, फूटी कोठी से होते हुए बायपास रिंगरोड़ होकर आ जा सकेगें।
 3. यात्रा के समय आवश्यकतानुसार चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों का डायवर्शन केशव विघापीठ, पंचवटी नगर गली, टाटा स्टील, किला मैदान, महेश गार्ड लाईन, रामबाग से किया जावेगा। इन डायवर्ट वाहनों में से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले एवं आने वाले वाहन 60 फीट रोड़ होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।
 4. इसी प्रकार यात्रा के समय आवश्यकतानुसार चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों का डायवर्शन गंगवाल बस स्टैण्ड, राजमोहल्ला चौराहा, भूतेश्वर पुलिया के पीछे, रामचंद्र नगर चौराहा, आचार्य ट्रांसपोर्ट, गोपाल बिल्डिंग, कड़ाबीन चौराहा से किया जा सकेगा। प्रायवेट चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन राजमोहल्ला चौराहा से यशवंत रोड़ की ओर तथा गंगवाल से महूंनाका होकर कलेक्ट्रेट की ओर तथा महूंनाका से फूटी कोठी की ओर आ जा सकेगें।

अतः नागरिको से अनुरोध है कि उपरोक्त डायवर्शन मार्ग से आने जाने का कष्ट करें।

06 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2014 को शहरमें अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन, 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 गिरफ्तारी तथा 123 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जुलाई 2014 को 16 गिरफ्तारी तथा 123 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2014- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, धार नाका पुलिया के पास महूं से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दयाल, कल्लू, मुन्नालाल, हीरालाल तथा प्यारेलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेन्तार्गत चिमनबाग चौराहा, नगर निगम चौराहा एवं गांधी हॉल बगीचे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, निलेश पिता सुन्दर पटेल निवासी-जगन्नाथ नगर इन्दौर, मो. साहिद पिता मो. आशिफ निवासी-इस्लामगंज थाना-अनूपपुर जिला अनूपपुर तथा रघुवीर पिता दुलीचंद निवासी-ब्यावरा जिला राजगढ़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इन तीनो के कब्जे से 01-01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2014 को 13.00 बजे, स्कीम नं. 102 माणिकबाग रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले रिजवान पिता अब्दुल रज्जाक गाजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 19, 2014

03 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

43 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जुलाई 2014 को 43 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छत्रीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले बाराभाई इंदौर निवासी कल्लू उर्फ जगदीश पिता बद्रीलाल राठौर, बालदा कॉलोनी इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता सुदंरलाल लोधा तथा जोशीमोहल्ला इंदौर निवासी राधेश्याम उर्फ झोट पिता बद्रीलाल राठौर (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2880 रूपयें कीमत की 73 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 18 जुलाई 2014 को 11.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दुधिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले दामोदर पिता रतनलाल जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल मय 02 जिंदा राउंड जप्त की गयी।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 18 जुलाई 2014 को 09.35 बजे, महू से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पारसी गली महूॅ निवासी अनूप पिता बद्रीलाल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 18, 2014

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जुलाई 2014 - पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2014 के 20.20 बजे मुकेश पिता श्रीराम तंवर के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
         पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी मुकेश तंवर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक 14 मार्च 2014 से 6 माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी मुकेश पिता श्रीराम तंवर निवासी 74 एकता नगर इंदौर को 17 जुलाई 2014 को 19.30 बजे आई टी पार्क चौराहा इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया जाकर इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया। पुलिस भंवरकुऑ द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।