Thursday, November 19, 2009

मोबाईल व इंटरनेंट उपभोक्ता,सुविधाओ का सावधानी पुर्वक उपयोग करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि इन्दौर शहर के मोबाइल एवं इंटरनेट उपभोक्ताओं को लगातार विभिन्न संदेश मिल रहे है, जिसमें की उपभोक्ता को लाटरी, वसीयत, कथित योजनाओं के तहत मिले ईनाम, नौकरी दिलाने व मुसीबत में फंसी युवती /युवक की मदद हेतु निर्धारित राशी बैंक अंकाउन्ट में जमा कराने बाबद् सूचनाऐं प्राप्त हो रही है, जिससे प्रभावित होकर लोग लगातार ठगें जा रहे है, व पैसे गवा रहे है। एस.एस.पी. श्री विपिन महेश्वरी द्वारा इन्दौर जिले के सभी मोबाईल, इन्टरनेट उपभोक्ताओं को इस तरह के संदेशों से सचेत रहने व इसकी सूचना समय रहते क्राईम ब्रान्च इन्दौर को देने बाबत आग्रह किया गया है। एसएसपी द्वारा मोबाईल व इंटरनेंट उपभोक्ता से इनसे जुडी तमाम सुविधाओ का सावधानी पुर्वक उपयोग करने बाबत्‌ भी आग्रह किया गया है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए नौ युवक गिरफ्तार

पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भगतसिहनगर कोष्ठीखाना के पास बाणगंगा इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले पप्पू, बन्टी, जोगेन्द्र, लालू, जामसिह, राजा, अजय, तथा दिनेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा दिनांक १९ नवम्बर २००९ को नयापीठा मटन मार्र्केट के पास इन्दौर मे सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त गीतानगर इन्दौर निवासी सलामत पिता मलंग खान (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४१० रूपयें नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से देशी शराब बरामद की । पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को एमओजी लाईन पाटनी की टंकी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ६६ पंचौली नगर इन्दौर निवासी बिट्टू पिता कैलाश यादव (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार १९० रूपये कीमत की ७३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को ग्राम बनेडिया नाका देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले गोरीशंकर पिता सेवाराम भोई (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किये । पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को बल्लभनगर सरकारी बगीचे के पास बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही वृन्दावन कालोनी इन्दौर निवासी दीपक पिता जगदीश जायसवाल (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को सरवटे बस स्टेण्ड के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही राधागोविन्द का बगीचा इन्दौर निवासी गुल्लन पिता सतोष नाई (२०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को यही ग्राम रलायता रोड गोतमपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही बाघ मोहल्ला गोतमपुरा निवासी शेरू पिता इकबाल उर्फ बाला बेग (२३) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा कमर्शयिल वाहनों के चालको के परिचय पत्र बनाये जा रहे है

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि सभी कामर्शयिल वाहनों के चालको के परिचय पत्र बनाये जा रहे है। टे्रवल्स एवं बस संचालको के अनुरोध पर इसकी अंतिम तिथि दि. २५.११.२००९ तक बढ़ा दी गई है। अतः समस्त संचालको से अनुरोध है कि वे अपने सभी चालक एवं परिचालको के परिचय पत्र सात दिनो के अन्दर बनवा लेवे अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सकेगी। परिचय पत्र बनवाने के लिये ड्रायविंग लायसेंस, बीमा, फिटनेस, परमिट की कॉपी एवं फाटो संलग्न करे। परिचय पत्र बनवाने के लिये प्रातः १० बजे से शाम ५ बजे तक का समय सेन्ट्रल कोतवाली में रखा गया है। इसी अवधी में शहर के सभी स्कूल एवं कॉलेजो के संचालक भी अपने यहॉ के चालक /परिचालक के परिचय पत्र बनवा सकते है।

लड़की को अश्लील एसएमएस करने वाला गिरफ्तार

वी.केयर.फॉर.यू.मे परदेशीपुरा क्षैत्र की रहने वाली एक लडकी ने शिकायत की कि उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील एसएमएस भेजे जा रहे है, इस सूचना पर वी.केयर.फॅार.यू. की प्रभारी दीपिका शिन्दे व प्रधान आरक्षक उषा पवांर, महिला आरक्षक माया डॉबी, तथा पुष्पलता द्वारा कार्यवाही करते हुए हितेन्द्र पिता प्रहलाद नायर २० निवासी सुदामानगर इन्दौर जो कि तेली परफारमेन्स कॉल सेन्टर विजय नगर में लडकी के साथ ही आफिस में काम करता था, जो करीबन तीन माह से उपरोक्त लडकी को एसएमएस कर परेशान कर रहा था। वी.केयर.फॉर.यू. प्रभारी दीपिका शिन्दे द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को हितेन्द्र हिरासत मे लेकर वैधानिक कार्यवाही पुलिस थाना परदेशीपुरा पर की जा रही है।

Wednesday, November 18, 2009

मोबाईल व इंटरनेंट उपभोक्ता,सुविधाओ का सावधानी पुर्वक उपयोग करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि इन्दौर शहर के मोबाइल एवं इंटरनेट उपभोक्ताओं को लगातार विभिन्न संदेश मिल रहे है, जिसमें की उपभोक्ता को लाटरी, वसीयत, कथित योजनाओं के तहत मिले ईनाम, नौकरी दिलाने व मुसीबत में फंसी युवती /युवक की मदद हेतु निर्धारित राशी बैंक अंकाउन्ट में जमा कराने बाबद् सूचनाऐं प्राप्त हो रही है, जिससे प्रभावित होकर लोग लगातार ठगें जा रहे है, व पैसे गवा रहे है। एस.एस.पी. श्री विपिन महेश्वरी द्वारा इन्दौर जिले के सभी मोबाईल, इन्टरनेट उपभोक्ताओं को इस तरह के संदेशों से सचेत रहने व इसकी सूचना समय रहते क्राईम ब्रान्च इन्दौर को देने बाबत आग्रह किया गया है। एसएसपी द्वारा मोबाईल व इंटरनेंट उपभोक्ता से इनसे जुडी तमाम सुविधाओ का सावधानी पुर्वक उपयोग करने बाबत्‌ भी आग्रह किया गया है।

पति की हत्या के मामले मे पत्नी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा क्षैत्रान्तर्गत कुम्हेडी काकड इन्दौर निवासी ज्योतिबाई पति पप्पू परमार ३२, ने अपने पति पप्पू परमार पिता भागीरथ परमार ३५, की दिनांक २२ अक्टूबर २००९ के १.२० बजे सोते समय घासलेट डालकर आग लगा दी जिसे घायल अवस्था मे अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था। पुलिस बाणगंगा द्वारा धारा ३०७ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी कि इसी बीच दिनांक २७ अक्टूबर २००९ को उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, पुलिस द्वारा धारा ३०२ भादवि की बढाई जाकर आरोपिया महिला को आज दिनांक १८ नवम्बर २००९ को आरोपिया ज्योति बाई को उसके मायके ग्राम चिचौली थाना बालागांव जिला अकोला महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि ज्योतिबाई ने पप्पू के साथ लव मैरिज की थी, घटना वाली रात पप्पू परमार घर मे सो रहा था तभी ज्योतिबाई बोली कि तुम सो रहे हो और हम जाग रहे है, ऐसा नही चलेगा और उसने घासलेट डालकर आग लगा दी। घटना के बाद ज्योतिबाई फरार होकर अपने मायके महाराष्ट्र चली गई थी, पुलिस बाणगंगा की एक टीम द्वारा महाराष्ट्र जाकर आरोपिया ज्योतिबाई को गिरफ्तार कर लिया है तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

चैन लूटेरे गिरफ्तार

दो दर्जन चैन लूट करना कबूली,१२ मामलो में चार लाख की चेन का माल बरामद लूट में प्रयुक्त दो मोटर सायकलें जप्त लूट का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआयजी क्षैत्रान्तर्गत आये दिन, दिन मे चेन स्नेचिंग की वारदाते बढ रही थी जिसकी पतारसी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी व पुलिस अधीक्षक (पूर्व ) मकरन्द देउस्कर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह के मार्गदर्शन मे थाना एमआयजी की टीम पतारसी मे लगाई गई थी। पुलिस की उक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खण्डवा तथा खरगोन के आरोपी थाना क्षैत्र मे चौकीदार के रूप मे निवास करते हैं तथा शहर मे विभिन्न थाना क्षैत्रो मे महिलाओं से चैन पिछले एक वर्ष से लूट कर रहे हैं इसी आधार पर गोपनीय रूप से निगरानी की गई और इसी आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध पकडे, और पूछताछ की गई जिससे शहर के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अभी तक पूछताछ मे २३ चैने लूट करना कबूली है, जिसमे थाना एमआयजी, लसूडिया, पलासिया,अन्नपूर्णा, एवं खजराना क्षैत्र की चैन लूट करना कबूल किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियो के नाम १- बबलू उर्फ रमेश बंजारा पिता श्यामलनाल बंजारा २७ हाल निवासी रामकृष्णबाग थाना एमआयजी मूल निवासी संजयनगर खण्डवा, २- पप्पू उर्फ राकेश पिता धरमा बंजारा २०, हाल निवासी धीरज नगर थाना खजराना तथा मूल निवासी मवासिया जिला खरगोन , ३- प्रदीप पिता कैलाश पगारे जाति बलाई १९ हाल निवासी स्वर्णबाग कालोनी थाना एमआयजी कालोनी इन्दौर मूल निवासी दिग्ठान थाना ठिकरी है। आरोपी बबलू उर्फ रमेश का चैन लूट करने का अपराधिक रिकार्ड विभिन्न थानो मे दर्ज है। तथा आरोपी पप्पू उर्फ राकेश तथा प्रदीप पगारे का मारपीट व झगडा करने का पूर्व रिकार्ड है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा उक्त आरोपियो से एक सिल्वर कलर की पल्सर मोटर सायकल एमपी०९/एलएन/७०४७, तथा एक हीरोहोण्डा पेशन एमनपी०९/एलए/३९२६ , जप्त कर ली गई हैं तथा एक याम्हा जिसे आरोपियो द्वारा बेचना बताया गया है। आरोपियो द्वारा घटना वारदात के समय गाडियों के नम्बर पर मिट्टी आदि से पोत दिया जाता था जिससे कि नम्बर कोई देख न सके। आरोपी अपना टारगेट महिलाओं को बनाते थे, तथा सुनसान सडको पर जहां भागने मे सहुलियत हो वहां से महिलाओं के गले से चैन ख्ीांचकर भाग जाते थे। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे उपरोक्त आरोपियो के दो अन्य साथी फरार है जिनकी पुलिस द्वारा सगरर्मी से तलाश की जा रही है,उक्त फरार आरोपियो के मिलने पर और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है, आरोपीगण अलग-अलग समूहों मे चैन लूटने की वारदाते करते थे, आरोपियो द्वारा उक्त लूटी गयी चेने आरोपी राजकुमार सोनी को बेचते थे, पुलिस ने राजकुमार सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपियो के साथ चोरी का माल खरीदने वाले राजकुमार सोनी से भी पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है। चैन लूटेरो को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी एमआयजी कालोनी मोहनसिह यादव, की टीम के उप निरीक्षक आर.के.सिह, आरक्षक शैलेन्द्रसिह, आरक्षक विनोद पटेल, देवेन्द्रसिह, तथा प्रवीण की विशेष भूमिका रही हैं । पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो को न्यायालय पेस कर इनका पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है।

निःशुल्क स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन

सुश्री अमोंगला अईयर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर के निर्देषन मे यातायात थाना परिसर एम टी एच कम्पाउन्ड इन्दौर पर यातायात विभाग के कर्मचारीयो के लिए निःषुल्क स्वास्थ परिक्षण षिविर का आयोजन दिनांक १३.११.०९ से १८.११.०९ तक वर्ल्ड सी ओ पी डी डे के सहयोग से किया गया जिसमे विषेष हास्पीटल के डा.मिलिंद साठे (एम.बी.बी.एस) (डी.टी.सी.डी) चेस्ट फिजिषयन एवं डा. सुभाष चावला (एम.बी.बी.एस) साथ ही सिप्ला लिमिटेड के अंकिता शर्मा , अंकित त्रिवेदी , अनन्त उपाध्याय , दीपाली सक्सेना , हर्ष मुरार, के सहयोग द्वारा यातायात अधिकारी एवं कर्मचारीयो का जनरल मेडिकल चेकअप ,ब्लड शुगर , विजन टेस्ट , कलर विजन टेस्ट , फेफडो की कार्य क्षमता , बाडी मास इन्डेक्स परीक्षण किया गया ।षिविर मे यातायात विभाग के १६४ अधिकारीयो व कर्मचारीयो ने स्वास्थ परिक्षण करवा कर स्थास्थ सेवाओ का लाभ लिया ।

१५ गुण्डे एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए १५ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १५ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जोशी गुराडिया सिमरोल मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रमेश पिता हीरलाल, तथा महेश पिता नाथूराम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को जीएनटी मार्केट पुलिया के पास इन्दौर मे सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले गरीबदास पिता लक्ष्मण लोधी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४१५ रूपयें नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से देशी शराब बरामद की । पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को बक्षीबाग इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही मल्हारआश्रम इन्दौर निवासी गब्बूलाल पिता कृष्णराव (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस हातोद द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को ग्राम जमूडी हप्सी हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले रामलाल पिता जगन्नाथ (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को ग्राम गारीकुलाला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले हरीराम पिता दौलाजी (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो चाकू व एक देशी रिवाल्वर बरामद की । पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही डमरू उस्ताद चौराहा के रहने वाले सुनील पिता फूलसिह (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को सेन्ट्रज इण्डिया कालेज के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही यही बजरंगनगर इन्दौर निवासी सुमित पिता रमेश अग्रवाल (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को यही बस स्टेण्ड गोतमपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम खरसोदा निवासी पर्वतसिह पिता देवीसिह (२२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 17, 2009

वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा जिला इन्दौर मे वाहन चोरो की चैंकिग एवं पूछताछ का अभियान चलाने के आदेश समस्त पुलिस अधिकारियो को दिये गये थे इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्येन्द्र शुक्ला,एसडीओपी महू मनीष खत्री के मार्ग निर्देशन मे अनुविभाग महु पर वाहन चोरो की चैकिग थाना प्रभारी महू दोलतसिह एवं थाना प्रभारी बडगोंदा जे.पी.साक्य थाना प्रभारी मानपुर जोरसिह भदौरिया के नेतृत्व मे थाना महू के सहायक उप निरीक्षक आर.पी.एस.जादौन प्रधान आरक्षक रामकिशोर, आरक्षक ज्ञानेन्द्रसिह, मनोज, थाना बडगोदा के प्रधान आरक्षक साहबसिह, आरक्षक मुन्नालाल व राकेश की टीमे बनाई गई थी इन टीमो के द्वारा वाहन चोरो की चैकिग की गई चैकिग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर महू पुलिस द्वारा वाहन चोर सादिक के घर छापा मारा गया जहां से चार मोटर सायकले चोरी की बरामद हुई उससे की गई पूछताछ के आधार पर उपरोक्त चोर गिरोह से चोरी की अन्य ११ दुपहिया वाहन मोटर सायकल एवं स्कूटर बरामद किये गये। इस प्रकार से गैंग से अभी कुल १५ दुपहिया वाहन बरामद किये गये है। उपरोक्त बरामद किये गये वाहन महू, इन्दौर,देवास, हरदा, धार, पीथमपुर से चोरी करना बताये गये है, उपरोक्त सभी वाहनो के स्वामियो कीतलाश कर सम्बधीत पुलिस थानो को ट्रान्सफर करने की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त गेग के अन्य दो सदस्यो की तलाश की जा रही है एव उपरोक्त गिरफ्तार शुदा व्यक्तियो को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर पूछताछ की जा रही है, पूछताछ मे गिरोह के फरार दो सदस्यो के पकडे जाने पर एवं अन्य चोरी के वाहनो को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार किये गये वाहन चोरो के नाम राजु उर्फ राजेन्द्र पिता महेश लूनिया ३१, निवासी रविशंकर शुक्लानगर देवास , मनीष पिता पन्नालाल बेरवा २४ निवासी ३६६ बजरंगनगर इन्दौर, विक्की पिता राजनारायण लोध २४, निवासी रूस्तमजी का भट्टा ग्राम सांतेर, जिला इन्दौर, सादिक पिता उस्मान २२, निवासी हम्माल मोहल्ला महू, सुनील पिता रामकिशन यादव ३२ , निवासी गुजरखेडा महू, राजू उर्फ राजेश पिता अर्जुनलाल बनोदा ३४, निवासी गुजरखेडा महू, विशाल पिता बद्रीलाल कोशल २४, निवासी सुतारखेडी गुजरखेडा महू, तथा मनीष पिता केदार कुमावत निवासी रविशंकर शुक्लानगर देवास है। थाना बडगोदा एवं मानपुर पुलिस द्वारा पकडे गये वाहन चोर वाहन चोरो की चैंकिग अभियान के दौरान आठ आरोपियो को पकडा गया,जिनसे पूछताछ उपरान्त चोरी की १०मोटर सायकलें बरामद की गइ है यह मोटर सायकल महू क्षैत्र एवं इन्दौर शहर से चोरी कर लाने का पता चला है, जप्त शुदा मोटर सायकल मालिको की तलाश की जाकर सम्बधित थानो को ट्रान्सफर करने की कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार शुदा वाहन चोरो का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है इनसे आगे अन्य वाहन चोरियो का सुराग लगने की सम्भावना है गिरफ्तार किये गये वाहन चोर रामप्रसाद पिता ब्रजलाल २४ निवासी ग्राम गाजबेडी ,कालू पिता पूनमचन्द्र ४० निवासी ग्राम गाजबेडी राजेश पिता मांगीलाल २५, निवासी ग्राम मेढ, भागीरथ पिता अम्बाराम २६ निवासी ग्राम लालगढ, गणपत पिता सांवलिया २४ निवासी ग्राम गाजबेडी,राधेश्याम पिता सांवलिया २५ निवासी ग्राम गाजबेडी, नारायणसिह पिता कालूसिह २३निवासी ग्राम गाजबेडी तथा सूरज पिता हजारी ३० निवासी ग्राम बडकुआ, है। थाना गोतमपुरा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार , देपालपुर सब डिविजन मे एसडीओपी देपालपुर रूचिका जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोतमपुरा डी.एस.बघेल, के नेतृत्व मे वाहन चोरो की चैंकिग के दौरान वाहन चोर शेरू पिता इकबाल उर्फ बाला बेग २३, निवासी बाघमोहल्ला गोतमपुरा से पूछताछ की गई जिसके द्वारा तीन मोटर सायकले चोरी करना बताया गया, जो पुलिस ने बरामद कर ली है। यह मोटर सायकले थाना गोतमपुरा क्षैत्र से ही चुराई गई थी। पुलिस थाना सिमरोल द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार, सिमरोल क्षैत्र मे डीएसपी मुख्यालय श्रीमती मन्जुलता खत्री के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिमरोल सी.बी.चढार के नेतृत्व मे वाहन चोरो की चैंकिग व पूछताछ का अभियान चलाया गया इस दौरान वाहन चोर विजय पिता नानूराम २०, निवासी ग्राम मोगामा मण्डलेश्वर, महेश पिता सुखराम १९ निवासी मोगामा मण्डलेश्वर, तथा राजू पिता धनसिह २० निवासी दिग्ठान खरगोन से पूछताछ की गई जिनके द्वारा चार मोटर सायकले चोरी करना बताया गया जो इनके कब्जे से बरामद कर ली गई है । जप्त की गई मोटर सायकले सम्बधित थाना क्षैत्रो को ट्रान्सफर की जा रही है उपरोक्त मोटर सायकले बरामद करने मे प्रधान आरक्षक रामसिह, सुरेश, आरक्षक मोहन, दयाशंकर, तथा सैनिक लीलाधर की सराहनीय भूमिका रही है।

महिला से पर्स छीनने वाले गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय श्री विपिन माहेष्वरी के आदेष पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी क्षैत्र श्री मकरंद देउस्कर एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री आकाष जिंदल के मार्गदर्षन मे नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोतवाली श्री आर एस नरवरिया के नेतृत्व मे थाना तुकोगंज मे एक टीम गठित की जिससे एक घटना दिनांक ३१.१०.०९ की रात्रि ०८.३० बजे फरियादिया स्मिता शाह पति अतुल शाह निवासी रेसकोर्स रोड इंदौर की अपनी सहेली पूर्वा दोसी के साथ जंजीरा चौराहा होकर पैदल अपने घर आ रही थी मधुरम स्वीट के बंगले के सामने रेसकोर्स रोड पर एक काले रंग की मोटर सायकल पर तीन अज्ञात लडके आये और पिछे बैठे लडके ने फरियादी का बेंग जिसमे नोकिया मोबाईल नगदी ५०००/रूपये छीन लिया था । फरियादी द्वारा बताई हुलिया व अन्य सुुत्रो के आधार पर पतारसी की गई तो से आरोपी धर्मपाल निवासी षिवाजी नगर इंदौर एवं सयैद सफी उर्फ कल्लू निवासी काजी की चाल को गिरफ्तार किया व मोटर सायकल काले रंग की पल्सर एमपी ०९ एलजी ७५८७ मोबाईल पर्र्स आदि बरामद किया गया एक आरोपी फरार है जिसकी तलाष जारी है । उक्त कार्य मे थाना प्रभारी डी के तिवारी , उनि मीना कर्णावत , सउनि वाय एस कुषवाह, आरक्षक अवधेष,रविन्द्र की सराहनिय भूमिका रही है ।

फर्जी नम्बर डालकर वाहन चलाते आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक १६ नवम्बर २००९ के १६ बजे पलासिया चौराहा पर वाहन चैंकिग के दौरान एक युवक को अपनी मोटर सायकल पर फर्जी रजिस्टे्रशन नम्बर डालकर चलाते हुए हिरासत मे लिया गया। पुलिस पलासिया द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को १६.४५ बजे इमरान पिता मोहम्मद इशाक (१९) निवासी भिस्ती मोहल्ला सदरबाजार इन्दौर के विरूद्ध धारा ४१९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक १६ नवम्बर २००९ को १६ बजे पलासिया चौराहा पर वाहन चैंकिग के दौरान आरोपी इमरान को रोककर मोटर सायकल के कागजात चैक किये गये तो पाया कि आरोपी इमरान ने अपनी मोटर सायकल पर फर्जी रजिस्टे्रशन नम्बर एमपी-०९/जेझेड/३१९० अंकित कर चला रहा था। पुलिस पलासिया द्वारा आरोपी इमरान पिता मोहम्मद इशाक निवासी भिस्ती मोहल्ला इन्दौर को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१५ गुण्डे एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए १५ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १५ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १४ युवक गिरफ्तार

पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं० ७८ इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले हिम्मतसिह, धन्नालाल, सूरज, धर्मेन्द्र, तथा गोपाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ३२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस पलासिया द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को संविदनगर इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बबलू, राजेश, रणजीतसिह, तथा श्याम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को ग्राम जागीर बरलाई क्षिप्रा मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दिनेश, मुकेश, तथा गेंदालाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ४८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस महू द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को बूट गली महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही बूट गली महू निवासी फूलचन्द पिता जगनलाल मोची (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार २० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को गंजी कम्पाउण्ड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही यही ४४ नगर निगम रोड इन्दौर निवासी सुरेन्द्र पिता भगतसिह लोधी (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४२५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को राजेन्द्रनगर थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए चार लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से देशी शराब बरामद की । पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को प्रगतिनगर राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही २१ सी बृजबिहार कालोनी इन्दौर निवासी गोलू पिता मुन्ना पाटीदार (२०),कमल पिता रामदास चौहान (१९), दीपक पिता रामचन्द्र (२०), तथा ३४ बी द्वारकापुरी इन्दौर निवासी योगेश पिता भरतराव (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार २५० रूपये कीमत की ८४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो चाकू व एक तलवार बरामद की । पुलिस चन्दननगर द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को आमवाला रोड चन्दननगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले अकिल पिता अब्दुल शकुर (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को डमरू उस्तादा चौराहा परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही १४ बोखराबाखल चॉदनी चौक रतलाम निवासी कमलेश पिता जुझारूलाल (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को हाट मैदान मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ६० शान्तीनगर मूसाखेडी इन्दौर निवासी राकेश पिता काशीराम (२२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

ट्राफिक वार्डन हेतु नामाकंन

यातायात पुलिस इन्दौर के द्वारा नये ट्राफिक वार्डन का नामाकंन किया जना है शहर मे बडते यातायात एवं उपलब्ध बल को देखते हुए । ट्राफिक वार्डन की भुमिका महत्वपूर्ण हो गई है । ओर उनके द्वारा प्रति दिन यातायात पुलिस के कार्यो में सहयोग करना आवष्यक हो गया है । वर्तमान में इन्दौर पुलिस के साथ लगभग २४ ट्राफिक वार्डन कार्य कर रहे है । जिनमें से अधिकांष ट्राफिक वार्डनो की आयू बहुत अधिक हो चुकी है । इस कारण से वे महत्व पूर्ण अवष्यकता में यातायात पुलिस के साथ लगातार उपस्थित रह कर कार्य करने में असमर्थ हो जाते है ,जिसे देखते हुए यातायात पुलिस इन्दौर के द्वारा ट्राफिक वार्डन संगठन में काम करने के इच्छुक ऐसे व्यक्तियो से सहमति चाही जा रही है । जिनकी उम्र ३० वर्ष से ५० वर्ष के मध्य हो ,ऐसे व्यक्ति स्वेच्छा से ट्राफिक वार्डन संगठन में सदस्य बनकर यातायात विभाग के साथ कार्य करने के इच्छुक हो । ऐसे इच्छुक व्यक्ति आवेदन पत्र ट्राफिक थाना एम टी एच कम्पाउण्ड ,व एम ओ जी लाईन इन्दौर से प्राप्त कर पूर्ती कर जमा करा सकते है । आवेदन पत्र पर अन्तिम निर्णय यातायात विभाग द्वारा दिया जायेगा ।

यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसो की चैकिंग

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा विगत दिवस इन्दौर शहर के समस्त स्कूलो से संचालित होने वाली स्कूल बसो के संबंध में सम्बधित विघालयो से उनके ड्राइविंग लायसेंस ,फिटनेस ,बीमा ,प्रदुषण कार्ड ,एवं माननीय सर्वोच्चय न्यायालय द्वारा स्कूल बसो के सम्बंध में जारी दिषा निर्देष के पालन के संबंध में जानकारी चाही गई थी परन्तु किसी भी विघालय के द्वारा अपने विघालय से संबध किसी वाहन के बारे में समुचित जॉच की जाकर जानकारी नही भेजी गई । इस तारतम्य मे आज से यातायात पुलिस के द्वारा शहर के सभी स्कूल बसो एवं अन्य वाहनों की जॉच प्ररम्भ की गई । आज जॉच के दौरान १६९ वाहनों को चेक किया गया । जिसमें से ४७ वाहनो के विरूद्ध यातायात विभाग द्वारा विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई । दो वाहनों के समुचित कागजात नही पाये जाने पर जप्त किया गया है । यह कार्यवाही जारी रहेगी । जब तक समस्त स्कूलो के वाहनों की जॉच कर ली जावे ।

Monday, November 16, 2009

यातायात अवरूद्ध करने पर चार सिटीवेन चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को गंगवाल बस स्टेण्ड के सामने धार रोड इन्दौर पर चार सिटी वेन चालको ने अपने वाहन चालू हालत मे आम रोड पर खडा कर यातायात अवरूद्ध करने पर चार सिटीवेन चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस छत्रीपुरा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को सिटीवेन एमपी०९/ टी/४५५० के चालक सुनील पिता तोताराम निवासी जूनीइन्दौर, सिटीवेन एमपी०९/टी/ ४६२० का चालक राजेश पिता पे्रमसुख, सिटीवेन एमपी- ०९/टी/८१८५ का चालक मोहम्मद शहजाद, तथा सिटीवेन एमपी-०९ /टी/४३८९ का चालक जयसिह पिता सुन्दरसिह (३५) के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को १९.३० बजे गंगवाल बस स्टेण्ड के सामने धार रोड इन्दौर पर उपरोक्त चारो सिटीवेन चालको ने अपने वाहन चालू हालत मे आम रोड पर खडे किये जिससे आम जनता को आने-जाने मे असुविधा हो कर यातायात अवरूद्ध कर दिया था। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा चारो सिटीवेन चालको के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दो किलो गांजा सहित युवक गिरफ्तार

पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गोखल्या मोहल्ला पिवडाय खुडेल से अवैध रूप से गांजा बेचते हुए यही ग्राम पिवडाय निवासीरमेश पिता लक्ष्मीनारायण गोखले (६०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत का दो किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस खुडैल द्वारा आरोपी रमेश गोखले को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

२४२ वाहनो को चेक कर २०४ वाहनो के चालान बनाये गये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत २४२ वाहनो को चेक कर २०४ दुपहिया वाहन, ०४ तीन पहिया वाहन तथा ०५ चार पहिया वाहनो को चैक कर २०४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले २९ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की,जिसके तहत २४२ वाहनो को चेक कर २०४ दुपहिया वाहन, ०४ तीन पहिया वाहन तथा ०५ चार पहिया वाहनो को चैक कर २०४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले २९ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया।

०७ गुण्डे एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ खेलते हुए ०५ युवक गिरफ्तार

पुलिस चन्दननगर द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नूरानीनगर कालोनी इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले साकिर हुसैन, मोहम्मद, मुस्ताक, अलीहुसैन, तथा जोहर अली को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन हजार २५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित ०९ गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से शराब बेचते हुए ०९ लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से अग्रेंजी व देशी शराब बरामद की । पुलिस रावजीबाजार द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को मोतीतपेला इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही कडाबीन के रहने वाले संजय पिता हरीकिशन कसेरा (४३), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खजराना द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को भूरी टेंकरी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाली आशाबाई पति रामसिह (५०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ केनो मे भरी हुई ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को लोहामण्डी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही प्रकाश का बगीचा रावजीबाजार इन्दौर निवासी मोहम्मद रईस पिता मोहम्मद सलीम खान (२३),तथा हरिजन कालोनी गाडी अड्डा इन्दौर निवासी गब्बर पिता रोशनलाल डाबर (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस महू द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को जोशी मोहल्ला महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले पिन्टू पिता धनिया पांतरकर (२३), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को तलाईनाका सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले दुर्गाशंकर पिता बिहारीलाल (५७),ग्राम तिन्छापाल निवासी राधेश्याम पिता रामेश्वर (३०), तथा ग्राम दतोदा निवासी मांगीलाल पिता सांवत खारोल (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बडगोदा द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को ग्राम जामली बडगोदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम जामली के रहने वाले नवीन पिता मांगीलाल कुशवाह (२०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन तलवारें बरामद की । पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को ग्राम नरवल कुम्हेडी काकड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम नरवल के रहने वाले लाखन पिता मंगल गारी (२९) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को सिंधी कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही जबरन कालोनी इन्दौर निवासी आनन्द पिता मारूतीलाल (२८) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को महादेव सहारा के पास ए.बी.रोड मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम मांगलिया के रहने वाले संजय पिता भेरूलाल जायसवाल (३२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।






Sunday, November 15, 2009

चोरी की शंका में ५० किलोग्राम चॉदी बरामद

पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर २००९ के १४.३० बजे फोरलेन पुल के पास ग्राम पिगडम्बर से चोरी की शंका में एक युवक के कब्जे से ५० किलोग्राम चॉदी कीमती १५ लाख रूपये की बरामद की है। पुलिस किशनगंज द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फोन लेन पुल के पास ग्राम पिगडम्बर से आरोपी भीमराव पिता तातोबा बाघमारे (३४) निवासी ८० लक्ष्मीगली जिला भोपाल को हिरासत मे लेकर तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५० किलोग्राम चॉदी कीमती १५ लाख रूपये की चोरी की होने की शंका मे बरामद की हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ४१(४)१०२ जा.फो. तथा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी से चॉदी के सम्बध में पूछताछ की जा रही हैं कि कंहा से लाया था और कहां पर देने के लिये जा रहा था तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

किरायेदारो की सूचना नही देने पर दो मकान मालिको के विरूद्ध प्रकरण

पुलिस थाना ऐरोड्रम क्षैत्रान्तर्गत गांधीनगर इन्दौर में मकान मालिको द्वारा अपने मकान मे रखे किरायेदारो की सूचना थाने पर नही देने पर ऐसे दो मकान मालिको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर २००९ के १५.३० बजे नीलेश पिता मधुकर निवासी ५५ परसराम मार्ग गांधीनगर इन्दौर तथा ग्राम रिजलाय निवासी जीनाबाई पति मानसिह कलोता (४८) के विरूद्ध धारा १८८ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी नीलेश द्वारा अपना मकान ५५ परसराम गांधीनगर इन्दौर, तथा आरोपी जीनाबाई द्वारा सांवरिया मार्केट गांधीनगर इन्दौर में दिनांक १८ सितम्बर २००९ को किराये से किरायेदार रखे जिनकी सूचना आज दिनांक १४ नवम्बर २००९ तक थाने पर ही दी थी। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

नकली सीडी बेचते हुए युवक गिरफ्तार

पुलिस थाना छोटीग्वालटोली क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १४ नवम्बर २००९ को रेल्वे स्टेशन के सामने आम रोड पर प्रतिबन्धित फिल्मो की नकली सीडी बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर २००९ के १६.३० बजे मोहम्मद इस्माइल पिता अब्दुल कादिर (३६) निवासी पिंजारा बाखल इन्दौर के विरूद्ध कापी राईट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस छोटी ग्वालटोंली द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर के १५.४० बजे बीट गस्त के दौरान रेल्वे स्टेशन के सामने आम रोड पर विभिन्न फिल्मो की प्रतिबन्धित सीडी बेचते हुए मोहम्मद इस्माइल को पकडा, तथा इसके कब्जे से नकली सिडियां बरामद की है। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

५३४ वाहनो को चेक कर २५४ वाहनो के चालान बनाये गये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत ५३४ वाहनो को चेक कर २५१ दुपहिया वाहन, ३१ तीन पहिया वाहन तथा ४४ चार पहिया वाहनो को चैक कर २५४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले २९ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की,जिसके तहत ५३४ वाहनो को चेक कर २५१ दुपहिया वाहन, ३१ तीन पहिया वाहन तथा ४४ चार पहिया वाहनो को चैक कर २५४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले २९ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया।

०४ गुण्डे एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ व सट्टा खेलते हुए ०६ युवक गिरफ्तार

पुलिस चन्दननगर द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषीबिहार कालोनी इन्दौर मे गयाप्रसाद के मकान मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए कन्हैयालाल,रमेश, गयाप्रसाद,राकेश, तथा हरनामसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस सराफा द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को राजवाडा के सामने स्थित बगीचे से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही जवाहर मार्ग इन्दौर निवासी यशवन्त पिता अर्जुननाथ (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार

पुलिस रावजीबाजार द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को लूनियापुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले बबलू पिता जनकलाल बौरासी (१८), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को कस्बा देपालपुर मे अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले गुड्डू पिता हुकमसिह (२८), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सांवेर द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को ग्राम सोलसिन्दा मे अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले पर्वत पिता भगवानसिह (२४), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सिमरोैल द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को ग्राम गोकन्या मे अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली नानूबाई पति गब्बू भील (४५), तथा लक्ष्मीबाई पति हेजराज लोधी (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर, ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस महू द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को कस्बा हाट मैदान महू मे अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम गुवाडी निवासी आशाराम पिता रंगलाल (३५), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

१० किलो भांग सहित युवक गिरफ्तार

पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोमा की फैल इन्दौर से अवैध रूप से भांग बेचते हुए यही लाला का बगीचा इन्दौर के रहने वाले सोहनलाल पिता कालूराम (७०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार रूपये कीमत की १० किलोग्राम भांग बरामद की। पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 14, 2009

अनैतिक देह व्यापार मे संलग्न पॉच गिरफ्तार

पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महिला थाना व वी.केयर.फॉर.यू. द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पालदा क्षैत्र में अनैतिक देह व्यापार मे लिप्त दो महिलाओं सहित पॉच लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महिला थाना प्रभारी शशी केथवास व वी.केयर.फॉर.यू. प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका शिन्दे व उनके अधीनस्थ कर्मचारियो द्वारा आज दिनांक १४ नवम्बर २००९ को पवननगर पालदा क्षैत्र में अनैतिक देह व्यापार मे लिप्त आशाबाई पति अरविन्द तिवारी (४०) निवासी पालदा, उषाबाई पति हीरालाल गोस्वामी (३५) निवासी पालदा, तथा एजेन्टी का काम करने वाले दलाल हीरालाल पिता राजगीर गोस्वामी निवासी पालदा , तथा ग्राहक राकेश पिता चतुर्भज पालीवाल (३८) निवासी जूनीइन्दौर व वीरबल पिता गोविन्द दशोरे निवासी बारोली डबल चौकी को गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस थाने पर इनके विरूद्ध धारा अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटर सायकलें बरामद

पुलिस ऐरोड्रम द्वारा दिनांक १३ नवम्बर २००९ को थाना क्षैत्रान्तर्गत कालानी नगर सब्जीमण्डी इन्दौर से चोरी की मोटर सायकल पर घूम रहे एक युवक को हिरासत मे लेकर इसके कब्जे से चोरी की तीन मोटर सायकलें बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम महेश भर्गव व उनके स्टाफ के सहा.उप निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर ,ऋषीराज, आरक्षक सत्येन्द्र, संजय, द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालानी नगर इन्दौर स्थित सब्जीमण्डी में चोरी की मोटर सायकल बजाज डिस्क्वहर एमपी-०९/सीएम/४९१४, पर घूम रहे उमेश पिता सुभाष भालसे (३७) निवासी ६९ तिरूपति कालोनी इन्दौर को पकडा। पुलिस द्वारा जब उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो इसकी निशादेही पर इसके घर से चोरी की मोटर सायकल बजाज कावासाकी एमपी-०९/जेटी/०७४४, तथा हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल एमपी-०९/एमएच/७२४१ बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल आरोपी उमेश द्वारा दिनांक २५ सितम्बर २००९ को फरियादी अमित पिता हेमन्त शर्मा (२१) निवासी २६६ व्यकटेंशनगर इन्दौर की उसके घर के सामने से चुरा ली थी। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल असल अपराध में बरामद कर व अन्य दो मोटर सायकलें धारा ४१(१) १०२ जा.फो. के तहत जप्त कर आरोपी उमेश भालसे से पूछताछ की जा रही है, अभी इससे और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है।

चोरी करते हुए युवक गिरफ्तार

पुलिस थाना लसूडिया क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १३ नवम्बर २००९ को सिक्का स्कूल के पीछे विजयनगर इन्दौर से बिजली के तार चुराते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १३ नवम्बर २००९ के १७ बजे मनोरमागंज इन्दौर निवासी विपिन पिता मदनलाल जैन की रिपोर्ट पर विध्यादीन यादव पिता मातादीन यादव निवासी सुखलिया इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच ज्ञात हुआ कि फरियादी का विजयनगर में सिक्का स्कूल के पीछे स्थित मकान से दिनांक १३ नवम्बर २००९ के १५.०० बजे आरोपी विध्यादीन यादव बिजली के तार कीमती ५०० रूपये का चुराकर ले जा रहा था जिसे मौके पर पकड लिया। पुलिस लसूडिया द्वारा आरोपी विध्यादीन यादव को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

४४५ वाहनो को चेक कर २१४ वाहनो के चालान बनाये गये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके ४४५ वाहनो को चेक कर १८५ दुपहिया वाहन, ०५ तीन पहिया वाहन तथा ०३ चार पहिया वाहनो को चैक कर २१४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले ३८ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके ४४५ वाहनो को चेक कर १८५ दुपहिया वाहन, ०५ तीन पहिया वाहन तथा ०३ चार पहिया वाहनो को चैक कर २१४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले ३८ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया।

१० गुण्डे एवं ०७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए १० गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले ०७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १० गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले ०७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त युवक गिरफ्तार

पुलिस एम.जी.रोड द्वारा दिनांक १३ नवम्बर २००९ को सिख मोहल्ला इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही आदर्श इन्दिरानगर इन्दौर निवासी भोलाराम पिता कान्तीलाल दर्जी (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २७० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा आरोपीे को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक १३ नवम्बर २००९ को दधीची चौराहा के पास राजेन्द्रनगर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही विधुतनगर इन्दौर निवासी सोनू पिता गोविन्द राठौर (१८), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १३ नवम्बर २००९ को जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही गाडी अड्डा इन्दौर निवासी सुखदेव पिता कन्हैयालाल (२८), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा दोनो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 13, 2009

अवैध रूप से संग्रह कर नीला कैरोसिन बेचते हुए युवक गिरफ्तार

पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल रामगंज जिन्सी मे अवैध रूप से सग्रंह कर नीला कैरोसिन बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से ५६० लीटर नीला कैरोसिन बरामद किया है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १२ नवम्बर २००९ के १९.०० बजे १३/१ रामगंज जिन्सी इन्दौर निवासी इमरान पिता अब्दुल गप्फार (२५) के विरूद्ध धारा ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि आरोपी इमरान पिता अब्दुल गप्फार (२५) निवासी १३/१ रामगंज जिन्सी इन्दौर कर नीला कैरोसिन अवैध रूप से संग्रह कर ब्लेक मे बेच रहा था, पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से ५६० लीटर नीला कैरोसिन कीमती पॉच हजार ६०० रूपये का बरामद किया है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा इरामन पिता अब्दुल गप्फार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

४१४ वाहनो को चेक कर २३९ वाहनो के चालान बनाये गये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके ४१४ वाहनो को चेक कर २३९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले ६१ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके ४१४ वाहनो को चेक कर २३९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले ६१ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया।

०८ गुण्डे एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध हथियारो सहित चार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस किशनगंज द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को ग्राम करोंदिया चौपाटी के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए बियावानी इन्दौर निवासी रवीन्द्र पिता बद्रीलाल (४४) तथा बालदा कालोनी महू नाका इन्दौर निवासी मनोज पिता जगदीश यादव (२६) को पकडा तथा इनके कब्जे से एक चाकू व एक ३१५ बोर का देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद बरामद किया है। पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को स्मृति टाकीज के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले भैरूलाल पिता मांगीलाल गौड (३१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को रेतीमण्डी के पास राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए पाटनीपुरा इन्दौर निवासी राकेश पिता पदमसिह (२७) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए चार गिरफ्तार

पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को पठान खोदरा जगंल चोरल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही ग्राम चौरल के रहने वाले धन्नालाल पिता खुमानसिह, अर्जुन पिता खुमानसिह, बाबूलाल पिता गोपालसिह, तथा आशाराम पिता नन्दराम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को नयापीठा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले गुड्डूखान पिता भूरेखान (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४२६ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस संयोगितागंज द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को श्रध्दानन्द मार्ग इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त स्वर्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी भूराखान पिता शकूर खान (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१५ नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को बालाजी तोंलकाटा के पास राजेन्द्रनगर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली ताराबाई पति रामचन्द्र (४५), तथा राऊ की रहने वाली गीताबाई पति गजानन्द (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर एवं ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा दोनो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसों व अन्य वाहनो की जाच की जावेगी

'यातायात पुलिस इन्दौर के द्वारा शीघ्र ही शहर में स्थित सभी स्कुलो में चलने वाले एवं सम्बंध वाहनो के विरुध्द एक अभियान चलाकर उनकी विस्तृत जांच की जाना प्रस्तावित है । जांच के दौरान स्कुल बसों एवं अन्य वाहनो कि फिटनेस, रजिस्ट्रेषन, लायसेन्स चालक परिचालक सुरक्षा उपाय चिकित्सा सुविधा परिचय पत्र तथा वाहन की स्थिति की विस्तृत जांच की जावेगी । जांच के दौरान उपरोक्त सभी वाहन में मो.व्हीकल एक्ट के प्रावधानो के अन्दर के अनुरुप है अथवा नही एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देषानुसार है अथवा नही , देखा जायेगा । जांच में बस वाहन चालक /परिचालक के व्यवहार के संबंध में भी जानकारी ली जावेगी । अभियान के पूर्व सभी स्कुलो के संचालको को सुचना भेजी जायेगी । ताकि वे अपने विघालय से सम्बंध वाहनो में उक्त के अनुसार स्वयं जॉच कर कमी की पुर्ती करें । दिनांक १५.११.०९ से उक्त अभियान एक माह के लिये चलाया जायेगा । स्कूलो के पश्चात कालेजो के वाहनो की जॉच की जायेगी

यातायात पुलिस द्वारा नो टालरेन्स जोन'' बनाये

मध्य प्रदेष के भोपाल मे पुलिस मुख्यालय मे आई जी पी महोदय यातायात व्दारा प्रदेष के सभी जिलो के यातायात प्रभारीयो की मिटींग आहूत की गई थी जिसमे यह निर्णय लिया गया की सभी बडे षहरो मे एक स्थान को ''नो टालरेन्स जोन'' बनाये जाये जिसमे यातायात के नियमो का कडाई से पालन हो इसी तारतम्य मे इन्दौर षहर मे टावर चौराहा व रिंगल चौराहा को नो टालरेन्स जोन बनाया गया है जिसमे यातायात विभाग का अतिरिक्त बल लगाकर यातायात के नियमो का चरणबद्ध पालन कराया जायेगा जिसमे स्टाप लाईन,यातायात सिग्नल व जेबरा क्रासिंग का पालन कराया जाकर यातायात के नियमो का वाहन चालको मे प्रचार प्रसार किया जायेगा। '

Thursday, November 12, 2009

रिंग रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

आज दिनांक १२.११.०९ को पुलिस कन्ट्रोल रुम में एस.एस.पी महोदय के द्वारा विगत दिवस लागू किये गये रिंग रोड पर भारी वाहनो के प्रतिबंध के संबंध में उक्त प्रतिबंध से प्रभावित होने वाले विभिन्न एसोसिषन ट्रासपोटर्स की बैठक आहूत की गई थी बैठक में प्रतिबंध से प्रभावित एसोसियन व्यापारियो से चर्चा उपरान्त निर्णय लिया गया कि वर्तमान में देवास नाके से जो रिंग रोड पर भारी माल वाहनो का प्रतिबंध है उसे मालवीय पेट्रोल पम्प तक षिथिल करते हुऐ ऐसे वाहनो को झलारिया की ओर जाने की अनुमति होगी जहां से वे बायपास जा सकते है । यह मार्ग शाम ५ बजे से रात्रि १० बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । इसी तरह ये वाहन नेमावर रोड से होकर तीन इमली , राजीव गांधी चौराहा, ट्रान्सपोर्ट नगर व चौइथराम मण्डी आ जा सकेगें । यह मार्ग शाम ५ से १० बजे तक प्रतिबंधित रहेगा ।
खण्डवा रोड , तेजाजी नगर चौराहे से भंवरकुआ चौराहे तक पूर्णतः भारी वाहनो के लिए प्रतिबंधित रहेगा । लोहा मण्डी एवं छावनी मण्डी के लिए जाने वाले वाहन पूर्व अनुसार नेमावर रोड पालदा और तीन इमली तक आना जाना कर सकेगें । यह मार्ग भी शाम ५ बजे से लेकर रात्रि १० बजे तक सभी प्रकार के माल वाहकों के लिए प्रतिबंधित रहेगा ।
इसी तरह मालवीय पेट्रोल पम्प से तीन इमली तक का मार्ग भारी वाहनो के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । इस मार्ग पर मध्यम माल वाहन(चार चके वाले ) आना जाना कर सकेगें । सभी व्यवसायीक वाहनो के लिए ५ से १० बजे का समय प्रतिबंधित रहेगा ।
आवष्यक सेवाओं से जुडे वाहन जैसे डीजल, पेट्रोल, एल.पी.जी. गैस , कैरोसीन के टेकंर आदि प्रतिबंधित समय को छोडकर शेष समय में इन मार्गो पर चल सकेगें । इस तरह सभी प्रकार के व्यवसायीक वाहन शाम ५ बजे से रात्रि १० बजे तक शहर के अन्दर परिवहन हेतू प्रतिबंधित रहेगें ।
उपरोक्त मीटिगं में एस.एस.पी श्री विपिन माहेष्वरी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अमोंगला अईयर पुर्व परिवहन सलाहकार श्री जगत नारायण जोषी पूर्व एडी.एस.पी श्री आर.एस.राणावत , डी.एस.पी संजय सिंह(यातायात) एवं षिक्षण सस्थाओं के संचालक उपस्थित रहें ।

२० वाहन चालको के विरूद्ध धारा २८३ के तहत कार्यवाही की गई

पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा आज दिनांक १२ नवम्बर २००९ को सरवटे बस स्टेण्ड के पास चालू हालत में अपनी बस व नगर सेवाओं को खडी कर यातायात को अवरूद्ध करने के मामले मे पुलिस ने २० वाहन चालको के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत कार्यवाही की है। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा सरवटे बस स्टेण्ड के आसपास आम रोड पर चालू हालत मे अपने वाहनो को खडे कर यातायात को अवरूद्ध कर रहे बस एमपी-०९/एचबी/९२४४ का चालक सलमान पिता नबाब खान निवासी जिला रायसेन, नगर सेवा एमपी-२२/बी/५३०५ का चालक रूकडू पिता गणपत निवासी गांधीनगर , नगर सेवा एमपी-०९/एस/९६५७ का चालक समीर पिता इब्राहिम निवासी जूनारिसाला बसएमपी-०९/एफ/१५९७ का चालक राजेश पिता हजारीलाल निवासी ग्राम देवली जिला सेंधवा, बस एमपी-०९ /७७३९ चालक साबिर पिता छोटेखान निवासी मानपुर, नगरसेवा एमपी-०९/एस/२२०५ चालक लाला पिता बाबूलाल निवासी गांधीनगर, नगर सेवा एमपी-०९/एस/८२०० चालक राजपाल पिता भॅवरसिह निवासी गांधीनगर , बस एमपी-०६/बी/०५१४ चालक जोतनसिह पिता भैरोसिह निवासी गाधंीनगर, बस एमपी-०७/५४५१ चालक बसीर पिता सफी निवासी महू, बस एमपी-०८/एफ/९४०१ राजेश पिता लीलाधर निवासी महू, बस एमपी-१४/डी/६५११ चालक सेफुउद्धीन पिता कुदरत निवासी गरीब नवाज कालोनी इन्दौर, बस एमपी-०९/एस/०९९९ चालक सोहन पिता गोवर्धन निवासी सावेर, बस एमपी-०९/एस/९६९४ चालक सुरेश पिता चरणदास निवासी बाणगंगा, बस एमपी-०९/एस/७९७० चालक महेश पिता भागीरथ निवासी महू , नगर सेवा एमपी-०९/एस/९१०७ चालक जावेद पिता लियाकत निवासी खजराना, बस एमपी-०९/टी/०४५० सदावत पिता सहीद निवासी भीकनगांव,बस एमपी-०९/एफ/११६८ चालक महेश पिता मोतीलाल निवासी जगजीवन राम नगर इन्दौर, सिटी बस एमपी-०९/एफए/१९२५ का चालक तथा बस एमपी-०९/ केसी/५१३० के चालको के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत कार्यवाही की गई।

यातायात अवरूद्ध करने पर तीन वाहन चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक ११ नवम्बर २००९ को गंगवाल बस स्टेण्ड के सामने धार रोड इन्दौर पर तीनो वाहन चालको ने अपने वाहन चालू हालत मे आम रोड पर खडा कर यातायात अवरूद्ध करने पर तीन वाहन चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस छत्रीपुरा दिनांक ११ नवम्बर २००९ को हबीब हुसैन पिता बाबूखान (४८) निवासी लाबरियाभैरू इन्दौर, हसन अली पिता मुमताज अली (३०) निवासी २३ लालबाग लाईन इन्दौर, तथा गुरूमीतसिह पिता मोहनसिह छावडा (३५) निवासी ८६ विध्यानगर इन्दौर के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक ११ नवम्बर २००९ को गंगवाल बस स्टेण्ड के सामने धार रोड इन्दौर पर उपरोक्त तीनो वाहन चालको ने अपने वाहन चालू हालत मे आम रोड पर खडे किये जिससे आम जनता को आने-जाने मे असुविधा हो कर यातायात अवरूद्ध कर दिया था। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा तीनो वाहन चालको के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान, १०० वाहनो के चालान बनाये गये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके १०० वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके १०० वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया।

१० गुण्डे एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए १० गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १० गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध हथियारो सहित चार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक ११ नवम्बर २००९ को ग्राम महूरोड फाटा सिमरोल टोल नाका के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए प्रकाशचन्द्र सेठी नगर इन्दौर निवासी बबलू उर्फ अनिल पिता केसरीप्रसाद (२५), तथा संतनगर इन्दौर निवासी सिकन्दर पिता तुकाराम बलाई (२९) को पकडा तथा इनके कब्जे से ९ एम.एम.पिस्टल, तथा एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक ११ नवम्बर २००९ ग्राम देवराखेडी गोतमपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम देवराखेडी निवासी छोगालाल पिता नैय्‌याजी (४५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक ११ नवम्बर २००९ को गोविन्दनगर खारचा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही लक्ष्मीबाईनगर इन्दौर निवासी कल्लू पिता कन्हैयालाल बौरासी (२६) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए पॉच जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस बेटमा द्वारा दिनांक ११ नवम्बर २००९ को बीडियो हाल वाली गली बेटमा से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मुन्नाखान, मेहमूद खान, लियाकत,तथा गप्फार खां को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ४५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

पुलिस हातोद द्वारा दिनांक ११ नवम्बर २००९ को ग्राम पालिया हातोद से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही ग्राम पालिया निवासी विजय पिता दरियावसिह (२०) को पकडा तथा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 11, 2009

मादक पदार्थ बैचते हुए युवक गिरफ्तार

पुलिस मल्हारगंज द्वारा आज दिनांक ११ नवम्बर २००९ को चौथीपल्टन के सामने रिक्सा स्टेन्ड से मादक पदार्थ बैचते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने इसके कब्जे से ०३ ग्राम स्मेक बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि आज दिनांक ११ नवम्बर २००९ को मुखबिर से सूचना मिली कि चौथीपल्टन के सामने रिक्सा स्टेन्ड पर एक युवक मादक पदार्थ बैच रहा है इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलन्द्रसिह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हागंज जी.आर. गोलिया व उनकी टीम द्वारा चौथीपल्टन के सामने रिक्सा स्टेन्ड पर मादक पदार्थ बैच रहे जूनारिसाला इन्दौर निवासी इकवाल पिता अब्दुल कय्‌यूम पठान (४६) को हिरासत मे लेकर तलाशी ली गई तो इसके कब्जे से तीन हजार रूपये कीमत की ०३ ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी इकवाल पिता अब्दुल कय्‌यूम पठान निवासी जूनारिसाला इन्दौर के विरूद्ध धारा ८/२१ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

लूट का प्रयास एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगगा क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १० नवम्बर २००९ की शाम बाईक से खेत पर दूध लेने जा रहे एक युवक को रोककर अंगूठी, पर्स व मोबाइल छीनने की कोशिश की, युवक द्वारा विरोध करने पर चाकू से मारपीट की, पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को हिरासत मे ले लिया है। पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक १०-११ नवम्बर २००९ के २३.२५ बजे विशाल पिता आन्नदीलाल निवासी मुखर्जीनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर नरेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण निवासी भगतसिह नगर इन्दौर एवं इसके साथी के विरूद्ध धारा ३९४.भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १० नवम्बर २००९ के १९.४५ बजे फरियादी विशाल अपनी वाईक से नरवल स्थित अपने खेत पर दूध लेने के लिये जा रहा था उसी समय बीयर फैक्ट्री के पास सांवेर रोड इन्दौर पर मोटर सायकल पर आये नरेन्द्र व इसके साथी ने आगे बाईक अडाकर रोक लिया और अगूठी ,पर्स व मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया, फरियादी द्वारा विरोध करने पर उस पर चाकू से वार किया, फरियादी के चिल्लाने पर वहां पर गुजर रहे लोगो ने एक आरोपी नरेन्द्र को मौके पर ही पकड लिया, तथा दूसरा आरोपी भाग गया। पुलिस बाणगंगा द्वारा दोनो आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा इसके साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

५६७ वाहनो को चैक कर, २४९ वाहनो के चालान बनाये गये

पुलिस द्वारा शहर में वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत ५६७ वाहनो को चेक किया जिसके तहत ५०७ दुपहिया वाहन, ०३ तीन पहिया वाहन तथा १७ चार पहिया वाहनो को चैक कर २४९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर बिना कागजात के मिले ४० वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत ५६७ वाहनो को चेक किया जिसके तहत ५०७ दुपहिया वाहन, ०३ तीन पहिया वाहन तथा १७ चार पहिया वाहनो को चैक कर २४९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर बिना कागजात के मिले ४० वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया।

०३ गुण्डे एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

कटार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक १० नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरमीतनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले धमेन्द्र पिता मानसिह (३५) निवासी भगवन्त नगर इन्दौर को पकडा तथा इनके कब्जे से कटार बरामद की। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए १३ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा दिनांक १० नवम्बर २००९ को प्रीकांको कालानी इन्दोर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मोहम्मद इमरान , जमील , जाहिद तथा पप्पू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०४ हजार ५२४ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस लसूड़िया द्वारा दिनांक १० नवम्बर २००९ को निरंजनपुर पानी की टंकी के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सुभाष , आशाराम , मुन्नालाल , राजू , मोहनदास तथा राजेन्द्रकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०४ हजार ०५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक १० नवम्बर २००९ को शंकर कुम्हार का बगीचा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले पप्पू पिता रामसिह , तरूण पिता शंकरसिह तथा मनीष पिता धर्मदास को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ६८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस बाणगंगा द्वारा सत्यसांई बाग चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए विजय पिता मानसिह यादव (३०) को पकडा तथा इसके कब्जे से ११ हजार रूपये कीमत की ७४ वाटल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक १० नवम्बर २००९ को मांगलिया चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए बन्टी पिता हल्केसिह (३०) को पकडा तथा इसके कब्जे से ०५ लीटर देशी शराब बरामद की। पुलिस सिमरौल द्वारा दिनांक १० नवम्बर २००९ को ग्राम मेडल से यही के रहने वाले सियाराम पिता ओंकार (३६) को पकडा तथा इसके कब्जे से ०५ लीटर देशी शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 10, 2009

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा एक प्रषिक्षण कार्यक्रम

दिनांक 10.11.2009 को प्रातः 11:00 बजे ÷÷डेक्कन मोटर्स'' के राऊ बायपास स्थित वर्कषॉप में डेक्कन मोटर्स के सहयोग से यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा एक प्रषिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शहर के सिटी बस, नगर सेवा एवं वेन के चालकों के लिए किया गया जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कार्यरत वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के संबन्ध में जानकारी के अलावा यातायात नियमों की जानकारी, मार्ग पर लगे संकेतकों, मार्ग पर सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से वाहन चालन के साथ-साथ वाहन के बेहतर रखरखाव के संबन्ध में जानकारी दी गयी।

प्रषिक्षण कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के श्री मिश्रा द्वारा वाहनों के रख-रखाव तथा बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी गयी। यातायात विषय विषेषज्ञ श्री प्रफुल्ल जोषी द्वारा चालकों को वाहन चलाते समय रखी जानेवाली सावधानियाँ एवं यातायात सिग्नल, साईन बोर्ड आदि के बारे में बहुत ही रोचक ढंग से जानकारी दी गयी। यातायात उप निरीक्षक डा0 श्री मनोज दीक्षित द्वारा ड्रायवरों के व्यवहार तथा उससे जनता पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम के दौरान यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अमोंग्ला अईयर, पुलिस उप अधीक्षक श्री संजय सिंह, निरीक्षक श्री आनंद सोनी तथा डेक्कन मोटर्स के मालिक श्री पाटिल उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 75 वाहन चालकों ने प्रषिक्षण का लाभ लिया। इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रषिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

अवैध रूप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार

पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक ०९ नवम्बर २००९ को पोलोग्राउण्ड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही महेश यादव नगर इन्दौर निवासी दीपक पिता कानसिह (२०) को पकडा तथा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए ०७ गिरफ्तार

इन्दौर-१० नवम्बर २००९- पुलिस सांवेर द्वारा दिनांक ०९ नवम्बर २००९ को ग्राम पिठोदा सांवेर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दिलावरसिह, रामलाल, कालू,बालमुकुन्द, तथा सौदानसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०९ नवम्बर २००९ को कोली मोहल्ला परदेशीपुरा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त यही लाल गली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी बाजिद पिता युनुस (२७), तथा महेश पिता गंगाराम (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८१० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते पॉच गिरफ्तार

पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए पॉच लोगो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक ०९ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू पलासिया धोबीघाट के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए दत्ता पिता रघुनाथ मराठा (२२) निवासी ४८ नई जीवन की फैल इन्दौर, तथा लाला का बगीचा इन्दौर निवासी बबलू पिता मोहन मोहलिया (२२) को पकडा तथा इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक कारतूस तथा एक छुरा बरामद किया। पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक ०९ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुशवाह इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए महेश गार्ड इन्दौर निवासी राकेश पिता दयाप्रसाद (१९) तथा महेश यादव नगर इन्दौर निवासी किरण पिता राजू सुनहरे (२२) को पकडा तथा इनके कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल व एक-एक कारतूस बरामद किये। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक ०९ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन इमली चौराहा चितावद इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ग्राम रामपुर जिला इन्दौर निवासी लालसिह सेगंर पिता गजाधर सिह सेंगर (४०) को पकडा तथा इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

०६ गुण्डे एवं २१ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३३५ वाहनो को चैक कर, १९८ वाहनो के चालान बनाये गये

पुलिस द्वारा शहर में वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत ३३५ वाहनो को चेक किया जिसके तहत २७१ दुपहिया वाहन, २० तीन पहिया वाहन तथा ४४ चार पहिया वाहनो को चैक कर १९८ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत २७१ दुपहिया वाहन, २० तीन पहिया वाहन तथा ४४ चार पहिया वाहनो को चैक कर १९८ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

नकबजनी के मामले मे तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस थाना एरोड्रम क्षैत्रार्न्तगत ०७ नवम्बर २००९ की रात्री मे हुई नकबजनी का पर्दाफॉश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चुराया गया सामान बरामद लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेप्द्र सिह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश भार्गव व उनकी टीम के प्रधान आरक्षक रामसेवक आरक्षक कामताप्रसाद व शैलेन्द्र द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिनांक १० नवम्बर २००९ को आरोपी लोकेश पिता गजानन्द प्रसाद तिवारी निवासी लेग पैलेश इन्दौर , राकेश पिता रमेश निवासी आकाश नगर इन्दौर तथा सन्तोष पिता राजू चौहान निवासी व्यकटेश नगर इन्दौर को गिरफ्तार इनके द्वारा चुराया हुआ समान जिसमे पीतल की मूतिया , पानी की टंकी ,नये कपडे पेन्ट शर्ट १८ जोड, दो साडियां, ताम्बे का पूजा का लोटा,एक सायकल कुल कीमती ६००० रूपये का सामान बरामद किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपियो ने दिनांक ७ नवम्बर २००९ को लैकपैलेस निवासी विजय शुक्ला के मकान का ताला तोडकर नकबजनी की थी, घटना के समय आरोपी लोकेश को विजय शुक्ला के घर से भागते हुए देख लिया था, पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी कि इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि लोकेश पानी की टंकी व मूर्तियां बेचनें की फिराक में घूम रहा है इस सूचना पर उपरोक्त पुलिस की टीम द्वारा आरोपी लोकेश को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी राकेश व संतोष के नाम बताये, पुलिस द्वारा इन दोनो को भी हिरासत मे लेकर फरियादी विजयशुक्ला के घर से चुराया गया उपरोक्त ६००० रूपये कीमत का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा तीनो आरोपियो से पूछताछ की जा ही है इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

Monday, November 9, 2009

चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार,

इन्दौर-दिनांक ०९ नवम्बर २००९- पुलिस थाना संयोगितागंज क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ८ नवम्बर २००९ की शाम को कोहिनूर कालोनी इन्दौर में अपने जीजा के यहां कार्यक्रम में आये युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना थाना प्रभारी संयोगितागंज एस.एम.जेैदी व उनकी टीम द्वारा हत्या करने वाले आरोपी धन्ना पिता सुरेश (२४) निवासी कोहिनूर कालोनी इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनाक ८ नवम्बर २००९ के २१.४० बजे मुकेश पिता मन्शाराम दगोडे (१९) निवासी कोहिनूर कालोनी इन्दौर की रिपोर्ट पर धन्ना पिता सुरेश (२४) निवासी कोहिनूर कालोनी इन्दौर के विरूद्ध धारा ३०२.२९४. भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ८ नवम्बर २००९ के २१ बजे कोहिनूर कालोनी स्थित अपने जीजा के घर किसी कार्यक्रम मे आये मनोज (१८) निवासी संन्त मार्ग गाधीनगर इन्दौर की उसी समय वहां पर जीजा के घर के सामने रहने वाले धन्ना से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई इसी बात पर से आरोपी धन्ना ने मनोज को चाकू से ३-४ वारकर घायल कर दिया जिसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मनोज की मृत्यु हो गई। पुलिस ंसयोगितागंज द्वारा तत्परतापर्वूक कार्यवाही करते हुए आरोपी धन्ना को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। १४८ वाहनो को चैक कर, चालान बनाये, इन्दौर- दिनांक ०९ नवम्बर २००९- पुलिस द्वारा शहर में वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत १४८ वाहनो को चेक कर इनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत १४८ वाहनो को चेक कर इनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
०७ गुण्डे एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार,
इन्दौर-०९ नवम्बर २००९- पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


अवैध रूप से शराब लेजाते हुए दो गिरफ्तार
इन्दौर-०९ नवम्बर २००९- पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब लेजाते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस बांणगगा द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को सुलभ काम्पलेक्स के पास कुम्हारखाडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए यही कुम्हारखाडी इन्दौर निवासी राजू पिता रामचन्द्र (५०) को पकडा तथा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को देवगुराडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ग्राम उमरिया खुर्द निवासी पूनम पिता बाबूलाल कौशल (३५) को पकडा तथा इसके कब्जे से १९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते पॉच गिरफ्तार
इन्दौर-०९ नवम्बर २००९- पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए पॉच लोगो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को मनपसंद गार्डन के पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए सोमनाथ की चाल इन्दौर निवासी राहुल पिता विन्दासिह (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को मधुमिलन चौराहा इन्दौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए आष्ठा जिला सिहोर निवासी प्रवेश पिता जयहिन्द (२१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस रावजीबाजार द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को पागनीसपागा स्कूल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए आलापुरा इन्दौर निवासी फीरोज पिता अब्दुल रसीद (३४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को रेती मण्डी राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए बीणानगर इन्दौर निवासी योगेश पिता भूरेसिह (३१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को इन्दिरानगर मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले संतोष पिता कुकाजी (३०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
जुऑ खेलते हुए ०६ गिरफ्तार,
इन्दौर-०९ नवम्बर २००९- पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को न्यू पलासिया धोबीधाट के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले ऋषीराव मराठा, बबलू, गोपाल, अजीत, प्रमोद तथा पवन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६ हजार रूपये नगर व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


Sunday, November 8, 2009

जुऑ/सट्टा खेलते हुए ०७ गिरफ्तार

पुलिस बांणगगा द्वारा दिनांक ०७ नवम्बर २००९ को मारूतीनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले कृष्णकुमार , नानालाल , सुनीलकुमार , रामाधार ,हरीराम , तथा अरविन्द को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५४५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।
पुलिस सराफा द्वारा दिनांक ०७ नवम्बर २००९ को क्लाथ मार्केट इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त यही के रहने वाले गोपाल पिता मिश्रीलाल गुप्ता (५४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६१० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ व सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो गिरफ्तार

पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब लेजाते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से ११० क्वटर बरामद कर तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है।
पुलिस बांणगगा द्वारा दिनांक ०७ नवम्बर २००९ को मालवा वनस्पति के सामने भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध रूप से स्कूटर एमपी ०९/ जेडी- ५६५१ पर शराब लेजाते हुए स्कूटर चालक को पुलिस ने रोका तो वह स्कूटर छोड़कर भाग गया पुलिस ने स्कूटर जप्त कर उस पर रखी ११० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक ०७ नवम्बर २००९ को राहुलगांधीनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए बिश्णुपुरी कालोनी इन्दौर निवासी विक्की पिता वंशीलाल लश्करी (३५) को पकडा तथा इसके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक ०७ नवम्बर २००९ को ग्राम मायाखेड़ी इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए यही के रहने वाले मदनसिह पिता हरीसिह (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

०३ गुण्डे एवं १६ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४३४ वाहन चैक कर, २५५ वाहनो के चालान बनाये

पुलिस द्वारा शहर में वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत ४३४ वाहनो को चेक किया जिनमें ०४ दुपहिया वाहनो को, ४१४ तीन पहिया वाहनो को, १६ चार पहिया वाहनो को, चैक कर १०९ वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत ४३४ वाहनो को चेक किया जिनमें ०४ दुपहिया वाहनो को, ४१४ तीन पहिया वाहनो को, १६ चार पहिया वाहनो को, चैक कर १०९ वाहन चालको के चालानी कार्यवाही की गई।

नगर सुरक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन

नगर सुरक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन दिनांक ७ नवम्बर २००९ को नगर सुरक्षा समिति अनुभाग कोतवाली का मिलन गार्डन में वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके अतिथी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर, श्री विपिन माहेश्वरी, व अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पूर्व मकरन्द देउस्कर द्वारा की गई, कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आकाश जिन्दल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनित कपूर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री टी. अमोंग्ला अय्‌यैर, नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली रायसिह नरवरिया, उपस्थित हुए, एवं नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक रमेश शर्मा, जिले के सीएसपी संयोजक तथा सभी थाना संयोजको सहित लगभग ४०० सदस्य उपस्थित हुए। श्रेष्ठ कार्य करने वाले नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को पुरूष्कृत किया गया। लावारिस लाशो का उसके धर्म अनुसार अंतिम सस्ंकार करने वाली संस्था सुल्ताने हिन्द के करीम पठान को शवो को सुरक्षित रखने हेतु विशेष प्रकार का बेग एवं धन राशी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भेट की गई।
आपदा प्रबंधक टीम के संयोजक श्री राजेशसिह को फस्ट एड बाक्स एवं स्टे्रचर भेंट किया गया। तथा आरक्षक चन्द्रशेखर पटेल थाना तुकोगंज, महिला आरक्षक वैशाली सिकरवार थाना सेन्ट्रल कोतवाली, आरक्षक कन्हैयालाल यातायात थाने को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा प्रत्र दिये गये।
इस असवर पर श्री माहेश्वरी द्वारा अपने उद्बोधन मे बताया कि इन्दौर जिले की नगर सुरक्षा समिति व ग्राम रक्षा समितियां काफी अच्छा कार्य कर रही है। युवा वर्ग और अच्छे कार्य की इच्छाशक्ति रखने वाले लोगो को भी आगे आना चाहिये और जो वर्षो से थाना संयोजक व सीएसपी संयोजक बने हुए है उनके स्थान पर नये लोगो को कार्य करने का अवसर दिया जाये, तथा इनका कार्यकाल एक वर्ष का रखा जाये।
कार्यक्रम का संचालन सीएसपी संयोजक सुधीर एरन द्वारा किया जाकर अन्त मे कार्यक्रम का आभार थाना प्रभारी तुकोगंज डी.के. तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया।

प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना किशनगंज क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ३ नवम्बर २००९ को गोली मारकर प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात सन्येन्द्र शुक्ल, व एसडीओपी मनीष खत्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज रघुप्रसाद व उनकी टीम द्वारा प्राणघातक हमला करने वाले विशाल पिता नेहरू लोधी निवासी न्यू गुराडिया, जे.जे.संकट पिता हरीराम संकट (३२) निवासी पेशनपुरा महू, तथा बबलूू पिता किशोर बरूआ (२९) निवासी पंचम की फैल तुकोगंज इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया है। तथा इनके कब्जे से दो देशी कट्टे , व तलवार भी बरामद की है।
पुलिस थाना किशनगंज क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ३ नवम्बर २००९ के १४ बजे इन्दौर महू फोर लेन तिराहे के पास मोटर सायकल पर जा रहे नरेश लोधी पिता ओमप्रकाश लोधी निवासी गायकवाड व ओमप्रकाश पिता शिवचरण वर्मा निवासी महूगाव की मोटर सायकल को ओव्हर टैक कर मोटर सायकल सवार दो लोगो द्वारा फायर कर घायल कर दिया था, जिसमे से नरेश लोधी का इन्दौर मे उपचार कराया जा रहा है पुलिस किशनगंज द्वारा धारा ३०७.३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी कि इसी बीच सूचना मिली कि घटना स्थल पर उपरोक्त आरोपीगण देखे गये थे, पुलिस किशनगज द्वारा आरोपी विशाल, जे.जे.संकट, बबलू को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई तो ये खुलासा हुआ कि राधेश्याम व नवल ने सुपारी देकर हमला करवाया है, गेटवेल महू पर नवल ने बबलू को मिलवाया, पॉच हजार रूपये एडंवास दिये, घटना में विक्का, बन्टी, व अन्य की भी संलिप्तता पाई गई हैं। पुलिस द्वारा की गईजॉच मे यह खुलासा हुआ कि दोनो पक्षो मे पुरानी रजिश चली आ रही थी, इसी बात को लेकर उक्त घटना घटित हुई है।
पुलिस किशनगंज द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल ,जे.जे.संकट तथा बबलू को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो देशी कट्टे व तलवार बरामद की है, तथा फरार आरोपी विक्का, बन्टी, व एक अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

हत्या के तीनो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना किशनगंज क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ६ नवम्बर २००९ को गोली मारकर की गई हत्या के मामले मे पुलिस ने तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात सन्येन्द्र शुक्ल, व एसडीओपी मनीष खत्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज रघुप्रसाद व उनकी टीम द्वारा आज दिनांक ८ नवम्बर २००९ को हत्या करने वाले ग्राम भाट खेडी निवासी अरूण पिता दरियावसिह , राधेश्याम पिता मोहन गुंर्जर, तथा अभय पिता रामायण निवासी विश्वास नगर चौपाटी महू को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद कर लिया है।
पुलिस थाना किशनगंज क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ६ नवम्बर २००९ को मोहनसिह पिता देवीसिह पटेल की अज्ञात अपराधियो द्वारा गोली मारकर घायल कर करके पत्थरो से प्रहार कर हत्या कर दी थी, पुलिस किशनगंज द्वारा धारा ३०२.३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई विवेचना के दौरान यह खुलासा हुआ कि घटना के समय घटना स्थल के आस-पास आरोपीगणो को देखा गया था, इसी आधार पर पुलिस ने तीनो आरोपियो को बुलाकर पूछताछ की तो उन्होने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दोनो पक्षो मे पारिवारिक पुरानी रंजिश चली आ रही है, इसी बात को लेकर यह घटना घटित हुई।
पुलिस किशनगंज द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

खातेगांव के अंधेकत्ल का पर्दाफाष आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

जिला अपराध शाखा व पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना खातेगांव के अन्धेकत्ल का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अपराध शाखा श्री अरविंद तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति बस स्टेंड के पास कहीं आने जाने के लिए खड़ा है जिसके कमर में कोई हथियार होने की शंका है उक्त सूचना से उप पुलिस अधीक्षक जिला अपराध शाखा जितेन्द्र सिह के निर्देषन में टीम गठित की गई जिसमें उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया एवं थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली डी.के. जैन को कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया, मुखबिर से प्राप्त जानकारी को विस्तृत रूप से सभी कर्मचारियों को समझाया गया एवं बस स्टेण्ड पर मुखबिर के बताये हुलिऐ का व्यक्ति खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडना चाहा तो वह चलती बस में चढ़कर भागने की कोषिष करने लगा जिसे काफी मषक्कत के बाद पकड़ा, नाम पता पूछने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम प्रवेष शर्मा पिता जयहिन्द शर्मा निवासी आष्टा जिला सीहोर का बताया , मौके पर ग्वालटोली पुलिस द्वारा कार्यवाही कर प्रवेष शर्मा से चाकू बरामद किया।
थाना छोटीग्वालटोली लाकर आरोपी से अपराध शाखा के अधिकारी द्वारा पूछताछ की गई तो एक सनसनीखेज घटना अंधे कत्ल का पर्दाफाष हुआ । प्रवेष शर्मा ने बताया कि उसका दोस्त गौरव मेवाड़ा पिता जीतमल मेवाड़ा निवासी पेट्रोल पंप के पास आष्टा जिला सीहोर में उसकी मौसेरी बहन से अवैध संबध होने की बात लोगों से करता रहता था जो उसे अच्छा नहीं लगता था, तब उसने गौरव मेवाड़ा को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
दिनांक १९/६/०८ को प्रवेष शर्मा ने गौरव मेवाड़ा को बताया कि उसकी महिला मित्र को भूत लग गया है जिसका उतारा कन्नौद रोड़ पर जाकर करना है, तब गौरव मेवाड़ा स्वयं की मोटर सायकल कैलीबर एम.पी. ३७-बी/६४०१ से प्रवेष शर्मा के साथ कन्नौद रोड़ के लिऐ निकला । आष्टा से करीबन ४० किलो मीटर कन्नौद की ओर विक्रमपुर नदी के पास प्रवेष शर्मा ने गौरव मेवाड़ा को भूत उतारा के लिऐ ले गया सूनसान जंगल होने का फायदा उठाते हुऐ मौका देखकर प्रवेष शर्मा ने गौरव मेवाड़ा की हत्या पत्थर व चाकू से गोदकर कर दी तथा लाष वहीं छोड़कर गौरव मेवाड़ा की मोटर सायकल लेकर वापस आष्टा आकर पेट्रोल पंप के पास मोटर सायकल खड़ी कर बस से भोपाल भाग गया काफी समय भोपाल में रहकर मजदूरी करता रहा बाद में इंदौर आकर सेल्समेन का काम करने लगा।
अपराध शाखा द्वारा थाना आष्टा जिला सीहोर से जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि गौरव मेवाड़ा की गुम होने की रिपोर्ट थाने पर गुमषुदगी क्रमाक २४/०८ दिनांक २३/६/०८ को दर्ज है तथा अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। इसी प्रकार थाना खातेगांव से जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि वहां दिनांक २४/६/०८ को सड़ी गली कंकाल के रूप में एक लाष मिली थी जिस पर मर्ग क्रमांक २६/०८ कायम कर जांच में पी.एम. रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट होने की रिपोर्ट आने पर अपराध क्रमांक २१८/०८ धारा ३०२,२०१ भा.द.वि. का पंजीबद्व किया गया था तथा उक्त लाष की षिनाख्तगी अभी तक नहीं हो पायी थी ।
उक्त आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया ,प्र.आर. पन्नालाल ,आर. राजेन्द्रसिंह ,आर. दिनेष सरगैया एवं आर. ओंकार पान्डे का सराहनीय योगदान रहा ।

Saturday, November 7, 2009

अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन गिरफ्तार

पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है।
पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को सियागंज इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले रोहित पिता रामचन्द्र (३२) को पकडा तथा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस खजराना द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को संजीवनी नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए शिवबाग कालोनी इन्दौर निवासी पन्नालाल पिता शिवचरण (६५) को पकडा तथा इसके कब्जे से १६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस महू द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को पीठरोड महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ग्राम कालाकुण्ड सिमरोल निवासी लक्ष्मण पिता चुन्नीलाल लोध (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ०६ युवक गिरफ्तार

पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ०६ लोगो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है।
पुलिस महू द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को तेलीखेडा महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तेलीखेडा महू निवासी सुनील पिता राधेश्याम यादव (३४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को कलाली के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही फीरोज गांधीनगर इन्दौर निवासी कल्लू उर्फ बल्लू पिता रामआसरे (३२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को सुदामानगर झोपडपट्टी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमते हुए यही के रहने वाले राज पिता बलाराम (३१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक ३२ बोर का देशी रिवाल्वर ४ कारतूस व मैगजीन के बरामद किया। इसी प्रकार चोईथराम चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही गायत्रीनगर इन्दौर निवासी लखन पिता राजेश (२१) तथा मनोज पिता आन्नद (२२)को पकडा तथा इसके कब्जे से एक-एक छुरा बरामद किया।
पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को देशी कलाली के पास सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले अशोक पिता रामलाल पंवार (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

०८ गुण्डे एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बनाते हुए आठ गिरफ्तार, दो देशी कट्टे, चाकू व आठ मोबाइल बरामद

पुलिस हीरानगर द्वारा थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थित मंगल पेट्रोल पम्प पर डकेती डालने की योजना बनाते हुए आठ बदमाशो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो देशी कट्टे, एक चाकू ,लोहे की राड , लाठी व आठ मोबाइल फोन बरामद किये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह भादौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर बी.बी.एस परिहार व उनकी टीम के सहा.उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, पीएसआई पी.एस.तिलगांम, प्रधान आर. डालूसिह, कोकसिह, प्रतापसिह, आर. प्रदीप पान्डे व मुकेश यादव , दीपेन्द्र, रणसिह, अमरसिह, दिवाकर, रणजीत, द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज दिनांक ६ नवम्बर २००९ को २२.३० बजे एम.आर. १० रेल्वे पुल के नीचे से मनमोहन उर्फ मन्नू पिता रामआधार भोई (२४) निवासी ३४ यशोदानगर इन्दौर, अजय पिता मूलचन्द सिलावद (२०) निवासी १५ न्यू गोरीनगर इन्दौर, धर्मेन्द्र पिता राजेश चौकसे (२०) निवासी ७७ खातीपुरा मेन रोड इन्दौर , नितिन उर्फ दद्दू पिता संतोष यादव (२१) निवासी ग्राम सोनवाडा, थाना भीकनगांव जिला खरगोन, एवं इसका भाई राजेश उर्फ सोनू पिता संतोष यादव (२३) निवासी ग्राम सोनवाडा, थाना भीकनगांव जिला खरगोन, राहुल पिता सुरेश असकर (२२) निवासी ६३१ गोरीनगर इन्दौर, पप्पू पिता जगदीश विश्वकर्मा (१९) निवासी पुष्पा दवाखाने के पीछे गौरीनगर इन्दौर तथा समुन्दर पिता अमृतलाल यादव (२४) निवासी ७५ सेठीनगर इन्दौर, को गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा मौके पर तलाशी के दौरान इनके कब्जे से दो देशी कट्टे, एक चाकू, एक लोहे की राड, लाठी, व आठ मोबाइल फोन बरामद किये है।
पुलिस हीरानगर द्वारा सभी आरोपियो के विरूद्ध ३९९,४०२, भादवि तथा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर, पुलिस द्वारा आरोपियो से की गई पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि सभी आरोपीगण एक+त्रित होकर किसी पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे, पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि ये बदमाश बम्बई एवं गुजरात के अंकलेश्वर में ट्रेन डकैती के आरोप मे भी पकडे जा चुके है जबकि भुसावल तथा मनमाड डकैती के मामले में अभी तक फरार है।
पुलिस हीरानगर द्वारा बदमाशो से विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं इनसे, इन्दौर तथा आस-पास के क्षैत्रो की गई वारदातो के बारे मे भी खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

Friday, November 6, 2009

जुऑ खेलते हुए पॉच युवक गिरफ्तार


तुकोगंज द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को माल गोदाम रोड बी.एस.एन.एल. आफिस के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले साजिद, शहजाद, महेश, रेहान, तथा अमजद को पकडा तथा इनके कब्जे से एक हजार ५०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये ।
पुलिस तुकोगंज द्वारा सभी आरोपियो के विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो गिरफ्तार

पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है।
पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को राहुलगांधी नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले योगेश पिता सुभाष चन्द्र माली (३२)को पकडा तथा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को ए सेक्टर सांवेर रोड बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही कुशवाह नगर इन्दौर निवासी जितेन्द्रसिह पिता श्यामसिह (१८) को पकडा तथा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए १२ युवक गिरफ्तार

पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए १२ लोगो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है।
पुलिस महू द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को तेलीखेडा महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए राजेन्द्रनगरगर इन्दौर निवासी संजीव पिता कालूराम (२७) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया।
पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को कलाली के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही २८९ श्याम सुन्दर नगर इन्दौर निवासी राम जायसवाल पिता सुभाषचन्द्र (३२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को भागीरथपुरा पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही लालगली परदेशीपुरा निवासी दिलीप पिता दीनानाथ (२८) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवा बरामद की।
पुलिस हीरानगर द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को गौरीनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी प्रकाश पिता सेवाराम अहिरवार (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को पत्थर मुण्डला साबुर फैक्ट्री के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले चैनसिह पिता बोन्दरसिह (३२), पे्रम पिता काशीराम खाती (३२),ग्राम चितावद निवासी भारत पिता सत्यनारायण बौरासी, तथा अजय पिता कालूराम बौरासी को पकडा तथा इनके कब्जे से दो चाकू , व दो तलवारे बरामद की।
पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को सुदामानगर झोपड पट्टी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले विजय पिता माधव सोंलकी (२०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस बडगोदा द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को ग्राम पिपरी फाटा चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहनें वाले राहुल पिता श्यामलाल (२०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को महू फाटा सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही सी.पी.शेखरनगर इन्दौर निवासी कल्लू पिता जयराम मराठा (२२), तथा संतोष पिता तुकाराम मराठा (३०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

०८ गुण्डे एवं २४ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५७५ वाहन चैक कर, १२३ वाहनो के चालान बनाये


पुलिस द्वारा शहर में वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत ५७५ वाहनो को चेक किया जिनमें ५१० दुपहिया वाहनो को, ५० तीन पहिया वाहनो को, २५ चार पहिया वाहनो को, चैक कर १२३ वाहन चालको के चालान बनाये गये तथा अन्य १५ सदिग्ध व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया , पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत ५७५ वाहनो को चेक किया जिनमें ५१० दुपहिया वाहनो को, ५० तीन पहिया वाहनो को, २५ चार पहिया वाहनो को, चैक कर १२३ वाहन चालको के चालान बनाये गये तथा अन्य १५ सदिग्ध व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

मोटर सायकल चुराते हुए युवक गिरफ्तार

सिमरोल द्वारा दिनांक ५ नवम्बर २००९ के १२.५० बजे फरियादी की दुकान के सामने रखी मोटर सायकल को चुराते हुए मौके पर ही पकड लिया, जिसे पुलिस द्वारा हिरासत मे ले लिया गया।

पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक ५ नवम्बर २००९ के १३.१५ बजे महेशचन्द्र पिता चम्पालाल राठौर (४०) निवासी ग्राम गोया सिमरोल की रिपोर्ट पर राजू पिता रणजीतसिह बंजारा (२२) निवासी ७११ सूरज नगर इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादी महेशचन्द्र की ग्राम गोया सिमरोल में दुकान के सामने उसकी मोटर सायकल एमपी-०९-४७४५ खडी थी,जिसे आरोपी राजू बंजारा द्वारा चुराकर ले जा रहा था जिसे मौके पर ही पकड लिया।
पुलिस सिमरोल द्वारा आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर इसे हिरासत मे लेकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक १७ अक्टूबर २००९ को भारत पेट्रोलियम के ही कर्मचारी द्वारा पेट्रोल लाईन से बाल खोलकर पेट्रोल चुराने का प्रयास करने के मामले मे युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस क्षिप्रा दिनांक ४ नवम्बर २००९ को २०.३० बजे भारत पेट्रोलियम के अधिकारी शान्तीनगर इन्दौर निवासी जी.आर. प्रसाद पिता जी.प्रभाकर राव (५२) की रिपोर्ट पर भारत पेट्रोलियम कारर्पोरेशन मागंलिया के कर्मचारी अभिनन्दन नगर इन्दौर निवासी किशनलाल पिता सुरेशकुमार के विरूद्ध धारा ३८१,५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १७ अक्टूबर २००९ के ४.३० बजे आरोंपी किशनलाल द्वारा भारत पेट्रोलियम कारर्पोरेशन मांगलिया स्थित पेट्रोल की लाईन का वॉल खोलकर पेट्रोल चुराने का प्रयास कर रहा था ।

पुलिस क्षिप्रा द्वारा किशनलाल पिता सुरेशकुमार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर इसे हिरासत मे लेकर पूछताछ करते हुए विवेचना की जा रही है।