Showing posts with label नगर सुरक्षा समिति. Show all posts
Showing posts with label नगर सुरक्षा समिति. Show all posts

Thursday, April 28, 2011

नगर सुरक्षा समिति की मिटिंग आयोजित

इन्दौर - दिनांक २८ अप्रेल २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि आज दिनांक २८ अप्रेल २०११ को नगर सुरक्षा समिति की मिटिंग ली गई जिसमें नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को निर्देष दिये गये कि अपने- अपने क्षेत्र में सुबह के समय प्रभात भ्रमण व मंदिर/आस्था स्थल पर जाने वाले बुजुर्गो, महिलाओ की सुरक्षा में सर्तकतापूर्वक पुलिस का सहयोग करे । चूकिं गर्मी के समय में चोरी, नकबजनी की वारदाते ज्यादा होती है इसलिये थाने के बल के साथ सहयोग बनाये रखे, इसके साथ ही अधिक से अधिक सदस्य अपने क्षेत्रो में रात्री गस्त करे।
               मिटिंग में जिला संयोजक रमेष शर्मा, जिला प्रवक्ता अमरजीत सिंह सूदन, पूर्वी संयोजक सुधीर ऐरन, पष्चिमी संयोजक तरणजीत सिंह छाबडा के साथ सभी सीएसपी संयोजक, थाना संयोजक एवं बिट संयोजको ने भाग लिया। नोडल अधिकारी ने यह भी आष्वासन दिया कि गस्त करने वालो के नाम संबंधित थाने के रोजनामचे में दर्ज किये जायेगें। सभी सीएसपी संयोजको को यह भी निर्देष दिये कि अपने क्षेत्रो में लगातार मिटिंग ले जो सदस्य निष्क्रिय है उन्हे हटाकर नये सदस्यो को सदस्यस्ता प्रदान करे। सदस्यो की ओर से नोडल अधिकारी को आष्वस्त किया गया कि अधिक से अधिक सदस्यो द्वारा गस्त, समंस तामिली, सूचना एकत्रित की जाकर संबंधित थाने को अवगत कराया जायेगा।

Saturday, April 23, 2011

नगर सुरक्षा समिति का प्रांतीय सम्मेलन स्थगित

इन्दौर - दिनांक २३ अप्रेल २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कृष्णा वेणी देसावतु    (नोडल अधिकारी नगर सुरक्षा समिती) ने बताया कि जिला प्रवक्ता नगर सुरक्षा समिती अमरजीत सिंह सूदन ने जानकारी दी कि २५ अप्रेल २०११ को भोपाल में होने वाला प्रांतीय सम्मेलन स्थगित हो गया है। सभी सदस्यो को अगली दिनांक भोपाल से आने पर बता दी जाएगी।

Wednesday, March 16, 2011

होली, रंगपंचमी के आगामी त्यौहारो के संबंध में नगर सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

इन्दौर - दिनांक १६ मार्च २०११- नोडल अधिकारी श्री मनोज राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने बताया कि नगर सुरक्षा समिति की आगामी त्यौहारो को देखते हुए एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली रंग पंचमी पर व्यवस्था, नये सदस्यो को शामिल करने का अभियान, सभी संयोजको के कार्यो का मूल्यांकन, सक्रिय सदस्यो को अधिक जवाबदारी देने के लिए, तैराकी तथा फर्स्ट-एड का परीक्षण आदि के संबंध में बताया गया कि जो भी सदस्य इनमें भाग लेने के इच्छुक है वह अपने नाम नगर सुरक्षा समिति के केन्द्रिय कार्यालय में दे सकते है।
              सभी सदस्यो को यह भी समझाया गया कि अपने क्षेत्र में ऐसे जगहो पर होली न जलाने का मोहल्ले/कॉलोनी वासियो से अनुरोध करे जहॉ से यातायात व्यवस्था में व्यवधान हो। बिजली के तारो के निचे होली न जलाई जाये, स्पीकर अधिक आवाज में न बजाये, जबरन किसी पर रंग नही डाला जाये। जल संकट को देखते हुए कम से कम पानी इस्तेमाल किया जाए। होलिका दहन परंपरा का निर्वाह कम से कम लकडी से किया जाए, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठने दे, रात्री गस्त में पुलिस को अपना सहयोग करे, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।
              नगर सुरक्षा समिति की ओर से जिला संयोजक रमेष शर्मा, जिला प्रवक्ता अमरजीतसिंह सूदन, पूर्वी संयोजक सुधीर ऐरन, पष्चिमी संयोजक तरणजीतसिंह छाबडा ने आष्वस्त किया कि होली, रंगपंचमी का त्यौहार परंपरा अनुसार मनाया जायेगा तथा किसी भी प्रकार कि अप्रिय स्थिति निर्मित नही होने दी जायेगी। पुलिस को कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे।

Friday, March 4, 2011

नगर एवं ग्राम रक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन



इन्दौर -दिनांक ०४ मार्च २०११- इंदौर जिले की नगर एवं ग्राम रक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन एवं प्रषिक्षण षिविर संगंम पैलेस में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री.डी. श्रीनिवास राव एवं प्रांतीय संयोजक श्री दीपक तिवारी ने की । जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेषचंद जैन, सभी नगर पुलिस अधीक्षक तथा थाना प्रभारी एवं जिला संयोजक रमेष शर्मा, सुधीर एरन, परमजीत सिंह छाबडा, जिला प्रवक्ता अमरजितसिंह सूदन एवं दो हजार नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य अपनी यूनिफार्म में उपस्थित हुए।
        दीप प्रजव्वलन कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला संयोजक रमेष शर्मा ने नगर सुरक्षा समिति द्वारा इंदौर जिले में किये जा रहे कार्यो का उल्लेख किया तथा सभी सदस्यो से रात्री गस्त एवं अपराधियो को पकडवाने में पुलिस की मदद करने का सहयोग देने को कहा।
        श्री सुधीर एरन ने शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाये आम जनता को पहुॅच रही है या नही पहुॅच रही है इस पर नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को नियमित रूप से निगरानी रखने को कहा तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज रहने हेतु कहा कि ऐसा कोई गलत कार्य न किया जाये जो रिष्वत देकर पूरा करे, जो भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है।
        परमजीतसिंह छाबडा ने नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को संप्रदायिक सोहार्द बनाये रखने एवं अपराधो पर नियत्रंण रखने हेतु बताया।
        प्रांतिय संयोजक श्री दीपक तिवारी ने अपने उद्बोधन में बताया कि मैने नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यो को और अधिक अधिकार संपन्न करवाने हेतु बिडा उठाया है जब तक वो अधिकार प्राप्त नही हो जाते तब तक मै नंगे पैर रहकर ही सेवा करूंगा। प्रदेष के हर जिले के सम्मेलन में उपस्थित हो रहे श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेष में सबसे अच्छा सम्मेलन मुझे इंदौर का लगा और यहॉ के सदस्य जैसे यूनिफार्म और अनुषासन के साथ इतनी बडी संख्या मे उपस्थित हुए है ऐसा मुझे प्रदेष के अन्य जिलो में देखने को नही मिला। आगामी २५ अप्रेल २०११ को भोपाल में आयोजित होने वाले प्रदेष स्तर के सम्मेलन में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यो को कार्य में आ रही बाधाओ का समायोजन शासन के समक्ष कराया जायेगा। शासन की ओर से सदस्यो का तीन लाख का बीमा एवं आर्म्स लायसेंस मे छूट, शासकिय नौकरी में कृपांक दिये जा रहे है जो एक सराहनीय कदम है।
        नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय ने अपने उद्बोधन में नगर सुरक्षा समिति को और सषक्त करने का लक्ष्य रखा। सदस्यो की संख्या बढाने को कहा, सदस्यो को सक्रिय करने के लिये निरंतर बैठक आयोजित कर आपसी समायोजन स्थापित कर अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियो को पकडवाने में सहयोग, रात्री गस्त चल समारोह, सांप्रदायिक सोहार्द बनाये रखने में सहयोग देने को कहा।
        पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मै मध्यप्रदेष में सबसे अच्छा कार्य इंदौर में ही देख रहा हूॅ, यहॉ के सदस्यो में कार्य करने की जो इच्छा शक्ति है वह अन्य जिलो मे देखने को नही मिली। सदस्यो को पुलिस की भर्ती में भी नगर सुरक्षा समिति के अलग से नंबर दिये जा रहे है जो बहुत ही प्रषंसनीय बात है । थाना स्तर पर सदस्यो का भी एक रजिस्टर रखा जाये जिस प्रकार पुलिस कर्मचारियो की तैनाती थाने पर लेख की जाती है उसी प्रकार नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो की भी तैनाती थानो पर रखी जावे एवं उनके रात्री गस्त का एक रजिस्टर रखा जावे । प्रत्येक सदस्य सप्ताह में एक दिन रात्री को ४-५ घंटे रात्री गस्त कर अपनी कॉलोनी को सुरक्षित कर पुलिस को सहयोग दे। ड्यूटी में जाने के दौरान सदस्यो को ड्यूटी सर्टिफिकेट भी जारी किये जाये। इंदौर के सदस्य पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर चौराहे पर मुझे मिलते है तो बडा हर्ष होता है।
        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इंदौर के नगर सुरक्षा बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है और इंदौर शहर के अपराधिक तत्वो को पकडवाने में बराबर सहयोग करते रहे यह अभियान जारी रहेगा। अगर किसी व्यक्ति की अपराधिक गतिविधीयो में संलग्नता पायी जाये तो उसकी सूचना मुझे व कंट्रोल रूम को दे उनकी सूचना गोपनिय रखी जावेगी।
३० सितम्बर २०१० अयोध्या विवाद पर इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेष के संदंर्भ में पुलिस के साथ कानून व्यवस्था में सहयोग करने वाले दो हजार सदस्यो का प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेष शर्मा ने किया, आभार नगर पुलिस अधीक्षक जूनी बिट्टू सहगल ने व्यक्त किया।

Thursday, March 3, 2011

नगर सुरक्षा समिति का प्रषिक्षण षिविर कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को संगंम पैलेस भवरकुऑ पर आयोजित होगा

इन्दौर -दिनांक ०३ मार्च २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनोज राय ने बताया कि दिनांक ०४ मार्च २०११ को नगर सुरक्षा समिति का प्रषिक्षण षिविर संगंम पैलेस राजीव गांधी चौराहा भवरकुऑ इंदौर पर रखा गया है । नगर सुरक्षा समिति के जिला प्रवक्ता अमरजीत सिंह सूदन ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिये श्री दीपक तिवारी प्रांतिय संयोजक भोपाल विषेष रूप से भाग लेगें। सेमिनार में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्री संजय राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव एवं सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपने-अपने विचार रखेंगे एवं साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग, आपदा प्रबंधन एवं सद्भावना पर नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो के कर्तव्यों के निर्वाह पर जानकारी देंगे। प्रषिक्षण षिविर सुबह १०.०० बजे से प्रारंभ होगा।

Wednesday, January 12, 2011

थाना हातोद क्षेत्र की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक १२.०१.११ को सम्पन्न हुआ

इन्दौर -दिनांक १२ जनवरी २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम/देहात श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि म.प्र. शासन द्वारा युवा अभियान के अंतर्गत म.प्र. के गॉवो में ग्रामिण खेलकूद का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें प्रथम चरण में थाना स्तर के ग्रामो की टीमो के मध्य प्रतियोगिता कबड्डी, वॉलीबाल, टेनिस बॉल क्रिकेट, रस्साकसी एवं मिनी मैराथन दौड १० किमी., थाना हातोद क्षेत्र के ग्रामिणो के लिये दिनांक १२.०१.११ से प्रारंभ हो गई है जिसका उद्घाटन दिनांक १२.०१.११ के प्रातः ०९.०० बजे ग्राम काकरिया हातोद क्षेत्र में टेनिस बॉल क्रिकेट मैच के साथ थाना प्रभारी हातोद एम.ए.सैय्‌यद द्वारा किया गया। ग्राम रक्षा समिती थाना हातोद संयोजक संजय सोनी की बॉल पर टीआई एम.ए.सैय्‌यद ने बेटिंग कर मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर काकरिया सरपंच दिलीपसिंह व रामलाल, राजू, शहजाद खान, उपसरपंच दिलीप चौहान, प्रआर जयराम, राकेष त्रिवेदी तथा हातोद के क्रिकेट खेलप्रेमी  उपस्थित थे। कुल १३ क्रिकेट टीमो ने भाग लिया, नाकआउट पद्वति पर मैच हुये। अभी तक हुये मैच में काकरिया सेमीफाईनल में पहुॅच गई एवं खजूरिया, पितावली व जम्बूडी हप्सी की टीमो के मध्य हुये सेमीफाईनल मैच में जम्बूडी हप्सी जीतकर फाईनल में पहुॅच चुकी है।
        दिनांक १३.०१.११ को ०९.०० बजे सेमीफाईनल फिर फाईनल मैच होना है तथा शेष प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल का आयोजन ग्राम पालिया रेल्वे स्टेषन ग्राउन्ड पर दिनांक १३.०१.११ के ०८.०० बजे से दोपहर ०२.०० बजे तक, मिनी मैराथन दौड हातोद जीन मैदान में दिनांक १४.०१.११ को प्रातः ०८.०० बजे व रस्साकसी दोपहर ०२.०० बजे आयोजित होकर दिनांक १४.०१.११ मकर संक्रांति के दिन दोपहर ०२.०० बजे पुरूस्कार वितरण किया जावेगा।

Wednesday, January 5, 2011

सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत वाहन रैली

इन्दौर - दिनांक ०५ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र कुमार सौरभ ने बताया कि आज दिनांक ०५.०१.२०११ को सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत नगर सुरक्षा समिति (सी.एस.पी.सर्कल परदेषीपुरा इन्दौर) व्दारा सुबह ९.०० बजें हेलमेट रैली निकाली गई। उक्त रैली को तीन पुलिया पुलिस चौकी से नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा जयवीरसिंह भदौरिया एवं जिला संयोजक (न.सु.स.) रमेष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली तीन पुलिया से प्रारम्भ होकर पाटनीपुरा, मालवा मील, लैन्टर्न चौराहा, जंजीरवाला चौराहा से गीता भवन होते हुये यातायात पार्क रेसीडेंसी एरिया में समाप्त हुई।
        उक्त रैली में नगर सुरक्षा समिति के पदाधिकारी जुगलकिषोर गुर्जर (सीएसपी संयोजक) विष्णू वैध (थाना संयोजक परदेषीपुरा) सुधीर धोलझोंके (थाना संयोजक हीरानगर) मृत्यूजंय उपाध्याय (थाना संयोजक बाणगंगा) के साथ ही वरिष्ठ सलाहकार वीरेन्द्र रांवका के नेतृत्व में लगभग १०० नगर सुरक्षा समिति के सदस्य अपने-अपने दो पहिया वाहनों पर हेलमेट के फायदे बताते हुये चल रहे थे।

Wednesday, March 10, 2010

ग्राम एवं नगर रक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन महू में सम्पन्न हुआ


इन्दौर- १० मार्च २०१०- ग्राम एवं नगर रक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन इन्दौर जिले के ग्रामीण थानो का महू में आयोजित किया गया, जिसके मुंख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री विनित कपूर, व कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री सत्येन्द्र शुक्ला द्वारा की गई। एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मन्जूलता खत्री, नगर सुरक्षा समिति के पूर्वी क्षैत्र के संयोजक रमेश शर्मा, पश्चिम क्षैत्र के संयोजक श्री तरणजीतसिह छावडा, एसडीओपी संयोजक अनिल आजाद, सहित सभी ग्रामीण थाना प्रभारीगण, एसडीओपी संयोजक थाना संयोजको सहित लगभग एक हजार सदस्य उपस्थित हुए।
        समिति के सदस्यो को एक दिवसीय सम्मेलन में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति की प्रकिया के सम्बध में प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया,एवं नारकोटिक्स विंग द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में प्रजेन्टेशन के माध्यम से ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यो को बताया गया , एसडीओपी संयोजक अनिल आजाद ने ग्राम रक्षा समिति के द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो के बारे में बताया, और आगामी समिति द्वारा कार्य करने के लक्ष्य भी निर्धारित किये ।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सत्येन्द्र शुक्ला ने अपने उद्बोधन मे बताया कि ग्राम एवं नगर रक्षा समिति द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो की सराहना की, और इसी प्रकार पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा लगाकर कार्य करते रहने की अपील की।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री विनित कपूर ने अपने उद्बोधन मे बताया कि वास्तव में आप लोगो का कार्य काबिले तारीफ है, कि मनुष्य अपने लिये जीता है लेकिन आप लोग अपने कार्य के साथ-साथ अपना अमूल्य समय निस्वार्थ भाव से समाज सेवा एवं कानून व्यवस्था में लगा रहे है, आप लोग इसी प्रकार और सक्रियता बढायेगें तो निश्चित ही अपराधियो के होसले परास्त होगें, मै चाहूॅगा कि उपस्थित अनुसार महिलाओं की सहभागीदारी कम दिख रही है, इनको भी उसी अनुसार समितियो मे शामिल किया जाये, ताकि महिलाओ मे भी होने वाले अपराधो पर रोकथाम लगाई जा सके और वे सामने आकर अपनी पीडा बता सकें।
        इसी अवसर पर श्रेष्ठ बीट, एसडीओपी अनुभाग अनुसार महू, सांवेर, देपालपुर, क्षिप्रा, को स्मृति चिन्ह एवं प्रसंशती पत्र देकर सम्मानित किया गया प्रत्येक थानो मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले सदस्यो को भी प्रसंशती पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीण क्षैत्र के सभी थाना प्रभारियो को, अपने-अपने थाना क्षैत्रान्तर्गत समिति मे कार्य करने वाले सदस्यो को जैकेटे वितरण करने हेतु दी गई।
        कार्यक्रम का आभार थाना प्रभारी महू दौलतसिह गुर्जर द्वारा व्यक्त किया गया।

Thursday, February 25, 2010

नगर सुरक्षा समिति के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन,श्रेष्ठ कार्य करने वाले पूर्व पदाधिकारियो सहित २०० सदस्यों का सम्मान



इन्दौर- २५ फरवरी २०१०-नगर सुरक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन संगमपैलेस मे आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री संजय राणा ने की, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.श्रीनिवासराव द्वारा की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम)श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर व नोडल अधिकारी ग्राम एवं नगर रक्षा समिति श्री विनीत कपूर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह एवं उप पुलिस अधीक्षक रवि अतरोलिया, एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर बिट्टूसहगल, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा राजवीरसिह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह,नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिह चौहान, एवं शहर के सभी थाना प्रभारियों सहित नगर सुरक्षा समिति के पूर्वी क्षेत्र के संयोंजक श्री रमेश शर्मा, पश्चिम क्षेत्र के संयोजक श्री तरणजीतसिह छावडा, एवं सभी सीएसपी संयोजक, थाना संयोजक, बीट संयोजको सहित २५०० सदस्यो के साथ मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार व फोटोग्राफरो की उपस्थिति मे गरिमामय एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
        जिसके प्रथम चरण में उप पुलिस अधीक्षक श्री रवि अतरोलिया ने नगर सुरक्षा समिति के नियमो के बारे में एवं सदस्यो को विधानसभा द्वारा पारित आदेशो के बारे मे भी जानकारी दी व सदस्यो के कर्तव्यो के बारे में बताया एवं सदस्य आमजन के बीच गम्भीर आपदाओं एवं संकटकालीन समस्याओं के बीच किस प्रकार आम जनता को सहायता कर अपने दायित्वो का निर्वाह करना चाहिये, के बारे मे बहुत ही सहज तरीके से बताया।
        जिले के सभी थाना संयोजको द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्र के अन्तर्गत एक वर्ष में किये गये उल्लेखनीय कार्यो रिपोर्ट, समाचार पत्रो मे प्रकाशित खबरो के छायाचित्रो एवं कार्यो के फोटोग्राफ की प्रदर्शनी लगाई गई,जिसको सभी अधिकारियो एवं सदस्यो ने देखा और सदस्यो द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा की गई।
        पूर्व क्षैत्र के संयोजक श्री रमेश शर्मा ने अपने उद्बोधन मे समिति द्वारा एक वर्ष में किये गये प्रत्येक थाने वार उल्लेंखनीय कार्यो के बारे मे विस्तार से बताया गया।
        नौडल अधिकारी श्री विनीत कपूर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि समितियों के पुर्नगठन के सम्बध में बताया और जो १०-१५ वर्षो से निःशुल्क समाज की सेवा मे तत्पर रहे पदाधिकारियों के कार्यो की सराहना की एवं उन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो को समिति के सलाहकार के रूप मे नये पदाधिकारियो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर आने वाले दायित्वो का निर्वाह करने के बारे में विस्तार से बताया गया।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मै इन्दौर मे चल रही नगर सुरक्षा समिति के बारे मे सुनता था लेकिन मै जब यहां इन्दौर आया तो देखा कि नगर सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्य वास्तव मे काबिले तारीफ है, मुझे नही लगता कि इतना अच्छा कार्य देश में और भी कही चल रहा होगा। इस नगर सुरक्षा समिति के कार्यो की प्रशंसा दूसरे प्रान्तो मे भी की जाती है।
        पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री डी.निवास वर्मा ने अपने उद्बोधन मे बताया कि पुलिस कम्युनिटिग का कार्य विदेशो मे भी चलता है, सोशल वर्क कार्य करने के समय लोग वहां अपनी अपनी स्पेशन यूनिफार्म रखते है को समस्या व आपदा आ जाने पर वे अपनी यूनिफार्म पहनकर उस कार्य को सम्ंपादित करते है, और कार्य समाप्त होने पर पुनः अपने सामान्य यूनिफार्म मे आ जाते है।    आज की उपस्थिति एक अनुशासित तरीके की होकर अपने आप मे अच्छें कार्य की अनूठी मिशाल है, जो वाकई काबिले तारीफ है।
        इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने अपने उद्बोधन मे बताया कि नगर सुरक्षा समिति के सदस्य बहुत ही तत्परता से कार्य करते है, मैं देखता हूॅ कि कोई भी घटना-दुर्घटना होने पर वे भी पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर उपस्थित रहकर कार्य करते है, जिससे साम्प्रदायिक सोहार्द्र कायम रखने मे अपनी अहम भूमिका निभाते है एवं क्षैत्र मे किसी प्रकार अवैधानिक गतिविधिया एवं अगर कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो सदस्य इसकी सूचना अपने सम्बधित थाने को या सम्बधित पुलिस अधिकारियो को तत्काल देवे।
        इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री संजय राणा ने अपने उद्बोधन में बताया कि मैे अपने आप मे बहुत ही गौरान्वित महसूस कर रहा हॅू कि आज मे जिस मंच पर खडा हॅू और मेरे समक्ष बैठे हजारो नगर सुरक्षा समिति के कर्मठ एवं निष्ठवान कार्यकर्ता जो अपने अमूल समय मे भी समय निकाल कर आज निःशुल्क समाज सेवा मे लगे हुए है, आप लोग वास्तव मे काबिले तारीफ का कार्य कर रहे है, आप लोगो के कार्यो को मै समय-समय पर शासन की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भी अवगत कराता हॅू जिससे उनके द्वारा भी आप लोंगो को कुछ सुविधाऐ प्राप्त हो सके, एवं समिति के सदस्यो को शासकीय नौकरियों मे भी प्राथमिकता दी जावेगी । समिति मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारियो को व सदस्यो को शॉल व श्रीफल, एवं प्रशंस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया एवं समिति के पूर्व पदाधिकारियो को भी शॉल श्रीफल एवं प्रशंस्तिपत्र से सम्मानित किया गया एवं जिले की नगर सुरक्षा समिति के कार्यो का निर्वहन करने वाले वरिष्ठ आरक्षक राजकुमार शुक्ला को भी शॉल व श्रीफल एवं प्रशंस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
        कार्यक्रम का संचालन श्री तरणजीतसिह छावडा पूर्वी क्षैत्र संयोजक एवं आभार डॉ. श्री रमेश मंगल सीएसपी संयोजक द्वारा व्यक्त किया गया।

Sunday, November 8, 2009

नगर सुरक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन

नगर सुरक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन दिनांक ७ नवम्बर २००९ को नगर सुरक्षा समिति अनुभाग कोतवाली का मिलन गार्डन में वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके अतिथी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर, श्री विपिन माहेश्वरी, व अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पूर्व मकरन्द देउस्कर द्वारा की गई, कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आकाश जिन्दल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनित कपूर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री टी. अमोंग्ला अय्‌यैर, नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली रायसिह नरवरिया, उपस्थित हुए, एवं नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक रमेश शर्मा, जिले के सीएसपी संयोजक तथा सभी थाना संयोजको सहित लगभग ४०० सदस्य उपस्थित हुए। श्रेष्ठ कार्य करने वाले नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को पुरूष्कृत किया गया। लावारिस लाशो का उसके धर्म अनुसार अंतिम सस्ंकार करने वाली संस्था सुल्ताने हिन्द के करीम पठान को शवो को सुरक्षित रखने हेतु विशेष प्रकार का बेग एवं धन राशी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भेट की गई।
आपदा प्रबंधक टीम के संयोजक श्री राजेशसिह को फस्ट एड बाक्स एवं स्टे्रचर भेंट किया गया। तथा आरक्षक चन्द्रशेखर पटेल थाना तुकोगंज, महिला आरक्षक वैशाली सिकरवार थाना सेन्ट्रल कोतवाली, आरक्षक कन्हैयालाल यातायात थाने को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा प्रत्र दिये गये।
इस असवर पर श्री माहेश्वरी द्वारा अपने उद्बोधन मे बताया कि इन्दौर जिले की नगर सुरक्षा समिति व ग्राम रक्षा समितियां काफी अच्छा कार्य कर रही है। युवा वर्ग और अच्छे कार्य की इच्छाशक्ति रखने वाले लोगो को भी आगे आना चाहिये और जो वर्षो से थाना संयोजक व सीएसपी संयोजक बने हुए है उनके स्थान पर नये लोगो को कार्य करने का अवसर दिया जाये, तथा इनका कार्यकाल एक वर्ष का रखा जाये।
कार्यक्रम का संचालन सीएसपी संयोजक सुधीर एरन द्वारा किया जाकर अन्त मे कार्यक्रम का आभार थाना प्रभारी तुकोगंज डी.के. तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया।

Wednesday, November 4, 2009

विभिन्न थाना क्षैत्रो मे रेली

नगर सुरक्षा समिति एवं म०प्र० वालेन्ट्री हेल्थ ऐसोसियेशन के तत्वाधान मे विभिन्न थाना क्षैत्रो मे रेली काआयोजन किया

नगर सुरक्षा समिति चन्दननगर एवं मध्यप्रदेश वालेन्ट्री हेल्थ ऐसोसियेशनखण्डवा रोड़ के संयुक्त तत्वाधान में नशामुक्ति एवं डेगू के बचाव के सम्बध में रैली का आयोजन किया गया,उक्त रैलीचन्दननगर चौराहा पुराने थाने के सामने से प्रारम्भ होकर विभिन्न कालोनियो मे होते हुए धार रोड सिरपुर परआकर समाप्त हुई। जिसमें जिला संयोजक रमेश शर्मा, एवं थाना संयोजक प्रकाश मानावत, डॉ. बकूल एवं ११३सदस्य रैली में पद संचलन कर रहे थे, सदस्यो के हाथो मे पोस्टर बैनर थे, साथ ही कालोनियो मे पर्चे भी वितरणकिये गये।
इसी प्रकार नगर सुरक्षा समिति थाना संयोगितागंज एवं मध्यप्रदेश वालेन्ट्री हेल्थ ऐसोसियेशन खण्डवा रोड़ केसंयुक्त तत्वाधान में नशामुक्ति एवं डेगू के बचाव के सम्बध में रैली का आयोजन किया गया, जिसमे थानाक्षैत्रान्तर्गत स्थित आजादनगर क्षैत्र से प्रारम्भ होकर मूसाखेडी अन्य कालोनियो से होते हुए रैली निकाली गई, जिसका आजादनगर गोल चौराहे पर आकर समापन हुआ। उक्त रैली में जिला संयोजक रमेश शर्मा, थाना संयोजकराजेन्द्र अग्रवाल, के साथ-साथ नगर सुरक्षा समिति के १२५ सदस्यो ने झण्डे बैनर के साथ सुसज्जित होकरभाग लिया कालोनियो एवं मोहल्लो मे पर्चे आदि का भी वितरण किया।

हिन्दू मुस्लिम एकता मंच व नगर सुरक्षा समिति एकता पंचायत की बैठक

थाना खजराना क्षैत्रान्तर्गतं नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर क्षैत्र के थाना एमआयजी, लसूडिया, हीरानगर तथा खजराना क्षैत्र की हिन्दू मुस्लिम एकता मंच व नगर सुरक्षा समिति, एकता पंचायत की बैठक आयोजित की गई ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी, की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर, एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, नौडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनित कपूर, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह, व थाना प्रभारी एमआयजी कालोनी, लसूडिया, हीरानगर तथा खजराना एवं जिला नगर सुरक्षा समिति के संयोजक श्री रमेश शर्मा, नगर सुरक्षा समिति के जिला प्रवक्ता अमरजीतसिह सूदन, एवं सीएसपी संयोजक विजयनगर रमेश मंगल, जूनीइन्दौर श्री जैन, थाना संयोजक, मोहन पाटीदार, हाजी चॉद खान पठान, उस्मान पटेल, अन्नु पटेल, अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार , यासीन पटेल , मकसूद, तथा बीट संयोजक, व नगर सुरक्षा समिति व एकता पंचायत के करीबन १००० से अधिक सदस्य भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि जनता को समाज के लिये, सामाजिक विकास के लिये जो अच्छा लगे ऐसे कार्य कानूनी दायरे में रहते हुए करने के लिये प्रतिबद्ध होना होगा, साथ ही जनता व पुलिस में दूरी समाप्त करने का संकल्प लेना होगा, सूचना संकलन मे पुलिस की मदद करे, साथ ही सीमित ससांधनो के अन्दर पुलिस जनता का आगे बढकर सहयोग करे। भविष्य मे योजना बनाई जा रही है कि संमस वारन्टो की तामिली नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो से करवाई जावेगी।

इस अवसर पर श्री देउस्कर ने अपने संक्षिप्त भाषण मे कहा कि जनता के द्वारा उठाया गया हर रचनात्मक कदम मे पुलिस मददगार रहेगी पुलिस जनता के सहयोग से अच्छा कार्य करेगी, जन भागीदारी पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अन्त मे आभार नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह द्वारा व्यक्त किया गया।