Showing posts with label हत्या का प्रयास. Show all posts
Showing posts with label हत्या का प्रयास. Show all posts

Sunday, September 9, 2012

15 लाख की सुपारी देकर व्यापारी को गोली मरवाने वाले मास्टर माइंड का पर्दाफाश, क्राईम ब्रांच ने साथियो सहित किया गिरफतार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि, दिनांक 28 अगस्त 2012 को सुयश अस्पताल परिसर में व्यापारी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी रतलाम कोठी इन्दौर को, 15 लाख की सुपारी देकर, गोली मरवाने वाले मास्टर माइंड मनीष जुनेजा निवासी गुलमोहर एक्सटेंशन इन्दौर एवं घटना के षडयंत्र में शामिल अन्य 5 आरोपियों को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
        श्री राय ने बताया कि, दिनांक 28 अगस्त 2012 को प्रातः 09.30 बजे के आसपास व्यवसायी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर पिता श्री हुकुम सिंह ठाकुर (43) निवासी 11-सी रतलाम कोठी इन्दौर, अपनी बहु के सुयश अस्पताल में भर्ती होने पर मिलने के लिए, सुयश अस्पताल पहुंचे थे जहां से 10.00 बजे के आसपास अस्पताल से बाहर आते समय, पूर्व से घात लगाकर बैठे दो अज्ञात व्यक्तियो ने उन्हे गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया जाकर, मोटर सायकल से फरार हो गये थे। घटना पर से थाना संयोगितागंज जिला इन्दौर पर अपराध क्र. 1098/12 धारा307 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। 
        घटना पर से पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री ए.साई मनोहर, भापुसे डॉ.आशीष एवं अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, श्री जितेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम को प्रकरण के पर्दाफाश हेतु निर्देशित किया गया था। दिन दहाडे सार्वजनिक स्थल पर होने वाली गोलीबारी की घटना से इन्दौर पुलिस को प्रकरण का पर्दाफाश करना एक चुनौती बन गया था। प्रकरण के बाबत सूचना देने के लिए फरियादी द्वारा 51 हजार के ईनाम की घोषणा की जाकर जनसहयोग भी चाहा गया था।
        श्री राय ने बताया कि, उनके अधीनस्थ अपराध शाखा की तकनीकी टीम को एवं उसके साथ-साथ निरीक्षक जयंत सिंह राठौर की टीम को प्रकरण के बाबत निर्देशित किया गया था। प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण से मनीष जुनेजा पिता देशबन्धु जुनेजा निवासी गुलमोहर एक्सटेंशन एवं विक्की उर्फ विक्रम मालवीय की भूमिका संदिग्ध पाई गई।  प्रकरण के बाबत जांच करने पर ज्ञात हुआ कि, मनीष उर्फ मन्नु जुनेजा घायल धर्मेन्द्रसिंह का दोस्त है जो अक्सर उसके साथ ही रहा करता था। धर्मेन्द्र सिंह एवं मन्नु उर्फ मनीष के बीच 50 लाख रूपयोंका लेनदेन था जिसकी वापसी के लिए धर्मेन्द्र सिंह द्वारा 1 सितम्बर 2012 की समय सीमा नियत की गई थी। रूपयो की वापसी तय समय सीमा में न होने एवं धर्मेन्द्र द्वारा अपशब्द कहे जाने के डर से, मन्नु उर्फ मनीष जुनेजा निवासी गुहमोहर कालोनी इन्दौर द्वारा 15 लाख की सुपारी देकर उसे रास्ते से हटाने का षडयंत्र तैयार किया।
         मन्नु एक व्यापारी होकर मौज मस्ती का शौकीन था और जिमनेशियम में जाता था। जहां उसका सम्पर्क जिम में काम करने वाले राहिल पिता चिमनलाल गोडा निवासी 16 रवि नगर से हुआ जिससे इस घटना को अंजाम देने का जिक्र किया। राहिल ने अपने दोस्त पंकज शर्मा पिता रघुवीर शर्मा निवासी योजना क्रंमाक 74 एवं शबीर उर्फ मोहम्मद शाहबाद पिता मोहम्मद निजाम निवासी नया बसेरा से इस बाबत कोई शूटर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। 15 लाख की बडी रकम में साझेदारी करने के लिए इन दोनो द्वारा छोटी खजरानी में कबाडे का काम करने वाले विक्की उर्फ विक्रम पिता भागीरथ मालवीय एवं मनीष पिता बाबूलाल अमोर निवासी नया बसेरा को तैयार किया गया और मन्नु उर्फ मनीष जुनेजा से मिलाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर लेकर गया और धर्मेन्द्र सिंह को दिखाया। धर्मेन्द्र सेदोस्ती होने एवं उसके साथ रहने से मन्नु उर्फ मनीष जुनेजा को यह जानकारी थी कि वह सुबह घर से निकल कर सबसे पहले सुयश अस्पताल जायेगा। मन्नु उर्फ मनीष द्वारा घटना के एक दिन पूर्व दोनो आरोपियों के साथ घटना को अंजाम देने के लिए रैकी की गई। घटना दिनांक 28-8-2012 को आरोपी विक्की उर्फ विक्रम पिता भागीरथ मालवीय एवं मनीष पिता बाबूलाल अमोरे मोटर सायकल से सुबह 09.15 बजे ही सुयश हॉस्पिटल पहुच गये जहां पार्किग में गाडी खडी कर धर्मेन्द्र सिंह के आने का इन्तजार करने लगे। सुबह 10.00 बजे धर्मेन्द्र सिंह के अस्पताल में पहुचते ही, मनीष पहले से गाडी स्टार्ट कर सुयश अस्पताल के गेट पर विक्की का इन्तजार करने लगा। धर्मेन्द्र सिंह को अस्पताल से बाहर आता देख विक्की उर्फ विक्रम मालवीय उसकी गाडी के पास खडा हो गया और उसके गाडी के पास पहुंचते ही उसके सिर में गोली मारकर, पहले से गाडी स्टार्ट कर खडे मनीष के साथ बैठकर फरार हो गया था। मन्नू उर्फ मनीष जुनेजा निवासी गुलमोहर एक्सटेंशन द्वारा 15 लाख की सुपारी बाबत चेक भी दिये गये थे।
        इस प्रकार क्राईम ब्रांच ने 15 लाख की सुपारी देकर कराये गये गोलीकॉड का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्णसफलता प्राप्त की है। इस महत्वपूर्ण एवं अंधे प्रकरण का पर्दाफाश करने में निरीक्षक जयंत सिंह राठौर, उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार, सउनि (अ) अमित दीक्षित, सउनि बिजेन्द्र जाट, सउनि नाथूराम दुबे, अपराध शाखा के प्र.आर. अवधेश अवस्थी, आर. जितेन्द्र सिंह परमार, आर. संतोष सेंगर, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह गौर, प्रआर. रामअवतार दीक्षीत, आर. जितेन्द्र सेन, एवं संयोगितागंज थाने के उपनिरीक्षक एम.के. मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर द्वारा टीम को पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

Tuesday, May 22, 2012

04 बदमाश गिरफ्तार, 02 देशी पिस्टल, 10 जिन्दा कारतूस एवं चाकू बरामद



इन्दौर -दिनांक 22 मई 2012- दिनांक 21 मई 2012 की रात्री 23.30 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम से टेलीफोन से सूचना दी गई कि, जोशी कॉलोनी में दो पक्षों के बीच मारपीट झगड़ा हो रहा है, तथा हथियारों का प्रयोग किया जा रहा है। इस सूचना को पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा थाना जूनी इंदौर के बाज स्कवॉड I, II, III में लगे कर्मचारियों को वायरलेस सेट से सूचना दी गई। सूचना पर से तीनो बाज स्कवॉड तत्काल मौके पर गैरेज के सामने बापू नगर पहुॅचे तथा दोनो पक्षो को पकड़ा तथा तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान बदमाश चीकू एवं मुन्ना के पास से 7.62 मैग्जीन युक्त देशी पिस्टल तथा 10 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु थाना मोबाईल से एम.व्हाय.एच. इंदौर रवाना किया गया।
       राहुल पिता दुर्गाप्रसाद (19) निवासी जोशी कॉलोनी की रिपोर्ट पर से थाना जूनी इंदौर पर आरोपियान चीकू, मुन्ना, प्रमोद तथा लक्की के विरूद्व अपराध क्रं. 174/12 धारा 294,324,506,34 भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। घटना में घायल नितिन पिता दुर्गाप्रसाद को गंभीर चोटे आने से प्रकरण में धारा 307 भादवि बढ़ायी गई, तथा दूसरे पक्ष के वीरकमल पिता किशनलाल (45) निवासी 13 डी.के. सिंधी कॉलोनी की रिपोर्ट पर से आरोपियान नितीन, महेश व सिकन्दर के विरूद्व मारपीट का प्रकरण, अपराध क्रं. 175/12 धारा 294,324,323,506,34 भादवि का पंजीबद्व किया गया।
       अपराध क्रं. 174/12 के आरोपियान 1. मुन्ना पिता मोहनलाल जाटव (28) निवासी 13 डी.के. सिंधी कॉलोनी भंवरकुऑ, 2. चीकू उर्फ धनराज पिता वीरकमल जाटव (19) निवासी सदर, 3. मुन्ना तथा 4. प्रमोद को गिरफ्तार कर, बदमाशान के पूर्व अपराधिक रिकार्ड के आधार पर जूनी इंदौर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. साई मनोहर द्वारा जूनी इंदौर थाना के तीनो बाज स्कवॉड में लगे कर्मचारियों जिसमें बाज प्रथम में आरक्षक निलेश क्रं. 2111, नितिन क्रं. 2159, बाज द्वितिय में आरक्षक अजय सेंगर क्रं. 3014, विजय तिवारी क्रं. 395, बाज तृतीय में प्रआर. चंद्रशेखर क्रं. 124 व आरक्षक नरेन्द्र 1632 कों तत्काल मौके पर पहुॅच त्वरित रिस्पांस देने एवं सूझबूझ से कार्यवाही करने तथा घातक हथियार पिस्टल, कारतूस एवं चाकू बरामद करने एवं चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के फलस्वरूप पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Monday, January 23, 2012

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 जनवरी 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई मनोहर द्वारा क्राईम ब्रांच को फरार आरोपियों को पकड़ने के निर्देद्गा दिये थे। निर्देद्गा के पालन में उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्द्गान में निरीक्षक जे.जी.चौकसे की टीम को इस कार्य हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खजराना थाने से हत्या के प्रयास का फरार आरोपी अकरम उर्फ चीना पिता मुन्ना खां निवासी खजराना जो फरार होकर खजराना क्षैत्र में प्लाटो पर कब्जा करना व अवैध वसूली का कारोबार कर रहा है। उक्त अपराध थाना खजराना में अपराध क्रं. 591/11 धारा 307,294,323,506,34 भादवि का पंजीबद्व था जिसमें अकरम उर्फ चीना घटना दिनांक 07.09.11 से ही फरार था। आरोपी के खिलाफ थाना खजराना में पूर्व में भी 14 अपराध पंजीबद्व है। जिसमें लूट, मारपीट, हत्या का प्रयास आदि गंभीर अपराध है। उक्त आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में टीम के प्रआर. ओमप्रकाद्गा तिवारी, आरक्षक राजभान,बद्गाीर खान, ओंकार शुक्ला, रविन्द्र कुद्गावाह, महेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुभाष, राजेद्गा राठौर, दीपक का सराहनीय योगदान रहा। आरोपी से पूछताछ जारी है इससे अभी और भी वारदातो का पता चलने की संभावना है।