Showing posts with label चैन स्नैचिंग. Show all posts
Showing posts with label चैन स्नैचिंग. Show all posts

Saturday, August 11, 2012

03 चैन स्नैचर गिरफ्तार, सोने की चैन तथा मंगलसूत्र बरामद

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2012- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी.त्रिपाठी द्वारा इंदौर शहर में चोरी ,लूट तथा चैन स्नैचिंग के बढ़ते अपराधों के संबध में अपराधों की पतारसी करने हेतु निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र जोन- 2 श्री रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री एस.एम.जेदी के मार्गदशन में इंचार्ज थाना प्रभारी पलासिया व्हाय.एस.सेंगर व उनकी टीम के आरक्षक जीशान अहमद, हरीशचंद तथा प्रदीप को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रोहित निवासी नेमावर रोड़, पवन तथा ईश्वर निवासी बिचोली मर्दाना, चैन स्नैचिंग तथा लूट की वारदातो में शामिल है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त संदिग्ध आरोपियों 1. रोहित पिता नागराज सुनेल उम्र 20 साल निवासी 7 मील नेमावर रोड़ हाल सूरज नगर इंदौर, 2. पवन पिता संतोष मालवीय उम्र 22 साल निवासी बिचोली मर्दाना तथा 3. ईश्वर पिता बद्रीलाल बलाई उम्र 30 साल निवासी बिचोली मर्दाना इंदौर को पकड़ा गया तथा पूछताछ की गई तो इन्होने चैन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया।आरोपियों के कब्जे से सोने की 01 चैन एवं 01 मंगलसूत्र कीमती करीबन 30 हजार रूपयें का जप्त किया गया।
         उल्लेखनीय है कि आरोपियों द्वारा दिनांक 04 अप्रेल 2012 को अभिरूची भार्गव पति प्रणय भार्गव निवासी 3/2 संविदनगर इंदौर से सोने की चैन तथा दिनांक 28 जून 2012 को रचना पति धीरेन्द्र नागरे निवासी भोपाल से मंगलसूत्र लूटा था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी कई चैन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। 

Thursday, June 21, 2012

02 चैन स्नैचर गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2012- दिनांक 19.06.12 को थाना पंढरीनाथ क्षेत्र के गौतम पुरा पंढरीनाथ पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने शालीनी धुणे के गले से सोने की चेन कीमती 45000/- रू की छीन कर भाग गए। जिसकी रिपोर्ट पर से थाना पंढरीनाथ पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। फरियादी द्वारा बताया गया कि चेन छीनकर ले जाने वाले में से 1 ने चोकडी की शर्ट पहन रखी थी जिस पर से नगर पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी सराफा व उनि. पवन सिंघल थाना प्रभारी थाना पंढरीनाथ जो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे तथा चौकडी का शर्ट पहने हुए 4-5 संदिग्धों को पकडकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा इन लडको के बारे में बताए जाने पर तथा इनके पूर्व में भी अपराध होने से सी0एस0पी सराफा व उनि.पवन सिंघल थाना प्रभारी थाना पंढरीनाथ द्वारा उनि. राकेश उईके, आर राजेश , आर. भागवत, आर. राकेश की 4 सदस्यी टीम बनाई गई जिन्होंने 24 घंटे के अन्दर घटना केआरोपियों की पतारसी कर आरोपी 1. विजय उर्फ पाशा पिता भास्कर (19) निवासी सी.पी नगर इन्दौर 2. राहुल उर्फ डउ पिता प्रकाश मराठा (19) निवासी सी.पी नगर इन्दौर को पकडा गया । काफी पूछताछ करने पर इन लोगों द्वारा अकेली महिला को जाते देख उसके गले से चेन छीन कर भागना बताया तथा जिसमें अपने एक अन्य साथी गोविन्दा के साथ घटना को अंजाम देना कबूल किया जिनके कब्जे से चेन जप्त की गई तथा आरोपी गोविन्दा फरार है जिसके कब्जे से और माल जप्त होना शेष है जिसकी तलाश की जा रही है। इन आरोपियों के पूर्व में भी चोरी व मारपीट के कई अपराध हैं।

Saturday, June 9, 2012

आरक्षक की तत्परता से चैन लूटेरा पकड़ा गया, 15 हजार के नगद ईनाम से पुरूस्कृत

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2012- थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर फरियादी साधना पति हरीश अग्रवाल (45) निवासी 119 सुखदेव नगर मेन एरोड्रम रोड़ इंदौर ने छोटी ग्वालटोली के आरक्षक शेलेन्द्र सिंह नं. 72 के साथ आकर रिपोर्ट लिखाई कि आज दिनांक 09 जून 2012 को करीब 14.20 बजे जब वह बैंक का काम करके अपनी स्कूटी लेने बालिका प्लाजा फेस 1 पार्किंग में गई तो पीछे से एक सांवला लड़का आया और उसके गले से सोने की चैन वजनी करीबन 28 ग्राम कीमती 80 हजार रूपयें की छिनकर भागा, जब वह चिल्लाई तो बाहर से निकल रहे आरक्षक शेलेन्द्र तथा आसपास के लोगो द्वारा आरोपी का पीछा कर पकड़ा गया। आरोपी को पकड़ कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रवि उर्फ पप्पू पिता महेश जायसवाल निवासी बाणगंगा इंदौर का बताया, आरोपी के कब्जे से फरियादी से छिनी गई सोने की चैन बरामद की गई।
       उक्त प्रकरण में थाना छोटी ग्वालटोली के आरक्षक शेलेन्द्र द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही कर उक्त आरोपी को पकड़ा गया। आरक्षक अपनी ड्‌यूटी समाप्त कर अपने घर जा रहा था तथा घटना के समय अपने कर्तव्य कातत्परता पूर्वक निर्वहन किया इसलिये उक्त आरक्षक को प्रोत्साहन स्वरूप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्रीमति अनुराधा शंकर द्वारा 15 हजार रूपयें के नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

Tuesday, March 20, 2012

चैन स्नैचिंग करने वाला शातिर आरोपी पकड़ाया

इन्दौर -दिनांक 20 मार्च 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राच ने बताया कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर श्री ए.साई मनोहर ने शहर में बढ़ती हुई चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया था। इस दौरान श्री मनोज कुमार राय को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बाणगंगा क्षेत्र का बदमाश गोलु उर्फ महेश मोटर सायकल से चैन स्नैचिंग की वारदात कर रहा है, आरोपी को पकड़ने के लिये अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ने उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में निरीक्षक जे जी चौकसे की टीम के प्रआर ओमप्रकाश तिवारी, आर. राजभान, ओंकार शुक्ला, महेन्द्रसिंह, रविंन्द्रसिंह, बशीर,योगेन्द्रसिंह, सुभाष, दीपक, को लगाया । उक्त टीम द्वारा गोलु उर्फ महेश को पकड़कर द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने थाना एम.आई.जी. क्षैत्र से 2 चैने लूटना कबूल किया, जो बरामद कर ली गयी हैं। आरोपी गोलु उर्फ महेश व उसके अन्य दो साथी रवि एवं विजय राणा जो कि नकबजनी के अपराध में जेल में बंद हैं उनके साथ मिलकर चेन स्नेचिंग की वारदात करता था।आरोपी द्वारा बताया कि वह अपने साथियों के साथ शहर में अन्य थाना क्षेत्रों में भी चेन स्नेचिंग की वारदात करता था।  आरोपी से पूछताछ जारी हैं इससे और भी कई वारदातों का पता चलने प्रबल संभावना हैं। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एम.आय.जी. के सुपुर्द किया गया ।

Sunday, March 18, 2012

चैन स्नेचिंग में लिप्त शातिर फरार आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 मार्च 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि श्री मान्‌ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए.साई मनोहर शहर में बढ़ती चैनस्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु क्राईम ब्रांच को निर्देद्गिात किया था। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खजराना क्षेत्र का बदमाश बबलू उर्फ साकिर चैन स्नेचिंग की वारदात में लिप्त है जो कि पूर्व में थाना जूनी इंदौर तथा पलासिया में चैन स्नेचिंग में बंद हो चुका है। आरोपी को पकड़ने के लिये उपपुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में निरीक्षक जयंत राठौर की टीम के सउनि विजेन्द्र जाट, प्रआर. दीपक पवार, रजाक खान, अनिल सिलावट, आर. श्याम पटेल, रमेश, योगेशवर, सुनील तथा धमेन्द्र को लगाया। उक्त टीम द्वारा थाना पलासिया के तीन अपराधों, अन्नपूर्णां के एक अपराध का फरार बदमाश बबलू उर्फ साकिर निवासी ईदगाह रोड देवास को घेराबंदी कर पकड़ा तथा पूछतांछ की गई तो उसने थाना एआईजी क्षेत्र से दो चैन लूटना कबूल किया जो बरामद कर ली गई है। आरोपी बबलू उर्फ साकिर से पूछतांछ जारी है इससे अभी और भी कईवारदातों का पता चलने की प्रबल संभावना है। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एमआईजी के सुपुर्द किया गया है।

Sunday, October 23, 2011

सोने की चैन छिनकर भागते आरोपिया रंगे हाथ पकड़ी गयी

इन्दौर -दिनांक २३ अक्टूबर २०११ - पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २२ अक्टूबर २०११ को १७.३५ बजे फरियादीया शांता पति जी.डी.सोनी (५७) निवासी १७८ टेलीफोन नगर इंदौर की रिपोर्ट पर हरिफाटक झोपड़पट्टी महूॅ निवासी नीता पिता शंकर मराठा (२४) के विरूद्व अपराध धारा ३९३ भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादीया शांता सामान खरीदी करने नंदानगर इंदौर गयी थी। भीड़ का फायदा उठाकर मौका पाकर उपरोक्त आरोपिया नीता फरियादीया के गले से सोने की चैन छिनकर भागने लगी। फरियादी द्वारा देख लेने तथा शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपिया को रंगे हाथो पकडा गया ।
        पुलिस परदेषीपुरा द्वारा आरोपिया नीता पिता शंकर मराठा (२४) निवासी हरिफाटक झोपड़पट्टी महूॅ को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से ०१ सोने की चैन कीमती करीबन ५० हजार की बरामद की गई तथा आरोपिया को न्यायलय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उसे जेल दाखिल किया गया है।

Sunday, October 16, 2011

चैन स्नैचर गिरफ्तार, ०४ सोने की चैन बरामद

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०११- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर श्री ए.साई मनोहर ने शहर में बढ़ती हुई चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अति० पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री मनोज कुमार राय को निर्देशित किया था। इस दौरान श्री मनोज कुमार राय को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खजराना क्षेत्र का बदमाश अंजुम उर्फ साजिद व उसका एक साथी बबलू उर्फ शाकिर हीरो होण्डा पेशन मो०सा० से चैन स्नैचिंग की बारदात कर रहे है, जो कि पूर्व में थाना जूनी इन्दौर तथा पलासिया में चैन स्नैचिंग बंद हो चुके हैं।
    आरोपियों को पकड़ने के लिये अति० पुलिस अधीक्षक क्राईम ने निरीक्षक जयंत राठौर की टीम के उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, प्र०आर० दीपक पंवार, रजाक खान, आरक्षक भगवानसिंह, मनीष तिवारी व सैनिक रवि को लगाया तो पेशन मो०सा० से एक संदिग्ध बदमाश अंजुम उर्फ साजिद खान पिता गनी (२२) नि० हिना कालोनी खजराना इन्दौर को टीम ने पकड़कर क्राईम ब्रांच में कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथी बबलू उर्फ शाकिर नि० देवास के साथ ०४ चैने लूटना कबूल किया। उपरोक्त बदमाष अंजुम उर्फ साजिद की निषादेही पर ०४ सोने की चैन बरामद कर ली गयी हैं। शाकिर की तलाश में कई जगह की गई, किन्तु वह नहीं मिला, उसके मिलने पर और भी चैने मिलने की संभावना हैं। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पलासिया सुपुर्द किया गया हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर श्री ए.साई. मनोहर द्वारा उक्त पुलिस टीम को १० हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की गई है।

Wednesday, October 12, 2011

०२ चैन स्नैचर गिरफ्तार, ०८ चैन व ०१ मोटरसायकल बरामद


इन्दौर -दिनांक १२ अक्टूबर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर श्री ए.साई मनोहर ने शहर में बढ़ती हुई चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया था। इस दौरान क्राईम ब्रांच को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चंदन नगर के ०२ पूर्व बदमाश मुन्नु उर्फ मुन्नवर व उसका एक साथी बाबर के साथ पल्सर मो०सा० से चैन स्नैचिंग कर रहे है, जो कि पूर्व में थाना जूनी इन्दौर की वाहन चोरी में बंद हुए हैं।
        उपरोक्त बदमाषो को पकड़ने के लिये निरीक्षक जयंत राठौर की टीम के उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, आरक्षक राजभान, महेन्द्रसिंह, ओंकारनाथ शुक्ला, अमरसिंह, रफीक खान को लगाया तो उन्होने काली पल्सर सहित ०२ संदिग्ध बदमाश मुन्नु उर्फ मुन्नवर पिता अनवर खान (२२) नि० चंदननगर तथा २. बाबर उर्फ फारूख पिता अकबर खान नि० चंदननगर इन्दौर को पकड़ा। क्राईम ब्रांच द्वारा दोनो संदिग्ध बदमाषो से पूछताछ की गई तो इन्होने उक्त पल्सर गाड़ी थाना एम०जी० रोड क्षेत्र से चोरी करना बताया। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करते आरोपीगणों ने थाना पलासिया, तुकोगंज, चंदननगर आदि क्षेत्रों में वृद्ध महिलाओं के गले से चैन लूटना कबूली, इनकी निशादेही पर ०८ चैन व एक मो०सा० पल्सर बरामद की गई है। आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में थाना चंदननगर, जूनी इन्दौर, अन्नपूर्णा में मो०सा० चोरी के एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध हुए हैं, आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पलासिया सुपुर्द किया गया हैं।

Sunday, October 9, 2011

महिला के गले से सोने की चैन छीनकर भागते दो महिलाये पकड़ी गयी

इन्दौर -दिनांक ०९ अक्टूबर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूॅ श्री पी.वी. शुक्ल ने बताया कि कल दिनांक ०८ अक्टूबर २०११ को महू थाना क्षैत्रांतर्गत शांती नगर महूॅ गॉव निवासी धनखेड़ी पति सोमदत्त (२८) हाट मैदान महूॅ से १७.०० बजे जा रही थी तभी भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से दो महिलाओ ने एक सोने की चैन छीनकर भागने लगी। फरियादीया के देख लेने तथा शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से चैन छिनने वाली दोनो महिलाओ को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
        पुलिस द्वारा उक्त दोनो पकड़ी गयी महिलाओ के नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम १. अनिता पति राजू उम्र (३५) निवासी रेल्वे स्टेषन के पास झोपड़पट्टी देवास तथा २. भावना पति राजू जाति बलाई निवासी सदर बताया। फरियादीया धनखेड़ी की रिपोर्ट पर थाना महूॅ पर अपराध धारा ३९२,३४ भादवि के अंतर्गत पंजीबद्व कर उक्त दोनो महिलाओ को सदर अपराध में गिरफ्तार कर इनके कब्जे से फरियादीया के गले से छिनी गयी सोने की चैन कीमती २५ हजार की बरामद की गई। पुलिस द्वारा उक्त दोनो महिलाओ से पूछताछ की जा रही है, अभी इनसे और भी अन्य वारदातो के संबंध में पता चलने की संभावना है।

Wednesday, August 24, 2011

चार चैन स्नैचर गिरफ्तार, ०९ सोने की चैन, ०२ मोटरसायकल कीमती करीबन ०५ लाख रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक २४ अगस्त २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम क्षेत्र इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री राकेष कुमार सिंह के निर्देषन, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्षन में, थाना प्रभारी मल्हारगंज सुरेष सैजवार व उनकी टीम के प्रआर. हनुमानप्रसाद, आरक्षक प्रमोद, पवन, सत्येन्द्र तथा जितेन्द्र द्वारा चैन स्नैचिंग के ०४ आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से, ०९ सोने की चैन, ०२ मोटरसायकल कीमती करीबन ०५ लाख से अधिक का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
        पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक गोराकुण्ड चौराहा इंदौर पर सोने की चैन बेचने की फिराक में घूम रहे है जिनकी गतिविधिया संदिग्ध है। पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर तथा हुलिया के अनुसार संदिग्ध युवको को पकड़ा तथा पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नही दे पाये। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होने चैन स्नैचिंग की वारदाते करना स्वीकार की। पुलिस मल्हारगंज द्वारा उक्त संदिग्धो को गिरफ्तार कर इनकी निषादेही पर विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत से लूटी गई ०९ सोने की चैन तथा चैन स्नैचिंग में प्रयुक्त दो मोटरसायकल जिसमें ०१ हिरोहोण्डा पेषन मोटरसायकल तथा ०१ बजाज पल्सर मोटरसायकल कुल कीमती करीबन ०५ लाख रूपये से अधिक की बरामद की है।             
            पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियो का नाम पता निम्नानुसार है-  १. विष्णु उर्फ नाना पिता गोकुलप्रसाद बघेल जाति दर्जी (२४) निवासी मकान नं. ११३७ स्कीम नं. ७१ इंदौर, २. नवीन पिता सियाराम वर्मा जाति भील (२२) निवासी ६७३ महेषयादव नगर इंदौर, ३. ललित उर्फ पिन्टू पिता गजानंद (२५) निवासी दुर्गानगर इंदौर तथा ४. अतुल उर्फ सोनू पिता वासुदेव नाई (२४) निवासी कुम्हारखाड़ी बाणगंगा इंदौर ।
            आरोपियो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ पर उन्होने थाना मल्हारगंज क्षेत्र से ०४ चैन स्नैचिंग, थाना अन्नपूर्णा क्षैत्र से ०१, थाना एरोड्रम क्षैत्र से ०१ तथा थाना सदर बाजार क्षैत्र से ०१ चैन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया है। उपरोक्त चारो आरोपियो थाना मल्हारगंज के अपराध क्रं. १८९/११, २०९/११, २८०/११ तथा ३३८/११ धारा ३९२ भादवि में में गिरफ्तार कर इनका पुलिस रिमाण्ड लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी चैन स्नैचिंग की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है। आरोपियो को पकड़ने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

Thursday, July 21, 2011

महिला के गले से मंगलसूत्र छिनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक २० जुलाई २०११ को थाना रावजी बाजार क्षेत्रांतर्गत सरस्वती नगर जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी रोषनी पति मनीष वर्मा (२७) ने रिपोर्ट की कि फूलमाली धर्मषाला के सामने से वह जा रही थी तभी जबरन कॉलोनी निवासी विषाल उसके गले से मंगलसूत्र छिनकर भागा, चूंकि आरोपी उसी की कॉलोनी का था अतः उसने उसे पहचान लिया था। फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना रावजी बाजार पर अपराध धारा ३९२ भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के निर्देषन में थाना प्रभारी रावजी बाजार घनष्याम दुबे व उनकी टीम द्वारा घेराबंदी कर महिला के गले से मंगलसूत्र छिनकर भागने वाले आरोपी विषाल को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।
        पुलिस रावजी बाजार द्वारा पकड़े गये आरोपी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विषाल पिता मुन्नालाल (२२) निवासी जबरन कॉलोनी इंदौर का बताया तथा उक्त महिला रोषनी के गले से मंगलसूत्र छिनना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपी विषाल को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त छिना गया मंगलसूत्र बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है अभी इससे और भी लूट की वारदातो के संबंध में पता लगाया जा रहा है।

Thursday, April 14, 2011

तीन चैन स्नैचर गिरफ्तार, ०१ सोने की चैन तथा ०१ मोटरसायकल बरामद

इन्दौर - दिनांक १४ अप्रेल २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के निर्देषन में  थाना प्रभारी विजयनगर अजय कैथवास व उनकी टीम द्वारा तीन चैन स्नैचरो को गिरफ्‌तार करने में सफलता प्राप्त की है।
        मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस की उक्त टीम द्वारा राहुल उर्फ रवि पिता राजेन्द्र राजपूत (२०) निवासी २४५ गुरूनगर, विजय पिता परमानंद काछी (२१) निवासी प्रकाषचंद सेठी नगर इंदौर तथा बबलू पिता परमानंद काछी (२५) निवासी सदर को पकडा गया तथा पूछताछ की गई तो इन्होने चैन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस विजयनगर द्वारा इनके कब्जे से सोने की ०१ चैन वजनी १७ ग्राम तथा चैन स्नैचिंग में उपयोग की गई ०१ मोटरसायकल कुल कीमती करीबन ७० हजार रूपये की बरामद की गई।
        उल्लेखनिय है कि आरोपियो ने विस्तृत पूछताछ पर बताया कि इनके द्वारा उक्त चैन स्नैचिंग चंद्रषेखर गार्डन के सामने स्कीम नं. ७४ विजयनगर इंदौर से की गई थी। उक्त चैन स्नैचिंग की रिपोर्ट थाना विजयनगर पर फरियादिया ममता पति नरेन्द्र अरोरा (४४) निवासी ४१ स्कीम नं. ५४ इंदौर द्वारा की गई थी जिसकी रिपोर्ट पर थाना विजयनगर पर अपराध धारा ३९२ भादवि के तहत्‌ पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस द्वारा उक्त तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।

Wednesday, February 9, 2011

सोने की चैन लूटकर भागते आरोपी रंगे हाथ पकडा गया, एक सोने की चेन तथा एक मोटर सायकल बरामद


इन्दौर -दिनांक ०९ फरवरी २०११-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र श्री कुमार सौरभ ने बताया कि कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत १११ एन एक्स ब्रजेष्वरी इन्दौर से फरियादिया श्रीमती कामिनी पति सोहनलाल लोधी (६०) के गले से सोने की चेन छीनकर मोटरसायकल पर भाग रहे बदमाष को पुलिस व जनता की मदद से मौके पर ही पकडा गया । थाना पलासिया के बाज स्क्वाड में लगे आरक्षक बसंत तथा हरीष व्दारा मौके पर पहुच कर उक्त बदमाष को पकडकर थाने लाया गया । पुलिस द्वारा इसका नाम पता पूछते इसने अपना नाम दिनेष पिता रामनाराण मीणा (२९) निवासी ७२ कृष्णबाग कालोनी इन्दौर का बताया । फरियादीया श्रीमति कामिनी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्व अपराध धारा ३९२ भादवि के अंतर्गत पंजीबद्व किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी दिनेष पिता रामनाराण मीणा से मोटर साईकिल के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर इसने उक्त मोटर साईकिल चोरी की होना बताया तथा बंगाली चौराहा वाईनषाप के सामने से चुराना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चैन वजनी १६ ग्राम कीमती ३० हजार रूपए की तथा लूट में प्रयोग की गई उक्त मोटर साईकिल हीरो होंण्डा स्प्लेन्डर नम्बर एमपी-०९/जेएल/५३५६ बरामद की जाकर आरोपी को सदर अपराध में गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया वहॉ से आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है । इससे अभी और भी लूट की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है ।

Sunday, January 2, 2011

वी.आई.पी. रोड पर मोबाईल की लूट करने वाले पकड़ाये

इन्दौर - दिनांक ०२ जनवरी २०११- अति० पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर महेश चंद जैन ने बताया कि क्राईम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि वीआईपी रोड किला मैदान पर पिछले कई दिनों से लूट की घटनाऐं रात ९ बजे के बाद हो रही हैं। जिस पर से उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिह द्वारा उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम प्र०आर० जगदीश मालवीय, आरक्षक सुरेश मिश्रा व सुरेश यादव को घटना स्थल के आसपास लगाया गया था। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि २ लड़के मोटर सायकल पेशन प्लस तेज गति से चलाते हुए संदिग्ध अवस्था में घूमते रहते हैं। टीम द्वारा घेराबंदी कर उनको हिरासत में लेकर उनका पता पता पूछने पर अपने आपको इन्दौर से बाहर रहना व अस्पताल में रिश्तेदार का भर्ती होना बताया जो कड़ाई से पूछताछ करने पर टूट गए व अपना नाम अनवर खान पिता जेउल खान (१९) नि० १३३ सदरबाजार भिस्ती मोहल्ला इन्दौर  व समीर पिता रईस खान (२०) नि० भिस्ती मोहल्ला इन्दौर बताया कि हम लोग अक्सर शाम को अपने चाचा की मोटर सायकल हीरो होण्डा पेशन प्लस एमपी-०९/एमयू/९१४३ से घटनाओं को अंजाम देते थे व किला मैदान से १५ बटालियन के बीच का वी.आई.पी. रोड सुनसान इलाका होने से उन व्यक्तियों को चुनते थे व निशाना बनाते थे जो मोबाईल से बात करते हुए जाते थे, जिससे उनका ध्यान इनकी तरफ नहीं जाता था और वे आसानी से उनका मोबाईल लूट कर भाग जाते थे। इनके पास से १२ मोबाईल जप्त किये जा चुके हैं।
        अभी तक इनके द्वारा १५-२० घटनाऐं करना बताया हैं, पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी मोबाईल लूट एवं चैन स्नैचिंग की घटनाओं के खुलासा होने की प्रबल संभावना हैं।   

वी.आई.पी. रोड पर मोबाईल की लूट करने वाले पकड़ाये

इन्दौर - दिनांक ०२ जनवरी २०११- अति० पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर महेश चंद जैन ने बताया कि क्राईम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि वीआईपी रोड किला मैदान पर पिछले कई दिनों से लूट की घटनाऐं रात ९ बजे के बाद हो रही हैं। जिस पर से उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिह द्वारा उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम प्र०आर० जगदीश मालवीय, आरक्षक सुरेश मिश्रा व सुरेश यादव को घटना स्थल के आसपास लगाया गया था। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि २ लड़के मोटर सायकल पेशन प्लस तेज गति से चलाते हुए संदिग्ध अवस्था में घूमते रहते हैं। टीम द्वारा घेराबंदी कर उनको हिरासत में लेकर उनका पता पता पूछने पर अपने आपको इन्दौर से बाहर रहना व अस्पताल में रिश्तेदार का भर्ती होना बताया जो कड़ाई से पूछताछ करने पर टूट गए व अपना नाम अनवर खान पिता जेउल खान (१९) नि० १३३ सदरबाजार भिस्ती मोहल्ला इन्दौर  व समीर पिता रईस खान (२०) नि० भिस्ती मोहल्ला इन्दौर बताया कि हम लोग अक्सर शाम को अपने चाचा की मोटर सायकल हीरो होण्डा पेशन प्लस एमपी-०९/एमयू/९१४३ से घटनाओं को अंजाम देते थे व किला मैदान से १५ बटालियन के बीच का वी.आई.पी. रोड सुनसान इलाका होने से उन व्यक्तियों को चुनते थे व निशाना बनाते थे जो मोबाईल से बात करते हुए जाते थे, जिससे उनका ध्यान इनकी तरफ नहीं जाता था और वे आसानी से उनका मोबाईल लूट कर भाग जाते थे। इनके पास से १२ मोबाईल जप्त किये जा चुके हैं।
        अभी तक इनके द्वारा १५-२० घटनाऐं करना बताया हैं, पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी मोबाईल लूट एवं चैन स्नैचिंग की घटनाओं के खुलासा होने की प्रबल संभावना हैं।   

Saturday, January 1, 2011

दो चैन स्नेचर गिरफ्तार, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चैन, जेवरात, चोरी की मोटरसायकल सहित कुल कीमती करीबन ०१ लाख रूपये से अधिक का माल बरामद

इन्दौर - दिनांक ०१ जनवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली राजेष रघुवंषी के मार्गदर्षन में, एमजी रोड थाना प्रभारी दिलीप गंगराडे व कोबरा-२ द्वारा कल दिनांक ३१ दिसम्बर २०१० को मुखबिर की सूचना मिली की महेष यादव नगर निवासी धर्मेन्द्र उर्फ गांधी तथा पप्पू उर्फ मोतीलाल की गतिविधीया संदिग्ध है। मुखबिर की सूचना के आधार पर ४७७ महेष यादव नगर बाणगंगा इंदौर निवासी धर्मेन्द्र उर्फ गांधी पिता जगदीष बोरासी (२२) तथा पप्पू उर्फ मोतीलाल पिता कन्हैयालाल (२९) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो इन्होने चैन स्नैचिंग व चोरी की घटना करना स्वीकार किया।
        पुलिस एमजी रोड द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ गांधी पिता जगदीष बोरासी (२२) निवासी ४७७ महेष यादव नगर बाणगंगा इंदौर तथा पप्पू उर्फ मोतीलाल पिता कन्हैयालाल (२९) निवासी सदर को गिरफ्तार कर इनकी निषादेही पर एक मंगलसूत्र, एक सोने की चैन, सोने चांदी के जेवरात तथा चोरी की टीवीएस स्टार सिटी मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एमजी/१२५० सहित कुल कीमती करीबन ०१ लाख रूपये से अधिक का माल बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। 
        पुलिस द्वारा जप्त उक्त मोटरसायकल टीवीएस स्टार सिटी नं. एमपी-०९/एमजी/१२५० की थाना पलासिया क्षेत्रांतर्गत चोरी की रिपोर्ट होने पर असल अपराध में शामिल की गई। आरोपियो से पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी चैन स्नैचिंग व चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

Wednesday, December 22, 2010

चैन स्नेचर गिरफ्तार, लुटा गया मंगलसूत्र, दो सोने की चैन बरामद

इन्दौर - दिनांक २२ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक खजराना अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में, खजराना थाना प्रभारी बी.एस. परिहार के निर्देषन में चौकी प्रभारी कनाडिया उपनिरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, आर. राजेन्द्र तथा ज्ञानेन्द्र द्वारा दिनांक २० दिसम्बर २०१० को मुखबिर की सूचना के आधार दौराने चैकिंग भूरी टेकरी खजराना इंदौर से पप्पू उर्फ नौषाद पिता सोहराम शाह (२७) निवासी राजीव नगर बडला खजराना इंदौर को पकडा गया था। पकडे गये आरोपी से लूटी गई दो सोने की चैन तथा एक मंगलसूत्र कीमती करीब ७० हजार रूपये से अधिक की बरामद करने में पुलिस खजराना को सफलता प्राप्त हुई है।
        पुलिस खजराना द्वारा आरोपी पप्पू उर्फ नौषाद से विस्तृत पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथी राहुल चौधरी निवासी राजनगर थाना चंदननगर इंदौर के साथ मिलकर चैन स्नैचिंग की वारदात किया करता था। राहुल चौधरी निवासी राजनगर वर्तमान में पूर्व के किसी प्रकरण में जेल में है। पुलिस द्वारा राहुल का रिमाण्ड लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। पुलिस द्वारा आरोपी से पप्पू उर्फ नौषाद पिता सोहराम शाह (२७) निवासी राजीव नगर बडला खजराना इंदौर को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी चैन स्नैचिंग की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

Saturday, December 11, 2010

सनसनी खेज लूट का पर्दाफार्ष ०६ आरोपी गिरफतार आरोपियो से चैन स्चेचिंग की वारदातो का खुलासा, चोरी की दो मोटर सायकल ,दो पिस्टल, ३२ हजार रूपये नगदी, दो सोने की चैन एवं घटना मे प्रयुक्त चाकु बरामद



इन्दौर - दिनांक ११ दिसम्बर २०१०- विजयनगर पुलिस द्वारा लूट के आरोपियो संजय पिता छोटेलाल तंवर बलाई (२२) नि. नादिया नगर इंदौर , सावन पिता गोपाल शर्मा (२४) नि. संजयगांधी नगर , विनोद पिता सुभाष सिकरवार (२२) नि. रामकृष्णा बाग कालोनी वेलोसिटी के पीछे इंदौर , दीपक पिता कन्हैयालाल हरिजन (१९) साल नि. एमवायएच हास्पीटल के पीछे परिसर इंदौर , राहुल पिता सुरेष गारी (१८) निवासी राजनगर इंदौर को गिरफतार किया गया व विस्तृत पूछताछ की गयी जिसपर आरोपियो द्वारा गोयल नगर एवं गे्रटर कैलाष पलासिया मे दो लुट की वारदात एवं तीन चैन लूटने व मोटर सायकल चुराना कबुल किया है।
         पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रीनिवास वर्मा एवं ंअति पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ द्वारा पुरानी लूट की घटनाओ के मद्देनजर विषेष स्पेषल इन्वेस्टीगेषन टीम गठीत करने के आदेष दिये गये थे। उसी आदेष के पालन मे विजयनगर अनुभाग मे नगर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र सिंह द्वारा अपने नियंत्रण मे टीम गठीत टीम के सउनि विजेन्द्र शर्मा , प्रआर राकेष तिवारी , आरक्षक शैलेन्द्र ंिसह पंवार, शैलेन्द्र मीणा, जितेन्द्र ंिसह सिसौदिया को लूट व बढती घटनाओ की पतारसी व आरोपियो को पकडने हेतु लगाया गया था। उक्त आरोपियो द्वारा दिनांक ०९.०८.१० को पलासिया मे फरियादी मुन्नालाल चौधरी पिता किषनलाल चौधरी नि. सोलंकी नगर से दिन मे २.०० बजे ७७ हजार रू लुटे गये थे। जिसपर थाना पलासिया पर अपराध क्र ५५३/१० धारा ३९२ भादवि का कायम किया गया था व दिनांक २६.११.१० को रामप्रसाद पिता गिरधारीलाल मालवीय नि. गणेष धाम इंदौर को चाकुओ से गोद कर करीबन ५५ हजार रू लुटे थे। जिसपर थाना पलासिया मे अपराध क्र ७९१/१० धारा ३९२,३९४ भादवि का कायम हुआ था। उक्त आरोपियो द्वारा विजयनगर व पलासिया थाना क्षेत्र की चैन लूटने की वारदाते कबुल की है।
        घटना के सह आरोपी विजय पिता शंकरलाल पाटीदार (२२) नि. नादिया नगर उक्त आरोपियो को अपनी मोटर सायकल नं एमपी-०९/एनए/६१८५ लगभग तीन व सात हजार रूपये मे लूट करने के लिए देता था तथा उनसे पैसे प्राप्त करता था। आरोपियो से दो पिस्टल बरामद हुई है जिसमे एक नकली व एक असली है। आरोपियो द्वारा लूट मे प्रयुक्त चाकू व दोनो लूट के ३२००० रू नगदी , दो सोने की चैन , दो मोटर सायकल बरामद की गयी है।उक्त आरोपियो से शहर मे हो रही अन्य लूट व चैन स्नेचिंग की घटनाओ के बारे मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिनसे अन्य घटनाओ के खुलासे की संभावना है। उक्त लूटो की पतारसी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Thursday, November 18, 2010

चेन लुटेरा गिरोह संयोगितागंज पुलिस की गिरफ्‌त में, २५ चेने व ५ चोरी की मोटर सायकले जप्त, ५ लुटेरे गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १८ नवम्बर २०१०-    पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि शहर में महिलाओं से चेन लूटने की घटनाओं पर अंकुष लगाने के लिए चेन लुटेरों की पतारसी करने बाबत अति० पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ के निर्देषन में मोटरसायकल सवारों व पुराने चेन स्नेचरों को चेक करने बाबत टास्क दिया गया था । नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी संयोगितागंज अनिलसिंह राठौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि १. मनीष पिता लीलाधर शर्मा (३१) निवासी १०७ गोविन्द कालोनी बाणगंगा इन्दौर २. ष्याम पिता रमेष पण्डित (२९) निवासी ५६/२ गोविन्द कालोनी बाणगंगा इन्दौर चेनस्नेचिंग करने में लिप्त है, जिन्हें पुलिस द्वारा पकडा जाकर लगातार दोनों आरोपियों सें विस्तृत पूछताछ की गई, जिन्होने अपने साथी हर्षित बुन्देला, सोनू डागर व चेनसिंह के साथ चैनस्नैचिंग व मोटरसायकल चोरी की अनेक घटनाओं का खुलासा किया । उपरोक्त दोनो आरोपियो की निषादेही से हर्षित बुन्देला, सोनू डागर व चेनसिंह को पकड़ा गया ।
        उपरोक्त चेन स्नेचर गिरोह से २५ सोने की चेन व ५ चोरी की मोटरसायकले बरामद की गई। उक्त घटनाएॅ थाना संयोगितागंज, पलासिया, तुकोगंज, एमआयजी, खजराना व राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्र की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनसे अन्य घटनाएॅ खुलासा होने की उम्मीद है। पूछताछ व जप्ती में थाना संयोगितागंज के उपनिरीक्षक प्रदीप वाल्टर, आर० दिनेष, आर० शांतिलाल, आर. योगेन्द्र, आर. रमेष, आर. शेरसिंह तथा थाना महूॅ के आर. देवेन्द्र का विषेष योगदान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर व्दारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

आरोपियों के नामः-
१. मनीष पिता लीलाधर शर्मा (३१) निवासी १०७ गोविन्द कालोनी बाणगंगा इन्दौर
२. ष्याम पिता रमेष पण्डित (२९) निवासी ५६/२ गोविन्द कालोनी बाणगंगा इन्दौर
३. हर्षित पिता रामगोपाल बुन्देला (१९) निवासी बजरंग मौहल्ला उज्जैन ।
४. सोनू उर्फ भरत पिता रामप्रसाद डागर (१९) निवासी शांतिनगर साउथ महू ।
५. चेनसिंह पिता लक्ष्मीनारायण मालवीय (२७) नि० ८७/१ यादवनंदनगर बाणगंगा।

Tuesday, November 9, 2010

महीला के कान के सोने के झुमके छिनकर भागते बदमाष गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक ०८ नवम्बर २०१० के १९.३५ बजे साई विहार कॉलोनी राऊ निवासी रामचरण पिता नानूराम चौधरी (६९) की रिपोर्ट पर नयापुरा राऊ निवासी अनिल पिता बेनीप्रसाद राठौर (३०) के विरूद्व धारा ३९२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०८ नवम्बर २०१० के १८.३० बजे फरियादी नानूराम चौधरी अपनी पत्नि गीता बाई के साथ बाजार कर साई विहार कॉलोनी राऊ अपने घर जा रहे थे उसी समय आरोपी अनिल राठौर ने मौका पाकर फरियादी की पत्नि गीता बाई के कान में पहने सोने के झुमके मय चैन करीबन १० ग्राम वजनी कीमती १५ हजार रूपये के छिनकर भागा जिसे फरियादी द्वारा शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया गया।
        पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपी अनिल पिता बेनीप्रसाद राठौर (३०) निवासी नयापुरा राऊ इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त सोने के झुमके मय चैन के बरामद कर प्रकरण में विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इससे अभी और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। उपरोक्त घटना में लूटेरे को पकडने मे सहयोग करने वाले आम नागरिक सुनील तथा कैलाष को पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।