Showing posts with label चोरी गिरफ्तारी. Show all posts
Showing posts with label चोरी गिरफ्तारी. Show all posts

Monday, September 10, 2012

नकबजन गिरफ्तार मोबाईल फोन, लेपटॉप तथा गिटार बरामद

इन्दौर -दिनांक 10 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय को शहर में वाहन चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा जयंत सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी का माल बेचने के लिए घूम रहा है। टीम द्वारा तस्दीक करने पर उस व्यक्ति को पकडा गया पूछतांछ करने पर उसने अपना नाम श्रीकांत पिता अखिलेश चतुर्वेदी (22) निवासी घमरिया खुर्द तहसील नागौर जिला सतना हालमुकाम 34 पटेल बाग कॉलोनी विजयनगर इंदौर का बताया। उसके कब्जे से 02 मोबाईल सेमसंग कंपनी के मिले पूछतांछ करने पर दिनांक 04 अगस्त 2012 को 55 भाग्यश्री कॉलोनी के मकान से चोरी करना बताया। श्रीकांत की निशादेही पर एक लेपटॉप एच पी कंपनी का तथा 01 गिटार मिले है। आरोपी से कुल मश्रुका कीमती करीवन 1 लाख रूपये का बरामद किया गया तथा आरोपी को थाना विजयनगर के सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को पकडने में सउनि नाथुराम दुबे, प्रआर चंदरसिंह, अवधेश अवस्थी, आर बशीर खान, रणवीर ंिसह, जितेन्द्र सेन, रामप्रकाश बाजपेयी, अजीत यादव का सराहनीय योगदान रहा है।

Sunday, September 9, 2012

दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष द्वारा क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय को शहर में वाहन चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा जयन्तसिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकिल हीरोहोन्डा स्पलेंडर नं. एमपी-09/एल/जे/6415 बेचते के लिये घूम रहा है।
        टीम द्वारा तस्दीक करने परएक व्यक्ति को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम 1. रमेश पिता लालचंद नारमदेव (50) निवासी ओरंगपुरा खरगोन बताया। उसके कब्जे से उक्त मोटर साईकिल कुल कीमती करीबन 45 हजार रूपयें की बरामद की गई। आरोपी ने उक्त मोटरसाईकिल थाना सेन्ट्रल कोतवाली इंदौर क्षैत्र से वर्ष 2009 में चोरी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि भारतसिंह यादव, आरक्षक अमरसिंह तथा योगेश परमार का सराहनीय योगदान रहा।

Thursday, August 23, 2012

लेपटॉप सहित 2 आरोपी क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्‌तार

इंदौर दिनांक 23 अगस्त 2012 - पुलिस अधीक्षक इन्दौर डॉ.आशीष व्दारा अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक, अपराध श्री मनोज कुमार राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह को शहर में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के पालन में निरीक्षक जे.जी.चौकसे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जो कि चौईथराम मण्डी में दिन में हम्माली का काम करते है तथा रात्रि में मण्डी के अन्दर ही दुकानों एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों से  मोबाईल,लेपटाप,तथा अन्य प्रकार की  चोरी की घटना में लिप्त है ।  मुखबिर की सूचना पर संदेही गणेश पिता रमेश उम्र 18 साल,निवासी न्यु प्रकाश नगर झोपड़ पट्‌टी, राजेन्द्र नगर मण्डी के पीछे स्थायी निवासी खण्डवा दादा जी के मंदिर के सामने जबरन कॉलोनी इसका साथी शंकर पिता किशन भील उम्र 18 साल निवासी न्यु प्रकाश नगर झोपड़ पट्‌टी राजेन्द्र नगर मण्डी के पीछे स्थायी निवासी धामनोद बूटी नाला टॉकिज के सामने पुरानी गली ,टीम व्दारा इनसे पूछताछ करने पर इनके व्दारा एक डेल कम्पनी कालेपटॉप चोरी करना कबूल किया गया।  इस गिरोह व्दारा की गयी अन्य चोरी की घटनाओं में भी सक्रिय भूमिका रही,जिसके सम्बन्ध में क्राईम ब्रांच टीम व्दारा अग्रिम पूछताछ हेतु पुलिस थाना राजेन्द्र नगर के सुपुर्द किया गया है । इन आरोपियों को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी,विजय सिंह,आरक्षक राजभान,बशीर,ओमप्रकाश सोलंकी ,योगेन्द्र सिंह, सुभाष सूर्यवंशी महेन्द्र सिंह,रविन्द्र सिंह तथा भीमसिंह  की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका है ।

Monday, August 20, 2012

02 शातिर चोर क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार, सोने, चांदी के जेवरात बरामद

इन्दौर -दिनांक 20 अगस्त 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह को शहर बढती चोरी एवं नकबजनी की वारदातों कि रोक थाम एवं चोर गिरोह की धर पकड के संबंध में निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा जयन्तसिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।  टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पलासिया थाना क्षेत्र में चोरी कि घटना में बडी ग्वालटोली एवं बंगाली चौराहा क्षेत्र के रहनेवाले दो संदिग्ध व्यक्ति  1. विनोद पिता रामसिंह (22) नि. कंधारी नगर बंगाली चोैराहा एवं 2. पप्पू उर्फ्‌ पूडी पिता राजेन्द्र सिंह नि. बडीग्वालटोली इन्दौर संम्मिलित हो सकते है इस पर उक्त संदिग्धो को पकडा गया इन से पुछताछ करते पलासिया क्षेत्र. में उक्त बदमाशो द्वारा पदमावती कालोनी में चोरी करना बताया चोरी गये मश्रुका के बारे में जब पूछताछ की गई तो उन्होने बताया हम दोनो ने मिलकर उक्त कालोनी के मकान से सोने एवं चांदी के जेवर एंवमोबाईल चुराए थे। आरोपीयों को चोरी गये मश्रुका करीब 1,25,000/- रूपये के सोने व चांदी के जेवर एवं चोरी किये मोबाईल सहित पकड़ा गया ।
        आरोपी विनोद उर्फ्‌ टुंडा पिता राम सिंह मूल रूप से खंडवा का रहने वाला है। खंडवा में भी उक्त आरोपी चोरी के मामले में गिरफ्‌तार हो चुका हैं एवं रेल्वे पुलिस खंडवा द्वारा लूट के मामले में भी गिरफ्‌तार किया गया है। आरोपी चोरी करने के आदी हैं, दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना पलासिया के सुपुर्द किया गया, आरोपियों से पूछताछ जारी है। उक्त अरोपीयों को पकड़ने में टीम के उनि वाय एस सेंगर, सउनि. विजेन्द्र जाट,सउनि गणेश राम सोलंकी, प्र.आर.नरेन्द्र सिंह गौर ,आर. भगवान सिंह, मनीष तिवारी, संतोष सिंह सेंगर एवं श्याम पटेल का सराहनीय योगदान रहा ।

Thursday, August 16, 2012

नकबजनो की गैंग कट्‌टे सहित गिरफ्तार, 10 लाख का मश्रुका जप्त, 15 घटनाओं का खुलासा

इन्दौर -दिनांक 16 अगस्त 2012- शहर में बढती चोरियों के मद्‌देनजर श्रीमान्‌ पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री ए. सांई मनोहर द्वारा नकब्जनों की चैकिंग एवं धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री डॉ आशीष एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया। नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी लसुड़िया संतोष सिंह भदोरिया, उपनिरीक्षक सोमा मलिक, आर के बेस, राकेश भारती, प्र.आर. विजय सिंह परिहार, आर. लोकेन्द्र तथा अनिल सिंह की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दीपक पिता कैलाद्गाचन्द्र शर्मा (30) निवासी 113 न्यू हीरानगर इंदौर जो श्रीराम कांकड देवास नाका इंदौर में रहता है के पास एक महिन्द्रा पिकअप नं. एमपी-09/जीई/1026 है जो विनायक रोड लाईन्स के नाम से चलती है, में चोरी का सामान बेचने की फिराक मे है। सूचना पर देवास नाका चौराहा पर उक्त गाडी को रोका जिसमें ड्राइवर के अलावा दो अन्य लडके बैठे थे का नाम पता पूछते अपना नाम 1.दीपक पिता कैलाद्गा शर्मा (30) निवासी 113 न्यू हीरानगर इंदौर हाल श्रीराम काकड़ इंदौर तथा 2. मोहन उर्फ गोटू पिता कैलाद्गा चंद्र शर्मा (25) निवासी 13 न्यू हीरानगर इंदौर  व 3. गोलू उर्फ मैकेनिक पिता कन्छेदी लाल कोहरी (19) निवासी गुरूनगर द्गिावकृपा नगर खजराना इंदौर बताये। उक्त गाड़ी की तलाद्गाी लेने पर उसमें एक लैपटॉप, एक सीडी प्लेयर मिला, जिसके बारे में पूछा तो स्वयं का होना बताया विस्तृत एवं सखती से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे पेद्गो से वाहन चालक है और पिछले 8 माह से चोरी की वारदात कर रहे है। उन्होने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ रात में सूने मकानों में चोरी करते है। एक टीम उपनिरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में उनि आर.के.बेस, प्रआर विजय सिंह, आर. लोकेन्द्र, सौरभ, विजय सिंह, महिला सैनिक भगवती को लगाया गया उक्त टीम के लगातार अथक प्रयास द्वारा अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अपना नाम प्रमोद पिता पिन्टू ठाकुर उर्फ भैरू उर्फ पुरूषोत्तम पिता रमेद्गा झरोड़ जाति राजपूत (20) निवासी गोधीनगर सिद्वार्थ नगर कॉलोनी केला मंदिर के पास इंदौर, विकास उर्फ विक्का पिता भैरूलाल (23) निवासी 3नया बसेरा गांधीनगर इंदौर हाल राज मोहल्ला हरिजन कॉलोनी इंदौर, गज्जू उर्फ राजेन्द्र पिता नंदलाल माली (19) निवासी उमरिया कॉलोनी झोपड़पट्‌टी बस्ती थाना किद्गानगंज, गोपाल उर्फ गोलू पिता लालचंद शर्मा (20) निवासी खेड़ापति हनुमान मंदिर के पीछे बीमा अस्पताल चौराहा उज्जैन हाल श्रीराम नगर काकड़ इंदौर बताया। पकड़े गये सभी सातो आरोपियों ने अभी तक थाना लसूड़िया, हीरागनर, चंदननगर व अन्य स्थानों पर चोरी की घटना करना स्वीकार किया है, जिसके अपराध निम्न है -
थाना लसूड़िया -
1. अप.क्रं. 93/12, धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल - ग्रीन सिटी तलावली चांदा इंदौर, फरियादी कीर्ती पति रमेद्गा भाटी निवासी सदर
2. अप.क्रं. 347/12 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल - 327-एएस/3 स्कीम नं. 78 इंदौर, फरियादी कैप्टन भंवरलाल पिता श्री के. महाराज निवासी सदर
3. अप.क्रं. 531/12 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल- तुलसी नगर इंदौर, फरियादी बलराज पिता स्व. महादेव झरबड़े निवासी 659 तुलसीनगर
4. अप.क्रं. 594/12 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल- 305 स्कीम नं0 114 इंदौर, फरियादी - डॉ. विनोद पिता कृष्णराव अन्धरे निवासी सदर
5. अप.क्रं. 418/12 धारा457,380 भादवि, घटना स्थल- 262 बी तुलसी नगर इंदौर, फरियादी - महेद्गा पिता ओंकारलाल शर्मा निवासी सदर
6. अप.क्रं. 431/12 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल- 186 तुलसी नगर इंदौर, फरियादी - वीरेन्द्र पिता बिजेन्द्र राय निवासी सदर
थाना हीरानगर -
7. अप.क्रं. 371/12 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल- 307 सुदंरनगर इंदौर, घटना दिनांक 09/08/12
8. अप.क्रं. 360/12 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल- 201 वीणानगर इंदौर, घटना दिनांक 02/08/12
9. अप.क्रं. 361/12 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल- 69ए वीणानगर इंदौर, घटना दिनांक 08/08/12
    थाना चंदननगर की पॉच घटनाऍ व राऊ में उमरिया कॉलोनी में एक चोरी की घटना करना स्वीकार किया है, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जिस क्षैत्र में चोरी करना है, उस क्षैत्र के आसपास निमार्णाधीन मकान के आसपास देर शाम से ही छीप जाते थे व रात्री में सुनसान घरो में चोरी की घटना कारित करते थे। आरोपियों से अभी तक लगभग कुल 10 लाख रूपयें का मश्रुका जप्त किया जा चुका है। आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। आरोपियों से मोबाईल, हाथ घड़ी, सोनेचांदी के जेवरात, लैपटॉप, कम्प्युटर, सीडी प्लेयर, पिकअप गाड़ी, एक देद्गाी पिस्टल मय कारतूस व नगदी 18 हजार 500 रूपयें जप्त किये जा चुके है।

Sunday, July 29, 2012

फर्जी नाम से नौकर बनकर लाखों के हीरे जड़ित,सोने के आभूषण चुराने वाले आरोपी को क्राईम ब्रांच ने कोलकता(पश्चिम बंगाल) से माल सहित पकड़ा

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि दिनांक 24-06-2012 को फरियादी संदीप पिता श्यामसुन्दर टिबडे़वाल निवासी विजय नगर ने थाना एम.आय.जी.पर रिर्पोट की कि मेरे रिश्तेदार आनन्द केड़िया के निवास, श्रीनगर एन.एक्स.इंदौर में नौकर राजू चक्रवर्ती पिता रजत चक्रवर्ती, निवासी गंगापल्ली, दक्षिण चौबिस परगना, वेस्ट बंगाल,ने घर में रखी अलमारी से हीरे,सोने के आभूषण,नगदी आदि चुरा कर ले गया। फरियादी की इस सूचना पर थाना एम.आय.जी.पर अपराध क्रमाक 511/12 धारा 381 का प्रकरण पंजीबध्द हुआ था। विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपी राजू चक्रवर्ती व्दारा नौकरी के लिये दिये गये दस्तावेज जिसमें वोटर आय.डी.,राशन कार्ड,अपनी पहचान के रूप में प्रस्तुत किया था,बाद घटना के उन दस्तावेजों की जॉच पुलिस व्दारा करने पर उक्त दस्तावेज फर्जी है, और उक्त पते पर कोई महिला निवासित होना पायी गयी। चूॅकि प्रकरण में काफी मात्रा में हीरे, जेवरात, सोने केआभूषण चोरी होने एवं फर्जी दस्तावेजों का उपयोग अपनी पहचान छुपाने के लिये आरोपी व्दारा किया गया था। अतः प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने उक्त प्रकरण की अग्रिम जॉच एवं पतारसी हेतु क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को निर्देशित किया गया ।
            उक्त निर्देश के परिपेक्ष्य में क्राईम ब्रांच निरीक्षक जयन्तसिंह राठौर के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के उपनिरी.महेन्द्र सिंह परमार, सउनि.विजेन्द्र सिंह जाट, आरक्षक रामप्रकाश बाजपेयी एवं मनोज राठौर को उक्त प्रकरण की पतारसी हेतु लगाया गया था।  फरियादी व्दारा बताये हुलिया के आधार पर टीम के विजेन्द्र सिंह जाट तथा आरक्षक रामप्रकाश बाजपेयी को पश्चिम बंगाल भेजा गया । उक्त हुलिये एवं दस्तावेजों की जॉच के आधार पाया गया कि आरोपी ने राजू चक्रवर्ती के छद्‌म नाम से दस्तावेज तैयार कर नौकरी प्राप्त की थी ।
            उक्त आरोपी की पतारसी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्रसिंह ने पूरे प्रकरण में आरोपी की धर-पकड़ हेतु भेजी गयी टीमको आरोपी के सम्बन्ध में लगातार दिशा निर्देश दिये जिसके फलस्वरूप क्राईम ब्रांच की टीम आरोपी के मूल पते पर ग्राम गारापोटा, थाना हंस खली, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल पर पहुॅच सकी, उक्त बांग्लादेश बॉर्डर पर स्थित है, क्राईम ब्रांच की टीम व्दारा अपनी पहचान छुपा कर सेल्समेन बनकर अगरबत्ती बेचने के माध्यम से उक्त आरोपी की गोपनीय रूप से पतारसी करते पाया गया कि उक्त हुलिया राजा चौधरी पिता मन्टू चौधरी, निवासी गारापोटा, थाना हंस खली, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल, का है, जो वर्तमान में कोलकता में रह रहा है। टीम ने प्राप्त जानकारी की तस्दीक के उपरान्त उक्त हुलिये वाले व्यक्ति राजा चौधरी की कोलकता में रहने की सूचना सही होना पाया जाने पर उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक जयन्तसिंह राठौर, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार, तत्काल कोलकता रवाना हुए और टीम व्दारा दी गयी सूचना के आधार पर आरोपी राजा चौधरी पिता मन्टू चौधरी निवासी ग्राम गारापोटा, थाना हंस खली, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल, को जो कि चुराये गये माल को बेचने के फिराक में घूम रहा था, जिसे टीम व्दारा ए.सी.डी.डी.आई.कोलकता पुलिस की मदद से पकड़ा गया, सघन पूछताछ करनेपर आरोपी व्दारा अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी से चोरी गये सोने के हीरे जड़ित आभूषण, लाखों के जप्त किये तथा आरोपी के पास एक पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए। आरोपी से और भी मामले में पूछताछ की जा रही है।

Saturday, July 14, 2012

वाहन चोर क्राईम ब्रान्च के गिरफ्‌त में

इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2012- शहर में बढ़ रही वाहन चोरियों के अपराधों की रोकथाम के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय को अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयन्त राठौर एवं उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार की टीम को इस कार्य हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के सस्ते दाम में मोटर सायकल बेचने की फिराक में है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा  उनको घेराबंदी कर पकड़ा,  पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम  आदर्श पिता जुगल किशोर मालवीय (19) निवासी एल-5/जी-2 क्रिश्चयन कॉलोनी स्कीम नम्बर-78, तथा आदित्य पिता हरीश जैन, (19) निवासी 201 क्लासिक आर्केट आनन्द बजार इन्दौर मूल निवासी नूतन नगर कॉलोनी खरगोन का होना बताया । इनके व्दारा 02 मोटरसायकल ग्लेडियेटर तथा विक्टर जो पलासिया तथा तुकोगंज क्षेत्र से चुराई जाना कबूल की गयी । पकड़े गये दोनों लड़के बी.ई.सिविल इंजिनियर के छात्र है जो वैष्णव कॉलेज में पढ़ते है। उक्त आरोपी कोअग्रिम कार्यवाही हेतु थाना तुकोगंज के सुपुर्द किया गया।
        उक्त आरोपी को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के आरक्षक भगवानसिंह, मनीष तिवारी, जितेन्द्र परमार, संतोष सेंगर, रामप्रकाश बाजपेयी ,महेश पाण्डे तथा रामपाल का योगदान रहा।

Thursday, July 12, 2012

मूर्ति तस्कर गिरोह पुलिस गिरफ्‌त में, करीब 200 वर्ष पुरानी मूर्ति बरामद

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि शहर में जैन मंदिरों में चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच को अपराधों नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के निर्देद्गान में, क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंत राठौर की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काफी पुरानी भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति बेचने हेतु घूम रहा हैं। सूचना पर उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इमरान उर्फ इम्मू पिता मोहम्मद जफर नि0 100/1 साउथ तोड़ा इन्दौर बताया एवं उसके कब्जे से अष्ट धातु की भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति मिली जो शहजाद अली निवासी बेटमा के साथ मिलकर चिड़ोदा जिला टीकमगढ जैन मंदिर से चोरी करना बताया। एक मूर्ति पूर्व में शहजाद अली से वर्ष 2010 में बरामद की जा चुकी हैं। अष्ट धातु की भगवान पार्श्वनाथ की उक्त मूर्ति लाखों रूपये में बेचने की बातचीत चल रही थी। उक्त आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पलासिया के सुपुर्द किया गया।
        उक्त आरोपी को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के प्र0आर0 नाथूराम दुबे, आरक्षक चंदरसिंह, अवधेश अवस्थी, रणवीरसिंह, जितेन्द्र सेन का सराहनीय योगदान रहा।

Wednesday, July 4, 2012

चंदन चोर क्राईम ब्रांच की गिरप्त में चंदन चोर ने महाराष्ट्र से चुराया था चंदन

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2012- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर से महाराष्ट्र के थाना अजंता (ग्रामीण) जिला ओरंगाबाद की पुलिस ने मिलकर अपने थाने से चोरी गये चंदन के बारे में बताया । उक्त चोरी के चोर का इंदौर में होने की जानकारी मिली थी । जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को इस हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंतसिंह राठौर की टीम को इस अपराध की पतारसी हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नुसरत पिता अस्फाक निवासी 84 अशोका कालोनी माणिकबाग इंदौर के कारखाने में जो सांवेर रोड पर स्थित है में महाराष्ट्र से चोरी हुई चंदन की लकड़ियां रखी है जिसे आरोपी नुसरत आगे बेचने की फिराक में है । उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा नुसरत के कारखाने पर दबिश दी गई तो थाना अजंता (ग्रामीण) जिला ओरंगाबाद से चुराई हुई चंदन की लकड़ियां करीबन ढ़ाईक्विन्टल वजनी कीमती करीबन 5 लाख रूपये मूल्य की बरामद की गई । उक्त आरोपी व उससे बरामद चंदन की लकडियों को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया गया । उक्त चोरी का पर्दाफाश करने में निरीक्षक जयंतसिंह राठौर एवं उनकी टीम के उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार ,सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र जाट ,आरक्षक इफ्तखार खान ,जितेन्द्र सेन ,रामप्रकाश बाजपेई ,रामपाल ,मनोज राठौर आरक्षक ओंकार पाण्डे का सराहनीय योगदान रहा ।

Tuesday, June 26, 2012

डकैती की योजना बनाते 07 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में महूॅ में नकबजनी की वारदात स्वीकार की, 01 किलो वजनी सोने के आभूषण व नगदी 1,89,300 रूपये कुल मश्रुका लगभग 30 लाख रूपये मूल्य की सम्पत्ति जप्त

इन्दौर -दिनांक 26 जून 2012- दिनांक 25-26/06/2012 की दरम्यानी रात को थाना मानपुर यशवन्त नगर भारत पेट्रोलपम्प पर डकैती की योजना बनाते हुये 06 बदमाश व 01 महिला को एक सफारी गाडी एम.पी-09/सी.डी/6300 के साथ एक देशी कट्‌टा, तलवार, धारिया, डंडे, फरसे के साथ थाना मानपुर, बडगोंदा व महू पुलिस के संयुक्त प्रयास व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय इन्दौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय महू के निर्देशन में घेराबन्दी कर पकडा गया, बदमाशों के नाम निम्न है :-
01.गुलाब पिता मंगलसिंह (26) निवासी ग्राम कोकरी थाना गंधवानी जिला धार ।
02.यशवन्त पिता बिलामसिंह (19) निवासी ग्राम पिपल्दा थाना गंधवानी जिला धार।
03. छिबरी बाई पति सोहनसिंह भील (28) निवासी ग्राम पिपल्दा थाना गंधवानी जिला धार।
04.नूरसिंह पिता धनसिंह (30) भील निवासी ग्राम पिपल्दा पटलियापुरा थाना गंधवानी जिला धार।
05.रूमालसिंह पिता मगन मानकर भिलाला (28) निवासी बरखेडाथाना बाघ जिला धार।
06. पवन पिता उत्तम राव मराठा (20) निवासी राजगढ जिला धार।
07.निलेश राव पिता उत्तम राव मराठा (23) निवासी राजगढ जिला धार।
        उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना मानपुर में अप0क्रं0 203/12 धारा 399,402 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
        उक्त आरोपियों से पूछताछ के दौरान आरोपी गुलाब, यशवन्त, नूरसिंह, छिबरीबाई ने थाना महू के अप0क्रं0 122/12 धारा 457,380 भादवि की चोरी की घटना करना कबूल किया व चोरी में सोहनसिंह, महेन्द्र, करण व सोहन के 3-4 साथी के साथ चोरी की घटना करना व चोरी का माल गलाने के लिये पवन राव व निलेश राव को देना व रमेश राठौर को चोरी का माल बेचने को देना बताया। उक्त आरोपी के मेमो पर लगभग 01 किलो सोने के आभूषण व नगदी 1,89,300 रूपये जप्त किये गये। थाना महू के अप0क्रं0 122/12 धारा 457,380 भादवि में आरोपी गुलाब, यशवन्त, नूरसिंह, छिबरी बाई, रूमालसिंह को व पवन राव, निलेश राव व रमेश पिता दयाराम राठौर (65) निवासी गंधवानी जिला धार को धारा 457,380,412 भादवि में गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आज न्यायालय पुलिस रिमाण्ड प्राप्ति हेतु पेशकिया जा रहा है।
        उल्लेखनिय है कि दिनांक 28-29 फरवरी 2012 की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरों ने थाना महू के मेनस्ट्रीट वर्धमान हैण्डलूम की दुकान में छत पर से चढकर चोरी की घटना घटित की थी, जिसमें 23,61,000 रूपये नगद व 120 तोला सोने के आभूषण चोरी किये थे। उक्त घटना के संबंध में निलेश जैन पिता प्रकाशचन्द्र जैन (38) निवासी 58 मेनस्ट्रीट महू की रिपोर्ट पर अप0क्रं0 122/2012 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस महू के द्वारा उक्त अपराध में 07 पुरूष व 01 महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 01 किलो वजनी सोने के आभूषण व नगदी 1,89,300 रूपये कुल मश्रुका लगभग 30 लाख रूपये मूल्य की सम्पत्ति जप्त की गई। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश व बरामदगी के प्रयास जारी है। उक्त प्रकरण में आरोपियों को पकडवाने व बरामदगी करवाने में प्र.आर 1521 जितेन्द्र मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही।

Thursday, June 21, 2012

02 वाहन चोर गिरफ्तार, स्कार्पियो कार बरामद

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2012- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई मनोहर द्वारा शहर में बढ़ती वाहन चोरी को रोकने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय को निर्देशित किया गया था। इस हेतु उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में निरीक्षक जयंत सिंह राठौर की टीम को वाहन चोर गिरोहो की पतारसी हेतु लगाया गया था, इस पर संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति एक स्कार्पियों एमपी-05/डीए/0191 को ले कर कही बेचने की फिराक में घूम रहे है, इस पर टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों से पूछताछ करते अपने नाम पता सन्नी उर्फ सुभम पिता नरेन्द्र सोनी निवासी 223 कालानी नगर एवं सोनू उर्फ गणेश पिता कमल सिंह राजपूत निवासी 1228 ए राजनगर का रहना बताया । जिनसे उक्त स्कार्पियों के संबंध में पूछताछ करते 42 कैलाश पार्क मल्हारगंज से चोरी करना स्वीकार किया उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना मल्हारगंज को मय जप्त वाहन के अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करनेमें सउनि भारत सिंह यादव, प्रआर दीपक, रज्जाक, रामअवतार, अनिल सिलावट, आरक्षक श्याम पटेल, रमेश, धर्मेन्द्र, देवेन्द्र परिहार, रणवीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Friday, June 15, 2012

अर्न्तराज्जिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश 10 लाख के वाहन बरामद

इन्दौर -दिनांक 15 जून 2012- पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री राकेश गुप्ता द्वारा जिले में वाहन चोरो को गिरफ्त में लेने हेतु विभिन्न समय में विभिन्न स्थानों पर कराई गई वाहन चैकिंग के दौरान नीलगंगा पुलिस को उस समय बडी सफलता हाथ लगी जब चैकिंग के दौरान एक मोटर सायकल चोर हाथ लगा और इसकी पुछताछ में चोरी के बारे में राज बताया इसकी गहराई को समझते हुऐ पुलिस अधीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रायसिंह नरवरिया के निर्देशन में पुलिस दल को कार्य करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक राजेद्गा सहाय को कमान सोंपी इस हेतु एक विशेष पुलिस दल तैयार किया गया और इस दल के द्वारा 08 वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है जिनसे इन्दौर, शाजापुर,खण्डवा,मन्सौर,उज्जैन आदि शहरों से चुराई गई 20 मोटर सायकल, 2 मारूती कार तथा अन्य नकबजनी का माल बरामद हुआ है । जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रूपये है । आरोपीगण अभिरक्षा में है और भी वाहन बरामद होने की संभावना है ।
         श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री उपेन्द्र जैन के सम्पूर्ण जिले में चलाये जा रहे वाहन चैकिंग के अभियान के दौरान दिनांक-14.06.12 को सुभाष नगर चौराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान दोपहर के समय एक मोटर सायकल हीरो होण्डा के साथ ईश्वर पिता करणसिंह सोंधिया (22) निवासी लसुडिया अमरा माकडौन जिला उज्जैन को चेक करने पर इसके पास मोटर सायकल के कोई दस्तावेज नही पाये गये । पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देने मे बहुत घबराया संदिग्धता का भान होने से थाने लाकर जब चर्चा की गई तो इसने वाहन को एक संदिग्ध व्यक्ति कालू से खरीदना बताया इस संबंध में विस्तृत पूछताछ के दौरान इसने कुछ और भी अपराध संबंधी जानकारी पुलिस को दी । आरोपी ईश्वर की जानकारी विभिन्न जिलों से संबंधित थी इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में इसकी पूछताछ हेतु एक दल का गठन किया गया और सयुक्त पूछताछ में इसने बताया की वाहन चोर सरगना कालू सिंह पिता रूगनाथ सिंह सोंधिया (23) निवासी निवासी गरबडा थाना बडौद जिला शाजापुर का है जिसने अभी तक लगभग 35-40 मोटर सायकल चोरी की है यदि इसको पकडा जावे तो अन्य जानकारीयां मिल सकती है ।
           पुलिस अधीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में एक टीम गिरफ्तारी हेतु रवाना की गई, टीम द्वारा आरोपी कालूसिंह को इसकी ससुराल गंगापुर शाजापुर से गिरफ्तार किया गया इसके कब्जे से 09 मोटर सायकल बरामद की गई तथा कालू ंिसंह से पूछताछ मे इसने लगभग 35-40 मोटर सायकल उज्जैन सहित अन्य शहरों से चोरी करना स्वीकार किया और इन मोटर सायकलों को ईश्वर सिंह, देवीलाल पिता बुलाजी मालवीय 35 साल निवासी कडई थाना माकडौन ,प्रभुसिंह पिता देवींिसह चौहान राजपूत 20 साल निवासी ग्राम लसुडिया थाना माकडौन ,नैनसिंह पिता लालसिंह सिसौदिया 23 साल निवासी रसूलपुरा को चोरी की गाडियां बैचने देना बताया कालूसिंह के बताये अनुसार देवीलाल से दो मोटर सायकल ,प्रभुसिंह से दो मोटर सायकल, नैनसिंह से चार मोटर सायकल ,ईश्वरसिंह से कुल तीन मोटर सायकल बरामद की गई । इनके द्वारा और कितनी मोटर सायकल अन्य कितने लोंगो को बैची गई है या गिरवी रखी गई है पूछताछ की जा रही है । वाहन चोर सरगना कालू सिंह द्वारा शंकरसिंह तथा शम्भुसिंह के नाम और बतलाये गये है तथा इनको भी बडी मात्रा में वाहन देना बताया है । अतः इनकी तलाश की जा रही है ।
           नीलगंगा पुलिस को वाहन चैकिंग के दौरान ही एक और सफलता दिनांक 14.06.12 को उस समय मिली जब एक मारूती 800 को विशेष सूचना पर चेक करने पर इसमें 03 शातिर नकबजन नकबजनी के माल सहित पकडे गये नकबजनी का माल दो गैस की टंकिया ,एक टीवी रंगीन ,एक डीवीडी प्लेयर तथा एक बैग मिला जो की थाना नीलगंगा क्षेत्र की चोरी से संबंधित है आरोपीगणों ने पूछताछ में एक और मारूती कार चोरी करना स्वीकार किया है तथा अपने साथी चोर का नाम आबिद निवासी पचौर का होना बताया है इस गैंग द्वारा पूर्व में देवास ,इन्दौर तथा उज्जैन में नकबजनी के अपराध करना स्वीकार किया है । इसमें पवन उर्फ भूरा पिता रामदास खटीक उम्र 28 साल निवासी विजयनगर इन्दौर ,रोहित पाल पिता घनश्याम पाल उम्र 20 साल पाण्ड्‌याखेडी उज्जैन ,अमजद पिता सिराज मैवाती उम्र 20 साल निवासी इन्द्रपुरी कालोनी पचौर राजगढ को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है जिनसे दो मारूती कार तथा नकबजनी का सामान मिला है ये गिरोह भी उज्जैन मे पिछले लम्बे समय से सक्रिय है । इनसे भी गहन पूछताछ की जा रही है । शातिर नकबजन पवन उर्फ भूरा इससे पूर्व इन्दौर, देवास तथा उज्जैन में चोरी के अपराधों मे गिरफ्तार हो चुका है । हर बार जेल से निकलने के बाद नया गिरोह तैयार करता है और नकबजनी की वारदातें करता है । इस गैंग के एक और साथी आबिद की सरगर्मी से तलाश जारी है । उक्त कार्यवाही में जिस पुलिस दल की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है । उसमें नगर निरीक्षक अजय जैन के दल में उनि. के.एस.गेहलोत, उनि.जे.आर.चौहान, उनि.टीकमचन्द्र शिन्दे, उनि.एस.एस.चौहान , उनि.प्रदीप राय ,उनि.सलीम खान , सउनि.पी.के.ठाकरिया, प्रआर. 307 पुरूषोत्तम ,प्रआर. 601 चन्द्रबहादुर, प्रआर. 335 सलीम बेग ,आर.1262 दिग्विजय , आर. 1123 मोहन ,आर.1207 पियुष मिश्रा ,आर. 725 नरेन्द्रसिंह , आर.77 श्रीराम खरे , आर. 1252 विनोद ,आर. 379 देवेन्द्र शर्मा व आर. 43 राजकुमार ,आर 144 वीरेन्द्र तथा प्रआर. कमल ,प्रआर.राजेश व प्रआर.मुरली की विशेष सराहनीय भूमिका रही है । पुलिस अधीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा पुलिस दल को विशेष पुरूस्कार देने की घोषणा की है ।

Wednesday, June 13, 2012

वाहन चोर गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जून 2012- इंदौर शहर में बढ़ते वाहन चोरी के अपराधों के संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को अपराधों नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयगोपाल चौकसे की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राकेश पिता बच्चूलाल (27) जाति हरिजन नि0 घनश्यामदास नगर इन्दौर चोरी की मोटर साइकिल लाल पेशन प्लस चला रहा हैं। टीम द्वारा उक्त आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर थाना चंदन नगर क्षेत्र से उक्त वाहन चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से एक हीरो होण्डा पेशन एमपी-09/एमआर/3324 (फर्जी नंबर) वाहन बरामद किया गया। आरोपी से और भी वाहन बरामद होने की संभावना हैं। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना चंदन नगर के सुपुर्द किया गया। आरोपी के साथ पीछे मोटर सायकल पर बैठे रितेश पिता रूपसिंह (21) नि0 203 ऋषि पेलेस इन्दौर को भी पकड़ा जिसके विरूद्ध थाना चंदन नगर के अपराध में गिरफ्‌तारी वारंट जारी हुआ हैं। उक्त आरोपीरितेश थाना सांवेर के अप0क्र0 130/12 धारा 34 आबकारी अधि0 में भी फरार हैं। उक्त आरोपी को पकडने में टीम के आर0 बसीर, ओंकार शुक्ला, राजभान, महेन्द्रसिंह, योगेन्द्रसिंह चौहान, दीपक वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Saturday, June 9, 2012

चोरी गई 01 लाख 50 हजार रूपयें कीमती कम्प्यूटर सहायक सामग्री बरामद, 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2012- पुलिस थाना तुकोगंज क्षैत्रांतर्गत दिनांक 08.06.12 को फरियादी आलोक पिता जतनलाल घोड़ावत निवासी साउथ तुकोगंज द्वारा उनके 6-7-8 बेसमेन्स मानस भवन आर.एन.टी. मार्ग के गोडाउन में पिछले करीब 01 माह से कम्प्यूटर सहायक सामग्री व सीडी/डीवीडी के कार्टून चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई, रिपोर्ट पर से वरिष्ठ अधिकारीयों के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी तुकोगंज अशोक तिवारी व उनकी टीम के उनि एच.एल. प्रजापति, प्रआर. अनिरूद्व सिंह, आरक्षक के.के. परिहार, सचिन शर्मा को माल मुलजिम पतारसी में लगाया गया। विवेचना के दौरान मानस भवन में काम कर रहे इमरान पिता असरफ निवासी चंदननगर इंदौर को शंका के आधार पर पकड़ा व पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों सादाब पिता मुबारिक हुसैन निवासी 41/10 चंदननगर, प्रमोद उर्फ अजय यादव पिता जगतप्रसाद यादव निवासी 319 भागीरथपुरा इंदौर, खुशाल पिता राजेश लिखार निवासी 1172 द्वारकापुरी इंदौर व अन्य दो साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करकरीबन 24 कार्टून कम्प्यूटर सहायक सामग्री व सीडी/डीवीडी कीमती करीबन 1 लाख 50 हजार रूपयें की बरामद कर इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है जिनसे और भी चोरी की वारदातो की पतारसी व बरामदगी की संभावना है।

Sunday, June 3, 2012

वाहन चोर गिरफ्‌तार, 03 मोटरसायकल बरामद

इन्दौर -दिनांक 03 जून 2012- इंदौर शहर मे बढते वाहन चोरी के अपराधो के सबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. साई. मनोहर ने क्राइम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय को वाहन चोरी के अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये गये थे। निर्देशानुसार क्राइम ब्रांच निरीक्षक सिताराम यादव की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुर्ई की शातिर बदमाश इमरान पिता सज्जाद हुसैन (20) निवासी खजराना इंदौर सस्ते दामो में मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश मे हैं। उक्त आरोपी से ग्राहक बनकर सौदा करने पर 02 मोटर सायकल हीरो होंडा पेशन, टीव्हीएस स्टार को रंगे हाथों पकडा जोकि थाना एमआईजी व मल्हारंगज थाना क्षेत्र से चुराई होना मालूम पडा, पुछताछ करने पर आरोपी से कई गाडी बरामद होने की संभावना है। उक्त आरोपी को अग्रीम कार्यवाही हेतु गाडी सहित थाना मल्हरगंज के सुपुर्द किया गया, जिसमें पुछताछ जारी है। टीम में आर. राजभान, बशीर खान, आर महेन्द्रसिंह आर. ओंकार शुक्ला, योगेन्द्र सिंह, दीपक वर्मा, सुभाष सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

Wednesday, May 16, 2012

लाखों रूपये के सीपीयू, एलसीडी, यूपीएस, चोर धराएं

इन्दौर -दिनांक 16 मई 2012- इंदौर शहर में चोरी के बढते अपराधों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंत सिंह राठौर की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन व्यक्ति सीपीयू, एलसीडी, यूपीएस, को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में हरिओम नगर चंदन नगर क्षेत्र में घूम रहे है। सूचना की तस्दीक करते क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी 1. अजय पिता मोहनलाल (28) निवासी हरिओम नगर इन्दौर 2. विशाल पिता संतोष (20) निवासी हरिओम नगर 3. महेश पिता हाउसी लाल (22) निवासी नगीन नगर इन्दौर को पकड़ा तथा जिनके कब्जे से 10 एलसीडी, 11 सीपीयू, 09 यूपीएस, 01 वायफाय तथा एक की बोर्ड  बरामद किये गये। पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों ने उक्त मश्रुका नगीन नगर से छपाक विडियो गेम की दुकान से चोरी करना बताया। चोरी गये सामान की कीमत करीबन 2 लाख 50 हजार रूपये हैं। आरोपियोंको अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एरोड्रम के सुपुर्द किया। उक्त आरोपियों को पकडने एवं माल बरामद करने में टीम के सउनि बृजेन्द्र जाट, आरक्षक रणवीरसिंह रघुवंशी, जितेन्द्र सेन, श्याम पटेल, सुनील बिसेन, रामदुलारे यादव एवं सैनिक संतोष भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

Friday, May 11, 2012

दो वाहन चोर गिरफ्तार, 04 मोटरसाईकिल व 02 मारूति कार बरामद

इन्दौर -दिनांक 11 मई 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि थाना प्रभारी संयोगितागंज शेलेन्द्र श्रीवास्तव तथा उनकी टीम के आरक्षक संजय, सतीद्गा, सुधीर तथा प्रवेद्गा द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया तथा पूछताछ की गयी तो इन्होने वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चार दोपहिया तथा दो मारूति 800 कार बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों के नाम व पता पूछते इन्होने अपना नाम 1. हेमन्त गिरी पिता राजू गिरी गोस्वामी निवासी रालामण्डल तथा 2. सूरज पिता अमर सिंह भील निवासी इंद्रा एकता नगर मूसाखेड़ी इंदौर का बताया व अपने साथी अनिल उर्फ अन्टया भील निवासी पिपल्याहाना तथा धन्ना निवासाी चोईथराम मण्डी के साथ मिलकर थाना भंवरकुआ व संयोगितागंज क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी हेमन्त तथा सूरज को गिरफ्तार कर इनकी निद्गाादेही पर 04 दो पहिया वाहन जिसमें 03 हीरो होण्डा पेद्गान तथा 01 टी.व्ही.एस. विक्टर मोटरसाईकिल व दो मारूति 800 कार बरामदकी गई। इसमे एक मारूति 800 कार थाना संयोगितागंज क्षेत्र से व एक भंवरकुआ क्षेत्र से चोरी की गयी थी।
        पुलिस द्वारा उपरोक्त पकड़े गये आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा इनके फरार साथियों की तलाद्गा की जा रही है जिनके मिलने पर और भी वाहन चोरी की वारदातों का पता चलने की प्रबल संभावना है।

Friday, April 27, 2012

चोरी की कार में घूमते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 अप्रैल 2012- पुलिस अधीक्षक पश्चम श्री डी. श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा देवेन्द्र पी.एस. राजपूत के निर्देशन में भागीरथपुरा चौकी प्रभारी सउनि जगदीश मालवीय तथा उनकी टीम के आर. राजेश शुक्ला, विठ्‌ठल तथा यतीन द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर पंचमौरी पुलिया भागीरथपुरा से मारूती 800 कार एमपी-09/एच/0864 में घूमते हुए संदिग्ध को रोककर गाड़ी के कागजात के संबंध में पूछताछ करते नही होना बताया, सखती से पूछताछ करने पर उक्त गाड़ी चोरी की होना स्वीकार किया।
        पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर संदिग्ध ने अपना नाम गोपाल पिता कैलाश सोनी (29) निवासी 152/5 बाबूमुराई कालोनी इंदौर का बताया तथा उक्त कार थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत सयाजी होटल के सामने से चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर उक्त मारूती 800 कार जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया तथा दिनांक 30 अप्रेल 2012 तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। उक्त मारूती 800 कार की चोरी की रिपोर्ट थाना विजयनगर पर दर्ज होने से आरोपी कोथाना विजयनगर के सुपुर्द किया गया जहां आरोपी से पूछताछ जारी है इससे अभी और भी चोरी की वारदातो की प्रबल संभावना है।

Friday, April 20, 2012

शातिर दो पहिया वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अप्रैल 2012- इंदौर शहर में बढ़ते वाहन चोरी के अपराधों के संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को अपराधों नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंत राठौर की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ही नंबर की दो मो0सा0 नंबर एमपी 09 एमवी 9719 चल रही हैं। सूचना की तस्दीक पर गाडी चलाते राज उर्फ रवि पिता सोनू मीणा (20) नि0 कान्यकुब्ज नगर एरोड्रम इन्दौर को पकड़ा, उससे गाडी के कागज के बारे में पूछताछ करते अपने दोस्त सन्नी पिता शिवलाल खत्री (23) नि0 463 प्रजापति नगर इन्दौर से गाडी लेना बताया। शातिर वाहन चोर सन्नी को पकड़ा जाकर पूछताछ करते शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई वाहन चोरी करना स्वीकार किया तथा अपने दोस्त जितेन्द्र बैरागी पिता श्याम बैरागी (23) नि0 198-बी द्वारकापुरी इन्दौर को साथ होना बताया, आरोपी जितेन्द्र बैरागी को पकड़कर पूछताछ करते सन्नी से मो0सा0 सस्ते दामों मेंखरीदकर उपरोक्त तीनों वाहन चोरों ने इन्दौर शहर के थाना जूनी इन्दौर, अन्नपूर्णा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी सन्नी पूर्व में भी वाहन चोरी में थाना पंढरीनाथ जूनी इन्दौर अन्नपूर्णा में भी बंद होना स्वीकार किया हैं। आरोपी सन्नी 6 माह पूर्व सेन्ट्रल जेल से रिहा होने के बाद पुनः वाहन चोरी करने लगा हैं। आरोपी के कब्जे से 4 मो0सा0 जिसमें 3 पेशन प्लस, 1 डिस्कवर कुल कीमती लगभग 2 लाख रू0 की जप्त की गई हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है, आरोपियों ने कई वाहन अन्य प्रान्तों में भी बेचना स्वीकार किया हैं। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना जूनी इन्दौर सुपुर्द किया गया।  उक्त आरोपी को पकडने में टीम के सउनि भारतसिंह यादव, प्र.आर. तेजसिंह यादव, राजकुमार बड़ोदिया, देवेन्द्र यादव, आरक्षक सुरेश मिश्रा, अजीत यादव, विजय मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Sunday, April 15, 2012

नकबजन गिरफ्तार, सोने की चैन तथा मोबाईल बरामद

इन्दौर -दिनांक 15 अप्रैल 2012- इंदौर शहर में चोरी के बढ़ते अपराधों के संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंतसिंह राठौर एवं उपनिरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बड़ी ग्वालटोली थाना पलासिया क्षेत्र का रहने वाला पूनम सिलावट चोरी के अपराध कर रहा हैं। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी पूनम को पकड़ा, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पूनम पिता अमरीका प्रसाद नि0 खटीक मोहल्ला बड़ी ग्वालटोली हाल मालवीय नगर इन्दौर में किराये से रहना बताया। सखती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र से एक मकान के अंदर से चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी के कब्जे से 2 घरेलू गैस टंकी, सोने की एक चैन बरामद की गई।
        आरोपी पूनम से विस्तृत पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी पलासिया क्षेत्र से ही मोबाईल चोरी कर सस्ते दामों मेंबेचता था। आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाईल जप्त किये गये। उपरोक्त दोनों मामलों में आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पलासिया सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को पकडने में टीम के प्रआर नरेन्द्रसिंह गौर, आरक्षक संतोष सेंगर, भगवानसिंह, मनीष तिवारी, जितेन्द्रसिंह, अशोक दांगी, रामदुलारे यादव  का सराहनीय योगदान रहा ।