Showing posts with label चोरी. Show all posts
Showing posts with label चोरी. Show all posts

Wednesday, July 29, 2020

o रिकार्डिंग स्टूडियों में लाखों की चोरी करने वाले 5 बदमाश पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में ।


o   10 लाख रूपये का चोरी का सामान बरामद करने में मिली सफलता गिरफ्तार आरोपियों में 03 नाबालिग

o   आरोपियों से थाना हीरानगर सघन पूछताछ जारी ।

               

इन्दौर दिनांक 29 जुलाई 2020 - इन्दौर शहर में चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा शहर के सभी थानो को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन 3 श्री शशीकान्त कनकने तथा नपुअ परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के दिशा -निर्देशन में पुलिस थाना हीरानगर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर नकबजनी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रूपये कीमती चोरी का माल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

       पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 24-25 जुलाई 2020 की रात में अज्ञात चोरों के द्वारा स्कीम न 113 में स्थित स्पेक्ट्रेल ऑडियो स्टूडियो का ताला तोडकर वहां रखा साउन्ड रिकार्डिंग का सामान जिसमें कि 03 मॉनीटर, लेपल माईक, कन्डेन्सर माईक, मेक मशीन व गिटार सहित लगभग 10 लाख रूपये कीमत का सामान चोरी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस थाना हीरानगर में अपराध क्र 577/20 धारा 457, 380 भादवि का अज्ञात आरोपियों को विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया ।

         पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में तत्परता पूर्वक आरोपियों की तलाश की गई व घटना के तीन दिन के अन्दर ही अज्ञात आरोपियों का पता लगाया जा कर उन्हे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जें से चोरी गया 10 लाख रूपये कीमत के 01 रनिंग मानीटर साईज 40 इंच, 01 मानीटर साईज 17 इंच, 02 मॉनीटर साईज 21 इंच, 02 मैक मशीन, लोकेशन साउन्ड बैग में रखा हुआ, 01 लेपल माईक, 02 कन्डेन्सर माईक, एक हेडफोन सिनाईजर कंपनी का, 01 बीन बैग, 01 गिटार जप्त करने में सफलता हासिल की है।

पकडे गये आरोपी - 1. संजू उर्फ धीरज पिता अवधेश रघुवंशी उम्र 18 साल नि मेघदूत नगर इन्दौर तथा 2. हर्ष पिता सुरेश सिसोदिया उम्र 19 साल नि जिनेश्वर स्कूल के पास सुखलिया इन्दौर सहित तीनो नाबालिग आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबध मे गहन पूछताछ की जा रही है जिनसे चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है । आरोपी संजू रघुवंशी के विरूद्ध पूर्व में भी मारपीट, अवैध शराब, अवैध शस्त्र रखने के आधा दर्जन आपराधिक मामले पंजीबद्ध है ।

      उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हीरानगर की उनि सुमन तिवारी, सउनि एच एच कुरेशी, आर. जितेन्द्र गोयल, आर.मनोज पटेल, आर.रविपाल, आर विनोद पटेल, आर विशाल जादौन एवं आर महेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।




Friday, March 30, 2012

हजारों के सरिया चोरी करने वाला गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 मार्च 2012- इंदौर शहर में चोरी के अपराधों के संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को चोरी के अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जे.जी चौकसे, निरीक्षक जयंतसिंह राठौर ने सउनि भारतसिंह यादव, प्रआर, तेजसिंह यादव, प्रआर देवेन्द्र, प्रआर राजकुमार बडौदिया, आर सुरेश मिश्रा, आर. अजीत यादव की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लोहा मण्डी से नीलेश स्टील्स से अज्ञात चोर द्वारा भारी मात्रा सरिया में चोरी किया गया था, जिस पर टीम द्वारा सन्नी पिता जसबीरसिंह सलुजा (25) निवासी 581 द्वारिकापुरी, इंदौर को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 50 हजार रूपये कीमत का 10 क्विंटल सरिया बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना जूनी इंदौर के सुपूर्द किया गया। आरोपी सन्नी सलुजा से पूछताछ जारी है और भी माल बरामद होने की संभावना है।

Saturday, March 24, 2012

कुखयात चोर गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 मार्च 2012- इंदौर शहर में चोरी के बढ़ते अपराधों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्ष जितेन्द्र सिंह को अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देद्गा दिये। निर्देद्गाानुसाार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंत सिंह राठौर की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पलासिया क्षेत्र में एक चोर जो मकानों को पुताई का काम करता है और मौंका देखकर चोरी की बारदातो को अजांम दे रहा है। टीम द्वारा सूचना की तस्दीक करते संजय पिता बाबूलाल लाखीबाल निवासी नेहरू नगर इंदौर कोघेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछतांछ करने पर आरोपी ने पलासिया क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी कब्जे से सोने की एक चेन, सोने की 02 चूड़िया बरामद की गई। आरोपी से पूछंताद जारी है उक्त आरोपी को पकड़ने में एवं माल जब्ती करने में टीम के सउनि वीरेन्द्र जाट , प्र.आर रजाक खान, अनिल, रामअवतार, आर. श्याम पटेल , रमेद्गा योगेद्गवर, राजेद्गा राठौर, धमेन्द्र, देवेन्द्र परिहार, सुनील का योगदान रहा।
 

Friday, November 26, 2010

कट्टा सहित फरार आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में

इन्दौर - दिनांक २६ नवम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध महेश चन्द जैन ने बताया कि आज मुखवीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति कट्टा लेकर मालवा मिल चौराहे के पास खड़ा हैं, जो किसी गंभीर बारदात कर सकता हैं, सूचना पर निरीक्षक एस०एस० यादव एवं टीम के प्र०आर० संजय भदौरिया, आर० विश्वास पाण्डे, रणवीरसिंह तथा इफि्‌खार खान को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, टीम द्वारा मुखवीर के बताये सूचना के आधार पर घेराबंदी कर मालवामील चौराहे से संदिग्ध को पकड़ा तथा नाम पता पूछने पर राजेश पिता शंकरलाल गोस्वामी निवासी सांवेर हाल मुकाम राकेश जैन का मकान मांगलिया इन्दौर का होना बताया। मौके पर तलाशी लेने पर राजेश गोस्वामी की कमर से १२ बोर का एक देशी कट्टा अवैध रूप से रखे पाया गया जिसे बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही थाना परदेशीपुरा में की जा रही हैं।
        पकड़े गये आरोपी राजेश गोस्वामी से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि आरोपी थाना औद्यौगिक क्षेत्र जिला रतलाम के अप०क्र० ४९/१० धारा ३७९, ४२०,४७३ भादवि में फरार चल रहा हैं तथा इस प्रकरण में इसके साथी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं जिनसे चोरी के २ ट्रक बरामद किये गये थे। इन्दौर से भी चोरी के ट्रक के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं।

Monday, October 11, 2010

चोरी की शंका में ९५ ड्रम डामर, २० क्विंटल सरिया कीमती करीबन २ लाख ८० हजार रूपये का जप्त

इन्दौर -दिनांक ११ अक्टूबर २०१०- पुलिस बडगौदा द्वारा कल दिनांक १० अक्टूबर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मेड निवासी प्रकाश पिता गुडिया राठौर के मकान के पीछे स्थित बाडे में रखा २० क्विंटल सरिया कीमती ८० हजार रूपये का तथा ९५ ड्रमों में भरा हुआ डामर कीमत करीबन २ लाख रूपये का चोरी का होने की शंका में पुलिस बडगौदा द्वारा बरामद किया गया है। उक्त बाडे के मालिक प्रकाश पिता गुडिया राठौर निवासी ग्राम मेड की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपी प्रकाश के मिलने पर उक्त माल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जावेगी।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा उपरोक्त २० क्विंटल सरिया एवं ९५ ड्रम डामर कुल कीमत करीबन २ लाख ८० हजार रूपये का धारा १०२ जा.फौ., ३७९ भादवि के तहत्‌ चोरी का माल होने की शंका में जप्त किया जाकर आरोपी प्रकाश राठौर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Wednesday, July 28, 2010

सायकल चुराकर भागते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ जुलाई २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २७ जुलाई २०१० को १२.१० बजे गोलू पिता हीरालाल (१९) निवासी १४३ बुद्ध नगर इन्दौर की रिपोर्ट पर राजेश पिता माधवसींग यादव निवासी प्रीति नगर भावना कम्पाउण्ड इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है, पुलिस द्वारा की गई जांच में ज्ञात हुआ की कल दिनांक २७ जुलाई २०१० के ११.०० बजे फरियादी गोलू अपने किसी काम से सूर्यदेव नगर अपनी सायकल से गया था जहां फरियादी ने अपनी सायकल में ताला लगाकर खड़ीकर सामने दुकान पर गया इसी समय मौका पाकर आरोपी राजेश ने फरियादी की उक्त सायकल कीमती २०००/रूपये की ताला खोलकर चुराकर भागने लगा, जिसे फरियादी द्वारा देखलेने पर शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की मदद् से आरोपी राजेश पिता माधव सीग यादव निवासी प्रीति नगर भावना कम्पाउण्ड इन्दौर को मौके पर ही मय सायकल के पकड़ लिया गया।पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी राजेश पिता माधवसींग यादव को गिरफ्तार कर इसके कब्जे उक्त सायकल बरामद कर ली गई है। पुलिस द्वारा उसे अन्य चोरी के बारदातों के सम्बंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Wednesday, July 7, 2010

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की आठ मोटर सायकले बरामद

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक ६ जुलाई २०१० को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिह तौमर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर जयन्त राठौर व उनकी अधिनस्थ प्रधान आरक्षक बाबूसिह, आरक्षक प्रवीणसिह, तथा महेन्द्रसिह द्वारा वाहन चैंकिग के दौरान मोटर सायकल क्रंमाक एमपी०९/एनए /१०५८ से रिगरोड पर आते हुए एक युवक को रोका एवं उसका नाम पता व वाहन के कागजातो के सम्बध मे पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम कैलाश भील पिता नूरसिह भील (२५) निवासी ढेकाकुण्ड थाना जोबट जिला अलीराजपुर का रहना बताया, वाहन के कागजात के सम्बध मे आना-काना कर बहाने बाजी करने लगा, पुलिस टीम द्वारा आरोपी कैलाश को मय उक्त मोटर सायकल के थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने यह मोटर सायकल चोरी की होना स्वीकार किया पुलिस द्वारा विस्तार से पूछताछ की गई तो उसने यह मोटर सायकल ७-८ दिन पूर्व थाना हीरानगर के सुकलिया क्षैत्र से चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा इससे अन्य वाहन चोरियो के सम्बध मे पूछताछ की गई तो उसने ९/१० माह में कई मोटर सायकिलें चोरी करके इन्हे अपने घर ग्राम ढेकाकुण्ड जिला अलीराजपुर में छिपाकर रखना बताया आरोपी ने यह भी बताया कि वह इन्दौर से मोटर सायकिलें चुराकर उन्ही से अपने गांव गांव भाग जाता था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के मार्गदर्शन मे पुलिस राजेन्द्रनगर के उप निरीक्षक के.एल.काण्डे, सउनि के.एस.सोंलकी, प्रधान आरक्षक सोभागसिह, बाबूसिह, आरक्षक प्रवीणसिह, महेन्द्रसिह, उमाशंकर तथा आरक्षक हृदयलाल को आरोपी कैलाश भील के गांव ढेकाकुण्ड जिला अलीराजपुर वाहन बरामदगी हेतु भेजा गया, जहां से पुलिस आरोपी कैलाश भील के घर से निम्न आठ वाहन बरामद किये है। हिरोहोण्डा स्पलेण्डर एमपी-०९/जेआर/६६९०, हीरोहोण्डा सीडी डीलक्स एमपी-४२/बीए/ ७९२७, हिरोहोण्डा पेशन एमपी-०९/एमएच/८४९६, याम्हा लिब्रो एमपी१४/बीबी /४१०४, हीरोहोण्डा पेशन प्रो एमपी-०९/एमझेड/७७०२, हीरोहोण्डा सीबीझेड बिना नम्बर की, बजाज पल्सर एमपी०९/एमओ/१२२२ , तथा हीरोहोण्डा पेशन एमपी-०९ /एनए/१०५८ बरामद किये गये हैं। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा आरोपी कैलाश भील से अभी और भी चोरी के वाहन बरामद होने की प्रबल सम्भावना है।

चोरी के मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ जुलाई २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कालोनी क्षैत्रान्तर्गत विजयनगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वाय.एस. चौहान एवं उनके अधिनस्थ प्रधान आरक्षक ईश्वरचन्द्र द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ६ जुलाई २०१० के २१.५० बजे भमोरी स्थित देशी शराब दुकान के अहाते से मोबाइल चोरी के मामले आरोपी सोनू उर्फ आशिष पिता जगदीश बौरासी निवासी १११ जगजीवनराम नगर इन्दौर को पकडा पुलिस द्वारा आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो इसने मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस चौकी विजयनगर थाना एमआयजी कालोनी द्वारा इसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के बरामद किये हैं, इससे अभी और भी मोबाइल चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।    पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा आरोपी सोनू उर्फ आशिष पिता जगदीश बौरासी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चोरी के तीनो (विभिन्न कम्पनियो के) मोबाइल धारा ४१ (१) १०२ जा०फो० में जप्त कर पूछताछ करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 5, 2010

जेब मे रखा मोबाईल चुराते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ जुलाई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०४जुलाई २०१० को २३.४० बजे जमालसिह पिता चन्दरसिह (२४) निवासी ग्राम धनती माडा थाना कानवन जिला धार की रिपोर्ट पर आरोपी हेमन्त पिता राजेन्द्र कुमार जाट (२०) के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि थाना क्षैत्रान्तर्गत विजयनगर बस स्टेण्ड के पास से फरियादी जमालसिह के जेब मे रखा एक मोबाइल फोन दो सिमवाला कीमती तीन हजार रूपये का चुरा लिया था जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर शोर मचाने पर आस-पास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा आरोपी हेमन्त पिता राजेन्द्र जाट को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इससे अभी और भी मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

Thursday, July 1, 2010

घर मे घूसकर चोरी करते हुए आरोपी रंगेहाथ पकडाया

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०१०- पुलिस थाना पण्डरीनाथद्वारा कल दिनांक ३० जून २०१० के ८.३० बजे अब्दुल वाहिद पिता अब्दुल रज्जाक निवासी ४७/२ मोहनपुरा इन्दौर की रिपोर्ट पर छोटा बागडदा निवासी अकरम पिता अकबर मुस० के विरूद्ध धारा ३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ३० जून २०१० को ७.४५ बजे फरियादी अब्दुल वाहिद के खुले मकान में आरोपी अकरम पिता अकबर, मौका पाकर अन्दर घूस गया तथा वहां से ७६० रूपये नगद तथा बैंक ऑफ इण्डिया की एक पास बुक चुरा कर भाग रहा था, इसी बीच परिवार वालो ने देख लिया व शोर मचाया तो फरियादी व आसपास के लोगो ने उसे मौके पर ही पकड लिया। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा आरोपी मोहम्मद अकरम के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर इसके कब्जे से उक्त ७६० रूपये नगद व बैंक ऑफ इण्डिया की एक पासबुक बरामद कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 27, 2010

डकैती की योजना बनाते पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, हथियारो सहित तीन गिरफ्तार अरोपियो से तीन लाख के सोने चॉदी के जेबरात बरामद

इन्दौर -दिनांक २७ जून २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि कल दिनांक २६/२७ जून २०१० की ०१.१० बजे रात्री में नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह को मुखबिर से सूचना मिली कि ए.बी.रोड पर बडी भमोरी स्थित रघुनाथ पेट्रोल पम्प के पास अन्धेरे में बैठकर कुल लोग कहीं पर डकैती डालने की योजना बना रहे है। इस सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह द्वारा थाना प्रभारी एमआईजी मोहनसिह यादव, विजयनगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक युवराजसिह चौहान, सउनि सुरेश शर्मा, सउनि बंशीलाल हटीला, प्रधान आरक्षक श्यामकिशोर, रामसिह, आरक्षक शैलेन्द्रसिह तथा जितेन्द्रसिह को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान की घेराबन्दी करते हुए अन्धेरे मे बैठे व्यक्तियो को ललकारा तो सभी आरोपी भागने लगे जिन्हे पुलिस की टीम द्वारा साहसपूर्वक पीछा कर आरोपी कृष्णा पिता रामसही बलाई (१८) निवासी ग्राम भोजाखेडी जिला खण्डवा, २-बलराम पिता टाटिया बलाई (१८) निवासी महेश्वर जिला खरगोन, ३-केसरू पिता शेरसिह भील (२३) निवासी ग्राम होलीबैडा टांण्डा जिला धार को घेराबन्दी कर मौके पर ही पकड लिया तथा अन्धेरे का फायदा उठाते हुए इनके दो साथी भूरा पिता सदन भील, तथा इसका भाई भाटिया पिता सदन भील मौके से भाग निकले। पुलिस द्वारा उक्त तीनो आरोपियो की तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से एक देशी रायफल (बन्दूक), दो जीवित कारतूस, एक चाकू, तथा एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि सभी आरोपीगण पास में ही स्थित ए.बी.रोड पर बडी भमोरी के पास रघुनाथ पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की तैयारी कर मौके पर घात लगाकर बैठे थे। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा उक्त तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३९९/४०२ भादवि तथा २५/२७ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ के दौरान तीन स्थानो पर की गई नकबजनियों का खुलासा हुआ है तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन लाख के सोने चॉदी के जेबरात बरामद किये गये है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए इनके दोनो फरार साथियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।  

Saturday, June 26, 2010

दुकान से मोबाइल चुराते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक २५ जून २०१० को १३.४५ बजे ऋषीकुमार पिता सीताराम (३०) निवासी रेल्वे स्टेशन महू की रिपोर्ट पर यही ग्राम गुर्जरखेडा महू निवासी अनूप पिता राजाराम मेहरा के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि कल दिनांक २४ जून २०१० को १५.३० बजे फरियादी की रेल्वे स्टेशन महू स्थित ऑटो इलेक्ट्रिक की दुकान से टेबल पर रखा एक नौकिया कम्पनी का मोबाइल फोन कीमती पॉच हजार १०० रूपये का चुराकर ले गया था। पुलिस महू द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी अनूप पिता राजाराम मेहरा निवासी गुर्जरखेडा महू को गिरफ्तार कर इसके  कब्जे से फरियादी का चुराया गया उक्त नौकिया कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 22, 2010

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा चार ट्रक चोर गिरफ्तार, दो ट्रक व एक डम्पर कीमती २६ लाख रूपये के बरामद

इन्दौर -दिनांक २२ जून २०१०- पुलिस अधीक्षक शहर पष्चिम क्षेत्र श्री निवास वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा चार ट्रक चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो ट्रक व एक डम्पर कीमती लगभग २६ लाख रूपये के बरामद किये गऐ है। शहर में बढती चोरियों की घटनाओं को रोकने के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम, श्री मनोज सिंह के मार्गदर्षन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर, बिट्टू सहगल के निर्देषन में इंचार्ज थाना प्रभारी जूनी इंदौर एच.एल.प्रजापति एवं उनकी टीम उप निरीक्षक राजेष साहू, प्र.आर. षिवकुमार मिश्रा, आरक्षक तेजसिंह, ओमप्रकाष सोलंकी, तथा स्पेषल स्कवॉड के प्र.आर केषवसिंह, प्र.आर. राकेष मिश्रा एवं प्र.आर. अनिल गौतम को लगाया गया था। उक्त टीम को उस समय एक बडी सफलता प्राप्त हुई जब टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सैफी नगर के पीछे, ट्रांसपोर्ट नगर से लगी हुऐ क्षेत्र से चार व्यक्तियों को पकडा जाकर उनके कब्जे से चुराये हुऐ दो ट्रक एवं एक डम्पर कुल कीमती २६ लाख रूपये के बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम, मनोजसिंह ने बताया कि, पकडे गये आरोपियों के नाम १. सोहराब पिता यासीन पटेल्र (३२) निवासी ग्राम केवडी महू, थाना किषनगंज इंदौर, २. कदीर पिता बषीर खां (५०) निवासी कांकडदा गुजरी, थाना महेष्वर, जिला खरगोन, ३. हबीब पिता छोटे खां (३६) निवासी २६४/४ चन्दन नगर इंदौर एवं ४. मनीष पिता लक्ष्मण मराठा (२४) निवासी निरंजनपुर, स्कीम नं. ११४, इंदौर हैं। उक्त चारों पकडे गये आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है, जिनसे और भी माल बरामद होने की संभावना है।    नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल ने बताया कि, पकडे गये आरोपीगण ने पूछताछ पर बताया कि, इन लोगों ने ट्रक व डम्पर चुराकर लाये थे, जो बेचने के लिये सैफी नगर के पीछे लाये थे, तथा ग्राहक ढूढ रहे थे, पकडे गये आरोपी षातिर बदमाष होकर उक्त चारों से टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है, तथा जप्तषुदा ट्रकों व डम्पर के इंजिन एवं चैसिस नम्बरों की जांच एफ.एस.एल.टीम द्वारा कराई जा रही है। उक्त चारों ट्रक चोरों को पकडने एवं दो ट्रक एवं एक डम्पर को बरामद करने में इंचार्ज थाना प्रभारी एच.एल.प्रजापति की टीम उप निरीक्षक राजेष साहू, की टीम तथा स्पेषल स्कवॉड के प्र.आर केषवसिंह, प्र.आर. राकेष मिश्रा एवं प्र.आर. अनिल गौतम का विषेष योगदान रहा है, जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय, द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

चोरी करने की नियत से जेब में हाथ डालने वाली महिला गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २२ जून २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २१ जून २०१० को १४.३० बजे ग्राम राला तहसील नसरूलागंज जिला सिहोर निवासी अंकित यादव पिता घासीराम यादव (१९) की रिपोर्ट पर उषाबाई पति अन्तरसिह (३०) निवासी ग्राम महापिपल्या थाना बरोठा जिला देवास के विरूद्ध धारा ३७९.५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २१ जून २०१० को १४ बजे उषाबाई ने फरियादी अंकित यादव की पेन्ट की जेब मे रखा पर्स चोरी करने की नियत से हाथ डाला था, जिसे फरियादी द्वारा देखलेने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपियो उषाबाई पति अन्तरसिह को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपियो उषाबाई पति अन्तरसिह (३०) निवासी ग्राम महापिपल्या थाना बरोठा जिला देवास को गिरफ्तार कर प्रकरण मे पूछताछ करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 17, 2010

चोरी करने की नियत से मकान प्रवेश करने वाला युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १६ जून २०१० को १७ बजे डॉक्टर कालोनी महू निवासी रवि पिता पन्नालाल सोनकर (३५) की रिपोर्ट पर विनीत पिता हरीश (१८) निवासी मूसाखेडी इन्दौर के विरूद्ध धारा ४५४.३८०.५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक १६ जून २०१० को १५ बजे आरोपी विनीत पिता हरीश फरियादी के मकान मे चोरी करने की नियत से प्रवेश किया था जिसे फरियादी द्वारा देखलेने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी विनीत को मौके पर ही पकड लिया । पुलिस महू द्वारा आरोपी विनीत पिता हरीश निवासी मूसाखेडी इन्दौर को गिरफ्तार कर प्रकरण मे पूछताछ करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 12, 2010

हाई प्रोफाइल सोफेस्टीकेटेड अन्तर्राज्यीय चार पहिया वाहन चोर पकडाऐ लाखो के चार पहिया वाहन जप्त,

इन्दौर -दिनांक १२ जून २०१०-पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम अरविन्द्र तिवारी को निर्देशित किया जिस पर से अति.पु.अ.क्राईम तिवारी ने उप पुलिस अधीक्षक क्राईम जितेन्द्रसिह के मार्गदर्शन मे उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम को लगाया गया उक्त टीम द्वारा शहर मे बढ रही चार पहिया वाहनो की चोरी के सम्बध मे मुखबिर मामूर कर अपराधियो की पतारसी करते हुए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चोरी केी स्कार्पियो वाहन मे भागीरथपुरा की और से कुलकर्णी के भट्टे की और आ रहे है जिस पर टीम द्वारा कुलकर्णी के भट्टा पुल के पास क्राईम के प्रधान आरक्षक जगदीश, आरक्षक सुरेश मिश्रा, अमरसिह, जितेन्द्र परमार, एवं अरविन्द द्विवेदी तथा थाना प्रभारी परदेशीपुरा संतोष भदौरिया की टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग की, जो चोरी की स्कार्पियो वाहन चलाते हुए आरोपी यशदेव त्रिहान पिता सूर्यदेवसिह त्रिहान (३२) निवासी ई-३/२०२ अरोरा कालोनी भोपाल एंव अनिल उर्फ शैलेश तिवारी पिता कैलाशचन्द्र तिवारी (३२) निवासी ऐयरपोर्ट रोड कालानी नगर इन्दौर को पकडा तथा इनके कब्जे से एक स्कार्पियो वाहन बिना नम्बर की बरामद की गई। पुलिस की उक्त टीम द्वारा दोनो को थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनो ने अलग-अलग कथन दिये जिस पर सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होने बताया कि वे नासिक महाराष्ट्र मे रहने वाले नासिर उर्फ पहलवान , अफाक व फारूक निवासी फेमस बेकरी नाना वली गली नासिक महाराष्ट्र के कुख्यात चोर है जो यशदेव त्रिहान के माध्यम से अनिल उर्फ शैलेष तिवारी से चोरी के वाहन बिकवाते है। इनके द्वारा अभी तक एक स्कार्पियो वाहन सफेद रंग की बेचने हेतु इन्दौर मे बेचने हेतु घूम रहे थे, इनके द्वारा अभी तक ७-८ वाहन चुराना कबूल किया गया है इनके कब्जे से एक काली स्कार्पियों आजादनगर क्षेत्र से बरामद की गई है, एक सेन्ट्रो कार सुखलिया से , तथा एक अल्टो कार विजयनगर से, एक बुलेरो तेजाजीनगर से, एक ट्राला गुरूद्वारा के पास रिंगरोड इन्दौर से, एक स्कार्पियो वाहन आजादनगर से, एक इंन्डिगो कार आरोपी अनिल द्वारा बताये गये स्थानो से पुलिस टीम द्वारा जप्त की गई हैं जप्तशुदा वाहनो की कीमत लगभग ६२ से ७० लाख रूपये के बीच होना बताया गया है। आरोपियो द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि आरोपियो को वर्ष २००८ में भोपाल क्राईम ब्रान्च द्वारा चोरी की कार बेचते हुए पकडा गया था, जो जेल से छूटतें ही पुनः वाहन चोरी करने मे सक्रिय हो गये थे जो इन्दौर मे फिर चोरी के वाहन बेचने की फिराक मे घूमते हुए पकडे गये। आरोपियो द्वारा पुलिस पर दबाब बनाने व अपराध छुपाने हेतु अपनी पत्नी को आगे कर देते हैं ये आरोपीगण हायप्रोफाईल सोफेस्टीकेटेड है।    उक्त टीम द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना परदेशीपुरा पर की जा रही है।

Thursday, June 10, 2010

बेग मे रखा पर्स चुराने वाली महिला गिरफ्तार

  इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस सराफा द्वारा कल दिनांक ९ जून २०१० को २०.१० बजे बेैक कालोनी अन्नपूर्णा इन्दौर निवासी श्री मती जयमाला गजेशवर पुत्री मुरलीधर (४०) की रिपोर्ट पर जमनाबाई पति किशनराव मराठा (४०) निवासी माताजी टैकरी के पास झोपडपट्टी जिला देवास के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ९ जून २०१० के १७.३० बजे फरियादिया जयमाला गजेश्वर स्टेट बैंक राजवाडा परिसर मे अपने बैंक के काम से गई थी उसी समय आरोपिया जमनाबाई ने फरिदिया के बेग मे रखा एक पर्स जिसमें ५१० रूपये नगद रखे थे चुरा लिया जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर व चिल्लाने पर आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस सराफा द्वारा आरोपियो महिला जमनाबाई को गिरफ्तार कर इसके चुराया गया पर्स मय रूपये के बरामद कर लिया हैं।पुलिस सराफा द्वारा आरोपिया महिला जमनाबाई से अभी अन्य वारदातो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं इससे अन्य और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

Wednesday, June 9, 2010

क्राइम ब्रांच द्वारा अन्तरप्रांतीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविन्द तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उक्त टीम के सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय, आर. विनोद शर्मा आर. मनोज राठौड़, आर. रामपाल, आर. इफतैखार एंव आर. अरविन्द को मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिये हिदायत दी। शहर के बाहरी क्षेत्रों में डेरे बनाकर रहने वाले पारदी जाति वर्ग के लोगों से पूछताछ के दौरान थाना जूनीइंदौर के थाना प्रभारी आनंद यादव एंव अपराध शाखा की टीम ने कई मोबाइल फोन एंव नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया हैं। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि टॉवर चौराहा पर कुछ लोगों द्वारा कम दामों में मोबाइल बेच रहे हैं सूचना क्राइम ब्रांच की टीम व थाना प्रभारी आनंद यादव द्वारा १.आरोपी जय पिता संतोषसिंह उर्फ नायलोन शिंदे १९ साल नि. गोल्डन चौकी, बड़ौदा (गुजरात)  २. युवराज उर्फ बिट्टू पिता बादल उर्फ सुर्या उर्फ रेड्डी पारदी नि. दवाखाने के पीछे ग्राम आकोट जिला अकोला ३. बिच्छू पिता बाबू उर्फ अरशद जाति पारदी नि. सदर को पकड़ा, उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि हम पारदी लोग अलग अलग राज्यों में जाकर दिन भर घूमकर रूद्राक्ष की माला बेचते हैं, एंव जगह की टोह लेकर रात्रि में उस जगह पर चोरी करने के लिये जाते हैं हमने अभी तक सूरत, अहमदाबाद, बड़ौदा, जयपुर अकोला मुम्बई जाकर वहां डेरा डालकर रहते हैं एंव वारदात करने के बाद अपना डेरा किसी ओर शहर में डाल देते हैं । उन्होने ने बताया कि हमारे परिवार के छोटे बच्चे दिन में रूद्राक्ष की माला बेचने के साथ-साथ मोबाइल एंव पर्स भी चुराने का काम करते हैं, उनकी कुछ महिलाए भी लूट के अपराध में रतलाम में बंद हैं, वे अपने गिरोह के सदस्यों का घटना करने के बाद दूसरे शहर में पहुंचकर अपना नाम बदल लेते हैं। इनका एक साथी कमलेश पिता रणजीत मालवीय ३२ साल नि. बेरछा इन लोगों के चोरी के माल को खरीदने एंव बेचने का काम करता हैं इनको पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर इनकी जमानत भी यहीं करवाता था। वह इनकी रतलाम में बद महिलाओं की जमानत के लिये आया था जिन्हें क्राइम ब्रांच की टीम ने धरदबोचा। इनकी निशानदेही पर इन्होंने थाना राजेन्द्रनगर की एक नकबजनी जिसमें इन्होंने सोने चांदी की जेवरात एंव इंदौर शहर से चुराये ३८ मोबाइल कीमती करीबन १,५०,०००/- के बरामद किये गये हैं इनसे नपुअ कोतवाली रघुवंशी एंव थाना राजेन्द्रनगर थाना प्रभारी जंयतंिसंह राठौड़ एमजी रोड़ की ज्वेलर शॉप पर हुई चोरी के संबध में पूछताछ कर रहे हैं, इनसे ओर भी कई घटनाओं के खुलासा होने की संभावना हैं।

मकान मे चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश गिरफ्तार

    इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ८ जून २०१० को १०.४५ बजे ९८/११३ सुभाषमार्ग कण्डेलपुरा इन्दौर निवासी निर्मल पिता महेशचन्द (३०) की रिपोर्ट पर राकेश पिता नारायण श्रीवास (२०) निवासी स्कीम नं० ५१ इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९.५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ८ जून २०१० के १० बजे फरियादी की श्रीराम पान कार्नर कण्डेलपुरा इन्दौर स्थित दुकान मे चोरी करने की नियत से आरोपी राकेश श्रीवास ने प्रवेश किया था जिसे फरियादी द्वारा आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया।पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी राकेश श्रीवास पिता नारायण श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया हैं तथा आरोपी से अभी अन्य वारदातो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं इससे अन्य और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

Monday, June 7, 2010

दुकान से मोबाइल चुराते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जून २०१०- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ६ जून २०१० के १३.०० बजे आनन्द पिता महेश शर्मा (२६) निवासी अजनोद रोड सांवेर की रिपोर्ट पर विजय उर्फ बाबा पिता राजाराम ठाकुर (२०) निवासी अगूंरी टाकीज के पास सांवेर के विरूद्ध धारा ३७९ भा.द.वि.के तहत प्रकरण दर्ज कर किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ६ जून २०१० को १२.४५ बजे फरियादी की अजनोद रोड सांवेर स्थित मोबाइल की दुकान से आरोपी विजय उर्फ बाबा द्वारा दो हजार १०० रूपये कीमत का एक चायना कम्पनी का मोबाइल फोन चुरा लिया था फरियादी द्वारा देख लेने पर व शोर मचाने पर आस-पास के लोगो की मदद से आरोपी विजय उर्फ बाबा ठाकुर को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस सांवेर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे उपरोक्त मोबाइल बरामद कर लिया गया है ।पुलिस सांवेर द्वारा इससे अन्य वारदातो के सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही है, इससे और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।