Friday, January 6, 2017

पुलिस थाना पंढरीनाथ का शातिर बदमाश मुजफ्फर उर्फ मुज्जू, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में, इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश मुजफ्फर उर्फ मुज्जू पिता अब्दुल रहमान (28) निवासी 10/1 सोन गली इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्‌तार किया गया है।
            पुलिस थाना पंढरीनाथ का शातिर बदमाश मुजफ्फर उर्फ मुज्जू थानाक्षेत्र का कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। आरोपी मुजफ्फर उर्फ मुज्जू के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली, जुऑ, हत्या का प्रयास एवं उत्तेजित भाषणबाजी कर साम्प्रदायिक वैमनस्यता फैलाकर दंगे करवाने आदि जैस करीब 19 अपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीयसुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी मुजफ्फर उर्फ मुज्जू को पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा आज दिनांक 06.01.17 को गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीनों आरोपियों के कब्जे से 06 दोपहिया वाहन बरामद


इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-इन्दौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को 6 दोपहिया वाहन सहित पकड़नें में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्र में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर नियत्रंण हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में टीम गठित कर, वाहन चोरी पर रोकथाम व इनके अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया था। टीम व्दारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की दीपमाला चौराहे पर तीन लड़के मैस्ट्रो स्कुटर व एक्टीवा स्कुटर बेचने की फिराक मे खड़े है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तीन लड़को को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में इन्होने अपना नाम 1. रमेश पिता लक्ष्मण निवासी शिवकंठ नगर इन्दौर, 2. नीतेश पिता हीरालाल निवासी शांति नगर इन्दौर तथा 3. अमन उर्फ अम्मू पिता दयाराम झा,  निवासी सांई सुमन नगर इन्दौर बताया। इनसे उक्त गाडियो के संबंध मे पूछताछ करने पर, मैस्ट्रो स्कुटर राजाराम नगर से 2 से 3 माह पूर्व चोरी करना व एक्टीवा स्कुटर 10 से 12 दिन पूर्व शिवकंठ नगर से चोरी करना स्वीकार किया। उक्त तीनो आरोपियो को हिरासत में लेकर मय गाड़ियो को जप्त कर मौके पर ही अन्य चोरी की वारदात मे सखती से पूछताछ करने पर, दो सीडी डीलक्स मोटर साईकिले 10- 12 दिन पहले शीतल नगर व कुशवाह नगर से चोरी करना व दो मोटर सायकिल हीरो होन्डा पेशन व होन्डा साईन थाना भवरकुआ क्षैत्र से चोरी करना स्वीकार किया, जो आरोपियो की निशादेही से उनके घर पर अरविन्दो अस्पताल के सामने से 04 मोटर सायकिले बरामद की गई। इस प्रकार इनके कब्जे से चोरी के कुल 6 दोपहिया वाहन बरामद किये गये है। आरोपी अमन एक शातिरि चोर है जिसके विरूद्ध थाना बाणगंगा पर चोरी के पूर्व के 13 प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिसद्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य चोरी की वारदातों एवं वाहनों के संबध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त वाहन चोरो को पकड़ने में, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद कुमार दीक्षित व उनकी टीम के उनि राजललन मिश्रा, उनि केशव सिह कुशवाह,  आऱ. सिकन्दर तथा आर. देवानन्द की सराहनीय भूमिका रही।





बैंकिग फ्रॉड रोकने के लिये, इन्दौर पुलिस व आईसीआईसीआई बैंक का एक दिवसीय सेमिनार




इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-कल दिनांक 07.01.2017 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आईसीआईसीआईबैंक लिमिटेड एवं इन्दौर पुलिस द्वारा लोगों के साथ होने वाले बैंकिग फ्रॉड रोकने के लिये एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्रातः 12.00 बजे से किया जावेगा। इस सेमिनार में, उक्त प्रकार के अपराधों से बचने के लिये रखने वाली सावधानियों, इस अपराधों का पता लगाने एवं इसके बेहतर अनुसंधान से इस पर नियत्रंण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

पदम विभूषण श्री के.एफ. रूस्तमजी की स्मृति में व्याखयान कार्यशाला का आयोजन




इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017- पदम विभूषण श्री के.एफ. रूस्तमजी की स्मृति में कल दिनांक 07.01.2017 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में एक व्याखयान कार्यशाला का आयोजन प्रातः 10.30 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पदम विभूषण स्व. श्री के.एफ. रूस्तमजी के साथ कार्य कर चुके पूर्व अधिकारीगण सम्मिलित होगें। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा किया जाएगा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 47 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 06 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 02 गैर जमानती वारण्ट, 07 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृन्दावन कॉलेनी का बगीचा, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले, 339/1 वृन्दावन कॉलोनी निवासी नितिन पिता कन्हैयालाल प्रजापत तथा बाणगंगा निवासी कैलाश पिता मिश्रीलाल चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2850 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 16.00 बजे, राजेश शू, चिमनबाग चौराहा के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले, 44 नार्थ तोडा इंदौर निवासी रमेश पिता प्रभुलाल भारती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3200 रूपये नगदी तथा सट्‌टाउपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 21.30 बजे, अम्बेडकर नगर अम्बे चौक चाय की होटल के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले, 132 आदर्श मौलिक नगर निवासी उदयभान पिता भूमाजी भटनागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3100 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चौराहा सर्विस रोड खजराना, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ताज नगर खजराना इंदौर निवासी शाहरूख उर्फ कब्बा पिता अहमद नूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 21.30 बजे, डॉलर मार्केट के सामने शिव मंदिर के पास जेल रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 101 नार्थ कमाठीपुरा इंदौर निवासी दौलत पिता ताराचंदनखवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 06 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 12 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-पुलिस थाना जूनी इंदौश्र द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जमना नगर नाले के किनारे, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, कैलाश पिता रामलाल, सोनू पिता छगनलाल, कमल पिता रमेश करण पिता देवराम तथा पुरूषोत्तम पिता मेघाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।