Sunday, June 14, 2015

कुखयात बदमाश विष्णु बमबम संयोगितागंज पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा आज दिनांक 14.06.15 को कई वर्षो से थाने के तीन प्रकरण का फरार गैर जमानती वारंटी विष्णु बमबम पिता मधुसूदन दुबे निवासी मयूर नगर इन्दौर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उक्त आरोपी एक कुखयात बदमाश है, इसके खिलाफ पुलिस थाना आजाद नगर में विभिन्न प्रकार के अपराधों के करीब 20-22 प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त आरोपी विष्णु उस्ताद हत्याकाण्ड में भी शामिल था, जिसको पुलिस ने गिरफ्‌तार किया गया है एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
         उक्त कुखयात बदमाश को पकड़ने में पुलिस थाना संयोगितागंज की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

शातिर बदमाशअवैध शराब सहित गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015-पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 14 जून 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, 21 सेठी नगर सांई मंदिर के सामने थाना छत्रीपुरा निवासी दीपक उर्फ दीपा पिता ताराचंद धानुक (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 हजार रूपये कीमत की 325 क्वाटर (6 पेटी) अवैध शराब जप्त की गयी। जिस पर थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर अप. क्रं 186/15 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण कायम कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है।
 उक्त अपराधी एक शातिर बदमाश है, जिसके विरूद्ध थाना छत्रीपुरा में हत्या के प्रयास के दो, झगड़े मारपीट का एक तथा लूट का एक अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधिकारियों की बैठक

इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 14 जून 2015 को पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ0पी0 त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री डी0 कल्याण चक्रवर्ती, एवं समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में निम्न दिशा-निर्देश जारी किय गये-

1. यातायात की एक हेल्पलाईन शीघ्र आरम्भ की जा रही है, जिसमें एक कॉमन नम्बर सुबह 6.00बजे से रात्रि 12.00 बजे तक आम जनता के लिये उपलब्ध रहेगा। जिसके द्वारा व्यक्ति इन्दौर शहर में किसी भी स्थान पर, यातायात बाधित होने या डायवर्ट होने की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात को आवश्यक निर्देश दिये गये । 

2. बीट में पदस्थ कर्मचारियों/अधिकारियों को और अधिक सजग रहनें एवं त्वरित कार्यवाही करने के निर्देद्गा दिये गये। यदि किसी बीट में किसी प्रकार की घटना होती है, तो बीट में पदस्थ कर्मचारी/अधिकारी अपने विवेक से त्वरित र्कायवाही करेगें। यदि ऐसा पाया गया कि बीट के कर्मचारी/अधिकारी की ढिलाई के कारण अपराध घटित हुआ है या अपराधी को हिरासत में लेने में त्वरित एवं समुचित कार्यवाही नहीं की गई  है तो ऐसे कर्मचारियों/अधिकारियों के विरूद्ध सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बीट में पदस्थ कर्मचारियों/अधिकारियों की कार्यप्रणाली को संबंधित थाना प्रभारी एवं नगर पुलिस अधीक्षकगण द्वारा चेक करने के निर्देश दिये गये। बीट व्यवस्था की मॉनीटरिंग स्वयं उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकद्वय द्वारा की जा रही है ।

3. अच्छा क्वालिटी वर्क करने के निर्देश दिये गये। इस दिद्गाा मेंगुण्डे, बदमाशों की धर-पकड़ पर इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोई भी सक्रिय बदमाश छूट न पाये। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी होगी कि वे उनके क्षेत्र के सक्रिय बदमाद्गाों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करेंगें।

4. अपराध पंजीबद्ध होने पर तत्काल आरोपियान की गिरफ्‌तार करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

5. जमानत पर रिहा होने पर यदि किसी आरोपी द्वारा पुनः कोई अपराध किया जाता है, और यदि फरियादी या गवाहों को धमकाया जाता है तो ऐसे आरोपी की जमानत निरस्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । 


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 95 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 14 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 42 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                              02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            11 गैर जमानती वारन्टी, 14 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जून 2015 को 11 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाद्गाों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                                   आम रोड़ पर शराब पीते आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जून 2015 को  20.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्णबाग चौराहा अंग्रेजी शराब दुकान के सामने से अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते मिलें मायापुरी कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी रामदास पिता चतरू राठौर को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।



                                                  अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 13 जून 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लसुडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, जम्मूकद्गमीर ढाबा ग्रामआरण्डिया बायपास इंदौर निवासी छोटू पिता चैन सिंह तथा पंजाबी ढाबा एबी रोड बायपास इंदौर निवासी अद्गाोक पिता सिद्वपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1680 रूपये कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
   पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 13 जून 2015 को 18.30 बजे सरला बाई के घर के पास गली में बडी ग्वालटोली पासी मोहल्लला से अवैध शराब बेचते मिली, 163 बडी ग्वालटोली इंदौर निवासी रीना बाई पति मुन्ना लाल बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                            अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 13 जून 2015 को  13.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, शॉपिंग काम्पलेक्स के पास नुक्कव खाली जगह एबी रोड के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मानिकपुर कुम्भारबाड परेरा 4 बेस्ट मुंबई निवासी दीनानाथ पिता सीताराम पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक 315 बोर का देद्गाीकट्‌टा मय दो जिंदा कारतूस के जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 


इन्दौर 14 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पद्गिचम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 53 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                     04 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015- इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                      26 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015-इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जून 2015 को 26 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 111 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।


                                                          अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 13 जून 2015 को 10.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सागोर रोड करवासा फांटा ग्राम सलमपुर बेटना से अवैध शराब बेचते मिलें, सीसी पावर पीथमपुर धार निवासी मुस्ताक पिता छोटे खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 06 हजार रूपये कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
  पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 13 जून 2015 को 20.55 बजे व्यास मेडिकल के सामने श्याम विलास से अवैध शराब बेचते मिलें, पोस्ट आफिस के पीछे किद्गानगंज निवासी टोनू उर्फ करण पिता रमेद्गा कौद्गाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 जून 2015-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 13 जून 2015 को  11.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बालाजी मंदिर के सामने सागोर रोड बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गणेद्गानगर मस्जिद के पीछे घाटा बिल्लोद बेटमा निवासी आरिफ उर्फ घीसा पिता शरीफ पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से धारिया जप्त किया गया। 

जीतू यादव हत्याकाण्ड का 20 हजार रूपयें का इनामी फरारी बदमाश गिरफ्‌तार


इन्दौर 13 जून 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि  पुलिस थाना अन्नपूर्णा के अप.क्रं 146/15 धारा 307, 302, 120-बी, 34 भादवि तथा 25/27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण का फरार आरोपी इरफान पिता इफ्‌तेखार खां निवासी 4/6 निहालपुरा इन्दौर को गिरफ्‌तार करने में इन्दौर पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि फरार आरोपी इरफान की गिरफ्‌तारी हेतु रूपयें 20000/- की ईनाम की घोषणा की गई थी।
    जीतू यादव की हत्या की साजिश शाकिर के द्वारा रची गई थी, आरोपी इरफान का भाई इमरान शाकिर की गैंग में शामिल था तथा घटना दिनांक को मृतक जीतू यादव की सारी लोकेशन इमरान ही दे रहा था। आरोपी इरफान को आशंका थी की जीतू यादव की गैंग उसके भाई इमरान की हत्या न कर दे, इसलिये आरोपी इरफान द्वारा अपने भाई इमरान के साथ मिलकर जीतू यादव की हत्या की साजिश में सहयोग किया था। इसके लिये इरफान ने सुनियोजित तरीके से फरारी के दौरान पैसों की व्यवस्था के लिये स्वयं की आर-1-5 बाईक बेचने की तैयारी कररखी थी, जो उसने 20 हजार रूपयें मे बेच दी थी।
जीतू यादव की हत्या की घटना के बाद आरोपी स्थानीय सहयोग से अपनी बाईक से धार रोड़ से फरार होकर बदनावर गया था, जहां अपने नशे व गांजे की लत की पूर्ति के लिये पुनः इन्दौर धार रोड़ स्थित अस्पताल में आया व खजराना में एक रात गुजार कर पुलिस कार्यवाही को भांपने लगा। इसके बाद इन्दौर से फरार होकर जावरा, रतलाम, दिल्ली एवं हरियाणा की विभिन्न दरगाहों  में घूमता फिरता रहा। फरारी के दौरान पैसों की व्यवस्था नहीं होने से इरफान रूपयों की व्यवस्था एवं नशापूर्ति हेतु इन्दौर के आउटर एरिया में देखा गया, जहां मुखबिर की सूचना पर उसे सिरपुर क्षेत्र से तालाब के पास घेराबंदी की गई तो भागने की कोशिद्गा में कीचड़ में फंसा और पुलिस टीम ने उसे गिरफ्‌तार कर लिया। आरोपी इरफान से घटना दिनांक को प्रयुक्त की गई पिस्टल के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
    उल्लेखनीय है कि हाल ही में फरार आरोपी इरफान पिता इफ्‌तेखार खां की गिरफ्‌तारी पर रूपयें 20000- के ईनाम की घोषणा की गई थी, जिसे इन्दौर पुलिस ने गिरफ्‌तार कर लिया।

Saturday, June 13, 2015

महूं पुलिस द्वारा भी दो वाहन चोर गिरफ्‌तार, चार मोटर सायकलें बरामद

इन्दौर 13 जून 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इन्दौर शहर में अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के  के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती एवं अति. पुलिसअधीक्षक महूं श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना महूं द्वारा वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
        आज दिनांक 13.06.15 को पुलिस थाना महूं की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत से पंकज पिता कन्हैयालाल चौहान (30) निवासी फकीर मोहल्ला, आयशर चौराहा सेक्टर नं.1 पीथमपुर जिला धार तथा मोहसीन पिता बशीर अहमद (21) निवासी सारवन मोहल्ला महूं को पकड़ा, जिनसे चोरी को चार मोटर सायकलें बरामद की गई है। उक्त मोटर सायकलें थाना के अप.कं्र. 169/15336/15, 349/15 धारा 379 भादवि के तथा सिलसिला नं. 6/15 धारा 41(2)102 सीआरपीसी, 379 भादवि के अन्तर्गत चोरी की है, जिनको आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, इनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों व उनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
       उक्त वाहन चोरों को पकड़ने में थाना प्रभारी महूं श्री अशोक तिवारी के नेतृत्व में आरक्षक हितेष, रामेश्वर तथा गोपाल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

वाहन चोरी करने वाले कंजर गिरोह के दो आरोपी, 2 मोटर सायकलें सहित गिरफ्‌तार,

इन्दौर 13 जून 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इन्दौर शहर में अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के  के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेद्गा सहाय के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री विपुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस थाना एमआईजी द्वारा वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
            आज दिनांक 13.06.15 को इलाका भ्रमण के दौरान पुलिस एमआईजी की टीम ने संदिग्धदिखें दो लोगों कों पकड़ा इनसे पूछताछ की तो इन्होने अपना नाम किरपाल उर्फ भूरा पिता इन्दूसिंह (20) निवासी ग्राम पीलरवा सोनकच्छ जिला देवास तथा श्रीवास्तव पिता राजमल हाड़ा (25) निवासी ग्राम पीलरवा सोनकच्छ जिला देवास बताया। पुलिस को इनके कब्जे से चोरी की दो मोटर सायकलें तथा एक चाकू मिला जिसे साथ में रखकर ये क्षेत्र में चोरी के लिये रैकी कर रहे थे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्‌तार, इनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
        उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी एमआईजी एम.ए. सय्‌यद, सउनि जी.एस. गौर, प्रआर. 737 राजू मंहत, आर. 2172 परसराम तथा  आर. 2864 कृष्णकुमार, का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 13 जून 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इन्दौर शहर में अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के  के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेद्गा सहाय के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री विपुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस थाना एमआईजी द्वारा अवैध हथियार बेचने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
          दिनांक 12.06.15 को रात्रि में चैंकिंग के दौरान पुलिस थाना एमआईजी की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं की श्रीनगर कांकड़ में भेरूबाबा मंदिर के पासएक व्यक्ति एक देशी रिवाल्वर बेचने की फिराक में घूम रहा है, तो उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राहक बनकर चालू हालत में देशी रिवाल्वर लिये घूम रहे आरोपी को पकड़ा जिसने अपना नाम गौरव पिता बंशीलाल वर्मा (20) निवासी ग्राम भीलखेड़ी थाना सागौर जिला धार बताया, जिसे पुलिस ने मय हथियार के गिरफ्‌तार किया गया है।
        पुलिस टीम को एक ओर सूचना प्राप्त हुई कि दीपिका स्कूल के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति देशी पिस्टल लिये घूम रहा है, जिसे मौके पर दबिश देकर पकड़ा, जिसने पूछताछ मे अपना नाम हेमंत पिता बाबूलाल सिरसिया (20) निवासी 354 लाला का बगीचा बताया, जिसे पुलिस ने मय हथियार के गिरफ्‌तार किया गया हैं।
       इसी प्रकार शापिंग कॉम्पलेक्स ए.बी. रोड़ के पास से मुखबिर की सूचना के आधार पर दीनानाथ पिता सीताराम पाल (39) निवासी ग्राम आकोपुर थाना निवढिया जिला जौनपुर (उ.प्र) को पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से एक देशी कट्‌टा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस के बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों से हथियारों की खरीद फरोखत आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
      पुलिस द्वारा तीनोंआरोपियों को गिरफ्‌तार कर, इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
     उक्त आरोपियों कों पकड़ने में थाना प्रभारी एमआईजी एम.ए. सय्‌यद, सउनि राधेश्याम यादव, सउनि राजेश सोहनी, सउनि संतोष तिवारी, प्रआर. 737 राजू मंहत, प्रआर. 112 सुरेश यादव, आर. 2172 परसराम, 2864 कृष्णकुमार, 3824 राजकुमार तथा आर. 93 संजय तिवारी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 164 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 13 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 73 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                          04 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            17 गैर जमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जून 2015 को 17 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाद्गाों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                   जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को 22.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, संजीवनी नगर खजराना से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें, मगन पिता चुन्नीलाल, विनय प्रकाद्गा पिता गंगाराम तथा मुकेद्गा पिता मोजीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 690 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को 19.40 बजे तीन इमली चौराहा तौलकांटा के पास से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले रफीक का मकान काली टंकी के पास पवनपुरी कॉलोनी पालदा इंदौर निवासी बाबू पिता मांगीलाल मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से350 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को 22.25 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजाराम होटल के सामने देवास नाका से अवैध शराब बेचते मिलें, 83 एएस-4 स्कीम नंबर 78 इंदौर निवासी प्रद्गाांत पिता रोद्गान लाल शर्मा  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 968 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को 14.20 बजे धर्मद्गााला श्यामाचरण शुक्ल नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, यही के रहने वाले कपिल पिता छितर बामने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 968 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को 13.30 बजे नरवल भानगढ भांगिया इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, भानगढ चौराहा इंदौर निवासी द्गिावनारायण पिता बालूराम जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को 21.10 बजे विश्रांत चौराहा इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, 3/7 पुरानी जीवन की फेल इंदौर निवासी नंदकिद्गाोर पिता बैरवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                              अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 3.10 बजे, दरगाह रोड टम्पोस्टेण्ड खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 80 हीनाकॉलोनी खजराना इंदौर निवासी रईस उर्फ घोडा पिता मोह. रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
      पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को 12.30 बजे, बम्होरी पुल के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 128/5 नंदानगर इंदौर निवासी राजकुमार पिता मनोहरलाल कोष्ठी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।



इन्दौर 13 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पद्गिचम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 91 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                           11 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2015- इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत सेघूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               33 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2015-इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जून 2015 को 33 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 115 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                             जुआ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2015- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को 11.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, शुक्ला का खेत राजमोहल्ला हरिजन कॉलोनी इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले पप्पू काला पिता श्यामलाल यादव तथा रजत पिता देवीलाल बोयत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्तेबरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                         आम रोड़ पर शराब पीते 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2015-पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मच्छी बाजार देद्गाी कलाली के सामने से अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते मिलें 228/4 आदर्द्गा इंद्रा नगर इंदौर निवासी सुमित पिता मनाहेर तथा यही के रहने वाले संदीप पिता मदनलाल को पकडा गया।
       पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को, सिरपुर कलाली के पास इंदौर से अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते मिलें हाट चौकी रतलाम हाल नाले पार गीता नगर इंदौर निवासी मुस्तकीन पिता कल्लू तथा 216 जय श्री नगर इंदौर निवासी संजू पिता किद्गाोर जगताप को पकडा गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 जून 2015-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 जून 2015 को 22.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परआकाद्गा नगर तारा सिकलीगर के घर के सामने से अवैध शराब बेचते मिलें, अहीरखेडी काकड थाना राजेन्द्र नगर इंदौर निवासी रामदेव पिता मडिया बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 12, 2015

दो शातिर बदमाश और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश राहुल उर्फ हड्‌डी पिता राजा वर्मा (25) निवासी 15/2 शनि गली इन्दौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट करना, आगजनी, अवैध हथियार रखने, जुऑ, चोरी, लूट व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 22 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने तथा इसके कृत्यों से लोक शांति को खतरा उत्पन्न होने के कारण, आरोपी राहुल उर्फ हड्‌डी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी राहुल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन मेंआरोपी राहुल उर्फ हड्‌डी को पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।
              इसी प्रकार कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना महूं द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश अलकेश पिता महेन्द्र वर्मा (33) निवासी 2112 राजमोहल्ला महू को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध थाना महूं क्षेत्रान्तर्गत में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट करने, बलवा, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब विक्रय करने, गृहभेदन, चोरी, व लूट आदि के विभिन्न 30 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने तथा इसके कृत्यों से लोक शांति को खतरा उत्पन्न होने के कारण, आरोपी अलकेश के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी अलकेश को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी अलकेश वर्मा को पुलिस थाना महूं द्वारा गिरफ्‌तारकिया गया है, जिसे केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।
          इस प्रकार इन्दौर पुलिस द्वारा आज दिनांक 12 जून 2015 को कुल आठ शातिर बदमाशों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्‌तार किया गया है।



6 शातिर बदमाशों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध किया गया

इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना खजराना द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश मुन्ना उर्फ चंद्रपाल पासी पिता रामदीन पासी (35) निवासी 80 शिवबाग कालोनी खजराना इन्दौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब का विक्रय करने, लूट व डकैती की तैयारी करने आदि के विभिन्न 36 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है एवं दो बार पूर्व में जिला बदर की कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने तथा इसके कृत्यों से लोक शांति को खतरा उत्पन्न होने के कारण, आरोपी मुन्ना उर्फ चन्द्रपाल के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपीमुन्ना को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी मुन्ना उर्फ चन्द्रपाल पासी को पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है।
            पुलिस थाना महूं द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश झब्बा उर्फ अरूण पिता महेन्द्र सोनकर (38) निवासी 2112 राजमोहल्ला महूं को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध पुलिस थाना महूं में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट करने, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब विक्रय करने, गृहभेदन, चोरी, लूट, छेड़खानी व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 33 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है एवं एक बार पूर्व में जिला बदर की कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने तथा इसके कृत्यों से लोक शांति को खतरा उत्पन्न होने के कारण, आरोपी झब्बा उर्फ अरूण के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी झब्बा उर्फ अरूण को राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनके तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी झब्बा उर्फ अरूण सोनकर को पुलिस थाना महूं द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश शुभम पिता नंदलाल गुर्जर (21) निवासी 108 आदिनाथ नगर इंदौर तथा राहुल बारिक पिता मोहनलाल यादव (27) निवासी सत्यम विहार कालोनी को पकड़ा गया है। आरोपी शुभम के विरूद्ध थाना हीरानगर में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट करने, बलवा, चाकूबाजी, अवैध वसूली करने, अवैध हथियार रखने, आदि के विभिन्न 7 अपराधिक प्रकरण तथा आरोपी राहुल बारिक के विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट करने, बलवा, चाकूबाजी, अवैध वसूली करने, अवैध हथियार रखने, लूट, हत्या व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 14 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है एवं आरोपी राहुल के विरूद्ध पूर्व में वर्ष 2012 में रासुका की कार्यवाही भी की गई है फिर भी इनकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने तथा इनके कृत्यों से लोक शांतिको खतरा उत्पन्न होने के कारण, दोनों आरोपियों शुभम तथा राहुल के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा दोनों आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में दोनों आरोपी शुभम गुर्जर तथा राहुल बारिक को पुलिस थाना हीरानगर द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है।
               पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश इम्तियाज उर्फ इम्तु पिता अयाज मंसूरी (22) निवासी 20/2 रानीपुरा इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध थाना सेन्ट्रल कोतवाली में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट करने, अवैध हथियार रखने, गृहभेदन, चोरी, आदि के विभिन्न 11 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने तथा इसके कृत्यों से लोक शांति को खतरा उत्पन्न होने के कारण, आरोपी इम्तियाज उर्फ इम्तु के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून केअन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी इम्तियाज को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी इम्तियाज उर्फ इम्तु को पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है।
          इसी प्रकार कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश हेमू उर्फ हेमन्त उर्फ घोडे़वाला पिता देवीलाल यादव (28) निवासी 124/2 मुखर्जी नगर इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट करने, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब विक्रय करने, गृहभेदन, चोरी, आदि के विभिन्न 25 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने तथा इसके कृत्यों से लोक शांति को खतरा उत्पन्न होने के कारण, आरोपी हेमू उर्फ हेमन्त उर्फ घोड़ेवाला के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम.महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी हेमू उर्फ हेमन्त को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी हेमू उर्फ हेमन्त उर्फ घोड़ेवाला को पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है।
         उक्त सभी 6 बदमाशों को पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है, जिन्हे केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।







11 वर्ष से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना खजराना द्वारा आज दिनांक 12.06.15 को करीब 11 वर्षो से घर में घुसकर गाली-गलौच, मारपीट करने व नुकसानी पहुचांने के अपराध क्रं  66/2004 धारा 452, 294, 506, 427 भादवि के प्रकरण का फरार गैर जमानती वारंटी राजू पिता भेरूलाल हरिजन निवासी देवानगर हरिजन कालोनी, धीरज नगर खजराना हाल मुकाम शमशान के पीछे बिचौली मर्दाना इंदौर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पकड़ने में पुलिस थाना खजराना की टीमका महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

शराब ठेकेदार के लिये काम करने वाले 08 संदिग्ध गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा आज दिनांक 12 जून 2015 को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त मिलें निम्न आठ लोगों को पकड़ा-
1.    लखन पिता हरनाम सिंह पाल (25) नि. सांवरिया नगर एरोड्रम इंदौर
2.    बंटी पिता दीपसिंह (23) नि. लाला का बगीचा इंदौर
3.    आदर्श पिता सुभाष (20) नि. लाला का बगीचा इंदौर
4.    निर्मल पिता दीपसिंह (25) नि. लाला का बगीचा इंदौर
5.    टिंकू पिता दीपसिंह  (23) नि. लाला का बगीचा इंदौर
6.    विजय पिता महेश देसाई (23) नि. तेजपुर गड़बड़ी इंदौर
7.    राहुल पिता सुखराम (22) नि. छावनी केसरबाई का बगीचा इंदौर
8.    सुनील पिता मूलचंद चौधरी (28) नि. शिवाजी नगर इंदौर

              पुलिस को इनके संबंध में सूचना मिल रही थी कि ये अकारण लोगों को परेशान करते है, जिन्हे उक्त सूचना के आधार पर पकड़ कर इनके काम के बारें में पूछताछ की गई तो उन्होनें बताया कि हम लोग शराब ठेकेदार वीरेन्द्र ठाकुर के लिये काम करते है। उक्त कारणों को देखते हुए, इनकी गतिविधियां संदिग्ध पायी जाने से इन आठों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, इनके विरूद्व 151 जा.ॅ फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

अवैध शराब विक्रय करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015- कल दिनांक 11 जून 2015 को थाना प्रभारी हातोद श्री एस.एस. उचारिया एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मॉचल की ओर से मारूति कार में दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर विक्रय करने हेतु गुजरने वाले है। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी हातोद एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ग्राम धरनावदा में नाकावंदी कर मारूति जैन कार क्र. एमपी-09/एचए/9569 से अवैध शराब ले जाते हुये ग्राम मॉचल निवासी ईद्गवर पिता नारायण सरगरा (21) तथा ग्राम कुण्डा जिला प्रतापगढ उप्र. निवासी तुंगनाथ पिता त्रिलोचन प्रसाद तिवारी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 हजार रूपये कीमत की 04 पेटी प्लेन मदिरा, 03 पेटी मसाला मदिरा कुल 63 लीटर अवैध मदिरा एवं मारूति जैन कार क्र. एमपी-09/एचए/9569 जप्त की गयी।
           आरोपियों से पूंछतांछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह उक्त अवैध मदिरा को मॉचल गांव के बद्री फौजी पिता रणछोड ठाकुर की दुकान से लेकर विक्रयकरने हेतु ले जा रहे थे जिस पुलिस थाना हातोद की टीम द्वारा आरोपी बद्री फौजी पिता रणछोड ठाकुर निवासी फौजी डेरी फार्म घाटा विल्लौद को पकडा गया जिसके द्वारा उक्त दोनो व्यक्ति को मदिरा विक्रय करने हेतु देना, स्वीकार किया गया है।
        पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 160 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 12 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 101 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                          06 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 16 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                           27 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जून 2015 को 27 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                            आम रोड़ पर शराब पीते 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 जून 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते मिलें 135 तंजीम नगर खजराना इंदौर निवासी राधेध्याम पिता हेमराज चौहान तथा राजीवनगर बडला खजराना इंदौर निवासी समन्दर पिता सिद्धनाथ को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 11 जून 2015 को 18.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एसके-1 कम्पाउण्ड आईडिया ऑफिसके पास लसुडिया से अवैध शराब बेचते मिलें, यही के रहने वाले अुर्जन पिता अमर सिंह बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 12 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पद्गिचम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 79 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                08 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015- इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकरधारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                           24 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015-इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जून 2015 को 24 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 85 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                     सट्‌टे की गतिविधि लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 11 जून 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम केद्गारीपुरा, सांवेर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले बालकृष्ण उर्फ बाला पिता भागीरथ कुमावत तथा यही के रहने वाले महेद्गा उर्फ ज्ञानी तथा इद्गारत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी, सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 11 जून 2015 को 13.20 बजे गाडी अड्‌डा रोड इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले संजय पिता दयाद्गांकर सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 1480 रूपये नगदीे, सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌आ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 11 जून 2015 को 14.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुलिया के पास धारनाका महूं से अवैध शराब बेचते मिलें, पुरानी तेहसील के पास महूं गांव थाना किद्गानगंज निवासी जगदीद्गा पिता फकीरचंद बरगोंदा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                              अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 जून 2015-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 11 जून 2015 को 12.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 29-ए नगीन नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले तरूण पिता स्व. रामरतन वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्‌टा, मय दो जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपीको गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 11, 2015

पहले दिन 11329 वाहन चालकों ने किया नियमों का उल्लघंन

                     इन्दौर शहर के कुल 9 चौराहों पर बने आरएलव्हीडी सिस्टम से चालान
इन्दौर-दिनांक 11 जून 2015- पुलिस उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह, के निर्देशन में 7 प्रमुख चौराहों पर आज से आर.एल.व्ही.डी. सिस्टम के माध्यम से चालान बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नवीन 7 चौराहों पर चालान बनाने की प्रक्रिया का शुभारंभ श्री जगतनारायण जोशी, वरिष्ठ यातायात सलाहकार द्वारा चालान बनाकर किया गया।  इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विजय सिह पंवार, श्री विक्रम सिंह रधुवंशी, तथा श्री गोविन्द रावत भी उपस्थित रहें । 
          आज दिनांक को सभी 7 चौराहों पर 11329 वाहन चालकों द्वारा यातायात संकेतको का उल्लंघन किया गया।  इस सिस्टम के अन्तर्गत रेड लाईट होने पर स्टॉप लाईन क्रास करने वाले प्रत्येक वाहन के चालान बनाये जायेगे। अतः जनसामान्य से अपेक्षा की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं बेहतर यातायात बेहतर शहर बनाने में सहयोग प्रदान करें।

राजमोहल्ला में हुई सीरियल चाकूबाजी व लूट की घटना का पर्दाफाश, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा व चाकू सहित तीनों आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 11 जून 2015-पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 07.06.2015 को राजमोहल्ला हरिजन कालोनी के रोड़ पर अचार फैक्ट्री के सामने हुई सिलसिलेवार चाकूबाजी की घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियान को पता लगाकर उन्हे गिरफ्‌तार करने के निर्देश दिये गये थे।जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री नीरज चौरसिया के नेतृत्व में टीम का गठन कर, आरोपियों को पकड़ने के संबंध में आवद्गयक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त घटना में घायल फरियादी भूरेलाल पिता पूनमचंद बाघवान निवासी आर्दश इंदिरा नगर, राहुल पगारे तथा गणेश साहू जो कि मजदूर होकर, रोज की तरह काम करके साईकिल से अपने घर जा रहे थे, जिन्हे राजमोहल्ला अचार फैक्ट्री के सामने अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू से मारपीट कर प्राणघातक चोंट पहुंचाई, जिस पर पुलिस थाना छत्रीपुरा पर अप.क्रं 257/15 धारा 307, 34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
            पुलिस टीम उक्त घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिये हर पहलू पर बारिकी से जांच की तो, दिनांक 10.06.15 को थाना प्रभारी छत्रीपुरा आर.डी. कानवा को मुखबिर से सूचना मिलीं कि कुछ बदमाश प्रफुल्ल टाकिज के पास शुक्लाजी के खेत में नशापत्ता कर रहे है, जिनमें उक्त घटना के आरोपी भी हो सकते है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबंदी कर यहां से आरोपी पम्मू उर्फ शुभमपिता शंकरलाल गदेले (19) निवासी 11/2 बियाबानी धार रोड़ को पकड़ा, जिससे पूछताछ करने पर, उसने अपने अन्य साथी अंकित व दीप्तेस के साथ राजमोहल्ला में चाकूबाजी की घटना एवं लूटपाट करना स्वीकार किया। आरोपी पम्मू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर, इसकी निशानदेही पर आरोपी दीप्तेस पिता कमल करोसिया (22) निवासी 37 बंगाली चौराहा इंदौर को पकड़ा जाकर, इससे भी घटना में प्रयुक्त चाकू व एक्टिवा गाड़ी क्रं एमपी-09 एसआर-7220 जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया। प्रकरण का तीसरा फरार आरोपी की तलाश करते नहीं मिला जिसके संबंध में सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अंकित अर्जुनपुरा मल्टी लालबाग के सामने खड़ा होकर फरार होकर कहीं जाने के लिये वाहन के इंतजार में खड़ा है, तो तत्काल पुलिस थाना छत्रीपुरा की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर, घेराबंदी की तो आरोपी अंकित गिरफ्‌तारी से बचने के लिये कर्बला पुल की रैलिंग से नीचे कूद गया जिसके पीछे आरक्षक लक्ष्मीकांत अवस्थी भी कूदा व उसे धरदबोचा। इससे पूछताछ करने पर इसने अपना नाम अंकित पिता ताराचंद्र बड़के निवासी रविदासपुरा इंदौर बताया, जिसे गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से भी घटनामें प्रयुक्त घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। इस प्रकार उक्त सिलसिलेवार चाकूबाजी की घटना के आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, घटना में  प्रयुक्त हथियार व वाहन को जप्त किया गया है, लूट के 10,000 रूपयें के संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है।
            इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री आर.डी. कानवा, सउनि डी.एन. पाण्डे, सउनि एसबीएस कुशवाह, आर. 2932 लक्ष्मीकांत अवस्थी तथा आर. 3102 दिनेश चन्द्रवंशी का  महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।



हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्‌तार, घटना में प्रयुक्त देशी कट्‌टा बरामद

इन्दौर-दिनांक 11 जून 2015-पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.04.2015 को रात्रि 01.00 बजे छोटा बांगड़दा रोड़ पर फरियादी अभिषेक रघुवंशी पिता देवीसिंह रघुवंशी निवासी रघुवंशी कालोनी इंदौर का रास्ता रोककर आरोपियों लालू उर्फ इंदरसिंह पिता जसवंत सिंह रघुवंशी (29) निवासी ग्राम भमौरी ताल थाना शडौरा जिला अशोक नगर हाल शुभम पैलस इन्दौर व इसके अन्य साथी संतोष राय द्वारा विवाद पर मारपीट कर किसीहथियार से गाली चलाकर प्राणघातक हमला किया था। जिस पर थाना एरोड्रम पर अप.क्रं. 251/15 धारा 307, 323, 294, 506,427, 34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
            घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदशन में पुलिस द्वारा प्रकरण के एक आरोपी संतोष राय को पूर्व में गिरफ्‌तार किया गया है, जो जेल में है। प्रकरण का दूसरा आरोपी लालू उर्फ इंदरसिंह घटना दिनांक से ही फरार था, जिसे पकड़ने के लिये पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किये जा रहे थे, जिसमें आज दिनांक को सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा आरोपी लालू को गिरफ्‌तार किया गया है व उसके घर से घटना में प्रयुक्त देशी कट्‌टा भी बरामद किया गया है। आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ जारी है।
        आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री कन्हैयालाल दांगी ,सउनि पठान तथा एरोड्रम पुलिस टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

''फरार ईनामी बदमाशगिरफ्तार, मानपुर पुलिस को मिली सफलता''

इन्दौर-दिनांक 11 जून 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री डी कल्याण चक्रवर्ती द्वारा फरार ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिये विशेष मुहिम चलाने के लिये निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू, श्री अरविन्द तिवारी द्वारा सभी थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिसके पालन में थाना प्रभारी मानपुर फतेह बहादुर सिंह द्वारा एक टीम गठित कर ईनामी बदमाशों की धर-पकड के प्रयास किये गये। आज दिनांक 11.06.2015 को सूचना मिली कि थाना राजेन्द्र नगर का वर्ष 2010 में फरार ईनामी बदमाश अजय उर्फ अज्जू पिता मोतीलाल सोनकर (35) निवासी राम रहीम कालोनी राऊ का अपने साथी भूपेन्द्र यादव निवासी यादव मोहल्ला ठीकरी के साथ धामनोद की तरफ जा रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबन्दी कर बदमाश अजय उर्फ अज्जू सोनकर को पकडने में सफलता प्राप्त की आरोपी के पास तलाशी में एक खटकेदार चाकू मिलने पर उसके विरूद्ध थाना मानपुर में अप0क्रं0 195/2015 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।
             आरोपी अजय उर्फ अज्जूसोनकर ने दिनांक 05.09.2010 की रात में 08:15 बजे यश ढाबा एबी रोड राऊ में घूरने की बात को लेकर फरियादी राजेश पिता पुरूषोत्तम पाटीदार निवासी राऊ को चाकू से मारपीट कर प्राण घातक चोटें पहुॅचाई थी। इस घटना के संबंध में आरोपी अजय उर्फ अज्जू सोनकर के विरूद्ध थाना राजेन्द्र में अप0क्रं0 521/2010 धारा 307,294 34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। इस प्रकरण में आरोपी अजय उर्फ अज्जू वर्ष 2010 से फरार था। आरोपी के ऊपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इन्दौर द्वारा 2000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। बदमाश अजय उर्फ अज्जू सोनकर एक आदतन अपराधी है, इसके विरूद्ध जिला इन्दौर एवं जिला खरगोन में 11 अपराध कायम है, जिसमें पुलिस थाना राजेन्द्र नगर में जुऑ, आर्म्स एक्ट, चोरी, घर में घुसकर मारपीट गाली-गलौच करने व हत्या के प्रयास आदि के 07 अपराध, पुलिस थाना सिमरोल में हत्या का एक अपराध तथा जिला खरगोन के पुलिस थाना बड़वाह में झगड़े मारपीट, आर्म्स एक्ट व हत्या के तीन अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी अजय पूर्व में कुखयात बदमाश कालूभाट उर्फ मनोहर बागडी पिता त्रिलोकचन्द्र बागडी (भाट) निवासी भाट मोहल्ला रावजी बाजार की इन्दौर खण्डवामार्ग सिमरोल में वर्ष 2002 में हुई हत्या में शामिल रहा है। वर्ष 2003 में इसे अतिरिक्त सत्र न्यायालय महू द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। बदमाश फरारी अवधि में ग्वालियर में रह रहा था, जिसे आज दिनांक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। 
            उक्त बदमाश को पकडने में थाना प्रभारी मानपुर श्री फतेह बहादुर सिंह के नेतृत्व में सउनि सीताराम रावत, आर. 2324 राजेन्द्र उपाध्याय, आर. 1848 गुरूदेव सिंह तथा आर. 2442 प्रवीण सिंह मण्डलोई का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह ने पूरी टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।


दो शातिर बदमाशों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध किया गया

इन्दौर-दिनांक 11 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश करण पिता भग्गू उर्फ भगवान वाकोडे़ (24) निवासी ब्लाक नं. सी-62 पंचशील नगर इन्दौर के विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में मारपीट, लड़ाई-झगड़े, अवैध हथियार रखने, चोरी, हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 11 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने तथा इसके कृत्यों से लोक शांति को खतरा उत्पन्न होने के कारण, आरोपी करण के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी करण को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी करण पिता भग्गूवाकोडे़ को पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है।
            इसी प्रकार कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश कल्लू उर्फ जगदीद्गा पिता बद्रीलाल राठौर (42) निवासी 69 बाराभाई कालोनी इन्दौर के विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में मारपीट, लड़ाई-झगड़े, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब विक्रय करने, जुऑ, हत्या व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 34 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने तथा इसके कृत्यों से लोक शांति को खतरा उत्पन्न होने के कारण, आरोपी कल्लू उर्फ जगदीश के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी कल्लू उर्फ जगदीश को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी कल्लू उर्फ जगदीश पिता बद्रीलाल राठौर को पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है।
       उक्त दोनों बदमाशों को पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है, जिन्हे केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।