इन्दौर - दिनांक ०८ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५७ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५७ गिरफ्तारी व १६० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Wednesday, December 8, 2010
अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को २१.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवास नाका इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये मिले संजय नगर इंदौर निवासी वीरू उर्फ वीरेन्द्र पिता कमल सोलंकी, स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी ओमवीर पिता षिवकुमार (२४) तथा सन्जूपाल पिता नाथूराम पाल (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४०० रूपये कीमत की ७८ क्वाटर देषी शराब तथा २० बॉटल बियर बरामद की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को १२.३० बजे ६४१ भागीरथपुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रतनलाल पिता धन्नालाल (६२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५००० रूपये कीमत की १०० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ०३ युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को १६.४५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर छावनी चौराहा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले आर.एन.टी. मार्ग इंदौर निवासी लतीफ तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे मार्डन चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १४५ नरवल सांवेर रोड इंदौर निवासी अषोक पिता सचिन (४३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २००० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अहिरखेडी इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता रामू मराठा (१९), गायत्री नगर इंदौर निवासी युवराज पिता नाथूराम पाटिल (५०) तथा देवेन्द्र नगर इंदौर निवासी गोविन्द पिता राजू डामोर (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ छुरे तथा १ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को ११.०० बजे नेहरू नगर रोड नं. ९ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सोमनाथ की चाल इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता रामनारायण बोरासी (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
इसी प्रकार पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को १५.२५ बजे चोईथराम मण्डी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तेजपुर गडबडी इंदौर निवासी राजू पिता जगन्नाथ (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Tuesday, December 7, 2010
पुलिस संयोगितागंज द्वारा चोर गिरोह का पर्दाफाष, सात शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी का २.५ लाख रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद, नकबजनो ने १० से अधिक नकबजनी की वारदात करना कबूला
इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि शहर में बढती हुई चोरी की रोकथाम हेतु दिषानिर्देष जारी किये गये थे । नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी संयोगितागंज अनिलसिंह राठौर एवं उनकी टीम के उपनिरीक्षक एसबी शर्मा, आर. शेरसिंह, योगेन्द्र तथा जितेन्द्र द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार प्रेम पिता मिठ्ठूलाल कुषवाह निवासी नेमावर, दिनेष उर्फ राजू पिता सीताराम निवासी राहुल गांधीनगर इन्दौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो इन्होने अपने साथी राकेष, पिरू, सुरेष, गगन तथा जीतू के साथ मिलकर इन्दौर शहर व जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रो के घरो में ताला तोडकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। उक्त गिरोह में से आरोपी दिनेष, प्रेम और राकेष ने मिलकर लगातार पिछले तीन सालो से चोरी की वारदात करना बताया तथा बाद में अपने साथ पीरू, सुरेष, गगन तथा जीतू को अपने गिरोह में शामिल किया। आरोपियो ने चोरी का माल कुछ अपने घर तथा कुछ रिष्तेदारो के घर और अन्य दुकानो पर बेच देना बताया।
पुलिस संयोगितागंज द्वारा उपरोक्त सभी आरोपीगण १. प्रेम पिता मिठ्ठूलाल कुषवाह (२६) निवासी छोटी लखानी नेमावर रोड इंदौर, २. दिनेष उर्फ राजू पिता मदनलाल भील (२०) निवासी राहुल गांधीनगर इन्दौर, ३. राकेष पिता रामकिषोर वर्मा (२२) निवासी दुर्गानगर पाल्दा इंदौर, ४. पीरू पिता रसीद (२२) निवासी मनावर, ५. सुरेष पिता जगदीष बंजारा (२१) निवासी राहुल गांधीनगर इंदौर, ६. गगन पिता इंद्रजीत सतसंगी (१८) निवासी ९३ श्रीयंत नगर खंडवानाका इंदौर तथा ७. जीतू उर्फ रोहित पिता निरंजन वर्मा (२१) निवासी पिपल्या राव इंद्रपुरी इंदौर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उक्त आरोपीगणो ने थाना संयोगितागंज के ८ अपराधो की थाना भंवरकुऑ की १ तथा थाना एरोड्रम की १ वारदाते कबूली है। आरोपीगणो से १३ गैस सिलेण्डर, २ सायकलें व सोने चांदी के आभूषणो में सोने की झुमकी, कान के टॉप्स, सोने की चूडिया, चांदी की चैन, चांदी की पायजेब, चांदी का कमरबंद, चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी एवं सीडी प्लेयर, कैमरा व अन्य सामान सहित करीब २.५ लाख रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आरोपीगण थाना संयोगितागंज एवं भवरकुऑ क्षेत्र के निवासी होकर घटना कर वापस अपने घर चले जाते थे। इनके विरूद्व पूर्व से कोई अपराधिक रिकार्ड नही होने से इनको तलाषा जाना बडा कठिन कार्य था। पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त सभी आरोपीगणो को गिरफ्तार कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
क्रिकेट के सट्टे में लिप्त ०३ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा आज दिनांक ०७ दिसम्बर २०१० को करीब १६.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर ४१५/६ नेहरू नगर इंदौर से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही ४१५/६ नेहरूनगर इंदौर निवासी मुकेष पिता दत्तू मराठा, २. ४४९/६ नेहरूनगर इंदौर निवासी पंकज पिता ओमप्रकाष तिवारी तथा चिन्टू पिता बिहारीलाल महाजन को पकडा।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन्होने बताया कि यह भारत तथा न्यूजीलैण्ड द्वारा खेले जा रहे क्रिकेट मैच के ऊपर सट्टा ले रहे थे। पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपी ४१५/६ नेहरूनगर इंदौर निवासी मुकेष पिता दत्तू मराठा, २. ४४९/६ नेहरूनगर इंदौर निवासी पंकज पिता ओमप्रकाष तिवारी तथा चिन्टू पिता बिहारीलाल महाजन के विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर इन्हे गिरफ्तार इनके कब्जे से ७५ हजार ८५ रूपये नगदी व सट्टा उपकरण बरामद किये गये ।
Labels:
सट्टा
लाईफ लाईन अस्पताल से सीसी टीवी कैमरा तथा टूल कीट चुराने वाला बदमाष गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि पुलिस थाना एमआयजी क्षेत्रांतर्गत स्थित लाईफ लाईन अस्पताल से दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० को कोई अज्ञात व्यक्ति फरियादी राकेष पिता हीरालाल पाल (३२) निवासी ४७९ अमरटेकरी विकासनगर इंदौर का एक कपडे का बैग काले रंग का जिसमें कि ४ सीसी टीवी कैमरा, ड्रील मषीन, एक मल्टी मीटर टूल कीट रखे थे मौका पाकर चुरा ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना एलआयजी पर अपराध धारा ३७९ भादवि के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही थी।
नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिंह के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव तथा उनकी टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अर्जुन नगर उज्जैन रोड निवासी अकरम पिता अनीस खान (१८) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी के साथ उक्त चोरी करना किया। पुलिस एलआयजी द्वारा आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से ४ सीसी टीवी, एक टूल मषीन, १४ कंटेनर टूल बॉक्स बरामद कर लिये गये है तथा प्रकरण में विवेचना करते हुये इसके अन्य साथी की तलाष की जा रही है जिसके मिलने पर और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते दो आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को २१.३० बजे थाना एलआयजी क्षेत्रांतर्गत भमोरी पुलिया के पास घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते तथा ऑटोरिक्षा में गैस भरते हुए ३३५/१२ छोटी भमोरी इंदौर निवासी जयबाबू पिता कन्हैयालाल (२८) तथा महेष पिता साहबलाल (३७) को पकडा गया।
पुलिस एमआयजी द्वारा इनके कब्जे से ०२ गैस सिलेण्डर, ०१ रेग्युलेटर तथा ऑटो रिक्षा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
०७ आदतन ४१ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा ४१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
२८ गिरफ्तारी व १४५ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २८ गिरफ्तारी व १४५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २८ गिरफ्तारी व १४५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए महिला सहित ०५ गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदलालपुरा चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये मिले ७७३ भागीरथपुरा इंदौर निवासी महेष पिता बाबूलाल (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की २० क्वाटर शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को ११.३० बजे माणिकबाग इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले हरीजन कॉलोनी इंदौर निवासी रघुवीर पिता कालू यादव (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८४० रूपये कीमत की १२ बॉटल बीयर बरामद की गई।
पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १०.०० बजे रिंगरोड केलू का ढाबा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले २२ सी सेक्टर मयूर नगर इंदौर निवासी संतूर उर्फ सतीष (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की एक पेटी मसाला शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १२.५५ बजे षिव सिटी के पीछे पाटलियापुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मुकेष पिता प्रेमचंद मराठा (२०) तथा राऊ इंदौर निवासी लीलाबाई पति नंदकिषोर (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११०० रूपये कीमत की २० क्वाटर तथा ५ लीटर देषी कच्ची बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २८ युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १६.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सोलंकी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सुरेन्द्र, ओमप्रकाष, राजेष, भारत, लक्ष्मण तथा मुकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० हजार ३७० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १९.०० बजे भोई मोहल्ला इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, भोला, संजू, महेष, विनोद, जितू, अतुल, अनिल, बाबूराव, प्रेमकुमार, सतीष, पप्पू तथा अष्विनी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को २२.४० बजे संजय गांधी कॉलोनी महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले किषोर, मुकेष, प्रकाष तथा ओमप्रकाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे बरगुण्डा मोहल्ला देपालपुर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, राजेष तथा नाथू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १५.२० बजे सेन्ट्रल बैंक के सामने वाय एन रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ग्राम निटियाखेडी खाचरोद जिला उज्जैन निवासी नंदकिषोर पिता रामनारायण जाट को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २६०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १८.१५ बजे मंगल नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १९१ राजरानी बाग इंदौर निवासी गजानंद पिता मांगीलाल (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआयजी थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बेकरी गली इंदौर निवासी कल्लू पिता षिवप्रसाद (४०), रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी नितीन पिता किषन (२०) तथा आकाष पिता ओमकार (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०६ दिसम्बर २०१० को १८.२० बजे गोविंद कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही १३२ गोविंद कॉलोनी इंदौर निवासी नितीन पिता मुकेष (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
इसी प्रकार पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को ११.३० बजे मन्डी के पास बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम रावत निवासी जानवाकर पिता थीमसिंह पारदी (३०) तथा ग्राम अटावदा निवासी इंदर पिता जगदीष बलाई (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार तथा एक छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Monday, December 6, 2010
वाहन चैकिंग के दौरान चार शातिर अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के चार वाहन बरामद
इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिंह के निर्देषन में थाना प्रभारी लसूडिया विजयषंकर द्विवेदी के मार्गदर्षन में पुलिस थाना लसूडिया के सहायक उपनिरीक्षक बी.आर. प्रजापत, प्रआर. कैलाष मिश्रा, आर. आषाराम, विजयसिंह तथा गोरखनाथ की टीम द्वारा आज दिनांक ०६ दिसम्बर को देवास नाका इन्दौर से वाहन चैकिंग के दौरान १. राहुल पिता सचिदानन्द साही (२४) निवासी इंदिरानगर गायत्री मंदिर के पीछे ठाणा मुबंई हाल मुकाम भुवन्स स्कूल के सामने निपानिया पेराडाईज कॉलोनी रूम नं. २१ इंदौर, २. राहुल पिता अजीत मिश्रा (२०) निवासी राठी ग्राम थाना जाले जिला दरभंगा बिहार हाल मुकाम भुवन्स स्कूल के सामने निपानिया पेराडाईज कॉलोनी रूम नं. २१ इंदौर ३. विष्णु पिता श्रीराम चौहान (२७) निवासी ग्राम राममंदिर रोड इटावा उत्तरप्रदेष हाल मुकाम कैलाष कबाडी की दुकान के पास देवास, ४. तेजकरण पिता शंकरलाल मालवीय (२५) निवासी ५२ राहुल गांधीनगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस लसूडिया द्वारा इनके कब्जे से बिना नंबर का एक ट्रक, एक आयषर, एक महिन्द्रा पिकअप तथा एक स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी राहुल पिता सचिदानन्द साही अपने साथियो के साथ चार पहिया वाहनो की चोरी कर अपने साथियो से मिलकर इनके नकली दस्तावेज तैयार कर मध्यप्रदेष, उत्तरप्रदेष आदि स्थानो से चुराये गये वाहन महाराष्ट्र, बिहार आदि प्रांतो में कम दामो पर तथा महाराष्ट्र, बिहार से चुराये गये वाहनो को मध्यप्रदेष व उत्तरप्रदेष में कम दामो पर बेच दिया करते है।
उपरोक्त गैंग चार ग्रुप में काम करती है, एक ग्रुप वाहन की चाबिया तैयार करता है, दूसरा ग्रुप वाहन की चोरी करता है उसके बाद तीसरा ग्रुप चुराये गये वाहन को अपने साथियो के साथ ठिकाने लगाता था तथा चौथा ग्रुप चुराये गये वाहनो के दस्तावेज तैयार कर बिकवा देता है । इस ग्रुप का मास्टरमांईड सॉफ्टवेयर इंजिनियर है जो इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को भी खत्म कर उसकी चाबियॉ बनाकर गाडिया उठवा देता है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि यह गैंग गाडियो की डिलेवरी देने वाली है पुलिस द्वारा इनकी शेष गैंग के सदस्यो के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पुलिस लसूडिया द्वारा जप्त वाहनो के इंजिन नंबर तथा चेसिस नंबर के आधार पर गाडियो के मालिको का पता लगाया जा रहा है तथा इनके शेष साथियो की सरगर्मी से तलाष की जा रही है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
क्विक हील की लैपटॉप ट्रैकर सर्विस का शुभारम्भ, म.प्र. में इन्दौर पहला शहर
इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०-लैपटॉप के खो जाने अथवा चोरी हो जाने वाली परेषानी से अब मुक्ति मिल पाना संभव है। क्विक हील द्वारा विकसित इस सर्विस का शुभारम्भ आई.जी.पी. श्री संजय राणा ने दिनांक ०६.१२.२०१० को इन्दौर में लांच किया। इस अवसर पर कम्पनी के कोर्प कम्यु हेड एम.जे. श्रीकान्त भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि क्विक हील देष की अग्रणी एन्टी वाइरस बनाने वाली कम्पनी है। मध्यप्रदेष में इन्दौर ऐसा पहला शहर है जहॉ पर यह सुविधा लांच की गई है।
इस सुविधा के माध्यम से लैपटॉप उपभोक्ता अब आसानी से चोरी/खोये हुए लैपटॉप को ढूॅढ सकेगा साथ ही यह सुविधा पुलिस विभाग के लिए भी अचूक साबित होगी। क्विक हील ने इस सर्विस को अपने कॉर्पोरेट सोषल रेस्पॉसिंबिलिटी के तहत् लांच किया है यह सर्विस पूर्णतया निःषुल्क है। इस सुविधा को सभी लैपटॉप उपभोक्ता इस्तेमाल कर सकते है, भले ही वो क्विक हील के ग्राहक हो या नही।
शुभारम्भ के बाद आई.जी.पी. श्री संजय राणा ने क्विक हील कम्पनी की तारीफ करते हुए उन्हे पुलिस प्रषासन के लिए उपयोगी बताते हुए इस सर्विस को लांच करने के लिए धन्यवाद दिया। लैपटॉप उपभोक्ता को अपनी मषीन कि '' मैक आई डी'' क्विक हील द्वारा विकसित साईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू ट्रेक माय लैपटॉप. नेट (ूूूण्जतंबाउंलसमचजवण्दमज) पर रजिस्टर करनी पडेगी। यदि वही लैपटॉप कही खो जाता है अथवा चोरी हो जाता है तो इस सर्विस से लैपटॉप की लोकेषन ट्रैक की जा सकती है, इसी जानकारी के माध्यम से पुलिस भी लोकेषन पर पहुॅचकर लैपटॉप का कब्जा ले सकती है।
इस सर्विस के बारे में जानकारी देते हुए प्रबन्ध निदेषक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कैलाष काटकर ने कहा ''यह सुविधा आमजन के साथ पुलिस के लिए अत्यन्त कारगार साबत होगी। लैपटॉप चोरी अथवा खो जाने पर ऐसी कोई ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध न होने पर उपभोक्ता को बेहद निराष होना पडता था। क्विक हील का यह प्रयास उन्हे जरूर राहत पहुॅचायेगा। हम इस माध्यम को और सटीक बनाने के लिए प्रयासरत है।''
निदेषक एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी संजय काटकर ने बताया यह सर्विस तीन तरह से उपयोगी रहेगी। एक तो चोरी हुए लैपटॉप को ट्रैक कर पाने में सक्षम, दूसरा पुलिस प्रषासन को लैपटॉप तक पहुॅचा सकने मे सक्षम और तीसरा और मुख्य बिन्दु यह है कि आने वाले समय में सेकण्ड हैण्ड लैपटॉप का मार्केट बढेगा तब इस सुविधा से उपभोक्ता यह जान पाएॅगे कि जो लैपटॉप वह खरीद रहे है-कही वह चोरी का तो नही है।
इस लांचिग के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक झोन इन्दौर झोन श्री संजय राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेषचंद जैन, ज्येष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा उपस्थित रहे।
Labels:
समाचार
१६ आदतन १६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १६ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
१ फरारी, १५ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ फरारी, १५ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ फरारी, १५ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए १० गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्द नगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये मिले बाणगंगा नाका इंदौर निवासी जीतू पिता विक्रमसिंह ठाकुर (२५), २२० कुम्हारखेडी इंदौर निवासी अनिल पिता षिवादयाल (२६) तथा गोविन्द नगर खारचा इंदौर निवासी कालू पिता रमेष लोहार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४०० रूपये कीमत की ६० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को २२.५० बजे मच्छीबाजार चौराहा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले लाबरिया भैरू झोपडपट्टी इंदौर निवासी रितेष पिता सुरेष (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २ हजार रूपये कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १९.३० बजे प्रिंस ढाबा बायपास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ९/७ बजरंग नगर इंदौर निवासी दिलीप पिता शेखावत कदम (५३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १४.१० बजे विजयश्री नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ३५ ई सेक्टर इंदौर निवासी अजय पिता इन्दर कुमार तथा वाल्मीक नगर इंदौर निवासी मुकेष पिता सुनील सूर्यवंषी (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार रूपये कीमत की १४ बॉटल बीयर बरामद की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १७.३० बजे कायस्थखेडी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले ईष्वर पिता भैरूसिंह कीर (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १८.०० बजे सेन्ट्रल पाईन्ट एबी रोड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम खेडी निवासी राजवीर पिता प्रेमसिंह ठाकुर (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १९.३० बजे ७/१ साउथ गाडराखेडी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले छीतर पिता सामजी (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की १० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुए ३४ युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १५.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर विनोबा नगर कालका मंदिर के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अनिल, जितेन्द्र, रमेष, उमेष, सबरलाल, रोषन, अषोक, विजय, दिनेष तथा विष्णु को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३३०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १९.२५ बजे बुद्वनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले भजन, धारू, अमृत, ओंकार, भोला, राहुल, उदयसिंह, मुकेष, इन्दर तथा नानूराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १५.३० बजे कुलकर्णी का भट्टा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नन्दकिषोर, अमर, रमेष, उमेष, मनोहर, गेंदालाल, मिश्रीलाल तथा मुन्नालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १०.३० बजे गौरीनगर टेम्पो स्टैण्ड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गोपाल, प्रमोद, देवेन्द्र तथा सतीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १८.१० बजे राधा गोविन्द का बगीचा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कोला तथा कुन्दन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १२.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पडावा चौराहा हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बडी कलमेर हातोद निवासी शंकर पिता मजरूहसिंह (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
इसी प्रकार पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०५ दिसम्बर २०१० को १९.३० बजे महूरोड फाटा तलाईनाका से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम मेण्डल सिमरोल निवासी कपूलिया पिता मानसिंह भील (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Sunday, December 5, 2010
ट्रक की बैटरी,सेल्फ तथा तार चुराते हुए दो बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को ०८.१० बजे सुनील पिता सोहनलाल (४३) निवासी कृष्णपुरी कॉलोनी किषनगंज की रिपोर्ट पर शरीफ पिता रफीक कुरैषी (३२) निवासी ३३ माणकबाग इंदौर के विरूद्ध धारा ३७९,५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० के ०५.०० बजे फरियादी सुनील का ट्रक कृष्णपुरी कॉलोनी में घर के सामने खडा था तभी मौका पाकर आरोपी शरीफ कुरैषी ने ट्रक की बैटरी तथा सेल्फ चुरा लिये थे, जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया।
इसी प्रकार पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को २३.४० बजे फरियादी सुरजीत कुमार पिता महेष त्रिवेदी निवासी धार नाका महूॅ की रिपोर्ट पर रमेष पिता रायसिंह भीलाला निवासी पूंजापुरा देवास के विरूद्ध धारा ३७९,५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० के २२.३५ बजे आरोपी रमेष भीलाला ने मौका पाकर तार ऑफिस आर्मी की नई बिल्डिंग महूॅ से तार चुरा लिये थे, जिसे देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
०४ आदतन २९ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा २९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
३१ गिरफ्तारी व ८२ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३१ गिरफ्तारी व ८२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ३१ गिरफ्तारी व ८२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए ०३ गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १६.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमईन गार्डन के पास इंदौर से मारूती कार नं. एमपी-०९/एचबी/६३७६ में अवैध रूप से शराब ले जाते हुये मिले ४/४ कटकटपुरा इंदौर निवासी अनवर पिता वाहिद खॉ (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०४ हजार रूपये कीमत की ९४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १२.५५ बजे हुकमाखेडी राजेन्द्र नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले षिवराम पिता मोतीलाल (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २००० रूपये कीमत की १३ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १८.२० बजे चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले चम्पाबाई पति बंषीलाल (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १४ युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १४.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सरकारी स्कूल के पास कुलकर्णी भट्टा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र, पप्पू, नारायण तथा प्रकाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को २३.१५ बजे अषरफीनगर खजराना इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले बाबू, दिलषाद तथा गुलाम रसूल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६६५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १४.१० बजे सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले विक्की, नरेन्द्र तथा अनिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १७.३० बजे नाला पार मैदान चंदननगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले अनवर तथा लालू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
इसी प्रकार पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १४.३० बजे ३५ राणा कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अखिलेष पिता रामप्रसाद शर्मा (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७८०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १८.१० बजे भण्डारी पुल के नीचे स्नेहलतागंज इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही स्नेहलतागंज के रहने वाले दीपक पिता रघुनाथ पाटील (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०१० को १७.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नालापार चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ई सेक्टर चंदननगर इंदौर निवासी लालू पिता अजीज (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
पुलिस चंदननगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Saturday, December 4, 2010
घरेलू गैस टंकियो का व्यवसायिक उपयोग करते हुये दो के विरूद्व प्रकरण दर्ज
इन्दौर - दिनांक ०४ दिसम्बर २०१०-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० के १८.५० बजे खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रदीप पिता सुदंरलाल जैन (४९) की रिपोर्ट पर मोहनलाल पिता शंकरलाल (३२) निवासी गणेष गंज इंदौर के विरूद्व धारा ३/७ ईसी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी मोहनलाल अपनी ४/६ नार्थ राजमोहल्ला इंदौर स्थित नमकीन दुकान में घरेलू गैस टंकी का व्यवसायिक उपयोग करते हुये पाया गया। इसी प्रकार पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० के १४.३० बजे खाद्य आपूर्ति अधिकारी की रिपोर्ट पर राजेष पिता राधाकिषन जोषी (३५) निवासी १०४ संविद नगर इंदौर के विरूद्व भी ३/७ आवष्यक वस्तु अधिनियम के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी राजेष जोषी अपनी दूध की दुकान में घरेलू गैस टंकीयो का व्यवसायिक उपयोग कर रहा था।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
१२ आदतन २८ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०४ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १२ आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
५ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक ०४ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए ०६ गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०४ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवीय पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले मॉ विहार कॉलोनी इंदौर निवासी बलवीरसिंह पिता काषीराम ठाकुर (४०) तथा महेष पिता मांगीलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ९६ क्वाटर, ६ बॉटल अंग्रेजी शराब तथा २४ बॉटल बीयर बरामद की गई।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० को २०.३० बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले अर्जुनपुरा इंदौर निवासी विजय पिता मन्नूलाल जाटव (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६०० रूपये कीमत की ९० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० को १९.०० बजे आरटीओ रोड घनष्यामदास नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कृष्णा पिता षिवराम कामले (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० को १६.०० बजे ग्राम बागोदा तलाई से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले प्रकाष पिता दुलीचंद ठाकुर (३५) तथा ग्राम चरवाडा निवासी बाबू पिता नरपतसिंह कलोता (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ०७ युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०४ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० को १५.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर रेती मण्डी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विक्रम, विजय, दिलीप, हरीष, षिवराम तथा प्रवीण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७००० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे नाकेवाला रोड ७ वी गली इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले गंगानगर इंदौर निवासी गौरव पिता सुभाष सोलंकी (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९६० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Friday, December 3, 2010
लता मंगेषकर अंलकरण समारोह पर यातायात का विषेष प्रबन्ध
इन्दौर -दिनांक ०३ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि दिनांक ०४-१२-१० से ०७-१२-१० तक नेहरू स्टेडियम इंदौर में लता मंगेषकर समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान यातायात विभाग व्दारा पार्किग की व्यवस्था निम्नानुसार की गयी है :-
१- समस्त व्ही.व्ही.आई.पी. पासधारी आगन्तुक अतिथि जीमखाना गेट से अन्दर प्रवेष कर सकेगें ।
२- सेक्टर क्रमांक ÷÷ए'' के पास धारी आगन्तुक अतिथि गेट क्रमाक-६ से प्रवेष करेगें जिनकी पार्किग व्यवस्था मुस्ताक अली गेट के पास एवं जी.पी.ओ. कार्यालय के सामने रखी गयी है ।
३- सेक्टर क्रमाक ÷÷बी'' के पास धारी आगन्तुक अतिथि गेट क्रमांक १ से प्रवेष कर सकेगें जिनकी पार्किग व्यवस्था स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया परिसर में रखी गयी है ।
४- सेक्टर क्रमांक ÷÷ई'' के पास धारी आगन्तुक अतिथि गेट क्रमांक २-ई से प्रवेष करेगें इनकी पार्किग की व्यवस्था स्टेडियम के किनारे रखी गयी है ।
५- सेक्टर क्रमाक ÷÷डी'' के पास धारी आगन्तुक अतिथि गेट क्रमांक २-डी से प्रवेष करेगें जिनकी पार्किग व्यवस्था स्टेडियम के किनारे दिवाल से लगकर की गयी है ।
६- सेक्टर क्रमांक ÷÷सी'' के पास धारी आगन्तुक अतिथि गेट क्रमांक-५ से प्रवेष कर सकेगें,इनकी पार्किग व्यवस्था स्टेडियम के किनारे दिवाल से लगकर की गयी है ।
स्टेडियम के चारों ओर के दुकानदारों से अनुरोध है कि दिनांक ४-१२-१० से दिनांक ७-१२-२०१० तक प्रतिदिन सांयकाल ४ बजे से सभी प्रकार के वाहन हटा लें ।
Labels:
यातायात
मकान मालिक द्वारा किरायेदार की सूचना थाने पर नही देकर, जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेष का उल्लंघन किया, प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०३ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि भवरकुऑ थाना क्षेत्रांतर्गत गणेष नगर कुषवाह का बगीचा इंदौर निवासी लक्ष्मीनारायण पिता गोविन्द कुषवाह (५१) के विरूद्व पुलिस भवरकुऑ द्वारा धारा १८८ भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस भवरकुऑ द्वारा आरोपी रामसिंह पिता श्यामसिंह को थाना क्षेत्रांतर्गत रिलायंस ऑफिस की ९ लाख रूपये से अधिक की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा की गई विवेचना में ज्ञात हुआ कि रामसिंह पिता श्यामसिंह ठाकुर (३५) निवासी खंडवा रोड उमरीखेडा इंदौर अपराधिक प्रवृत्ति का होकर विगत २७ अगस्त २०१० से मकान मालिक लक्ष्मीनारायण पिता गोविंद कुषवाह निवासी गणेष नगर कुषवाह का बगीचा इंदौर के मकान में किरायेदार के रूप मे रह रहा था।
उल्लेखनीय है कि रामसिंह पिता श्यामसिंह ठाकुर एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा इसके विरूद्व मारपीट, हत्या जैसे संगीन अपराध पंजीबद्व है। आरोपी मकान मालिक लक्ष्मीनारायण कुषवाह ने जिला दण्डाधिकारी महोदय इंदौर के आदेष के अनुसार थाने पर इसकी सूचना नही देकर आदेष का उल्लघंन किया। पुलिस भवरकुऑ द्वारा आरोपी मकान मालिक लक्ष्मीनारायण पिता गोविन्द कुषवाह (५१) निवासी गणेष नगर कुषवाह का बगीचा इंदौर को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
सजीवनी बाल मित्र केन्द्र थाना छत्रीपुरा के नवनिर्मित भवन एवं आधुनिक शिक्षा संसाधन की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की
इन्दौर -दिनांक ०३ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोजसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेत्र गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में संचालित संजीवनी बाल मित्र केन्द्र का छत्रीपुरा की आमजनता एवं गरीब बच्चों के पालकों ने अवलोकन किया पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की। थाना छत्रीपुरा स्थित संजीवनी बाल मित्र परामर्श केन्द्र का अवलोकन करने हेतु दिनांक ०२-१२-१० को शाम ५ से ८ बजे आम जनता व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं गरीब बच्चों के माता पिता को आमत्रित किया गया था थाना क्षेत्र के लोगो ने बाल मित्र केन्द्र के नये भवन , आधुनिक शिक्षा संसाधन, कम्प्यूटर , नवनिर्मित क्लास रूम , पुलिस द्वारा पढाई के लिए नियत किये गये विषयों की जानकारी एवं बालकों से रूबरू हुए। गरीब बच्चों के लिए छत्रीपुरा पुलिस द्वारा तैयार भवन व संसाधनों को देखकर जनता के लोग एवं बच्चो के पालकों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे जनता और पुलिस के जुड़ाव का सशक्त माध्यम माना।
इस अवसर पर सीएसपी सराफा गीतेश गर्ग , थाना प्रभारी राकेश व्यास, आरक्षक संजय राठौर व समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद थे बाल मित्र केन्द्र के संचालन पुलिस की कार्यप्रणाली में आम जन के सहयोग के बारे में आम जनता से चर्चा कर थाना प्रभारी राकेश व्यास ने जनता को संबोधित किया आम जनता ने भी बच्चों व पुलिस से जुड़े कई सवाल कियें व पुलिस की इस पहल से अभिभूत हुए। वर्तमान में बाल मित्र केन्द्र पर ४० बच्चे अध्ययनरत है जिन्हे नियमित ४ से ७ बजे आरक्षक संजय राठौर व अन्य अतिथि शिक्षको द्वारा पढाया जा रहा है। वर्ष २००३ से प्रारंभ केंन्द्र में अभी तक ३५० से अधिक बच्चें लाभाविन्त हुए है कुछ ने निजी व्यवसाय तो कुछ ने निजी उपक्रमों मे रोजगार प्राप्त किया है। इसमें अपराधियों , कैदियों , गरीब कमजार वर्ग , अनाथ बेसहारा बालक बालिकाओं को शामील किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरक्षक संजय राठौर द्वारा पुलिस विभाग में रहते हुये विभागीय व लाईन आर्डर ड्यूटीयों के बाद अतिरिक्त समय में से करीब ३ घंटे प्रतिदिन संजीवनी बाल मित्र केन्द्र में गरीब व असहाय बच्चो को भविष्य के लिये निजी व्यवसाय तथा निजी उपक्रमो में रोजगार प्राप्त करने हेतु प्रषिक्षित किया जा रहा है। विभागीय अधिकारीयो के निर्देषन एवं मार्गदर्षन में आरक्षक संजय राठौर की विषेष लगन व मेहनत की आम जनता ने भूरी-भूरी प्रषंसा की है।
पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि विभाग के प्रत्येक कर्मचारी, आरक्षक संजय राठौर की तरह लगन व मेहनत से कार्य कर आमजनता के हित में अपना अमूल्य समय देकर गरीब व असहाय बच्चो को प्रषिक्षित कर आमजनता व पुलिस के बीच एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर सकते है।
Labels:
समाचार
०५ आदतन ३३ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०३ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा ३३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
२९ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक ०३ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २९ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २९ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०३ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को ०९.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किला मैदान स्कूल के पीछे इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले भिस्ती मोहल्ला इंदौर निवासी एहमद पिता शब्बीर खॉ (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की दो प्लास्टिक की केन में भरी हुई ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को २०.०० बजे मयूर नगर टूटी प्रेस के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बबलू पिता चन्दूलाल (२९) तथा मूसाखेडी रिंगरोड इंदौर निवासी ओम पिता भूरालाल सिलावट (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८७५ रूपये कीमत की १७३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को ०९.३० बजे ग्राम डकाच्या काकड से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रामसिंह पिता प्रभुलाल (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० रूपये कीमत की १६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १४ युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०३ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को १२.१० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर विज्ञान नगर पावर हाऊस के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गौतम, रमेष तथा सोहन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को १८.४५ बजे देपालपुर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कैलाष, रमेष, महेष, पद्म तथा नरेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १००० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को १७.०० बजे जगन्नाथ नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले शंकरलाल, रामआसरे, चिन्टू तथा प्रेमनारायण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को १३.१५ बजे आमवाला रोड चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले मोहम्मद परवेज पिता मोहम्मद युसुफ (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३३२० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को १६.०५ बजे षिवाजी नगर माता मंदिर के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले ओंकारसिंह पिता मोहनसिंह (५२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४७५ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०३ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टिगरिया बादषाह इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बिजू उर्फ विजय पिता नंदकिषोर परमार (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को २१.०० बजे जगन्नाथपुर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेषीपुरा इंदौर निवासी बबलू पिता रामखिलावन सेन (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को २२.३० बजे सोमनाथ की नई चाल इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रवि पिता श्रीराम यादव (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को १८.४५ बजे हाथीपाला इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सियागंज इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता सुरेन्द्र वर्मा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को १३.२५ बजे संजय नगर राऊ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संतोष पिता तेजराम बागडी (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Thursday, December 2, 2010
फर्जी रजिस्ट्री तथा धोखाधडी कर प्लॉट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०२ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कुमार सौरभ ने बताया कि पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रांतर्गत अभय प्रषाल स्थित स्टैट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष २००८ में रिपोर्ट की गई थी कि आर. एस. शर्मा तथा राजेन्द्र दिक्षीत द्वारा ३ लाख रूपये लोन लेने के पश्चात् चुकाया नही गया है । न्यायालय के आदेष पर जांच की गई तो पता चला कि आर.एस. शर्मा के नाम का उपयोग कर किसी अन्य व्यक्ति ने उनके गिरधर नगर स्थित प्लॉट नं. १०४ की फर्जी रजिस्ट्री कर किसी राजेन्द्र दिक्षीत नामक व्यक्ति को बेच दिया है तथा उसी प्लॉट के आधार पर लोन लिया गया है क्योकि वास्तविक में आर.एस. शर्मा रिटायर्ड सेल टेक्स अस्सिटेन्ट कमिष्नर है। जांच उपरांत मामला धोखाधडी का होने से थाना तुकोगंज पर अपराध धारा ४२०,४६७,४६८,४७१,१२०बी भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई ।
विवेचना के दौरान लोन लेने संबंधी कागजात देखे गये तथा उस पर लगे फोटो के आधार पर उक्त व्यक्तियों की तलाष की जा रही थी। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को अजय उर्फ अज्जू पिता सतीषचंद्र पाटीदार (४२) निवासी छोटा रावला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी राजू उर्फ लोकेष के साथ उक्त फर्जी रजिस्ट्री कर प्लॉट बेचना स्वीकार किया। पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपी राजू उर्फ लोकेष पिता चंपालाल पवॉर (३९) निवासी ९ चंद्रभागा इंदौर को हिरासत में लेकर दोनो से विस्तृत पूछताछ करने पर इन्होने बताया कि दोनो ने मिलकर आर.एस.शर्मा तथा गवाहो के फर्जी हस्ताक्षर कर गिरधर नगर स्थित प्लॉट नं. १०४ की फर्जी रजिस्ट्री राजेन्द्र दिक्षीत के नाम कर उसे यह प्लॉट ०५ लाख रूपये में बेच दिया था। राजेन्द्र दिक्षीत द्वारा इसी रजिस्ट्री व हस्ताक्षर के आधार पर अभय प्रषाल स्थित स्टैट बैंक ऑफ इंडिया से ०३ लाख रूपये का लोन लिया गया है।
पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपी अजय उर्फ अज्जू पिता सतीषचंद्र पाटीदार (४२) निवासी छोटा रावला तथा राजू उर्फ लोकेष पिता चंपालाल पवॉर (३९) निवासी ९ चंद्रभागा इंदौर को गिरफ्तार कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में पुलिस तुकोगंज थाना प्रभारी डी.के. तिवारी तथा सहायक उपनिरीक्षक एस.बी.सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Labels:
गिरफ्तारी
सुने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०२ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ ने बताया कि पुलिस थाना खजराना क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० के १४.३० बजे फरियादी चूढामणसिंह पिता ध्यानसिंह राजपूत (३५) निवासी ४३ न्यू चित्रानगर खजराना इंदौर ने रिपोर्ट किया कि वह दिनांक २६ नवम्बर २०१० से दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० के बीच रिष्तेदारी में परिवार सहित शादी मे गया था तथा घर पर ताला लगा हुआ था इसी बीच किसी अज्ञात आरोपी ने उसके मकान का ताला तोडकर सोने, चांदी के जेवरात एवं ५ हजार रूपये नगद सहित कुल ६० हजार रूपये का सामान चुराकर ले गया है।
पुलिस खजराना द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर धारा ४५७,३८० भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी कि आज दिनांक ०२ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुमताज कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी मांगिया उर्फ मांगीलाल पिता षिवराम बलाई पिछले दो तीन दिनो से काफी पैसा खर्च कर रहा है। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी खजराना बी.एस.परिहार के मार्गदर्षन में सहायक उपनिरीक्षक बी.आर. सिसोदिया, प्रआर. राजेष, आर. विकास, नरेन्द्र एवं चंदर की टीम द्वारा आरोपी मांगिया उर्फ मांगीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने उक्त घटना करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी मांगिया उर्फ मांगीलाल पिता षिवराम बलाई (२०) निवासी मुमताज कॉलोनी खजराना इंदौर को सदर प्रकरण में गिरफ्तार कर फरियादी के मकान से चुराये गये सोने चांदी के जेवरात जिनमें एक जोड सोने की झुमकी, अंगूठी, चैन, दो जोड चांदी की पायजेब, चांदी के ९ नग कडे, दो जोड बिछुडी तथा चांदी के तीन सिक्को सहित कुल ५५ हजार रूपये का मश्रुका बरामद कर उक्त नकबजनी का पर्दाफाष करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपी मांगिया उर्फ मांगीलाल पिता षिवराम बलाई (२०) निवासी मुमताज कॉलोनी खजराना इंदौर से अन्य नकबजनी की वारदातो के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
०७ आदतन १७ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०२ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०३ स्थाई, ३२ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक ०२ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०३ स्थाई, ३२ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०३ स्थाई, ३२ गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए ०५ गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०२ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को १२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटारिया पेट्रोल पंप से अवैध शराब बेचते हुए मिले राऊ बिजलपुर निवासी मनोज पिता अयोध्याप्रसाद यादव (४३) तथा सुभाष पिता सिद्वार्थ मोची (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८८० रूपये कीमत की १७ क्वाटर तथा ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को १९.४५ बजे ग्राम धरनावदा से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जीवन पिता धीराजी (६०) तथा भैरूसिंह पिता सिद्वूसिंह (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को १६.०० बजे ग्राम माचल से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रवि पिता नरेषचंद्र (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १४ युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०२ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को १८.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर षिवाजी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले सचिन, रोहित, हिमांषु, राजू तथा रितेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को १२.०० बजे इंदिरानगर मंदिर के सामने से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले तिलकसिंह, राजू, वीरेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५८० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को १९.१५ बजे कडावघाट से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद आजम, अमर फारूख, साजिद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५९० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को १३.०५ बजे ग्राम चोरल नदी के पास से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले पीर मोहम्मद तथा धन्नालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को १२.४५ बजे ५६ चौराहा बाडी से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ग्राम जलोदिया पंत निवासी रामरतन पिता भीमसिंह कलौता (५९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २३० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०२ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलसीकर कॉलोनी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बी.के. हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी आनंद पिता सुरेष (२१) तथा ९/३ जोषी कॉलोनी इंदौर निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता बाबूलाल (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को ११.३० बजे नगरनिगम चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रमाबाई नगर इंदौर निवासी शक्तिसिंह पिता अषोकसिंह (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को २१.३५ बजे सुदंरनगर मेनरोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू दुर्गा नगर इंदौर निवासी अक्कू उर्फ गोपाल पिता रमेष यादव (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Wednesday, December 1, 2010
चोरी के वाहन पर घूमते हुये दो वाहन चोर गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०१ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ ने बताया कि आज दिनांक ०१ दिसम्बर २०१० को थाना प्रभारी तुकोगंज डी.के. तिवारी के मार्गदर्षन में थाना क्षेत्रांतर्गत जंजीरवाला चौराहा पर सहायक उपनिरीक्षक एस.डी.सिंह, आरक्षक अजय तथा दिनेष द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान मोटरसायकल हिरोहोन्डा पेषन क्रं. एमपी-०९/एमपी/०९९४ पर जाते हुये दो लडको को रोका गया जिनसे वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ की गई तो संतोषप्रद जवाब नही दे पाये जिन्हे थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो इन्होने अपना नाम सद्दाम पिता चांद खॉ (१९) निवासी ८६/११ लालगली परदेषीपुरा इंदौर हाल मुकाम गली नं. २ बडला खजराना इंदौर तथा फरीद पिता रईस खॉ (१९) निवासी जयसिंहपुरा उज्जैन हाल मुकाम रोषन नगर खजराना इंदौर का बताया तथा उक्त वाहन दिनांक १७.११.१० को २१.०० बजे विषाल स्वीट के सामने मालवा मील चौराहा इंदौर से संदीप पिता नंदूसिंह (२१) निवासी १४/१ गोमा की फेल इंदौर का चुराना स्वीकार किया।
पुलिस तुकोगंज द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपी सद्दाम पिता चांद खॉ (१९) निवासी ८६/११ लालगली परदेषीपुरा इंदौर हाल मुकाम गली नं. २ बडला खजराना इंदौर तथा फरीद पिता रईस खॉ (१९) निवासी जयसिंहपुरा उज्जैन हाल मुकाम रोषन नगर खजराना इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से उक्त हिरोहोन्डा पेषन मोटरसायकल क्रं. एमपी-०९/एमपी/०९९४ को सदर प्रकरण में जप्त कर आरोपीयो को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जिन्हे न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
रिलायंस कंपनी के कर्मचारियो की मिलीभगत से की गई वारदात का पर्दाफाष
इन्दौर - दिनांक ०१ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक १० नवम्बर २०१० को फरियादी रघुवीरसिह पिता कुलदीपसिह भाटिया (३९) निवासी षिवलाउ सिटी सर्वोदय नगर इन्दौर ने थाना भवॅरकुआ पर सूचना दी कि उसके भवॅरकुआ स्थित रोड रिलायन्स कम्पनी के फ्रेचांयजी ऑफिस के पीदे से उजालदान की लोहे की ग्रिल कॉट कर कोई अज्ञात व्यक्ति केष रूम की तिजोरी में रखे ९ लाख १८ हजार १०० रूपये चोरी कर ले गया है।
फरियादी रघुवीरसिह की उक्त सूचना पर पुलिस थाना भवॅरकुआ द्वारा अपराध क्रंमाक १०९५/१० धारा ४५७.३८० भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई। घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिह, नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर बिट्टूसहगल, एफ.एस.यूनिट प्रभारी डॉ० सुधीर शर्मा की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते पाया गया कि उक्त वारदात में उक्त रिलायंत कंपनी के ऑफिस के कर्मचारियों की मिलीभगत से कोई बदमाष को ऑफिस बंद होने के पूर्व ही ऑॅिफस में प्रवेष कराया गया है तथा वह बदमाष वारदात के पश्चात् ऑफिस के पीछे से उजालदान के लोहे की ग्रिड काटकर बाहर निकल गया है। थाना प्रभारी भवरकुऑ आनंद यादव व उनकी टीम द्वारा उक्त प्रकरण में रिलायंस कंपनी के फ्रेचाईजी ऑफिस के कर्मचारियो से सख्ती से पूछताछ की गई तो कंपनी के कर्मचारी मनीष मस्ताना पिता गोपाल माली (२६) निवासी ग्राम चोरल थाना सिमरोल तथा जयप्रकाष पिता षिवकुमार शर्मा (२७) द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। घटना की योजना दोनो कर्मचारियो ने घटना दिनांक से करीब एक माह पूर्व बनाना बताया तथा उक्त योजना को अंजाम देने के लिये उचित समय का इंतजार करने लगे। घटना दिनांक की पूर्व संध्या को ऑफीस बंद करने से पहले आरोपी मनीष एवं जयप्रकाष शर्मा ने योजनाबद्व तरीके से ऑफीस के स्टोर रूम में आरोपी रामसिंह पिता श्यामसिंह ठाकुर (३५) निवासी ग्राम उमरीखेडा हाल मुकाम कुषवाह का बगीचा इंदौर को छुपा दिया तथा तिजोरी की चाबी भी बाहर रख दी थी। ऑफीस बंद करने के बाद आरोपी रामसिंह पिता श्यामसिंह ने तिजोरी में रखे ९ लाख १८ हजार १०० रूपये एक बैग में भरकर उजालदान की ग्रिल आरी से काटकर रस्सी बांधकर बाहर निकल गया। आरोपी मनीष मस्ताना तथा जयप्रकाष शर्मा ने विस्तृत पूछताछ में जुर्म स्वीकार करते हुये ५०-५० हजार रूपये नगद बरामद करवाये तथा शेष रकम अपने साथी रामसिंह के पास ही रखी होना बताया जो करीब १५ दिन बाद हिस्से में बटवारा करना बताया था। उक्त जानकारी के आधार पर आरोपी रामसिंह की गिरफ्तारी के लिये, पुलिस थाना भवरकुऑ के सहायक उपनिरीक्षक केसरसिंह कुषवाह, आरक्षक प्रदीपसिंह बघेल, अनिरूद्वसिंह तथा नीरज को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इसके मूल निवास स्थान सागर भेजा गया जहा से आरोपी रामसिंह को हिरासत में लेकर इंदौर आये जिससे विस्तृत पूछताछ की गई तो इसके कब्जे से पुलिस टीम द्वारा ५ लाख रूपये नगद बरामद कर लिये गये है तथा शेष रकम रामसिंह ने अपने रिष्तेदारो को देना बताया है जिनकी तलाष कर शेष रकम बरामद की जावेगी।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी रामसिंह पिता श्यामसिंह काफी शातीर बदमाष है तथा पूर्व में आरोपी मनीष मस्ताना का ऑटो रिक्षा चलाता था फिर अपने जीजा सोनू सिसोदिया की इंडिका कार चलाने लगा, रामसिंह ने लगभग ५ वर्ष पूर्व आजादनगर इंदौर में आरीफ खान नामक व्यक्ति की हत्या की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा उक्त अधिकारीयों एवं कर्मचारियो को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
डेढ माह पूर्व एमआर-१० पर एक्टिवा चालक व उसके साथी को कट्टा अडाकर लूटने वाले शेष दोनो आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०१ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि पुलिस थाना खजराना क्षेत्रांतर्गत दिनांक १८.१०.१० को फरियादी स्पेनर रिवेनो पिता मरवीन रिवेनो जाति क्रिस्चीयन (२५) निवासी १४२ गोयल विहार कॉलोनी खजराना इंदौर का अपने साथी तरूण पंजाबी निवासी देवास के साथ एमआर-१० रोड तोता मैना ढाबे के पास से होता हुआ देवास की ओर जा रहा था तभी पीछे से दो मोटरसायकल हिरोहोन्डा पेषन सवार चार अज्ञात बदमाषो ने फरियादी स्पेनर रिवेनो व उसके साथी को रोककर कट्टा अडाकर दोनो के पास से दो मोबाईल फोन तथा ४५०० रूपये नगदी छीनकर भाग गये थे। फरियादी एक्टिवा चालक स्पेनर रिवेनो की रिपोर्ट पर पुलिस थाना खजराना द्वारा अपराध धारा ३९२ भादवि, २५ आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियो की तलाष की जा रही थी। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी खजराना बी.एस. परिहार व उनके अधिनस्थ सहायक उपनिरीक्षक बी.आर. सिसोदिया, प्रआर. राजेष, आरक्षक विकास, चंदर तथा नरेन्द्र की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक ०४.११.१० को आरोपी जितेन्द्र पिता नारायण सिंह (२२) निवासी रूस्तम का बगीचा इंदौर तथा इसके साथी कपिल पिता सुदंरलाल वर्मा (२३) निवासी १७५ खण्डेलवाल इंदौर को हिरासत में लेकर उक्त मोबाईल व घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तो दोनो आरोपियो ने अपने दो अन्य साथी रिंका उर्फ रितेष तथा पहलवान उर्फ विनय के साथ उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस खजराना द्वारा प्रकरण में तत्समय दोनो आरोपी जितेन्द्र तथा कपिल को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया था जिन्हे न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस की टीम द्वारा इनके दोनो फरार साथीयों की सरगर्मी से तलाष की जा रही थी, मुखबिर की सूचना पर दिनांक २८.११.१० को रिंका उर्फ रितेष पिता जगदीष अहिरवाल (२२) निवासी रूस्तम का बगीचा इंदौर तथा पहलवान उर्फ विनय पिता छगनलाल कोरी (२३) निवासी सुयष विहार कॉलोनी थाना विजयनगर इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पुलिस द्वारा एक मोबाईल फोन नोकिया कंपनी का, २५०० रूपये नगदी तथा घटना में प्रयुक्त की गई एक हिरोहोन्डा पेषन प्रो मोटरसायकल बिना नंबर की, दो देषी कट्टे, ३१५ बोर का एक कारतूस एवं १२ बोर का एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर दो दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था जिनसे सदर प्रकरण में पूछताछ कर शेष माल बरामदगी की कार्यवाही की जाकर पुनः न्यायालय प्रस्तुत किया गया जिन्हे न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस द्वारा की गई जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी रितेष उर्फ रिंका पुलिस थाना एमआयजी का हिस्ट्रीषीटर बदमाष है जिसके विरूद्व पुलिस थाना खजराना द्वारा धारा ११० जाफौ के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।
नामी कंपनियो का लेबल लगाकर नकली माल बेचते दुकानदार गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०१ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को १९.३० बजे आईपीआर कंपनी के सर्वेयर अखिलेष पाल निवासी १८६/३ यादव नगर इंदौर की रिपोर्ट पर १०८ नार्थ तोडा इंदौर निवासी नीरज पिता अषोक पारख (२०) के विरूद्व धारा ६३,६४,६५ कॉपीराईट अधिनियम के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार छोगालाल उस्ताद मार्ग रानीपुरा इंदौर स्थित ब्युटी पैलेस नामक दुकान का संचालक नीरज पारख अपनी दुकान पर नामी कंपनीयो का लेबल लगाकर नकली क्रीम , परफ्युम, लोषन आदि बेच रहा था।
पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा आरोपी नीरज पारख की उपरोक्त ब्युटी पैलेस दुकान रानीपुरा इंदौर से नामी कंपनीयो का लेबल लगा हुआ नकली क्रीम, परफ्युम, लोषन आदि सामान कीमती ८८ हजार ३३३ रूपये का बरामद कर आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ करते हुये कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
पत्रकार चौराहे पर चौराहा के निर्माण कार्य के लिये दिनांक ३-१२-२०१० से १८-१२-२०१ तक अस्थाई यातायात परिवर्तन
इन्दौर - दिनांक ०१ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजयसिंह ने बताया कि सोम कन्सट्रक्षन व्दारा पत्रकार चौराहे पर चौराहे का निर्माण कार्य दिनांक ०३-१२-२०१० से प्रारम्भ होकर दिनांक १८-१२-२०१० तक किया किया जावेगा। पत्रकार चौराहा मुख्य चौराहा होने के कारण उपरोक्त निर्माण कार्य के चलते अस्थाई रूप से वाहनों का डायवर्सन निम्नानुसार रहेगा ।
१-पलासिया चौराहे से पत्रकार चौराहे तक जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों यथावत संचालित रहेगें।
२-बंगाली चौराहा एवं तिलक नगर से आने वाले दुपहिया एवं हल्के चार पहिया वाहनो को पत्रकार चौराहे तक आ सकते है, लेकिन सभी प्रकार के भार वाहन, सिटीबस तथा अनुबंधित स्टॉप बसो को बंगाली चौराहे एवं तिलक नगर चौराहे से पत्रकार चौराहा आना अस्थाई रूप से प्रतिबंधित करते हुए इन वाहनों को रिंगरोड़ होकर खजराना चौराहा होते हुए पलासिया चौराहा आना होगा ।
३-पत्रकार कॉलोनी से पत्रकार चौराहे तक जाने वाले सभी प्रकार वाहन सांची प्वाईन्ट साकेत गार्डन होते हुए साकेत चौराहा से पलासिया चौराहा पहुॅच सकेगें । ४-साकेत चौराहे से पत्रकार चौराहा/पत्रकार कॉलोनी के लिये जाने वाले सभी प्रकार छोटे वाहन जा सकेगें,परन्तु बड़े भार वाहन/सिटीबस तथा अनुबंधित स्टाफ वाहन साकेत चौराहा होतु हुए साकेत गार्डन होकर सांची प्वाईन्ट तक जा सकेगें ।
Labels:
यातायात
०५ आदतन २७ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०१ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा २७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०६ स्थाई, ५२ गिरफ्तारी व १५६ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक ०१ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०६ स्थाई, ५२ गिरफ्तारी व १५६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०६ स्थाई, ५२ गिरफ्तारी व १५६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए दो महिलाओं सहित ०८ गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०१ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृदांवन ढाबा ग्राम चोरल से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीष पिता मायाराम भील (३२), जयेन्द्र पिता बाबूलाल यादव (२८), ग्राम पांच महुऑ सिमरोल निवासी दिलीप पिता काषीराम (४१) तथा ग्राम चिकली निवासी बुद्वुलाल पिता रामलाल (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये कीमत की ७५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को १५.१५ बजे ग्राम रेवती कांकड बाणगंगा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले १५५ कर्मानगर इंदौर निवासी विकास उर्फ विक्की पिता कमलसिंह (२१) तथा कुषवाह नगर इंदौर निवासी दिपक पिता हीरालाल कुषवाह (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को १३.३० बजे ग्राम नयापुरा रंगवासा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाले लीला बाई पति ओंकारलाल (४०) तथा राधाबाई पति सोहनलाल (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १००० रूपये कीमत की १० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुये ०९ युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०१ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को १६.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गोकुल स्कूल के पास मैदान परदेषीपुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले अनिल कुमार, शहजाद, सुभाष, सुधीर, जितेन्द्र, प्रतापसिंह तथा सादालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८५०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को १६.०० बजे ग्राम चोरल से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले कैलाष पिता कन्हैयालाल लोधी (२१) तथा कैलाष पिता लालचंद (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ०१ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को १८.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुम्हारखेडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ४ नार्थ गाडराखेडी इंदौर निवासी प्रदीप पिता राधेष्याम पाल (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गंडासा बरामद किया गया।
पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को २०.३० बजे तीन ईमली चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तेजाजी नगर इंदौर निवासी चंद्रावन पिता रामप्रकाष धाकड (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को १६.४५ बजे सुरलाखेडी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रघुनंदन बाग क्षिप्रा निवासी रमेष पिता हुकुमसिंह (५१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ३० नवम्बर २०१० को १७.०० बजे राजपुरा फाटा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम मांचल निवासी महेष पिता भागीरथ खाती को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Tuesday, November 30, 2010
सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का विदाई समारोह
इन्दौर -दिनांक ३० नवम्बर २०१०- पुलिस कन्ट्रोलरूम के सभागार मे आज दिनांक ३०/११/२०१० को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनोजराय, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मंजुलता खत्री, उपपुलिस अधीक्षक जिविशा राजेन्द्र कुमार मालवीय, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा, रक्षित निरीक्षक गोविन्दविहारी रावत, निरीक्षक रेडियो सुभाषसिंग के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ द्वारा सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत कर विदाई दी गई। जिसमे सउनि पद से सेवानिवृत्त ओमप्रकाष उपाध्याय जिनकी पुलिस विभाग में ४० वर्ष की सेवा रही है इस दौरान इन्होने अपने जीवनकाल में १९७० में आरक्षक पद से भर्ती होकर, प्रआर. तथा प्रआर. से सहायक उपनिरीक्षक पद तक पदोन्नती पाई। इन्हे अपने सेवाकाल में करीब ३०० से अधिक पुरस्कार प्राप्त हुये, इनकी पारिवारीक स्थिती में एक लडका सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर होकर १५ हजार से अधिक वेतन पाता है। श्री उपाध्याय गुलाबबाग कॉलोनी लसूडिया थाना क्षेत्रांतर्गत अपने निजी मकान में निवासरत है। वर्तमान में जिला विषेष शाखा इंदौर से सउनि पद से आज दिनांक को सेवानिवृत्त हुये है।
इसी प्रकार सउनि पद से सेवानिवृत्त हरिसिंह सोमावत जिनकी पुलिस विभाग में ३८ वर्ष की सेवा रही है इस दौरान इन्होने अपने जीवनकाल में १९७२ में आरक्षक पद से भर्ती होकर, प्रआर. तथा प्रआर. से सहायक उपनिरीक्षक पद तक पदोन्नती पाई। इन्हे अपने सेवाकाल में करीब ३०० से अधिक पुरस्कार प्राप्त हुये, इनकी पारिवारीक स्थिती में एक लडका पुलिस विभाग में है तथा दूसरा लडका प्रायवेट सेक्टर में नौकरी करता है, श्री सोमावत की एक लडकी शादीषुदा होकर दामाद आर्मी में सर्विस करते है। इनका पूरा कार्यकाल जिला विषेष शाखा, विषेष शाखा इन्दौर तथा जिला खरगोन में रहा ।
इसी प्रकार वरिष्ठ आरक्षक पद से सेवानिवृत्त प्रेमनारायण गोस्वामी जिनकी पुलिस विभाग में ३२ वर्ष की सेवा रही है इस दौरान इन्होने अपने जीवनकाल में १९७८ में आरक्षक पद से भर्ती हुये थे। इन्हे अपने सेवाकाल में करीब १५० से अधिक पुरस्कार प्राप्त हुये, इनका अधिकांष सेवाकाल जिला लोक अभियोजन शाखा महूॅ तथा इन्दौर का रहा। इनकी पारिवारीक स्थिती में एक लडका पुलिस विभाग में है तथा दूसरा लडका प्रायवेट सेक्टर में नौकरी करता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृतिस्वरूप प्रतीक चिन्ह दिये गये। कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक गोविन्दविहारी रावत द्वारा किया गया।
Labels:
समाचार
अष्लील एसएमएस कर छात्रा को परेशान करने वाला युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ३० नवम्बर २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू के प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना भवरकुऑ क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक लडकी ने वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि एक व्यक्ति मेरे मोबाईल फोन पर बार-बार फोन तथा एसएमएस कर मुझे परेशान कर धमकी देता रहता है।
पुलिस वी केयर फॉर यू प्रभारी दीपिका शिंदे व उनके अधिनस्थ कर्मचारियो द्वारा आरोपी सुनील पिता ईष्वरदीन पटेल मूल निवासी पोराधार कॉलोनी पोस्ट झीमर जिला अनूपपूर हाल एमपी नगर भोपाल को मोबाईल नंबर के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि आरोपी व छात्रा एक ही शहर के रहने वाले है । आरोपी सुनील कुमार बीई का छात्र है। पुलिस वी केयर फॉर यू द्वारा आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भवरकुऑ पर भेजा गया।
Labels:
समाचार
१० आदतन ६१ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ३० नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १० आदतन तथा ६१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०६ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक ३० नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०६ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०६ स्थाई, ४३ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए ०५ गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ३० नवम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राहुल पिता सोभाराम सुनहरे (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को २०.१५ बजे बंजारा मोहल्ला तालाब के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले जवाहर टेकरी इंदौर निवासी शंकर पिता केषुराम (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को १८.४५ बजे बाडी मोहल्ला राऊ इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शारदा बाई पति बद्रीलाल (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को १५.३५ बजे लालघाटी ९ मील से अवैध शराब बेचते हुए मिले तलाई नाका निवासी रूपसिंह पिता हीरालाल भील (२५) तथा ग्राम दतोदा निवासी तेजकरण पिता भैरूसिंह (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५० रूपये कीमत की ११ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ३० नवम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को २१.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गोमा की फेल कबीट चौक इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही ४४/१ गोमा की फेल इंदौर निवासी सागर पिता मुरली (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व ४ (क) जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
सट्टा
अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक ३० नवम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को ०९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २६६ राजाराम नगर इंदौर निवासी मुकेष पिता अंतरंिसह (३२) तथा रेवती काकड इंदौर निवासी दिनेष पिता निहालसिंह मालवीय (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को २०.०० बजे निहालपुरा गली इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १०/२ मोती तबेला इंदौर निवासी धीरज पिता नरेन्द्र यादव (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देषी पिस्टल बरामद किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को १३.४० बजे नयाबसेरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १४० नयाबसेरा इंदौर निवासी प्रकाष पिता जगदीष मराठा (३५) तथा पंचायत क्षेत्र गांधीनगर इंदौर निवासी बाबू उर्फ मनीष पिता गंगाराम चौहान (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार तथा एक छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को २३.१५ बजे चोईथराम मंडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २६ जोषी मोहल्ला इंदौर निवासी लोकेष पिता इन्दरसिंह राठौर (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०१० को १७.३० बजे झलारा फाटा बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सागोर कुटी निवासी दीपक पिता राधेष्याम धोबी (३७) तथा बादल पिता ओंकारसिंह (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार तथा एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Monday, November 29, 2010
स्थाई वारंटी गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २९ नवम्बर २०१०- पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को दोपहर मुखबिर की सूचना के आधार पर छोटा बांगडदा स्थित कलाली रोड इंदौर से यही के रहने वाले किषोर उर्फ गब्बर पिता जगदीष जायसवाल (२८) को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी पुलिस थाना बाणगंगा के अपराधो में फरार है जिसके विरूद्व न्यायालय द्वारा एक स्थाई वारंट तथा दो गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये है। पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी किषोर उर्फ गब्बर पिता जगदीष जायसवाल निवासी कलाली रोड छोटा बांगडदा इंदौर को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा पुलिस बाणगंगा द्वारा उक्त वारंटो में फार्मल गिरफ्तारी ली जाकर न्यायालयीन कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
१२ आदतन ११ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २९ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १२ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ फरारी, ०१ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक २९ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०१ फरारी, ०१ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०१ फरारी, ०१ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व ११४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए ०५ गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २९ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को १७.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचवटी नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही पंचवटीनगर इन्दौर निवासी अमित पिता नारायणसिह (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को १८.२० बजे नेमावर रोड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम बुढी तित्लौर खुडैल निवासी प्रकाषि पता अरूण (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को २०.३० बजे ग्राम रेवती काकड लक्ष्मीनारायण काकड के सामने इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम रेवती काकड निवासी दिनेष पिता निलेषकुमार (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को १४.३५ बजे ग्राम कालासूरा फाटा बेटमा से अवैध शराब बेचते हुए मिले ग्राम कालासूरा निवासी अमरनाथ पिता कालूनाथ (५५), तथा इसके लडके संजय पिता अमरनाथ (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ७० रूपये कीमत की ३५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुये २९ युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २९ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को २२.१५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर ५/९ परदेषीपुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये दिलीप, सन्नी, पप्पू, राजेष, मून्नालाल, राजेषकुमार, पप्पूलाल, विक्की, सुनील,मनोहरलाल, द्यषाहिलकुमार, जावेदखान, दीपक, संजय, जावेंद, जितेष, संजय, कालूराम, जितेन्द्रकुमार, दिनेष, योगेष, मथुराप्रसाद, अमितकुमार, महेषचन्द्र, तथा मनीषकुमार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८ हजार ४०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को १७.४५ बजे महादेवनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले जगदीष तथा इन्दरसिह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ५०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को १५.५० बजे भमौरी स्थित भमौरी प्लाजा के सामने इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये दौलतसिंह तथा रमेष कुमार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २९ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को १४.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेडी कलाली के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही यादवनगर मूसाखेडी के रहने वाले चन्दन उर्फ सोनू पिता आषराम (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को १८.४० बजे सरवटे बस स्टेण्ड के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जीवन की फैल इन्दौर निवासी महेष पिता सत्यनारायण (५१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०१० को २१.३० बजे चोईथराम मण्डी के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ५८ नन्दलालपुरा इन्दौर निवासी महेष पिता सत्यनारायण (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Sunday, November 28, 2010
०८ आदतन ३१ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २८ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा ३१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
२ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक २८ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए ०२ गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २८ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०१० को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेजाजी मंदिर के पास विजयश्री नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले २०६ विजयश्री नगर इंदौर निवासी महेन्द्र पिता रमेष राठौर (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०१० को १६.३० बजे एबी रोड मामा ढाबा के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले न्यू गौरी नगर इंदौर निवासी बबलू पिता कालूराम (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुये ०८ युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २८ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०१० को १९.४५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर ७९ नंदलालपुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये रीतेष, राजेष, आनंद, महेन्द्रसिंह, दिलीप, जावेद, गुलाम तथा रेहान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६ हजार ५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २८ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०१० को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काछी मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अमित पिता शंभू प्रताप कुषवाह (४३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०१० को १०.३० बजे सुगनीदेवी कॉलेज के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हीरानगर इंदौर निवासी राजेष पिता शंकरगिरी (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देषी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०१० को १३.०० बजे माणिकबाग ब्रिज के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले चंद्रभागा इंदौर निवासी चेतन पिता मुन्नालाल (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०१० को ११.३० बजे बस स्टैण्ड मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नाहरखेडी निवासी प्रताप पिता मोहरसिंह (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक धारिया बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Saturday, November 27, 2010
अन्नपूर्णा क्षैत्रान्तर्गत सुदामानगर स्थित झोपडपट्टी से ०९ चोरी के वाहन, अवैध हथियार, अवैध शराब सहित कई संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २७ नवम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देषन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा नीरज चौरसिया, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्रसिंह के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा जी.एस. चढार, थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर जयंत राठौर, थाना प्रभारी चंदननगर पवन मिश्रा, थाना प्रभारी एरोड्रम महेष भार्गव सहित प्रभात गस्त कर रहे अपने-अपने अधिनस्थ पुलिस बल के साथ थाना अन्नपूर्णा क्षेत्रांतर्गत स्थित सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर में रहने वाले संदिग्ध, फरार बदमाषो की तलाष में उक्त सुदामानगर झोपडपट्टी की घेराबंदी करते हुये यहॉ से १७ बदमाषो को हिरासत में लेकर थाना अन्नपूर्णा पर लाया गया।
पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी अनिल पिता माधवलाल (१८) निवासी सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर के कब्जे से चोरी के ०६ दुपहिया वाहन जिनमें मोटरसायकल हिरोहोन्डा पेषन नं. एमपी-०९/एमएल/५८३२, एमपी-०९/एनबी/४४४६, बजाज पल्सर नं. एमपी-०९/एमएल/८३३७, हिरोहोन्डा स्पलेन्डर नं. एमपी-०९/एमव्ही/८९७९, सुजुकी मोटरसायकल नं. एमपी-०९/जेएन/३१२४ तथा स्कूटर नं. एमपी-०९/बी/४०६६ आरोपी चंदन पिता मोतीलाल बलाई (३०) निवासी सदर के कब्जे से एक मोटरसायकल सुजुकी समुराई नं. एमपी-०९/जेव्हाय/०३१४, आरोपी संजय पिता काषीराम बलाई (२१) के कब्जे से मोटरसायकल सुजुकी समुराई नं. एमपी-०९/जेजी/१२६९, टीवीएस स्टार बिना नंबर की धारा ४१(१-४)१०२ जा.फौ. तथा ३७९ भादवि के तहत् जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार यही सुदामानगर झोपडपट्टी के रहने वाले राज उर्फ राजू पिता बलराम भिलाला (३१), अषोक पिता रामबाबू दिक्षीत (३५) तथा अनिल पिता माधवलाल (१८) के कब्जे से ८४ बॉटल, ८४ क्वाटर अवैध शराब १५ हजार रूपये से अधिक की बरामद की गई ।
यही के रहने वाले आरोपी गोपाल पिता अषोक दिक्षीत (१८) तथा बबलू पिता बलराम बलाई (२२) को हिरासत में लिया जाकर इनके कब्जे से १-१ धारदार छुरा बरामद किया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा थाना एरोड्रम के फरार वारंटी प्रकाष पिता जगदीष मराठा (३०) सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर को भी गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा विक्की पिता कैलाष बलाई (१९), मोतीलाल पिता फूलचंद (४५), विजय पिता सुखलाल भील (१९), राहुल पिता बद्रीलाल चौहान (२०), तुलसीराम पिता शंकरराव मराठा (२२), ईष्वर पिता शंकरराव मराठा (२०), लखन पिता शंकरराव मराठा (१८) के अतिरिक्त द्वारकापुरी के रहने वाले राजेष पिता नूरसिंह भील (१९) को भी सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर से संदिग्ध पाये जाने से हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उपरोक्त संदिग्ध व्यक्ति शहर में हो रही चोरी, लूट जैसे कई गंभीर अपराध घटित कर झोपडपट्टीयों में निवास करते है। पुलिस द्वारा आरोपी अनिल, चंदन, संजय के पास से जप्त वाहनो के कागजात नही होने से सभी ९ दुपहिया वाहनो को चोरी के होने की शंका में जप्त किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार,
चोरी गिरफ्तारी,
शराब
१५ आदतन ३२ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २७ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १५ आदतन तथा ३२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
१ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर - दिनांक २७ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब बेचते हुए ०२ गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २७ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०१० को ०१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबी रोड थाने के सामने भवरकुऑ चौराहा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले ३/२ न्यू पलासिया इंदौर निवासी रोहित पिता सुरेन्द्रनाथ जूनेजा (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४२० रूपये कीमत की १४ बॉटल अंग्रेजी शराब तथा ११ बॉटल बीयर बरामद की गई।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०१० को २०.०० बजे भील कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले विष्णु पिता महेष भील को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुये १० युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २७ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०१० को १७.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गिट्टी खदान लोहार पिपल्या से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये रजनीा, तीरूपति, गोपाल, कैलाष तथा धनसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८१० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०१० को १८.३० बजे कण्डिलपुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले विषाल, कालू, रमेष, मोहन तथा सूरज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०४० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर - दिनांक २७ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०१० को ०९.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लालगली परदेषीपुरा इंदौर निवासी शहजाद पिता हिप्पू (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०१० को २०.३० बजे टॉवर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पंचकुईया इंदौर निवासी सुरेन्द्र पिता मनुलसिंह (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
Subscribe to:
Posts (Atom)

