Monday, June 22, 2015

महिला को अनावश्यक काल कर परेशान करने वाला आरोपी वी केयर फोर यू द्वारा गिरफ्‌तार

इन्दौर 22 जून 2015-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अनावश्यक काल कर अश्लील बातें करने वाला मनचले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
         पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक युवती ने वी केयर फोर यू में आज दिनांक 22.06.15 को आवेदन दिया था कि उसके मोबाईल पर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे अनावश्यक बार-बार काल कर, फोन पर अश्लील बातें तथा गाली गलौच कर परेशान कर रहा है।
        उक्त आवेदन पत्र प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम की कार्यवाही के दौरान उक्त अज्ञात व्यक्ति की जानकारी प्राप्त करने पर मनोज पिता मुकेश मुंडे (19) निवासी नयापुरा राऊ इंदौर के रूप में सामने आया। उक्त व्यक्ति को आवेदिका के माध्यम से मिलने बुलाने पर वी केयर फोर यू की टीम ने पकड़ा, जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह आवेदिका को पिछले एक वर्ष से जानता है और उसके मोबाईल पर फोन कर परेशान कर रहा था। उसे मिलने के लिये बुलाता था जिसके मना करने पर एक अज्ञात मोबाईल नम्बर से आवेदिका को अश्लील बातें व गाली गलौच कर परेशान कर रहाथा।
       आरोपी मनोज  द्वारा अपराध स्वीकार करने पर, उसके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर, प्रकरण पुलिस थाना भंवरकुआं को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया हैं। उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

खेत में जुऑ खेल रहे पूर्व सरपंच सहित 12 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 22 जून 2015-पुलिस थाना बड़गौंदा क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक 21 जून 2015 को मुखबिर से सूचना मिलीं थी कि डोंगरगांव के पूर्व सरपंच विजय पिता शंरलाल चौहान के खेत में हर रविवार को पार्टी होती है तथा जुऑ भी खेला जाता है। उक्त सूचना के आधार पर, अति. पुलिस अधीक्षक महूं श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी बड़गौंदा श्री अमोद सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन कर, मौके पर जाकर दबिश दी गई तो पूर्व सरपंच विजय चौहान के आम के खेत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले निम्न 12 आरोपियों को पकडा गया-
1.    विजय पिता शंकरलाल चौहान निवासी डोंगर गांव
2.    बबलू पिता लक्ष्मीनारायण निवासी महूं
3.    अन्नू उर्फ विजय पिता सूरज सोनकर निवासी धार नाका महूं
4.    सतीश पिता रामलाल तिवारी निवासी भागीरथ कालोनी महूं
5.    लखन पिता राधेश्याम चौधरी निवासी कैलोद
6.    जितेन्द्र पिता श्रीराम लोधा निवासी महूं
7.    प्रभुदयाल पिता प्यारेलाल निवासी डाबलाखेड़ी
8.    सचिन पिता श्रीराम लोधी निवासी धार नाका महूं
9.    अंकित पिता राजूलोधी निवासी नया महूं
10.    आनंद पिता दयाल लोधी निवासी धार नाका महूं
11.    धीरज पिता ओमप्रकाश निवासी ताल मोहल्ला महूं
12.    यशवंत पिता भगवतराम निवासी ताल मोहल्ला महूं
            पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30 हजार 160 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
           उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इंचार्ज थाना प्रभारी बड़गौंदा श्री अमोद सिंह राठौर एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Sunday, June 21, 2015

जुआ खेलते मिले 07 आरोपी परदेशीपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा आज दिनांक 21 जून 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ज्ञानगंगा परिसर के सामने रोड़ नं. 24, राजकिशोर सक्सेना की पान की गुमटी के पास नंदानगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले निम्न सात आरोपियों को पकडा गया-
1.    राजू उर्फ राजेश पिता नारायण भवते (33) नि. 98/8 नंदानगर इंदौर
2.    सुधीर पिता रमेशचंद्र जैन (50) नि. 39/4 नंदानगर इंदौर
3.    पिंटू उर्फ शैलेन्द्र पिता मलखानसिंह जादौन (35) नि. 838/9 नंदानगर इंदौर
4.    साजिद पिता बलबीर खान (32) नि. 1409/24 नंदानगर इंदौर
5.    मनीष पिता भास्कर राव (35) नि. 22 डीआरपी लाईन इंदौर
6.    जयन्त पिता बलीराम जैन (41) नि. 104/10 नंदानगर इंदौर
7.    दिलीप पिता कृपालसिंह चौहान (49) नि. 1429/24 नंदानगर इंदौर
             पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 हजार 530 रूपये नगदी, आठ मोबाईल तथा तथा ताश  पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस थाना पंढरीनाथ का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश गुलशन पिता कमल किशोर सिंधी निवासी 10/2 रेशमवाली गली इन्दौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट, हत्या व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 07 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी गुलशन के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को  भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी गुलशन को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी गुलशन को पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 147 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 21 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 68 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                             04 आदतन व 32 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 32 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          17 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जून 2015 को 17 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


इन्दौर 21 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 79 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                 07 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाहीकरते हुए 07 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               19 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जून 2015 को 19 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 80 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 20 जून 2015 को   03.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुपर कॉरीडोर गांधी नगर रोड तिराहा स्वेफ्‌ट कार क्र. एमपी-09/सीपी/2300 में अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलने पर संत मार्ग गांधी नगर इंदौर निवासी अजय पिता मदन गर्दे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 20, 2015

यातायात पुलिस ने किया बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत

इन्दौर 20 जून ।   पुलिस रोड पर इतनी क्यों खडे रहने लगी ? पुलिस केवल गलती करने वालों को ही क्यों नही पकडती ? पुलिस डराती क्यों है ? कुछ इसी तरह के रोचक एवं गंभीर प्रश्न बच्चों द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रधुवंशी से किये गये । 

    याताया के नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 19 जून 2015 को उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी यातायात नियमों की जानकारी हेतु पोद्‌दार स्कूल इन्दौर के 400 छात्र-छात्राएं से मुखातिब हुए। इस दौरान अपने उन्होनें अपने उद्‌बोधन में बताया कि वर्तमान समय परिवर्तन का समय है, पुरानी संस्कृति एवं नई विचारधारा आपस में टकरा रही है।  हमें अपने जीवन में अनुशासन रखना चाहियें । अनुशासन से अच्छे समाज का निर्माण होता है और समाज से राष्ट्र बनता है।  पुलिसकर्मी का जीवन अत्यंत कठिन होता है, पुलिस ही एक एजेन्सी है जो 24 घन्टे सप्ताह के सभी दिनों में लगी रहती है। एक पुलिसकर्मी प्रतिदिन 16 से 18 घन्टे का कार्य करते है।  बच्चों ने बड़ी निर्भयता के साथ अपने सवाल पूछे, जिनका बडी हीशालीनता के साथ प्रतिउत्तर दिया गया।

प्रश्न :-    पुलिस रोड पर इतनी क्यों खडे रहने लगी ?
उत्तर :-    आप लोगो ने सुना होगा विगत कुछ समय में इन्दौर शहर में कई आपराधिक गतिविधियां हुई थी, जिन पर अकुंश लगाने के लिये अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग की जा रही है  ।  
प्रश्न :-    पुलिस केवल गलती करने वालों को ही क्यों नही पकडती ?
उत्तर :-    अपराधी भी आम जनता की तरह ही दिखाई देते है, जब तक उन्हें रोककर पुछताछ नही की जाये अपराधी एवं सामान्य जनता में अन्तर नही किया जा सकता ।  फिर भी पुलिस का उद्‌देश्य जनसामान्य को परेशान करना नही होता है । 
प्रश्न :-    असली व नकली लायसेंस के बीच में फर्क कैसे किया जा सकता है ?
उत्तर    असली लायसेंस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है, जो एक टेस्ट पॉस कर प्राप्त किया जा सकता है ।  इस लायसेंस पर आर.टी.ओ. के हस्ताक्षर भी रहते है ।
प्रश्न :-    पुलिस डराती क्यों है ?
उत्तर    पुलिस कभी डराती नही है  और आपको डरने की आवश्यकता भी नही है, आप लोग निर्भिक होकर हमसे मिल सकते है। हम लोग सब लोगों से जुडने के भरसक प्रयास कर रहे है, सोशल मीडियां पर भी हम लोग लगातार जुड रहे है।आपसे अच्छा एवं अपराधियों से मुक्त समाज बनाने के लिये सुझाव भी मांग रहे है  ।

        इसके अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी द्वारा बच्चों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया ।

अपने गांव के दोस्तों की आर्थिक तंगी मिटाने के लिये रची गई लूट की साजिश का चंद घण्टों में पर्दाफाश

इन्दौर 20 जून 2015-पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.06.15 को सिरपुर तालाब के सामने धार रोड़ पर फरियादी राहुल पिता राधेश्याम (25) निवासी धनवंती नगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर, जो कि सूर्योदय माइक्रो फायनेंस कम्पनी प्रायवेट लिमिटेड अन्नपूर्णा रोड़ इंदौर में कार्यरत होकर वसूली का काम करता है, को ग्राम बांक से वसूली करीब एक लाख रूपयें नगद लेकर लौटते समय तीन अज्ञात मोटर सायकल सवार बदमाशों ने आंख में मिर्ची डालकर लूट लिया तथा एक लाख रूपयों से भरा बैग छीनकर भाग गये। उक्त रिपोर्ट फरियादीराहुल द्वारा थाना चंदन नगर पर की जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में लिया गया।
       घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती द्वारा तत्काल आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने के निर्देश दिये गये। जिसके तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर.एस. घुरैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन जांच की गई तो घटना स्थल पर उक्त प्रकार की घटना का होनो लोगों द्वारा बताया गया। घटना के संबंध में फरियादी राहुल से विस्तृत रूप से पूछताछ की गई तो वह टूट गया व उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया। 
       आरोपी राहुल वर्मा आष्टा के पास ग्राम हराजखेड़ी जिला सिहोर का मूलतः रहने वाला है। वह  15 दिन पूर्व ही अवकाश पर अपने गांव गया था, जहां दोस्तों द्वारा पैसो की तंगी के बारे मं बात हुई। इसी दौरान गांव में राहुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना की व्यूहरचना रचकर वापस इंदौर आ गया। इन्होनें दिनांक 19.06.15 को वसूली का दिन होने से इसी दिन घटना कारितकरना तय किया। घटना दिनांक को राहुल के गांव के 4 साथी सुबह से ही 2 मोटर सायकलों से इन्दौर आ गये थे। राहुल द्वारा ग्राम बांक से वसूली के बाद इनके द्वारा मिर्ची फेंक कर उक्त घटना कारित कर दी तथा घटना के बाद उक्त चारों आरोपी सीधे आष्टा स्थित अपने गांव हराजखेड़ी भाग गये। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में राहुल के चार दोस्तों में से तीन आरोपियों 1. सतीश पिता धरमसिंह वर्मा, 2. जितेन्द्र पिता जंयतसिंह वर्मा, 3. मनोज पिता मिश्रीलाल वर्मा सभी निवासी ग्राम हराजखेड़ी जिला सिहोर को गिरफ्‌तार कर, इनसे लूटी गई राशि वाहन सहित बरामद कर ली गई है। इनका एक साथी छोटू वर्मा फरार है जिसकी तलाश जारी है।
     उक्त झूठी लूट की साजिश का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी चंदन नगर के नेतृत्व में उनि वाय.एस. रघुवंशी, आर. आरिफ, आर. पंकज, आर. संजय पटेल तथा आर. दीपक का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

महू के चर्चित अपहरण काण्ड में 50 लाख फिरौती की मांग करने वाले एवं पुलिस पर फायर करने वाले आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई

आज दिनांक 20.6.2015 को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री अविनाश खरे द्वारा महू के चर्चित उमाकान्त गोयल अपहरण काण्ड के 6 आरोपियों को आजीवन कारवास तथा 10-10 हजार के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई।
         पुलिस थाना महूं क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 28.11.2013 को अतुल पिता उमाकान्त गोयल निवासी छोटा बाजार महू ने बताया कि उसके पिता उमाकान्त गोयल का अज्ञात आरोपियों ने फिरौती के लिये अपहरण कर लिया है तथा 50 लाख रूपयों की फिरौती की मांग की जा रही है। रिपोर्ट पर थाना महू में अप.क्र. 854/13 धारा 364 क भा.द.वि का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा अनुभाग महू से अलग-अलग पार्टियॉ बनाकर घेराबन्दी की गई। ओमेक्स हिल के आगे मारूति वेन एमपी/09/बीए/4267 में अपहृत उमाकान्त गोयलअपहरणकर्ताओं के साथ देखा गया। तीनों पुलिस पार्टियों द्वारा घेराबंदी की गई। अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर फायर किया गया, जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी फायर किया जाकर अपहरणकर्ताओं को पकडा गया तथा अपहृत उमाकान्त उर्फ टीके को सकुद्गाल बिना फिरौती के मुक्त कराया गया।
       आरोपी सोमनाथ सिलावट के द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करने पर थाना तेजाजी नगर में अप.क्र. 169/13 धारा 307, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।     प्रकरण में अपहरण की योजना बनाने वाले एवं षडयंत्रपूर्वक अपहरण करने वाले रामू उर्फ रमाशंकर पिता चम्पालाल वर्मा व सुमित पिता प्रकाश वर्मा को भी आरोपी बनाया गया था। उपरोक्त आरोपियों में सोमनाथ पिता अमरनाथ सिलावट सीआईएसएफ का कांस्टेबल था तथा घटना के समय उसके द्वारा वर्दी पहनी हुई थी।
       उक्त प्रकरण की पूरी विवेचना कर आरोपियान 1. सोमनाथ पिता अमरनाथ सिलावट (35) निवासी सॉई विहार कालोनी राऊ हाल सीआईएसएफ केम्प बडवाह, 2. प्रकाद्गा पिता किशोर सेन (28) निवासी दशहरा मैदान बडवाह, 3. अखिलेश पिता सागरसिंह आवरिया (23) निवासी दशहरा मैदान बडवाह, 4. रामू उर्फ रमाशंकर पिता चम्पालालवर्मा (50) निवासी सॉतेर,पीठ रोड महू, 5. नरेन्द्र उर्फ बंटी ठाकुर पिता जीवनसिंह ठाकुर (29) निवासी सुदामा नगर बडवाह, 6. सुमित पिता प्रकाश वर्मा (28) निवासी ग्राम सॉतेर के विरूद्ध अपराध धारा 364 ए, 307, 34, 395, 397, 120 बी भादवि के तहत प्रकरण सिद्ध पाया जाने से चालान श्रीमान एसीजेएम महोदय महू के न्यायालय में पेश किया गया।
      प्रकरण सनसनीखेज होकर गंभीर प्रकृति का था और मालवांचल में इस तरह की घटना होने से व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया था, इसकी गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध को माननीय मुखयमंत्री महोदय मध्यप्रदेद्गा शासन के निर्देद्गाानुसार उप पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर शहर एवं कलेक्टर इंदौर द्वारा इसे जघन्य श्रेणी में चिन्हित किया जाकर, ''ए'' श्रेणी में रखा गया था तथा इसकी पैरवी के लिये थाना महू से नोडल अधिकारी उप निरीक्षक राजकुमार दीक्षित एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक श्री शेखर बुन्देला को नियुक्त किया गया था। उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री कल्याण चक्रवर्ती द्वारा चिन्हित श्रेणी के अपराधों की लगातार समीक्षा हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू अरविन्द तिवारी वएसडीओपी महू अरूण मिश्रा को निर्देशित किया गया था।
      उक्त प्रकरण में आज माननीय अपर सत्र न्यायाधीद्गा श्री अविनाश खरे साहब द्वारा शीध्र विचारण कर फास्ट ट्रायल किया एवं सभी अभियोजन साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर अभियोजन की दलील को सही पाया। आज दिनांक को आरोपीगण 1.सोमनाथ पिता अमरनाथ सिलावट 2. प्रकाश पिता किशोर सेन 3. अखिलेश पिता सागरसिंह आवरिया, 4. रामू उर्फ रमाशंकर पिता चम्पालाल वर्मा, 5. नरेन्द्र उर्फ बंटी ठाकुर पिता जीवनसिंह ठाकुर, 6. सुमित पिता प्रकाश वर्मा धारा 364ए, 120 बी भादवि में दोषसिद्ध ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा और 10-10 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है, अर्थदण्ड अदा न किये जाने पर 3-3 वर्ष के कठोर कारावास भुगताने का आदेश दिया गया है।
        इसी प्रकार आरोपी सोमनाथ को धारा 307 भादवि में दोषसिद्ध ठहराते हुए 7 साल के कारावास की सजा एवं 5000 रूपये के अर्थदण्ड तथा सह आरोपी अखिलेश एवं प्रकाश को धारा 307 सहपठित धारा 34 भादवि में दोषसिद्ध ठहराते हुए 7-7 साल के सश्रम कारावास एवं 5-5 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर एक-एक वर्ष के कारावास पृथक से भुगतने का आदेश दिया गया है। आरोपी सोमनाथ को धारा 27 आुयध अधिनियम में दोषसिद्ध ठहराते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा एवं 3000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर 1 वर्ष का कठोर कारावास भुगतने का आदेश दिया गया है।
        उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण से संबंधित अधिकारियों को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 159 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 20 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 87 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                             15 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       16 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जून 2015 को 16 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                       सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, तीन इमली हम्मल संघ की गुमटी की आड में तीन इमली चौरहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले दीपक पिता गणेsश  वर्मा, शरदपिता गणेश  वर्मा, संदीप पिता गोलुप्रसाद तथा बाबू पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1980 रूपये नगदी तथा तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को 12.35 बजे, बडला खजराना टावर के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 507 गोया खजराना इंदौर निवासी सरीफ उर्फ कचरू पिता कुदरत पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 1134 रूपये नगदी तथा तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19जून 2015 को 20.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कुलकर्मी का पुल मालवा वनस्पति चौराहे के पास भागीरथपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 638 निरंजनपुर नई बस्ती इंदौर निवासी अद्गाोक पिता कन्हैयालाल साहिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 20 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 72 आरोपियो को गिरफ्‌तारकिया गया जिसके अंतर्गत -
 
                                                 03 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                20 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जून 2015 को 20 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 113 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                   अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को 15.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीठ रोड शमशान की दिवाल पास इमली पेड के के नीचे महू से अवैध शराब बेचते मिलें, यही के रहने वाले राकेश  उर्फ डान पिता सुंदरलाल  वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 हजार 600 रूपये कीमत की 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को 20.50 बजे बडा बांगडदा कांकड इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, पालाखेडी कांकड झोपडपट्‌टी इंदौर निवासी निरंजन पिता बाबू बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को 18.05 बजे माणिक बाग पुल के नीचे से अवैध शराब बेचते मिलें, 56 आजाद नगर इंदौर निवासी अब्दुल पिता अब्दुल रसीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                              अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015-पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को   12.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चौपाटी चौराहा करोदिया निवासी 881 विशवासनगर बंजारीनिवासी ओमप्रकाश  पिता रमेशचंद्र सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से छुरा जप्त  किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 19, 2015

महिला को अश्लील फोटो भेजने वाले दो आरोपी वी केयर फोर यू की गिरफ्‌त में

इन्दौर 19 जून 2015-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अश्लील फोटो भेजने वाले दो मनचले युवकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
            पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक युवती ने वी केयर फोर यू में आवेदन दिया था कि वह अपने पति के साथ रहती है एवं ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। उसके व्हाट्‌सएप्प नं पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील फोटो एक से अधिक संखया में भेजे गये है तथा कुछ फोटो में महिला का अश्लील फोटो था तथा चेहरा आवेदिका का था, जो फोटो से छेड़छाड़ कर बनाया हुआ प्रतीत हो रहा था। आवेदिका को अन्य सूत्रो से ज्ञात हुआ कि यह फोटो अन्य लोगों के गु्रप में भी डाल दिये गये, जिससे उसकी काफी बदनामी हो रही है।
         उक्त आवेदन पत्र प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा उक्त व्हाट्‌सएप्प नं. की जानकारी प्राप्त करने पर 1. त्रिलोक पिता अनोखीलाल (22) निवासी 129-बी सूर्यदेव नगर हवाबंगला इंदौर तथा 2. लक्की पिता कन्हैयालाल डाबला (18) निवासी 130-बी सूर्यदेव नगर इन्दौर संदिग्ध के रूप में सामने आये, जिन्हे पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होने ही उक्त काम करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि त्रिलोक द्वारा आवेदिका के बालक से बहला फुसलाकर, आवेदिका के मोबाईल से मेमोरी कार्ड प्राप्त कर उसकी कापी करके उसमें से आवेदिका के फोटो ले लिये। आरोपी त्रिलोक द्वारा picsay pro  नामक एप्लीकेशन डाउनलोड करके उसके द्वारा आवेदिका के फोटो को एडिट करके अश्लील बनाकर  व्हाट्‌सएप्प द्वारा आवेदिका एवं अन्य ग्रुप में वायरल किया था। आरोपियों द्वारा जिस नं. से व्हाट्‌सएप्प द्वारा आवेदिका का फोटो वायरल किया गया था, वह सिम उसे पड़ी हुई मिलीं थी।
      दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर, उनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर, प्रकरण पुलिस थाना अन्नपूर्णा को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 131 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 19 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 65 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                            04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 12 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         16 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जून 2015 को 16 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                              जुआ खेलते मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2015- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जून 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सीमेण्ट गोडाउन के अंदर विश्रांति चौराहा इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले संदीप पिता महोदव, ओमप्रकाश पिता सोपान कालदाते तथा अरूण पिता मुरलीधर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 480 रूपये नगदी तथा तथा ताश  पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 जून 2015 को  14.15 बजे मुखबिर से मिलीसूचना के आधार पर, लक्ष्मीबाई नगर स्टेद्गान उतार सांई सुमन नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 489 भागीरथपुरा इंदौर हाल खटीको का मोहल्ला गल्तागेट जयपुर राजस्थान निवासी दिनेश  उर्फ दीनू पिता कल्याण सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 19 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 66 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                03 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल परही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 20 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जून 2015 को 20 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 110 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                   अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 18 जून 2015 को   15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, दिलीप नगर के आगे नैनोद तिराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 66 महेश  यादव नगर निवासी संजय पिता अजबसिंह तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल मय 06 कारतूस के जप्त की गयी।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 18 जून 2015 को 20.30 बजे, गुरूद्वारे के पीछे गली इंदौरसे अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मधुरा वाला मैदान दूध डेहरी के पास अस्फाक का मकान मदीना नगर थाना आजाद नगर इंदौर निवासी रफीक पिता मोह. रईस  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
       पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 जून 2015 को 17.30 बजे व्यास नगर झुग्गी झोपडी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले कमल पिता नारायण सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 18, 2015

चाकू सहित तीन आरोपी सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 18 जून 2015-पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा आज दिनांक 18 जून 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 1. नितिन पिता पुरषोत्तम सेन (30) निवासी बलाई मोहल्ला इंदौर, 2. सन्नी पिता हुकुमचंद सगरिया (27) निवासी बड़ी ग्वालटोली इंदौर तथा 3. सलमान पिता अब्दुल रहमान (22) निवासी चम्पाबाग इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक 01-01 चाकू जप्त किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
    उक्त तीनों आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के होकर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। आरोपी नितिन के विरूद्ध पुलिस थाना सदर में धारा 354 का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी सन्नी के विरूद्ध पुलिस थाना पलासिया में मारपीट के दो अपराध पंजीबद्ध है तथा आरोपी सलमान के विरूद्ध चोरी के दो अपराध पंजीबद्ध है, जिन्हे पकड़ने में पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


                                                     बांये से दांये सलमान, नितिन, सन्नी

20-20 हजार के तीन फरार व ईनामी बदमाश इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में, बदमाशों की सहायता करने वालों को भी आरोपी बनाया गया

इन्दौर 18 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिला इन्दौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लम्बे समय से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले फरार अपराधियों पर 20-20 हजार के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई थी, इन्दौर पुलिस को ऐसे तीन फरारी ईनामी बदमाशों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई हैं।

             1. पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्र का शातिर बदमाश संजय पिता अजब सिंह (35) निवासी महेश यादव नगर व उसकी पत्नि निशा, थाना अपराध शाखा के अपं.क्रं 3/14 धारा 419,420,467,468,471,120-बी भादवि, 66-डी आईटी एक्ट तथा अप. क्रं4/14 धारा 419,467,468,471,201 भादवि, 66-डी आईटी एक्ट के प्रकरण में सेन्ट्रल जेल इन्दौर में जाली दस्तावेजों के आधार पर उपयोग की गई सिम कार्ड के मामलें में लंबे समय से फरार चल रहे थे। आरोपी संजय पर 20 हजार रूपयें के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई थी।
           पुलिस को आज दिनांक 18.06.15 को सूचना मिलीं कि ईनामी बदमाश संजय पिता अजबसिंह लोडेड पिस्टल लेकर मोटर सायकल क्रं एमपी/09/क्यूके-6790 से नावदापंथ से बिजासन की तरफ आ रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बिजासन रोड़ पर रमेश टोकनीवाले के खेत के पास घेराबंदी कर आरोपी संजय को पकड़ा उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व 6 कारतूस तथा एक मोटर सायकल जप्त की गई। आरोपी संजय से उसकी पत्नि निशा के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह अपनी पत्नि सहित अपने साले रवि पिता मोतीसिंह नि. 711 महेश यादव नगर में रह रहा है, तो तत्काल क्राईम ब्रांच की टीम ने उक्त  घर में पहुंचकर दबिश दी तो आरोपी संजय की पत्नि निशा तथा उसके साले रवि को भी उक्त अपराधियों का सहयोग करने के अपराध में गिरफ्‌तार किया।
           आरोपी संजय की मदद करने वालों में आरोपी से जो मोटर सायकल जप्त की गई वो उसके दोस्त विजय उर्फ नाना पिता मोहनलाल निवासी 357 भागीरथपुरा की थी, जिसने फरारी के दौरान अपराधियों का सहयोग किया था, इसलिये उसे गिरफ्‌तार किया गया। इसी प्रकार आरोपी संजय उसकी पत्नि को फरारी के दौरान 20 हजार रू. की आर्थिक मदद करने वाले एवं आटो क्रं एमपी/09/आर/2884 में छुपाकर इधर उधर लाने-ले जाने वाले दोस्त जितन्द्र उर्फ जीतू पिता प्रदीप मराठा निवासी 44 शुभम पैलेस कालोनी को भी गिरफ्‌तार किया गया है।
          आरोपी संजय एक शातिर बदमाश होकर इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब विक्रय करने, गृहभेदन, चोरी, लूट व डकैती आदि के विभिन्न 44 प्रकरण पंजीबद्ध है। जिसे पकड़ने में इन्दौर क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम का महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा। 

          2. पुलिस थाना चंदन नगर के अपराध क्रं 572/14 धारा 147,148,149,294,302 भादवि के हत्या के मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी त्रिलोक पिता महेन्द्रसिंह ठाकुर (35) निवासी 241 नंदन नगर बड़े कुएं के पास नगीन नगर इन्दौर, जिस पर 20 हजार रूपयें के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई थी, जिसे पकड़ने में पुलिसको महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
           आज दिनांक 18.06.15 को पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के मामले में फरार आरोपी त्रिलोक ठाकुर बड़वाह तरफ से मोटर सायकल क्रं एमपी/09/एनटी/9883 से इन्दौर तरफ आने वाला है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच एंव थाना चंदन नगर की संयुक्त टीम द्वारा नाकाबंदी की गई तो पता चला कि आरोपी तेजाजी नगर चौराहे से राऊ तरफ भागा है, जिसे पीछा कर बायपास पर कैलोद करताल गांव के पास उक्त मोटर सायकल सहित पकड़ा गया।
        आरोपी त्रिलोक पिता महेन्द्रसिंह ठाकुर पुलिस थाना चंदन नगर का शातिर बदमाश है, जिसके विरूद्ध थाना चंदन नगर में लड़ाई-झगड़ा, घर में घुसकर मारपीट, बलवा, अवैध हथियार रखने, हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 17 प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त बदमाश को पकड़ने में क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना चंदन नगर की संयुक्त पुलिस टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

        3. पुलिस थाना बाणगंगा के हत्या के मामले का फरार, 20 हजार रूपयें का ईनामी बदमाश दीनू उर्फ दिनेश पिता कल्याण सिंह निवासी भागीरथपुरा को पकड़ने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
       आरोपी दीनू उर्फ दिनेशद्वारा वर्ष 2011 में पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत एक मकान के विवाद में अपने साथियों राकेश उर्फ भूरा यादव, पप्पू मोटा, जितेन्द्र कुशवाह तथा राजेन्द्र कुशवाह के साथ मिलकर सांई सुमन नगर में महिला बबीता की सार्वजनिक रूप से नृशंस हत्या कर दी गई थी। आरोपी दीनू हत्या के बाद से ही परिवार सहित फरार था। प्रकरण के शेष आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्‌तार किया जा चुका है, बदमाश दीनू ही फरार था, जिसे पकड़ने के लिये पुलिस प्रयासरत्‌ थी।
       आरोपी दीनू उर्फ दिनेश एक शातिर अपराधी होकर वर्ष 2011 तक 11 अपराध घटित कर चुका था, इसके पूर्व भी इसने अपने साथियों के साथ मिलकर, अर्जुन नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी तथा शातिर बदमाश पिन्टू ठाकुर के साथ भंवरकुआं क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते वर्ष 1999 में गिरफ्‌तार हो चुका है। इसके अपराधिक इतिहास का विश्लेषण करने पर थाना प्रभारी बाणगंगा विनोद दीक्षित को विश्वसनीय सूचना मिलीं कि बदमाश दीनू का लिंक उज्जैन के किसी बदमाश से जुड़ा है। इस आधार पर सूचना संकलन किया तो पता चला कि आरोपी ने अपना अधिकांश समय जयपुर के खटीक मोहल्ले में काटा है, तो एक पुलिस टीमजयपुर रवाना की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त बदमाश दाढ़ी बड़ाकर हुलिया बदल बदल कर समय बे समय इन्दौर, उज्जैन आता रहता है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशानुसार उक्त बदमाश को पकड़ने हेतु पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस टीम को सूचना मिलीं कि आरोपी लक्ष्मीबाई नगर रेल्वे स्टेशन से उज्जैन जाने की तैयारी में है। उक्त सूचना पर आरोपी दीनू उर्फ दिनेश को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्‌तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस की टीम को आता देख कर भागने का प्रयास किया, जिसने अपने हथियार से पुलिस दल को भयभीत कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की टीम ने साहस के साथ उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी के कब्जे से एक लोडेड 12 बोर का देशी कट्‌टा भी बरामद किया है।
      आरोपी दीनू उर्फ दिनेश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री विनोद दीक्षित, सउनि के.के. मिश्रा, आर. 2795 घनश्याम तथा आर. 654 नीरज का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 138 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 18 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 64 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                                  02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         15 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जून 2015 को 15 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                   जुआ/सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2015- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को 13.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नंदलालपुरा सब्जी मण्डी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में मिलें, 11 कबूतर खाना निवासी निर्मल पिता रामचंद जी मालावन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2140 रूपये नगदी तथा तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को 15.00 बजे, महाकाल होटल के पीछे सरकारी स्कूल के पास एएस 2 स्कीम नं. 78 इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले रामबाबू पिता रज्जन प्रसाद, आनंद पिता रमेद्गा यादव, ओम तिवारी पिता कमला प्रसाद तिवारी, सचिन पिता मधुकर कोकसे तथा सुनील पिता पूनचंद शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपये नगदी तथा तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


                                                 अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, हमीद का मकान अशरफ नगर खजराना इंदौर निवासी मुखतयार उर्फ बांका पिता सब्बीर तथा 07 ब्लॉक नं0 ए आयडिया मल्टी स्कीम नंबर 134 खजराना इंदौर निवासी राजकमल पिता दीपक बोडाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को 22.15 बजे प्रकाश के ढाबे के पीछे देवासनाका इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, 26 के नंदानगर रोड 22 इंदौर निवासी राजेश पिता काशीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 968 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट केतहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                        अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को  20.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा नाका मंदिर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गली नंबर 3 नंदबाग कॉलोनी विद्याभारती स्कूल के पास इंदौर निवासी अंकित पिता सूर्यभान मौर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को  20.35 बजे स्कीम नंबर 134 दरगाह के सामने खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम मोघरा थाना बरही जिला हजारीबाग झारखण्ड हाल मुकाम निपानिया कांकड विनोद का मकान इंदौर निवासी मोह. निजाम पिता मोह. मकबूल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को 20.35 बजे नवलखा बस स्टेण्ड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 2 शुक्लानगर इंदौर निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता शंकर भालसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खंजर जप्त कियागया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25,बी आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 18 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 74 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                   05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                    
21 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 133 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जून 2015 को 21 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 133 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                     अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2015-पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, देपालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पारदी खेडा जिला उज्जैन निवासी पन्ना सिंह पिता शेरसिंह पारदी, ग्राम पारदी खेडा जिला उज्जैन निवासी तुन्नु पिता सुगन सिंह पादी तथा पारदी खेडा जिला उज्जैन निवासी बलम उर्फ बिलिन्दर पिता घनश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 तलवार, 01 छुरा तथा 01 फालिया जप्त किया गया।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 17 जून 2015 को 12.45  बजे, लालजी की बस्ती महू से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यादव मोहल्ला महू निवासी राजू उर्फ राजेश पिता राम प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक17 जून 2015 को 18.30 बजे पंचद्गाील नगर कलाली के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सौम उर्फ शुभम पिता अशोक बिलवारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 17, 2015

पुलिस थाना चंदन नगर का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश रवि उर्फ डांसर पिता सूर्या जाधव को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, मारपीट, अपहरण आदि के विभिन्न 18 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी रवि उर्फ डांसर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी रवि को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी रवि उर्फ डांसर को पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।
उक्त आरोपी एक शातिर बदमाश है, जो पुलिस थानाराजेन्द्र नगर के अपहरण के प्रकरण में अप्रेल 2015 से फरार चल रहा था, जिसे थाना चंदन नगर की टीम ने पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।


एन.सी.सी. केडेट्‌स ने सीखे यातायात नियम

इन्दौर 17 जून 2015-यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा आज दिनांक 17 जून 2015 को ज्ञानगंगा परिसर में इन्दौर संभाग से आये लगभग 400 एन.सी.सी. केडेट्‌स को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी।  केडेट्‌स द्वारा बडी गंभीरता से न केवल यातायात नियमों का समझा बल्कि अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया ।  
    इस दौरान यातायात नियमों की समझाईद्गा देने के लिये यातायात विभाग की ओर से श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला इन्दौर एवं कार्यक्रम में एन.सी.सी. के कमांडर भी उपस्थित रहे ।

जिलाबदर बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा आज दिनांक 17 जून 2015 को थाना क्षेत्रान्तर्गत से राजेश उर्फ राजू उर्फ उमा पिता रामप्रसाद उर्फ परवंदर पंडित के विरूद्ध धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
          पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी राजेश उर्फ राजू पंडित एक सूचीबद्ध बदमाश है तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए राजेश उर्फ राजू उर्फ उमा पिता रामप्रसाद उर्फ परवंदर पंडित को थाना महूं क्षेत्रान्तर्गत में घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसके पास से एक चाकू भी जप्त किया गया है। उक्त आरोपी थाना महूं के एक प्रकरण में फरार चल रहा था। पुलिस थाना महूं द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

डकैती की योजना बनाते उज्जैन का फरार आरोपी एवं उसके साथी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 17/6/2015 की रात्री मे मुखबिर से सूचना मिली की थाना माधव नगर जिला उज्जैन के अपराध धारा 307 भादवि मे फरार शुदा बदमाश वीरेन्द्र पिता हुकुम सिह चौहान टवेरा कार मे अपने अन्य 4 साथियो के साथ बारोली टोलटैक्स लूटने की योजना बना रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय इन्दौर शहर इन्दौर व्दारा आरोपियो की तुरंत घेराबन्दी के लिये अपराध शाखा व थाना बाणगंगा को निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी बाणगंगा के द्वारा अपराध शाखा व थाने के बल की 4 टीमे बनाई गई। 
           प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर वैष्णव कालेज के आगे उज्जैन रोड पर सुनसान इलाके मे खड़ी टवेरा कार क्र एमपी/09/वी-6230 को घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. विरेन्द्र पिता हुकुम सिह चौहान निवासी 79 मोदी गली थाना महाकाल उज्जैन, 2. रोहित पिता अनिल पंड्‌या निवासी गली न. 2 महाकाँल उज्जैन, 3. राजेश पिता रामकिसन शर्मा निवासी गणपति गली थाना महाकालउज्जैन, 4. शुभम पिता विक्रम सिह निवासी मोदी गली थाना महाकाल उज्जैन, तथा 5. भेरुलाल पिता मांगीलाल निवासी ग्राम तालोद जिला उज्जैन का होना बताया। आरोपियों की तलाशी लेते आरोपी विरेन्द्र से एक 315 बोर का कट्टा व 3 जिन्दा कारतूस, रोहित से एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा कारतुस तथा आरोपी राजेश, शुभम व भूरेलाल से एक-एक धारदार चाकू जप्त किया गया। उक्त आरोपियों का पूर्व रिकार्ड के संबध मे जानकारी प्राप्त करते बदमाश विरेन्द्र चौहान थाना माधव नगर जिला उज्जैन के अपराध धारा 307 भादवि मे काफी समय से फरार चल रहा है व उज्जैन के लाला त्रिपाठी का कट्टर विरोधी होकर वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहा ह, बदमाश काफी समय से फरारी काट रहा है फरारी के दौरान पैसे की आवश्यकता की पूर्ति करने के लिये बारोली टोल टैक्स पर डकैती डालने की योजना बना रहा था ।
पुलिस की सक्रियता से बदमाशो को सही समय पर पकडे जाने से बड़ा गैंगवार टला गया व बड़ी सनसनी खेज लूट की वारदात होने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्‌तार कर लिया गया। 
         उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच इन्दौर व पुलिस थाना बाणगंगा की संयुक्त टीमका महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 


कजलीगढ़ में लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्‌तार,

इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015- पुलिस थाना सिमरोल क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14 जून 2015 के रात्री 20.30 बजे फरियादी विजयेन्द्र पूरी पिता योगेन्द्र पूरी गोस्वामी (20) नि. 1 भीमगिरी गली जूनी इन्दौर थाना रावजीबाजार इन्दौर के व्दारा रिपोर्ट की गई कि वह अपने रिश्तेदार सानिध्य ,अर्पण ,ईशांत, पार्थ पुरी एवं मित्र थामसन के साथ कजलीगढ पर्यटन क्षेत्र मे घूमने आये थे शाम करीब 6.30 बजे किले के पीछे नाले तरफ घूमने जाने पर चार अज्ञात व्यक्ति जिनमे से एक के पास लोहे का दराता, एक के पास गोफनएवं दो के पास लाठी थी के व्दारा डरा धमकाया जाकर उसे गोफन से मारा गया जिससे उसे दाहिने गाल के उपर आंख के पास चोट आई। बदमाशो के व्दारा फरियादी विजेन्द्र का सेमसंग कंपनी मेट्रो मोबाईल, सानिध्य पूरी का एप्पल कंपनी का आई फोन 6 मोबाईल, अर्पण का काले रंग का एलपी कम्पनी का बैग, पार्थ गोस्वामी का नोकिया कंपनी का मोबाईल एक्स-201, थोमसन जोसफ का एचटीसी-वन एम-8 माडल का एक मोबाईल, इशान गोस्वामी के हाथ का स्टील का कडा एवं फेडरल व अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के 2 एटीएम,  ड्रायविंग लायसेन्स, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज आदि सभी सामान तथा सभी के पास में रखी कुल नगदी 3750/- रूपयें हम लोगो को डरा धमका कर भयभीत कर लूटकर भाग गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 224/15 धारा 394 भादवि कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया। 
        घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिमरोल पर एस.डी.मूले के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर, आरोपियों की पतारसी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस टीम व्दारा अथक एवंसार्थक मेहनत कर प्रकरण सदर के तीन आरोपीगणों 1. कान्हा पिता मदन भील, 2. राहूल पिता बालू भील, 3. संजय पिता दिलीप भील सभी निवासी मेण्डल थाना सिमरोल को पकड़ा, इनसे पूछताछ करने पर इनके द्वारा उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया हैं। तीनों आरोपियान लूटे गये सामान में से 1.एक सेमसंग कंपनी का मेट्रो मोबाईल, एक एप्पल आई फोन 6 मोबाईल, एक एचटीसी-वन एम-8 मोबाईल, फेडरल व अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के 2 एटीएम, ड्रायविंग लायसेन्स, आधार कार्ड आदि दस्तावेज व एक स्टील का कड़ा तथा कुल नगदी 3750/- रूपये जप्ती की जाकर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे प्रकरण के संबंध में पूछताछ जारी है। एक आरोपी की गिरफ्तारी एवं शेष मश्रुका एक नोकिया मोबाईल की बरामदगी के भरसक प्रयास किये जा रहै है।
        उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी सिमरोल एस.डी. मूले के नेतृत्व में उनि  पी.पी.पाल, सउनि भागीरथ जाट, सउनि विक्रमसिंह सोलंकी, सउनि विष्णु पंवार, प्रआर.2794 ओमप्रकाश पंवार, प्रआर .2594 फागुलाल, आर. 1310 सुमित, आर. 866 ब्रजेश, आर.1432 रविन्द्र तथा आर. 1344 ब्रजेन्द्रसिंह का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 171 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 17 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 81 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                               11 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 05 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                             19 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 103 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जून 2015 को 19 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 103 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                        सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 18 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को 17.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाबू यादव का तबेला कृष्णपुरी कॉलेनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में मिलें, बाबू यादव, बंटी उर्फ योगेन्द्र, जितेन्द्र जाधव, दुर्जन सिंह, दिनेश यादव, मलखान सिंह, संजय, गोविंदा विजय  सिंह, गौरीशंकर, रूपचंद, सोनू, फिरोज, गुड्‌डा, हाकमसिंह, विष्णु, अनिल तथा राधू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 लाख 47 हजार 106 रूपये नगदी, 22 मोबाईल फोन तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।

                                                    अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को 13.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली ग्राम बारोली से अवैध शराब बेचते मिलें, यही के रहने वाला संजू सेन पिता श्रीराम सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2200 रूपये कीमत की 06 बियर तथा 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को 16.30 बजे ग्राम कैलोद सरकारी स्कूल के पास से अवैध शराब बेचते मिलें, ग्राम मगर खेडा सांवेर निवासी बीरबल पिता ओमकार मधानिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 04 हजार 106 रूपये कीमत की 86 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                       अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को  14.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सुखलिया तिराहा सांवेर रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 21/3 रामदत्त का भट्‌टा बाणगंगा इंदौर निवासी रूपेश उर्फ छोटू पिता प्रकाश जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 


इन्दौर 17 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 90 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                    03 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 17 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कीगई।

                                         19 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 119 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015-इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जून 2015 को 19 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 119 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                         जुआ खेलते हुये मिले 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को 20.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 437-ए ग्रीन पार्क कॉलोनी इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले अजगर अली, मोह. अय्यूब, महबूब, रशीद, अब्दुल रशीद, मोह. शरीफ, अब्दुल सलीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 53 हजार रूपये नगदी 07 मोबाईल फोन तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को 20.50 बजे जोशी मोहल्ला भैरूबाबा मंदिर के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले सोनू अटोदे पिता रूपचंद अटोते तथा मोह. आरिफ पिता मोह. सादिक को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 1830 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को 23.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जगन्नाथपुरी इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, गीतानगर रानी पैलेस निवासी सलमान पिता नासिर खान, गीतानगर निवासी रहीस उर्फ बाका पिता मोह. शकूर, जगन्नाथपुरी निवासी बिलकीस बी पति रफीक तथा ग्रीन पार्क कालोनी निवासी शानू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार 440 रूपयें कीमत की 360 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को 19.00 बजे नेहरू नगर रंगवासा से अवैध शराब बेचते मिलें, चांदनी चौक नेहरू नगर रंगवासा के रहने वाले तेजकरण पिता सुभाष लोभाने तथा जनुबाई पति परमानंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट केतहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                       अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 जून 2015-पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 16 जून 2015 को  19.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मच्छी बाजार देशी कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 57 नयापीठा इंदौर निवासी अनवर उर्फ सूफी पिता असलम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
  पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 

Tuesday, June 16, 2015

पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा जुआ खेलते मिलें सात आरोपी, 53 हजार नगदी व सात मोबाइल सहित गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 16 जून 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा आज दिनांक 16 जून 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना मिलीं की ग्रीन पार्क कालोनी में निवासरत असगर अली के मकान में आसपास क्षेत्र के व्यापारी आदि लोग जुआं खेल रहे। उक्त के आधार पर, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर.एस. घुरैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश दी गई तो वहां पर ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले निम्न सात आरोपियों को पकडा गया-
1.    असगर पिता मकसूद (45) निवासी राजमोहल्ला
2.    मो.अय्‌यूब पिता मो. युसूफ (45) निवासी चंदन नगर
3.    मेहबूब पिता मो. ईस्माइल (34) निवासी चंदन नगर
4.    रशीद पिता मो.मनीयार (24) निवासी चंदन नगर
5.    अ.रशीद पिता अ.अमीन (40) निवासी रानी पैलेस
6.    मो. शरीफ पिता अ.अमीन (40) निवासी गुलजार कालोनी
7.    अ.सलीम पिता अ. रहमान (30) निवासी कोयला बाखल
         पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 53 हजार रूपये नगदी, सात मोबाइल तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
        इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रआर. पंकज, आर. आरिफ, आर. अरविन्दसिंह, आर. संजय, आर. वीरेन्द्र सिंह तथा आर. चन्द्रशेखर का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 18 आरोपी गिरफ्‌तार 1 लाख 47 हजार 106 रूपयें नगदी, 22 मोबाईल व सट्‌टा उपकरण बरामद

इन्दौर-दिनांक 16 जून 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 16 जून 2015 को कृष्णपुरी कालोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें 18 आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
         नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली श्रीमती प्रभा चौहान व उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि कृष्णपुरी कालोनी निवासी बाबू पिता रामधानी यादव उम्र 39 वर्ष द्वारा बड़े पैमाने पर सट्‌टा खाया जा रहा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देद्गान में नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर जा कर देखा तो बाबूलाल नगर में मल्टी के पास गाय बांधने के बाड़े में पार्टीशन करके टेबल कुर्सी लगा करके सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें लोग दिखे जिन्हे दबिश देकर निम्न 18 लोगों को पकड़ा-
1.    बाबू यादव,
2.    बंटी उर्फ योगेन्द्र
3.    जितेन्द्र जाधव
4.    दुर्जन सिंह
5.    दिनेश यादव
6.    मलखान सिंह
7.    संजय
8.    गोविंदा
9.    विजयसिंह
10.    गौरीशंकर
11.    रूपचंद
12.    सोनू
13.    फिरोज
14.    गुड्‌डा
15.    हाकमसिंह
16.    विष्णु
17.    अनिल
18.    राधू                                                                     
           पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 लाख 47 हजार मोबाइल, 5 केल्क्यूलेटर तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
           इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देद्गान में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रभा चौहान के नेतृत्व में उनकी संयुक्त पुलिस टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

फौजा की गिरफ्तारी का पर्दाफाश ईनामी और फरारी बदमाश को संरक्षण देने में हुई गिरफ्तारियांॅ

इन्दौर-दिनांक 16 जून 2015-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष सिंह ने पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री कल्याण चक्रवर्ती को दि. 11.06.15 को फौजा की संदिग्ध गिरफ्तारी की जांॅच हेतु निर्देद्गिात किया। पूरे मामले का घटनाक्रम कुछ इस तरह था कि दिनांक 20 मई की रात में सरफराज उर्फ फौजा व उसके साथियों ने अपने दुश्मन जुबेर खान को जान से मारने के लिए उस पर गोली चलाई जिस पर थाना रावजी बाजार में अपराध क्र्र. 186/15 धारा 307,34 भादवि. का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही सारे आरोपी फरार थे। इस अपराध की विवेचना में दि. 11.06.15 को फौजा जी.आर.पी. पुलिस इंदौर द्वारा ट्रेन में विवाद करते हुए नाटकीय ढंग से पकडा गया। थाना रावजी बाजार के अपराध की विवेचना में अपराधी को संरक्षण देने वाले इरफान पठान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैंने, फौजा, उसकी बहन शबीना उर्फ शमीना, जी.आर.पी. आरक्षक राजकुमार कैथवास व कैमरामैन सन्नी ने मिलकर फौजा को पकडवाने का नाटक रचा था। इरफान ने बताया कि दि.10.06.15 को फौजा की बहन शमीना ने उससे सम्पर्क किया और फौजा को सुरक्षित पेश कराने की बात कही। इरफान पठान रेल्वे के माल गोदाम में काम करता है। इसलिए वह जी.आर.पी. के आरक्षक राजकुमार कैथवास को जानता था। इरफान ने आरक्षक राजकुमार से बातचीत की और उसे पूरी बात बताई। आरक्षक राजकुमार ने इस बात की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारीयों को न देते हुए दि. 11.06.15 को इरफान से बातचीत कर फौजा से मुलाकात कर फौजा की गिरफ्तारी की नाटकीय कहानी तैयार की उसी दिन फौजा के एक साथी द्वारा कैमरामैन सन्नी जो कि इरफान को पहले से जानता था उसे फोन कर प्लेटफार्म पर बुलाया जाता है और उसे नाटकीय कहानी में शामिल किया जाता है। कैमरामैन सन्नी निर्धारित समय के पहले ही प्लेटफार्म पर पहुंचता है उसके बाद जैसे ही प्लेटफार्म पर ट्रेन रूकती है तो जी.आर.पी. आरक्षक राजकुमार कैथवास अपने साथी आरक्षक के साथ फौजा को ट्रेन के डिब्बे से पकडकर लेकर आता है। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियोंग्राफी कैमरामेन सन्नी द्वारा की जाती है व वीडियों को वाट्‌सअप पर मीडिया ग्रुप में डालकर वायरल कर दिया जाता है।  यह पूरा नाटक फौजा को सुरक्षित पेश करने के लिए रचा गया।विवेचना में पता चला की शमीना ने इस काम के लिए इरफान को 15 हजार रू. दिए थे। इरफान ने बताया कि 5 हजार रू. कैमरामेन को देना और शेष राशि राजकुमार कैथवास को देनी थी जो कि पुलिस द्वारा शमीना द्वारा दिए गए रूपए इरफान से जप्त कर लिए गए। विवेचना में सामने आया कि दि. 18 मई को रात्री करीब 10:30 बजे मालगोदाम पर इरफान के साथ फौजा व उसके साथियों ने योजना बनाई थी कि फौजा थाना रावजी बाजार के अपराध को घटित करेगा तथा जी.आर.पी. पुलिस की मदद से समर्पण करेगा। 22 मई को जब फौजा को यह पता चला कि जुबेर मरा नहीं है इसलिए फौजा ने समर्पण नहीं किया क्योंकि वह उस पर दोबारा हमला करना चाहता था लेकिन पुलिस के दबाव के कारण फौजा इधर-उधर भागता रहा और उस पर ईनाम भी घोषित कर दिया गया। इसलिए दि. 11.06.15 को फौजा अपने साथियों व जी.आर.पी. पुलिस के आरक्षक की मदद से षडयंत्रपूर्वक नाटकीय ढंग से पकडा गया।

थाना बाणगंगा क्षेत्र की फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, सभी आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 16 जून 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा अजय जैन एवं थाना प्रभारी बाणगंगा विनोद दिक्षित के नेतृत्व में एक टीम का का गठन किया गया। पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र व शहर में चोरियों के बारे में आरोपियों को तलाश की जा रही थी, कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र की फैक्ट्रियों व अन्य चोरियों की घटनाओं में थाना क्षेत्र के रहने वाले पूर्व नकबजन 1. जीतू पिता मगन भील (20) निवासी गली नं. 3 नन्दबाग कालोनी इन्दौर, 2. अमन उर्फ अम्मू पिता दयाराम झा निवासी सांई सुमन नगर मंदिर के पास इंदौर, 3. रवि उर्फ चावल पिता प्रकाश साहू निवासी गली. नं.7 गोविंद नगर इंदौर, 4. प्रकाश पिता अशोक कुमार पिपरिया (19) निवासी 37 गली नं. 3 नंदबागकालोनी इंदौर के द्वारा वारदातें की जा रही है।
            उक्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़कर थाने लाया गया तथा पूछताछ की गई तो उक्त आरोपियों द्वारा थाना बाणगंगा के अप.क्रं 101/15 धारा 457, 380 भादवि, अप. क्रं 213/15 धारा 457, 380 भादवि, अप. क्रं. 454/15 धारा 457, 380 भादवि, अप. क्रं 632/15 धारा 457, 380 भादवि, अप. क्रं. 689/15 धारा 457, 380 भादवि, के अपराधों में चोरी करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों से चोरी गये माल के बारे में पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों ने इन घटनाओं में चोरी किया मश्रुका कबाड़ियों को बेचना स्वीकार किया है तथा उक्त आरोपियों ने जिन कबाड़ियों को माल बेचा था उनसे माल जब्त किया गया है। उक्त चोरियों में चोरी गया माल मश्रुका लगभग 10 लाख रूपयें का जप्त किया गया हैं। चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों दीपक तथा ज्ञानचंद मिश्रा को आरोपी बनाया गया है। उक्त आरोपियान पहले भी कई बार चोरी की घटनाओं में गिरफ्‌तार हो चुके है, जिनसे अन्य चोरी की अपराधों के बारे में कड़ी पूछताछ जारी है।
         इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विनोद दिक्षित, उनि केशवसिंह, उनि राजललन मिश्रा, उनि विनोद शर्मा, सउनि उदयपाल सिंह तथा आर. 1933 राममिलन का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

  बायें से दायें- 1.प्रकाश पिता अशोक, 2. अमन पिता दयाराम, 3. जीतू पिता मगन, 4. रवि पिता प्रकाश
 
                    बायें से दायें- 1. गोपाल पिता राधेश्याम, 2. केदार पिता श्रीराम, 3. विष्णु पिता नन्दराम












इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 168 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 16 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 73 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                                 08 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 23 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            16 गैर जमानती वारन्टी, 23 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जून 2015 को 16 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 91 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाद्गाों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                    अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 जून 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, दरगाह गेट के सामने खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गांधीग्राम खजराना इंदौर निवासी इस्माईल पिता इब्राहिम खान तथा 284 तंजीम नगर खजराना इंदौर निवास अब्दुल अनीस पिता अब्दुल हमीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू तथा 01 छुरी जप्त की गयी।
       पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 15 जून 2015 को 12.35 बजे नगर निगम चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरीओम नगर गली नं. 2 थाना चंदन नगर हालमुकाम द्गिावाजी मार्केट नाले के पास इंदौर निवासी राजेद्गा पिता गोविन्द वर्मा को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 16 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पद्गिचम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 95 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             11 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2015- इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                  26 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी तथा 167 जमानती वारन्टतामील
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2015-इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जून 2015 को 26 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी तथा 167 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                    अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 जून 2015-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 15 जून 2015 को 15.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने जगजीवनग्राम से अवैध शराब बेचते मिलें, जगजीवनग्राम निवासी मांगीलाल पिता गप्पु जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।