




पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २५ नवम्बर २००९ को कालाली मोहल्ला अनाजमण्डी के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त लोधी मोहल्ला इन्दौर निवासी जीतू पिता पे्रमचन्द्र मोटवानी को पकडा तथा इसके कब्जे से २६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ४ क सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत २६८ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले ०७ वाहनो को थाने खडा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की,जिसके तहत २६८ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले ०७ वाहनो को थाने खडा किया गया।
वी.केयर.फॉर.यू. की प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका शिन्दे को दिनांक २४ नवम्बर २००९ अन्नपूर्णा क्षैत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की कि उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात युवक द्वारा अश्लील मैसेज भेजकर व अश्लील बातें कर परेशान किया जा रहा है। इस सूचना पर वी.केयर.फॉर.यू. की टीम के प्रधान आरक्षक उषा पंवार, आरक्षक माया डाबी, पुष्पलता , प्रशान्त, द्वारा कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मैसेज भेजने वाले युवक सुनील पिता मांगीलाल परदे २५, निवासी ग्राम गवालू चौरल थाना सिमरोल जिला इन्दौर, को हिरासत मे लिया है, पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि पति-पत्नी के बीच तलाक के विवाद को लेकर न्यायालय में केश चल रहा है, महिला शिक्षिका है, व महिला का ससुराल ग्राम गवालू मे है, उसी गांव का आरोपी सुनील महिला को परेशान कर रहा था। पुलिस थाना अन्नपूर्णा पर आरोपी सुनील के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा दिनांक २० नवम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए चार लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो छुरा, एक तलवार तथा एक चाकू बरामद किया है। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २००९ को ग्राम धरमपुरी सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही छोटा रावला सांवेर निवासी निशार पिता इलियास (२१), तथा ग्राम पंचढेरिया सांवेर निवासी दिलीप पिता विक्रमसिह (२५) को पकडा तथा इनके कब्जे से एक-एक छुरा बरामद किया। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २००९ को लक्ष्मी मेमौरियल हास्पीटल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता बद्रीप्रसाद कश्यप (२१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस बडगोदा द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २००९ को ग्राम जामली ताबाल के पास बडगोदा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम नाहरखेडा मानपुर निवासी प्रतापसिह पिता मोरसिह भील (२३) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।