Thursday, June 25, 2015

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा चार पेशेवर नकबजन गिरफ्‌तार, नौ तोला सोना व एक किलाग्राम चांदी के जेवरात बरामद

इन्दौर 25 जून 2015-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा पेशेवर नकबजन गिरोह के चार लोगों को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। कल दिनांक 24.06.15 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हीरानगर कलाली के पास से शातिर नकबजन 1. राजेश उर्फ राज काला पिता रामधन सिंह चौहान (37) निवासी मेघदूत नगर इंदौर, 2. राहुल उर्फ अल्टू पिता नरेन्द्र सोलाट (21) निवासी शबरी नगर इंदौर, 3. विक्की उर्फ विवेक पिता सुनील जैन (24) निवासी बड़ी भमौरी इंदौर तथा 4. सन्नी पिता तुलसीराम वर्मा (20) निवासी जूनियर बजरंग नगर इंदौर को पकड़कर पूछताछ करने पर, उनके द्वारा थाना क्षेत्र में पिछले महिनों में की गयी नकबजनी के5 मामलों का खुलासा हुआ।
         आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सन्नी ओला कैब का ड्रायवर है, जो अपनी ओला कैब से रात में अपने साथियों के साथ आसानी से सूने मकानों की रैकी कर लेते थे, और बाद में मौका पाकर राज काला उर्फ राजेश तथा विक्की उर्फ विवेक घर का ताला तोड़कर उसमे रखे कीमती जेवर व नगदी चुरा लाते थे। बदमाश राहुल उर्फ अल्टू अपनी मंदसौर में रहने वाली किसी गर्लफें्रड के सामने अपना स्टेटस ऊंचा दिखाने के लिये चोरी  कीे गैंग में शामिल हुआ था। आरोपी राज काला जनरल स्टोर चलाता है व जुऑ खेलने की लत के कारण कर्जा हो जाने के कारण चोरी करने लगा। उक्त गिरोह ने गौरी नगर, सुखलिया, वीणा नगर क्षेत्र में पिछले दिनों कई वारदाते की है। पुलिस द्वारा इनके पास से 9 तौला सोना व एक किलोग्राम चांदी के जेवरात अब तक जप्त किये जा चुके है। उक्त आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
       उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में उनि पूरण सिंह सोलंकी, सउनि राठौर, प्रआर. 1784 रमजान, आर. 1749देवेन्द्र तथा आर. 2992 प्रवीण का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

                                     बांये से दांये राहुल मराठा, सन्नी वर्मा, राजेश सिंह, विवेक जैन

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, चारों आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर 25 जून 2015-पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती ने बताया कि पुलिस थाना किशनगंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 01.06.15 को सेंधवा इन्दौर फोरलेन पर अज्ञात व्यक्ति के अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर, चारों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
         दिनांक 1 जून 2015 को सेंधवा इन्दौर फोरलेन पर स्थित पुल के नीचे सोनवाय भेसलाय मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलीं थी, जिसका निरीक्षण करने पर पाया कि, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मृतक को धारदार हथियार से गले व पेट पर चोट पहॅूचाकर हत्या की गई है। मृतक की शिनाखतगी को छुपाने के आशय से जलाने का प्रयास किया गया था। उपरोक्त धटना पर थाना किशनगंज पर अप.क्र 275/15 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
        घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त अज्ञात व्यक्ति की शिनाखतगी एवं उसकी हत्या करने वालो की पतारसी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। दिनांक 23.6.15 को राजपूत ढावे पर पुलिस द्वारा लगाये गये  पम्पलेट को देखकर मृतक के परिवार के लोग थाने पर उपस्थित हुए, जिनके द्वारा अज्ञात लाश के फोटो एवं कपडे देखकर मृतक की शिनाखतगी अविनाश शर्मा पिता राजेन्द्र शर्मा (21) निवासी शिव कालोनी सेन्धवा हाल अग्रसेन चौराहा इन्दौर के रूप मे की गई।
       मृतक अविनाश शर्मा के बारे मे जानकारी प्राप्त करते पाया गया कि अविनाश अपने दोस्त हिमांशु जैन के साथ ब्लेजिंग फिल्म एकादमी अग्रसेन चौराह स्थित मोरनी साडी सेन्टर के उपर चतुर्थ मंजिल पर चलाता था, जो विगत तीन माह से बन्द थी। हिमांशु जैन से मृतक का पैसे का लेनेदेन का विवाद सामने आने पर उससे पूछताछ करने पर हत्या मे 1. हिमांशु जैन पिता डॉ महेन्द्र जैन (21) निवासी नवलखा, 2. मुकुल पिता दिनेश राठौर (21) निवासी सेंधवा, 3. लोकश पिता कैलाश राठौर (30) निवासी नौगॉव, 4. पंकंज पिता सूरज राठोर (31)  निवासी धार को गिरफतार किया गया एवं धटना मे प्रयुक्त वाहन अल्टो एमपी/09/सीडी/ 5865 एवं आई टवेंटी एमपी/09/सीपी/2400 को जप्त किया गया।
      आरोपियो से पूछताछ मे यह जानकारी आई है कि मृतक अविनाश व हिमांशु जैन आपस मे दोस्त है। अविनाश,  हिमांशु जैन के नाम से ब्लेजिंग फिल्म एकादमी चलाता था। अविनाश ने अपने चाचा अशोक शर्मा सेकरीब साढे छः लाख रूपये व अपने भाई पंकज शर्मा से करीब तीन लाख रूपये लेकर हिमांशु जैन को दिये थे। फिल्म एकादमी का काम बन्द हो जाने के बाद से अविनाश के पास कोर्इ्र काम नही था। हिमांशु प्रेसिडेंट होटल के पास फुलमुन नामक पब चलाने की तैयारी विगत एक माह से कर रहा था। करीब एक माह से अविनाश के परिवार वाले उस पर पैसे लेने का दबाव बना रहे थे, जो हिमांशु से मांगने पर वह बार-बार टाल रहा था। इस पर अविनाश ने पब में आकर, एक बार विवाद भी किया था। हिमांशु जैन ने यह बात अपने दोस्त मुकुल राठौर को बतायी थी, कि अविनाश उसके पब के काम में परेशानी पैदा कर रहा है। घटना दिनांक को हिमांशु, मुकुल, पंकज व लोकेश रात्रि करीब 12 बजे पब में इकट्‌ठा होकर, योजना बनायी व अविनाश को पब के मालिक से मिलाने के नाम पर बाहर बुलाया। मुकुल, पंकज व लोकेश अपनी अल्टो कार एम.पी/09 सीडी/5865 में अविनाश को रात्रि 1:00 बजे राजपूत ढाबे पर ले गये। हिमांशु अपनी कार आई-20 एमपी/09/सीपी/2400 में अलग से राजपूत ढाबे में आया। फिर आरोपियों ने मृतक के साथ आई-20 कार में बैठकर शराब पी व फोरलेन पर करीब 2 घंटे घूमते रहे, करीब 4बजे आरोपियों ने अविनाश पर चाकूओं से वार कर उसकी हत्या कर दी। लाश को पुल के नीचे फैंक दिया एवं पेट्रोल से चेहरे को जला दिया एवं पुलिस को गुमराह करने के लिये मृतक का एक मोबाईल ट्रक में फैंक दिया और दूसरे मोबाईल से मृतक के रूम पार्टनर अंकुश को एसएमएस कर दिया कि वह भोपाल जा रहा है। आरोपी मुकुल स्वयं को मानव अधिकार संगठन का बडवानी का प्रभारी बताता है। हिमांशु स्वयं को इंदौर का एवं मृतक अविनाश को संभाग स्तर का उपाध्यक्ष बताता है। मृतक अविनाश व मुकुल का संगठन में पद को लेकर भी विवाद था, जिसकी जॉच की जा रही है।
      इस अंधे कत्ल का सुलझाने में श्री अरविन्द तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू, श्री अरूण कुमार मिश्रा, एसडीओपी महू, श्री राकेश मोदी थाना प्रभारी किशनगंज, उनि अमृतलाल गौरी, सउनि जितेन्द्र मिश्रा, सउनि चेनसिंह, आर. योगेश रघुवंशी, मुकेश नागर, संजय गायकवाड, आदर्श दीक्षित तथा सुभाष का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
      पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

 बांये से दांये मुकुल, लोकेश, हिमांशु तथा पंकज

हत्या के आरोपी का सहयोग करने व षड़यन्त्र में शामिल होने के आरोप में पांच गिरफ्तार थाना चंदन नगर व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही

इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.05.2014 को आरोपी त्रिलोक सिंह पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी राज नगर इंदौर द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षड़यंत्र पूर्वक युवक नितिन राठौर निवासी लोकनायक नगर इंदौर की चाकूओ से गोद कर सरेआम हत्या कर दी थी। उक्त हत्या करने से पूर्व त्रिलोक सिंह द्वारा अन्य साथियों को इस बाबत तैयार कर लिया गया था कि हत्या करने के उपरान्त वह इनकी मदद लेकर फरारी काटेगा। ज्ञातव्य है कि बदमाश त्रिलोक सिंह के गिरफ्तारी के लिये  पुलिस द्वारा 20 हजार रूपये का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। दिनांक 18-06-2015 को क्राईम ब्रांच इंदौर व पुलिस थाना चंदन नगर की संयुक्त टीम द्वारा इसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
       पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा ऐसे फरार आरोपियों को आश्रय देने व सहयोग करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द भी कार्यवाही हेतुसभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में आरोपी त्रिलोक सिंह की मदद करने वालो के संबध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा फरार इनामी आरोपी त्रिलोक सिंह से की गई पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हत्या के पूर्व से ही निर्धारित योजना के मुताबिक राहुल पिता मदनलाल बिजवा निवासी राजाबाग कालोनी थाना बाणगंगा इंदौर द्वारा इसे अपनी मोटर सायकल एमपी/09/एनटी/9883 घटना के उपरांत भागने हेतु उपलब्ध कराई गई। इसके उपरांत विजय केवट पिता जगन्नाथ (26) निवासी अंजनी नगर थाना बाणगंगा इंदौर द्वारा फरारी काटने हेतु अपना मकान उपलब्ध कराया गया। जिसमें त्रिलोक 8 दिन तक छुपा रहा। इस दौरान प्रमोद पिता जगदीश जायसवाल (29) निवासी माली मोहल्ला थाना छत्रीपुरा द्वारा इसे खाना पहूचाया गया तथा बाद में त्रिलोक को स्वयं के मकान में 2 माह तक छुपा कर रखा। इसके उपरांत आलू उर्फ आलोक पिता लक्ष्मीनारायण चौहान (29) निवासी माली मोहल्ला थाना छत्रीपुरा द्वारा इसे स्वयं के मकान में 2 माह तक छुपा कर रखा जाकर खाना उपलब्ध कराया गया। अजय पिता मोतीलाल वर्मा(21) निवासी नगीन नगर इंदौर द्वारा अपने मूल गांव ग्राम बेड़िया जिला खरगोन में ले जाकर त्रिलोक को रखा गया व 1500 रूपये प्रति माह आर्थिक सहायता भी की गई ।
       उपरोक्त पांचो आरोपियों को, फरार आरोपी त्रिलोक सिंह की षड़यंत्र पूर्वक मदद करने के कारण क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना चंदन नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही राहुल की मोटर साईकिल भी जप्त कर ली गई है।

बांये से दांये प्रमोद, अजय, आलोक, विजय तथा राहुल


बिना प्रिसक्रिप्सन के प्रतिबंधित नाइट्रावेट टेबलेट बेचने वाला मेडीकल स्टोर मालिक पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015- पिछले दिनों थाना लसुडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत में हुई चाकूबाजी व लूट की घटना केआरोपियों से पूछताछ करने पर यह तथ्य लसूड़िया पुलिस के सामने आया कि इन वारदातों में नाइट्रावेट टेबलेट्‌स की भूमिका होती है। आरोपियों द्वारा इन नद्गो की टेबलेट्‌स का सेवन करके चाकूबाजी व लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
          इस पर इन आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इंदौर शहर के कई मेडिकल स्टोर के मालिकों द्वारा प्रतिबंधित नाइट्रा ड्रग्स जो नद्गों की दवा है, बिना डाक्टर की सलाह व प्रिसक्रिप्सन के बेची जा रही है। इसी तारतम्य में कल दिनांक 24.06.15 को पापा जनरल स्टोर्स बापूगांधी नगर के पास अनिल पिता कैशवराम अग्रवाल निवासी परदेशीपुरा को बिना डॉक्टर के लिखित प्रिसक्रिप्सन के नाइट्रावेट टेबलेट्‌स बैचते हुये रंगे हाथ पकडा गया। इसके कब्जे से प्रतिबंधित कोरेक्स सीरप की 18 बोटल एवं अन्य नाइट्रावेट टेबलेट्‌स जो प्रतिबंधित हैं, जप्त की गयी। आरोपी से इन नशे की टेबलेट्‌स के संबंध में कागजात आदि के बारे में पूछा गया तो उसके द्वारा किसी प्रकार के लिखित में पर्चा या कागजात नही होना बताया। आरोपी का मालवा मिल चौराहा पर मेडिकल स्टोर है। जिससे आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जारही है, जिससे अन्य प्रकरणों के खुलासा होने की प्रबल संभावना है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 164 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 25 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 83 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             02 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 30 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       13 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2015 को 13 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                      सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को 11.30 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कुम्हारखाडी प्रजापति धर्मशाला के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही का रहने वाला मुन्ना पिता सोहबदीन कश्यप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को 1.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गायत्री मंदिर के सामने आमरोड रिवन्द्र नगर इंदौर सेअवैध शराब बेचते मिलें, 138 संदिर नगर इंदौर निवासी शैलेन्द्र पिता भानू प्रकाद्गा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपये कीमत की 05 बाटल अंग्रेजी अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 292 कुम्हारखाडी बाणगंगा इंदौर निवासी लखन पिता धन्नालाल पटेल तथा पीरजातपुरा थाना सिरोज जिला विदिद्गाा हाल इस्माईल की गैरिज 15 बटालियन रोड इंदौर निवासी जगदीद्गा पिता रमेश साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
       पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 480 विनोवा नर इंदौर निवासी राहुल उर्फ छपरी पिता बाबूलाल कैथवास तथा 480 विनोवानगर इंदौर निवासी अमन पितासुरेद्गा कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 25 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 81 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                05 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                   08 गैर जमानती, 52 गिरफ्तारी तथा81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2015 को 08 गैर जमानती, 52 गिरफ्तारी तथा 81 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                       सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को 19.30 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, आरोपी के मकान के पास गरीब नबाज कॉलोनी सदरबाजार इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले आबिद पिता मोह. इब्राहिम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 24, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 167 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 24 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 80 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             02 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 20 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         14 गैर जमानती वारन्टी, 33 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक24 जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2015 को 14 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                   जुआ खेलते हुये मिले 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले राम सिंह पिता आनंद सिंह ठाकुर, मिथुन पिता प्रकाश मिताडे, बहादुर पिता गेंदालाल भील, धमेन्द्र पिता नारायण, अम्रतलाल उर्फ काल पिता रामलाल तथा गोलू पिता गैंदालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5500 रूपये नगदी तथा तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015-पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को 17.50 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शास्त्री ब्रिज के नीचे छोटी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, 31 न्यू पलासिया हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता तेजू दुमाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2280 रूपये कीमत की 05 बाटल अंग्रेजी अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को 22.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सुंदर नगर बाणगंगा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 3 जगदीश  नगर इंदौर निवासी शंकर ंिसह पिता भगवान सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को लसुडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बी-1/12 आइडिया बिल्डिंग बापूगांधी नगर इंदौर निवासी सोनू नवेरिया पिता रामेशवर नवेरिया, बी-1/11 आइडिया बिल्डिंगबापूगांधी नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र उर्फ पिण्टू पिता दिलीप शेखावत तथा बी-2/5 आइडिया बिल्डिंग बापूगांधी नगर इंदौर निवासी शुभम पिता जगदीश मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 03 चाकू जप्त किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 24 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 87 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                    03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03आतदन व 10 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               31 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2015 को 31 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी तथा 118 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                       अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को 20.05 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आनंदनगर इंदौर पूर्णिमा के मकान का खुला ढालिया से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाले पूर्णिमा पति राजनारायण पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 23, 2015

शातिर बदमाश अमर भांजा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस द्वारा की जा रही सखती के कारण से आम जनता और व्यापारियो का पुलिस के प्रति विश्वास बड़ा है। जिसके कारण से वे नामचीन गुंडो/बदमाशों के विरुद्ध भी शिकायत करने से नही डर रहै है। ऐसा ही मामला थाना एरोड्रम मे दर्ज हुआ है। जिसमे फरियादी मोहम्मद आरिफ पिता हाजी डाक्टर मोबम्मद अनवर खा नि 12/1 बियाबानी धार रोड इंदौर द्वारा शातिर बदमाश अमरभांजा जिस पर की दर्जनो अपराध दर्ज है, और जो थाना परदेशीपुरा का गुंडा है के विरुद्द शिकायत किया कि उसने उसका एक मकान रमण मिश्रा को बैचा था। जिसको लेकर के रमण मिश्रा और मोहम्मद आरिफ के पास मे गुडां अमरभाजा के फोन आने लगे और लाखो रुपये कि मांग करने लगे कि यदि पैसा नही दिया अजाम भुगतने को तैयार रहे। उक्त फोन पर मिलीं धमकियों से डर के कारण फरियादी आरिफ ने दो लाख रुपये अमर भांजा के आदमी पप्पु सोनी, भीम यादव, दे दिये। लेकिन फिर भी अमरभाजा के फोन बार-बार फरियादी के पास मे आने लगे और फोन पर मेसेज भी किया।जिससे परेशान होकर के फरियादी द्वारा अमरभाजा और उसके साथियो, भीम यादव, पप्पुसोनी, राकेश वर्मा ,रामसिह और बबलु ठाकुर के विरुद्ध रिपोर्ट किया है। जिस पर अपराध क्रमांक 521/15 धारा 448.386.506.34 भादवि का अपराध दर्ज किया है। आरोपी पर थाना एरोड्रम पर पूर्व से ही इसी प्रकार के दो और मामले दर्ज है। जिनमे वह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
           इसी प्रकार पुलिस थाना जूनी इन्दौर में भी उक्त शातिर बदमाश के विरूद्ध फरियादी हैदर अली पिता सफदर अली ने भी रिपोर्ट की है कि उसने सम्राट नगर खजराना के एक प्लाट का सौदा  खजरना निवासी आरिफ जकरिया से किया था, जिसके कुछ समय बाद से शातिर बदमाश अमर भांजा द्वारा उसको फोन पर धमकी दी उसे 5 लाख रूपयें नहीं दिये तो जान से मार देगा। उक्त धमकियों से डरकर फरियादी ने अमरभांजा को 70 हजार रूपयें दे दिये तो वह 20 हजार की ओर मांग कर रहा है और बार-बार फोन पर धमकियां दे रहा है। उक्त रिपोर्ट पर थाना जूनी इन्दौर पर अप. कं्र 339/15 धारा 507, 386 भादवि का कायम कर, अपराधी की गिरफ्‌तारी के प्रयास किये जा रहे है।
        उक्त शातिर बदमाश अमर भांजा लम्बे समय से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी पर  पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, जिसकी तलाश जारी है।

चाकूबाजी की सिरीयल वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार एक मोबाईल व 04 चाकु बरामद

इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.06.2015 को 3-4 अज्ञात लड़को के द्वारा फरियादी दीपक सिसोदिया को बापू गांधी नगर मे जबरजस्ती पैसे मांगने के लिये चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर. श्री संतोष कुमार सिह ने मोबाईल छीनने वाले व चाकूबाजी करने वाले बदमाशों पर त्वरीत व कठोर कार्यवाही करने एवं इन घटनाओ पर सखती से रोक लगाने के निर्देश दिये थे। उक्त घटना में घायल फरियादी द्वारा अज्ञात आरोपी का हुलिया बताया गया था जो की 20-21 साल का लडका जिसके कान तक बडे बाल थे तेडी मांग निकालता है। उक्त जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी लसूड़िया पी एस राणावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर, इस हुलिये के लडको को बुलाकर विश्लेषण किया गया तो एक पुराने रिकार्ड धारी अमीत उर्फ बकरी का हुलिया इससे मिलता जुलता मालुम हुआ। गोपनीय रुप से मालूम करने पर इसकी बैठक पिछले 10-12 दिनो से बापूगांधी नगर मे ज्ञात हुई हुई।
          पुलिस द्वारा गोपनीयसुचना के आधार पर अमित उर्फ बकरी पिता राम खिलावन ठाकुर निवासी 94 न्यु हरसिध्दी नगर खजराना इन्दौर को पकडा इससे अपराध के संबंध मे पुछताछ करने पर इसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया व बताया कि घटना दिनांक को नाईट्रावेट के नशे मे अपने साथी जितेन्द्र पिता कमल बसोड निवासी 248 बापुगांधी नगर इन्दौर, विजय पाण्डे पिता ओमप्रकाश पाण्डे निवासी 20 बापुगांधी नगर इन्दौर, बिट्टु पिता रामेश्वर नवेरिया निवासी बी -1/112 नैनोसिटी इन्दौर  के साथ मे फरीयादी दीपक सिसोदिया को चाकू मारकर घायल कर देना व दीपक के पास उसका मोबाईल सेमसन गैलेक्सी स्टार एडवांस लूटना बताया गया। इस पर टीम द्वारा सभी चारो आरोपीयान को गिरफ्तार कर लिया गया व लूटे गये मोबाईल को भी बरामद कर लिया गया है।
       उल्लेखनीय है कि मुखय आरोपी अमित उर्फ बकरी के विरुध्द पुलिस थाना खजराना, मल्हारगंज, एरोड्रम तथा थाना लसुडिया मे 18 अपराध चाकूबाजी व गोली चलाने के है। पिछले दिनो थाना खजराना मे भी सिरीयल चाकूबाजी इसी बदमाश के द्वारा की गई थी व पुलिस पार्टी को भी इसके द्वारा कट्टे से धमकाया गया था।
पूछताछ करने पर यह भी ज्ञात हुआ कि इसका 10-12 लडको का एकग्रुप है जो बापूगांधी नगर मे सक्रिय है। उन सभी को यह नाईट्रावेट खिलाकर अपराध की और अग्रसर करने मे लगा हुआ था, जब इसके और अन्य साथियों के बारे मे पूछताछ की गई और इनको पृथक-पृथक पुलिस के द्वारा पकडा गया तो सोनु नवेरीया पिता रमेश नवेरिया निवासी नैनोसिटी, शुभम मालवीय पिता जगदीश मालवीय निवासी बापुगांधी नगर इन्दौर तथा पिन्टु उर्फ नरेन्द्र पिता दिलीप शेखावत निवासी ब्लाक 1 म.न.10 नैनोसिटी इन्दौर के कब्जे से धारदार हथियार चाकू अलग अलग बरामद हुए। इसकी जानकारी आरोपी अमित ने पुर्व से दी थी की ये सब लोग चाकू फंसा कर चलते है इन सभी को पृथक-पृथक 25 आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार किया गया है।
       बदमाश अमित उर्फ बकरी से पुलिस को और महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त होने के आसार है इसके द्वारा शहर मे व शहर के बाहर उ.प्र. के इटावा जिले के इसके गांव मे भी सिरीयल चाकू बाजी मे 7-8 लोगो को चाकू से घायल करने की बातस् वीकार की है। यह सारी वारदाते नाईट्रावेट के नशे मे करता है इसके द्वारा शहर मे कई वारदाते करना बताया है, जिसमे कई लोगो को नाईट्रावेट के नशे मे चाकू मारे है जिनके बारे मे जानकारी प्राप्त की जा रहीहै।
      सभी आरोपीयान से पुछताछ कर इस संबंध मे जानकारी लेने के प्रयास किये जा रहे है कि यह लोग नाईट्रावेट व नशे की गोलिया कहा से लेते है और वे कौन कौन से मेडिकल स्टोर्स है जो इन चिन्हित व कुखयात लोगो को नशा बाट रहे है इनके विरुध्द भी पता चलने पर कार्यवाही की जावेगी।
     उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूड़िया श्री पी.एस. राणावत के नेतृत्व में उनि औंकार सिंह भदौरया, प्रआर. चन्द्रशेखर पटेल, प्रआर नाथुराम, आर. दिनेश जरीया, अंकुश तथा आर. मुकेश का महत्वपूर्ण एंव सराहनीय योगदान रहा।





पुलिस थाना चंदन नगर का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश संजय उर्फ संजू काना पिता भेरूलाल राठौर (40) निवासी 655 ई सेक्टर चंदन नगर नाले पार इन्दौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट, बलवा, जुऑ, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब का विक्रय करने, चोरी, छेड़खानी, बलात्कार  व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 42 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी संजय के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी संजय को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी संजय उर्फ संजू काना को पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।


खुजैमा की हत्या के प्रयास के आरोपी कैलाश उर्फ राजू दूधवाला, को संरक्षण देने वाला आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20 मार्च 2015 को खुजैमा बेगवाला निवासी सैफी नगर इंदौर को उसके पुत्र अदनान तथा अदनान का पार्टनर अली असगर के द्वारा 25 लाख रूपयें की सुपारी देकर हत्या कराने के लिये कुखयात शूटर व अपराधिक व्यक्ति इदरिश, विशाल उर्फ सोनू , मोन्टू उर्फ गौरव तथा कैलाश उर्फ दूधवाले को दी थी। सुपारी लेकर इनके द्वारा योजनाबद्ध तरीके से एकमत होकर अपने साथ अन्य साथियों को शामिल करते हुए खुजैमा और उसके कर्मचारी हुसैन जब अपने शोरूम स्नेह नगर सपना संगीता रोड़ से सैफी नगर आ रहे तो खातीवाला टैंक मेन रोड़ पर सलमान, जिशान एवं शहनवाज द्वारा 315 बोर के कट्‌टे से खुजैमा को कान के पास सिर मे गोली मारकर प्राणघातक चोट पहुचांई थी। उक्त प्रकरण के 20 हजार रूपये ईनामी आरोपी कैलाश उर्फ राजू दूधवाला निवासी मोहनपुरा को दिनांक 15.06.15 को गिरफ्‌तार किया गया था।
          पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्रीसंतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपियो को शरण देने वाले तथा आर्थिक रूप से आरोपी को मदद करने वालों की भी गिरफ्‌तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी जूनी इंदौर श्री पवन सिंघल की टीम द्वारा आरोपी कैलाश उर्फ राजू दूधवाला से पूछतांछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि, उसको गिरफ्‌तारी से बचाने के लिये विमल कुमार पिता पारसमल लुनिया निवासी संजीवन नगर गोकुल चौराहा इंदौर ने पूर्ण सहयोग कर संरक्षण दिया, आर्थिक मदद की, रहने की व्यवस्था की साथ ही अन्य राज्यों मे आश्रय देने की व्यवस्था करते हुये पूर्ण रूप से आर्थिक मदद की। पूछतांछ पर आरोपी कैलाश उर्फ राजू दूधवाला से विमल कुमार के दो मोबाईल नंबर प्राप्त किये गये।
         अपराध शाखा इंदौर की टीम द्वारा उक्त नंबरो की जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि कैलाश उर्फ राजू दूधवाला से फरारी के समय विमल कुमार उक्त दोनो मोबा. नंबरों द्वारा लगातार संपर्क में रहा है तथा विमल कुमार द्वारा लगातार जिला, प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर पृथक-पृथक स्थानों पर आश्रय देते हुये आरोपी कैलाश की मदद की गयी है। उक्त कृत्य अपराध धारा 212, 346 भादवि का पाया जाने से आरोपी विमल कुमार पिता पारसमल लुनिया निवासी संजीवन नगर गोकुल चौराहा इंदौर को गिरफ्‌तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
        उक्त आरोपी को पकड़ने में अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री विनय प्रकाश पाल के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल की संयुक्त टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 163 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 23 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 75 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                              11 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 19 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
 
                                 17 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2015 को 17 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                            सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 22 जून 2015 को 19.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाबू यादव का तबेला कृष्णपुरी नेमावर रोड इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले शंकर पिता निर्भय सिंह, सुनील पिता गुलाब सिंह, सुनील पिता कमल चौहान, राजेन्द्र पिता तुलसीराम, हाकम पिता छोटेलाल ठाकुर, चंचल पिता तोताराम बौरासी तथा बाबू यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2775 रूपये नगदी तथा तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 23 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौरशहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 88 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                 07 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आतदन व 23 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                    16 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2015 को 16 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 93 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                        जुआ खेलते मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 22 जून 2015 को 19.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम सुतार खेडी बाबू ढाके के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले सतीश पिता सूरज तिवारी, विजय पिता रमेशचंद्र, महेश पिता राजू पटैल तथा बबलू पिता विष्णु पटैल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार रूपये नगदी तथा तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                         अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 जून 2015 को 11.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गूजरखेडा आम रोड महू से अवैध शराब बेचते मिलें, यही के रहने वाली पुष्पा बाई पति किशोर आयाकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 22, 2015

महिला को अनावश्यक काल कर परेशान करने वाला आरोपी वी केयर फोर यू द्वारा गिरफ्‌तार

इन्दौर 22 जून 2015-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अनावश्यक काल कर अश्लील बातें करने वाला मनचले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
         पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक युवती ने वी केयर फोर यू में आज दिनांक 22.06.15 को आवेदन दिया था कि उसके मोबाईल पर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे अनावश्यक बार-बार काल कर, फोन पर अश्लील बातें तथा गाली गलौच कर परेशान कर रहा है।
        उक्त आवेदन पत्र प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम की कार्यवाही के दौरान उक्त अज्ञात व्यक्ति की जानकारी प्राप्त करने पर मनोज पिता मुकेश मुंडे (19) निवासी नयापुरा राऊ इंदौर के रूप में सामने आया। उक्त व्यक्ति को आवेदिका के माध्यम से मिलने बुलाने पर वी केयर फोर यू की टीम ने पकड़ा, जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह आवेदिका को पिछले एक वर्ष से जानता है और उसके मोबाईल पर फोन कर परेशान कर रहा था। उसे मिलने के लिये बुलाता था जिसके मना करने पर एक अज्ञात मोबाईल नम्बर से आवेदिका को अश्लील बातें व गाली गलौच कर परेशान कर रहाथा।
       आरोपी मनोज  द्वारा अपराध स्वीकार करने पर, उसके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर, प्रकरण पुलिस थाना भंवरकुआं को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया हैं। उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

खेत में जुऑ खेल रहे पूर्व सरपंच सहित 12 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 22 जून 2015-पुलिस थाना बड़गौंदा क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक 21 जून 2015 को मुखबिर से सूचना मिलीं थी कि डोंगरगांव के पूर्व सरपंच विजय पिता शंरलाल चौहान के खेत में हर रविवार को पार्टी होती है तथा जुऑ भी खेला जाता है। उक्त सूचना के आधार पर, अति. पुलिस अधीक्षक महूं श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी बड़गौंदा श्री अमोद सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन कर, मौके पर जाकर दबिश दी गई तो पूर्व सरपंच विजय चौहान के आम के खेत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले निम्न 12 आरोपियों को पकडा गया-
1.    विजय पिता शंकरलाल चौहान निवासी डोंगर गांव
2.    बबलू पिता लक्ष्मीनारायण निवासी महूं
3.    अन्नू उर्फ विजय पिता सूरज सोनकर निवासी धार नाका महूं
4.    सतीश पिता रामलाल तिवारी निवासी भागीरथ कालोनी महूं
5.    लखन पिता राधेश्याम चौधरी निवासी कैलोद
6.    जितेन्द्र पिता श्रीराम लोधा निवासी महूं
7.    प्रभुदयाल पिता प्यारेलाल निवासी डाबलाखेड़ी
8.    सचिन पिता श्रीराम लोधी निवासी धार नाका महूं
9.    अंकित पिता राजूलोधी निवासी नया महूं
10.    आनंद पिता दयाल लोधी निवासी धार नाका महूं
11.    धीरज पिता ओमप्रकाश निवासी ताल मोहल्ला महूं
12.    यशवंत पिता भगवतराम निवासी ताल मोहल्ला महूं
            पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30 हजार 160 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
           उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इंचार्ज थाना प्रभारी बड़गौंदा श्री अमोद सिंह राठौर एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Sunday, June 21, 2015

जुआ खेलते मिले 07 आरोपी परदेशीपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा आज दिनांक 21 जून 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ज्ञानगंगा परिसर के सामने रोड़ नं. 24, राजकिशोर सक्सेना की पान की गुमटी के पास नंदानगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले निम्न सात आरोपियों को पकडा गया-
1.    राजू उर्फ राजेश पिता नारायण भवते (33) नि. 98/8 नंदानगर इंदौर
2.    सुधीर पिता रमेशचंद्र जैन (50) नि. 39/4 नंदानगर इंदौर
3.    पिंटू उर्फ शैलेन्द्र पिता मलखानसिंह जादौन (35) नि. 838/9 नंदानगर इंदौर
4.    साजिद पिता बलबीर खान (32) नि. 1409/24 नंदानगर इंदौर
5.    मनीष पिता भास्कर राव (35) नि. 22 डीआरपी लाईन इंदौर
6.    जयन्त पिता बलीराम जैन (41) नि. 104/10 नंदानगर इंदौर
7.    दिलीप पिता कृपालसिंह चौहान (49) नि. 1429/24 नंदानगर इंदौर
             पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 हजार 530 रूपये नगदी, आठ मोबाईल तथा तथा ताश  पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस थाना पंढरीनाथ का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश गुलशन पिता कमल किशोर सिंधी निवासी 10/2 रेशमवाली गली इन्दौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट, हत्या व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 07 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी गुलशन के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को  भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी गुलशन को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी गुलशन को पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 147 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 21 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 68 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                             04 आदतन व 32 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 32 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          17 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जून 2015 को 17 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


इन्दौर 21 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 79 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                 07 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाहीकरते हुए 07 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               19 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जून 2015 को 19 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 80 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 20 जून 2015 को   03.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुपर कॉरीडोर गांधी नगर रोड तिराहा स्वेफ्‌ट कार क्र. एमपी-09/सीपी/2300 में अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलने पर संत मार्ग गांधी नगर इंदौर निवासी अजय पिता मदन गर्दे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 20, 2015

यातायात पुलिस ने किया बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत

इन्दौर 20 जून ।   पुलिस रोड पर इतनी क्यों खडे रहने लगी ? पुलिस केवल गलती करने वालों को ही क्यों नही पकडती ? पुलिस डराती क्यों है ? कुछ इसी तरह के रोचक एवं गंभीर प्रश्न बच्चों द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रधुवंशी से किये गये । 

    याताया के नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 19 जून 2015 को उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी यातायात नियमों की जानकारी हेतु पोद्‌दार स्कूल इन्दौर के 400 छात्र-छात्राएं से मुखातिब हुए। इस दौरान अपने उन्होनें अपने उद्‌बोधन में बताया कि वर्तमान समय परिवर्तन का समय है, पुरानी संस्कृति एवं नई विचारधारा आपस में टकरा रही है।  हमें अपने जीवन में अनुशासन रखना चाहियें । अनुशासन से अच्छे समाज का निर्माण होता है और समाज से राष्ट्र बनता है।  पुलिसकर्मी का जीवन अत्यंत कठिन होता है, पुलिस ही एक एजेन्सी है जो 24 घन्टे सप्ताह के सभी दिनों में लगी रहती है। एक पुलिसकर्मी प्रतिदिन 16 से 18 घन्टे का कार्य करते है।  बच्चों ने बड़ी निर्भयता के साथ अपने सवाल पूछे, जिनका बडी हीशालीनता के साथ प्रतिउत्तर दिया गया।

प्रश्न :-    पुलिस रोड पर इतनी क्यों खडे रहने लगी ?
उत्तर :-    आप लोगो ने सुना होगा विगत कुछ समय में इन्दौर शहर में कई आपराधिक गतिविधियां हुई थी, जिन पर अकुंश लगाने के लिये अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग की जा रही है  ।  
प्रश्न :-    पुलिस केवल गलती करने वालों को ही क्यों नही पकडती ?
उत्तर :-    अपराधी भी आम जनता की तरह ही दिखाई देते है, जब तक उन्हें रोककर पुछताछ नही की जाये अपराधी एवं सामान्य जनता में अन्तर नही किया जा सकता ।  फिर भी पुलिस का उद्‌देश्य जनसामान्य को परेशान करना नही होता है । 
प्रश्न :-    असली व नकली लायसेंस के बीच में फर्क कैसे किया जा सकता है ?
उत्तर    असली लायसेंस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है, जो एक टेस्ट पॉस कर प्राप्त किया जा सकता है ।  इस लायसेंस पर आर.टी.ओ. के हस्ताक्षर भी रहते है ।
प्रश्न :-    पुलिस डराती क्यों है ?
उत्तर    पुलिस कभी डराती नही है  और आपको डरने की आवश्यकता भी नही है, आप लोग निर्भिक होकर हमसे मिल सकते है। हम लोग सब लोगों से जुडने के भरसक प्रयास कर रहे है, सोशल मीडियां पर भी हम लोग लगातार जुड रहे है।आपसे अच्छा एवं अपराधियों से मुक्त समाज बनाने के लिये सुझाव भी मांग रहे है  ।

        इसके अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी द्वारा बच्चों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया ।

अपने गांव के दोस्तों की आर्थिक तंगी मिटाने के लिये रची गई लूट की साजिश का चंद घण्टों में पर्दाफाश

इन्दौर 20 जून 2015-पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.06.15 को सिरपुर तालाब के सामने धार रोड़ पर फरियादी राहुल पिता राधेश्याम (25) निवासी धनवंती नगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर, जो कि सूर्योदय माइक्रो फायनेंस कम्पनी प्रायवेट लिमिटेड अन्नपूर्णा रोड़ इंदौर में कार्यरत होकर वसूली का काम करता है, को ग्राम बांक से वसूली करीब एक लाख रूपयें नगद लेकर लौटते समय तीन अज्ञात मोटर सायकल सवार बदमाशों ने आंख में मिर्ची डालकर लूट लिया तथा एक लाख रूपयों से भरा बैग छीनकर भाग गये। उक्त रिपोर्ट फरियादीराहुल द्वारा थाना चंदन नगर पर की जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में लिया गया।
       घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती द्वारा तत्काल आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने के निर्देश दिये गये। जिसके तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर.एस. घुरैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन जांच की गई तो घटना स्थल पर उक्त प्रकार की घटना का होनो लोगों द्वारा बताया गया। घटना के संबंध में फरियादी राहुल से विस्तृत रूप से पूछताछ की गई तो वह टूट गया व उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया। 
       आरोपी राहुल वर्मा आष्टा के पास ग्राम हराजखेड़ी जिला सिहोर का मूलतः रहने वाला है। वह  15 दिन पूर्व ही अवकाश पर अपने गांव गया था, जहां दोस्तों द्वारा पैसो की तंगी के बारे मं बात हुई। इसी दौरान गांव में राहुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना की व्यूहरचना रचकर वापस इंदौर आ गया। इन्होनें दिनांक 19.06.15 को वसूली का दिन होने से इसी दिन घटना कारितकरना तय किया। घटना दिनांक को राहुल के गांव के 4 साथी सुबह से ही 2 मोटर सायकलों से इन्दौर आ गये थे। राहुल द्वारा ग्राम बांक से वसूली के बाद इनके द्वारा मिर्ची फेंक कर उक्त घटना कारित कर दी तथा घटना के बाद उक्त चारों आरोपी सीधे आष्टा स्थित अपने गांव हराजखेड़ी भाग गये। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में राहुल के चार दोस्तों में से तीन आरोपियों 1. सतीश पिता धरमसिंह वर्मा, 2. जितेन्द्र पिता जंयतसिंह वर्मा, 3. मनोज पिता मिश्रीलाल वर्मा सभी निवासी ग्राम हराजखेड़ी जिला सिहोर को गिरफ्‌तार कर, इनसे लूटी गई राशि वाहन सहित बरामद कर ली गई है। इनका एक साथी छोटू वर्मा फरार है जिसकी तलाश जारी है।
     उक्त झूठी लूट की साजिश का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी चंदन नगर के नेतृत्व में उनि वाय.एस. रघुवंशी, आर. आरिफ, आर. पंकज, आर. संजय पटेल तथा आर. दीपक का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

महू के चर्चित अपहरण काण्ड में 50 लाख फिरौती की मांग करने वाले एवं पुलिस पर फायर करने वाले आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई

आज दिनांक 20.6.2015 को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री अविनाश खरे द्वारा महू के चर्चित उमाकान्त गोयल अपहरण काण्ड के 6 आरोपियों को आजीवन कारवास तथा 10-10 हजार के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई।
         पुलिस थाना महूं क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 28.11.2013 को अतुल पिता उमाकान्त गोयल निवासी छोटा बाजार महू ने बताया कि उसके पिता उमाकान्त गोयल का अज्ञात आरोपियों ने फिरौती के लिये अपहरण कर लिया है तथा 50 लाख रूपयों की फिरौती की मांग की जा रही है। रिपोर्ट पर थाना महू में अप.क्र. 854/13 धारा 364 क भा.द.वि का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा अनुभाग महू से अलग-अलग पार्टियॉ बनाकर घेराबन्दी की गई। ओमेक्स हिल के आगे मारूति वेन एमपी/09/बीए/4267 में अपहृत उमाकान्त गोयलअपहरणकर्ताओं के साथ देखा गया। तीनों पुलिस पार्टियों द्वारा घेराबंदी की गई। अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर फायर किया गया, जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी फायर किया जाकर अपहरणकर्ताओं को पकडा गया तथा अपहृत उमाकान्त उर्फ टीके को सकुद्गाल बिना फिरौती के मुक्त कराया गया।
       आरोपी सोमनाथ सिलावट के द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करने पर थाना तेजाजी नगर में अप.क्र. 169/13 धारा 307, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।     प्रकरण में अपहरण की योजना बनाने वाले एवं षडयंत्रपूर्वक अपहरण करने वाले रामू उर्फ रमाशंकर पिता चम्पालाल वर्मा व सुमित पिता प्रकाश वर्मा को भी आरोपी बनाया गया था। उपरोक्त आरोपियों में सोमनाथ पिता अमरनाथ सिलावट सीआईएसएफ का कांस्टेबल था तथा घटना के समय उसके द्वारा वर्दी पहनी हुई थी।
       उक्त प्रकरण की पूरी विवेचना कर आरोपियान 1. सोमनाथ पिता अमरनाथ सिलावट (35) निवासी सॉई विहार कालोनी राऊ हाल सीआईएसएफ केम्प बडवाह, 2. प्रकाद्गा पिता किशोर सेन (28) निवासी दशहरा मैदान बडवाह, 3. अखिलेश पिता सागरसिंह आवरिया (23) निवासी दशहरा मैदान बडवाह, 4. रामू उर्फ रमाशंकर पिता चम्पालालवर्मा (50) निवासी सॉतेर,पीठ रोड महू, 5. नरेन्द्र उर्फ बंटी ठाकुर पिता जीवनसिंह ठाकुर (29) निवासी सुदामा नगर बडवाह, 6. सुमित पिता प्रकाश वर्मा (28) निवासी ग्राम सॉतेर के विरूद्ध अपराध धारा 364 ए, 307, 34, 395, 397, 120 बी भादवि के तहत प्रकरण सिद्ध पाया जाने से चालान श्रीमान एसीजेएम महोदय महू के न्यायालय में पेश किया गया।
      प्रकरण सनसनीखेज होकर गंभीर प्रकृति का था और मालवांचल में इस तरह की घटना होने से व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया था, इसकी गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध को माननीय मुखयमंत्री महोदय मध्यप्रदेद्गा शासन के निर्देद्गाानुसार उप पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर शहर एवं कलेक्टर इंदौर द्वारा इसे जघन्य श्रेणी में चिन्हित किया जाकर, ''ए'' श्रेणी में रखा गया था तथा इसकी पैरवी के लिये थाना महू से नोडल अधिकारी उप निरीक्षक राजकुमार दीक्षित एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक श्री शेखर बुन्देला को नियुक्त किया गया था। उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री कल्याण चक्रवर्ती द्वारा चिन्हित श्रेणी के अपराधों की लगातार समीक्षा हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू अरविन्द तिवारी वएसडीओपी महू अरूण मिश्रा को निर्देशित किया गया था।
      उक्त प्रकरण में आज माननीय अपर सत्र न्यायाधीद्गा श्री अविनाश खरे साहब द्वारा शीध्र विचारण कर फास्ट ट्रायल किया एवं सभी अभियोजन साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर अभियोजन की दलील को सही पाया। आज दिनांक को आरोपीगण 1.सोमनाथ पिता अमरनाथ सिलावट 2. प्रकाश पिता किशोर सेन 3. अखिलेश पिता सागरसिंह आवरिया, 4. रामू उर्फ रमाशंकर पिता चम्पालाल वर्मा, 5. नरेन्द्र उर्फ बंटी ठाकुर पिता जीवनसिंह ठाकुर, 6. सुमित पिता प्रकाश वर्मा धारा 364ए, 120 बी भादवि में दोषसिद्ध ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा और 10-10 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है, अर्थदण्ड अदा न किये जाने पर 3-3 वर्ष के कठोर कारावास भुगताने का आदेश दिया गया है।
        इसी प्रकार आरोपी सोमनाथ को धारा 307 भादवि में दोषसिद्ध ठहराते हुए 7 साल के कारावास की सजा एवं 5000 रूपये के अर्थदण्ड तथा सह आरोपी अखिलेश एवं प्रकाश को धारा 307 सहपठित धारा 34 भादवि में दोषसिद्ध ठहराते हुए 7-7 साल के सश्रम कारावास एवं 5-5 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर एक-एक वर्ष के कारावास पृथक से भुगतने का आदेश दिया गया है। आरोपी सोमनाथ को धारा 27 आुयध अधिनियम में दोषसिद्ध ठहराते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा एवं 3000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर 1 वर्ष का कठोर कारावास भुगतने का आदेश दिया गया है।
        उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण से संबंधित अधिकारियों को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 159 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 20 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 87 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                             15 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       16 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जून 2015 को 16 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                       सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, तीन इमली हम्मल संघ की गुमटी की आड में तीन इमली चौरहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले दीपक पिता गणेsश  वर्मा, शरदपिता गणेश  वर्मा, संदीप पिता गोलुप्रसाद तथा बाबू पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1980 रूपये नगदी तथा तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को 12.35 बजे, बडला खजराना टावर के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 507 गोया खजराना इंदौर निवासी सरीफ उर्फ कचरू पिता कुदरत पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 1134 रूपये नगदी तथा तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19जून 2015 को 20.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कुलकर्मी का पुल मालवा वनस्पति चौराहे के पास भागीरथपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 638 निरंजनपुर नई बस्ती इंदौर निवासी अद्गाोक पिता कन्हैयालाल साहिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 20 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 72 आरोपियो को गिरफ्‌तारकिया गया जिसके अंतर्गत -
 
                                                 03 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                20 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जून 2015 को 20 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 113 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                   अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को 15.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीठ रोड शमशान की दिवाल पास इमली पेड के के नीचे महू से अवैध शराब बेचते मिलें, यही के रहने वाले राकेश  उर्फ डान पिता सुंदरलाल  वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 हजार 600 रूपये कीमत की 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को 20.50 बजे बडा बांगडदा कांकड इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, पालाखेडी कांकड झोपडपट्‌टी इंदौर निवासी निरंजन पिता बाबू बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को 18.05 बजे माणिक बाग पुल के नीचे से अवैध शराब बेचते मिलें, 56 आजाद नगर इंदौर निवासी अब्दुल पिता अब्दुल रसीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                              अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जून 2015-पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 जून 2015 को   12.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चौपाटी चौराहा करोदिया निवासी 881 विशवासनगर बंजारीनिवासी ओमप्रकाश  पिता रमेशचंद्र सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से छुरा जप्त  किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।