Wednesday, September 21, 2011

चोरी करने वाली महिलाये पकडाई

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०११- शहर में बढती नकबजनी व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व नकबजनों की पतारसी व गिरफतारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए सांई मनोहर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध श्री मनोज कुमार राय को आदेशित किया था, इस पर अति०पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री राय द्वारा क्राईम ब्रांच में पदस्थ अधीनस्थ कर्मचारी/अधिकारियों को आदेशित किये जाने पर उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिह के निर्देशन में निरीक्षक जयंत राठौर की टीम के प्रआर दीपक पंवार एवं प्रआर रज्जाक खान को सूचना की तस्दीक हेतु लगाया गया था । सही पाये जाने पर अपराध शाखा के सउनि अशोक गुर्जर, प्रआर दीपक पंवार, प्रआर रज्जाक खान, म०प्र०आर० उषा पंवार, आर० चंदरसिह, आर० जितेन्द्र सेन, आर० रवि शक्तावत, म०आर० पुष्पलता आर्य ने भवरकुआ थाना क्षेत्र के जानकी नगर से १.भूरी बाई पिता यसुफ उम्र ३० वर्ष निवासी महादेव नगर, २. सुशीला पति उमेश उम्र ३२ वर्ष निवासी महादेवनगर  को पकडकर सख्ती से पूछताछ की तो उक्त दोनो आरोपी द्वारा इंदौर शहर के विभिन्न  क्षेत्रों से चोरी की कई वारदाते करना कबुल किया तथा चोरी का माल आजाद नगर निवासी सेफू कबाडी पिता एहमदनूर उम्र ४२ वर्ष निवासी आजाद नगर कोहिनुर कालोनी को चोरी का सारा सामान उसकी कबाडी की दुकान तीन इमली पर बेचना बताया । पकडाई गई महिलाये  पिछले करीब ०१ वर्ष से प्रातः ४ बजे से कचरा बिनने के बहाने टामी से ताले तोडकर घर का सामान सोने/चांदी के जेवरात एवं गेस की टंकिया व घरेलु अन्य सामान , चार पहिया वाहनों की बेटरियॉ चुरा लिया करती थी।
    पकडे गये आरोपीयो से थाना भवंरकुआ, जुनी इंदौर, एम०जी०रोड क्षेत्र की कई वारादातों का खुलासा हुआ है । इनसे दो लाख पचास हजार के सोने-चांदी के जेवरात व गेस की टंकिया ,चार पहिया वाहनों की बेटरिया एवं अन्य घरेलु सामान बरामद किया गया   है ।
    पकडे गये आरोपीयो पर पूर्व में भी विभिन्न थानों पर नकबजनी  के प्रकरण दर्ज है, इनसे पूछताछ में अन्य नकबजनी की  वारदातों के खुलासा होने की संभावना है ।

Tuesday, September 20, 2011

०७ आदतन, २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

७५ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १९ सितम्बर २०११ को ७५ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले १४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०११- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी अड्डा पानी की टंकी के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विजय, राम, मुकेष, धीरेन्द्र, अषोक, गोविंद, नारंग, सोनू, बद्री, चन्द्रेष तथा महेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८१५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०११ को १४.४५ बजे बड़ा गणपति के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद इमरान, मोहम्मद युनूस तथा गोलू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०११ को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तलाई नाका से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले बबलू पिता मदनलाल कुषवाह (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०११ को २०.०० बजे बिज्जूखेड़ी से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले गब्बू पिता दुलीचन्द्र (३५), मुकेष पिता बाबूलाल मकवाना (२२) तथा ढाबली निवासी संतोष पिता छीतर (४५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की ११ लीटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० सितम्बर २०११- पुलिस थाना एमजीरोड़ द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०११ को ११.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगम चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आजाद नगर इंदौर निवासी समीर पिता रफीक अंसारी (२४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी पिस्टल बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ सितम्बर २०११ को २१.०० बजे कुमारखाड़ी मंदिर के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बादल का भट्टा निवासी सोनू उर्फ देवेन्द्र पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, September 19, 2011

राजेन्द्र नगर थाने से भागा कुख्यात डकैत जफर पिता बाबु खॉ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर श्री ए.साई.मनोहर द्वारा थाना राजेन्द्र नगर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए कुख्यात डकैत जफर पिता बाबु खॉ को पकडने हेतु क्राईम ब्रांच को लगाया गया था। उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में निरीक्षक जयंतंिसह राठौर व आर. इफ्तखार खान  उनकी टीम के सदस्य प्रआर. संजय भदौरिया, आर. बशीर खान, एवं प्रेमचंद्र प्रजापति को सूचना की तस्दीक हेतु लगाया गया।   
        उक्त निर्देशन पर आर. इफ्तखार खान द्वारा सूचना एकत्रित की गई तथा निरीक्षक जयंतसिंह राठौर को अवगत कराया गया। जयंतंिसह राठौर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देशन प्राप्त कर टीम के आर. इफ्तखार खान, प्रआर. संजय भदौरिया, आर. बशीर खान, एवं आर. प्रेमचंद्र प्रजापति को कुख्यात डकैत जफर पिता बाबू खॉ को पकडने हेतु लगाया गया। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा कुख्यात डकैत जफर पिता बाबू खॉ को औरंगाबाद से पकडा गया। उक्त डकैत को पकडकर पूछताछ की तो पता चला कि वह विगत दिनों राजेन्द्र नगर थाने से भाग गया था एवं भागने के उपरांत वह इंदौर से शाजापुर तथा शाजापुर से औरंगाबाद जाकर फरारी काटने लगा। उक्त फरार डकैत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर द्वारा १०,०००/- रू. के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। उक्त डकैत को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना-राजेन्द्र नगर के सुपूर्द किया गया।
उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराधिक रिकॉर्ड निम्नानुसार हैं।
क्रं.    थाना    अप. क्रं.    धारा
१    थाना गढी, जिला-बालाघाट    ०८/१०    ३९५/३९७/१२०बी भादवि
२    चिमनगंज मंडी, उज्जैन    १३/०५    ३९३/१२०बी भादवि व २ स्थायी वारंट
३.    माणक चौक जिला-रतलाम    ४८२/०४    ३७९ भादवि
४.    शाजापुर कोतवाली    ६६४/०४    ३७९ भादवि
५.    नागदा जिला-उज्जैन    १५३/०६    ३७९ भादवि
६.    राजेन्द्रनगर, इंदौर    ४७८/११    २२४ भादवि

०२ पिस्टल, ०२ कारतूस तथा चोरी के मश्रुका सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम इंदौर जोन-२ श्री राकेष कुमार सिंह ने बताया कि थाना चंदननगर क्षैत्र में दिनांक ०१.०९.११ को अज्ञात चार लड़को ने एल बाई पति पद्मसिंह निवासी प्रजापत नगर इंदौर को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी जिसका उपचार एमव्हायएच इंदौर में चल रहा है। फरियादीया अनिता की रिपोर्ट पर थाना चंदननगर पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पष्चिम इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के मार्गदर्षन में, थाना प्रभारी चंदननगर पवन मिश्रा व उनकी टीम के उपनिरीक्षक बी.पी. शर्मा, सउनि गौरीषंकर ओझा, प्रआर. सखाराम, आरक्षक अरविन्द तथा संजय की मदद से आज तीन लड़को अंकित, श्याम तथा संदीप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
        उपरोक्त आरोपियो १. अंकित उर्फ कैलाष पिता सुरेष यादव निवासी आकाष नगर इंदौर, २. संदीप पिता भागीरथ कुमावत (१९) निवासी दलोट जिला प्रतापगढ़ राजस्थान हाल आकाष नगर इंदौर तथा ३. श्याम पिता भागीरथ कुमावत (२०) निवासी सदर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से ०२ पिस्टल, ०२ कारतूस बरामद की गई, पूछताछ में उक्त बदमाषो ने चार चोरीयॉ भी करना स्वीकार किया है, इनकी निषादेही पर ०२ टीवी, ०२ गैस टंकी व सोने चांदी के जेवर कुल कीमती करीबन ३० हजार रूपये के बरामद किये गये है। आरोपियो का एक साथी रवि पिता कन्हैयालाल अभी फरार है जिसकी तलाष की जा रही है। पकड़े गये उपरोक्त आरोपियो का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी वारदातो की जानकारी मिलने की प्रबल संभावना है।

०३ आदतन, १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को ०१ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले २४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को १७.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बर्फानीधाम इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दिलीप, मनीष, राजू, रोहित, सुरेष तथा सूरज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५३०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को २१.३० बजे मुराई मोहल्ला इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले योगेष, विजय, गणेष तथा प्रवीण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२४६ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को १८.३० बजे महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद जाहिद, मजीद, किषोर, उमाषंकर तथा कैलाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७७५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को १७.१५ बजे खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले शादाब, सादिक, शेर मोहम्मद, शफीक बाबा तथा धर्मेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६८० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को ०९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कछालिया से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले छतरसिंह पिता दरयावसिंह (५४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल ८८० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को २०.२० बजे भील कॉलोनी मूसाखेड़ी से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता सुभाष भील (२४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को २०.३० बजे सिंधी बड़ोदा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता अजयसिंह ठाकुर (२१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को २०.४५ बजे हरनियाखेड़ी काकड़ से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले रवि पिता सीताराम (३२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को हातोद थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब बेचते हुये मिले ग्राम बधाना निवासी कैलाष पिता बुद्वा (५०), दिनेष पिता बाबूलाल (२६) तथा चंदर पिता मोती (५०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये कीमत की ०९ लीटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ सितम्बर २०११- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को १६.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोरड़िया पातालपानी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दिनेष पिता राजाराम (२८) तथा महेष पिता राजाराम (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ तलवार बरामद की गई।
    पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १८ सितम्बर २०११ को १७.१५ बजे राजावाड़ा चौराहा बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेष पिता बलराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 18, 2011

अवैध हथियार बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०११- श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर श्री मनोज कुमार राय को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग अवैध हथियार के धंधे में लिप्त होकर शहर में हथियारों की ब्रिकी कर रहे है। सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में निरीक्षक जयंतसिंह राठौर व उनकी टीम को इस सूचना की तस्दीक हेतु लगाया। टीम के सदस्य प्रआर. संजय भदौरिया ,रजाक खान ,दीपक पंवार ,महेश यादव ,आर. बशीर खान ,चंदरसिंह ,रणवीर ,जितेन्द्रसेन ,इफ्तखार खान ,सैनिक रवि शक्तावत ने सदर बाजार थाना क्षैत्र व एम.जी. रोड थाना क्षैत्र में दबिश देकर आरोपियान शब्बू उर्फ इमरान पिता उस्मान नि. भिश्ती मोहल्ला ,आरिफ पिता निसार एहमद नि. सदर बाजार भिश्ती मोहल्ला ,जफर खान पिता सलीम खान नि. अशरफ नगर खजराना व कमाल खान पिता हमीद खान नि. हबीब कालोनी खजराना, समीर पिता रफीक अंसारी २४ साल नि० आजाद नगर काली पुलिया कालका मंदिर के पास इन्दौर को पकड़कर उनके कब्जे से दो ३१५ बोर के कट्टे व तीन देशी पिस्टल जप्त कर अग्रिम कार्यवाही थाना सदरबाजार एवं एम.जी. रोड के जिम्मे किया है। उल्लेखनीय है कि जफर एवं शिब्बू उर्फ इमरान प्रापर्टी ब्रोकर का काम करते है ,इनके ओर साथियों की तलाश की जा रही है।  

०३ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १७ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १७ सितम्बर २०११ को ०१ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १७ सितम्बर २०११ को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टेंषन चौराहा सांवेर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पछाड भैरू मंदिर के पास सांवेर निवासी इसरफ पिता नसरत (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८५ रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक १७ सितम्बर २०११ को १३.४५ बजे कैलोद कांकड रेल्वे क्रासिंग के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कैलोद कांकड निवासी मौसम पिता अंतरसिंह (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८६५ रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक १७ सितम्बर २०११ को १५.०० बजे चौरसिया धर्मषाला के सामने महू से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १०९ बरली हाउस जीपीओ निवासी निवासी संजय पिता पूरनलाल तथा गोकुलगंज महू निवासी कमलेष पिता ओमप्रकाष  को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल ६०० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक १७ सितम्बर २०११ को १३.३० बजे कम्पले बस स्टेण्ड चौराहा के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कंपेल निवासी बाबूलाल पिता सावंतराम खाती (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०११- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक १७ सितम्बर २०११ को १९.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले फूलचंद पिता दुलजी तथा सीमा पति बहादुर चौहान (३२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल ५०० रूपये कीमत की ७ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १७ सितम्बर २०११ को १७.४५ बजे आरोपी के घर के सामने चितावली से अवैध शराब बेचते हुये मिले सावन पिता घनष्याम (२४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की २ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ सितम्बर २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १७सितम्बर २०११ को १०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेषन के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जूना रिसाला इंदौर निवासी रवि पिता धन्नालाल नागर (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
    पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १७सितम्बर २०११ को २३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर षिवाजी नगर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ७३३ भागीरथपुरा इंदौर निवासी अंकित पिता किस्मत कुमायु (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गुप्ती बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, September 17, 2011

चोरी के लैपटॉप, मोबाईल, तथा कैमरा सहित ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ सितम्बर २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति कृष्णावेणी देसावतु के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्षन में, थाना प्रभारी हीरानगर आर.के.सोनकर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ०१ व्यक्ति कम दामो में लैपटॉप, मोबाईल व कैमरा लेकर मारूती नगर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहा है संभवतः उक्त मश्रुका चोरी का हो सकता है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी हीरानगर द्वारा एक टीम गठित की जिसमें सउनि बी.आर. सिसोदिया, आरक्षक राजेन्द्र रघुवंषी तथा प्रदीप पांडे को रवाना किया तो पुलिस टीम ने संदेही कौषल आहूजा पिता जयंत आहूजा (२४) निवासी ९४ गोयल विहार कॉलोनी इंदौर को पकड़ा तथा इसके कब्जे से ०८ मोबाईल फोन, ०१ लैपटॉप चोरी की शंका में मिलने पर पूछताछ करने पर इसने उक्त मश्रुका चोरी का होना स्वीकार किया।
        पुलिस हीरानगर द्वारा उपरोक्त आरोपी कौषल आहूजा से विस्तृत पूछताछ करने पर इसने चोरी का ०१ लैपटॉप तथा ०१ कैमरा रतनसिंह निवासी स्कीम नं. ५४ इंदौर को तथा ०१ लैपटॉप मुस्तफा निवासी बद्रीबाग कॉलोनी इंदौर को बेचना बताया। कौषल की निषादेही पर रतनसिंह पिता छितरसिंह (२२) निवासी स्कीम नं. ५४ इंदौर तथा मुस्तफा पिता निसार हुसैन (२७) निवासी बद्रीबाग कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी के लैपटॉप व कैमरा बरामद किये गये। आरोपी कौषल ने लैपटॉप, कैमरा व मोबाईल थाना एमजी रोड़, पलासिया व तुकोगंज क्षैत्र से चुराना बताये है जिनके संबंधित थानो पर प्रकरण पंजीबद्व होकर विवेचना में है। इस प्रकार पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से करीबन ०२ लाख रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा आरोपियो को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से आरोपी कौषल का रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी चोरी की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।