Saturday, June 27, 2015

जिलाबदर बदमाश चाकू सहित गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 जून 2015 - पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26.06.15 को मुखबिर की सूचना पर एक जिलाबदर बदमाश को चाकू सहित गिरफ्‌तार किया है।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि थाना परदेशीपुरा का गुण्डा धीरज उर्फ धीरू पिता हरविलास भदौरिया निवासी कुलकर्णी का भट्‌टा, एमआर-10 स्थित श्याम नगर में छुपा हुआ है तथा अपने परिवार के मिलने कुलकर्णी भट्‌टा आता रहता है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी धीरज उर्फ धीरू एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे 01.05.15 से 6 माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए यह इन्दौर में छिपा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री एस.के. दास द्वारा पुलिस की टीम बनाकर घेराबंदी कर आरोपी धीरज उर्फ धीरू पिता हरविलास भदौरिया को उसके मातापिता के घर कुलकर्णी भट्‌टा से पकड़ा गया, इसके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा आरोपी धीरज के विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

           उक्त बदमाश धीरज द्वारा विगत दिनों अपने चचेरे नाना मोहनसिंह पिता गयादीन ठाकुर की कुलकर्णी भट्‌टा स्थित लकड़ी की टाल में भी आग लगा दी थी, जिस पर थाने पर आरोपी धीरज व उसके साथी अटल पिता सहदेव जाटव निवासी कुलकर्णी भट्‌टा के विरूद्ध धारा 436 का प्रकरण पंजीबद्ध था। उक्त प्रकरण में दोनों आरोपियों को पृथक से गिरफ्‌तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
         उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री एस.के. दास के नेतृत्व में सउनि आर.सी. जोशी, आर. 2681 शैलेन्द्र तथा आर. 3322 विकास का महत्वपूर्ण एवं सरहानीय योगदान रहा।



महिला को अवैध रूप से फ्‌लेट में बंदी बनाकर रखने वाला आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर 27 जून 2015-पुलिस थाना कनाड़िया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 26.06.15 को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुरूकृपा अपार्टमेंट ए-10 श्रीजी वेली बिचोली मर्दाना के फ्‌लेट नं. 202 में एकलड़की को फ्‌लेट में रहने वाले व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती रोककर रखा है। उक्त सूचना पर पुलिस थाना कनाड़िया से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तलाशी ली तो एक लड़की मिलीं जिसने अपना नाम वर्षा पिता प्रदीप नंदी निवासी कलकत्ता का होना बताया। आवेदिका वर्षा द्वारा बताया गया कि अरविंद मालवी नाम के लड़के ने उसे इवेन्ट वर्क हेतु इन्दौर बुलाया था। उक्त फ्‌लेट पर वर्षा के आने के बाद जब उसने अरविंद से इवेन्ट की डिटेल्स जाननी चाही तो, अरविंद ने 2-3 दिन रूकने का कहा गया तो वर्षा द्वारा इसका विरोध करने पर अरविंद द्वारा इसका पेमेन्ट करने की बात कही। जब वर्षा ने पेमेन्ट मांगा तो अरविंद ने पेमेन्ट नहीं दिया और उसके द्वारा वर्षा को अवैध परिरूद्ध कर चांटा मारना बताया।
       फरियादिया वर्षा द्वारा अरविंद के बाहर जाने पर एक पेपर पर लिपिस्टिक से अपना मोबाईल नम्ब्र लिखकर हेल्प करने हेत खिड़की से बाहर दिख रहे कुछ व्यक्तियों की तरफ फेंका, उन व्यक्तियों में से किसी ने पुलिस को खबर करना बताया। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त महिला वर्षा को मुक्त कराया गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर धारा 342, 323 भादवि का अपराध कायम कर, आरोपी अरविंद को गिरफ्‌तार किया गया है,जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण के संबंध में पूछताछ जारी है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 157 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 27 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 73 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                05 आदतन एवं 28 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन एवं 28 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            12 गैर जमानती वारन्टी, 26 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जून 2015 को 12 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                         सट्‌टे गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 जून 2015 को 11.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, गांधीग्राम के सामने खरजाना इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले सद्‌दु उर्फ सादाब पिता अब्दुल लतीफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 380 नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 जून 2015 को 21.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जमजम चौराहा जुगन की दुकान के पास खजरानाइंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 156 सम्राट नगर खजराना इंदौर निवासी पप्पु उर्फ फारूख पिता आशिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 27 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 84 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             03 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 22 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकरधारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 19 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जून 2015 को 19 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 109 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                              सट्‌टे गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 26 जून 2015 को 20.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बिजली के खम्बे के नीचे धोबी मोहल्ला गौतमपुरा से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले धोबी मोहल्ला गौतमपुरा निवासी रमेश पिता रतनलाल जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1265 नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 26 जून 2015 को 12.20 बजे साउथ यशवंत सब्जी मंडी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 589 कालानी नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता लल्लू सिहं जाट को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 710 नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                              अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 जून 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 26 जून 2015 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, एरोड्रम थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 92 जयश्री नगर इंदौर निवासी योगेश पिता गजानंद मालाकार तथा 541 कुलकर्मी का भट्‌टा इंदौर निवासी अमर उर्फ भांजा पिता भगवानदास अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू  तथा 01 देशी पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 26, 2015

हम बनेगे यातायात प्रहरी !!

इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015-लालबत्ती तोडने वालों पर क्या कार्यवाही होती है ? पुलिस वालों पर कार्यवाही क्यों नही की जाती ?  नो-पार्किग क्या होती है और पुलिस इन पर क्या कार्यवाही करती है ? कुछ इसी तरह के रोचक एवं गंभीर प्रश्न बच्चों द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रधुवंशीसे किये गये । 
      आज दिनांक 26 जून 2015 को तीरथबाई कलाचन्द्र स्कूल के 450 छात्र-छात्राएं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रधुवंशी से सम्मुख हुये। कार्यक्रम के दौरान श्री उप पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात नियमों के पालन में सहयोग एवं नवीन पीढी द्वारा कैसे समाज सुधार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा सकता है, बच्चों को बताया गया।  इस दौरान उन्होने एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया और सभी बच्चों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। बच्चो ंद्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसार हैः-

प्रश्न :-    नो-पार्किग क्या होता है और पुलिस क्या कार्यवाही करती है ?
उत्तर :-    नियत स्थान के अतिरिक्त अपने वाहन को किसी भी स्थान पर खडा करना नो-पार्किंग कहलाता है। आप लोगो ने बाजारों में अकसर नो-पार्किंग के बोर्ड देखे होगे। जब कुछ लोग अपने वाहनों को ऐसे किसी भी स्थान पर पार्क करके चले जाते है, जिससे यातायात बाधित होता है, तो यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों को टो कर यातायात थाने पर ले जाया जाता है तथा कई बार मौके पर भी चालानी कार्यवाही की जाती है। फोटो लेकर भीई-चालानी कार्यवाही की जाती है। आप लोग भी इस कार्य में सिटीजन कॉप नामक एप्लीकेशन डाउनलोड कर हमारी मदद कर सकते है । 

प्रश्न :-    पुलिसवालों पर कार्यवाही क्यों नही की जाती है ?
उत्तर :-    ऐसा बिल्कुल नही है।  आम लोगो ने पिछले कुछ दिनों में देखा होगा यातायात पुलिस, पुलिसवालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। हम लोगो ने विगत कुछ दिनों में लगभग 400 पुलिसकर्मियों पर चालानी कार्यवाही की है ।

प्रश्न :-    लालबत्ती का पालन न करने वालों पर क्या कार्यवाही होती है ?
उत्तर    यह बडा ही गंभीर उल्लंघन है कई बार यह जल्दबाजी दुर्घटना का भी कारण बनती है। यातायात पुलिस इस ओर विशेष ध्यान रखती है तो कडाई से चालानी कार्यवाही भी करती है। विगत कुछ समय में यातायात पुलिस द्वारा कैमरों (आर.एल.व्ही.डी. सिस्टम) का प्रयोग कर के भी कार्यवाही की जा रही है।
    कार्यक्रम के समापन में रोचक प्रश्न पूछने वाले बच्चों को पुरूस्कृत भी किया गया।




महिला के साथ छेड़खानी कर, उसे छत से गिराने वाला पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत मुलतानी कालोनी में दिनांक 24-25 जून 2015 की मध्य रात्रि में एक महिला पूजा जमरा को शादी के लिये दबाव बना कर अपने घर की छत से गिराने वाले आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
         फरियादिया श्रीमती पूजा पति जितेन्द्र जमरा (23) निवासी मुलतानी कालोनी राऊ तथा इसी कालोनी में रहने वाला जितेन्द्र पिता भुवानसिंह तंवर (28), दोनों करीब 100 मीटर की दूरी पर एक ही कालोनी में रहते है। जितेन्द्र तंवर कुछ दिनों से पूजा जमरा पर बुरी नियत रखकर अवैध प्रेम संबंध बनाना चाहता था, लेकिन पूजा ने जितेन्द्र से प्रेम संबंध नहीं बनाये। दिनांक 24-25 जून 2015 की मध्य रात्रि को जितेन्द्र तंवर ने किसी बहाने से पूजा को अपने घर बुलाकर उससे कहने लगा कि मैं तुझे अपनी पत्नी बनाना चाहता हूं, मैं तुझे अच्छी तरह रखूगां। पूजा ने जितेन्द्र तंवर से कहा कि मैं तो पहले से शादीशुदा हूं, मैं तेरे से शादी नहीं करूंगी तो, इस पर जितेन्द्र तंवर ने पूजा के साथ थप्पड़ व घूसों से मारपीट की और उसका हाथपकड़कर छत पर ले गया। छत पर भी जितेन्द्र ने पूजा को स्वयं के साथ शादी के लिये दबाव बनाया गया, लेकिन पूजा के द्वारा मना करने पर उसे अपने घर की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, और वहां से फरार हो गया। छत से गिरने के कारण पूजा को चोटें आई। पूजा को उसका पति जितेन्द्र जमरा व उसका भाई रवि ढूढने निकले तो वह उन्हे जितेन्द्र तंवर के घर के पीछे पड़ी मिली, जिसे वह ईलाज के लिये अस्पताल ले गये। जिला चिकित्सालय द्वारा उक्त घटना की जानकारी पुलिस थाना राजेन्द्र नगर पर दी गई तो उक्त रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्र तंवर के विरूद्ध अप. क्रं. 747/15 धारा 354, 294, 323, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के फरार आरोपी जितेन्द्र तंवर को पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार कर, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस थाना एरोड्रम का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर धरम उर्फ थाने पिता बिहारीलाल ठाकुर (22) निवासी 102 नयापुरा इन्दौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध थाना एरोड्रम में लड़ाई-झगड़े, मारपीट, छेड़खानी, व शासकीय कार्य में बाधा डालने आदि के विभिन्न 05 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी धरम के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी धरम को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी धरम उर्फ थाने ठाकुर को पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

20 हजार रूपयें का ईनामी फरार बदमाश अमरभांजा गिरफ्‌तार फरारी काटने में सहयोग करने वाले 6 आश्रयदाता भी पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 26 जून 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोषकुमार सिंह द्वारा इन्दौर जिलें में लम्बे समय से फरार चल रहे शातिर बदमाशों की शीघ्र गिरफ्‌तारी हेतु ईनाम घोषित किया गया था, साथ ही साथ इन फरार आरोपियों को संरक्षण देने वाले आश्रयदाताओं की पहचान कर, उनके विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। ऐसा ही एक फरार व 20 हजार ईनामी बदमाश, जो शहर में व्यापारियों व बिल्डरो को फोन पर धमका कर अवैध वसूली करने मे माहिर व पुलिस थाना परदेशीपुरा के कुखयात गुंडे अमरभांजा को पकड़ने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
         शातिर बदमाश अमरभांजा के विरूद्ध 21 अपराध दर्ज है, यह पुलिस थाना परदेशीपुरा, एरोड्रम, जूनी इन्दौर, भंवरकुआं व जिला उज्जैन के थाना माधव नगर के अपराधो में फरार चल रहा था तथा इसके विरूद्ध पुलिस थाना खजराना के चार स्थायी वारंट भी लंबित थे। इन्दौर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि बदमाश अमरभांजा अपने साथियों से मिलने और पैसे लेने गोम्मटगिरी के जंगल में पितृ पर्वत के पास में आने वाला हैं। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा उसके दोस्तों पर निगाह रखते हुए घात लगाकर, बदमाश अमरभांजा व उसके 6 दोस्तो को पकड़ लिया।पुलिस को इसके पास से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। 
        बदमाश अमरभांजा लम्बे समय से फरार चल रहा था, इसने पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत फरियादी संजू माहोरे पिता भेरूसिंह माहोरे निवासी 11 तिरूपति नगर को फोन पर धमकी देकर के 50 लाख रूपयें की मांग की थी, जिस पर अप. क्रं 183/14 धारा 507 भादवि व 66 ए आईटी एक्ट का अपराध दिनांक 05.03.14 को पंजीबद्ध किया था। इस बदमाश ने पुनः दिनांक 19.05.14 को फरियादी संजू माहोरे को 50 लाख के लिये धमकाया था, जिस पर अप. क्रं 397/14 धारा 507 भादवि व 66 ए आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया था, पुलिस थाना एरोड्रम के इन दोनों अपराधो में फरार चल रहा था तथा इन्दौर जिलें के अन्य थानों के अपराधों में भी फरार चल रहा था। इसकी लगातार तलाश करने पर भी कहीं नहीं मिल रहा था और लगातार फरार होकर के इसी प्रकार के अपराध अपने सहयोगियों की मदद से करता आ रहा था। आरोपी अमरभांजा द्वारा पुनः दिनांक 23.06.15 को थाना एरोड्रम के फरियादी मोहम्मद आरिख खान पिता हाजी अनवर खान तथा थाना जूनी इन्दौर के फरियादी हैदर अली पिता सफदर अली को मकान बेचने पर पैसोके लिये धमकाया था तथा इसके गुर्गे दोनों फरियादियों से पूर्व में रूपयें वसूल भी चुके थे, आरोपी द्वारा पुनः धमकाने पर इसके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किये गये थे। इन्दौर पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्‌तारी के लगातार प्रयास जा रहे थें, जिसमें आज सफलता प्राप्त हुई। पुलिस ने अमरभांजा पिता भगवानदास अहिरवार (35) निवासी म.न. 541 कुलकर्णी का भट्‌टा थाना परदेशीपुरा सहित उसको आश्रय देने वाले निम्न 6 आरोपियों सहित गिरफ्‌तार किया है-
1.    राकेश पिता रामविशाल वर्मा (38) निवासी 121 गोमती नगर इंदौर
2.    रामसिंह पिता शिवदयालसिंह जादौन (44) निवासी म.नं. 150 स्कीम नं. 51 इंदौर
3.    बबलू उर्फ अभिषेक पिता जीवनसिंह ठाकुर (33) निवसी 25 छत्रीबाग इंदौर
4.    भीमसिंह पिता स्व. बाबूलाल यादव (40) नि. 132 रामकृष्णबाग कालोनी खजराना इंदौर
5.    गोविंद पिता दामोदर वाल्मिक (24) नि. गाड़ी अड्‌डा थाना रावजी बाजार इंदौर
6.    मनोज पिता रामचरण नागर (35) नि. धीरज नगर वेलोसिटी टॉकीज के पीछे इंदौर

          उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच इन्दौर व पुलिस थाना एरोड्रम की संयुक्त टीम का महत्वपूर्ण एवंसराहनीय योगदान रहा।


        बांये से दांये गोविन्द, अमर भांजा, भीमसिंह यादव, बबलू ठाकुर, रामसिंह, राकेश वर्मा तथा मनोज नागर


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 145 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 26 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 83 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                        17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                           12 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 131 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जून 2015 को 12 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 131 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                  जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 25 जून 2015 को 23.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, भैरूबाबा मंदिर नरसिंह की चाल इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले राहुल पिता इनद्रभान, शुभम पिता भागीरथ सोलंकी, योगेश पिता नरेन्द्र जाटव तथा डेनी उर्फ गोलू पिता कैलाश विल्लोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपये नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 25 जून 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले गांधीग्राम कॉलोनी सीतला माता मंदिर के पीछे खजराना इंदौर निवासी विजयपिता ताराचंद्र, 72 इलियास कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी अय्युब पिता जरदार खां तथा नवल पब्लिक स्कूल के पीछे मुमताज बाग कॉलोनी खजराना निवासी सुरेश बोरासी पिता दशरथ बोरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 770 नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 जून 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 745 ट्रांसफार्मर वाली गली भागीरथपुरा निवासी सनिल पिता गोपाल धानक तथा 245 गंगाबाग कॉलोनी कुशवाह नगर इंदौर निवासी श्यामलाल पिता बलवंत सिंह हरिजन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 25 जून 2015 को 13.30 बजे दरगाह गेट के सामने खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 201/5 मेघदूत नगर इंदौर निवासी चैतन पिता रमेश बंशीवाल को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 26 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 81 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                            10 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               17 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 126 जमानती वारन्टतामील
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जून 2015 को 17 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 126 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                              आम रोड पर शराब पीते 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015-पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 25 जून 2015 को  00.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, माणिकबाग ब्रिज के नीचे से अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते मिले सुनील पिता आनंदी लाल सितारे, दीपू पिता गोविन्द सिंह, सोनू पिता रामगोपाल सोनी, अर्जुन पिता नारायण महार, अंकित पिता अशोक वर्मा पांचो निवासी जबरन कॉलोनी इंदौर को पकडा गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 25 जून 2015 को 11.35 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा रावला महलकचहरी मने रोड के सामने इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, 4/1 वाटरपंप पीली मिट्‌टी की खदान मदीना नगर का गेट आजाद नगर इंदौर निवासी इरशत पिता यासिफ खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार 800 रूपये कीमत की 320 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 जून 2015-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 25 जून 2015 को 20.00 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हाथीपाला कलाली वाली गली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 122 साउथ तोडा इंदौर निवासी शहजाद उर्फ गुल्ला पिता अब्दुल सत्तार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 25, 2015

गाड़ी की लूट का चंद घंटों में पर्दाफाश, चार आरोपी गाड़ी सहित गिरफ्‌तार

इन्दौर 25 जून 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25.06.15 को प्रातः 8.10 बजे जूनी इन्दौर ब्रिज के उपर फरियादी ओंकार लाल शर्मा पिता स्व0 श्री नारायण जी शर्मा निवासी 85, वीर सावरकर नगर जिला इन्दौर अपनी स्कूटी एविएटर गाडी नं. एमपी/09/एसजी/5437 से अपने घर से दुकान नंदलाल पुरा चौराहे जा रहे थे, जूनी इन्दौर ब्रिज चढकर उतर रहे थे कि उतार में जैसे ही आये एक अज्ञात बदमाश दुबला पतला सा जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष काली शर्ट पहने गाडी के सामने आया और गाडी को पकडकर उनकी शर्ट की जैब पर झपटटा मारा जो उन्होने जेब पकड ली, तो आरोपी ने हाथ में रखी ईट का टुकड़ा उनके सिर पर मारा तथा उनकी गाडी स्कूटी एविएटर गाडी छीन कर भाग गया।  उपरोक्त घटना की सूचना फरियादी व्दारा दी गई जिस पर से थाना जूनी इन्दौर पर अपराध क्रमांक 342/2015 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया । 
उक्त गंभीरतम घटना के आरोपियों को तत्काल पकड़ने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रातः की घटना होने के कारण आरोपी संभवतः आसपास के क्षेत्र में हो सकते है, अतः पूरें क्षेत्र में सर्चिग की जाये। उक्त निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर के नेतृत्व में पुलिस की टीम बनाकर सर्चिग के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा फरियादी के बताये हुलिये अनुसार काले शर्ट पहने दुबले लड़के की तलाश करते माणिकबाग कलाली पर बताये गये हुलिये का दुबला पतला लड़का काला शर्ट पहने मिला जिससे बारीकी से पूछताछ करते उक्त लड़के व्दारा अपना नाम अजय पिता गेंदालाल वर्मा (24) निवासी चोईथराम मंडी राजरानी नगर इन्दौर बताया। इसके द्वारा घटना में लूटी गई स्कूटी एविएटर गाड़ी अपने दोस्त अशोक, चंदर एवं कमल जो जूनी इन्दौर ब्रिज के नीचे साईड में उसकी मदद को छिपकर खड़े हुए थे, को गाडी लूटने के बाद सरवटे बस स्टैण्ड पर जाकर अशोक को दी जिसके एवज में अद्गाोक ने 500 रूपये शराब पीने के लिये दिये जो मै शराब पीने के लिये कलाली माणकबाग आ गया। अशोक, चंदर एवं कमल उक्त गाडी स्कूटीएविएटर को लेकर भावेश के पास गये, जो भावेश उसको गगन के पास ले गया जहॉ पर अशोक ने गगन से स्कूटी गिरवी रखने के एवज में 20 हजार रूपये लिये और अशोक ने 20 हजार का एक चेक गगन को दिया।  भावेश एवं गगन दोनो उक्त वाहन स्कूटी एविएटर क्रं0 एमपी/09/एसजी/5437 लेकर कलेक्टेट इन्दौर जाकर उक्त वाहन की खरीदी बिक्री हेतू 100/-रूपये का स्टाम्प गगन व्दारा अपनी आईडी प्रस्तुत कर क्रय किया और उस पर वाहन की लिखापढ़ी कराई गई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना जिसमें वाहन स्कूटी एविएटर नं0 एमपी/09/एसजी/5437 लेकर जाने संबंधी सूचना पर भावेश एवं गगन के कब्जे से गगन के घर 96-सी, यंत्र नगर इन्दौर से वाहन स्कूटी एविएटर बरामद किया जाकर वाहन की लिखापढ़ी स्टाम्प पेपर जप्त कर आरोपियों को पकड़ा गया।  इस प्रकार आरोपियों व्दारा घटित गंभीर अपराध जिसमें फरियादी के साथ मारपीट कर गाड़ी छीनकर भाग जाने संबंधी गंभीर घटनाक्रम में पुलिस व्दारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर 04 घंटे में प्रकरण के आरोपियों 1. अजय पिता गेंदालाल वर्मा उम्र 24 साल नि0 चोईथमराम मंडी राजरानी नगर, 2.  भावेश  3. गगन   4.  चंदर  5. कमल को गिरफतार कर प्रकरण सदर में लूटा गया मश्रुका स्कूटी एविएटर एमपी/09/एसजी/5437 मय स्टाम्प पेपर सहित बरामद किया गया ।  प्रकरण में अन्य आरोपी अशोक की तलाश जारी है। 
आरोपी गगन के विरूद्ध पूर्व में थाना भंवरकुंआ में 2-लूट, 1-307 एवं 1-मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसी प्रकार आरोपी भावेश के विरूद्ध थाना किशनगंज, जूनी इन्दौर, रावजीबाजार में 04 चोरी के अपराध पंजीबद्ध है।
प्रकरण में आरोपियों की घेराबंदी कर 04 घंटे में प्रकरण का खुलासा करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनीइन्दौर श्री पवन सिंघल के नेतृत्व में उनि. योगेश बरैया, प्रआर. संजय चतुर्वेदी, आर. नीरज, आर. राहुल, तथा आर. राजू का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।  
पुलिस अधीक्षक पश्चिम व्दारा उक्त सराहनीय कार्य के लिये उपरोक्त टीम को 5000/-रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

कजलीगढ़ में लूट करने वाला चौथा आरोपी भी गिरफ्‌तार, चारों आरोपियों से की जा रही है विस्तृत पूछताछ

इन्दौर 25 जून 2015-पुलिस थाना सिमरोल क्षे़त्रान्तर्गत दिनांक 14.6.15 को फरियादी विजेद्र पुरी पिता योगेन्द्र पुरी निवासी इदांैर द्वारा अपने पॉच साथियों के साथ थाना सिमरोल पर रिपोर्ट किया कि उनके कजलीगढ़ घुमने जाने पर चार अज्ञात बदमाशों द्वारा कजलीगढ के जंगल मे उन्हे घेरकर मारपीट कर चार मोबाईल, नगदी व सामान छीन लिया था जिस पर पुलिस थाना सिमरोल में अपराध कं्र0 224/15 धारा 394 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया ।
        पुलिस थाना सिमरोल क्षेत्र के कजलीगढ में आरोपीयान संजय भील, कान्हा भील एंव राहुल भील को पुलिस के व्दारा गिरफ्‌तार किया गया एवं उनसे पूछताछ की गई जिसके आधाार पर उनसे लूटी गई राशि एवं
मोबाईल को बरामद किया गया! पुलिस के व्दारा इनसे की गई पूछताछ के आधाार पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल चौथे आरोपी श्रीराम पिता कालूसिंह भील को दिनांक 23.6.15 को गिरफ्तार किया गया एवं इस घटना में इसके हिस्से में आया मोबाईल एवं नगदी राद्गिा बरामद की गई है। इस प्रकरण में गिरफ्‌तार किये गये आरोपी कान्हा भील पर पूर्व मे थाना सिमरोल में अपराध कं्र0 347/14 धारा 294,506,34 भादवि (मारपीट) एंव थाना पलासिया इंदौर में अपराध कं 767/12 धारा 379 भादवि (साधारण चोरी) का पंजीबद्व है। इसी प्रकार राहुल भील पर थाना सिमरोल पर अपराध कं 416/12 धारा 392 (लूट) भादवि का पंजीबद्व है।  इस घटना के आधार पर इन आरोपियों पर पर यह पहला लूट का अपराध पंजीबध्द हुआ है।
      इस लूट के मुखय आरोपी श्रीराम पिता कालू सिंह उर्फ कालूराम भील से पूछताछ की गई है जिसमें उसने इसके पहले संजय भील, कान्हा भील एंव राहुल भील के व्दारा इस तरह की 2-3 घटना की जाना बताया गया है। प्रकरण में आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।
मुखय आरोपी श्रीराम पिता कालू सिंह उर्फ कालूराम भील का घटना के संबंध में पुलिस को दिया गया बयान निम्नानुसार है :- ''मैं ग्राम जगजीवन ग्राम जगंल के किनारे रहता हूं।  मेरे दो भाई है मेरे छोटे भाई का नाम छोटा उर्फ रामप्रसाद उर्फ भुरु है जो आईटीआई सिमरोल मे ड्रायवरी करता है। मेरे माता पिता पासके जंगल में घर में रहते हैं बकरी चराते है और हमारे पास खेती नहीं है हमें किसी दूसरे की खेती मिल जाती है तो करते है। मेरी दो बहिन नर्मदी व धापू है मेरी बडी बहिन नया गॉव मे रतन के साथ ब्याही है व गॉंव मे ही रहती है, और दूसरी बहिन राजगढ जिले मे टावर के पीछे रहती है जिसके पति का नाम संतोष है। आठ दस साल पहले मेरी शादी हुई थी, पहली औरत दुर्गा बाई ग्राम बडिया कीमा मे रहती थी जो मुझे छोड कर चली गई क्यो छोड कर चली गई नही पता। उससे बच्चे नही हुये थे बच्चे न होने से पत्नि की मर्जी से मैने दूसरी शादी किया। मेरी दूसरी औरत घाटाबिल्लोद की रहने वाली है जिसका नाम शायरी है। मेरा बडा लडका 8 साल का है जिसका नाम सालिगराम है तथा छोटी लडकी 5 साल की है जिसका नाम काली बाई है। मेरी औरत व बच्चे सागोर कुटीर मे रह रहे है। घटना के बारे मे बताया कि आज से 8-10 दिन पहले रविवार के दिन शाम 5 बजे की बात है मै घर मे बिजली के तार का काम कर रहा था उसी समय मेरे पास कान्हा भील और राहुल भील और संजय तीनो आये और बोले कि जंगल से चल तेरी जूडी (लकडी) लाना। मैने 8 दिन पहले कान्हा से कहा था कि मुझे लकडीचाहिये तो उसने कहा था कि ठीक है लकडी ला देगे। मेरे साथी संजय पिता दिलीप भील कान्हा उर्फ कानू पिता मदन भील एंव राहुल पिता बालू भील जो मेण्डल गॉंव मे ही रहते है। मै लकडी लाने के लिये उनके साथ चल दिया हम लोग कजलीगढ किले के पास खडे हो गये संजय के पास गोफन था बाकी के पास लठ थे हम लोग लकडी लाने के लिये पहले जंगल मे लकडी काट देते है फिर छिपा देते है और लकडी सूखने के बाद उसे शाम को जाकर बटोर कर ले आते है। कजलीगढ किले के पास जब हम खडे थे तब दो मोटर सायकल पर 06 लडके आये जो अपनी - अपनी मोटर सायकल उपर किले के पास ही खडी करके नीचे खाई मे जहॉ पानी बह रहा था उतर गये जहॉ लडके लडकियां घुमने फिरने के लिये आते है। हम चारों भी नीचे उतर गये और वहॉ जाकर हम चारों ने उन्हें घेर लिया और गोफन से पत्थर मारने लगे एक लडके के ऑख मे लगा। हम चारों ने लठ से उन्हें डराया धमकाया और उनके पास जो मोबाईल फोन तथा उनके पर्स व नगदी पैसे छीन लिये। फिर उनको वहीं रोककर रखा था क्योंकि उपर आने जाने वाले लोग भी थे। एक घण्टे के बाद जब अंधेरा होने लगा तब उन्हें छोड दिया। हम लोगों ने जो मोबाईल लिया था उनमें से सिम निकाल लिया था तथा उनके मॉगने पर वापस कर दिया। उनके साथ कोई भी लडकी नही थी। मैने कजलीगढ मे व नीचे जंगल में किसी भी महिला या लडकी के साथ कोई गलत काम व छेडछाड नहीं किया है मेरे तीनों साथियों ने कोई महिला या लडकी के साथ कोई गलत काम व छेडछाड उस दिन नही किया, और अगर किया हो तो यह जानकारी मुझे नहीं है। मेरे हिस्से मे 250 रुपये और 01 मोबाईल और एक पर्स भी आया था। हम लोगों ने आपस मे पर्स मोबाईल व पैसे बॉंट लिये तीनों ने 01-01 मोबाईल व पर्स ले लिया  व नगदी ले लिये थे। राहुल ने मोबाईल व पर्स एक बैग मे रख लिया था और सभी मेण्डल तरफ भाग गये। हमने उन लडकों को छोड दिया था। हमारे साथी तीनों मेण्डल गॉंव चले गये और मैं वहॉ से भागते हुये राजगढ जहॉ मेरी बहिन रहती ह,ै वहॉ चला गया था। मैंने लूटा गया सामान मोबाईल, पर्स व 100 रुपये पुलिस को दे दिये है। मेरे साथी ने दो तीन साल पहले भी लूट व चोरी की थी।
        आरोपी संजय भील, कान्हा भील एंव राहुल भील से पुलिस के व्दारा पूछताछ की गई जिसमें इस घटना के पूर्व 2-3 घटनाएं की जाना बताया गया है।इस संबंध में इन आरोपियों से और पूछताछ की जाएगी एवं इन घटनाओं के अतिरिक्त किसी तरह की घटना किये जाने के तथ्य प्रकाश में आये जाने पर तदनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
       पुलिस दल के व्दारा इस स्थल एवं आस पास के पर्यटन स्थलों पर लगातार पेटोलिंग की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के मोबाईल नंबर भी सोशल मीडिया के माध्यम से एवं समाचार पत्र के माध्यम से जनता को दिये गये हैं!
      पुलिस के व्दारा विस्तृत रूप से जॉंच की जा रही है एवं कोई नवीन तथ्य सामनें आने पर उसकी छानबीन की जाकर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा चार पेशेवर नकबजन गिरफ्‌तार, नौ तोला सोना व एक किलाग्राम चांदी के जेवरात बरामद

इन्दौर 25 जून 2015-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा पेशेवर नकबजन गिरोह के चार लोगों को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। कल दिनांक 24.06.15 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हीरानगर कलाली के पास से शातिर नकबजन 1. राजेश उर्फ राज काला पिता रामधन सिंह चौहान (37) निवासी मेघदूत नगर इंदौर, 2. राहुल उर्फ अल्टू पिता नरेन्द्र सोलाट (21) निवासी शबरी नगर इंदौर, 3. विक्की उर्फ विवेक पिता सुनील जैन (24) निवासी बड़ी भमौरी इंदौर तथा 4. सन्नी पिता तुलसीराम वर्मा (20) निवासी जूनियर बजरंग नगर इंदौर को पकड़कर पूछताछ करने पर, उनके द्वारा थाना क्षेत्र में पिछले महिनों में की गयी नकबजनी के5 मामलों का खुलासा हुआ।
         आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सन्नी ओला कैब का ड्रायवर है, जो अपनी ओला कैब से रात में अपने साथियों के साथ आसानी से सूने मकानों की रैकी कर लेते थे, और बाद में मौका पाकर राज काला उर्फ राजेश तथा विक्की उर्फ विवेक घर का ताला तोड़कर उसमे रखे कीमती जेवर व नगदी चुरा लाते थे। बदमाश राहुल उर्फ अल्टू अपनी मंदसौर में रहने वाली किसी गर्लफें्रड के सामने अपना स्टेटस ऊंचा दिखाने के लिये चोरी  कीे गैंग में शामिल हुआ था। आरोपी राज काला जनरल स्टोर चलाता है व जुऑ खेलने की लत के कारण कर्जा हो जाने के कारण चोरी करने लगा। उक्त गिरोह ने गौरी नगर, सुखलिया, वीणा नगर क्षेत्र में पिछले दिनों कई वारदाते की है। पुलिस द्वारा इनके पास से 9 तौला सोना व एक किलोग्राम चांदी के जेवरात अब तक जप्त किये जा चुके है। उक्त आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
       उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में उनि पूरण सिंह सोलंकी, सउनि राठौर, प्रआर. 1784 रमजान, आर. 1749देवेन्द्र तथा आर. 2992 प्रवीण का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

                                     बांये से दांये राहुल मराठा, सन्नी वर्मा, राजेश सिंह, विवेक जैन

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, चारों आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर 25 जून 2015-पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती ने बताया कि पुलिस थाना किशनगंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 01.06.15 को सेंधवा इन्दौर फोरलेन पर अज्ञात व्यक्ति के अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर, चारों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
         दिनांक 1 जून 2015 को सेंधवा इन्दौर फोरलेन पर स्थित पुल के नीचे सोनवाय भेसलाय मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलीं थी, जिसका निरीक्षण करने पर पाया कि, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मृतक को धारदार हथियार से गले व पेट पर चोट पहॅूचाकर हत्या की गई है। मृतक की शिनाखतगी को छुपाने के आशय से जलाने का प्रयास किया गया था। उपरोक्त धटना पर थाना किशनगंज पर अप.क्र 275/15 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
        घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त अज्ञात व्यक्ति की शिनाखतगी एवं उसकी हत्या करने वालो की पतारसी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। दिनांक 23.6.15 को राजपूत ढावे पर पुलिस द्वारा लगाये गये  पम्पलेट को देखकर मृतक के परिवार के लोग थाने पर उपस्थित हुए, जिनके द्वारा अज्ञात लाश के फोटो एवं कपडे देखकर मृतक की शिनाखतगी अविनाश शर्मा पिता राजेन्द्र शर्मा (21) निवासी शिव कालोनी सेन्धवा हाल अग्रसेन चौराहा इन्दौर के रूप मे की गई।
       मृतक अविनाश शर्मा के बारे मे जानकारी प्राप्त करते पाया गया कि अविनाश अपने दोस्त हिमांशु जैन के साथ ब्लेजिंग फिल्म एकादमी अग्रसेन चौराह स्थित मोरनी साडी सेन्टर के उपर चतुर्थ मंजिल पर चलाता था, जो विगत तीन माह से बन्द थी। हिमांशु जैन से मृतक का पैसे का लेनेदेन का विवाद सामने आने पर उससे पूछताछ करने पर हत्या मे 1. हिमांशु जैन पिता डॉ महेन्द्र जैन (21) निवासी नवलखा, 2. मुकुल पिता दिनेश राठौर (21) निवासी सेंधवा, 3. लोकश पिता कैलाश राठौर (30) निवासी नौगॉव, 4. पंकंज पिता सूरज राठोर (31)  निवासी धार को गिरफतार किया गया एवं धटना मे प्रयुक्त वाहन अल्टो एमपी/09/सीडी/ 5865 एवं आई टवेंटी एमपी/09/सीपी/2400 को जप्त किया गया।
      आरोपियो से पूछताछ मे यह जानकारी आई है कि मृतक अविनाश व हिमांशु जैन आपस मे दोस्त है। अविनाश,  हिमांशु जैन के नाम से ब्लेजिंग फिल्म एकादमी चलाता था। अविनाश ने अपने चाचा अशोक शर्मा सेकरीब साढे छः लाख रूपये व अपने भाई पंकज शर्मा से करीब तीन लाख रूपये लेकर हिमांशु जैन को दिये थे। फिल्म एकादमी का काम बन्द हो जाने के बाद से अविनाश के पास कोर्इ्र काम नही था। हिमांशु प्रेसिडेंट होटल के पास फुलमुन नामक पब चलाने की तैयारी विगत एक माह से कर रहा था। करीब एक माह से अविनाश के परिवार वाले उस पर पैसे लेने का दबाव बना रहे थे, जो हिमांशु से मांगने पर वह बार-बार टाल रहा था। इस पर अविनाश ने पब में आकर, एक बार विवाद भी किया था। हिमांशु जैन ने यह बात अपने दोस्त मुकुल राठौर को बतायी थी, कि अविनाश उसके पब के काम में परेशानी पैदा कर रहा है। घटना दिनांक को हिमांशु, मुकुल, पंकज व लोकेश रात्रि करीब 12 बजे पब में इकट्‌ठा होकर, योजना बनायी व अविनाश को पब के मालिक से मिलाने के नाम पर बाहर बुलाया। मुकुल, पंकज व लोकेश अपनी अल्टो कार एम.पी/09 सीडी/5865 में अविनाश को रात्रि 1:00 बजे राजपूत ढाबे पर ले गये। हिमांशु अपनी कार आई-20 एमपी/09/सीपी/2400 में अलग से राजपूत ढाबे में आया। फिर आरोपियों ने मृतक के साथ आई-20 कार में बैठकर शराब पी व फोरलेन पर करीब 2 घंटे घूमते रहे, करीब 4बजे आरोपियों ने अविनाश पर चाकूओं से वार कर उसकी हत्या कर दी। लाश को पुल के नीचे फैंक दिया एवं पेट्रोल से चेहरे को जला दिया एवं पुलिस को गुमराह करने के लिये मृतक का एक मोबाईल ट्रक में फैंक दिया और दूसरे मोबाईल से मृतक के रूम पार्टनर अंकुश को एसएमएस कर दिया कि वह भोपाल जा रहा है। आरोपी मुकुल स्वयं को मानव अधिकार संगठन का बडवानी का प्रभारी बताता है। हिमांशु स्वयं को इंदौर का एवं मृतक अविनाश को संभाग स्तर का उपाध्यक्ष बताता है। मृतक अविनाश व मुकुल का संगठन में पद को लेकर भी विवाद था, जिसकी जॉच की जा रही है।
      इस अंधे कत्ल का सुलझाने में श्री अरविन्द तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू, श्री अरूण कुमार मिश्रा, एसडीओपी महू, श्री राकेश मोदी थाना प्रभारी किशनगंज, उनि अमृतलाल गौरी, सउनि जितेन्द्र मिश्रा, सउनि चेनसिंह, आर. योगेश रघुवंशी, मुकेश नागर, संजय गायकवाड, आदर्श दीक्षित तथा सुभाष का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
      पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

 बांये से दांये मुकुल, लोकेश, हिमांशु तथा पंकज

हत्या के आरोपी का सहयोग करने व षड़यन्त्र में शामिल होने के आरोप में पांच गिरफ्तार थाना चंदन नगर व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही

इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.05.2014 को आरोपी त्रिलोक सिंह पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी राज नगर इंदौर द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षड़यंत्र पूर्वक युवक नितिन राठौर निवासी लोकनायक नगर इंदौर की चाकूओ से गोद कर सरेआम हत्या कर दी थी। उक्त हत्या करने से पूर्व त्रिलोक सिंह द्वारा अन्य साथियों को इस बाबत तैयार कर लिया गया था कि हत्या करने के उपरान्त वह इनकी मदद लेकर फरारी काटेगा। ज्ञातव्य है कि बदमाश त्रिलोक सिंह के गिरफ्तारी के लिये  पुलिस द्वारा 20 हजार रूपये का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। दिनांक 18-06-2015 को क्राईम ब्रांच इंदौर व पुलिस थाना चंदन नगर की संयुक्त टीम द्वारा इसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
       पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा ऐसे फरार आरोपियों को आश्रय देने व सहयोग करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द भी कार्यवाही हेतुसभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में आरोपी त्रिलोक सिंह की मदद करने वालो के संबध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा फरार इनामी आरोपी त्रिलोक सिंह से की गई पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हत्या के पूर्व से ही निर्धारित योजना के मुताबिक राहुल पिता मदनलाल बिजवा निवासी राजाबाग कालोनी थाना बाणगंगा इंदौर द्वारा इसे अपनी मोटर सायकल एमपी/09/एनटी/9883 घटना के उपरांत भागने हेतु उपलब्ध कराई गई। इसके उपरांत विजय केवट पिता जगन्नाथ (26) निवासी अंजनी नगर थाना बाणगंगा इंदौर द्वारा फरारी काटने हेतु अपना मकान उपलब्ध कराया गया। जिसमें त्रिलोक 8 दिन तक छुपा रहा। इस दौरान प्रमोद पिता जगदीश जायसवाल (29) निवासी माली मोहल्ला थाना छत्रीपुरा द्वारा इसे खाना पहूचाया गया तथा बाद में त्रिलोक को स्वयं के मकान में 2 माह तक छुपा कर रखा। इसके उपरांत आलू उर्फ आलोक पिता लक्ष्मीनारायण चौहान (29) निवासी माली मोहल्ला थाना छत्रीपुरा द्वारा इसे स्वयं के मकान में 2 माह तक छुपा कर रखा जाकर खाना उपलब्ध कराया गया। अजय पिता मोतीलाल वर्मा(21) निवासी नगीन नगर इंदौर द्वारा अपने मूल गांव ग्राम बेड़िया जिला खरगोन में ले जाकर त्रिलोक को रखा गया व 1500 रूपये प्रति माह आर्थिक सहायता भी की गई ।
       उपरोक्त पांचो आरोपियों को, फरार आरोपी त्रिलोक सिंह की षड़यंत्र पूर्वक मदद करने के कारण क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना चंदन नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही राहुल की मोटर साईकिल भी जप्त कर ली गई है।

बांये से दांये प्रमोद, अजय, आलोक, विजय तथा राहुल


बिना प्रिसक्रिप्सन के प्रतिबंधित नाइट्रावेट टेबलेट बेचने वाला मेडीकल स्टोर मालिक पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015- पिछले दिनों थाना लसुडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत में हुई चाकूबाजी व लूट की घटना केआरोपियों से पूछताछ करने पर यह तथ्य लसूड़िया पुलिस के सामने आया कि इन वारदातों में नाइट्रावेट टेबलेट्‌स की भूमिका होती है। आरोपियों द्वारा इन नद्गो की टेबलेट्‌स का सेवन करके चाकूबाजी व लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
          इस पर इन आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इंदौर शहर के कई मेडिकल स्टोर के मालिकों द्वारा प्रतिबंधित नाइट्रा ड्रग्स जो नद्गों की दवा है, बिना डाक्टर की सलाह व प्रिसक्रिप्सन के बेची जा रही है। इसी तारतम्य में कल दिनांक 24.06.15 को पापा जनरल स्टोर्स बापूगांधी नगर के पास अनिल पिता कैशवराम अग्रवाल निवासी परदेशीपुरा को बिना डॉक्टर के लिखित प्रिसक्रिप्सन के नाइट्रावेट टेबलेट्‌स बैचते हुये रंगे हाथ पकडा गया। इसके कब्जे से प्रतिबंधित कोरेक्स सीरप की 18 बोटल एवं अन्य नाइट्रावेट टेबलेट्‌स जो प्रतिबंधित हैं, जप्त की गयी। आरोपी से इन नशे की टेबलेट्‌स के संबंध में कागजात आदि के बारे में पूछा गया तो उसके द्वारा किसी प्रकार के लिखित में पर्चा या कागजात नही होना बताया। आरोपी का मालवा मिल चौराहा पर मेडिकल स्टोर है। जिससे आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जारही है, जिससे अन्य प्रकरणों के खुलासा होने की प्रबल संभावना है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 164 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 25 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 83 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             02 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 30 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       13 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2015 को 13 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                      सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को 11.30 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कुम्हारखाडी प्रजापति धर्मशाला के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही का रहने वाला मुन्ना पिता सोहबदीन कश्यप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को 1.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गायत्री मंदिर के सामने आमरोड रिवन्द्र नगर इंदौर सेअवैध शराब बेचते मिलें, 138 संदिर नगर इंदौर निवासी शैलेन्द्र पिता भानू प्रकाद्गा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपये कीमत की 05 बाटल अंग्रेजी अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 292 कुम्हारखाडी बाणगंगा इंदौर निवासी लखन पिता धन्नालाल पटेल तथा पीरजातपुरा थाना सिरोज जिला विदिद्गाा हाल इस्माईल की गैरिज 15 बटालियन रोड इंदौर निवासी जगदीद्गा पिता रमेश साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
       पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 480 विनोवा नर इंदौर निवासी राहुल उर्फ छपरी पिता बाबूलाल कैथवास तथा 480 विनोवानगर इंदौर निवासी अमन पितासुरेद्गा कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 25 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 81 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                05 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                   08 गैर जमानती, 52 गिरफ्तारी तथा81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2015 को 08 गैर जमानती, 52 गिरफ्तारी तथा 81 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                       सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2015-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 24 जून 2015 को 19.30 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, आरोपी के मकान के पास गरीब नबाज कॉलोनी सदरबाजार इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले आबिद पिता मोह. इब्राहिम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा तथा सट्‌टा बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 24, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 167 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 24 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 80 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                             02 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 20 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         14 गैर जमानती वारन्टी, 33 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक24 जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2015 को 14 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                   जुआ खेलते हुये मिले 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले राम सिंह पिता आनंद सिंह ठाकुर, मिथुन पिता प्रकाश मिताडे, बहादुर पिता गेंदालाल भील, धमेन्द्र पिता नारायण, अम्रतलाल उर्फ काल पिता रामलाल तथा गोलू पिता गैंदालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5500 रूपये नगदी तथा तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015-पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को 17.50 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शास्त्री ब्रिज के नीचे छोटी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, 31 न्यू पलासिया हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता तेजू दुमाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2280 रूपये कीमत की 05 बाटल अंग्रेजी अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को 22.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सुंदर नगर बाणगंगा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 3 जगदीश  नगर इंदौर निवासी शंकर ंिसह पिता भगवान सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को लसुडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बी-1/12 आइडिया बिल्डिंग बापूगांधी नगर इंदौर निवासी सोनू नवेरिया पिता रामेशवर नवेरिया, बी-1/11 आइडिया बिल्डिंगबापूगांधी नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र उर्फ पिण्टू पिता दिलीप शेखावत तथा बी-2/5 आइडिया बिल्डिंग बापूगांधी नगर इंदौर निवासी शुभम पिता जगदीश मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 03 चाकू जप्त किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 24 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 87 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                    03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03आतदन व 10 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               31 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2015 को 31 गैर जमानती, 42 गिरफ्तारी तथा 118 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                       अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 23 जून 2015 को 20.05 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आनंदनगर इंदौर पूर्णिमा के मकान का खुला ढालिया से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाले पूर्णिमा पति राजनारायण पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 23, 2015

शातिर बदमाश अमर भांजा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस द्वारा की जा रही सखती के कारण से आम जनता और व्यापारियो का पुलिस के प्रति विश्वास बड़ा है। जिसके कारण से वे नामचीन गुंडो/बदमाशों के विरुद्ध भी शिकायत करने से नही डर रहै है। ऐसा ही मामला थाना एरोड्रम मे दर्ज हुआ है। जिसमे फरियादी मोहम्मद आरिफ पिता हाजी डाक्टर मोबम्मद अनवर खा नि 12/1 बियाबानी धार रोड इंदौर द्वारा शातिर बदमाश अमरभांजा जिस पर की दर्जनो अपराध दर्ज है, और जो थाना परदेशीपुरा का गुंडा है के विरुद्द शिकायत किया कि उसने उसका एक मकान रमण मिश्रा को बैचा था। जिसको लेकर के रमण मिश्रा और मोहम्मद आरिफ के पास मे गुडां अमरभाजा के फोन आने लगे और लाखो रुपये कि मांग करने लगे कि यदि पैसा नही दिया अजाम भुगतने को तैयार रहे। उक्त फोन पर मिलीं धमकियों से डर के कारण फरियादी आरिफ ने दो लाख रुपये अमर भांजा के आदमी पप्पु सोनी, भीम यादव, दे दिये। लेकिन फिर भी अमरभाजा के फोन बार-बार फरियादी के पास मे आने लगे और फोन पर मेसेज भी किया।जिससे परेशान होकर के फरियादी द्वारा अमरभाजा और उसके साथियो, भीम यादव, पप्पुसोनी, राकेश वर्मा ,रामसिह और बबलु ठाकुर के विरुद्ध रिपोर्ट किया है। जिस पर अपराध क्रमांक 521/15 धारा 448.386.506.34 भादवि का अपराध दर्ज किया है। आरोपी पर थाना एरोड्रम पर पूर्व से ही इसी प्रकार के दो और मामले दर्ज है। जिनमे वह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
           इसी प्रकार पुलिस थाना जूनी इन्दौर में भी उक्त शातिर बदमाश के विरूद्ध फरियादी हैदर अली पिता सफदर अली ने भी रिपोर्ट की है कि उसने सम्राट नगर खजराना के एक प्लाट का सौदा  खजरना निवासी आरिफ जकरिया से किया था, जिसके कुछ समय बाद से शातिर बदमाश अमर भांजा द्वारा उसको फोन पर धमकी दी उसे 5 लाख रूपयें नहीं दिये तो जान से मार देगा। उक्त धमकियों से डरकर फरियादी ने अमरभांजा को 70 हजार रूपयें दे दिये तो वह 20 हजार की ओर मांग कर रहा है और बार-बार फोन पर धमकियां दे रहा है। उक्त रिपोर्ट पर थाना जूनी इन्दौर पर अप. कं्र 339/15 धारा 507, 386 भादवि का कायम कर, अपराधी की गिरफ्‌तारी के प्रयास किये जा रहे है।
        उक्त शातिर बदमाश अमर भांजा लम्बे समय से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी पर  पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, जिसकी तलाश जारी है।

चाकूबाजी की सिरीयल वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार एक मोबाईल व 04 चाकु बरामद

इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 19.06.2015 को 3-4 अज्ञात लड़को के द्वारा फरियादी दीपक सिसोदिया को बापू गांधी नगर मे जबरजस्ती पैसे मांगने के लिये चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर. श्री संतोष कुमार सिह ने मोबाईल छीनने वाले व चाकूबाजी करने वाले बदमाशों पर त्वरीत व कठोर कार्यवाही करने एवं इन घटनाओ पर सखती से रोक लगाने के निर्देश दिये थे। उक्त घटना में घायल फरियादी द्वारा अज्ञात आरोपी का हुलिया बताया गया था जो की 20-21 साल का लडका जिसके कान तक बडे बाल थे तेडी मांग निकालता है। उक्त जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी लसूड़िया पी एस राणावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर, इस हुलिये के लडको को बुलाकर विश्लेषण किया गया तो एक पुराने रिकार्ड धारी अमीत उर्फ बकरी का हुलिया इससे मिलता जुलता मालुम हुआ। गोपनीय रुप से मालूम करने पर इसकी बैठक पिछले 10-12 दिनो से बापूगांधी नगर मे ज्ञात हुई हुई।
          पुलिस द्वारा गोपनीयसुचना के आधार पर अमित उर्फ बकरी पिता राम खिलावन ठाकुर निवासी 94 न्यु हरसिध्दी नगर खजराना इन्दौर को पकडा इससे अपराध के संबंध मे पुछताछ करने पर इसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया व बताया कि घटना दिनांक को नाईट्रावेट के नशे मे अपने साथी जितेन्द्र पिता कमल बसोड निवासी 248 बापुगांधी नगर इन्दौर, विजय पाण्डे पिता ओमप्रकाश पाण्डे निवासी 20 बापुगांधी नगर इन्दौर, बिट्टु पिता रामेश्वर नवेरिया निवासी बी -1/112 नैनोसिटी इन्दौर  के साथ मे फरीयादी दीपक सिसोदिया को चाकू मारकर घायल कर देना व दीपक के पास उसका मोबाईल सेमसन गैलेक्सी स्टार एडवांस लूटना बताया गया। इस पर टीम द्वारा सभी चारो आरोपीयान को गिरफ्तार कर लिया गया व लूटे गये मोबाईल को भी बरामद कर लिया गया है।
       उल्लेखनीय है कि मुखय आरोपी अमित उर्फ बकरी के विरुध्द पुलिस थाना खजराना, मल्हारगंज, एरोड्रम तथा थाना लसुडिया मे 18 अपराध चाकूबाजी व गोली चलाने के है। पिछले दिनो थाना खजराना मे भी सिरीयल चाकूबाजी इसी बदमाश के द्वारा की गई थी व पुलिस पार्टी को भी इसके द्वारा कट्टे से धमकाया गया था।
पूछताछ करने पर यह भी ज्ञात हुआ कि इसका 10-12 लडको का एकग्रुप है जो बापूगांधी नगर मे सक्रिय है। उन सभी को यह नाईट्रावेट खिलाकर अपराध की और अग्रसर करने मे लगा हुआ था, जब इसके और अन्य साथियों के बारे मे पूछताछ की गई और इनको पृथक-पृथक पुलिस के द्वारा पकडा गया तो सोनु नवेरीया पिता रमेश नवेरिया निवासी नैनोसिटी, शुभम मालवीय पिता जगदीश मालवीय निवासी बापुगांधी नगर इन्दौर तथा पिन्टु उर्फ नरेन्द्र पिता दिलीप शेखावत निवासी ब्लाक 1 म.न.10 नैनोसिटी इन्दौर के कब्जे से धारदार हथियार चाकू अलग अलग बरामद हुए। इसकी जानकारी आरोपी अमित ने पुर्व से दी थी की ये सब लोग चाकू फंसा कर चलते है इन सभी को पृथक-पृथक 25 आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार किया गया है।
       बदमाश अमित उर्फ बकरी से पुलिस को और महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त होने के आसार है इसके द्वारा शहर मे व शहर के बाहर उ.प्र. के इटावा जिले के इसके गांव मे भी सिरीयल चाकू बाजी मे 7-8 लोगो को चाकू से घायल करने की बातस् वीकार की है। यह सारी वारदाते नाईट्रावेट के नशे मे करता है इसके द्वारा शहर मे कई वारदाते करना बताया है, जिसमे कई लोगो को नाईट्रावेट के नशे मे चाकू मारे है जिनके बारे मे जानकारी प्राप्त की जा रहीहै।
      सभी आरोपीयान से पुछताछ कर इस संबंध मे जानकारी लेने के प्रयास किये जा रहे है कि यह लोग नाईट्रावेट व नशे की गोलिया कहा से लेते है और वे कौन कौन से मेडिकल स्टोर्स है जो इन चिन्हित व कुखयात लोगो को नशा बाट रहे है इनके विरुध्द भी पता चलने पर कार्यवाही की जावेगी।
     उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूड़िया श्री पी.एस. राणावत के नेतृत्व में उनि औंकार सिंह भदौरया, प्रआर. चन्द्रशेखर पटेल, प्रआर नाथुराम, आर. दिनेश जरीया, अंकुश तथा आर. मुकेश का महत्वपूर्ण एंव सराहनीय योगदान रहा।





पुलिस थाना चंदन नगर का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश संजय उर्फ संजू काना पिता भेरूलाल राठौर (40) निवासी 655 ई सेक्टर चंदन नगर नाले पार इन्दौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट, बलवा, जुऑ, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब का विक्रय करने, चोरी, छेड़खानी, बलात्कार  व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 42 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी संजय के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी संजय को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी संजय उर्फ संजू काना को पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।


खुजैमा की हत्या के प्रयास के आरोपी कैलाश उर्फ राजू दूधवाला, को संरक्षण देने वाला आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20 मार्च 2015 को खुजैमा बेगवाला निवासी सैफी नगर इंदौर को उसके पुत्र अदनान तथा अदनान का पार्टनर अली असगर के द्वारा 25 लाख रूपयें की सुपारी देकर हत्या कराने के लिये कुखयात शूटर व अपराधिक व्यक्ति इदरिश, विशाल उर्फ सोनू , मोन्टू उर्फ गौरव तथा कैलाश उर्फ दूधवाले को दी थी। सुपारी लेकर इनके द्वारा योजनाबद्ध तरीके से एकमत होकर अपने साथ अन्य साथियों को शामिल करते हुए खुजैमा और उसके कर्मचारी हुसैन जब अपने शोरूम स्नेह नगर सपना संगीता रोड़ से सैफी नगर आ रहे तो खातीवाला टैंक मेन रोड़ पर सलमान, जिशान एवं शहनवाज द्वारा 315 बोर के कट्‌टे से खुजैमा को कान के पास सिर मे गोली मारकर प्राणघातक चोट पहुचांई थी। उक्त प्रकरण के 20 हजार रूपये ईनामी आरोपी कैलाश उर्फ राजू दूधवाला निवासी मोहनपुरा को दिनांक 15.06.15 को गिरफ्‌तार किया गया था।
          पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्रीसंतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपियो को शरण देने वाले तथा आर्थिक रूप से आरोपी को मदद करने वालों की भी गिरफ्‌तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी जूनी इंदौर श्री पवन सिंघल की टीम द्वारा आरोपी कैलाश उर्फ राजू दूधवाला से पूछतांछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि, उसको गिरफ्‌तारी से बचाने के लिये विमल कुमार पिता पारसमल लुनिया निवासी संजीवन नगर गोकुल चौराहा इंदौर ने पूर्ण सहयोग कर संरक्षण दिया, आर्थिक मदद की, रहने की व्यवस्था की साथ ही अन्य राज्यों मे आश्रय देने की व्यवस्था करते हुये पूर्ण रूप से आर्थिक मदद की। पूछतांछ पर आरोपी कैलाश उर्फ राजू दूधवाला से विमल कुमार के दो मोबाईल नंबर प्राप्त किये गये।
         अपराध शाखा इंदौर की टीम द्वारा उक्त नंबरो की जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि कैलाश उर्फ राजू दूधवाला से फरारी के समय विमल कुमार उक्त दोनो मोबा. नंबरों द्वारा लगातार संपर्क में रहा है तथा विमल कुमार द्वारा लगातार जिला, प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर पृथक-पृथक स्थानों पर आश्रय देते हुये आरोपी कैलाश की मदद की गयी है। उक्त कृत्य अपराध धारा 212, 346 भादवि का पाया जाने से आरोपी विमल कुमार पिता पारसमल लुनिया निवासी संजीवन नगर गोकुल चौराहा इंदौर को गिरफ्‌तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
        उक्त आरोपी को पकड़ने में अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री विनय प्रकाश पाल के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल की संयुक्त टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 163 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 23 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 75 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                              11 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 19 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
 
                                 17 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2015 को 17 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                            सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 22 जून 2015 को 19.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाबू यादव का तबेला कृष्णपुरी नेमावर रोड इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले शंकर पिता निर्भय सिंह, सुनील पिता गुलाब सिंह, सुनील पिता कमल चौहान, राजेन्द्र पिता तुलसीराम, हाकम पिता छोटेलाल ठाकुर, चंचल पिता तोताराम बौरासी तथा बाबू यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2775 रूपये नगदी तथा तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 23 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौरशहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 88 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                 07 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आतदन व 23 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                    16 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2015 को 16 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 93 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                        जुआ खेलते मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 22 जून 2015 को 19.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम सुतार खेडी बाबू ढाके के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले सतीश पिता सूरज तिवारी, विजय पिता रमेशचंद्र, महेश पिता राजू पटैल तथा बबलू पिता विष्णु पटैल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार रूपये नगदी तथा तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                         अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 जून 2015 को 11.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गूजरखेडा आम रोड महू से अवैध शराब बेचते मिलें, यही के रहने वाली पुष्पा बाई पति किशोर आयाकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 22, 2015

महिला को अनावश्यक काल कर परेशान करने वाला आरोपी वी केयर फोर यू द्वारा गिरफ्‌तार

इन्दौर 22 जून 2015-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अनावश्यक काल कर अश्लील बातें करने वाला मनचले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
         पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक युवती ने वी केयर फोर यू में आज दिनांक 22.06.15 को आवेदन दिया था कि उसके मोबाईल पर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे अनावश्यक बार-बार काल कर, फोन पर अश्लील बातें तथा गाली गलौच कर परेशान कर रहा है।
        उक्त आवेदन पत्र प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम की कार्यवाही के दौरान उक्त अज्ञात व्यक्ति की जानकारी प्राप्त करने पर मनोज पिता मुकेश मुंडे (19) निवासी नयापुरा राऊ इंदौर के रूप में सामने आया। उक्त व्यक्ति को आवेदिका के माध्यम से मिलने बुलाने पर वी केयर फोर यू की टीम ने पकड़ा, जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह आवेदिका को पिछले एक वर्ष से जानता है और उसके मोबाईल पर फोन कर परेशान कर रहा था। उसे मिलने के लिये बुलाता था जिसके मना करने पर एक अज्ञात मोबाईल नम्बर से आवेदिका को अश्लील बातें व गाली गलौच कर परेशान कर रहाथा।
       आरोपी मनोज  द्वारा अपराध स्वीकार करने पर, उसके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर, प्रकरण पुलिस थाना भंवरकुआं को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भेजा गया हैं। उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

खेत में जुऑ खेल रहे पूर्व सरपंच सहित 12 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 22 जून 2015-पुलिस थाना बड़गौंदा क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक 21 जून 2015 को मुखबिर से सूचना मिलीं थी कि डोंगरगांव के पूर्व सरपंच विजय पिता शंरलाल चौहान के खेत में हर रविवार को पार्टी होती है तथा जुऑ भी खेला जाता है। उक्त सूचना के आधार पर, अति. पुलिस अधीक्षक महूं श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी बड़गौंदा श्री अमोद सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन कर, मौके पर जाकर दबिश दी गई तो पूर्व सरपंच विजय चौहान के आम के खेत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले निम्न 12 आरोपियों को पकडा गया-
1.    विजय पिता शंकरलाल चौहान निवासी डोंगर गांव
2.    बबलू पिता लक्ष्मीनारायण निवासी महूं
3.    अन्नू उर्फ विजय पिता सूरज सोनकर निवासी धार नाका महूं
4.    सतीश पिता रामलाल तिवारी निवासी भागीरथ कालोनी महूं
5.    लखन पिता राधेश्याम चौधरी निवासी कैलोद
6.    जितेन्द्र पिता श्रीराम लोधा निवासी महूं
7.    प्रभुदयाल पिता प्यारेलाल निवासी डाबलाखेड़ी
8.    सचिन पिता श्रीराम लोधी निवासी धार नाका महूं
9.    अंकित पिता राजूलोधी निवासी नया महूं
10.    आनंद पिता दयाल लोधी निवासी धार नाका महूं
11.    धीरज पिता ओमप्रकाश निवासी ताल मोहल्ला महूं
12.    यशवंत पिता भगवतराम निवासी ताल मोहल्ला महूं
            पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30 हजार 160 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
           उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इंचार्ज थाना प्रभारी बड़गौंदा श्री अमोद सिंह राठौर एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Sunday, June 21, 2015

जुआ खेलते मिले 07 आरोपी परदेशीपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा आज दिनांक 21 जून 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ज्ञानगंगा परिसर के सामने रोड़ नं. 24, राजकिशोर सक्सेना की पान की गुमटी के पास नंदानगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले निम्न सात आरोपियों को पकडा गया-
1.    राजू उर्फ राजेश पिता नारायण भवते (33) नि. 98/8 नंदानगर इंदौर
2.    सुधीर पिता रमेशचंद्र जैन (50) नि. 39/4 नंदानगर इंदौर
3.    पिंटू उर्फ शैलेन्द्र पिता मलखानसिंह जादौन (35) नि. 838/9 नंदानगर इंदौर
4.    साजिद पिता बलबीर खान (32) नि. 1409/24 नंदानगर इंदौर
5.    मनीष पिता भास्कर राव (35) नि. 22 डीआरपी लाईन इंदौर
6.    जयन्त पिता बलीराम जैन (41) नि. 104/10 नंदानगर इंदौर
7.    दिलीप पिता कृपालसिंह चौहान (49) नि. 1429/24 नंदानगर इंदौर
             पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 हजार 530 रूपये नगदी, आठ मोबाईल तथा तथा ताश  पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस थाना पंढरीनाथ का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश गुलशन पिता कमल किशोर सिंधी निवासी 10/2 रेशमवाली गली इन्दौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट, हत्या व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 07 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी गुलशन के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को  भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा आरोपी गुलशन को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी गुलशन को पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 147 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 21 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 68 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                             04 आदतन व 32 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 32 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          17 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जून 2015 को 17 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


इन्दौर 21 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 79 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                 07 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाहीकरते हुए 07 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               19 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जून 2015 को 19 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 80 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 जून 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 20 जून 2015 को   03.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुपर कॉरीडोर गांधी नगर रोड तिराहा स्वेफ्‌ट कार क्र. एमपी-09/सीपी/2300 में अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलने पर संत मार्ग गांधी नगर इंदौर निवासी अजय पिता मदन गर्दे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।