Saturday, July 6, 2013

चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार चोरी का माल बरामद

इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- न्यायालय परिसर इन्दौर से पूर्व मे दो बार फरार हुए आरोपी विक्रम पिता बनवारीलाल नि. भागीरथपुरा द्वारा गुण्डागर्दी के साथ साथ चोर गिरोह भी तैयार किया गया था इसके चार साथी भूरा पिता लालताप्रसाद सूर्यवंशी, मोंटी पिता सुरेन्द्र पाल गौर, द्वारका पिता भगवानदास पथरिया, राहुल पिता प्रकाश सभी निवासी भागीऱथपुरा को चोरी के माल सहित गिरप्तार किया गया है

                      भागीरथपुरा मे पिछले कुछ समय से लगातार चोिरयां हो रही थी, इस पर एस.पी.पूर्व श्री .पी.त्रिपाठी अति.पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान तथा सी.एस.पी.श्री के.के.शर्मा द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा योगेशसिंह तोमर को हर हाल मे आऱोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया ।चोरो को पकड़ने हेतु मुखबिरो को लगाया गया तब एक मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त चारो आरोपियो को गिरप्तार कर इनसे चोरी किये गये चार मोबाईल, नगदी दो हजार रुपये, एक गैस सिलेण्डर, एक मोटर सायकल नम्बर एमपी 09एलएम 5023बरामद किये गये है इनका सरगना विक्रम पिता बनवारीलाल पूर्व से जेल मे है,गिरफ्तार सुदा चोरो के साथ विक्रम का भी पुलिस रिमांड लिया जाकर चोरियों के सम्बन्ध मे गहन पूछतांछ की जावेगी साथ ही गिरप्तार सुदा चारो चोरो द्वारा क्षेत्र की कई चोरियां करना स्वीकार किया गया है जिसका माल भी शीघ्र ही जप्त किया जावेगा इनको पकड़ने मे सउनि जगदीश मालवीय,प्रआर राजकुमार,प्रआर प्रकाश, आर जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है

पुलिस संचार विद्यालय का दीक्षांत समारोह 2013











इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- दिनांक 6.7.2013 को प्रातः 11 बजे पुलिस संचार विद्यालय, इंदौर का दीक्षांत समारोह श्री अन्वेष मंगलम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार), महोदय के मुखय आतिथ्य में एसजीआईटीएस, इंदौर के सभागृह में संपादित हुआ । इस समारोह में विशेष अथिति के रूप में श्री एस.एस. भदौरिया, निदेशक, एसजीआईटीएस, इंदौर, डॉ. आशा माथुर, पुलिस महानिरीक्षक, महिला अपराध, इंदौर एवं  श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इंदौर भी उपस्थित थे । 
पुलिस संचार विद्यालय इंदौर के निदेशक श्री वरूण कपूर ने बताया कि इस समारोह के शुभारम्भ में एरिना एनिमेशन इंदौर के माध्यम से, पुलिस संचार विद्यालय की कार्यप्रणाली पर बनाई गई लघु फिल्म दिखाई गई । इस हाईटेक प्रस्तुति को सभी ने सराहा व संस्था की गतिविधियों को प्रस्तुत करने की इस नई तकनीक ने उपस्थितजनों का दिल जीत लिया। 
पुलिस संचार विद्यालय इंदौर में संपादित बुनियादी रेडियो ऑपरेटर एवं बुनियादी रेडियो तकनीशियन के 141 प्रशिक्षुओं को माननीय अति. पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) द्वारा पदीय कर्तव्यों केनिर्वहन के प्रति शपथ दिलाई गई ।
पुलिस संचार विद्यालय के निदेशक श्री वरूण कपूर ने अपने उद्‌बोधन में संस्था का परिचय दिया एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया । साथ ही इकाई द्वारा विकसित एवं बीपीआरएंडडी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित ''दूरसंचार वर्कशॉप मैन्युअल- जिज्ञासा'' पुस्तक का विमोचन भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया । यह पुस्तक तकनीकी शाखा के कर्मियों को उपकरणों के संचालन, सुधार व उपयोग के बारे में एवं प्रदेश भर में एकरूपता के साथ प्रायोगिक अभ्यास करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी । 
मुखय अतिथि के रूप में पधारे श्री अन्वेष मंगलम, अति. पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) मध्यप्रदेश ने अपने उद्‌बोधन में सभी नव आरक्षकों एवं नव प्रधान आरक्षकों को आर्शीवचन देते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया कि जीवन में सीखना कभी खत्म नहीं होता, और सीखने  के  लिये हमेशा तत्पर रहे व उसकी निरंतरता बनाए रखें। दूरसंचार के क्षेत्र में होने वाले तेज बदलाव से अपने आप को अद्यतन रखें तभी आपकी व विभाग की प्रासंगिकता बनी रह सकती है । नव प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्हें संदेश दिया कि टेलिफोन /वायरलैसएटीकेट्‌स सीखना होगा, बातचीत का रवैया मृदुल होना चाहिये, अपनी व्यावसायिक दक्षता को हमेशा बढ़ाते रहे व जनता के बीच कार्य करते समय सहनशील बने रहे । उनके द्वारा संस्था के निदेशक एवं पूरे स्टॉफ को भी शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई । 
विशेष अतिथि के रूप में श्री एस.एस.भदौरिया, निदेशक जीएसटीआईएस इंदौर ने अपने उद्‌बोधन में नव प्रशिक्षुओं को संदेश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अपने जीवन में उतारे व उसमें निरंतरता बनाये रखे । 
पुलिस संचार विद्यालय के निदेशक श्री वरूण कपूर ने बताया कि संस्था के लिए लघु फिल्म तैयार करने में एरिना एनिमेशन के डायरेक्टर श्री संजय खिमसेरा एवं उनकी टीम द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया, इकाई की वेब-साईट तैयार करने में एसजीएआईटीएस के प्रोफेसर श्री राजेश धाकड़ एवं उनकी टीम एवं एसबीआई प्रशि. संस्था इंदौर के प्रबंधक श्री रमेश रामनानी, एवं श्री गोविंद शर्मा, एडीपीओ इंदौर श्री संजीव पाण्डे द्वारा सायबर प्रशिक्षुओं के कोर्सेज में अह्‌म योगदान दिया गया । इन सभी को माननीय अति. पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। साथ ही पुलिस संचारविद्यालय में वर्ष 2012-2013 की अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को माननीय अति. पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किये गये। 
बुनियादी प्रशिक्षण कोर्सेज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं जिसमें बीआरओ कोर्स क्र. 54 में प्रथम स्थान पर रही नव आरक्षक(रेडियो) सुनीता टेकाम, द्वितीय स्थान पर रहे नव आर. (रेडियो) अभिलाष सिंह, बीआरओ कोर्स क्र. 55 में प्रथम स्थान पर रहे नव आरक्षक(रेडियो) सत्यपाल डोनेरिया, द्वितीय स्थान पर रहे नव आर (रेडियो) राकेश खन्ना, एवं बी.आर.टी. कोर्स में प्रथम स्थान पर रहे नव प्रधान आरक्षक (रेडियो) इंद्रजीत प्रजापति को पुरस्कृत किया गया ।
पुलिस संचार विद्यालय के निदेशक श्री वरूण कपूर ने अंत में बताया कि कार्यक्रम में माननीय अति. पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) ने इस दीक्षांत समारोह में पधारकर प्रशिक्षण संस्था के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, नव-प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्द्धन किया । भविष्य में पुलिस संचार विद्यालय में आने वाले प्रशिक्षुओं को और भी बेहतर सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु कार्य-योजना की जानकारी माननीय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) को दी गई । 

01 आदतन व 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 08 स्थायी, 50 गिरफ्तारी व 166 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को 01 फरारी, 08 स्थायी, 50 गिरफ्तारी व 166 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधारपर पिपलियाहाना चौराहा कालका मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सहारा सिटी के पास इंदौर निवासी गोलू उर्फ विकास पिता नारायण (23) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2050 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले फलीकांकड नेमावर रोड इंदौर निवासी संतोष पिता सत्यनाराचण (24) तथा उमरिया खुर्द निवासी सोनू पिता गोकुल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2150 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को 16.40 बजे अपना ढाबा के सामने फोरलेन रोड टिही गांव से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अविनाश पिता वासुदेव (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराबबरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जुलाई 2013- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महू थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सिरपुर कांकड फ्रेन्ड्‌स कॉलोनी चंदननगर निवासी सईद अली पिता रूआब अली (20) तथा मंगलेश्वर मार्ग सेलानी जिम देपालपुर निवासी मोह. इरसाद पिता निशाद खान (28)  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 देशी पिस्टल जप्त की गयी। 
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2013 को 12.30 बजे बंदी छोड दरगाह के पास लालबाग के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महू नाका सेठी नगर इंदौर निवासी ओम प्रकाश पिता सिक्वा (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 5, 2013

सरपंच से मोटी रकम वसूलने हेतु डेढ़ वर्ष से इंदौर में पहचान छुपाकर रहने वाला काशीराम मिला

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2013- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मुसाखेडी क्षेत्र में एक व्यक्ति अपना हुलिया बदलकर पहचान छुपाकर रह रहा है। इस सूचना पर सउनि नाथूराम दुबे अपराध शाखा की टीम को लगाया गया । टीम द्वारा मुखबिर के बताये हुलिये के अनुसार व्यक्ति की पतारसी की तो बताये हुलिये का व्यक्ति बलाई मोहल्ला मुसाखेडी में मिला । जिससे नाम पता पुछने पर वह गुमराह करता रहा पंरतु टीम के पास उक्त व्यक्ति की पूर्ण जानकारी होने से वह टीम को चकमा नही दे पाया । पूछताछ पर उसने अपना नाम काशीराम पिता रामरतन लोधी (40) निवासी ग्राम खाकनोर थाना कोलारस जिला शिवपुरी का होना बताया । काशीराम ने बताया कि वह लगभग ढेड वर्ष पूर्व ग्राम के सरपंच मनमोहन से झगडा होने के बाद पुलिस मुझे पकडकर थाने ले जा रही थी परंतु मैं पुलिस को चकमा देकर इंदौर आ गया था तथा मुसाखेडी क्षेत्र में एक बैलदार का परिचय देकर बलाई मोहल्ला मुसाखेडी में कमरा लेकर रह रहा था। मैंने व मेरे घर वालो ने मिलकर योजना बनाई कीपुलिस व सरपंच से मोटी रकम लेना है, इस योजना के तहत मेरे पिता व मेरे भाई के द्वारा श्रीमान डीजीपी महोदय एवं गृहमंत्री महोदय तथा सीएम महोदय से मिलकर मेरे अपहरण व हत्या की शिकायत की गई थी, परंतु मुझे व मेरे परिवार को मोटी रकम सरपंच व पुलिस से नही मिल पा रही थी इसलिये मैं भेष बदलकर इंदौर में रह रहा था। सूचना की तस्दीक हेतु जरिये दूरभाष थाना कोलारस से संपर्क किया गया । सूचना सत्य पाई गई जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना कोलारस जिला शिवपुरी के सुपुर्द किया गया । 
उक्त व्यक्ति की पतारसी में सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चंदरसिंह ,आर. रणवीरसिंह ,जितेंद्र सेन ,अजीत यादव तथा सुनिल बिसेन का सराहनीय योगदान रहा ।

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2013- माननीय विद्गोष न्यायाधीद्गा महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विद्गोष प्रकरण कं्र. 11/11 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी बाबूलाल पिता कबीर (20) निवासी- लक्खु पिपल्या, जिला मंदसौर को धारा 18 (सी) स्वा.औ. एवं मनः प्रभावी अधिनियम में 05 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि सुनील कुमार गुप्ता स्वापक नियंत्रण ब्यूरो क्षेत्रीय ईकाई इंदौर में तत्कालीन आसूचना अधिकारी के पद पर थे। दिनांक 28 अप्रेल 2011 को सुबह 07.30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम बालूराम है जो दिनांक 28 अप्रेल 2011 को रतलाम महू पैसेजंर ट्रेन से लगभग 2 से 3 किलोग्राम अवैध अफीम लेकर चढा है। सूचना पर एक टीम का गठन किया गया तथा टीम का दायित्व बीएस चंदेल आसूचना अधिकारी इंदौर सौंपा गया। टीम द्वारा 10.30 बजे लक्ष्मीबाई स्टेशन पर उक्त व्यक्ति कोप्लेटफार्म न. 01 पर एक हाथ में प्लास्टिक का सफेद रंग का थैला लिये दिखाई दिया जिसे पकडा गया तथा पूछतांछ करते उसने अपना नाम बालूराम पिता कबीरलाल बताया। उससे प्राप्त थैले में 02 किलो 415 ग्राम गांजा होना पाया गया जिसे जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। 
              प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विद्गोष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

03 आदतन व 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 164 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 05स्थायी, 28 गिरफ्तारी व 99 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2013 को 21.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खयका ढाबा के आगे बायपास रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 13/1 श्रद्धानंद मार्ग छावनी निवासी रामलाल पिता हीराजी  (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3620 रूपये कीमत की 15 क्वाटर, 02 बाटल तथा 02 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2013 को 19.00 बजे भगोरा भील मोह. से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले जीवन पिता केशरसिंह  (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 640 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जुलाई 2013-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2013 को 19.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्हीआईपी रोड गाडरा खेडी की गली से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 99/3 सत्यसांई बाग कॉलोनी निवासी अजय पिता रमेश (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 4, 2013

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवर बरामद

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- दिनांक 29/05/13 की रात्री 01.00 बजे अज्ञात 04 बदमाशों ने यूनानी कॉलेज के चौकीदार सुखराम पिता गेंदालाल भील की टापरी पर जाकर बाहर खटिया पर सोये सुखराम व उसकी पत्नि रेखाबाई के साथ लाठी से मारपीट कर रेखाबाई के पैर के चांदी के एक जोड़ कड़े नगदी 15 हजार तथा एक मोबाईल फोन लूट लिया तथा टापरी में पेटी पर रखे एक जोड़ चांदी के कड़े, एक जोड झुमकी, करदनी, पायजेब लूटकर ले गये। रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 381/13 धारा 394 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया, दौराने विवेचना गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर रेवसिंह पिता दिव्या भील, मुकेश रड़ू भील, भड़कसिंह पिता करमसिंह भील फरार मिले, जिन्हे तलाश कर पूछताछ की तो साथी रड़ू के साथ अपराध करना स्वीकार किया। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर चांदी के जेवर वजनी 1290 ग्राम कीमत करीबन 59 हजार रूपयें जप्त किये गये। आरोपी रड़ू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी रेवसिंह, मुकेश, भड़कसिंह का पुलिस रिमांड लिया गया है, इनसे अन्य अपराधों में पूछताछ की जा रही है।

02 आदतन व 01 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 28 गिरफ्तारी व 99 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 05 स्थायी, 28 गिरफ्तारी व 99 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 09.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अरविंदो अस्पताल के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मांगलिया निवासी किट्‌टू पिता रामजी(19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 13.45 बजे ग्राम मांगलिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मोहन सिंह पिता दशरथ (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जुलाई 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 15.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अगरबत्ती कॉम्पलेक्स इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मारूती नगर इंदौर निवासी राजवीर पिता बलवीर सिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2013 को 19.00 बजे राजवाड़ा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आदर्श इन्दिरा नगर इंदौर निवासी राहुल पिता प्रदीप (20) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 3, 2013

06 आदतन व 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 173 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2013 को 07 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 173 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2013 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम डकाच्या से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें हाट मैदान मांगलियानिवासी सतीश पिता ब्रजलाल राणावत को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1870 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2013 को 19.15 बजे वृदांवन कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले सचिन पिता सुरेशनाथ (33) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2013- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2013 को 10.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आठमील चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले आठमील खुड़ैल निवासी शंकर पिता गेंदालाल (38) तथा जामनिया निवासी राजेश पिता बलेसिंह (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपये कीमत की 57 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2013 को किशनगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले तनमय खेड़ीनिवासी प्रदीप पिता प्रवीण यादव (20), गोपालपुरा निवासी भीलाजी पिता भैराजी (30) तथा श्रीराम नगर पालदा निवासी बंटी पिता हरनारायण चौहान (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1680 रूपये कीमत की 56 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2013 को 17.30 बजे शुभम नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले गरीब नवाज कॉलोनी निवासी पप्पू उर्फ पृथ्वीराज पिता नारायण राठौर (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2013 को 19.30 बजे ग्राम पालिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले रमेश पिता चेनाजी (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जुलाई 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2013 को 02.30बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कृष्णा कास्मेटिक के सामने छोगालाल उस्ताद मार्ग़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम हथूनिया क्षिप्रा निवासी धर्मेन्द्र पिता अंतरसिंह राजपूत (25), ई सेक्टर राजनगर मेन रोड़ इंदौर निवासी सूरज पिता हरीश तिवारी (22) तथा 137/3 मारूती पैलेस चंदननगर इंदौर निवासी अमित पिता जगदीश परमार (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 देशी पिस्टल 9 एमएम मय 04 जिंदा कारतूस, 01 देशी कट्‌टा 315 बोर मय 01 चला हुआ कारतूस तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 2, 2013

06 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 38 गिरफ्तारी व 157 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 06 स्थायी, 38 गिरफ्तारी व 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 19.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी अड्‌डा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुयेमिलें विजय, अशोक, रमेश तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 21.30 बजे प्रकाशचंद्र सेठी नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राजेश पिता रमेश जौहरिया (45) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
               पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 12.50 बजे शॉलीमार के पीछे चौहान नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें संतोष तथा वासु को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
               पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 20.30 बजे नया बसेरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें सुनिल, भवन, मनोज, पप्पू तथा सुरेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 280 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 20.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी द्वारकापुरी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले चांदमारी कंपाउंड इंदौर निवासी मयूर पिता चंद्रभूषण (19) तथा जितेन्द्र पिता नानूराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 हजार रूपये कीमत की 02 पेटी देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 13.50 बजे ग्राम उन्डेल से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले किशोर पिता भीमसिंह बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 78 क्वाटर देशी तथा 03 क्वाटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 12.00 बजे जयहिंद नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अजय पिता कुलदीप (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 21.45 बजे सुदामानगर झुग्गीझोपड़ी इंदौर से अवैध शराबले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मोहन पिता मगन मानकर (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 17.15 बजे ग्राम जलोदिया पंथ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले लोकेश पिता शंकरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपये कीमत की 17 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 11.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लोखंडे पुल शांतीपथ रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आलापुरा जूनी इंदौर निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता मोहनलाल गौड़ (30) तथा सिल्वर पैलेस कॉलोनी निवासी विक्की पिता किशनचंद्र (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 पिस्टल तथा 01 देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगाद्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 13.00 बजे भागीरथपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संजय पिता किशोर जैन (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस जप्त की गयी।
               पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 1, 2013

हत्या का प्रयास करने वाले संदिग्ध आरोपी का स्कैच


इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि थाना बाणगंगा क्षैत्रांतर्गत सुपर कॉरिडोर से मेडीकल हब की ओर आधा किलोमिटर अंदर टिगरिया बादशाह पर दिनांक 05 जून 2013 को फरियादी अशोक पिता प्रेमशरण शर्मा (47) निवासी 183 सोमानी नगर इंदौर को, यूनिकार्न मोटरसायकल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने अज्ञात कारण से जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर गर्दन तथा होंठ पर चोट पहुॅचायी थी। फरिायादी की रिपोर्ट पर थाना बाणगंगा पर अपराध धारा 307,34 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। फरियादी द्वारा एक संदिग्ध लड़के का हुलिया बताया गया, जो रंग गेंहुआ, चेहरा लंबा, शर्ट चेक्स लाल कलर तथा जींस पेट पहने हुये था, फरियादी द्वारा बताये अनुसार स्कैच तैयार किया गया है। उपरोक्त संदिग्ध की पहिचान/जानकारी होने पर मोबाईल नं. 9425477791 पर सूचित करे। 

03 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसेआदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 199 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जून 2013 को 08 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 199 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को 21.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अर्जुन सिंह गोहर नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें शुभम, अप्पू, अरूण, नितिन तथा जितेन्द्रको पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को 18.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अग्रवाल स्कूल के पीछे इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मायापुरी खजराना निवासी ओमप्रकाश पिता सीतराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को 12.15 बजे 96 कृष्णबाग कॉलोनी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राजकुमार पिता कल्लूू तथा हरि नारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को 22.15 बजे पिपलियाहाना चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पालदा इंदौर निवासी राकेश पिता रूपचन्द्र प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को 13.30 बजे महू नाका चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 27 महावर नगर इंदौर निवासी नीलेश पिता मूलचन्द्र (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 876 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 30, 2013

विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 30 जून 2013- दिनांक 31 मई 2013 को थाना विजय नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत बीसीएम हाईट्‌स के पीछे एक पुराने मैरिज गार्डन में एक अज्ञात महिला का रक्त रंजित शव पडा है जिसकी हत्या पत्थर से कुचलकर कर दी गयी है। जिस पर थाना विजयनगर पर अप क्रं. 544/13 धारा 376 ए, 302, 34  भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस थाना विजय नगर पर एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा विवेचना करते हुये काफी प्रयासों द्वारा मृतिका की शिलाखतगी चमेली बाई उर्फ गायत्री बाई पति दिनेश हनूतिया उम्र 30 वर्ष निवासी कालका माता मंदिर के सामने झोपडपट्‌टी खजराना इंदौर के रूप में की गयी। मृतिका अपने दूसरे पति के साथ 3 साल से रह रही थी। मृतिका घर से अधिकतर बाहर ही रहने के कारण पति द्वारा किसी भी प्रकार की रिपोर्ट नही की गयी। काफी सूक्ष्मता से विवेचना करने पर ज्ञात हुआ कि मृतिका को 2 लडको के साथ घटना के एक दिन पहले मूसाखेडी क्षेत्र शराब के नशे में देखा गया था। दोनो लडको को पकडा जाकर पूछताछ की गयी तोइन्होने अपना नाम 1. लक्कु उर्फ लोकेन्द्र पिता प्रताप भील (22) निवासी ग्राम सुंदरेल थाना धामनोद जिला धार हाल कालका माता मंदिर के सामने झोपडपट्‌टी खजराना इंदौर 2. गज्जु उर्फ गजिया पिता मोहन भील (25) निवास इंद्रा नगर धामनोद हाल कालका माता मंदिर के सामने झोपडपट्‌टी खजराना इंदौर बताया तथा दोनो आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। दोनो आरोपियों गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय मे पेश किया गया।

हीरानगर थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या का पर्दाफाश



01 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 09 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जून 2013 को 05 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जून 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 29 जून 2013को 23.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहिल्या पल्टन नाले के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले मोहम्मद, अ. सलीम, हेदरअली, जाहिद, साजिद तथा प्रेम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6680 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 जून 2013 को 16.30 बजे सत्यम बिहार कॉलोनी पेड के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले महेश, हेमराज, अजय, धमेन्द्र, भूपेन्द्र तथा बर्जित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 29 जून 2013 को  20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाहाना कांकड इंदौर से अवैध शराब ले जाते  हुये मिले यही के रहने वाले सुरेन्द्र उर्फ बिहारी पिता बरजू (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 54 क्वाटर देशी शराब बरामद कीगयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 29, 2013

01 आदतन व 26 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जून 2013 को 04 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जून 2013- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 28 जून2013 को 22.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील कॉलोनी पीटीएस के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले विनय, अमित उर्फ शेखर, नरेश, अजय, भरत, राज, सोनू, गोलू, बंटी, धर्मू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 28 जून 2013 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते  हुये मिले कनाडिया कलाली निवासी अशोक पिता जगदीश पटैल (32) तथा देशी कलाली कनाडिया इदांैर निवासी तिलकराज पिता राधेश्याम सिंह (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3200 रूपये कीमत की 80 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जून2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 जून 2013 को  22.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंगा बाग कॉलोनी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 599/7 नंंदानगर निवासी विनोद पिता रमेश पांचाल (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गयी।
पुलिस थाना भवरकुआ द्वारा कल दिनांक 29 जून 2013 को 13.45 बजे ट्रांसपोर्ट नगर कलाली के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 221 मूसाखेडी इंदौर निवासी संतू पिता रामचन्द्र कुलकर्णी (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 28, 2013

06 आदतन व 24 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जून 2013 को 06 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 167 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिले 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 जून 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 27 जून2013 को 02.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाथीपाला रोड़ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले गोविन्द, राकेश, विशाल, भय्‌यू तथा सतीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 545 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 जून 2013 को 18.40 बजे स्कीम नं. 134 इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले मनीष तथा वसीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 610 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 जून 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 27 जून 2013 को  14.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू गौरीनगर निवासी सन्नी उर्फ सत्यम पिता राजू (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 27, 2013

फिरौती के लिए अपहरण करने वाला गिरोह पकडाया





इन्दौर -दिनांक 27 जून 2013- इन्दौर पुलिस ने एक 6 वर्षीय बालक कृष्णाप्रसाद पिता रामललित प्रसाद निवासी मारूति नगर थाना बेटमा का फिरौती के लिए अपहरण करने वालो को 15 घंटे के अन्दर ही गिरफतार कर बच्चे को सकुशल छुडाया।
             पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि, दिनांक 26 जून 2013 को रात्रि करीब 1100 बजे मारूति नगर बेटमा निवासी रामललित प्रसाद ने थाना बेटमा आकर सूचित किया कि, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके 6 वर्षीय बालक कृष्णाप्रसाद का अपहरण कर लिया है और 11 लाख रूपयों की फिरौती मांग की गई है। फिरौती करने वाले ने उसके बच्चे से फोन पर बात भी कराई जाकर पुष्टि की तो बच्चा अत्याधिक असहज एवं डरा सहमा सा लग रहा था और किसी चार पहिया वाहन में होने की बात कह रहा था। इस सूचना पर तत्काल थाना बेटमा पर फिरौती के लिए अपराध करने हेतु अप. क्र 239/13 धारा 364-ए भादवि पंजीबद्व किया जाकर इसकी सूचना श्री अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक पश्चिम को दी गई। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री कुशवाह द्वारा गंभीर घटना से समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया तथा अधीनस्थअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूं श्री अरविन्द तिवारी, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया जाकर, रात्रि को 1130 बजे ही टीमें गठित की जाकर, अज्ञात बदमाशों को पकडने की योजना अमल में लाई गई।
               चूंकि घटना देर रात हुई थी, तो यह संभावना थी कि बदमाश किसी न किसी रास्ते से बालक को बाहर ले जा सकते है इस बात को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण शहर की नाकाबंदी की जाकर समस्त चार पहिया वाहनों की सघन एवं सूक्ष्म चेंकिग की गई। इसी दौरान रात में ही घटना स्थल के आपसपास के लोगो से बातचीत की गई तो यह जानकारी प्रकाश में आई कि पडोस में रहने वाला कल्लू उर्फ धीरज रजक के पास एक मारूति 800 कार में तीन लडके दिन में आये थे एवं उसके साथ देखे गये थे। इसी आधार पर समानान्तर जांच जारी रखते हुए कल्लू को बेटमा पुलिस द्वारा पकडा गया तो वह रात भर पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में पुलिस के सामने टूट गया और उसने बताया कि वह मूलतः ग्राम महाराजपुर जिला छतरपुर का रहने वाला है जहां के उसके दो अन्य साथी सोहित चौरसिया एवं मोहित, इन्दौर में विजय नगर क्षेत्र में रहते, जो मारूति 800 में बेटमा आये थे जिनकेसाथ रामविष्णु उर्फ नितेश चौधरी भी था। कल्लू ने बताया कि शोभित के एक साथी के पास बजाज एवेन्जर मोटर सायकल है जिसका नम्बर एमपी 09 एमडी 6822 है।
               बदमाशों ने फिरौती मांगते समय यह कहा था कि कह सुबह 1100 बजे बात करेंगे इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा फरियादी से लगातार सम्पर्क बनाये रखा। जिससे ज्ञात हुआ कि पैसों के लिए बदमाशों द्वारा फरियादी से सौदेबाजी कर 7 लाख फिर बाद में 5 लाख रूपयें की मांग की जा रही थी किन्तु स्थान नहीं बताया जा रहा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एवं बच्चे की जान माल को ध्यान में रखते हुए अत्यन्त गोपनीय तरीके से पुलिस की लगभग 20 टीमे शहर पुलिस देहात पुलिस एवं जिला अपराध शाखा की टीमे 10 चार पहिया वाहन एवं 15 मोटर सायकल पर सिविल क्लॉथ में गठित की जाकर सभी संभावित स्थानों पर सूक्ष्म निगाह हेतु तैनात की गई थी।
               कल्लू उर्फ धीरज से चर्चा उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री अरविन्द तिवारी एवं अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी द्वारा रात्रि को ही अपनी पुरी टीम के साथ मोर्चा संभाला और उसके बताये अनुसार उसके दोस्तों एवं संभावित स्थानों परदबिश दी गई। दबिश में पाया गया कि, उसके दोस्त अपनी सकूनत से फरार है। जिस पर से पुलिस की शंका प्रबल हो गई थी कि संभवतः ये घटना में शामिल हो।
              कल्लू उर्फ धीरज ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि, पूर्व योजना अनुसार जो भी पैसो की लेनदेन होगी वह इन्दौर शहर में एलआयजी, विजयनगर अथवा होटल रेडिसन क्षेत्र के आसपास कही होगी नियत स्थान की सूचना बाद में दे दी जावेगी। इस सूचना पर सभी टीमों को संभावित स्थल पर तैनात किया गया।
             आज दोपहर 1230 बजे के आसपास एलआयजी चौराहे पर तैनात अपराध शाखा की निरीक्षक सोमा मलिक की टीम को एक एवेन्जर मोटर सायकल एमपी 09 एमडी 6822 दिखाई दी। जिस पर दो संदिग्ध से दिखने वाले युवक बैठे थे जिन्हे आवाज देकर रोकने का प्रयास करने पर उनके द्वारा तेजी से वाहन को भगाया गया। युवकों की घबराहट को देखते हुए पुलिस पार्टी द्वारा उनका पीछा करने पर आगे जाकर उन्हे रोका गया एवं उनकी तलाशी लेने पर उनके पास के आयडेन्टी कार्ड एवं फोटो के आधार पर सोहित चौरसिया पिता जितेन्द्र चौरसिया उम्र 22 वर्ष निवासी 177 लालबहादुर शास्त्री मार्ग, महाराजपुर जिला छतरपुर हाल महेशबाग कालोनीबर्फानीधाम इन्दौर एवं नितीश कुमार पिता रामविष्णु चौधरी उम्र 20 साल निवासी सेक्टर 9-ए, ए रोड क्वाटर्स नं. 900, बोकारो स्टील सिटी जिला चास झारखण्ड मोटर सायकल पर संदिग्ध पाये गये। जिनसे पूछताछ करने पर कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये। रोके गये संदिग्धों की जानकारी अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी से पुष्टि किये जाने पर इन युवकों का घटना में शामिल होना संभावित पाया गया। जिनसे कडाई से पूछतांछ करने पर उनके द्वारा बताया कि उनका एक साथी मोहित निवासी महाराजपुर मारूति 800 कार में बच्चे के साथ एलआयजी गुरूद्वारे के सामने खडा है। पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्धों को गुरूद्वारे के सामने लाने पर एक मारूति 800 कार जो बंद कर खडी की गई थी में अत्यन्त ही असहज एवं भयभीत सा 6 वर्षीय बालक नीचे छुपाया हुए मिला। जिससे पुछने पर उसने अपना नाम कृष्णा प्रसाद होना बताया। नियत समय में अपने साथियों के न लौटने की आशंका को देखते हुए वहा खडा तीसरा आरोपी मोहित कार को छोडकर भाग गया जिसके संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। आरोपियों से पूछतांछ में बताया कि वे इन्दौर के बाहर जिलो में निवासीहोकर इन्दौर में सॉफटविजन कालेज में बीबीए के छात्र है। दोनो आरोपियों ने कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में घटना को अंजाम दिया है।
               इस प्रकार इन्दौर पुलिस के संयुक्त प्रयासों से फिरौती के लिए अपहरण की घटना को मात्र 15 घंटे में सुलझाया जाकर अपहृत 6 वर्षीय बालक कृष्णाप्रसाद की जानमाल की रक्षा की गई। आरोपियों की गिरफतारी में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री अरविन्द तिवारी की टीम के निरीक्षक थाना बेटमा संजय चतुवेर्दी, प्रआर जितेन्द्र मिश्रा,आर आदर्श दीक्षित, योगेन्द्र रघुवंशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री दिलीप सोनी की टीम की निरीक्षक सोमा मलिक, सउनि नाथूराम दुबे, सउनि भारत सिंह, सउनि (अ) अमित दीक्षित, प्रआर चंदरसिंह, प्र.आर ब्रज भूषण, रणबीर, जितेन्द्र सेन, आर. सुरेश मिश्रा, आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही है।  पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन, इन्दौर द्वारा सम्पूर्ण टीम को बधाई देते हुए पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

अंधेकत्ल का पर्दाफाश, तीनों आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 27 जून 2013- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर रेंज श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि दिनांक 21 जून 2013 को शामकरीब 20.15 बजे सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश शीलाजित की पहाडियों के पास बाबा ढाबे के पीछे पडी हुई है। जहां पहुंचकर देखने से लग रहा था कि लाश करीब 10 से 15 दिन पूर्व की है। घटना स्थल पर एक पर्स पडा मिला जिसमें फोटो व ड्रायविंग लायसेंस मिला जिसके आधार मृतक की पहचान राजेन्द्र गुर्जर पिता कडवा निवासी ग्राम पीरानपीर दरगाह के रूप में हुई, जिसकी सूचना उसके परिवारजनों को दी गयी। दिनांक 22.06.13 को प्रातः घटना स्थल पर मृतक राजेन्द्र गुर्जर के पिता कड़वाजी आये व उनके साथ उसका मामा तथा जहॉ मृतक राजेन्द्र मजदूरी करता था उस ग्राम का दिनेश गुर्जर ग्राम डुडगांव का भी आया था। मौके की कार्यवाही कर लाश को पोस्टमार्टम के लिये एमव्हायएच इंदौर भेजा गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा धड़ से सिर कटा होना व हेमरेज तथा शॉक से मृत्यु होना लेख किया था। रिपोर्ट के आधार पर थाना सिमरोल पर अपराध क्रं. 187/13 धारा 302 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरूद्व कायम किया गया। दौराने विवेचना साक्षी राकेश भील निवासी अम्बा के कथन तथा अन्य गवाहों के कथनों के आधार पर संदेही दिनेश गुर्जर, सुरेश गुर्जर एवंरामचन्द्र गुर्जर से पूछताछ किये जाने पर उन्होने हत्या करना स्वीकार किया व मृतक राजेन्द्र को दिनांक 09.06.13 को रात करीब 08.00 बजे सनावद से पकड़ कर स्कापिर्यो नं. एमपी-09/सीएल/7969 से लाकर शीलाजित पहाड़ी पर लाकर फालिया से राजेन्द्र गुर्जर का सुरेश ने सिर काट दिया। यह घटना सुरेश ने अपनी पत्नि के साथ राजेन्द्र गुर्जर के अवैध संबंधो के कारण रंजीश पूर्वक अपने भाई दिनेश व रिश्तेदार रामचंद्र गुर्जर के साथ मिलकर अंजाम दी। आज दिनांक 27.06.13 को तीनों आरोपियान को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त वाहन एवं हथियार जप्त किया गया है।

मंगलसूत्र लूटने वाले संदिग्ध आरोपी का स्कैच


इन्दौर -दिनांक 27 जून 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना चंदननगर पर आज दिनांक 27 जून 2013 को फरियादीया प्रीती राठौर पति जितेन्द्र राठौर (26) निवासी 531 बी प्रजापत नगर इंदौर ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि वह ग्वाला कॉलोनी मेनरोड़ अक्षत गार्डन के पीछे स्कीम नं. 71 इंदौर में प्रातः 06.10 बजे घूमने के लिये निकली थी, पानी आने से वह एक पेड़ के नीचे खड़ी थी कि तभी दो लड़के उम्र करीबन 20-25 वर्ष के, पैदल-पैदल आये तथा फरियादीया के पेट पर चाकू अड़ाकर उसके गले से मंगलसूत्र छिनकर भाग गये। फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना चंदननगर पर अपराध क्रं. 586/13 धारा 392 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। फरियादीया द्वारा एक संदिग्ध लड़के का हुलिया बताया गया, जो खाकी रंग का शर्ट तथा टाउजर पहने हुये था, फरियादीया द्वारा बताये अनुसार स्कैच तैयार किया गया है। उपरोक्त संदिग्ध की पहिचान/जानकारी होने पर थाना चंदननगर के टेलिफोन नं. 0731-2780033 या मोबाईल नं. 9424870274 पर सूचित करे।

03 आतदन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

18 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 175 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जून2013 को 18 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 175 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सटृटे की गतिविधि मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जून 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 26 जून 2013 को 20.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा पुल के नीचे हीरानगर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें 24 भगवती नगर इंदौर  निवासी विकास उर्फ अक्कू पिता महादेव यादव (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जून 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 जून 2013 को  13.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाल गली परदेशीपुरा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले रहीश उर्फ रईश पिता कल्लू खां (34) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जून 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 जून 2013 को  18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंग रोड खजराना से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम बगोसा थाना सिविल लाईन छतरपुर निवासी गौरव पिता काशीराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल मय जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 26, 2013

महिलाओं से पर्श, मोबाईल छीनने वाले मोटरसाईकल सवार गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 जून 2013- नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा आर एस घुरैया ने बताया कि महिलाओं के साथ हो रही मोबाईल फोन, बैग छीनने की घटना पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने निर्देशित किया था। निर्देशानुसार थाना प्रभारी अन्नपूर्णा द्वारा टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 26 जून 2013 को टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटर सायकल एम.पी.-09/एन.जी./5254 पर 03 लडके घूम रहे है जो गलियों में अकेली जाने वाली महिलाओं के बैग छींनते है। पुलिस अन्नपूर्णा को उक्त मोटर सायकल एम.पी.-09/एन.जी./5254 पर 03 बदमाश मिलें जो भागने की फिराक में थे। जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया तथा पूछताछ करने पर इन लडको ने अपना नाम 1. शानू उर्फ गौरव खोडे पिता शम्मी खोडे (25) निवासी महू 2. आकाश कौशल पिता गन्नू कौशल (18) निवासी गोकुलगंज महू 3. लेखराज पिता नारायण प्रजापति (20) निवासी अयोध्यापुरी कोदरिया का रहना बताया तथा इनके द्वारा थाना अन्नपूर्णा व थाना राजेन्द्रनगर क्षेत्र में शाम को टहलने वाले अकेली महिलाओं से बैग पर्स,मोबाईल फोन छीनना जैसी 06 वारदाते करना कबूल किया तथा उषानगर एक्सटेंशन, सुदामानगर, गोपुर कालोनी व राजेन्द्रनगर क्षेत्र में लूटपाट की घटना करना कबूल किया। इनकी निशादेही परSamsung
 व Nokia  के मोबाईल जप्त किये गये।  
उक्त बदमाशों में शानू उर्फ गौरव थाना महू का निगरानीशुदा बदमाश है। इसके विरूद्ध पूर्व से चोरी व अन्य 06 प्रकरण दर्ज है। बदमाश आकाश प्लास्टिक फेक्ट्री में काम करता है। बदमाश लेखराज विक्रांत कालेज में ठठ।.प्प् दक ल्मंत में पढ रहा है।

पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर -दिनांक 26 जून 2013- अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) जिला इंदौर श्री दिलीप सोनी ने अवैध हथियार की धरपकड़ हेतु निरीक्षक सोमा मलिक को निर्देशित किया था। इस तारतम्य में निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में उप निरीक्षक आमोदसिंह राठौर ,सउनि भारतसिंह यादव ,प्र.आर. तेजसिंह ,आर. सुरेश मिश्रा ,रमेश योगेश्वर ,श्याम पटेल ,विजय मिश्रा की टीम गठित की गई। टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना खजराना क्षैत्र में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल व कारतूस बेच रहा है। टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर मुखबिर के बताये अनुसार हुलिये के व्यक्ति को पकडा जिससे पूछताछ करते उसने अपना नाम गौरव गोस्वामी पिता काशीप्रसाद गोस्वामी (30) नि. ग्राम बगौता थाना सिविल लाईन जिला छतरपुर बताया। उक्त व्यक्ति के पास अवैध रूप से रखी एक पिस्टल, दो मैगनीज तथा एक कारतूस मिला। उक्त व्यक्ति को पकडकर मय पिस्टल ,कारतूस तथा मैगजीन के अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना खजराना के सुर्पद किया गया है।

01 आतदन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 जून 2013 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 142 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 2़6 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जून 2013 को 09 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 142 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सटृटे की गतिविधि मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 जून 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 25 जून 2013 को 11.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बम्बई बाजार से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें 33 मिलन नगर मोती तबेलाइंदौर निवासी रफीक पिता इब्राहिम (72) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1065 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 जून 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 25 जून 2013 को  18.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने से अवैध शराब बेचते हुये मिले माली बडोदिया निवासी शंकर पिता कालू बलाई (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 11 क्वाटर देशी शराब व 11 बाटल बियर बरामद की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 जून 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 25 जून 2013 को  10.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बिजासन माता मंदिर के समने उज्जैनीय से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम लिम्बोदी भंवरकुआ निवासी नानसिंह पिता भंवरसिंह (35) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 25, 2013

चाकू बेचने की फिराक में घूमते आरोपी गिरफ्तार, 05 चाकू जप्त

इन्दौर -दिनांक 25 जून 2013- थाना प्रभारी परदेशीपुरा विनय आर्य ने बताया कि आज दिनांक 25 जून 2013 को थाना परदेशीपुरा पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका महालक्ष्मी होटल के पीछे सुभाष नगर पर एक कपडे के थैले में चाकू लेकर बैचने के लिये खडा है। जिस पर थाना प्रभारी परदेशीपुरा द्वारा प्र.आर. मुन्ना सिंह, देवेन्द्र ंिसह तथा गोविन्द की एक टीम बनाकर भेजा गया। उक्त स्थान पर पहुंचने पर देखा कि एक लडका खडा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया तथा उसके कब्जे से 05 खटकेदार चाकू जप्त किये गये। 

11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 150 जमानतीय वारन्टतामील

इन्दौर -दिनांक 25 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2013 को 05 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 150 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 जून 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 24 जून 2013 को मानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें जाकूखेडी निवासी इब्राहिम पिता मुंशी (32), 1377 मुकेरी मोहल्ला महू निवासी सुनील पिता हरिकृष्ण (45) तथा गुर्जरखेडा महूं निवासी संदीप पिता मांगीलाल (31) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2540 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 जून 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 24 जून 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उमरी खेडा खण्डवा रोड से अवैध शराब बेचते हुये मिले 46/5 संविद नगर इंदौर निवासी लालचंद पिता मेवालाल (62) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 जून 2013 को हीरानगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले गौरीनगर बिडला हास्पिटल के सामने इंदौर निवासी विजय पिता करणंिसह तथा 408 भागीरथपुरा निवासी पिंटू उर्फ सज्जन ंिसह पिता बाबूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।