Thursday, June 20, 2013

नेमावर रोड पालदा में हुए अंधेकत्ल का पर्दा फाश एक आरोपी गिरप्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- दिनांक 15.06.2013 को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि शनि मंदिर के पास पवनपुरी पालदा मे एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पडा है सूचना पर मौके पर तत्काल संयोगितागंज पुलिस igqaph शनि मंदिर के पास गोयल ट्रेडर्स के दुकान के शटर के पास एक 35 बर्षीय युवक की लाश पडी थी। जिसके सिर पत्थर से वार करने के कारण पिचक गया था व काफी मात्रा मे खून फैला हुआ था मृतक के दोनो हाथ गमछे से बंधे हुए थे। प्राथमिक कार्यवाही के बाद मृतक ds शव का पी.एम.करायामर्ग की जाँच पर पाया गया कि मृतक की हत्या करने के लिये उसके दोनो हाथ बांधकर उसके सिर मे बडे पत्थर से वार करके उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल से एक 15 किलो का पत्थर जिससे मृतक को सिर पर मार कर उसकी हत्या की गई, एवं घटनास्थल के पास पडी शराब के खाली क्वाटर एवं बीयर की बोतल के टुकडे जप्त किये जाकर अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। अज्ञात मृतक की पहचान एवं हत्यारो की पतारसी कर उन्हे गिरप्तार करने हेतू वरिष्ठ अधिकारीगण श्री राकेश गुप्ता उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर के निर्देशन एंव श्री ओ .पी.त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक, श्री रामजी श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस एम जैदी नगर पुलिस अधीक्षक संयोंगितागंज इंदौर के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संयोगिंतागंज धैर्यशील येवले के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया। जिसमे उप निरीक्षक एम के मिश्रा, आर एस तोमर, आरक्षक 3238 विश्वास, 1698 संजय, 465सतीश अंजाना, 653 सचिन, 138सतीश गौड, 2419 प्रवेश, 2944शेरसिहं, 480 जवाहर, 1160 मितेश, 386विनोद शामील किये गये टीम के द्वारा संगठित रूप से काफी लगन व मेहनत से काम करके पतारसी के दौरान महत्वपूर्ण सूराग हासिल करते हुए रिंग रोड के एक पेट्रोल पम्प से सी सी टी व्ही केमरे से कुछ संदिग्धो के फुटेज प्राप्त किये उस फुटेज के आधार पर अथक प्रयासों से हत्यारे अशोक बंजारा पिता जगदीश नायक बंजारा उम्र 23 साल ग्राम उजरा टांडा थाना कसरावद जिला खरगोन को दिनांक 20.06.2013 को नवलखा बस स्टेण्ड से गिरप्तार करने में सफलता मिली। आरोपी अशोक बंजारा के द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी कैलाश एवं जितेन्द्र के साथ मिलकर मृतक की हत्या की है।  अज्ञात मृतक की पहचान नवलखा मजदूर चौक मे काम करने वाले मजदूरो के द्वारा मकेश उर्फ बिच्छू जो ब्यावरा पचौर का रहने वाला हैं और करीबन 10-15 साल से यही रहकर नवलखा मजदूर चौक मे रहकर मजदूरी करता था। घटना का रोचक पहलु जो प्रकाश मे आया उसके अनुसार मृतक मुकेश उर्फ बिच्छू नवलखा मजदूर चौक मे काम करके सोता था वहीं पर अशोक बंजारा, कैलाश व अन्य मजदूर भी सोते थे । दिनांक 14.06.2013 को करीबन 10/00 बजे जब मृतक मुकेश उर्फ बिच्छू अपने स्थान पर सोने के लिये आया तो पूर्व से ही आरोपी कैलाश सोया हुआ था । आरोपी कैलाश को मृतक मुकेश उर्फ बिच्छू द्वारा कहा गया कि यहां से उठ जा इस पर वह नही उठा आरोपी कैलाश  जो आरोपी अशोक का साथी है । आरोपी कैलाश के नही उठने पर बिच्छू ने वही पर लघुशंका कर दिया जिसके छींटे आरोपी कैलाश व अशोक पर गिरे इससे कुपित होकर आरोपी कैलाश एवं अशोक बंजारा o mlds lkFkh ने मिलकर मुकेश को पकड लिया व उसके साथ मारपीट करने लगे इस पर बिच्छू छूटकर भागा तो आरोपी कैलाश चिल्लाया कि यह मेरा 1000/-रूपये चुराकर भाग रहा है । इस पर तीनों ने उसे पूनः पकड लिया एवं पकडकर उसके दोनो हाथ पीछे करके बांध दिये व उसे कम्बल ओढा कर शक्ति पेट्रोल पंप पवनपुरी पालदा लेकर गये जहां पर आरोपी कैलाश ने फिल्टर पंप से पानी बोतल मे भरा एवं पेट्रोल पंप परिसर में मुकेश उर्फ बिच्छू के ऊपर ढका कम्बल को हटाकर वहां पर काम करने वाले संतोष, ओम राठौर, पंकज यादव, मोनू को बताया की यह हमारा पैसा चुरा लिया हैं इसलिये इसका हाथ बाँध रखा हूँ पेट्रोल पम्प के वर्करों के अनुसार उस समय वह व्यक्ति जिसे कम्बल औढाकर रखे थे हँसने लगा था इसलिये उन्होने सोचा की हो सकता है यह rhukas आपस में साथी हो और मजाक कर रहे है व आगे जाकर इसका हाथ खोल देगें इसके बाद कैलाश ,अशोक बंजारा वहां से मुकेश उर्फ बिच्छू को लेकर तीन ईमली चौराहे के पास जहां पर मामा चाय की दुकान हैं जिसमें पहले आरोपी कैलाश, चौकीदार बिहारीलाल के पास सोता था वहा पर लेकर गये जहां पर कैलाश ने बिहारीलाल को बताया की यह लडका मेरा पैसा चोरी किया हैं इसलिये इसे बाँधकर लाया हूँ। वही पर कैलाश, अशोक बंजारा ने शराब पीया इसके बाद वहां से मुकेश उर्फ बिच्छू को लेकर शनि मंदिर के पास गोयल ट्रेडर्स की दुकान की शटर के पास लाये जहां पर बिच्छू ds gkFk ca/ks gq, Fks प्लास्टिक की सफेद पट्टी में बंधा था खुल गया इस पर कैलाश सोलन्की ने अपने गमछे से अशोक की मदद से मुकेश उर्फ बिच्छू का दोनो हाथ बाँध दिया एंव अशोक ने मुकेश उर्फ बिच्छू को वहीं पर गिरा दिया एंव उसके ऊपर बैठ गये इसी बीच कैलाश सोलन्की वही पडे 15 किलो के पत्थर से मुकेश उर्फ बिच्छू के सिर पर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दीआरोपी कैलाश धामनोद तरफ का रहने वाला है। इस संबंध में तलाश की जा रही है।

01 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 172 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जून 2013 को 07 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 172 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक19 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें बंटी पिता देवीसिंह भील (27), अवलीपुरा मानपुर निवासी मनोहर पिता मुकुंद भील (35), खुडानी मानपुर निवासी बद्री पिता राजाराम (45) तथा फूल तालाब मानपुर निवासी सुभाष पिता बाबू भील (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3875 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 19 जून 2013 को 15.30 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चापरीपुरा फांटा से अवैध ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले नंदू पिता सुखराम (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 19, 2013

नौकर एवं किरायेदार भी अब होंगे ऑनलाईन इंदौर पुलिस ने बनाया वेब पोर्टल

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2013- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर, श्री राकेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि, इंदौर शहर के बढते व्यवसायिक एवं शैक्षणिक स्तर के कारण इंदौर शहर में आसपास तथा देश के विभिन्न स्थानों से लोग रोजगार एवं शिक्षा के लिये आते है तथा किरायेदार के रूप में रहते है। जिनकी सम्पर्ण जानकारी पुलिस विभाग को उपलब्ध नही हो पाती है। विगत वर्षो के अपराधों का अवलोकन करने से ज्ञात होता है कि कई अपराधों में घरेलू नौकरों एवं किरायेदारों की अहम भूमिका रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये इंदौर पुुलिस द्वारा सर्वसामान्य को जाप्ता फौजदारी की धारा 144 के तहत समय-समय पर समस्त किरायेगदार एवं घेरलू नौकरों की जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन को दिये जाने हेतु सूचित किया जाता रहा है, किन्तु पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही होने से कारण संदिग्ध नौकरों एवं किरायदारों गतिविधियो पर नियंत्रण पाने में पुलिस को कठिनाई महसूस की जाती रही है। पूर्व में नौकरों एवं किरायेदारों की सूचना भौतिक रूप से आम नागरिक द्वारा निर्धारितप्रारूप में संबंधित पुलिस थानों में उपलब्ध कराई जाती रही है। परन्तु कई बार आम नागरिक को मैन्युली उक्त जानकारी थाने पर उपलब्ध कराने में समय अभाव के कारण कठिनाई होती है। इसी को ध्यान रखते हुये इंदौर पुलिस द्वारा एक विशेष ऑनलाईन वेब पोर्टल तैयार किया गया है जिसके माध्यम से किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों की जानकारी अब आम नागरिक इंटरनेट अथवा अपने स्मार्टफोन के माध्यम से इंदौर पुलिस के वेब पोर्टल पर अपलोड कर सकता है। जिससे उसे थाने पर जानकारी देने मे लगने वाले समय की बचत होगी। यह जानकारी इंदौर पुलिस की वेबसाईट ूूूण्पदकवतमचवसपबमण्वतह पर उपलब्ध टेग ।कक कमजंपसेए ज्मदमदजेए ेमतअमदज पर क्लिक करके अपलोड की जा सकती है। यह सुविधा इंदौर पुलिस के वेब पोर्टल पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। आम नागरिक द्वारा अपलोड की गई जानकारी स्वतः ही संबंधित थाने को उपलब्ध हो जावेगी जिसे संबंधित थाने द्वारा तस्दीक की जावेगी इस प्रकार पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के किरायेदार एवं नौकरों की पहचान एवं उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने मे सहायता मिलेगी।
इस पोर्टल पर आम नागरिक अपना अकाउंट भी क्रिएट कर सकता हैजिससे भविष्य के किरायेदार व नौकरों के परिवर्तन होने पर नई जानकारी को अपलोड किया जा सकता है इस प्रकार आम नागरिक पुलिस के सतत्‌ सम्पर्क में बना रह सकेगा।
उक्त जानकारी अपलोड करने लिये निम्न प्रक्रिया को अपनाना होगा-
1 किरायेदार की जानकारी जैसे नाम, मोबाईल फोन नंबर वर्तमान फोटो, परिवार सदस्यों की संखया।
2 किरायेदार की पारिवारिक पृष्ठभूमि जैसे पिता का नाम, कॉनटेक्ट नं. मूल निवास, राज्य का नाम।
3 किरायेदार की पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, इत्यादि)
4. अन्य जानकारी, वाहन का रजिस्टे्रशन इत्यादि।
5 किरायेदार के कार्यस्थल की जानकारी।
6 मकान मालिक का नाम एवं उसका वैध मोबाईल नंबर।
इस प्रक्रिया के पालन करने एवं जानकारी सबमिट करने पर मालिक के वैद्य मोबाईल नंबर पर इंदौर पुलिस द्वारा एवं गोपनीय कोड का ैडै भेजा जावेगा। जिसे ।कक पदवितउंजपवद दवू पर क्लिक करने के पश्चात आने वाले ठसंदा जमगज ैचंबम  मे एंटर करना होगा जिससे संपूर्ण जानकारी इंदौर पुलिस के वेब पोर्टल पर अपलोड हो जावेगी।
मकान मालिक इसी मोबाईल नंबर के आधार पर स्वतः क्रिएट हुए लॉग इन के माध्यम से अपना पासवर्ड बदल सकेगें एवंभविष्य में नवीन जानकारी पुलिस को अपलोड कर सकेगें। इस प्रक्रिया से आम नागरिक का बहुमूल्य समय बचेगा एवं थाने पर जाने की आवश्यकता भी नही होगी। 
इस पोर्टल के लिये टेक्नालॉजीस प्रा. लि. इंदौर का विशेष योगदान रहा है।

04 आदतन व 15 संदिग्ध गिरफ्ता

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 फरारी, 06 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 117 जमानतीय वारन्ट तामील

न्दौर -दिनांक 19 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जून 2013 को 04 फरारी, 06 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 117 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम खेमाना निवासी राजेन्द्र सिंह पिता भंवर सिंह राजपूत (35) तथा निगंनोटी निवासी गोविन्द पिता हरमन सिंह (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2480 रूपये कीमत की 70 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 18.15 बजे रविदास नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राधेश्यामि पता सिंधू लाल (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2300 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 01.30 बजे हाथीपाला चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले विजय काम्प. सियागंज निवासी कमल पिता कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटरदेशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भवरकुआ द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 18.00 बजे जायपाल ट्रांसपोर्ट के सामने त्रिवेणी नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जीत नगर निवासी रवि पिता सीताराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 01.15 बजे बडा गणपति पेट्रोल पंप के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 225 आम्रकुंज कॉलोनी निवासी नरेश पिता शंकरलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 00.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साकेत चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दोलतबाग खजराना निवासी इब्राहित पिता रशीद (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 18.37 बजे बंगाली कॉलोनी आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अनार बाग खजराना इंदौर निवासी मोह. शाहरूख पिता मोह. नवाव (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 11.05 बजे खालसा चौराहा निरंजनपुर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 315 रूस्तम का बगीचा निवासी सोनू पिता राजेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 01.15 बजे बडागणपति पेट्रोल पंप के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 34 अखण्डनगर इंदौर निवासी संजय पिता घीसालाल (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 18, 2013

थाना प्रभारियो की नवीन पदस्थापना

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- प्राशासनिक सुविधा की दृष्टि से एवं रिक्त पदों की पूर्ती हेतूु निम्नलिखित निरीक्षकों को अस्थायी रूप से आगमी आदेश तक उनके नाम के समक्ष दर्शाये अनुसार पदस्थ किया जाता है। 

क्रं. नाम         वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 श्री दिवाकर सिंह बघेल र.के.                था.प्रा. जूनी इंदौर
2 श्री शिवपालसिंह कुशवाह था.प्रा. चंदननगर        था.प्रा. पलासिया
3 श्री कमलेश शर्मा था.प्रा.       अन्नपूर्णा        था.प्रा. राजेन्द्रनगर
4 श्री हनुमंत सिंह राजपूत र.के.                था.प्रा. चंदननगर
5 श्री नागेन्द्र सिंह बेस था.प्रा. महू                था.प्रा. अन्नपूर्णा
6 श्री प्रदीप सिंह राणावत था.प्रा. पलासिया        था.प्रा. पंढरीनाथ
7 श्री दिनेश सिंह चौहान   था.प्रा. पंढरीनाथ        था.प्रा. महू
8 श्री धरमवीर सिंह नागर था.प्रा. राजेन्द्रनगर         र.के.

19 आदतन व 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आतदन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 169 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जून 2013 को 02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 169 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को19.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरआर टायर के पास गुमटी के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें गुरमीत, मानसिंह, हीरालाल, रवि, बाबूलाल तथा रोहित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को 19.40 बजे नर्मदा रोड सडक के किनारे राऊ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें हेदर बादशाह, सुनील तथा असलम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1110 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 60 शिवनगर मूसाखेडी निवासी श्यामि पता देवचन्द्र प्रजापत तथा शिवनगर इंदौर निवासी जंगल पिता दरयाव सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2950 रूपये कीमत की65 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को 20.05 बजे मंदिर के पास लिम्बोदी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले 9 धीरज नगर खजराना निवासी मुकेश उर्फ मुक्का पिता प्रहलाद (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेजाजीनगर के पास रालामण्डल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जीरापुर राजगढ व्याबरा निवासी मुकेश पिता रामप्रसाद (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 17, 2013

01 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 12 गिरफ्तारी व 81 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जून 2013 को 01 स्थायी, 12 गिरफ्तारी व 81 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जून 2013- पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 16 जून 2013को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माणिकबाग पुल के पास माणिकबाग रोड  से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें जीतू, सोनू, मोह. रफीक, आदिल, मोह. शकील, अनिल, संतोष, कृष्ण तथा जयंत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 हजार 750 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 16 जून 2013 को 20.45 बजे जेल रोड संगीता टेलर्स के सामने ओटला से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें दीपक, नोशाद तथा उमेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जून 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 16 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भंवरकुआ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 206 सोनिया गांधी नगर इंदौर निवासी दीपक पिता मांगीलाल (19), चितावद कांकड निवासी मनीष पिता जगदीश (24) तथा69/2 पवनपुरी कॉलेनी निवासी मयूर पिता संतोष (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4200 रूपये कीमत की 130 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 16 जून 2013 को खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते हुये मिले झोंड थाना सोनकच्छ जिला देवास हाल ग्राम मली निवासी वीरेन्द्र पिता बनेसिंह (20) तथा फलीफांटा निवासी गोलू पिता गुलाबसिंह (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3130 रूपये कीमत की 21 बोतल व 4 क्वाटर अंग्रेजी तथा 34 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जून 2013- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 16 जून 2013 को 16.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेण्ड उज्जैन गेट से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नागचून रोड गुलसन नगर कॉलोनी खंडवा निवास अब्दुल खालिद पिता अब्दुल (41) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी चाकू जप्त किया गया। 
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 16, 2013

02 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 28 गिरफ्तारी व 107 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जून 2013 को 05 स्थायी, 28 गिरफ्तारी व 107 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जून 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 15 जून 2013को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हिम्मत नगर पालदा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मयूर नगर निवासी मुकेश पिता रमेश (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 15 जून 2013 को 20.40 बजे गायकवाड़ चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले गायकवाड़ निवासी विकास पिता नंदू वर्मा (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपये कीमत की 20 बॉटल बियर बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 15 जून 2013 को 14.40 बजे कम्पैल रोड़ फांटा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले खुड़ैल निवासी गोविंद पिता मंशीराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1340 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जून 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 15 जून 2013 को 17.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामबागचौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेशीपुरा लालगली निवासी आशीष पिता हीरालाल चौधरी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी रिवाल्वर एवं 02 जिंदा कारतूस जप्त किये गये।
             पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 15 जून 2013 को 14.15 बजे हरसोला फांटा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गुर्जरखेड़ा महूॅ निवासी प्रदीप पिता हरिकिशन (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 बोर देशी कट्‌टा जप्त किया गया। 
             पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 15 जून 2013 को 21.40 बजे गरीब नवाज कॉलोनी मेनरोड़ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 19 कुम्हारखाड़ी बाणगंगा इंदौर निवासी सौरभ पिता संजय यादव (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 15, 2013

05 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 42 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जून 2013 को 02 स्थायी, 42 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जून 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 13जून 2013 को 13.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूना रिसाला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले संतोष पिता नानूराम को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 525 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जून 2013- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 14 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले खेमाना निवासी किशोर पिता नाहर सिंह (24), ग्राम दुधिया निवासी वीरू पिता गणेशलाल थापा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
  पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 14 जून 2013 को 21.20 बजे जगन्नाथ धर्मशाला के पास नाले के किनोर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पवनपुरी कॉलोनी निवासी पवन पिता अनिल (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद कीगयी।
                पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 14 जून 2013 को 11.45 बजे रिसाला धार नाका महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले कमल पिता इंदल वर्मा (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 16 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जून 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 14 जून 2013 को 19.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जनता कॉलोनी निवासी राहुल पिता गोपाल (25) तथा न्यू हरसिद्वी निवासी अंकित पिता राम खिलावन सिंह (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 पिस्टल व 01 छुरा जप्त किया गया। 
           पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 14 जून 2013 को 10.00 बजे श्यामाचरण शुक्ला नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले एमव्हायएच कंपाउंड निवासी मोनू पिता अजय कडेरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त कियागया। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 14, 2013

02 आदतन व 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 35 गिरफ्तारी व 120 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जून 2013 को 06 स्थायी, 35 गिरफ्तारी व 120 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 13 जून 2013 को11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुजीत पिता सुनिल मराठा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 24 बॉटल देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 जून 2013 को 21.00 बजे लालघाटी दतोदा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले तेजू उर्फ तेजराम पिता भैरूसिंह राजपूत (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 13 जून 2013 को 09.30 बजे ग्राम कम्पैल से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम पिपलदा निवासी मुकेश पिता रणछोड़ (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 13 जून 2013 को 14.45 बजे जवाहर दाल मील के पीछे इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अमित पिता अशोक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जून 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 13 जून 2013 को 18.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुर्जरखेड़ा महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पासीपुरा महूॅ निवासी बगरू उर्फ सोनू पिता कन्हैयालाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 13, 2013

''नान बैंकिग फायनेंस कंपनी की कार्यप्रणाली एवं भारतीय रिर्जव बैंक द्वारा उनका विनिमय एवं पर्यवेक्षण'' विषय पर जोन स्तरीय सेमिनार का आयोजन




इन्दौर -दिनांक 13 जून 2013- आज दिनांक 13.06.2013 को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में ''नान बैंकिग फायनेंस कंपनी की कार्यप्रणाली एवं भारतीय रिर्जव बैंक द्वारा उनका विनिमय एवं पर्यवेक्षण'' विषय पर जोन स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम पुलिस मुखयालय के निर्देश पर भारतीय रिर्जव बैंक के तत्वाधान में संपन्न हुआ । उक्त सेमिनार में इंदौर जोन के उप निरी0 से अति0 पुलिस अधीक्षक स्तर तक के 60 से ज्यादा प्रतिभागियों के साथ-साथ अपराध अनुसंधान विभाग भोपाल के पुलिस उप अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों के अतिरिक्त राजस्व विभाग के अधिकारी भी उपस्थित हुये । 
सेमिनार का शुभारंभ श्री विपिन माहेश्वरी पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर जोन, इंदौर के मुखय आतिथ्य में हुआ । जिसके दौरान श्री प्रवीण माथुर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज ग्रामीण, श्री राकेश गुप्ता उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर, श्री आकाश त्रिपाठी कलेक्टर इंदौर, श्री ओ.पी. त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर भी उपस्थित  रहे।
प्रशिक्षणार्थीयों को उक्त विषय पर टे्रनिंग देने हेतु श्री सुवेन्दु पति डीजीएम भारतीय रिर्जव बैंक भोपाल, श्री मोहन वेकेंटेस्वरन लीगल आफिसर भारतीय रिर्जव बैंक मुम्बई, श्री परिमल वाजपेयी, एजीएम भारतीय रिर्जव बैंक भोपाल, श्री दिलीप पोसवालिया मैनेजर भारतीय रिर्जव बैंक भोपाल एवं श्री महेन्द्र मोहाले भारतीय रिर्जव बैंक भोपाल विशेष रूप से उपस्थित हुये । 
कार्यक्रम के शुभारंभ में श्री आकाश त्रिपाठी कलेक्टर इंदौर द्वारा एन.बी.एफ.सी. की कार्यप्रणाली से जुडे हुये व्याहारिक कठिनाईयों तथा कानूनी पेचिदगियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की उसके बाद श्री सुवेन्दु पति द्वारा इस प्रद्गिाक्षण कार्यक्रम के उद्‌देश्य, उपयोगिता तथा विषय वस्तु के साथ-साथ एन.बी.एफ.सी. तथा अनिगमित  निकायों की कार्यप्रणाली, आर.बी.आई. द्वारा उनके रेग्यूलेशन तथा पर्यवेक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई । 
मुखय अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा अपने उद्‌बोधन में बताया गया कि नान बैंकिग फायनेंस कंपनी एवं अन्य इसी प्रकार की कंपनियों की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों पर एक समन्वय के साथ किस प्रकार से नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण किया जा सकता है जिससे कि आम आदमी का पैसा सुरक्षित रह सके । इस संबंध में पुलिस एवं राजस्व विभाग की भूमिका पर भी श्री माहेद्गवरी द्वारा विस्तार से चर्चा की गई । 
भारतीय रिर्जव बैंक के लीगल आफिसर श्री मोहन वेकेंटेस्वरन द्वारा एन.बी.एफ.सी. से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधान पर चर्चा की गई । अंतिम सत्र में भारतीय रिर्जव बैंक भोपाल के ए.जी.एम. श्री परिमल बाजपेयी द्वारा जाली नोटो के बारे में जानकारी देते हुये उनकी पहचान करने के तरीके, रोकथाम के उपाय तथा कानूनी कार्यवाही के संबंध में आडियो विजुयल प्रेंजेन्टेद्गान दिया गया । उक्त सेमिनार में एन.बी.एफ.सी. की कार्यप्रणाली को समाहित करते हुये सभी प्रतिभागियों को एक विडियों फिल्म भी दिखाई गई।
कार्यक्रम का समापन करते हुये श्री ओ.पी.त्रिपाठी पुलिस अधीक्षकपूर्व ने उक्त सेमिनार को अत्यन्त उपयोगी बताया तथा कहा कि प्रद्गिाक्षण में प्राप्त जानकारी से पुलिस को उक्त कंपनियों की कार्यवाही से संबंधित द्गिाकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा प्रभावी रूप से वैधानिक कार्यवाही करने में सहायता मिलेगी । 
उपरोक्त सेमिनार हेतु श्री दिलीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर द्वारा को-आर्डिनेटर के रूप में काम किया गया तथा श्री विनय प्रकाश पॉल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम झोन-2 द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 

01 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 31 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जून 2013 को 04 स्थायी, 31 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्टतामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जून 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2013 को 16.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सर्वहारा नगर निवासी लक्ष्मीनारायण पिता अर्जुन सिंह यादव (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 240 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 12 जून 2013 को 18.30 बजे भानगढ़ नाका के पीछे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें मनोज तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 930 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जून 2013- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 जून 2013 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाई ग्राम से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले रामलाल पिता गनसियाबारेला (45) तथा झोमाबाई पति नारायण सोलंकी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1140 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब तथा 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जून 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2013 को 15.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेक्टर डी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लखन पिता फूलसिंह (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 12 जून 2013 को 20.45 बजे ग्वाला कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आकाश नगर निवासी अंतर सिंह पिता खेमसिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा मय जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 12, 2013

करोलबाग में हुये महिला के अंधेकत्ल का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 12 जून 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 05/06/2013 को थाना बाणगंगा क्षैत्र अरविन्दो मेडीकल कॉलेज के सामने निर्माणाधीन करोल बाग टाउनशीप के आगे खुले मैदान में एक महिला की लाश मिली थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बाणगंगा योगेश सिंह तोमर द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुॅचकर कार्यवाही प्रारंभ की गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर श्री राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. त्रिपाठी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.के. शर्मा तथा ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मामलें की गंभीरता से पड़ताल कर अज्ञात आरोपियों का शीर्घ पता लगानें के निर्देश दिये गये। उक्त महिला की पहचान उसके बेटे अनिल व सुनील के द्वारा सौरम बाई पति नानूराम भील (40) निवासी ग्राम सिरसिया थाना मंडलेश्वर जिला खरगोन हाल करोलबाग स्थित झोपड़ी के रूप में की गयी। मृतिका के लड़के सुनील की रिपोर्ट पर थाना बाणगंगा में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। परिजनों द्वाराबताया गया कि दिनांक 02.06.13 रविवार को मृतिका शाम को अंधेरा होते ही पानी की बोटल लेकर शौच के लिये गयी थी, इसके उपरांत उपरांत वह लौट कर नही आयी। सभी परिजन उसे दो दिन तक तलाश करते रहे। दिनांक 05.06.13 बुधवार को अनीताबाई के द्वारा मृतिका को घटना स्थल पर मृत पड़े पाया।
मामले की विवेचना के दौरान मृतिका सौरमबाई के साथ काम करने वाले तथा उससे मिलने जुलने वाले लोगों के संबां में जानकारियॉ जुटायी गयी, इस दौरान पता चला कि करोलबाग के बगल में निर्माणाधीन मल्टी सिद्वान्ता में सेन्टिग का काम करने वाला शंकर पिता बाबूलाल चौधरी (35) निवासी मुमताज बाग खजराना का मृतिका से मिलना जुलना था। शंकर की जमीन का प्रकरण जलगॉव महाराष्ट्र में चल रहा हैं, इसके लिये शंकर ने मृतिका से तीन माह पहले 15 हजार रूपयें उधार लिये थे। जांच में यह भी पता चला कि घटना के अगले दिन सोमवार को शंकर काम पर भी नही आया था। शंकर पूर्व में मृतिका के निवास पर मिलने आता रहता था, किन्तु घटना के बाद से कभी नही आया। शंका होने पर शंकर से पूछताछ की गयी तो उसने सौरमबाई की हत्या करना स्वीकार किया। 
दिनांक 02.06.13 कोशंकर ने सौरमबाई के साथ घटना स्थल पर साथ बैठकर बीयर पी थी, तभी सौरमबाई ने अपनी उधारी के 15 हजार रूपयें शंकर से मांगे। शंकर द्वारा रूपयें देने में आना कानी करने पर मृतिका भद्‌दी-भद्‌दी गालियॉ देने लगी। इस पर शंकर ने बीयर की बोतल मृतिका के सिर में मारी, जिससे मृतिका जमीन पर पड़ गयी, जिससे शंकर घबरा गया फिर शंकर ने बड़ा पत्थर मृतिका के सिर मे मारकर हत्या कर दी तथा मृतिका के मोबाईल से सिम निकाल कर नाले में फेंक दी तथा मोबाईल जंगल में फेंक दिया व भाग गया।
उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में उपनिरीक्षक आर.एस. शाक्य, प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक संतोष, घनश्याम, जितेन्द्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

02 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 137 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जून 2013 को 05 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 137 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जून 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वाराकल दिनांक 11 जून 2013 को 18.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबी रोड़ राऊ एस ढाबा के सामने इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले बापू पांचाल, प्रवीण, संजय, विजय, राजेन्द्र, बबलू, राजेश, अनिल, आलोक, जितेन्द्र, मनोहर तथा सर्वजीत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 24 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 जून 2013 को 14.15 बजे मार्डन चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सेक्टर सी सांवेर रोड़ निवासी मोहम्मद इरशाद पिता दिलशाद खॉ (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जून 2013 को 13.50 बजे जीवन की फेल इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले प्रहलाद पिता फकीर (45) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जून 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 जून 2013 को 12.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयोग नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 947 नंदननगर निवासी अजय पिता दिनेश मीणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपये कीमत की 27 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 11 जून 2013 को 10.30 बजे कलाली मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले नेहरू स्टेडियम के पास निवासी पंकज पिता सन बोदे (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 11, 2013

क्राईम ब्रांच ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश, कृष्णबाग कालोनी में हुए महिला हत्याकाण्ड के आरोपी युगल गिरफतार

इन्दौर -दिनांक 11 जून 2013- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज (शहर) श्री राकेश गुप्ता ने विगत माह मई में थाना विजयनगर क्षेत्र में हुये हत्या के प्रकरण को सुलझाने हेतु श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूर्व शहर इन्दौर एवं श्री दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर को निर्देशित किया था। 
उल्लेखनीय है कि, विगत 23 मई 2013 को 1000 कृष्णबाग कालोनी निवासी महिला शोभा पति प्रकाश चौहान (50) की अज्ञात बदमाशों द्वारा कपडे से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी घटना पर से थाना विजय नगर जिला इन्दौर पर अपराध क्रमांक 524/14 धारा 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। 
श्री दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दौर द्वारा प्रकरण के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व झोन-1, श्री आबिद खॉन, नपुअ विजय नगर श्री के.के.शर्मा के द्वारा किये गये महत्वपूर्ण प्रयासों के बाबत जानकारी प्राप्त की गई एवं प्रकरण की केस डायरी का अवलोकन एवं विवेचनाकर्ता अधिकारी निरीक्षक थाना प्रभारी विजय नगरइन्दौर श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव से प्रकरण के बाबत चर्चा करने एवं मृतिका के बारे में जानकारी प्राप्त की गई एवं अधीनस्थ स्टॉफ को निर्देशित किया गया। 
विवचेना के दौरान ज्ञात हुआ कि महिला के घर पर लडके एवं लडकियों का आना-जाना लगा रहता था। इस आधार इस बाबत जानकारी प्राप्त करते मुखबिर द्वारा सउनि (अ) अमित दीक्षित एवं सउनि उमाशंकर यादव को सूचना दी गई कि घटना के कुछ समय पहले डिस्कवर बाईक पर एक प्रेमी युगल महिला के घर जाता दिखाई दिया था। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा बाईक सवार एवं लडकी के बारे में जानकारी प्राप्त करते ज्ञात हुआ कि शिवम तिवारी नामक युवक घटना के पूर्व डिस्कवर बाईक पर उस क्षेत्र में देखा गया था। 
टीम द्वारा शिवम तिवारी के मुव्हमेन्ट पर सूक्ष्मता से निगाह रखने पर ज्ञात हुआ कि वह किसी प्रायवेट ट्र्रेव्लस से ड्र्रायवरी का कार्य करता है। टीम द्वारा घेराबंदी करने पर शिवम तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। 
आरोपी शिवम तिवारी पिता कन्हैयालाल तिवारी उम्र 21 साल निवासी विजयश्रीनगर थाना ऐरोड्र्रम क्षेत्र इन्दौर अपनी पडोस में रहने वाली माशूका को लेकर महिला शोभा बाई केघर गया था। मृतिका शोभा बाई को आरोपी की माशूका पूर्व से परिचित होकर मौसीजी के नाम से जानती थी। घटना दिनांक को आरोपी शिवम एवं उसकी माशूका मौसीजी से मिलने गये वहां दोनो का मौसी से विवाद होने पर आरोपी शिवम ने मौसी को धक्का दे दिया जिसके गिरने पर लडकी ने उसके पैर पकडे एवं लोगो के आने के डर से आरोपी शिवम ने महिला का वहा लटके गमझे से गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान ही दोनो ने इन्दौर से फरार होने का प्लान बनाया जिसके लिए रूपयों की व्यवस्था हेतु मृतका के सोने के टॉॅप्स, पैर की पायजेब, बिछूडी एवं आलमारी में रखी पायजेब निकाल ली जिसे स्थानीय सराफा बाजार में बेचकर रूपयों की व्यवस्था की गई एवं अगले दिन प्रदेश से बाहर महाराष्ट्र्र शिर्डी चले गये। शिर्डी में आरोपियों द्वारा मृतका की एक पायजेब शिर्डी में बेची दी। आरोपियों से अपराध में लूटे गये सोने चांदी के जेवर एवं मश्रुका बरामद किये गये है। 
प्रकरण का पर्दाफाश करने में अपराध शाखा के सउनि उमाशंकर यादव, सउनि (अ) अमित दीक्षित, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, प्र.आर. विजय सिंह चौहान, प्र.आर. रविन्द्र सिंह कुशवाह,आरक्ष़्ाकद्वय योगेन्द्र सिंह चौहान, बलवन्त इंगले, महेन्द्र सिंह, सुभाष सूर्यवंशी, दीपक वर्मा एवं संजय दुरंगे की उल्लेखनीय भूमिका रहीं है। 

देशी कटटे, रिवाल्वर सहित 02 वाहन चोर, क्राईम ब्रांच की गिरफत में

इन्दौर -दिनांक 11 जून 2013- श्री दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर द्वारा अधीनस्थ स्टॉफ को अवैध फायर आर्म्स एवं वाहन चोर गिरोह की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था।
  अपराध शाखा के सउनि उमाशंकर यादव की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चोरी के वाहन को बेचने की फिराक में घूम रहे है। सूचना पर टीम द्वारा मुखबिर मामूर कर संदिग्ध व्यक्तियों के पास वाहन का सौदा करने के लिए स्थान मुकरर्र करने पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेने पर उनके द्वारा अपने नाम अनिल उर्फ हनी पिता अंतर सिंह (27) निवासी न्यू बंसल कॉलेज उमरिया थाना किशनगंज जिला इन्दौर एवं नितेश पिता अर्जुनसिंह राठौर (21) निवासी पंचमूर्ति नगर धार रोड इन्दौर बताया जिनसे वाहन के कागजात तलब करने पर वैद्य रजिस्ट्र्रेशन दस्तावेज नहीं पाये गये।  संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो देशी कटटे एवं एक रिवाल्वर तथा 32 बोर के दोजिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। 
आरोपियो से जप्त वाहन बजाज डिस्कवर थाना मल्हारगंज के अपराध क्रमांक 203/13 धारा 379 भादवि में चोरी होना पाया जाने से, थाना मल्हारगंज को सुपुर्द किया गया। प्रकरण का पर्दाफाश करने में अपराध शाखा के सउनि उमाशंकर यादव, सउनि (अ) अमित दीक्षित, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, प्र.आर. विजय सिंह चौहान, प्र.आर. रविन्द्र सिंह कुशवाह,  आर. योगेन्द्र सिंह चौहान, बलवन्त इंगले, महेन्द्र सिंह, सुभाष सूर्यवंशी, दीपक वर्मा एवं संजय दुरंगे की उल्लेखनीय भूमिका रहीं है।

03 आदतन व 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 48 गिरफ्तारी व 130 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जून 2013 को 06 स्थायी, 48 गिरफ्तारी व 130 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जून 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कलदिनांक 10 जून 2013 को 17.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नूरानी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कुतुबुद्‌दीन, जहूर, हालिफ, ओजोफा, शब्बीर, आमीर तथा ओसाम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 46 हजार रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 10 जून 2013 को 19.35 बजे ईमली बाजार इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले महेश पिता गणपतलाल (40) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1140 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
           पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 10 जून 2013 को 11.05 बजे तिलक नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें विनोबा नगर निवासी योगेश पिता मनोहर (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 650 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जून 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 10 जून 2013 को22.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता सुरेश गौड़ (23) तथा राजेश पिता हजारी गौड़ (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2450 रूपये कीमत की 98 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जून 2013 को 19.00 बजे कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले धीरज उर्फ धीरू पिता हरबीलाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 जून 2013 को 12.00 बजे पिपलिया कुम्हार चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले नया बसेरा इंदौर निवासी सचिन पिता मंशाराम कोचले (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 10 जून 2013 को 18.00 बजे ग्राम काली किराय से अवैध शराब ले जाते हुये मिले गुजरी निवासी धर्मेन्द्र पिता दिनेश भील (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 20 क्वाटरदेशी शराब बरामद की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जून 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 10 जून 2013 को 12.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यादव मोहल्ला निवासी बंटी उर्फ प्रशांत पिता सुनिल मेहला (25) तथा संजय गांधी कॉलोनी महूॅ निवासी छोटू पिता राजू वर्मा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
          पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 10 जून 2013 को 12.50 बजे बर्फानीधाम के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रवि जागृति नगर निवासी कौशल पिता राम चौहान (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 10 जून 2013 को 19.00 बजे पड़ाव चौराहा हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लिम्बोदा गारी निवासी परमानंद पिता गंगाराम गारी (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 10, 2013

शातिर नकबजन व चोर गिरफ्तार, दो मोटरसायकल, मोबाईल व चांदी के जेवरात बरामद

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013-  शहर में बढ़ती हुयी चोरी और नकबजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये डीआईजी इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा इन घटनाओं को रोकने के निर्देश दिये गया थे। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाश पॉल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर. एस. घुरैया द्वारा एक सघन अभियान चलाया, जिसमें संदेह के आधार पर थाना अन्नपूर्णा पुलिस ने शातिर नकबजन व चोर मुन्ना पिता हेमराज चौहान (52) निवासी 585 ऋषि पैलेस कॉलोनी इंदौर को पकड़ा, जिसने पूछताछ के दौरान थाना अन्नपूर्णा क्षैत्र के सूर्यदेव नगर से एक मोटर सायकल हीरो होण्डा पैशन प्रो नं. एमपी-09/एनजी/3470 चोरी करना बताया जो थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रं. 324/13 धारा 379 भादवि में चोरी गया मश्रुका होने एवं उषा नगर एक्सटेंशन शिव मंदिर के सामने से मोटरसायकल हीरोहोण्डा ट्‌वीस्टर नं. एमपी-09/एनएल/0302 चोरी करना बताया जो थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रं. 345/13 धारा 379 भादवि में चोरीगया मश्रुका होने एवं सूर्यदेव नगर इंदौर से रात में घर का ताला तोड़कर एक माईक्रोमेक्स कंपनी का मोबाईल, एक ओलंपस कंपनी का डिजीटल कैमरा व अन्य चांदी के जेवारात चोरी करना बताया, जो थाना अन्नपूर्णा के अपराध क्रं. 350/13 धारा 457,380 भादवि का मश्रुका होने से उक्त सामान जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
                आरोपी मुन्ना पिता हेमराज चौहान शातिर नकबजन व चोर है जिस पर इंदौर शहर के विभिन्न थानों में 35 से अधिक अपराध पूर्व से पंजीबद्व है। आरोपी से पूछताछ जारी है, अभी इससे और भी अन्य चोरी के प्रकरणों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

02 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 13 गिरफ्तारी व 74 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जून 2013 को 01 स्थायी, 13 गिरफ्तारी व 74 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 09 जून2013 को 10.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खेड़ी सिमोद से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जाकूखेड़ी निवासी इब्राहिम पिता मोह. मुंशी (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 405 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 09 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भंवरकुऑ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले चितावद काकड़ निवासी कल्लू उर्फ सतीश पिता बद्रीलाल बोरासी (22), एकतानगर निवासी कमलाबाई पति गोविंदा (35) तथा 108 भावना नगर निवासी सुनिल पिता धन्नालाल (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2200 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।   
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 09 जून 2013 को 19.00 बजे भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले गोपी पिता चितांमण गौड़ (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 09 जून 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवरतन बाग इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मयूर नगर मूसाखेड़ी पालदा निवासी विष्णू उर्फ बमबम पिता मधुसुदन दुबे (30) तथा बादल का भट्‌टा इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता नंदकिशोर गोयल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 9, 2013

नशामुक्ति व स्वास्थय संवर्धक अष्टांग योग शिविर

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2013- पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमति मनीषा पाठक सोनी ने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार आज दिनांक 09 जून 2013 को शाम 04.00 बजे, नशामुक्ति व स्वास्थय संवर्धक अष्टांग योग शिविर की शुरूआत हुयी है। पुलिस के फिजिकल ट्रेनिंग सेन्टर सागर से आये योग विशेषज्ञ अनिरूद्व पाण्डे ने कहा कि नशा सिर्फ उसे करने वाले ही नहीं, बल्कि उसके परिजनों को भी नुकसान पहुॅचाता है। योग अभ्यास इस बड़ी सामाजिक बुराई को दूर करने में सहायक हो सकता हैं। बशर्ते दैनिक जीवन में इसे नियमित तौर पर अपनाया जाये। 
इस मौके पर विशेषज्ञ श्री अनिरूद्व पाण्डे एवं अर्चना पाण्डे ने मौजूद 525 पुरूष एवं 141 महिला नव आरक्षकों के साथ ही आंतरिक एवं बाह्‌य प्रशिक्षकों एवं अधिकारीयों को योग की सैद्वांतिक जानकारी दी कि योग का प्रारंभ कैसे करें, आसन एवं प्राणायाम की जानकारी के साथ ही यह भी बताया कि योग निद्रा से कैसे तनाव दूर किया जा सकता है। उन्होने कहा कि आसन व प्राणायाम यू ंतो आचार्यो द्वारा बताये आध्यात्मिक उपलब्धि के साधन हैं, लेकिन इनकी सतत साधना से प्राणियों काशरीर व मन दोनों स्वस्थय रहते हैं। नशा जीवन को नर्क बना देता है, इसकी जकड़ में आये इंसान का खुद का जीवन ही नहीं, बल्कि उसके परिजनों का जीवन भी इस बुराई से प्रभावित होता है। उन्होनें कहा कि नशे की लत से मुक्ति पाना कठिन होता है, लेकिन जो इसे छोड़ना चाहते हैं, उन्हें योग एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। योग साधना के जरियें मन व वंचनाओं पर नियंत्रण पाने वाला इंसान इन सब बुराईयों से दूर होने लगता हैं। 

06 आदतन व 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गिरफ्तारी व 34 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जून 2013 को 06 गिरफ्तारी व 34 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें हुये मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 08 जून 2013 को 18.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें महेन्द्र, राकेश, डेनी उर्फ आशीष, विपिन तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1330 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2013 को 12.50 बजे कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें मनोहर, रामस्वरूप, धर्मेन्द्र उर्फ धर्मू तथा सुदंरलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहतप्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 08 जून 2013 को 13.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संजय सेतु इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले भोई मोहल्ला इंदौर निवासी संतोष पिता वीरबहादुर रावल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 08 जून 2013 को 16.20 बजे रेवेन्यु नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अन्नपूर्णा नगर इंदौर निवासी सन्नी पिता अशोक (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 8, 2013

01 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 18 गिरफ्तारी व 69 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जून 2013 को 04 स्थायी, 18 गिरफ्तारी व 69 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वाराकल दिनांक 07 जून 2013 को 20.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुभाष मार्ग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें सुरेश तथा मनोज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 07 जून 2013 को 17.45 बजे देवास नाका इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रामनगर निवासी प्रदीप पिता विनायक होल्कर (27) तथा कन्नू पटेल की चाल इंदौर निवासी पंकज पिता पूरन जाटव (20) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2013 को 10.40 बजे ग्राम खेड़ी सिपोदा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें विश्वास नगर निवासी मनीष पिता दौलतसिंह (40) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 385 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2013 को 15.05 बजे शिवाजी नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले कैलाश पिता किशनलाल (50) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 270 रूपयेंनगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 जून 2013 को 21.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया चौराहा के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 203 देवनगर निवासी गोलू पिता राजकुमार बौरासी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 7, 2013

क्राईम ब्रांच की गिरफत में इन्दौर बैंक डकैती का फरार आरोपी

थाना पलासिया की बैंक ऑफ बडौदा की डकैती में था शामिल।
पुलिस से बचने के लिए सीमांचल क्षेत्रों में छुपता फिर रहा था
----
इन्दौर -दिनांक 07 जून 2013- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी, द्वारा क्राईम ब्रांच द्वारा पर्दाफाश की गई बैंक डकैतियों की समीक्षा करने पर पाया गया था कि प्रकरणों में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफतारियां अभी शेष है। इस समीक्षा उपरांत श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज (शहर) श्री राकेश गुप्ता को निर्देशित किया गया जिनके द्वारा श्री दिलीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा को आरोपियों की गिरफतारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में बैंक ऑफ बडौदा की बैंक डकैती में शामिल आरोपी इलियास पिता रहमान अली उम्र 26 साल निवासी ग्राम अभयपुर थाना भोजीपुरा  जिला बरेली उत्तरप्रदेश को गिरफतार किया गया। 
उल्लेखनीय है कि, दिनांक 18-10-2010 को बंगाली चौराहा सर्विस रोड स्थित बैंक ऑफ बडौदा की शाखा से लगभग 6 लाख रूपयें डकैतों द्वारा कटटे, पिस्टल व चाकू की नोक परलूट लिये गये थे। उक्त घटना की पतारसी हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा लगातार गंभीर प्रयास किये जा रहे थे। जिला अपराध शाखा एवं थानों की टीमे भी इस संबंध में  महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, उडीसा, छत्तीसगढ व तमिलनाडू आदि राज्यों में पतारसी कर चुकी थी। 
ज्ञातव्य है कि, वर्ष 2008 एवं 2010 में इन्दौर शहर में हुई बैंक डकैतियों के मुखय आरोपी मोबिन उर्फ इरफान उर्फ फैयाज टक्कर पिता अब्दुल शकूर खॉन निवासी 66 शेरसाह सूरी नगर खजराना जिला इन्दौर एवं उसके 4 अन्य साथियों को जिला अपराध शाखा इन्दौर की टीम द्वारा उत्तरप्रदेश के बरेली से माह अक्टूबर 2012 में गिरफतार किया गया था। बैंक डकैती के मुखय आरोपी मोबिन से पूछतांछ एवं विवेचना के दौरान पुलिस को बैंक ऑफ बडौदा के प्रकरण में इलियास के साथ में होने की पुष्टि हुई थी। 
बैंक डकैती के आरोपी इलियास की गिरफतारी हेतु पूर्व में भी इन्दौर क्राईम ब्रांच एवं थाना पलासिया जिला इन्दौर की पुलिस टीम द्वारा भी उसके संभावित इलाकों में कई बार दबिश दी गई थी किन्तु शातिर दिमाग इलियासपुलिस से बचने के लिए वर्ष 2010 से ही अपनी सकूनत से फरार चल रहा था। आरोपी इलियास की गिरफतारी न होने से  माननीय न्यायालय द्वारा भी स्थाई वारंट जारी किया गया था। 
बैक ऑफ बडौदा की बैंंक डकेैती के आरोपी इलियास द्वारा घटना के पूर्व भी बैंक के आसपास के क्षेत्र का जायजा लेकर, भागने के रास्ते एवं बैंक की चहल-पहल की जानकारी एकत्रित की गई थी। घटना के दौरान आरोपी इलियास ने हथियारबंद होकर बैंक के गार्ड को कवर करने एवं बाहरी निगाह रखने एवं बैंक से कोई बाहर न जाने देने के महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया था जिससे मुखय आरोपी मोबिन एवं अन्य द्वारा बैंक ऑॅफ बडौदा में डकैती डाली।  उक्त घटना से  इन्दौर पुलिस द्वारा  तीन आरोपियों की पहले ही गिरफतार किया जा चुका है। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री दिलीप सोनी के सतत निर्देशन में क्राईम ब्रांच एवं थाना पलासिया पुलिस की टीम को आरोपी के संभावित क्षेत्र में रवाना किया जाकर स्थानीय स्तर से उस पर सतत निगाह रखी गई जहां से आरोपी इलियास अली पिता रहमान अली उम्र 26 साल निवासी ग्राम अभयपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली उत्तरप्रदेश को हिरासत में लेकरपूछताछ कर गिरफतार किया गया। 
आरोपी की गिरफतारी करने में अपराध शाखा के श्री के.सी. पाटीदार, उप निरीक्षक, सउनि नाथूराम दुबे, सउनि(अ) अमित दीक्षित, प्र.आर. रजाक खॉन, ब्रजभूषण, उप निरीक्षक वाय.एस. सेंगर थाना पलासिया, सउनि के.के.शर्मा थाना खजराना, उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह थाना भंवरकुआं की उल्लेखनीय भूमिका रही हैं। 
पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर द्वारा उक्त टीम को पुरूस्कृत किये  जाने की घोषणा की गई है। 

01 आदतन व 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 20 गिरफ्तारी व 89 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो कीतामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जून 2013 को 12 स्थायी, 20 गिरफ्तारी व 89 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 134 खजराना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें सुनिल, सतीश, पुरूषोत्तम, गोपाल, संजय, दिनेश तथा राजेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
             पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 13.50 बजे रिक्शा स्टैण्ड पाटनीपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें सूरज, आतिश तथा मोहित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
            पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक06 जून 2013 को 18.15 बजे नई आबादी हातोद से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें आशीष, शंकर तथा जगदीश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 305 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 18.10 बजे कोयला डिपो के पास लसूड़िया इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रामनगर बड़ी भमोरी निवासी प्रदीप पिता विनायक होल्कर (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 580 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 14.05 बजे खेड़ीसूद से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रावजी बाजार निवासी रमेश पिता फूलचंद्र खंडेलवाल (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 445 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 12.15 बजे चंदूवाला रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मिश्रावाला रोड़ निवासी मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद मकसूद (26) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
            पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 जून 2013 को 13.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शंकरबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बजरंग नगर इंदौर निवासी सोनू पिता सतीश दुबे (21) तथा बियाबानी इंदौर निवासी पवन पिता कैलाश सेनी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 6, 2013

02 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

15 स्थायी, 27 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2013 को 15 स्थायी, 27 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जून 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 जून 2013 को18.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रीराम कॉलोनी मुर्गीपालन केन्द्र गुर्जर खेडा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें संजय, टोनी उर्फ अविनाश, नीलेश, मनीष तथा किशोर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जून 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषि पैलेस इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 347 ए नंदननगर निवासी अजय पिता दिनेश मीणा (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 जून 2013 को 13.30 बजे बेटनरी बगीचा पेंशनपुरा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले टंकी के पास पेंशनपुरा निवासी राजेश पिता बनवारी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारादोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 5, 2013

01 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जून 2013 को 03 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जून 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 जून2013 को 17.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवामील हनुमान मंदिर के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें राजू उर्फ भैरू, वासुदेव, प्रकाश, मोहन, मोह. अनवर तथा मोह सईद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।   
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जून 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जवाहर टेकरी इंदौर निवासी चम्पालाल पिता तुमालाल (38), तंजीम नगर खजराना निवासी जाकिर पिता मोह रफीक (26) तथा मारूमी पैलेस इंदौर निवासी एहमीदा पति अस्पाक (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार 300 रूपये कीमत की 430 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को सदरबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 49 सीमल नगर इंदौर निवासीजितेन्द्र पिता संतोष (23) तथा भोई मोह इंदौर निवासी अतुल पिता मोहनलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1320 रूपये कीमत की 38 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
                पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को 21.15 बजे जबरन कॉलोनी चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मरीमाता का बगीचा जबरन कॉलोनी निवासी संजू पिता शिवा मराठा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1120 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गयी।
                पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को अभिनव नगर ग्राउण्ड चितावद कांकड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बच्चा हम्माल का मकान के पीछे अभिनव नगर निवासी नीलेश पिता हरिकिशन सिलावट (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जून 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को े मुखबिर से मिलीसूचना के आधार पर पंढरीनाथ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले साल्वी बाखल नंदलालपुरा इंदौर निवासी रवि पिता रमेशचन्द्र रत्नाकर (22) तथा 64 कोयला बाखल इंदौर निवासी सलमान पिता अ. गनी (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये। 
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को 10.40 बजे साकेत नगर गार्डन के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 9/2 संजीवनी नगर खजराना निवासी अनिल पिता अशोक होल्कर (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 जून 2013 को 13.05 बजे अंहिसा नगर जैन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 582 ऋषि पैलेस इंदौर निवासी मुन्ना पिता हेमराज (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 4, 2013

छह लूटो का पर्दाफाश , दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल नगदी और मोटरसाइकिल बरामद

इन्दौर -दिनांक 04 जून 2013 - पिछले एक माह से थाना पलासिया और तुकोगंज क्षेत्र में बैग छीनने की घटनाऐं लगातार बढ रही थी जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता के द्वारा बैठक बुलाकर बैग छीनने वाली घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने व ऐसे स्थानों को चिन्हित कर जहॉ पर बैग छीनने की घटनाऐ लगातार हो रही है संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जावे । पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ0पी0त्रिपाठी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र श्री रामजी श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री एस0एम0जैदी के द्वारा भी इन घटनाओं पर अंकुद्गा लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था।
पलासिया पुलिस  को साकेत गार्डन के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग करते आज सुबह महत्वपूर्ण सफलता मिली जब एक मोटरसाइकिल नम्बर एमपी-09/एनडब्लू/0276 जिस पर पीछे मात्र दो अंक 76 लिखे हुये थे रोककर चैक किया तो उसमें पीछे बैठे व्यक्ति के पास एक खटकेदार चाकू निकला जिसको आर्म्स एम्ट मे तत्काल गिरफतार किया गया। वाहन पर मिटे दो नम्बरों के कारण जब दोनो आरोपियो सेवकराम पिता बलीराम बलाई निवासी इदरीश नगर एवं अनिल पिता अशोक होल्कर निवासी संजीवनी नगर खजराना से पृथक पृथक पूंछतांछ की गयी तो इनके द्वारा पिछले दिनों थाना पलासिया व थाना तुकोगंज क्षेत्र में हुई बैग छीनने वाली घटनाओं से पर्दा उठाया गया ।
दोनो आरोपियान के द्वारा बताया गया कि पैसे की कमी व शराब पीने के शौक के चलते यह घटनाऐं करनी शुरू की सेवकराम को इस क्षेत्र के साकेत गोयल नगर व तुकोगंज के कंचन बाग क्षेत्र का ज्ञान होने से महिलाओं के बैग छीनना प्रारंभ किया गया । 
पलासिया पुलिस के द्वारा पूंछतांछ पर अभी तक दोनों बदमाशो के द्वारा चार लूटो का माल बरामद कराया गया है जिसमे दिनांक 27.04.13 को बीमानगर से  श्रीमती त्रिलोचना महाजन से बैग छीना था, जिसमें सेमसंग का मोबाइल व कुछ नगदी रूपये थे जिसमें मोबाइल व नगदी रूपये जप्त किये गये हैं। साकेत नगर में दिनांक 27.05.13 को श्रीमती नंदा पिल्लई  से बैग छीना था जिसमें भी मोबाइल व कुछ नगदी रूपये बरामद किये गये है व गोयलनगर दिनांक 28.05.13. को श्रीमती प्रियंका मेहता का बैग छीना था जिससे  कुछ नगदी रूपये बरामद किये गये एवं महादेव तोतलानगर सेदिनांक 30.05.13 से गीता अवस्थी से  बैग छीना था जिसमें कुछ नगदी रूपये थे जो लूटा गया बैग व नगदी रूपये बरामद किये गये है, इसके अतिरिक्त थाना तुकोगंज क्षेत्र की घटनाओं के बारे में पुलिस को और सफलता मिलने की संभावना है । दोनों आरोपियान वारदात करने के बाद नगदी मोबाइल स्वयं रख लेते थे व बैग एटीएम अन्य कागजात स्कीम नं. 140 के आसपास कूडे कचरे में फैंक दिया करते थे । 
दोनों आरोपियान से पूंछतांछ की जा रही है इनसे और भी लूटों का खुलासा होने की संभावना है । उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपियान अन्य चोरी एव आर्म्स एक्ट में थाना तुकोगंज, पलासिया व एम.आई.जी. में गिरफतार हुये हैं।
पुलिस को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राणावत के साथ उप निरीक्षक के0एन0 शर्मा ,सउनि बी0एस0रघुवंशी, आर. जीशान आर. हरीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

03 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, केविरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 109 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जून 2013 को 05 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 109 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जून 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 18.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कलासरा फांटा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें विजय, श्रवण तथा मुकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 920 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 15.50 बजे जवाहर मार्ग इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त राजनगर इंदौर निवासी हिम्मत पिता भगवतीलाल कुमावत (48) तथा खिजराबाद इंदौर निवासी अब्दुल रहमान पिता अब्दुल रहूफ (56) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3555 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
           पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को मल्हारगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त छीपाबाखल इंदौर निवासी राजेश पिता हीरालाल शर्मा (35), मनीष पिता चांदमल जैन, दिग्मबर पिता रामचंद्र राव तथा भूरा उर्फ छुट्‌टन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1650 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 21.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंगाली चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मांगलिया निवासी दीपक पिता बाबूलाल पाठकतथा बजरंग काकड़ निवासी कालू पिता गंगाराम राजपूत (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देशी मसाला शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 20.30 बजे बजरंग काकड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता गुलाब सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 740 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 16.00 बजे गायत्री ढाबा के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले करोंदिया निवासी मानूराम पिता गेंदालाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गयी।
               पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 03 जून 2013 को 11.20 बजे पीठ रोड़ महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिलीे कालाकुंड निवासी अर्चना पति गंगाराम लोधी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपये कीमत की 10 लीटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जारही है।