Monday, June 1, 2015

इंदौर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशाशन अधिकारियो एवं पुलिस अधिकारियों की समन्वय, बैठक





इन्दौर 01 जून 2015 - आज दिनांक को इंदौर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशाशन
अधिकारियो एवं पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। जिसमें मुख्या रूप से उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं जिला दण्डाधिकारी इंदौर श्री पी. नरहरि, पुलिस अधीक्षक द्वय इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी एवं श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती, सभी अति. पुलिस अधीक्षक, सभी नगर पुलिस अधीक्षक तथा सभी कार्यपालक दण्डाधिकारीगण एवं सभी अतिरिक्त कार्यपालक दण्डाधिकारी उपस्थित रहे।
            बैठक में जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के विभिन्न उपायों पर चर्चा हुयी जिसमे धारा 144 जा.फौ. के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु त्वरित गति लाने, वारंट तामीली अधिक-अधिक से करने, लंबित प्रकरणों का निराकरण, कानून व्यवस्था, जिन बदमाशो के विरूद्ध अधिक प्रकरण पंजीबद्ध है उन पर जिला बदर कार्यवाही किये जाने, पैरोल एवं शस्त्र लायसेंसों के आवेदनों का सुक्ष्मता और गंभीरता के साथ परिक्षण करने, जुलूस/रैली के संबंध में यातायात व्यवस्था तथा जमानत के संबंध में आरोपी के आपराधिक रिकार्ड न्यायालय में भेजे जाने आदि विषय पर विस्तृत चर्चा कर कार्य योजना तैयार की गयी।

       

अंधेकत्ल का पर्दाफाश, तीनो आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में, हत्या में प्रयुक्त हथियार व चोरी गयी बकरियां भी बरामद

इन्दौर-दिनांक 01 जून 2015-पुलिस थाना तेजाजी नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 24.05.15 को रालामण्डल पहाड़ी के
किनारे तिल्लौर रोड़ पर देवेन्द्र सेठ के खेत में आम क पेड़ के नीचे से ग्राम मिर्जापुर निवासी गोपीलाल बड़ोनिया की लाश गले में साफा फंसा हुआ व खून से लथपथ पायी गयी थी, जो घर से बकरियां चराने के लिये निकला था। मृतक के शव को पोस्ट मार्टम हेतु एम.वाय अस्पताल भेजा गया तथा प्रथम दृष्टया हत्या का प्रकरण पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रं 198/15 धारा 302 भादवि का कायम किया गया। मृतक की 12-15 बकरियां भी गायब थी। प्रकरण बकरी चोरी तथा अंधे कत्ल का पाया गया।
           प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य एवं पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारीतेजाजी नगर श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं टीम द्वारा इस अंधे कत्ल की सभी बिंदुओ को ध्यान में रखते हुए विवेचना की गई और आसपास क्षेत्र के बकरी चोरों के बारें में पतारसी की गई तो पता चला कि शिव पार्वती नगर इंदौर के तीन लड़के अजय यादव, संजू मालवीय तथा संजय बंजारा घटना दिनांक से गायब मिले व छोटी-मोटी बकरियां चोरी करते रहते है पता चला उक्त तीनों को गिरफ्‌तार किया जाकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो इनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू आरोपी संजय बंजारा के घर से बरामद किया गया। इनसे चोरी किये गये बकरा-बकरी के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि मृतक गोपीलाल की हत्या के बाद ये तीनों 13 बकरा-बकरियों को लेकर पैदल हांकते हुए, रालामण्डल पहाड़ी के पीछे से ले जाकर शांति नगर होते हुए तीन इमली पर शेफू मुसलमान को 16 हजार रूपयें में बेचना बताया। इस पर इनकी निशादेही पर शेफू मुसलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने तीनों आरोपियों से 13 नग बकरे-बकरियां 16 हजार रूपयें में खरीदना कबूल किया है।
        इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजी नगर श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं उनकीटीम के सउनि नरसिंह भदौरिया, आर. बिजेन्द्र तथा आर. विनोद की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।



लाखों के इंजिन आईल लूट के माल को बेचने की फिराक में लगे चार आरोपी खुड़ैल पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार, करीब 25 लाख रूपयें का माल बरामद

इन्दौर-दिनांक 01 जून 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खुड़ैल श्री अभिषेक तिवारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) एवं उनकी टीम द्वारा पुलिस थाना जावरा के लगभग 30 लााख के आईल कन्टेनर की लूट के प्रकरण के चार आरोपियों को करीब 25 लाख के माल के साथ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना खुड़ैल की टीम को कल दिनांक 31 मई 2015 को मुखबिर से सूचना मिली की थाना क्षेत्रान्तर्गत नर्मदा क्षिप्रा संगम स्थल के पास स्थित राजदरा गांव में एक खेत के गोदाम में बहुत अधिक मात्रा में आईल आदि रखा हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार बताये गये स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई तो ग्राम राजदरा के महेश पाटीदार के खेत के गोदाम में भारी मात्रा में इंजिन आईल के कंटेनर व कार्टून पाये गये, जिनके संबंध में खेत के मालिक महेश पिता नारायण पाटीदार (45)निवासी प्रीतम चौक खजराना इंदौर एंव उसके भाई गणेश पिता नारायण पाटीदार (24) निवासी प्रीतम चौक खजराना इंदौर से पूछताछ करने पर, उक्त माल लूट का होना बताया जिसे वह बेचने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में इनके अन्य साथियों के नाम अर्जुन पिता देवीसिंह तथा राजू उर्फ राजेन्द्र के बारे में बताया। खुड़ैल पुलिस द्वारा चारो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर लिया है एवं इनक पास से करीब 25 लाख रूपयें का 15,495 लीटर एचपी कंपनी का इंजिन आईल बरामद किया गया है। उक्त लूट का असल अपराध पुलिस थाना जावरा जिला रतलाम में पंजीबद्ध होने से गिरफ्‌तार चारो आरोपियों व बरामद माल को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना जावरा के सुपुर्द किया गया है। पुलिस थाना खुड़ैल के मजबूत सूचना तंत्र एवं त्वरित व प्रभावी कार्यवाही से लाखों की इस लूट का चंद घंटो में पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है। 
            इस संपूर्ण कार्यवाहीं में थाना प्रभारी खुड़ैल श्री अभिषेक तिवारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना खुड़ैल के सउनि एम.आर. जमरे, आर. अंजनी तिवारी, आर. संदीप रघुवंशी, आर. नरेन्द्र मण्डलोई, आर. अनूप तिवारी,आर. शैलेन्द्र बघेल, आर. अमित डाबर तथा आर. रामचंद्र पटेल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 170 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 01 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में
पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे पुलिस थाना लसुडिया द्वारा अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते पाये जाने पर चार आरोपियों एवं एक आरोपी को अवैध रूप भांग विक्रय करते तथा एक आरोपी को अवैध रूप से शराब विक्रय करते गिरफ्‌तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्‌तार किया गया। पुलिस थाना एमजीरोड, तेजाजीनगर, परदेशीपुरा एवं पुलिस थाना विजयनगर द्वारा ताश-पत्ते द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये 17 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया जाकर इनके कब्जे से कुल 28 हजार 365 रूपयेनगदी एवं ताश पत्ते बरामद किये गये। आरोपियो के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। पुलिस थाना लसुडिया एवं पुलिस थाना विजयनर में अवैध हथियार लेकर घूमने पाये जाने पर तीन आरोपियों को 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्‌तार किया गया है। कार्यवाहीं के अन्तर्गत पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों में 31 स्थायी वारंट व  30 गिरफ्‌तारी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एवं 05 आदतन अपराधियों व 09 संदिग्ध बदमाशों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 101 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
          इन्दौर 01 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31/05/15 को फरार एवं
स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे, पुलिस थाना चंदननगर, हातोद तथा पुलिस थाना गौतमपुरा में चार आरोपियों को अवैध रूप से शराबविक्रय करते पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्‌तार कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही गयी तथा आरोपियो के कब्जे से कुल 11 हजार रूपये कीमत की कुल 02 पेटी, 145 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी। पुलिस थाना चंदननगर द्वारा अवैध हथियार लेकर घूमते मिलने पर एक आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया जिसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी, आरोपी के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट की तहत कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के अन्तर्गत पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थानों से 24 स्थायी वारंटियों एवं 21 गिरफ्‌तारी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया 09 आदतन एंव 10 संदिग्ध बदमाशों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 69 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 31, 2015

चोरी का वाहन बेचते दो आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 31 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री डी.एस. येवले एवं उनकी टीम द्वारा चोरी का वाहन बेचते 02 आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
                 पुलिस थाना मल्हारगंज की टीम को कल दिनांक 30 मई 2015 को रात्रि 10.00 बजे मुखबिर से सूचना मिली की नूतन सुभाष स्कूल के पीछे कड़ाबीन इन्दौर में कुछ संदिग्ध युवक बाईक का सौदा कर रहे है, जो चोरी की हो सकती है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों संदिग्ध युवक-1. चमन पिता मांगीलाल सिसोदिया (30) निवासी- अंखड नगर एरोड्रम रोड़ इन्दौर तथा 2. राजेश उर्फ गोलू पिता मांगीलाल सिसोदिया (26) निवासी- अंखड नगर एरोड्रम रोड़ इन्दौर को पकड़कर पूछताछ की गई तो इनके पास से एक हीरो होंडा बाईक क्रं डच्.33 ठ.7700 मिली जों इन्होने रामचंद्र नगर के पीछे से चोरी करना बताया। उक्त वाहन शिवपुरी के प्रदीप पिता सुरेन्द्र गौर के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया, जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त कीजा रही है। आरोपियों को पूर्व रिकार्ड पता करते, आरोपी राजेश उर्फ गोलू पूर्व में पुलिस थाना एरोड्रम के वाहन चोरी के प्रकरण में जेल गया था जानकारी मिली है।  दोनो आरोपियों से अन्य वारदातों व प्रकरणों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
            इस संपूर्ण कार्यवाहीं में पुलिस थाना मल्हारगंज के प्रआर. 1229 लक्ष्मीनारायण, प्रआर. 31 युदनाथ सिंह तथा आर. 489 योगेन्द्र सिंह सिकरवार का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 मई 2015 - पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 30 मई 2015 के 19.30 बजे अनिल पिता नंदकिद्गाोर निवासी महावर नगर इंदौर के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
          पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि अनिल पिता नंदकिद्गाोर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत मारपीट, अवैध वसूली, अवैध हथियार, आदि अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी अनिल पिता नंदकिद्गाोर निवासी महावरनगर इंदौर को 30 मई 2015 के 19.30 बजे  फूटीकोठी परिसर इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही

135 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 31 मई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे पुलिस थाना विजयनगर द्वारा अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्‌तार किया गया। पुलिस थाना छोटीग्वालटोली मे अवैध रूप से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त पाये गये 01 आरोपी के विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया है। पुलिस थाना पलासिया में अवैध हथियार लेकर घूमने वाले 01 आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया है जिसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया है कार्यवाहीं के अन्तर्गत पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों में 11 स्थायी वारंट व  16 गिरफ्‌तारी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एवं 17 आदतन अपराधियों व 14संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 61 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 31 मई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे, पुलिस थाना छत्रीपुरा तथा पुलिस थाना चंदननगर में 03 आरोपियों को अवैध हथियार लेकर घूमते मिलने पर गिरफ्‌तार किया गया जिनके कब्जे से 01 गुप्ती, 01 छुरा तथा 01 देद्गाी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त की गयी। कार्यवाही के अन्तर्गत पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थानों से 22 स्थायी वारंटियों एवं 35 गिरफ्‌तारी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया 01 आदतन एंव 13 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 74 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों कोगिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 30, 2015

पुलिस ने जनता से किया संवाद

इन्दौर 30 मई 2015- पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत नूरानी नगर की हकीमी प्लाजा में  कल दिनांक 29 मई 2015 को नगर सुरक्षा समिति चंदन नगर एवं पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा आयोजित पुलिस-जनता जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर ने वहां के रहवासियों से सीधे बात की एवं पुलिस जनता की भागीदारी से अपराध नियत्रंण के बारे में बताया तथा बीट सिस्टम के माध्यम से अपराधों की रोकथाम हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दूरभाष नंबर प्रदान किये गये। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने क्षेत्र में अमन व और सुकून की बात कहते हुए पुलिस का हरकदम साथ देने की बात कही।
      कार्यक्रम में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, हाजी मंसूर खान, हाजी शाकिर भाई, प्रकाश मानवत, संतोष चौधरी, अफजल कुरैशी तथा गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही

157 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 30 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे पुलिस थाना खजराना, एमजीरोड, परदेशीपुरा, आजाद नगर तथा पुलिस थाना लसुडिया से अवैध शराब विक्रय करते हुए मिले 07 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया व इनके कब्जे से कुल 07 पेटी, 72 क्वाटर तथा 02 लीटर अवैध शराब जब्त की गई एवं पुलिस थाना विजय नगर द्वारा अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते 12 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्‌तार किया गया। पुलिस थाना पलासिया, सेन्ट्रल कोतवाली, परदेद्गाीपुरा तथा पुलिस थाना लसुडिया मे अवैध रूप से जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त पाये गये 10 आरोपियों के विरूद्ध जुआ/सट्‌टाएक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया है एवं इनके कब्जे से 7310 रूपयें नगदी व ताश पत्ते व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। पुलिस थाना खजराना में अवैध हथियार लेकर घूमने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है जिनके कब्जे से 01 छुरा तथा 01 सतूर जप्त किया गया है एवं थाना आजाद नगर में अवैध हथियार लेकर घूमने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है, इनके कब्जे से 01-01 चाकू बरामद किया गया। कार्यवाहीं के अन्तर्गत पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों में 20 स्थायी वारंट व  13 गिरफ्‌तारी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एवं 17 आदतन अपराधियों व 30 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 113 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
             पूर्वी क्षेत्र द्वारा की गई कार्यवाही-

           पुलिस थाना आजादनगर द्वारा - अवैध हथियार लेकर घूमते मिले 02 आरोपियों 1. मंगल पिता बाबूलाल बलाई निवासी शांतिनगर मूसाखेडी तथा 2. दीपक पिता रूपसिंह यादव निवासी परदेद्गाीपुरा को गिरफ्‌तार किया गयाजिनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये। आरोपी मंगल पिता बाबूलाल के पूर्व में लूट, मारपीट आदि के 03 प्रकरण तथा आरोपी दीपक पिता रूपसिंह के हत्या, मारपीट आदि के 06 प्रकरण है। आरोपी भीम पिता हीरानगर निवासी भील कॉलोनी इंदौर के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया व इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध देद्गाी शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त 02 गिरफ्‌तारी बारण्ट तामील किये गये एवं 01 आदतन अपराधी व 05 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
            पुलिस थाना पलासिया द्वारा - थाना क्षेत्रान्तर्गत जुऑ खेलते मिले आरोपी अरूण पिता सोहनलाल एवं राजकुमार पिता भगवानदीन बौरसी को पकडा गया इनके कब्जे से 345 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। चोरी के दो आरोपी 1. कमलेश उर्फ अजय  तथा 2. विष्णु यादव दोनो निवासी विनोवा नगर इंदौर को गिरफ्‌तार किया गया है आरापियों के कब्जे से मोबाईल फोन जप्त किये गये। इसके अतिरिक्त 03 स्थाई वारण्ट व 02 गिरफ्‌तारी वारण्ट तामील किये गये तथा 03 आदतन अपराधियों व 02 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गतप्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
         पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा - 03 स्थाई वारण्ट वारण्ट तामील किये गये एवं 01 आदतन अपराधियों व 06 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. के अन्तर्गत तथा 05 आरोपियों के विरूद्ध 107 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा -आरोपी गोलू उर्फ अकबर पिता दिलावर निवासी मुर्गी केन्द्र तंजीम नगर खजराना को अवैध शराब ले जाते हुये मिलने पर इसके विरूद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी आरोपी के कब्जे से 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी। 02 आरोपी बबलू पिता दयाराम निवासी 90 द्गिावाबाग कॉलोनी खजराना तथा अद्गाफाक पिता आद्गिाफ अली निवासी गुड्‌डो बी का मकान सम्राटनगर खजराना को अवैध हथियार लेकर घूमते मिलने पर दोनो आरोपियो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। आरोपियो के कब्जे से 01 छुरा एवं 01 सतूर जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त 02 स्थाई व गिरफ्‌तारी वारण्ट तामील किये गये एवं 07 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा- जुआ खेलते हुये मिले 03 आरोपियों कोगिरफ्‌तार किया गया जिनके कब्जे से 800 रूपये नगदी तथ ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। इसके अतिरिक्त 01 स्थाई वारण्ट तामील किया गया।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा - थाना क्षेत्रान्तर्गत से आम रोड़ पर से 12 आरोपियों को अवैध रूप से शराब पीते हुए मिलने पर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया। इसके अतिरिक्त 01 गिरफ्‌तारी वारण्ट तामील किये गये, 03 बदमाशों से डोजियर भरवाये गये एवं 04 आदतन अपराधियों व 05 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
       पुलिस थाना लसुडिया द्वारा - 01 आरोपी को अवैध शराब ले जाते हुये  मिलने पर उसके विरूद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी, आरोपी के कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 03 आरोपियों को जुआ खेलते हुये मिलने पर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी आरोपियों के कब्जे से कुल 4700 रूपये नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। इसके अतिरिक्त 01 स्थाई वारण्ट तामील किया गया।
      पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा- 01 आरोपी को अवैध शराब ले जाते हुये मिलने पर उसके विरूद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है, आरोपीके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी है। 02 आरोपियों के विरूद्ध जुऍ एवं सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलने से उनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है, आरोपियों के कब्जे से कुल 1810 रूपयें नगदी व ताश पत्ते तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 01 गिरफ्‌तारी वारंट व 04 स्थायी वारंट तामील किये गये है।
      इस प्रकार कार्यवाहीं करते हुये पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों में 20 स्थायी वारंट व  13 गिरफ्‌तारी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एवं 17 आदतन अपराधियों व 30 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 113 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

                इन्दौर 30 मई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे,पुलिस थाना एरोड्रम, अन्नपूर्णां, राजेन्द्र नगर तथा पुलिस थाना देपालपुर अवैध शराब के विक्रय करने वाले 05 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया इनके कब्जे से 119 क्वाटर अवैध शराब जब्त की गई एवं पुलिस थाना जूनी इन्दौर व राजेन्द्र नगर से अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब पीते 07 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर गिरफ्‌तार किया गया है। पुलिस थाना सांवेर में जुआ खेलते हुये मिले 04 पर आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया। पुलिस थाना पंढरीनाथ में 01 आरोपी अवैध हथियार लेकर घूमते मिलने पर गिरफ्‌तार किया गया जिसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। कार्यवाही के अन्तर्गत पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थानों से 19 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया 02 आदतन एंव 06 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 44 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
       
         पश्चिम क्षेत्र द्वारा की गई कार्यवाही-

         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा - आरोपी हर्ष पिता सतीद्गाजैसवाल निवासी सुखदेव नगर इंदौर तथा आरोपी अभीजीत उर्फ चिन्टू पिता रविन्द्र सिंह तोमर निवासी अद्गाोकनगर इंदौर अवैध शराब ले जाते मिलने पर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया व इसके कब्जे से 1000 रूपय की कीमत की 20 क्वाटर अवैध देद्गाी शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त 01 स्थाई वारण्ट तामील किया गया।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा - आरोपी  भूपेन्द्र पिता पुनबहादुर थाना निवासी द्गिावनगर कोमल आईल मील के पास मूसाखेडी अवैध शराब ले जाते मिलने पर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया व इसके कब्जे से 900 रूपय की कीमत की 20 क्वाटर अवैध देद्गाी शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त 01 स्थाई वारण्ट तामील किया गया।
इस प्रकार कार्यवाहीं करते हुये पश्चिम क्षेत्र के 19 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया 02 आदतन एंव 06 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 44 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 29, 2015

पुलिस थाना चन्दन नगर का कुखयात गुण्डा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध

इन्दौर 28 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदशन में गुण्डो व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा थाना क्षेत्र का लिस्टेड गुण्डा इम्मू उर्फ इमरान पिता इकराम पहलवान निवासी ई सेक्टर चंदन नगर इन्दौर के विरूद्ध इन्दौर जिले के विभिन्न थानों में मारपीट, लड़ाई-झगड़े, चोरी, हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 33 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने से, आरोपी इम्मू उर्फ इमरान के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा उनके आदेश क्रं /02/डिटे/स्टे/2014 इन्दौर दिनांक 28.05.15 के द्वारा आरोपी इम्मू उर्फ इमरान को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के परिपालन में आरोपी इम्मू उर्फ इमरान पिता इकराम पहलवान को दिनांक 28.05.15 को पुलिसथाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्‌तार कर भोपाल जेल भेजा गया है। 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही

84 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में
इन्दौर 29 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देद्गा के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे
पुलिस थाना खजराना से अवैध शराब विक्रय करते हुए मिले 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया व इनके कब्जे से 400 रूपये कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस थाना पलासिया मे अवैध रूप से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त पाये गये 01 आरोपी बाबूलाल पिता नन्नूलाल कैथवास निवासी बडी ग्वालटोली इंदौर के विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया है। पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली व पुलिस थाना खजराना में अवैध हथियार लेकर घूमने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है जिनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये है।कार्यवाहीं के अन्तर्गत पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों से 14 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एवं 11 आदतन अपराधियों व 12 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 57 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 28.05.15 को वर्ष 2008 से फरार स्थाई वारण्टी जो अपराध क्र. 317/08 में फरार चल रहा था, आरोपी सुनील पिता नारायण जोद्गाी निवासी 11/1 मोहनपुरा इंदौर को गिरफ्‌तार किया गया है। 
                                 इसी प्रकार पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे पुलिस थाना चंदननगर में 01, भंवरकुआं में 01, अवैध शराब के विक्रय करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया इनके कब्जे से 18हजार 460 रूपये कीमत की कुल 07 पेटी 21 क्वाटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस थाना जूनी इंदौर में 01 आरोपी को सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया जिसके कब्जे से 350 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। कार्यवाही के अन्तर्गत पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थानों से 18 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एंव 04 संदिग्ध बदमाद्गाों के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 27 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा 02 कुखयात व शातिर बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर 29 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर एस घुरैया के नेतृत्व में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर एवं उनकी टीम द्वारा द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूध्द सघन अभियान चलाया गया जिसमें टीम के अथक प्रयास से थाना क्षेत्र के 02 शातिर बदमाशों जो कि जघन्य अपराधों में फरार चल रहे थे, को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है-
(1)शातिर बदमाश योगेन्द्र उर्फ टोनू तिवारी पिता दिलीप तिवारी (21) निवासी 128 द्वारिकापुरी इन्दौर, पुलिस थाना चंदन नगर का कुखयात बदमाश है, जो कि वर्तमान में थाना चंदन नगर के लूट के प्रकरण तथा थाना राजेन्द्र नगर के अपहरण के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। 
(2)शातिर बदमाश जुबेर पिता युसूफ निवासी ई सेक्टर नाले पार चंदन नगर इन्दौर,  थाना चंदननगर का कुखय़ात बदमाश है जिसेक विरुद्ध थाना चंदन नगर में पूर्व के 13 अपराध पंजीबद्ध हैं, यह अडीबाजी कर अवैध वसूली करने के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्‌तार किया गया। दोनों गिरफ्‌तार अपराधियों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 28, 2015

थाना छत्रीपुरा का कुखयात गुण्डा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध




इन्दौर 28 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में  गुण्डो व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा थाना क्षेत्र का लिस्टेड गुण्डा विक्की यादव पिता ताराचंद यादव निवासी बाल्दा कालोनी इन्दौर के विरूद्ध इन्दौर जिले के विभिन्न थानों में मारपीट, लड़ाई-झगड़े, चोरी, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 24 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने से, आरोपी विक्की यादव के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण डी.एम. महोदय जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत श्रीमान डी.एम. महोदय द्वारा उनके आदेश क्रं /03/डिटे/स्टे/2014 इन्दौर दिनांक 28.05.15 के द्वारा आरोपी विक्की यादव को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के परिपालन में आरोपी विक्की पिता ताराचंद यादव को आज दिनांक 28.05.15 को पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्‌तार किया गया हैं।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 28 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देद्गा के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो व अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे थाना खजराना, एमजी रोड़ व छोटी ग्वालटोली से अवैध शराब विक्रय करते हुए मिले 3 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया व इनके कब्जे से 56 क्वाटर अवैध शराब जब्त की गई। थाना पलासिया व परदेशीपुरा मे अवैध रूप से जुऑ व सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त पाये गये 06 आरोपियों के विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया है। कार्यवाहीं के अन्तर्गत पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न थानों से 28 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एवं 2 आदतन अपराधियों व 13 संदिग्ध बदमाशों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मककार्यवाही की गई। इस प्रकार 52 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
                        इसी प्रकार पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27/05/15 को फरार एवं स्थायी वारंटियो व अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे थाना भंवरकुआं में  02, चंदन नगर में 02, देपालपुर में 01 एवं थाना महूं में 01 इस प्रकार 06 अवैध शराब के विक्रय करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया इनके कब्जे से 807 क्वाटर अवैध शराब जब्त की गई। थाना चन्दन नगर में 03, एरोड्रम में 01, पंढरीनाथ में 01, रावजी बाजार में 01, अवैध हथियार लेकर घूमते मिले 06 आरोपियों के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया गया व इनसे पृथक-पृथक 05 चाकू एवं 01 तलवार तथा थाना सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिले 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्‌तारकिया गया है, इसके पास से 1 बारह बोर का कट्‌टा व 03 जिंदा कारतूस बरामद किये गये है। कार्यवाही के अन्तर्गत पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थानों से 33 स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया गया एंव 1 आदतन अपराधी तथा 10 संदिग्ध बदमाशों के विरूद्ध धारा 110, 151 जा.फौ. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार 57 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्‌तार किया गया। सभी गिरफ्‌तार आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 28 मई 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खुड़़ैल श्री आशीष तिवारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) एवं उनकी टीम द्वारा थाना खुड़ैल क्षेत्रान्तर्गत हत्या के प्रयास के अपराध के एक फरार आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना खुड़ैल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोनवाय में दिनांक 30 अप्रेल 2015 को फरियादी मथुरालाल पिता बाबूलाल निवासी सोनवाय व उनके साथी बलराम, कृष्णपाल तथा संदीप परआरोपी राजकुमार पिता ईश्वरसिंह (34) निवासी ग्राम सोनवाय व अन्य ने पुराने जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा व मारपीट कर प्राणघातक हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट पर थाना खुड़ैल पर धारा 307, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्‌तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस को आज दिनांक 28.05.15 को प्रकरण के फरार आरोपी राजकुमार पिता ईश्वर सिंह को गिरफ्‌तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
         आरोपी को गिरफ्‌तार करने में पुलिस थाना खुड़ैल के उनि पी.एल. शर्मा, आर. अंजनी तिवारी, आर. राजेन्द्र सुरागे तथा आर. संदीप रघुवंद्गाी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Wednesday, May 27, 2015

मामूली गाड़ी की टक्कर की बात पर प्राणघातक हमला करने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 27 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य  में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री सुधीर दास एवं उनकी टीम ने  कल दिनांक 26 मई 2015 को सुभाष नगर चौक पर मामूली गाड़ी की टक्कर की बात पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 
        पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत सुभाष चौक के पास कल दिनांक 26.05.15 के रात्रि 11.45 बजे फरियादी सन्नी उर्फ विजय कुशवाह पिता लक्ष्मण कुशवाह अपने भांजे नीलेश पिता कैलाश कुशवाह के साथ अपने वाहन टाटा-एस क्रं  एमपी-09 एलएन-6102 से होटल से खाना खाकर भांजे को उसके घर छोड़ने जा रहा था कि सुभाषनगर चौक के पास एक मोटर सायकल क्रं एमपी-09 एनई-0381 से दो लड़के रांग साईड से आकर उनकी गाड़ी टाटा-एस में टकरा गये, जिस पर उन दोनों मोटर सायकल वाले लड़को ने सन्नी व नीलेश के साथ मारपीट की व चाकू से वार कर प्राणघातक हमला कर अपनी मोटर सायकल से भाग गये। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मोटर सायकल कं्र एमपी-09 एनई-0381 व आरोपियों के हुलियें के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पूछताछ करने पर आरोपियान के नाम 1. राहुल पिता किशोरसिंह ठाकुर (18) निवासी-एमडी-34 बजरंग नगर इंदौर, 2. सौरभ पिता राजेन्द्र श्रीवास (18) निवासी-18/1 शंकर कुम्हार का बगीचा पता चले जिन्हे पुलिस द्वारा पकड़ा गया व इनसे घटना में प्रयुक्त चाकू भी गिरफ्‌तार किया गया। घायल नीलेश का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के प्रत्यक्षदद्गर्ाीयों के बतायें अनुसार आरोपी के गले में टेटू गुदा हुआ व आगे के कुछ बाल सफेद डिजाईन किये होना पुलिस के लिये विशेष मददगार रहा, जिससे पुलिस को आरोपी राहुल की शिनाखती में मदद मिलीं। आरोपियों ने मामूली गाड़ी की टक्कर की बात पर फरियादियों पर प्राणघातक हमला किया जिन्हे पुलिस ने चंद घंटो में ही गिरफ्‌तार कल लिया।
    आरोपियों की गिरफ्‌तारी एवं संपूर्ण कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी परदेद्गाीपुरा श्री सुधीर दास के नेतृत्व में थाने के उनि के.आर. मंगरिया, प्र.आर. 957देवेन्द्रसिंह, प्रआर. 1947 पुरषोत्तम, आर. 779 अनिल पाटीदार, आर. 3021 गोविंद द्विवेदी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


गुंडा अभियान के तहत परदेशीपुरा पुलिस द्वारा 21 गुण्डे गिरफ्‌तार

इन्दौर 27 मई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में एवं पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा एवं उनकी टीम के द्वारा आज दिनांक 27.05.15 को गुंडा अभियान के तहत 21 गुंडो को पकडा गया।
जिसमेँ प्रमुख रुप से 1. अर्जुन उर्फ गाइड पिता करण सिंह तोमर निवासी शंकर कुमार शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर जिसके विरुद्ध 06 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
2. श्रवण पिता सुरेश राव निवासी 459 कुळकर्णी का भट्टा इंदौर के बिरुद्ध 06 प्रकरण.       3.  ललित पिता रमेश मीणा निवासी  459 कुळकर्णी का  भट्टा इंदौर के विरुद्ध 10 प्रकरण पंजीबद्ध है 4. अंकुश पिता संजय गेले निवासी वंशी प्रेस की चाल इंदौर के 06 प्रकरण है। इसके अतिरिक्त हत्या के प्रयास के 02 आरोपी राहुल ठाकुर एवं सौरव श्रीवास को भी पकड़ा गया है।


जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 मई 2015 - पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा आज दिनांक 27 मई 2015 के 07.30 बजे लाहिया कॉलोनी कबीटखेडी इंदौर निवासी नीरज तिवारी पिता हरीश तिवारी (23) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
           पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी नीरज पिता हरीश तिवारी एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत मारपीट, चाकू बाजी, नशl, जुआ, अवैध वसूली, अवैध हथियार, अवैध शराब आदि अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक 26.11.14 को इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए नीरज पिता हरीश तिवारी निवासीलाहिया कॉलोनी कबीटखेडी को आज दिनांक 27 मई 2015 के 07.30 बजे, लाहिया कॉलोनी के पास घूमते हुए पाये जाने पर क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया तथा थाना रावजीबाजार के सुपुर्द किया गया। पुलिस रावजीबाजार द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।


34 लाख 58 हजार रूपये की अवैध बियर की पेटियों से भरे दो ट्रक जप्त दोनो आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 मई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदशन में इन्चार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओंकार सिंह भदोरिया एवं उनकी टीम के द्वारा आज दिनांक 27.05.15 को 03.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना प्राप्त हुई कि स्कीम नंबर 114 पार्ट, विशवनाथ त्रिपाठी के मकान के पीछे, दो ट्रक खडे है जिनमें अवैध शराब भरी है तथा चालक उक्त शराब को बैचने की फिराक मे है। सूचना की तस्दीक हेतु मौके पर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर उपनिरीक्षक ओंकार सिंह भदोरिया व उनकी टीम मय हमराह पंचान के पहुचकर दोनो ट्रकों की घेराबंदी करके दोनो ट्रक चालको को हिरासत मे लेकर दोनो चालको से नाम पूछने पर अपने नाम 1. मोहम्मद आसिफ पिता रसूल खा (28) निवासी फलवाडी मोहल्ला सेंधवा तथा अजामुद्‌दीन पिता सलामुद्‌दीन शेख (29) निवासी रहीम कॉलोनी सेंधवा बताये तथा ट्रको में भरी बीयर के कागजात मांगने पर, एक ट्रक का परमिट 22.05.15 तक का पाया गया तथा दूसरे ट्रक का परमिट दिनांक 26.05.15 के सुबह 06.00 बजे तक का पाया गया। दोनो ट्रक बगैर परमिट एवं निर्धारित रूट पर न पाये जाने से दोनो ट्रकों को मय बीयर भरी पेटियों के जप्त किया गया।दोनो ट्रकों मे कुल 34 लाख 58 हजार 208 रूपये कीमत की 2771 पेटियों में कुल 33 हजार 252 बियर की बोतल जप्त की गयी। दोनो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर पुलिस थाना लसुडिया में 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही है।


अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 मई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देद्गान में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्द्गान में थाना प्रभारी छोटीग्वालटोली श्री वी.पी. शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा कल दिनांक 26.05.15 को 18.30 बजे चैकिंग के दौरान दो आरोपियों 1. रीतेद्गा पिता रतन ंिसह बाघेला निवासी 10 महात्मा गांधी मार्ग अलीराजपुर तथा शंकर साहू पिता कैलाद्गा चंद्र साहू निवासी 335/5 आदर्द्गा इंद्रा नगर इंदौर द्वारा ऑटो एमपी-08/टीए/4779 में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते पकडा गया। आरोपियो के कब्जे  से कुल 24 बोतल रायल स्टेज एवं 12 बोतल रॉयल चेलेन्ज अंग्रेजी शराब जप्त की गयी। आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।