Wednesday, March 2, 2011

चोरी की ०५ कारो सहित आरोपी गिरफ्तार करीब १० लाख रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद

इन्दौर - दिनांक ०२ मार्च २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के निर्देषन में थाना प्रभारी भवरकुऑ आनंद यादव व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक केषवसिंह कुषवाह, आरक्षक प्रदीप, नीरज, अनिरूद्व तथा कल्याण को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि सपना संगीता के पास ऑटोडील पर एक व्यक्ति कार बेचने के लिये खडा है संभवतः कार चोरी की हो सकती है।
                मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान अग्रवाल ऑटो डील सपना संगीता के पास पहुॅचकर देखा तो बताये गये हुलिया का एक व्यक्ति संदिग्ध दिखायी दिया जो कार बेचने की फिराक में खडा था। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा तथा कार के संबंध में कागजात मांगने पर संतोषजनक जवाब नही दे पाया , सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त कार चोरी की होना बताया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछते इसने अपना नाम परमजीतसिंह उर्फ पम्मी पिता भूपेन्द्र सिंह खालसा (३९) निवासी ३९ प्रताप नगर का बताया  । विस्तृत पूछताछ करने पर इसकी निषादेही पर पुलिस द्वारा चोरी की मारूती कार नं. यूपी-९३/जे/५५८८, होण्डासिटी कार नं. सीएच/०३/आर/९१४०, एक स्कार्पियो कार नं. एचआर-५५/सी/९६७९, एक सेन्ट्रो कार न. यूपी-६३/एच/५८०० तथा एक टाटा सफारी नं. यूपी-३०/जे/७००० कुल कीमती करीबन १० लाख रूपये की धारा ४१(२) १०२ जा.फौ. तथा ३७९ भादवि में बरामद की गई।
                 पुलिस भवरकुऑ द्वारा आरोपी परमजीतसिंह उर्फ पम्मी पिता भूपेन्द्र सिंह खालसा (३९) निवासी ३९ प्रताप नगर को गिरफ्तार कर उक्त पॉचो कार जप्त की गई तथा आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उसे जेल दाखिल किया गया है।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ मार्च २०११- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ के १६.०० बजे इन्द्रानगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता मेकुलाल (३०) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी नरेन्द्र पिता मेकुलाल एक सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक १० मई २०१० से एक वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी नरेन्द्र पिता मेकुलाल (३०) निवासी इन्द्रानगर इंदौर को ०१ मार्च २०११ को १४.०० बजे इन्द्रानगर इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस लसूडिया द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

२७ आदतन ३६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए २७ आदतन तथा ३६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थायी, ३५ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०२ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को ०८ स्थायी, ३५ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १५ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ मार्च २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हंस ट्रेवल्स के पास तुकोगंज इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले मोहम्मद इस्माईल, इरफान, रफीक, इमरान तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७०० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १९.३० बजे पीएस सेक्टर बगीचा विजयनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले कैलाष, मुकेष, विषाल तथा ओमप्रकाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७२० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २०.३० बजे झाबुआ टॉवर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले इषाक, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद सोहेल तथा मुनव्वर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११०० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २०.४५ बजे कडावघाट इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले यही के रहने वाले कमलाउद्दीन पिता जलालुद्दीन (३०) तथा हाटपिपल्या निवासी शांतीलाल पिता जगन्नाथ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८४० रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए ११ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ मार्च २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गीतानगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले चंदूवाला रोड चंदननगर इंदौर निवासी नम्मू उर्फ नईम पिता हबीब कुरैषी (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार ५०० रूपए कीमत की ३५० क्वाटर शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १६.४५ बजे ६७ लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले मदन पिता मूलचंद्र सोनकर तथा उषाबाई पति जीवन सोनकर (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपए कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १८.०० बजे जूनारिसाला इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेष पिता लक्ष्मणसिंह (२९) तथा बक्षीबाग इंदौर निवासी दिलीप पिता अमरसिंह (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६३० रूपए कीमत की ४३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २०.५५ बजे घनष्याम दास नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले अन्नू उर्फ अनिल पिता बालकिषन मराठा (२०) तथा संजू उर्फ संजय पिता नारायण हरीजन (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३२० रूपए कीमत की ४४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
             पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १०.३० बजे लोधी मोहल्ला कोदरिया से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले गणेष पिता लक्ष्मण लोधी (४८) तथा गांगला खेडी निवासी रणजीत पिता कन्हैयालाल बगाना (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपए कीमत की १० लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १९.३० बजे कोदरिया महूॅ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले पीठरोड महूॅ निवासी भगवान पिता जगन्नाथ यादव (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित १६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०२ मार्च २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अजय पिता भैयालाल निवासी ७५२ कुलकर्णी का भट्टा इंदौर, अजय पिता राजकुमार निवासी शीलनाथ कैम्प, मनोज पिता हरीराम (२९) निवासी १२० खातीपुरा इंदौर, विनोद पिता सियाषरण (२२) निवासी सदर, पप्पू पिता रामलाल धोबी (२०) निवासी सदर, गोविंद पिता हरीराम शाहू (२६) निवासी न्यू गौरीनगर इंदौर तथा पवन पिता रमेष शर्मा (२८) निवासी रूपनगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०५ छुरे, ०१ चाकू तथा ०१ तलवार बरामद की गई।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मरीमाता चौराहा इंदौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दुर्गा कॉलोनी इंदौर निवासी राकेष उर्फ राकू पिता भगवंत मराठा (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गंडासा बरामद किया गया।
             पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १९.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदानगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले जय पिता गोविंद (२२) तथा भागीरथपुरा इंदौर निवासी कन्हैयालाल पिता गणेष (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ चाकू बरामद किये गये।
            पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १४.२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन्द्रानगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता मेकुलाल (३०) तथा स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी भूपेन्द्र उर्फ मुखी पिता गुरूप्रसाद अग्निहोत्री (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
             पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १३.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिली महादेव नगर इंदौर निवासी नादिरा पति कृष्णा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर से राजेन्द्र नगर नाका इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले विजय पैलेस निवासी शकील पिता सलीम को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १३.२५ बजे हवाबंगला चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुदामानगर इंदौर निवासी अंषुल पिता अषोक यादव (१९) तथा घनष्यामदास नगर इंदौर निवासी रजनी पिता रमेष हरीजन (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, March 1, 2011

डालर मार्केट मोबाईल व्यवसायी की हत्या के प्रयास का पर्दाफाश, १० हजार रूपये ईनामी प्रकरण के २ मुख्य आरोपी क्राईम ब्रांच ने पकड़े


इन्दौर - दिनांक ०१ मार्च २०११- पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना एमजीरोड क्षेत्र स्थित डालर मार्केट में दिनांक २६ फरवरी २०११ को मोबाईल व्यवसायी बॉबी पिता रमेशचंद सिंह नि-लोकमान्यनगर इंदौर को मोबाईल वापिस करने की बात पर अज्ञात चार बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया गया था जो मिस फायर हो जाने से मोबाईल व्यवसायी बाल-बाल बच गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतारसी की जिम्मेदारी क्राईम ब्रांच को सौंपी गई थी।
        क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध महेश चंद जैन ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतारसी करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक अपराध, जितेन्द्रसिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया एवं उनकी टीम के आरक्षक दीपक पंवार, रज्जाक खान, रविंदसिंह, दिनेश सरगैया, प्रेमचंद्र प्रजापति एवं थाना प्रभारी एमजीरोड दिलीप गंगराडे को उक्त कार्य हेतु लगाया गया। टीम द्वारा घटना दिनांक से ही लगातार सतत रूप से लगकर आरोपियों के संबंध में फरियादी एवं मुखबिरों से चर्चा की तो यह जानकारी प्राप्त हुई कि घटना में प्रयुक्त पेशन मोटरसायकिल जिसके मास्क पर जी लिखा था वह गौरव नाम का लडका चलाता हैं जो गौरी नगर में रहता है। सूचना पर गौरी नगर क्षेत्र में गोपनीय रूप से लगकर गौरव के संबंध में और विस्तृत जानकारी प्राप्त की तो जानकारी मिली कि घटना पश्चात गौरव ग्वालियर फरार हो गया है जो आज बस से आने वाला है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा ग्वालियर से आने वाली बसों की जानकारी प्राप्त कर निगरानी रखी। विजय नगर के पास टीम द्वारा गौरव की घेराबंदी की गई तथा बस से उतरते ही मुखबिर द्वारा पहचान उपरांत गौरव को गिरफ्तार किया गया। गौरव से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गौरव पिता रामभरत राजावत नि-न्यू गौरी नगर, इंदौर होना बताया गया। उसकी निशानदेही पर ३१५ बोर का लोडेड देशी कट्टा व पेशन मोटरसायकिल उसके गौरीनगर स्थित घर से बरामद किया गया तथा बताया कि डालर मार्केट से वह नोकिया ११०० मोबाईल खरीदकर ले गया था जिसमें कुछ खराबी आ जाने से वापस करने दुकान पर गया था जिस पर दुकानदार से उसका विवाद हुआ, फिर वह अपने साथी १. संतोषसिंह भदौरिया पिता विश्वनाथसिंह नि-गौरीनगर, इंदौर २. सतीष पिता हरीराम चौहान नि-गौरीनगर, इंदौर तथा ३. मुनेन्द्र पिता विचित्र सिंह भदौरिया नि-न्यू गौरी नगर, इंदौर को साथ लेकर दुकानदार के पास गया तथा गौरव ने ३१५ बोर का कट्टे से दुकानदार पर फायर किया जो मिस फायर हो जाने से नही चला। पूछताछ पश्चात टीम द्वारा घेराबंदी कर गौरी नगर से सह आरोपी संतोषसिंह भदौरिया को भी पकडने में सफलता प्राप्त की। घटना में प्रयुक्त गौरव की पेशन मोटरसायकिल भी बरामद कर ली गई। आरोपी सतीष चौहान तथा मुनेन्द्र भदौरिया की तलाश की जा रही है। प्रकरण का पर्दाफाश कर आरोपीयों को पकडने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर द्वारा १००००/- रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपियों को थाना एमजीरोड सुपूर्द किया गया है।

५९ आदतन ४४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०१ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ५९ आदतन तथा ४४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१२ स्थायी, ६२ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०१ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को १२ स्थायी, ६२ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १३ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ मार्च २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू भीम नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले विक्रम, श्याम, शांताराम तथा ब्रजेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३००० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को १७.०० बजे चंदूवाला रोड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले कामिल, रषीद, नजीर तथा चुन्नू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२७० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को १८.३० बजे पंचम की फेल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले योगेष तथा दीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को १५.४५ बजे भागीरथपुरा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले यही के रहने वाले हरीष पिता रामजीलाल (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२१५ रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को १६.४५ बजे मरीमाता चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले सिकंदराबाद कॉलोनी निवासी शब्बीर पिता मोहम्मद अली (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०२ रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के ३२ प्रकरण दर्ज, करीब १७ हजार ३५० रूपये कीमत की ७८७ क्वाटर, १४ लीटर अवैध शराब जप्त

इन्दौर-दिनांक ०१ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के ३२ प्रकरण दर्ज किये गये। पुलिस द्वारा आरोपियो के कब्जे से करीब १७ हजार ३५० रूपये कीमत की ७८७ क्वाटर व १४ लीटर देषी षराब बरामद की गई।
           पुलिस व्दारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।       

अवैध हथियार सहित ३९ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०१ मार्च २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले विक्की पिता रामचंद्र ठाकुर (१९) निवासी मारूती नगर, विजय पिता सीताराम यादव (२०) निवासी आदर्ष मौलिक नगर इंदौर, राहुल पिता मल्हारी (२०) निवासी सदर, सुरजीत पिता हुकुमसिंग विराट (१९) निवासी रविदासनगर इंदौर, दिग्विजयसिंह पिता विरेन्द्रसिंह प्रताप (२६) निवासी लवकुष विहार, विरेन्द्र पिता जगदीष (२४) निवासी रूपनगर इंदौर, विनय पिता जयप्रकाष (२७) निवासी शीलनाथ कैम्प इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०४ चाकू, ०१ कटार तथा एक पिस्टल मय दो राउन्ड बरामद की गई।
              पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेषीपुरा थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बबलू पिता रामप्रसाद ठाकुर (३०) निवासी पाटनीपुरा इंदौर, विजय पिता मधुकर मराठा (२८) निवासी ४७/११ लालगली परदेषीपुरा, राजू पिता हरीभाऊ मराठा (३४) निवासी २०७ शंकर कुम्हार का बगीचा, पप्पू नाईट्रा उर्फ नरेष पिता दौलतसिंह (२३) निवासी नंदानगर इंदौर तथा राहुल पिता दिलीपसिंह (१९) निवासी दुबे की चाल इंदौर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०३ चाकू, ०१ छुरा तथा ०१ पिस्टल मय जिंदा राउन्ड बरामद किया गया।
              पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजू पिता भारतमल (२४) निवासी मुखर्जीनगर इंदौर, अजय पिता जोसफ (२१) निवासी भगतसिंह नगर, जगदीष पिता गणपत सेन (३०) निवासी महाराणाप्रताप नगर इंदौर तथा गब्बर पिता रामदत्त यादव (३६) निवासी भागीरथपुरा इंदौर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०३ चाकू तथा ०१ खंजर बरामद किया गया।
               पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पप्पू पिता बाबूलाल कोरी, सरदार पिता मदनलाल, पवन पिता केषरसिंह, दिलपुकार पिता वजीरषाह, मुन्ना उर्फ मनीष खरे पिता भगवान, कालू उर्फ आषीक पिता मोहम्मद जफर, राजू पिता मुरलीधर तथा फिरोज पिता बाबू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०५ छुरे, ०२ चाकू तथा ०२ गंडासे बरामद किये गये।
               पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआयजी थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पे्रम काला, कोदर पिता ओंकारलाल, कालू उर्फ सूरज, बंटी पिता पूरणसिंह, गोलू उर्फ सुरेष तथा निरंजन पिता छोटेलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०६ चाकू बरामद किये गये।
               पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले श्रद्वाश्री निवासी धर्मेन्द्र उर्फ पप्पू पिता देवीसिंह (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी कट्टा ३१५ बोर मय ०१ जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मनीष उर्फ काली पिता सच्चिदानंद को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
                 पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छत्रीपुरा क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भारत पिता किषन कंजर तथा मुक्कू उर्फ मुकंदर पिता नमता को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ चाकू तथा ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बंगु पिता भीकाजी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
              पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बबलू पिता सुनील चौहान को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
              पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोविंद पिता बलराम (१९) निवासी काटाफोड देवास को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
               पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुकोगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राकेष पिता कुवरसिंह (२०) निवासी नरवली जिला धार तथा मुकेष पिता रामसिंह (२७) निवासी आजाद नगर इंदौर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ तलवार बरामद की गई।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, February 28, 2011

हत्या के प्रयास व लूट के मामले में अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु १० हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा

इन्दौर -दिनांक २८ फरवरी २०११-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि दिनांक २६.०२.११ को दोपहर ०१-०१.३० बजे के लगभग जेल रोड डालर मार्केट बेसमेंट की मोबाईल शॉप पर फरियादी बॉबी पिता रमेषचंद्र सिंह पंजाबी (२१) निवासी लोकमान्य नगर, आयुर्वेदीक अष्ट्रांग कॉलेज के सामने इंदौर अपने साथी चंदु चौधरी के साथ बैठा था कि मोबाईल खरीदी बिक्री और वापसी को लेकर अज्ञात अपराधी अपने तीन साथियों के साथ फरियादी की दुकान पर पुनः आया व रूपये लौटाने से मना करने पर उनके द्वारा कट्टे से जान से मारने की नियत से फायर किया जो मिस हो गया, आरोपीगण दुकान पर रखा एक नोकिया कंपनी का मोबाईल मॉडल ५१३० जिसका आइएमआई नं. ३५५२२४६०३/१०७८२५/६ उठा कर भाग गये। घटना घटित करते व भागते हुए चारो अपराधियों को कई व्यक्तियो ने देखा है।
        रिपोर्ट पर थाना एमजीरोड पर अपराध क्रमांक ७२/११ धारा ३०७,३९२ भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है। चारो अज्ञात अपराधियों का कोई पता नही चला है, अपराधियों द्वारा दिन में व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में इस प्रकार दुकान पर एक व्यापारी के ऊपर हमला किया है। प्रकरण के आरोपी अज्ञात है, अज्ञात अपराधियों का पता लगाये जाने व उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी/पुलिस कर्मचारी अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा/गिरफ्तारी हेतु सही सूचना देगा, जिससे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। उसे १०,००० रूपये ( दस हजार रूपये ) के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

रेल्वे पुलिस इंदौर की क्राईम मीटिंग के महत्वपूर्ण बिन्दु

इन्दौर - दिनांक २८ फरवरी २०११- पुलिस अधीक्षक रेल्वे श्री निरंजन बी. वायंगणकर ने बताया कि रेल पुलिस इंदौर क्षेत्र के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारीयो की क्राईम मीटिंग ली गई जिसमें सभी अधिकारीयो को कंट्रोल रूम में प्रतिदिन डी.एस.आर. (डेली सिच्युऐषन रिपोर्ट) में निम्न बिन्दु नोट कराने हेतु बताये गये है -
१.    थाना एवं चौकी प्रभारी अपने यहॉ से चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनो में कर्मचारी भेजकर चलित ट्रेन में चोरी होने पर फरियादी द्वारा रिपोर्ट लिखाने की कार्यवाही ट्रेन में ही प्रारंभ करे । उक्त व्यवस्था दिनांक ०१.०३.११ से लागू होगी।
२.    मोबाईल फोन जो चोरी या गुम होते है उनकी रिपोर्ट पृथक से रजिस्टर में दर्ज कर थाना एवं चौकी प्रभारी मोबाईल सिम क्रमांक कंट्रोल रूम को नोट करायेंगे जो तत्काल सायबर सेल को आवष्यक कार्यवाही हेतु सौपेंगे।
३.    संदिग्ध बदमाष एस-१ एवं एस-२ के तहत्‌ की गई चैकिंग की कार्यवाही की जानकारी प्रतिदिन नोट करायेंगे, साथ ही निर्धारित सभी प्रोफार्मा के अंतर्गत निर्देषानुसार कार्यवाही प्रतिदिन की जावे।
४.    सस्पेक्ट रजिस्टरो मे एस-२ श्रेणी के बदमाषो का प्रतिदिन सत्यापन/चैकिंग की जायेगी।
५.    थाना क्षेत्रो में बीट सिस्टम निर्धारित कर प्रभारी द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी प्रतिदिन नोट करायेंगे।
६.    थाने में जो अधिकारी है, उन्हे प्रतिदिन लक्ष्य देकर उनके द्वारा क्या उपलब्धि हासिल की गई इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को नोट करायेंगे।

मोबाईल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, १५ मोबाईल फोन, एक मोटरसायकल बरामद

इन्दौर - दिनांक २८ फरवरी २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम क्षेत्र मनोजसिंह के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देषन में थाना प्रभारी मल्हारगंज जी.आर.गोलिया व उनकी टीम के उपनिरीक्षक संतोष पेन्द्रे, प्रआर. हनुमानसिंह, आर. पवन पांडे, प्रमोद तथा सत्येन्द्र ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मल्हारगंज क्षेत्रांतर्गत अंतिम चौराहा इंदौर से मोटरसायकल पेषन प्रो पर घूमते हुए संदेह के आधार पर दो लडको को पकडा। पुलिस द्वारा इनसे नाम पता पूछने पर इन्होने अपना नाम रवि उर्फ रविन्द्र पिता राजेन्द्र प्रजापति (२४) निवासी १५१/६ पंचमूर्तीनगर इंदौर तथा अजय पिता दलपत राठौर निवासी १२७ पंचमूर्ती नगर इंदौर का बताया तथा मोबाईल लूट व चोरी करना स्वीकार किया।
        पुलिस द्वारा उक्त मोटरसायकल पेषन प्रो के संबंध में पूछताछ करने पर मोटरसायकल चोरी की होना बताया । पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो की निषादेही पर विभिन्न कंपनियो के १५ मोबाईल फोन तथा उक्त मोटरसायकल पेषन प्रो कुल कीमती करीब ३५ हजार रूपये का मश्रुका बरामद किया गया। पुलिस मल्हारगंज द्वारा उक्त दोनो आरोपी रवि उर्फ रविन्द्र पिता राजेन्द्र प्रजापति (२४) निवासी १५१/६ पंचमूर्तीनगर इंदौर तथा अजय पिता दलपत राठौर निवासी १२७ पंचमूर्ती नगर इंदौर को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उन्हे जेल दाखिल किया गया है।

४७ आदतन ३३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ४७ आदतन तथा ३३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०९ स्थायी, ३४ गिरफ्तारी व ७२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २८ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ फरवरी २०११ को ०९ स्थायी, ३४ गिरफ्तारी व ७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते मिले २१ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २८ फरवरी २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २७ फरवरी २०११ को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमर पैलेस कॉलोनी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते  हुए मिले राहुल, सुरेष, राधेष्याम, किषोर तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६५० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २७ फरवरी २०११ को २२.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर षिवाजी मार्केट इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते  हुए मिले राजू, अनिल तथा शक्ति को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २७ फरवरी २०११ को १९.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महावर नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते  हुए मिले बाबूलाल, फूलचन्द्र, चुन्नीलाल, भंवरलाल तथा कुंजीलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २७ फरवरी २०११ को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयोग नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते  हुए मिले सावेष बेग, जब्बार, हबला, गब्बर, शफीक तथा संजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते २२ आरोपी गिरफ्तार, करीब २९ हजार ४२० रूपये की ३३२ क्वाटर, ८० लीटर अवैध शराब जप्त

इन्दौर-दिनांक २८ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले २२ आरोपीयो को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से करीब २९ हजार ४२० रूपये कीमत की ३३२ क्वाटर, ८० लीटर देषी षराब बरामद की गई।
           पुलिस व्दारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्ध ३४ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।