Tuesday, November 23, 2010

मौज मस्ती के लिये वाहन चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सात दो पहिया वाहन बरामद

इन्दौर - दिनांक २३ नवम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिंह के निर्देषन में थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव के मार्गदर्षन में उपनिरीक्षक आर. के. सिंह, प्रआर. मुलायमसिंह, आर. देवेन्द्र, विनोद तथा प्रवीण द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० के २१.२० बजे पाटनीपुरा व एलआयजी चौराहा से चोरी के वाहनो पर घूमते हुये आषीष पिता दषरथराव मराठा (२२) निवासी महूॅ, सुभम पिता राकेष नीमा निवासी ११ ए सरस्वती नगर अन्नपूर्णा इन्दौर तथा उत्कृष्ठ पिता महेषचंद माहेष्वरी निवासी ३६ सी सुदर्षन नगर अन्नपूर्णा इन्दौर को पकडा। पुलिस द्वारा तीनो को थाने लाकर पूछताछ की गई तो इन्होने वाहन चोरी करना स्वीकार किया ।
        पुलिस एमआयजी द्वारा तीनो आरोपियो की निषादेही पर हिरोहोन्डा स्टेनर कं्र. एमपी-०९/एमबी/६१२४, हिरोहोन्डा सीबीझेड क्रं. एमपी-०/एलडी/५८०८, बजाज पल्सर क्रं. एमपी-०९/जेझेड/१६६४, दो बजाज पल्सर मोटरसायकल बिना नंबर की, एक एक्टिवा क्रं. एमपी-०९/एसडी/११८९ के साथ ही एक एक्टिवा स्कूटर बिना नंबर का बरामद किया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह ज्ञात हुआ कि तीनो आरोपियान स्कूल में पढने वाले छात्र है । अपनी मौज मस्ती के लिये विभिन्न पार्किंग स्थानो से वाहन चोरी कर अपने घरो पर नही ले जाते हुये रात्री के समय पार्किंग स्थलो पर ही खडी कर दिया करते थे। पुलिस एमआयजी द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर उपरोक्त सभी वाहनो को जप्त कर धारा ४१ (२) १०२ जा.फौ. तथा ३७९ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। इनसे अभी और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल संभावना है।

एक लाख रूपये की मांग कर मकान खाली कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को १४.१५ बजे ४४१ व्यंकटेष विहार कॉलोनी इंदौर निवासी श्रीमति संगीता पति सुनील शर्मा की रिपोर्ट पर अमित पिता अनिल नाहर (१८) निवासी धर्मराज कॉलोनी इन्दौर, निलेष उर्फ कांचा पिता मुन्नालाल नामदेव (१८) निवासी कालानी नगर इंदौर तथा अमित पिता विनोद (१९) निवासी धर्मराज कॉलोनी इंदौर तथा एक अन्य के विरूद्व धारा ३२७,४५१,२९४,५०६,३४ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १७.३० बजे फरियादी संगीता शर्मा के निवास स्थान ४४१ व्यंकटेष विहार कॉलोनी इंदौर की बाउन्ड्री वाल में आरोपियो ने प्रवेष कर फरियादी के साथ लात ठूसो से मारपीट की तथा अष्लील गालिया दी तथा तोडफोड कर बोले कि यह मकान हमने खरीद लिया है या तो आप लोग यह मकान खाली कर दो या हमे एक लाख रूपये नगद दे दो ऐसा कहकर जान से मारने की धमकी दी।
        पुलिस एरोड्रम द्वारा फरियादीया की रिपोर्ट पर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चाकू, तलवार व लाठी बरामद कर लिये गये है तथा इनके फरार साथी की तलाष करते हुये प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

चोरी की मोटरसायकल पर एमपीईबी के मीटर चुराकर ले जाते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ नवम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को ०५.३० बजे पुलिस थाना विजयनगर क्षेत्रांतर्गत फूडलैण्ड चौराहा इंदौर में प्रभात गस्त कर रहे प्रआर. राकेष, भारतसिंह, आर. छितरमल तथा सैनिक नवीन गाडगे व बाज स्कवॉड के जवानो द्वारा मोटरसायकल हिरोहोन्डा सीडी डान क्रं. एमपी-४५/बी/६७२१ पर बोरे में एमपीईबी कार्यालय स्कीम नं. ५४ से ९ नग मीटर ले जाते हुये पवन कुमार पिता सीताराम मोची (४१) निवासी स्कीम नं. ७८ इंदौर को रोका। पुलिस द्वारा पवन कुमार को थाने लाकर एमपीईबी के मीटरो के संबंध में पूछताछ की गई तो पवन कुमार ने उक्त मीटर स्कीम नं. ५४ स्थित एमपीईबी कार्यालय से चोरी करना बताया तथा उपरोक्त मोटरसायकल के कागजात के संबंध में पूछताछ की गई तो यह भी उसने चोरी की होना बतायी।
        पुलिस द्वारा की गई जांच में ज्ञात हुआ कि यह मोटरसायकल फरियादी श्यामलाल पिता लक्ष्मीनारायण शाहू निवासी स्कीम नं. ७८ इंदौर की है जो दिनांक १९.११.१० को करीब ११.०० बजे मंगल सिटी के सामने विजयनगर इंदौर से चुरा ली गई थी। पुलिस द्वारा आरोपी पवन कुमार पिता सीताराम मोची (४१) निवासी स्कीम नं. ७८ इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त मोटरसायकल हिरोहोन्डा सीडी डान क्रं. एमपी-४५/बी/६७२१ तथा एमपीईबी के ९ नग मीटर सहित कुल कीमती करीब ६० हजार रूपये का मश्रुका बरामद किया गया। आरोपी से अभी अन्य चोरियो के संबंध में खुलासा होने की प्रबल संभावना है। पुलिस विजयनगर द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

१२ आदतन १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १२ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४५ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २३ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४५ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ४५ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०६ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ नवम्बर २०१०-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टिगरिया बादषाह इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही टिगरिया बादषाह बाणगंगा के रहने वाले कैलाष पिता मैनाजी (२०), गणपत पिता सुभाषराम (४८), सुनिल पिता राधेष्याम (२०) तथा विक्रम पिता मानजी (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की ०८ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को १७.३० बजे ग्राम बेगमखेडी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीष पिता कालूसिंह भील (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को १२.४० बजे २२५ घनष्याम नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गब्बर पिता शंकरलाल (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २३ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को १३.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर लाल अस्पताल के पीछे मल्हारगंज इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १०१४ मल्हारगंज इंदौर निवासी दीपक पिता गोपाल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६२० रूपये नगदी, एक नोकिया मोबाईल फोन व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व ४ क जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मार्डन तिराहा बाणगंगा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १०१० कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी मनिया पिता बंषीलाल इंगले (५२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को ११.०० बजे मेघदूत उपवन के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी असलम पिता अनवर खान (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू  बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को १३.१५ बजे चंदूवाला रोड नाले के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदननगर ई सेक्टर इंदौर निवासी जुबेद पिता मोहम्मद युसूफ (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २२ नवम्बर २०१० को १६.५० बजे मंडी के पास बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रावद बेटमा निवासी बाबूलाल पिता छीतू पारदी (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, November 22, 2010

क्राईम ब्रांच द्वारा दो शातिर नकबजन गिरफ्तार चुरायी गई करीब ०१ लाख ५० हजार की संपत्ति बरामद

इन्दौर - दिनांक २२ नवम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर महेषचन्द जैन ने बताया कि आज क्राईम ब्रॉंच इन्दौर की टीम ने दो शातिर नकबजनों को पकडा जिन्होने पुलिस थाना चन्दन नगर एवं लसुडिया थाना क्षैत्र से कई नकबजनी करना कबूल किया है, जिनसे चोरी गये सोना, चॉंदी के जेवरात एवं नगदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
        अपराध शाखा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दो बदमाश जो कि आजकल चन्दन नगर क्षैत्र में छुपकर रह रहे है, उनके आचरण संदिग्ध है। जिस पर उपपुलिस अधीक्षक क्राईम जितेन्द्र सिह ने सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचित बदमाशों को पकडने के लिये लगाया था। टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुऐ हुलिये के आधार पर कमल उर्फ कम्मू पिता देवीलाल भील (२४) निवासी जवहार टेकरी इन्दौर एवं सतनाम उर्फ चापा पिता अमृतसिह सिकलिकर (२३) निवासी आकाश नगर इन्दौर को पकडकर कडी पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होने अपने साथी सोहन पिता दितीया भील निवासी जवाहर टेकरी इन्दौर के साथ मिलकर इन्दौर शहर में कई नकबजनी की वारदाते की है, जिनमें से इनका साथी सोहन करीबन एक माह पहले पुलिस थाना चन्दन नगर में पकडा जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ करने पर इन्होने चन्दननगर तथा लसूडिया क्षेत्र से नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया। जो कि पुलिस थाना चन्दन नगर पर अप.क्रं. ४८४/१० धारा ४५७,३८० भादवि, अप.क्रं. ६०४/१० धारा ४५७,३८० भादवि, अप. क्रं. ७८६/१० धारा ४५७,३८० भादवि तथा पुलिस थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक ६०२/१० धारा ४५७,३८०, भादवि, अपराध क्रमांक ७४३/१० धारा ४५७,३८० भादवि दर्ज है।
        पकडे गये आरोपी कमल उर्फ कम्मू पर पूर्व में इन्दौर शहर में कुल १७ नकबजनी के अपराध पंजीबद्ध होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। जिनमें से कुछ अपराधों में आरोपी के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट न्यायालय द्वारा जारी हुऐ है। आरोपी कमल प्रसिद्ध नकबजन गुडिया का भाई है, पूर्व में दोनो भाई साथ में ही अपराध किया करते थे किन्तु विगत २ वर्षो से गुडिया के दोनो पैर खराब हो जाने के कारण कमल उर्फ कम्मू ने अपनी अलग टीम बनाकर नकबजनी की वारदत करना प्रारंभ कर दिया। दोनो आरोपियों से उपरोक्त अपराधों की संपत्ति कीमती १ लाख ५० हजार की जप्त की जा चुकी है। दोनो आरोपियों को पुलिस थाना लसूडिया कार्यवाही हेतु दिया गया है। पकडे गये आरोपियों को पकडने में सउनि संतोष पाण्डेय, आर. विनोद शर्मा, गणेश पाटील व अरविन्द द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियो से अभी और भी नकबजनी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

डॉ. मेहमूद खान की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ नवम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि पुलिस थाना संयोगितागंज थाना क्षेत्रांतर्गत १६२ जावरा कंपाउंड इंदौर में रहने वाले डॉ. मेहमूद अहमद खान पिता जहूर अहमद खान (६२) के मकान में दिनांक ३० मई २००९ को चोरी करने की नियत से घुसे चार अज्ञात बदमाषो द्वारा घर की जाली तोडकर अंदर प्रवेष किया था इसी बीच डॉ. मेहमूद अहमद खान व उनकी पत्नी विद्या खान के जाग जाने पर बदमाषो द्वारा लाठी व सरियो से वारकर डॉ. मेहमूद खान की हत्या कर इनकी पत्नी विद्या खान को घायल कर करीब दो लाख रूपये से अधिक का माल मश्रुका चुराकर फरार हो गये थे।
        पुलिस संयोगितागंज पर चारो अज्ञात बदमाषो के विरूद्व अपराध क्रं. ६४१/०९ धारा ४६०,३०२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो की तलाष करते दिनांक ३० जून २००९ को आरोपी ग्राम पवासा जिला उज्जैन निवासी चंडूस पिता प्यारेलाल पारदी, तेजूलाल पिता देवजी चौहान (पारदी) तथा खजराना जिला इंदौर निवासी शब्बीर पिता रज्जाक खान को गिरफ्तार किया जा चुका था किन्तु घटना दिनांक से आरोपी आकाष पिता रघुनाथ पारदी (२०) निवासी आचार फेक्ट्री के पीछे मक्सी रोड ग्राम पवासा जिला उज्जैन का फरार था। जिसकी तलाष हेतु नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी संयोगितागंज अनिलसिंह राठौर के मार्गदर्षन में उनकी टीम के उपनिरीक्षक एम.के. मिश्रा, प्रआर. श्यामलाल द्वारा आरोपी की सरगर्मी से तलाष की जा रही थी जिसे कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को उसके निवास स्थान ग्राम पवासा जिला उज्जैन से गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक २२ नवम्बर २०१० को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

मामूली विवाद में चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ नवम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि विजयनगर थाना क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० के २१.०० बजे कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर निवासी इरफान ने रिपोर्ट किया कि मेरे साथी अषरफ पिता मोहम्मद सलीम मुसलमान (१७) निवासी कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर को कान्हा उर्फ कन्हैयालाल पिता सुखलाल चौहान निवासी स्वर्णबाग कॉलोनी इंदौर ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस थाना विजयनगर द्वारा अपराध क्रमांक ७९/१० धारा ३०२ भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी विजयनगर अजय कैथवास व उनके अधिनस्थ उपनिरीक्षक के.एन. शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक विजेन्द्र शर्मा, प्रआर. जयप्रकाष चौबे, आर. शेलेन्द्रसिंह, जितेन्द्रसिंह तथा शेलेन्द्र कुमार द्वारा घटना के आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल पिता सुखलाल चौहान (२०) निवासी स्वर्णबाग कॉलोनी इंदौर को आज दिनांक २२ नवम्बर २०१० को दोपहर ०३.१५ बजे तिलकनगर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
        पुलिस विवेचना के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल तथा अषरफ का किसी बात को लेकर सुबह विवाद हुआ था इसके बाद फरियादी इरफान अपने साथी इमरान व अषरफ मोटरसायकल से खजराना क्षेत्र में हलिमा खाने जा रहे थे इसी बीच घटना स्थल राधिका कुंज शाबिर के मकान के सामने आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल ने तीनो को रोका व अषरफ से बोला कि तुमसे कुछ बात करना है। अषरफ जैसे ही कान्हा के पास पहुॅचा इसी दौरान कान्हा ने सुबह हुये विवाद की बात को लेकर अषरफ को चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी ।
        पुलिस विजयनगर द्वारा आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल पिता सुखलाल चौहान (२०) निवासी स्वर्णबाग कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

साईकिल चुराते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना महूॅ क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० के ०८.४० बजे आर्मी हवलदार रामकुमार पिता श्रीरामस्वरूप (३४) राजपूत रेजिमेंट महूॅ की रिपोर्ट पर बन्डा बस्ती महूॅ निवासी अजीज खान पिता मजीद खान (३५) के विरूद्व धारा ३७९,५११ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २१.११.१० के प्रातः ०६.३० बजे हेल्पलाईन मेरी ग्राउन्ड महूॅ से मौका पाकर फरियादी हवलदार रामकुमार की एक साईकिल कीमती २५०० रूपये की आरोपी अजीज खान चुराकर ले जा रहा था। जिसे फरियादी द्वारा मौके पर ही पकड लिया गया।
        पुलिस महूॅ द्वारा आरोपी अजीज खान पिता मजीद खान (३५) निवासी बन्डा बस्ती महूॅ को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त साईकिल बरामद कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०२ आदतन १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, १० गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २२ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, १० गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, १० गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०६ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २२ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एरोड्रम थाना क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले संयोग नगर झोपडपट्टी इंदौर से अजय पिता अनिल, ३२३ अराधना नगर इंदौर निवासी सुरेष पिता अनिल, सुभम नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता उमराव भिलाला तथा मुरई कॉलोनी इंदौर निवासी बारिक पिता रमेष यादव को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४२५ रूपये कीमत की ७९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १७.०० बजे बुद्वनगर झोपडपट्टी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अषोक पिता नारायण राव (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १४.०० बजे ग्राम बानियाखेडी से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नरसिंह पिता केसुलाल भील (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की ०४ बॉटल देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये ११ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २२ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १७.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सबनिस बाग कॉलोनी मंदिर के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विक्की, संजू, नितीन, दिनेष तथा संजय कुमार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३ हजार ९०० रूपये नगदी, व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १५.०० बजे चंद्रनगर कॉलोनी खाली मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले जितेन्द्र तथा पन्नालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८० रूपये नगदी, व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १२.२० बजे गाडी अड्डा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले राजेष, कमल, दिलीप तथा बल्लू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१० रूपये नगदी, व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम तलावलीया खुडैल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले शाकीर खान पिता शाबीर खान (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ भरमार बंदूक बिना लायसेंस बरामद की गई।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १२.४० बजे पंचम की फेल इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बंटी पिता सुदंरलाल (२०) तथा अमरटेकरी इंदौर निवासी सचिन पिता महेषचंद्र (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू  बरामद किया गया।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २१ नवम्बर २०१० को १९.०० बजे निरंजनपुर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सरसई जिला नरसिंहपुर निवासी जगदीष पिता सेतुराम केवट (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, November 21, 2010

रिंगरोड की व्यवस्थाओ के संबंध में जिला/पुलिस अधिकारीयो के साथ एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स द्वारा समस्याओ के संबंध मे बैठक सम्पन्न

इन्दौर -दिनांक २१ नवम्बर २०१०- जिला प्रषासन व्दारा पूर्वी रिंगरोड़ को तीन ईमली से देवास नाका तक भारी वाहनों के आवागमन पर लगाये प्रतिबंध के विरोध में एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स व्दारा दिनांक २२-११-२०१० से  समस्त ट्रान्सर्पोट व्यवसाय बंद करने बाबत्‌ दिये गये ज्ञापन के सम्बन्ध में जिला प्रषासन व्दारा संबंधित पक्षो की एक बैठक आज दिनांक दिनांक २१-११-२०१० को आहुत की गयी ।
                स्थानीय पुलिस कन्ट्रोल में सम्पन्न मीटिंग में एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स के अध्यक्ष भरत राठौर,राजेन्द्रसिंह त्रेहान,परविन्दर सिंह भाटिया,मोती परिहार एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ पुलिस कन्ट्रोल में जिला/पुलिस प्रषासन अधिकारी जिसमें ए.डी.एम.श्री नारायण पाटीदार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संजय सिंह, पूर्वीक्षेत्र के डी.एस.पी.यातायात प्रदीपसिंह चौहान,पष्चिम क्षेत्र के डी.एस.पी.यातायात एम.के.जैन, क्षेत्रिय परिवहन विभाग के निरीक्षक सुनील तिवारी तथा फूड कन्ट्रोल के अधिकारी उपस्थित थे।
                एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स व्दारा रिंगरोड़ पर दुर्धटनाओं की रोकथाम हेतु एवं भार वाहनों की सुरक्षा सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रिंगरोड़ पर स्थित रिंगरोड़ के चौराहों पर स्थित कलालियों को हटाने,रिंगरोड़ को अतिक्रमण मुक्त करने,सर्विस रोड़ को शहरी सामान्य वाहनों के आवागमन हेतु दुरूस्त कराने,रिंगरोड़ पर पर्याप्त प्रकाष व्यवस्था,एवं पर्यावरण बनाये रखने हेतु लगाये गये पेड़ पौधों की नियमित रूप से कटाई तथा भार वाहनों के पार्किग हेतु समुचित स्थान का निर्धारण करने की मॉग की गयी । इसके साथ ही साथ रिंगरोड़ पर जिला प्रषासन व्दारा दिन के पूरे समय लगाये गये भार वाहनो के प्रतिबंध को समाप्त करते हुए केवल स्कूल लगने एवं बंद होने के समय तक प्रतिबंधित रखी जाने की मॉग की गयी ।
                एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स के अध्यक्ष श्री भरत राठौर व्दारा जिला प्रषासन व्दारा रिंगरोड़ पर भार वाहनों के आवागमन पर लगाये गये प्रतिबंध से उत्पन्न समस्याओं पर ध्यानाकर्षित करते हुए बताया कि ट्रान्सर्पोट व्यवसाय हेतु लोड़िंग-अनलोड़िग के लिये रात्रि में हम्माल उपलब्ध नहीं होने से,टोल टैक्स का अतिरिक्त प्रभार का भार ट्रान्सर्पोट व्यवसायियों पर पड़ेगा,अतः जिला प्रषासन व्दारा रिंगरोड़ पर लगाये गये प्रतिबंध को समाप्त कर दिया जावे,संगठन के पदाधिकारी व्दारा उपरोक्त समस्याओं का समर्थन करते हुए रिंगरोड़ पर पूरे दिन का प्रतिबंध समाप्त कर उसके  स्थान पर दो धण्टे का प्रतिबंध लगाया जाना उचित बताया । इसके साथ ही साथ रिंगरोड़ पर आय.डी.ए.व्दारा जो जाली लगाये गयी थी,वह क्षतिग्रस्त होकर निकल गयी है,उनको दुरूस्त कराया जावे तथा सर्विस  रोड़ की कम्पलीट डामरीकरण,प्रकाष व्यवस्था,तथा अतिक्रमण मुक्त कर सामान्य यातायात के आवागमन की सुरक्षा हेतु बनाया जावे ।
                जिला प्रषासन व्दारा स्पष्ट किया गया कि १९९५ रिंगरोड़ का निर्माण किया गया था,उस समय इंदौर शहर का पूर्वीक्षेत्र पर रहवासी कॉलोनी,षिक्षण संस्थान,तथा बड़े-बड़े व्यवसायिक केन्द्र की संख्या लगभग न के बराबर थी,उस समय इंदौर नगर के आन्तरिक मार्गो पर यातायात का दबाव  भी काफी कम होने से शहर का आन्तरिक यातायात का रिंगरोड़ पर कोई प्रभाव नहीं था,वर्तमान में रिंगरोड़ के आस-पास ३१ से अधिक छोटे बड़े शैक्षणिक संस्थान,९९ आवासीय कॉलोनिया जो कि रिंगरोड़ के दोनों किनारों से लगकर निर्मित है,नगर के प्रमुख लगभग १० चिकित्सालय कायम होने से दिन का पूरा समय इनसे जुड़े वाहन तथा स्कूली वाहनों एवं स्कूली बच्चों का आवागमन बना रहता है । विगत वर्षो में तेजी से रिंगरोड़ पर दुर्धटनाएॅ बढ़ रही थी,जिस पर नियन्त्रण लगाने हेतु बाय-पास का निर्माण किया गया,और भार वाहनों के आवागमन हेतु बाय-पास का निर्माण होने से उपरोक्त प्रतिबंध जनसुरक्षा एवं जनहित की दृष्टि में उचित होने से प्रतिबंध हटाया जाना संभव नहीं है । अन्य मांगों के संबंध में जिला प्रषासन के अधिकारियों ने आष्वस्त किया कि रिंगरोड़ पर एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स व्दारा बतायी गयी अन्य समस्याओं पर शीध्रातिषीघ्र कार्ययोजना बनाकर निराकरण किया जावेगा । जनसुरक्षार्थ एवं जनहित एवं बढ़ती दुर्धटनाओं की रोकथाम हेतु तीन ईमली चौराहे से देवास नाके तक लगाये गये प्रतिबंध एसोसियेषन ऑफ पार्सल ट्रान्सर्पोट एण्ड फ्‌लीट ऑनर्स  से सहयोग हेतु अपील करते हुए मीटिंग समाप्त हुई ।  ट्रक एसोसियेषन अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है और संभवतः कल से वह प्रस्तावित हड़ताल करेगा । जिला प्रषासन व्दारा इस सम्बन्ध में पर्याप्त  एहतियात रखे गये है आम जनों को कोई अव्यवस्था तथा असुविधा न हो इस हेतु छोटे माल वाहक वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है और आवष्यक वस्तुओं का अदान-प्रदान उनसे किया जा सकता है ।    

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ नवम्बर २०१०- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २०१० के १८.१० बजे सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर निवासी मानव पिता मोतीलाल सोलंकी (४५) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी मानव सोलंकी थाना अन्नपूर्णा का एक सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक २३ अक्टूबर २०१० से ६ माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी मानव पिता मोतीलाल सोलंकी (४५) निवासी सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर को २० नवम्बर २०१० को १६.०० बजे सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१३ आदतन १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ नवम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० नवम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।