Sunday, July 5, 2015

झूठे अपहरण के प्रकरण के अन्य आरोपियान भी पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2015-पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.6.15 को सूचनाकर्ता सुधीर वासबानी पिता लखमीचंद वासबानी (48) निवासी के-147 कालिन्दी पार्क श्रीनगर एक्सटेंशन इंदौर ने थाने पर सूचना दिया कि मेरा लडका जतिन उर्फ शिवा पिता  वासबानी के संबंध मे रात्रि करीबन 08.45 बजे मेरी पत्नी अंशु वासबानी ने फोन पर बताया कि, जतिन दोपहर 12.00 बजे किसी से पैसे लेने का बोल कर पोलो सफेद रंग की कार  क्रं एमपी09/सीएच/3852 से गया था, जो अभी तक नहीं आया है और उसके मोबाइल न. 96696-98989 पर फोन भी नहीं लग रहा है, तो मैने भी जतिन के मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल बन्द आ रहा था। मैने जतिन के दोस्तो को फोन लगया तो दोस्त चाहत ने वताया कि जतिन राजवर्धन सेंगर के पास गया था जो अभी तक घर नही आया है। मेरे लडके की सब दूर तलास कर ली जो अभी तक घर नही आया है। बगैर वताये कही चला गया है।
          इस दौरान दिनांक 21.6.15 को ललितपुर माननीय कासीराम अस्पताल से फोन आया कि जतिन नामक लडका जो इंदौर का है अस्पताल आया है। इस पर थाने से टीम कोललितपुर रवाना किया गया, जहां पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच की तो पता चला कि गुमशुदा जतिन स्वंयं अपनी कार चलाकर अपने साथी राज्यवर्धन व उसके साथियो के साथ इंदौर से भोपाल तक गया था फिर राज्यवर्धन भोपाल से इंदौर वापस आ गया था और बाकी लोग ललितपुर निकल गये थे। इन लोगो ने रास्ते मे तथा ललितपुर पहुंचकर शराब पी। रात्रि मे शराब के नशे मे एक लडके रूपेन्द्र के छत से गिरने के कारण सभी अस्पताल गये व प्लान फेल होता देख गुमशुदा जतिन ने अस्पताल की नर्स के फोन से अपने पिताजी को अपहण की झूठी कहानी बतायी। बाकी लडके जतिन की कार लेकर चले गये। रास्ते भर जतिन का मोबाईल उसके साथ जिससे वह अपने परिजनो तथा दोस्तो से बातचीत करता रहा।
       गुमशुदा जतिन ने स्वंय दोस्तो राज्यवर्धन व उसके साथियो के साथ मिलकर अपने अपहरण की झूठी कहानी की साजिश रची व प्लान फेल होता देख अपने पिता को फोन किया। उसने बताया कि मै आईपीएल क्रिकेट के सट्टे में रूपये हार गया था मैने बचपन के दोस्त राज्यवर्धनसिंह से रूपये कर्जे से दिलाने की बात कही तो रूपयों की व्यवस्था नही हुई तो जतिन नें अपने दोस्त राज्यवर्धनसिंह के साथ स्वयं के अपहरण एवं पितासे दस लाख रूपये की फिरौती मांगने की झूंठी कहानी बनाई। जतिन ने अपनी कार स्वयं ड्राइव कर  रूपेन्द्र , पुष्पेन्द्र ,व राज्यवर्धनसिंह एवं अन्य साथियो के साथ ललितपुर चला गया तथा झूठी सूचना दी कि उसका अपहरण हो गया है। जबकि पुलिस द्वारा जाँच में पाया कि जतिन स्वयं उसके दोस्तो के साथ गया था व उसके पास उसका मोबाईल था जिस पर परिजनो तथा उसके दोस्तो से रास्ते भर बात करता रहा एवं रास्ते के विभिन्न टोल बैरियर पर भी टोल टैक्स स्वयं जतिन ने चुकाया। बाद जाँच इंदौर आकर जतिन के दोस्त राजवर्धनसिंह को थाने पर तलब कर कथन लिये गये जिसने भी उक्त झूंठी अपहरण की कहानी एवं छल द्वारा षणयंत्र पूर्वक जतिन के पिता सुधीर से दस लाख रूपये की फिरौती मांगने के उद्‌देश्य से जतिन को योजनाबद्ध तरीके से ललितपुर ले जाने की पुष्टि की व पुष्पेन्द्र के मोबाईल नंबर 8853016678 से राजवर्धन के मोबाईल नंबर 9893557095 पर जतिन ने बात की जिसकी रिकार्डिंग राज्यवर्धन के जप्त मोबाइल में सुरक्षित पाई गई तथा अपहरण हो जाने की सूचना देकर जतिन ने पुलिस को एवं अपने पिता सुधीर को गुमराह किया जो कि जाँच एवं वैज्ञानिक जाँच से जतिन व राज्यवर्धन को गिरफ्तार कर न्यायालयप्रस्तुत किया गया था।
       अन्य आरोपियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी तथा घटना मे प्रयुक्त कार एमपी09/सीएच/3852 की तलाश हेतु पुलिस की एक टीम को ललितपुर भेजा गया। जहां सूचना मिली की घटना मे प्रयुक्त कार एमपी09/सीएच/3852 कुण्डेश्वर धाम टीकमगढ के पास खडी है जिसको पुलिस टीम द्वारा अपने कब्जे लिया जाकर थाने लाया गया।
आरोपियान की खोजबीन लगातार पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी तथा मोबाईल टावर की लोकेशन पर नजर रखी जा रही थी। आज दिनांक 5.7.15 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की आरोपियान अग्रिम जमानत कराने के लिये आरोपी रूपेन्द्र के पिता महिपाल के घर 120 धीरज नगर पर एकत्रित हो रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही  करते हुये आरोपियो 1. रूपेन्द्र पिता महिपाल परमार निवासी 120 धीरज नगर इंदौर 2. गोलू उर्फ मिथुन पिता रतनसिंह निवासी सोमनाथ की नयी चाल इंदौर तथा 3. पुष्पेन्द्र पिता अमान सिंह निवासी ग्राम उदापुरा थाना बांधपुर जिला ललितपुर को धीरज नगर खजराना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
           इस संपूर्ण कार्यवही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमहआईजी श्री एम. ए. सैय्यद, उनि एम.एस.मण्डलोई, सउनि एन.एस. बघेल, प्रआर 2155 नगेन्द्र सिंह,  आर 2864 कृष्णकुमार पटेल, आर 93 संजय तिवारी तथा आर 3824 राजकुमार द्विवेदी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

ओणम प्लाजा एबी रोड़ पर हुई चाकूबाजी व हत्या के प्रयास का मुखय आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2015-पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 01.07.15 को ओणम प्लाजा एबी रोड़ के सामने आरोपियान, लेखराज यादव, रिंकू यादव तथा जुगनू यादव ने पान की गुमटी की बात को लेकर, चाय की दुकान चलाने वाले रोशन पिता मुकेश यादव निवासी 23 देवनगर इन्दौर को प्लास्टिक की बाल्टी में तेजाब भरकर, आरोपी लेखराज ने रोशन के ऊपर फेंका एवं उस पर तेज धारदार चाकू से प्राणघातक हमला किया। उक्त घटना की रिपोर्ट रोशन के भाई विजय द्वारा थाने पर करने पर अप. क्रं 473/15 धारा 307,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
       घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षकइन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक  विजयनगर श्री विपुल श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी एमआईजी श्री एम.ए. सैय्‌यद के नेतृत्व में पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्‌तारी हेतु लगाया गया था। पुलिस ने घटना के आरोपी रिंकू यादव तथा जुगनू यादव को पूर्व में ही गिरफ्‌तार कर न्यायालय पेश किया गया है, परंतु घटना का मुखय आरोपी लेखराज यादव फरार था, जिसके गिरफ्‌तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी लेखराज अपने परिजनों से मिलने आने वाला है, उक्त सूचन पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया तथा उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।
       उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी श्री एम.ए. सैय्‌यद के नेतृत्व में उनि डी.डी. पटेल, आर. 2864 कृष्णकुमार पटेल तथा आर. 3824 राजकुमार द्विवेदी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

पैसे देने का मना करने पर, चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2015-पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 4.07.15 को पैसे देने का मना करने पर, फरियादी पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्‌तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
        फरियादी आशीष पिता ओमप्रकाश कछावा निवासी नंदलालपुरा इन्दौर द्वारा कल दिनांक 04.07.15 को पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली में रिपोर्ट की कि, वह फेरी लगाकर सब्जी बेचता है, कल दोपहर 02.00 बजे वह ठेले पर सब्जी बेचते हुए, उर्दू स्कूल के सामने दौलतगंज से निकल रहा था कि तरूण गोसर नाम के व्यक्ति ने उसे रोककर बोला कि सौ रूपयें खर्चे के दे, जब फरियादी ने रूपयें देने से मना किया तो, आरोपी ने उससे मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसकी पसली में दाहिने तरफ चाकू से वार किया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाने पर अप. क्रं 205/15 धारा 307, 327 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की टीम द्वाराघटना के आरोपी तरूण पिता अशोक गोसर निवासी दौलतगंज को गिरफ्‌तार किया गया। आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का होकर आदतन अपराधी है, इसके विरूद्ध पुलिस थाना कोतवाली एवं तुकोगंज में मारपीट, चेन स्नैचिंग, अवैध हथियार रखन तथा जुऑ एक्ट के पांच अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए, उससे पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 104 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 05 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 44 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -


                                                        12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                       01 फरारी, 11 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जुलाई 2015 को 01 फरारी, 11 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                   सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 476 शिवकण्ठ नगर बाणगंगा निवासी सत्यनारायण पिता पीराजी चौहान तथा शिवनगर इंदौर निवासी राजा पिता गिरधारी सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 580 रूपये नगदी तथा तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2015 को 15.15 बजरंग लॉज के गेट के सामने सरवटे बस स्टेण्ड इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले मकान के पास महिदपुर थाना महिदपुर जिला उज्जैन हाल बजरंग लाजसरवटे बस स्टेण्ड इंदौर निवासी लक्ष्मीनारायण पिता जगन्नाथ सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  नगदी तथा तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 05 जुलाई 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 60 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                              02 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                           01 फरारी, 18 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जुलाई 2015 को 01 फरारी, 18 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 66 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                  जुआ खेलते मिले 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2015-पुलिस थाना महूं  द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2015 को 17.55 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, वैष्णवी बाल मंदिर के पीछे हाट मैदान महूं से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अनिल पिता शंकर वाकोडे, श्रीकांत पिता अशोक पाण्डे, रोहित पिता दु्रकुमार चौहान, अक्षय पिता जगदीश लाखन, देवानंद पिता प्रहलाद धानडे, संतोष पिता जीवन मराठा तथा संजु पिता कुलदीप कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 910 रूपये नगदी तथा तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआएक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 4, 2015

लूट का पर्दाफाश, फरियादी द्वारा स्वयं रचा गया था लूट का षणयंत्र


इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इन्दौर शहर में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रहीं कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना बाणगंगा को थाना क्षेत्रान्तर्गत 4 माह पुराने लूट के प्रकरण का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है।
                दिनांक 02 मार्च 2015 को फरियादी राहुल जैन पिता राजेन्द्र कुमार जैन निवासी स्कीम नं. 51 ने रिपोर्ट की थी कि, रात 12 बजे वह अपने झूले वाले सेठ के 40 हजार रूपयें लेकर गोलू कश्यप का भट्‌टा, गोविंद कालोनी इंदौर से जा रहा था तो,  बाईक पर सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर, उससे 40 हजार रूपयें एवं स्पाइस कंपनी का मोबाईल छीन लिया। जिस पर थाना बाणगंगा पर धारा 394 भादवि का लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपियों की पतारसी हेतु प्रयास किये गये, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में  आरोपियों की पतारसी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
                पुलिस टीम को सूचना मिलीं कि घटना के समय आनंद बनकर नामक व्यक्ति घटना स्थल पर मौजूद था। उक्त सूचना पर टीम द्वारा आनंद को अन्नपूर्णा क्षेत्र से पकड़ा गया, उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना के बारें इंकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना में स्वयं फरियादी राहुल जैन शामिल है व रूपयें का गबन करने के उद्‌देश्य से लूट का षड़यंत्र रचा गया था। पुलिस द्वारा जब राहुल जैन को पकड़कर उससे पूछताछ की गई तो, उसने स्वीकारा कि वह पिन्टू झूलेवाले के रूपयें कलेक्शन का काम करता है तथा कलेक्शन किये रूपयें गबन करने के उद्‌देश्य से अपने साथी विशाल एवं आनंद के साथ मिलकर, स्वयं के साथ उक्त लूट की घटना का षड़यंत्र रचा। षड़यंत्र के दौरान स्वयं के हाथ में बीयर की बॉटल फोड़कर, अपने हाथ में चोट पहुंचाकर, एक झूठी कहानी गढ़कर 4 व्यक्तियों द्वारा लूट करने की रिपोर्ट लिखवाई थी। लूट की घटना के 13 हजार व मोबाईल आनंद को दे दिया, 14 हजार स्वंय राहुल ने रखे तथ 13 हजार रूपयें दोस्त विशाल को देना बताया। फर्जी लूट के आरोपी राहुल जैन व आनंद को पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार कर लिया गया है, इनके तीसरे साथी विशाल की तलाश की जा रहीं है। फरियादी द्वारा स्वयं झूठी लूट की साजिश रची गई है, जिसमें आरोपी के विरूद्ध धारा 406, 120 बी भादवि के तहत भी कार्यवाही की जावेगी।
                उक्त झूठी लूट का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व मे उनि विनोद शर्मा, उनिआर.एल. मिश्रा, आर. घनश्याम, आर. नीरज, तथा आर. राममिलन का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।



पेट्रोल पंप लूटने के लिये डकैती की योजना बनाने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्‌त में, गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्‌तार आरोपियों से 3 पिस्टल, 6 कारतूस व 2 खटकेदार चाकू बरामद



इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा में इन्दौर शहर में अपराधों पर रोकथाम हेतु अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रहीं कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस को अपने सूचना तंत्र को सक्रिय व मजबूत बनाने के निर्देश दिये गये है। इसी कड़ी में पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा पेट्रोल पंप को लूटने के लिये योजना बनाते हुए पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
                अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश द्विवेदी ने बताया कि कल दिनांक 03.07.15 को रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नावदापंथ धार रोड़ स्थित इंडेन पेट्रोल पंप को लूटने के इरादे से कुछ बदमाश हथियारों से लैस होकर निर्माणाधीन पुल की आड़ में बैठे है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा पार्टी बनाकर मौके पर पहुंची तो,पाया कि वहां पर 6 बदमाश बैठे है व आपस में बातचीत कर रहे थे कि कौन-कौन पेट्रोल पंप के आगे से होकर जायेगा और कौन दूर खड़ा रह कर लोगों पर नजर रखेगा। सभी आपस में सहमति जता रहे थे कि यदि पंप को लूटते समय कोई विरोध करेगा तो उसे गोली मार देगें तथा सभी होशियारी से काम करेगें, पंप पर अच्छा पैसा मिलेगा। पुलिस की पार्टियों द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई तो पांच बदमाश मौके से गिरफ्‌तार कर लिये गये तथा एक बदमाश वहां से फरार हो गया। 
                पुलिस द्वारा पकड़े गये पांचो बदमाशो से तीन पिस्टल, 6 कारतूस व दो खटकेदार चाकू बरामद किये गये है। पांचो आरोपियों के नाम इस प्रकार है-1. शाहरूख पिता मोहम्मद निजाम शाह (22) निवासी गीता नगर चौथीगली राष्ट्रीय विघा निकेतन के सामने इंदौर, 2. मोहम्मद आवेश पिता मो. अकरम, निवासी 59 साउथ तोड़ा इन्दौर, 3. नदीम पिता मोहम्मद सलीम (19) निवासी आजाद नगर वाटरपंप के पास वाली गली इंदौर, 4. समीम पिता सलीम शाह (19) निवासी जूनी इन्दौर, 5. नानू उर्फ अरबाज पिता निसार अली (19) निवासी 5 कड़वाघाट बम्बई बाजार इंदौर। उक्त बदमाशो से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि पिस्टल सहित भागे गये बदमाश का नाम आबिद निवासी साउथ तोड़ा इन्दौर है, जिसकी तलाश करने पर नहीं मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शाहरूख एंव आवेश द्वारा पूरी योजना बनाते हुए पिस्टल उपलब्ध कराई गई तथा इन्होने सभी को बताया था कि पेट्रोल पंप पर करीब 5-6 लाख रूपयें मिलने की संभावना है, और सभी के हिस्से में एक-एक लाख रूपयें आ जावेगें। इस प्रकार सभी 6 आरोपियों ने मिलकर पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाई, जो पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र के कारण सफल नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार पांचो आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
                इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि बी.एस. सिकरवार, उनि एस.डी. शर्मा, आर. आरिफ, आर. पंकज, आर. चंद्रशेखर तथा आर. वीरेन्द्र का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 139 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 04 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -


                                                         11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                    01 फरारी, 13 गैर जमानती वारन्टी, 28 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को 01 फरारी, 13 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


                                                 अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, संजीत नाका किटियानी मकान नं. 16 पारक कॉलोनी मंदसौर निवासी पुष्पजीत सिहं पिता जितेन्द्र सिंह रापजूत तथा न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी दीपक पिता किशोर विडवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 लाख 41 हजार 880 रूपये कीमत की अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को 22.35 बजे, कबीट खेडी पुलिया के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, यही के रहने वाले गणेश पिता रामदास शिंदे कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को 08.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रविदास नगर का नाले के पास पृथ्वी के घर के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सीताराम तिलावन जिला भिण्ड हाल रविदास नगर निवासी विजय पिता कृपाराम करोडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से गडासा जप्त किया गया। 
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 04 जुलाई 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 82 आरोपियोको गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                06 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 21 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को 21 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 100 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।


                                                जुआ खेलते मिले 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को 18.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, स्कीम नंबर155 खुला मैदान से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले चंद्रभान पिता कलदास, दिनेश पिता बाबूलाल जाटव, शैलेन्द्र पिता विक्रम सिंह, राजेश पिता बलवंतराव, सतीश पिता धरमादिन, हरि पिता भागीरथ बलाई, विजय पिता रूपचंद्र गौरवाल तथा मन्नु पिता सुरेश सरगेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 6120 नगदी तथा तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।