Saturday, July 4, 2015

लूट का पर्दाफाश, फरियादी द्वारा स्वयं रचा गया था लूट का षणयंत्र


इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इन्दौर शहर में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रहीं कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना बाणगंगा को थाना क्षेत्रान्तर्गत 4 माह पुराने लूट के प्रकरण का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है।
                दिनांक 02 मार्च 2015 को फरियादी राहुल जैन पिता राजेन्द्र कुमार जैन निवासी स्कीम नं. 51 ने रिपोर्ट की थी कि, रात 12 बजे वह अपने झूले वाले सेठ के 40 हजार रूपयें लेकर गोलू कश्यप का भट्‌टा, गोविंद कालोनी इंदौर से जा रहा था तो,  बाईक पर सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर, उससे 40 हजार रूपयें एवं स्पाइस कंपनी का मोबाईल छीन लिया। जिस पर थाना बाणगंगा पर धारा 394 भादवि का लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपियों की पतारसी हेतु प्रयास किये गये, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में  आरोपियों की पतारसी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
                पुलिस टीम को सूचना मिलीं कि घटना के समय आनंद बनकर नामक व्यक्ति घटना स्थल पर मौजूद था। उक्त सूचना पर टीम द्वारा आनंद को अन्नपूर्णा क्षेत्र से पकड़ा गया, उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना के बारें इंकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना में स्वयं फरियादी राहुल जैन शामिल है व रूपयें का गबन करने के उद्‌देश्य से लूट का षड़यंत्र रचा गया था। पुलिस द्वारा जब राहुल जैन को पकड़कर उससे पूछताछ की गई तो, उसने स्वीकारा कि वह पिन्टू झूलेवाले के रूपयें कलेक्शन का काम करता है तथा कलेक्शन किये रूपयें गबन करने के उद्‌देश्य से अपने साथी विशाल एवं आनंद के साथ मिलकर, स्वयं के साथ उक्त लूट की घटना का षड़यंत्र रचा। षड़यंत्र के दौरान स्वयं के हाथ में बीयर की बॉटल फोड़कर, अपने हाथ में चोट पहुंचाकर, एक झूठी कहानी गढ़कर 4 व्यक्तियों द्वारा लूट करने की रिपोर्ट लिखवाई थी। लूट की घटना के 13 हजार व मोबाईल आनंद को दे दिया, 14 हजार स्वंय राहुल ने रखे तथ 13 हजार रूपयें दोस्त विशाल को देना बताया। फर्जी लूट के आरोपी राहुल जैन व आनंद को पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार कर लिया गया है, इनके तीसरे साथी विशाल की तलाश की जा रहीं है। फरियादी द्वारा स्वयं झूठी लूट की साजिश रची गई है, जिसमें आरोपी के विरूद्ध धारा 406, 120 बी भादवि के तहत भी कार्यवाही की जावेगी।
                उक्त झूठी लूट का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व मे उनि विनोद शर्मा, उनिआर.एल. मिश्रा, आर. घनश्याम, आर. नीरज, तथा आर. राममिलन का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।



पेट्रोल पंप लूटने के लिये डकैती की योजना बनाने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्‌त में, गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्‌तार आरोपियों से 3 पिस्टल, 6 कारतूस व 2 खटकेदार चाकू बरामद



इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा में इन्दौर शहर में अपराधों पर रोकथाम हेतु अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रहीं कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस को अपने सूचना तंत्र को सक्रिय व मजबूत बनाने के निर्देश दिये गये है। इसी कड़ी में पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा पेट्रोल पंप को लूटने के लिये योजना बनाते हुए पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
                अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश द्विवेदी ने बताया कि कल दिनांक 03.07.15 को रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नावदापंथ धार रोड़ स्थित इंडेन पेट्रोल पंप को लूटने के इरादे से कुछ बदमाश हथियारों से लैस होकर निर्माणाधीन पुल की आड़ में बैठे है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा पार्टी बनाकर मौके पर पहुंची तो,पाया कि वहां पर 6 बदमाश बैठे है व आपस में बातचीत कर रहे थे कि कौन-कौन पेट्रोल पंप के आगे से होकर जायेगा और कौन दूर खड़ा रह कर लोगों पर नजर रखेगा। सभी आपस में सहमति जता रहे थे कि यदि पंप को लूटते समय कोई विरोध करेगा तो उसे गोली मार देगें तथा सभी होशियारी से काम करेगें, पंप पर अच्छा पैसा मिलेगा। पुलिस की पार्टियों द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई तो पांच बदमाश मौके से गिरफ्‌तार कर लिये गये तथा एक बदमाश वहां से फरार हो गया। 
                पुलिस द्वारा पकड़े गये पांचो बदमाशो से तीन पिस्टल, 6 कारतूस व दो खटकेदार चाकू बरामद किये गये है। पांचो आरोपियों के नाम इस प्रकार है-1. शाहरूख पिता मोहम्मद निजाम शाह (22) निवासी गीता नगर चौथीगली राष्ट्रीय विघा निकेतन के सामने इंदौर, 2. मोहम्मद आवेश पिता मो. अकरम, निवासी 59 साउथ तोड़ा इन्दौर, 3. नदीम पिता मोहम्मद सलीम (19) निवासी आजाद नगर वाटरपंप के पास वाली गली इंदौर, 4. समीम पिता सलीम शाह (19) निवासी जूनी इन्दौर, 5. नानू उर्फ अरबाज पिता निसार अली (19) निवासी 5 कड़वाघाट बम्बई बाजार इंदौर। उक्त बदमाशो से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि पिस्टल सहित भागे गये बदमाश का नाम आबिद निवासी साउथ तोड़ा इन्दौर है, जिसकी तलाश करने पर नहीं मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शाहरूख एंव आवेश द्वारा पूरी योजना बनाते हुए पिस्टल उपलब्ध कराई गई तथा इन्होने सभी को बताया था कि पेट्रोल पंप पर करीब 5-6 लाख रूपयें मिलने की संभावना है, और सभी के हिस्से में एक-एक लाख रूपयें आ जावेगें। इस प्रकार सभी 6 आरोपियों ने मिलकर पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाई, जो पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र के कारण सफल नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा गिरफ्‌तार पांचो आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
                इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनि बी.एस. सिकरवार, उनि एस.डी. शर्मा, आर. आरिफ, आर. पंकज, आर. चंद्रशेखर तथा आर. वीरेन्द्र का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 139 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 04 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -


                                                         11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                    01 फरारी, 13 गैर जमानती वारन्टी, 28 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को 01 फरारी, 13 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


                                                 अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, संजीत नाका किटियानी मकान नं. 16 पारक कॉलोनी मंदसौर निवासी पुष्पजीत सिहं पिता जितेन्द्र सिंह रापजूत तथा न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी दीपक पिता किशोर विडवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 लाख 41 हजार 880 रूपये कीमत की अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को 22.35 बजे, कबीट खेडी पुलिया के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, यही के रहने वाले गणेश पिता रामदास शिंदे कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को 08.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रविदास नगर का नाले के पास पृथ्वी के घर के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सीताराम तिलावन जिला भिण्ड हाल रविदास नगर निवासी विजय पिता कृपाराम करोडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से गडासा जप्त किया गया। 
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 04 जुलाई 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 82 आरोपियोको गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                06 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 21 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को 21 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 100 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।


                                                जुआ खेलते मिले 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2015 को 18.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, स्कीम नंबर155 खुला मैदान से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले चंद्रभान पिता कलदास, दिनेश पिता बाबूलाल जाटव, शैलेन्द्र पिता विक्रम सिंह, राजेश पिता बलवंतराव, सतीश पिता धरमादिन, हरि पिता भागीरथ बलाई, विजय पिता रूपचंद्र गौरवाल तथा मन्नु पिता सुरेश सरगेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 6120 नगदी तथा तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 3, 2015

पैरोल से फरार खूंखार हत्यारा क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधिक तत्वो पर की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत, क्राईम ब्रांच इन्दौर को पैरोल अवधि से फरार हत्या के एक खूंखार अपराधी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
               क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा करीब 8 साल से फरार अपराधी करामात पिता ईस्माइल नायता निवासी ग्राम पिपलई थाना सांवेर को पकड़ा है, इसने वर्ष 2003 में अपने साथी रसीद तथा रफीक के साथ मिलकर, गांव पिपलई के ही मुकद्‌दर पिता साज खां की मात्र 2060 रूपयें लूटकर हत्या कर दी थी। जिस पर थाना सांवेर पर धारा 397, 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया था, जिसमें मा. न्यायालय द्वारा आरोपी करामात को आजीवन कारावास एवं 20 हजार रू. के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया था। आरोपी करामात केन्द्रीय जेल इंदौर से दिनांक 04.12.2006 को 11 दिन के पैरोल पर छूटकर अपने गांव पिपलई गया, वहां उसने अपनी जमीन और मकान बेचकर, अपनी मां और भाईयों को नायता मुण्डला में शिफ्‌ट कर दियाथा। आरोपी करामात दिनांक 10.04.07 को पुनः अपने गांव भाई रहमान के साथ पहुंचा और गांव के ही नवाब पिता अजीज को अपनी मां के साथ अवैध संबंधो की शंका पर उसकी हत्या करने का प्रयास किया व नवाब को अधमरा छोड़कर भाग गये। उक्त घटना पर थाना सांवेर पर धारा 307,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पैरोल अवधि से फरार होने के कारण केन्द्रीय जेल इंदौर द्वारा भी थाना एमजी रोड़ पर वर्ष 2007 मे करामात के विरूद्ध धारा 31 घ जेल अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया।
              नवाब की हत्या के प्रयास के बाद फरारी काटने के लिये आरोपी करामात अजमेर चला गया, वहां कुछ दिन रहने के बाद, जब इसे वहां भी पकड़े जाने का डर सताने लगा तो यह जयपुर चला गया और वहां चाय-नाश्ते की होटल पर काम करने लगा। वहां रहते हुए इसने अपना नाम राजेश पिता जगदीश रख लिया और स्वयं को हिंदू के रूप में स्थापित कर लिया और वहीं की रहने वाली एक लड़की से शादी भी कर ली। इसके बाद करामात ने अलग-अलग जगह काम किया और वर्तमान में यह करीब डेढ़ वर्ष से आटो चला रहा था और जयपुर में ही हरीश टूर एंड टे्रवल्स के नाम से विजिटिंग कार्ड बनवाकर कमीशन काकाम करने लगा था। आरोपी करामात जयपुर में ही अपने ठिकाने बदल-बदलकर रहने लगा, और इसी बीच आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमावत उर्फ लम्बू पिता जगदीश कुमावत निवासी 282 बड़ौदिया बस्ती जयपुर राजस्थान का आधार कार्ड भी बनवा लिया।
          आरोपी करामात ने अपनी पहचान छुपाने के लिये सारे हथकण्डे अपनाये, लेकिन वह इन्दौर पुलिस की क्राईम ब्रांच से नहीं बच पाया और पुनः पुलिस की गिरफ्‌त में आ गया। आरोपी को जब जयपुर से पकड़ा गया तो यह अपना नाम राजेश बताने लगा और हल्ला मचाने लगा, जिससे वहां आसपास, इसको जानने वाले कई आटो चालक व चाय नाश्ते की होटल वाले आ गये और इसके बचाव के लिये दबाव बनाने लगे, कि राजेश को कहां ले जा रहे हो, यह तो बहुत सीधा साधा आदमी है, इसका कोई लफड़ा नहीं है। जब क्राईम ब्रांच द्वारा इसका असली नाम और अपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह जेल से भागा हुआ कैदी है, तब वहां लोगों को इसकी असलियत के बारें में पता चला। आरोपी करामात ने अपनी पहचान छुपाने के लिये आधार कार्ड के अलावा और कौन-कौन से शासकीय दस्तावेज तैयार करवाये है, इसकी भी जांच की जा रही है, और जांचमें आने पर संबंधित के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
          उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।





वाहन चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्‌त में, तीन चोरों व चोरी के वाहन खरीदने वाले 7 आरोपियों सहित 10 आरोपी गिरफ्‌तार, 17 मोटर सायकलें बरामद

इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत व शहर के अन्य थाना क्षेत्रो से लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व उक्त वाहन चोरों को गिरफ्‌तार करने हेतुपुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री आर.एस. घुरैया एवं थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए वाहन चोरो को पकड़ने के प्रयास में लग गई।
           पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर 1. शाहरूख उर्फ सरफराज पिता सलीम शेख (22) निवासी गीतानगर इंदौर, 2. मो.साजिद उर्फ अक्का पिता मो.शकील (20) निवासी चंदन नगर तथा 3. आमिर उर्फ टीपू पिता सलीम खान (22) निवासी हरसिद्धि को पकड़कर पूछताछ की गई तो सबसे पहले आरोपी शाहरूख ने स्वीकार किया कि उसकी बीवी की डिलेवरी के समय उसके पास पैसे नहीं होने से गाड़िया चोरी करना प्रारम्भ किया व चोरी की गाड़िया बेचकर पैसे कमाए। वाहन चुराते समय मो. साजिद एवं टीपू भी इसके साथ रहते थे। ये पूर्व से खड़ी गाड़ियों को चोरी न करते हुए, इनके सामने आये व्यक्ति द्वारा गाड़ी खड़ी करते ही, उस पर नजर रखकर हाथ साफ करदेते थे। उपरोक्त तीनों आरोपियों का कोई पूर्व अपराधिक रिकार्ड नहीं होने से यह पुलिस की नजरो से बचते रहे। उक्त आरोपी वाहन चोरी करते समय आपस में कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे शाहरूख गाड़ी को देखते ही अक्का को बोलता था ''यह तो हलवा है खा ले'' तत्पश्चात अक्का व टीपू सक्रिय होकर उस वाहन पर निगाह रखते थे और शाहरूख वाहन को चुरा कर ले जाता था।
         उक्त तीनों आरोपियों से चोरी की 17 मोटर सायकलें बरामद हो चुकी है, जो इन्होने थाना चंदन नगर, अन्नपूर्णा, एमजी रोड़, छत्रीपुरा व तुकोगंज सहित शहर के अन्य क्षेत्रो से चुराई गई है। उक्त वाहन चोरों से चोरी की गाड़िया खरीदने वाले सात आरोपियों को भी गिरफ्‌तार किया गया है-1. मोहसिन पिता अंकित खान (20) निवासी बड़वाह जिला खरगोन, 2. कादर पिता याकूब खान (22) निवासी बेटमा, 3. भूरू उर्फ भूरा पिता लालसिंह भीलाला (25) निवासी धार, 4. समरथ पिता जामसिंह भीलाला (20) निवासी जोबट, 5. कालू उर्फ आसिफ पिता अयाज खान (20) निवासी बड़वाह, 6. फिरोज उर्फ कद्‌दू पिता अयाज खान निवासी बड़वाह तथा 7. पातालसिंह उर्फ बादल पिता नानसिंह (28) निवासी जोबट, इन सातोआरोपियों से खरीदे गये चोरी के वाहन बरामद किये गये है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, इनसे अन्य प्रकरणों के खुलासे की भी संभावना है।
        उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में आर. आरिफ खान. आर. पंकज सांवरिया, आर. चन्द्रशेखर तथा आर. वीरेन्द्र चौधरी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 105 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 03 जुलाई 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 49 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                               02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                        14 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्टतामील
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 14 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                 अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 17.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडौदा बैंक के सामने जवाहर मार्ग इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, 773 भागीरथपुरा इंदौर निवासी सुमित पिता मुन्नालाल सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 18.45 बजे, रविदास नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते मिलें, यही के रहने वाले राजू पिता गंगाराम माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 16.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कुम्हारखाडी मंदिर के पास बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 469 इंदौर निवासी रज्जू उर्फ राजेन्द्र पिता शंकरनाथ  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से छुरा जप्त किया गया। 
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 03 जुलाई 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 52 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                    01 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कलदिनांक 02 जुलाई 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                              15 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 15 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 109 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                  जुआ खेलते मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 20.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चंबल रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म के आगे बिजली के खम्बे के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले नौशाद पिता मेहमूद, सुभाष पिता लक्ष्मीनारायण पाल तथा भेरू पिता गुलाब नायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3175 नगदी तथा तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2015- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2015 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, होली चौक गुजरखेडा महू से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गुजरखेडा महूं निवासी सुनित पिता कमलेश मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तलवार जप्त की गयी। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।