Thursday, November 19, 2009

दो हत्या सहित डकैती का फरार आरोपी अपने दो अन्य साथियों सहित गिरफ्तार



दो हत्या सहित डकैती का फरार आरोपी अपने दो अन्य साथियों सहित गिरफ्तार पांच लाख रूपये कीमती सोने चांदी के जेवरात बरामद


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा हत्या लूट, एवं डकैती के फरार आरोपियों को पकडने के लिये पुलिस अधीक्षक, (पश्चिम) श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री मनोजसिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर, बिट्टू सहगल के निर्देशन में थाना प्रभारी जूनी इंदौर, आनन्द यादव के नेतृत्व में थाना जूनी इंदौर के स.उ.नि. एस.के.पाण्डेय, आर. पवनसिंह, ओमप्रकाश सोलंकी, तेजसिंह व पुष्पराज को लगाया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि, पुलिस थाना जूनी इंदौर की टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर धार जिले के टांडा क्षेत्र के आरोपिगण (1) मेहरसिंह उर्फ मेरसिंह पिता गिना भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम तरसिम्हा थाना टांडा, जिला धार
(2) चतरसिंह पिता केरू भिलाला उम्र 23 साल नि. ग्राम बराड थाना टांडा, जिला धार तथा(3) जुवानसिंह उर्फ कालू पिता छेतू भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम नरवाली थाना टांडा, जिला धार को धार पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर पकडने में सफलता प्राप्त की । जिन्हें दिनांक 17/11/2009 को पूछताछ हेतु पुलिस अभिरक्षा में लेकर क्षेत्र की वारदातों के बारे में पूछताछ करने पर नकबजनी एवं चोरी की अनेक घटनाऐं करना कबूल किया है।
दिनांक 22-23 जनवरी 2004 की रात्रि सात बदमाशों ने दूर्गासिंह पिता रामकिशन परमार नि. ग्राम केलोद करताल इंदौर के घर हमला कर दूर्गासिंह की मां पूनिया बाई पति रामकिशन उम्र 60 साल को कुल्हाडी से हत्या कर सोने चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना भंवरकुंआ के अपराध क्रमांक 69/04 धारा 395,396,397 भादवि. का अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, जिसमें से अभी तक कुल छः आरोपी ही पकडे जा सके थे, जिसमें मेहरसिंह उर्फ मेरसिंह पिता गिना भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम तरसिम्हा थाना टांडा, जिला धार अभी तक विगत पांच वर्षों से फरार चल रहा था । पूर्व में पकडे गये आरोपी विलाम, बिरीया, ज्ञानसिंह, सोहबतसिंह को न्यायालय इंदौर द्वारा इस प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है व सभी आरोपी जेल में रहते हुऐ सजा काट रहे हैं।

दिनांक 2/12/2008 को थाना जूनी इंदौर के क्षेत्रान्तर्गत सपना संगीता टाकीज के सामने स्थित वात्सल्य चैम्बर के चौकीदार रामप्रसाद ने थाना हाजिर आकर बताया कि, मल्टी के रात्रिकालीन चौकीदार कमलेश पचौरी मृत हालत में वात्सल्य चैम्बर के बैसमेंट में पडा हुआ है, जिसपर मौके पर थाना प्रभारी जूनी इंदौर, आनन्द यादव एवं वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर घटना स्थल व मृतक के शव का निरीक्षण करते पाये कि, चौकीदार कमलेश पचौरी की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके गले में टेलीफोन वायर कसकर एवं मृतक के पास ही पडे छूरे से कईं वार करके चौकीदार कमलेश पचौरी की हत्या करना पाया जाने से अपराध क्रमांक 595/08 धारा 302,201 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मृतक के परिजनों से मिलकर पूछताछ करने पर एवं मृतक के सगे संबंधी व परिचितों सें पूछताछ कर हरसंभव पतारसी के प्रयास किये गये, किन्तु कमलेश पचौरी का किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार का विवाद आदि नहीं पाया जाने से हत्या के प्रकरण का खुलासा होने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पडी, बाद गिना उर्फ ज्ञानसिंह पिता नाहरसिंह भील नि. ग्राम नरवाली, जिला धार को पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा नकबजनी के प्रकरण में पकडा गया तो उसने बताया कि, उसने अपने साथी रूमसिंह उर्फ रूमा पिता कालू नि. तरसिंहा, धार एवं रूमा के साथी कालू के साथ मिलकर चौकीदार की हत्या किये थे, आरोपी रूमसिंह उर्फ रूमा ने पूछताछ के दौरान बताया कि, उसने अपने साथी ज्ञानसिंह एवं कालू के साथ मिलकर सपना संगीता टाकीज के सामने स्थित मल्टी के अन्दर बने एक आफिस में चोरी की नीयत से घूसे थे, जहां ताला तोडते समय आवाज सुनकर चौकीदार द्वारा शोर मचाने पर तीनों ने चौकीदार कमलेश पचौरी की हत्या कर चौकीदार द्वारा पहनी हुई चांदी की नग वाली अंगुठी निकाल लिये थे, आरोपी रूमंिसह से छीनी गई अंगुठी बरामद हो गई है । इस प्रकरण में एकमात्र फरार आरोपी जुवानसिंह उर्फ कालू पिता छेतू भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम नरवाली थाना टांडा, जिला धार को गिरफ्तार कर आलानकब बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, पश्चिम क्षेंत्र इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि, पुलिस थाना जूनी इंदौर में पकडे गये तीनों आरोपियों से नगर पुलिस अधीक्षक, जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के निर्देशन में थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम द्वारा पूछताछ की तो, आरोपी मेहरसिंह उर्फ मेरसिंह, जुवानसिंह उर्फ कालू तथा चतरसिंह भील ने थाना जूनी इंदौर क्षेत्र में नकबजनी एवं चोरी करना बताये, जिनसे थाना जूनी इंदौर के अपराध क्रमांक 78/2009 धारा 457,380 भादवि. में घटना दिनांक 26/2/2009 को देवेन्द्र अग्रवाल के खातीवाला टैंक स्थित सूने मकान से ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया है, जिसमें आरोपीगण की निशादेही से सोने के जेवरात लगभग 105 ग्राम वजनी एवं चांदी के जेवरात लगभग ढाई किलो वजनी, बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इसी प्रकार अपराध क्रमांक 326/09 धारा 457,380 भादवि. में दिनांक 27/8/2009 को फरियादिया सकीनाबाई के अशोका कालोनी स्थित मकान से चुराये गये सोने चांदी के जेवरात, एवं अपराध क्रमांक 331/2009 धारा 457,380 भादवि., अपराध क्रमांक 120/09 एवं 141/2009 में चोरी गये कुल 200 ग्राम सोने के एवं चार किलो चांदी के जेवरात कुल कीमती लगभग पांच लाख रूपये के जप्त करने में पुंलिस को सफलता प्राप्त हो गई है, तथा अन्य नकबजनी के प्रकरणों में पूछताछ हो रही है, जिनसे और भी माल मिलने की संभावना है।
पकडे गये तीनों आरोपी शातिर नकबजन हैं, एवं पूर्व में भी कई वारदातों में इंदौर जिले के विभिन्न थानों मे पकडे जा चुके है। इनके पूर्व में पकडे गये साथियों द्वारा एक गिरोह बनाकर नकबजनी एवं डकैती की कई वारदातें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात में की गई हैं। गिरोह के लगभग सभी सदस्यों को पकडने में इंदौर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पकडे गये आरोपियों में चतरसिंह सन्‌ 2007 में अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा इसके दो अन्य साथियों के साथ पकडा गया था, जिनसे कुल नकबजनी के छः प्रकरणों में माल बरामद हुआ था, जिन प्रकरण से चतरसिंह न्यायालय से जमानत होने के बाद से ही फरार है। आरोपी कालू उर्फ जुवानसिंह भी पूर्व में थाना पलासिया पुलिस द्वारा पकडा गया था। पकडे गये आरोपियों के रिश्तेदार जूनी इंदौर क्षेत्र में स्थित ईल्वा स्कूल के पास टापरे बनाकर विगत कई वर्षों से निवास कर रहे हैं, जिनका फायदा आरोपीगण इंदौर चोरी करने की नीयत से आकर रूकने के लिये करते हैं, इनके रिश्तेदारों से भी जूनी इंदौर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं माल बरामद करने में थाना जूनी इंदौर के थाना प्रभारी, आनन्द यादव, स.उ.नि. संतोष पांडेय, आरक्षक पवनसिंह, ओमप्रकाश सोलंकी, पुष्पराजसिंह, तेजसिंह का सराहनीय योगदान रहा है। एवं बरामदगी प्रकरणों की विवेचना प्र.आरक्षक देवनाथ पांडेय, नंदकिशोर, कौशल किशोर एवं अवधेशसिंह द्वारा की जा रही है।

ज्येष्ट वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा को वेस्ट साइंटिफिक पेपर अवार्ड

२० वीं ऑल इण्डिया फौरेन्सिक साइंस कॉन्फे्रंस दिनांक १५ नवम्बर २००९ से १७ नवम्बर २००९ तक जयपुर मे आयोजित की गई, जिसमें भारत व भारत के बाहर के लगभग ४०० फौरेन्सिक विशेषज्ञो, न्यायाधीशो , वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो एवं मेडीकोलीगल अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें डॉ. सुधीर शर्मा, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, इंचार्ज, सीन ऑफ क्राईम मोबाइल यूनिट, जिला इन्दौर (म.प्र.) द्वारा पेपर प्रस्तुत किया गया, डॉ. शर्मा को बेस्ट सांइटिफिक पेपर अवार्ड दिया गया। इन्हे यह अवार्ड केन्द्र शासन के राज्यमंत्री श्री नमोनारायण मीणा , मंत्री पर्यावरण एवं वित्त द्वारा दिया गया। इस अवसर पर राजस्थान शासन से केन्द्रीय मंत्री श्री ए.ए.खान मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चीफ फौरेन्सिक सांइटिस्ट डॉ. श्रीमती विभा रानी रे , राजस्थान पुलिस के महानिदेशक श्री एच.सी.मीणा, एवं डॉयरेक्टर राजस्थान फॉरेन्सिक सांइस लेबोरेटरी श्री व्ही.एन. माथुर, उपस्थित थे। ज्ञात हो कि १९ वीं ऑल इण्डिया फौरेन्सिक साइंस कॉन्फे्रंस जो गांधीनगर, अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित हुई थी, उसमे भी डॉ. शर्मा को बेस्ट सांइटिफिक पेपर अवार्ड दिया गया था।

१० गुण्डे एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए १० गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १० गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

मोबाईल व इंटरनेंट उपभोक्ता,सुविधाओ का सावधानी पुर्वक उपयोग करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि इन्दौर शहर के मोबाइल एवं इंटरनेट उपभोक्ताओं को लगातार विभिन्न संदेश मिल रहे है, जिसमें की उपभोक्ता को लाटरी, वसीयत, कथित योजनाओं के तहत मिले ईनाम, नौकरी दिलाने व मुसीबत में फंसी युवती /युवक की मदद हेतु निर्धारित राशी बैंक अंकाउन्ट में जमा कराने बाबद् सूचनाऐं प्राप्त हो रही है, जिससे प्रभावित होकर लोग लगातार ठगें जा रहे है, व पैसे गवा रहे है। एस.एस.पी. श्री विपिन महेश्वरी द्वारा इन्दौर जिले के सभी मोबाईल, इन्टरनेट उपभोक्ताओं को इस तरह के संदेशों से सचेत रहने व इसकी सूचना समय रहते क्राईम ब्रान्च इन्दौर को देने बाबत आग्रह किया गया है। एसएसपी द्वारा मोबाईल व इंटरनेंट उपभोक्ता से इनसे जुडी तमाम सुविधाओ का सावधानी पुर्वक उपयोग करने बाबत्‌ भी आग्रह किया गया है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए नौ युवक गिरफ्तार

पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भगतसिहनगर कोष्ठीखाना के पास बाणगंगा इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले पप्पू, बन्टी, जोगेन्द्र, लालू, जामसिह, राजा, अजय, तथा दिनेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा दिनांक १९ नवम्बर २००९ को नयापीठा मटन मार्र्केट के पास इन्दौर मे सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त गीतानगर इन्दौर निवासी सलामत पिता मलंग खान (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४१० रूपयें नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से देशी शराब बरामद की । पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को एमओजी लाईन पाटनी की टंकी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ६६ पंचौली नगर इन्दौर निवासी बिट्टू पिता कैलाश यादव (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार १९० रूपये कीमत की ७३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को ग्राम बनेडिया नाका देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले गोरीशंकर पिता सेवाराम भोई (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किये । पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को बल्लभनगर सरकारी बगीचे के पास बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही वृन्दावन कालोनी इन्दौर निवासी दीपक पिता जगदीश जायसवाल (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को सरवटे बस स्टेण्ड के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही राधागोविन्द का बगीचा इन्दौर निवासी गुल्लन पिता सतोष नाई (२०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक १८ नवम्बर २००९ को यही ग्राम रलायता रोड गोतमपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही बाघ मोहल्ला गोतमपुरा निवासी शेरू पिता इकबाल उर्फ बाला बेग (२३) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा कमर्शयिल वाहनों के चालको के परिचय पत्र बनाये जा रहे है

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि सभी कामर्शयिल वाहनों के चालको के परिचय पत्र बनाये जा रहे है। टे्रवल्स एवं बस संचालको के अनुरोध पर इसकी अंतिम तिथि दि. २५.११.२००९ तक बढ़ा दी गई है। अतः समस्त संचालको से अनुरोध है कि वे अपने सभी चालक एवं परिचालको के परिचय पत्र सात दिनो के अन्दर बनवा लेवे अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा सकेगी। परिचय पत्र बनवाने के लिये ड्रायविंग लायसेंस, बीमा, फिटनेस, परमिट की कॉपी एवं फाटो संलग्न करे। परिचय पत्र बनवाने के लिये प्रातः १० बजे से शाम ५ बजे तक का समय सेन्ट्रल कोतवाली में रखा गया है। इसी अवधी में शहर के सभी स्कूल एवं कॉलेजो के संचालक भी अपने यहॉ के चालक /परिचालक के परिचय पत्र बनवा सकते है।

लड़की को अश्लील एसएमएस करने वाला गिरफ्तार

वी.केयर.फॉर.यू.मे परदेशीपुरा क्षैत्र की रहने वाली एक लडकी ने शिकायत की कि उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील एसएमएस भेजे जा रहे है, इस सूचना पर वी.केयर.फॅार.यू. की प्रभारी दीपिका शिन्दे व प्रधान आरक्षक उषा पवांर, महिला आरक्षक माया डॉबी, तथा पुष्पलता द्वारा कार्यवाही करते हुए हितेन्द्र पिता प्रहलाद नायर २० निवासी सुदामानगर इन्दौर जो कि तेली परफारमेन्स कॉल सेन्टर विजय नगर में लडकी के साथ ही आफिस में काम करता था, जो करीबन तीन माह से उपरोक्त लडकी को एसएमएस कर परेशान कर रहा था। वी.केयर.फॉर.यू. प्रभारी दीपिका शिन्दे द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को हितेन्द्र हिरासत मे लेकर वैधानिक कार्यवाही पुलिस थाना परदेशीपुरा पर की जा रही है।

Wednesday, November 18, 2009

मोबाईल व इंटरनेंट उपभोक्ता,सुविधाओ का सावधानी पुर्वक उपयोग करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि इन्दौर शहर के मोबाइल एवं इंटरनेट उपभोक्ताओं को लगातार विभिन्न संदेश मिल रहे है, जिसमें की उपभोक्ता को लाटरी, वसीयत, कथित योजनाओं के तहत मिले ईनाम, नौकरी दिलाने व मुसीबत में फंसी युवती /युवक की मदद हेतु निर्धारित राशी बैंक अंकाउन्ट में जमा कराने बाबद् सूचनाऐं प्राप्त हो रही है, जिससे प्रभावित होकर लोग लगातार ठगें जा रहे है, व पैसे गवा रहे है। एस.एस.पी. श्री विपिन महेश्वरी द्वारा इन्दौर जिले के सभी मोबाईल, इन्टरनेट उपभोक्ताओं को इस तरह के संदेशों से सचेत रहने व इसकी सूचना समय रहते क्राईम ब्रान्च इन्दौर को देने बाबत आग्रह किया गया है। एसएसपी द्वारा मोबाईल व इंटरनेंट उपभोक्ता से इनसे जुडी तमाम सुविधाओ का सावधानी पुर्वक उपयोग करने बाबत्‌ भी आग्रह किया गया है।

पति की हत्या के मामले मे पत्नी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा क्षैत्रान्तर्गत कुम्हेडी काकड इन्दौर निवासी ज्योतिबाई पति पप्पू परमार ३२, ने अपने पति पप्पू परमार पिता भागीरथ परमार ३५, की दिनांक २२ अक्टूबर २००९ के १.२० बजे सोते समय घासलेट डालकर आग लगा दी जिसे घायल अवस्था मे अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था। पुलिस बाणगंगा द्वारा धारा ३०७ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी कि इसी बीच दिनांक २७ अक्टूबर २००९ को उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, पुलिस द्वारा धारा ३०२ भादवि की बढाई जाकर आरोपिया महिला को आज दिनांक १८ नवम्बर २००९ को आरोपिया ज्योति बाई को उसके मायके ग्राम चिचौली थाना बालागांव जिला अकोला महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि ज्योतिबाई ने पप्पू के साथ लव मैरिज की थी, घटना वाली रात पप्पू परमार घर मे सो रहा था तभी ज्योतिबाई बोली कि तुम सो रहे हो और हम जाग रहे है, ऐसा नही चलेगा और उसने घासलेट डालकर आग लगा दी। घटना के बाद ज्योतिबाई फरार होकर अपने मायके महाराष्ट्र चली गई थी, पुलिस बाणगंगा की एक टीम द्वारा महाराष्ट्र जाकर आरोपिया ज्योतिबाई को गिरफ्तार कर लिया है तथा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

चैन लूटेरे गिरफ्तार

दो दर्जन चैन लूट करना कबूली,१२ मामलो में चार लाख की चेन का माल बरामद लूट में प्रयुक्त दो मोटर सायकलें जप्त लूट का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआयजी क्षैत्रान्तर्गत आये दिन, दिन मे चेन स्नेचिंग की वारदाते बढ रही थी जिसकी पतारसी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी व पुलिस अधीक्षक (पूर्व ) मकरन्द देउस्कर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह के मार्गदर्शन मे थाना एमआयजी की टीम पतारसी मे लगाई गई थी। पुलिस की उक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खण्डवा तथा खरगोन के आरोपी थाना क्षैत्र मे चौकीदार के रूप मे निवास करते हैं तथा शहर मे विभिन्न थाना क्षैत्रो मे महिलाओं से चैन पिछले एक वर्ष से लूट कर रहे हैं इसी आधार पर गोपनीय रूप से निगरानी की गई और इसी आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध पकडे, और पूछताछ की गई जिससे शहर के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अभी तक पूछताछ मे २३ चैने लूट करना कबूली है, जिसमे थाना एमआयजी, लसूडिया, पलासिया,अन्नपूर्णा, एवं खजराना क्षैत्र की चैन लूट करना कबूल किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियो के नाम १- बबलू उर्फ रमेश बंजारा पिता श्यामलनाल बंजारा २७ हाल निवासी रामकृष्णबाग थाना एमआयजी मूल निवासी संजयनगर खण्डवा, २- पप्पू उर्फ राकेश पिता धरमा बंजारा २०, हाल निवासी धीरज नगर थाना खजराना तथा मूल निवासी मवासिया जिला खरगोन , ३- प्रदीप पिता कैलाश पगारे जाति बलाई १९ हाल निवासी स्वर्णबाग कालोनी थाना एमआयजी कालोनी इन्दौर मूल निवासी दिग्ठान थाना ठिकरी है। आरोपी बबलू उर्फ रमेश का चैन लूट करने का अपराधिक रिकार्ड विभिन्न थानो मे दर्ज है। तथा आरोपी पप्पू उर्फ राकेश तथा प्रदीप पगारे का मारपीट व झगडा करने का पूर्व रिकार्ड है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा उक्त आरोपियो से एक सिल्वर कलर की पल्सर मोटर सायकल एमपी०९/एलएन/७०४७, तथा एक हीरोहोण्डा पेशन एमनपी०९/एलए/३९२६ , जप्त कर ली गई हैं तथा एक याम्हा जिसे आरोपियो द्वारा बेचना बताया गया है। आरोपियो द्वारा घटना वारदात के समय गाडियों के नम्बर पर मिट्टी आदि से पोत दिया जाता था जिससे कि नम्बर कोई देख न सके। आरोपी अपना टारगेट महिलाओं को बनाते थे, तथा सुनसान सडको पर जहां भागने मे सहुलियत हो वहां से महिलाओं के गले से चैन ख्ीांचकर भाग जाते थे। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे उपरोक्त आरोपियो के दो अन्य साथी फरार है जिनकी पुलिस द्वारा सगरर्मी से तलाश की जा रही है,उक्त फरार आरोपियो के मिलने पर और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है, आरोपीगण अलग-अलग समूहों मे चैन लूटने की वारदाते करते थे, आरोपियो द्वारा उक्त लूटी गयी चेने आरोपी राजकुमार सोनी को बेचते थे, पुलिस ने राजकुमार सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपियो के साथ चोरी का माल खरीदने वाले राजकुमार सोनी से भी पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है। चैन लूटेरो को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी एमआयजी कालोनी मोहनसिह यादव, की टीम के उप निरीक्षक आर.के.सिह, आरक्षक शैलेन्द्रसिह, आरक्षक विनोद पटेल, देवेन्द्रसिह, तथा प्रवीण की विशेष भूमिका रही हैं । पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो को न्यायालय पेस कर इनका पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है।

निःशुल्क स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन

सुश्री अमोंगला अईयर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर के निर्देषन मे यातायात थाना परिसर एम टी एच कम्पाउन्ड इन्दौर पर यातायात विभाग के कर्मचारीयो के लिए निःषुल्क स्वास्थ परिक्षण षिविर का आयोजन दिनांक १३.११.०९ से १८.११.०९ तक वर्ल्ड सी ओ पी डी डे के सहयोग से किया गया जिसमे विषेष हास्पीटल के डा.मिलिंद साठे (एम.बी.बी.एस) (डी.टी.सी.डी) चेस्ट फिजिषयन एवं डा. सुभाष चावला (एम.बी.बी.एस) साथ ही सिप्ला लिमिटेड के अंकिता शर्मा , अंकित त्रिवेदी , अनन्त उपाध्याय , दीपाली सक्सेना , हर्ष मुरार, के सहयोग द्वारा यातायात अधिकारी एवं कर्मचारीयो का जनरल मेडिकल चेकअप ,ब्लड शुगर , विजन टेस्ट , कलर विजन टेस्ट , फेफडो की कार्य क्षमता , बाडी मास इन्डेक्स परीक्षण किया गया ।षिविर मे यातायात विभाग के १६४ अधिकारीयो व कर्मचारीयो ने स्वास्थ परिक्षण करवा कर स्थास्थ सेवाओ का लाभ लिया ।

१५ गुण्डे एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए १५ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १५ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जोशी गुराडिया सिमरोल मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रमेश पिता हीरलाल, तथा महेश पिता नाथूराम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को जीएनटी मार्केट पुलिया के पास इन्दौर मे सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले गरीबदास पिता लक्ष्मण लोधी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४१५ रूपयें नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से देशी शराब बरामद की । पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को बक्षीबाग इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही मल्हारआश्रम इन्दौर निवासी गब्बूलाल पिता कृष्णराव (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस हातोद द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को ग्राम जमूडी हप्सी हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले रामलाल पिता जगन्नाथ (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को ग्राम गारीकुलाला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले हरीराम पिता दौलाजी (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो चाकू व एक देशी रिवाल्वर बरामद की । पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही डमरू उस्ताद चौराहा के रहने वाले सुनील पिता फूलसिह (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को सेन्ट्रज इण्डिया कालेज के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही यही बजरंगनगर इन्दौर निवासी सुमित पिता रमेश अग्रवाल (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को यही बस स्टेण्ड गोतमपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम खरसोदा निवासी पर्वतसिह पिता देवीसिह (२२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 17, 2009

वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा जिला इन्दौर मे वाहन चोरो की चैंकिग एवं पूछताछ का अभियान चलाने के आदेश समस्त पुलिस अधिकारियो को दिये गये थे इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्येन्द्र शुक्ला,एसडीओपी महू मनीष खत्री के मार्ग निर्देशन मे अनुविभाग महु पर वाहन चोरो की चैकिग थाना प्रभारी महू दोलतसिह एवं थाना प्रभारी बडगोंदा जे.पी.साक्य थाना प्रभारी मानपुर जोरसिह भदौरिया के नेतृत्व मे थाना महू के सहायक उप निरीक्षक आर.पी.एस.जादौन प्रधान आरक्षक रामकिशोर, आरक्षक ज्ञानेन्द्रसिह, मनोज, थाना बडगोदा के प्रधान आरक्षक साहबसिह, आरक्षक मुन्नालाल व राकेश की टीमे बनाई गई थी इन टीमो के द्वारा वाहन चोरो की चैकिग की गई चैकिग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर महू पुलिस द्वारा वाहन चोर सादिक के घर छापा मारा गया जहां से चार मोटर सायकले चोरी की बरामद हुई उससे की गई पूछताछ के आधार पर उपरोक्त चोर गिरोह से चोरी की अन्य ११ दुपहिया वाहन मोटर सायकल एवं स्कूटर बरामद किये गये। इस प्रकार से गैंग से अभी कुल १५ दुपहिया वाहन बरामद किये गये है। उपरोक्त बरामद किये गये वाहन महू, इन्दौर,देवास, हरदा, धार, पीथमपुर से चोरी करना बताये गये है, उपरोक्त सभी वाहनो के स्वामियो कीतलाश कर सम्बधीत पुलिस थानो को ट्रान्सफर करने की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त गेग के अन्य दो सदस्यो की तलाश की जा रही है एव उपरोक्त गिरफ्तार शुदा व्यक्तियो को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर पूछताछ की जा रही है, पूछताछ मे गिरोह के फरार दो सदस्यो के पकडे जाने पर एवं अन्य चोरी के वाहनो को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार किये गये वाहन चोरो के नाम राजु उर्फ राजेन्द्र पिता महेश लूनिया ३१, निवासी रविशंकर शुक्लानगर देवास , मनीष पिता पन्नालाल बेरवा २४ निवासी ३६६ बजरंगनगर इन्दौर, विक्की पिता राजनारायण लोध २४, निवासी रूस्तमजी का भट्टा ग्राम सांतेर, जिला इन्दौर, सादिक पिता उस्मान २२, निवासी हम्माल मोहल्ला महू, सुनील पिता रामकिशन यादव ३२ , निवासी गुजरखेडा महू, राजू उर्फ राजेश पिता अर्जुनलाल बनोदा ३४, निवासी गुजरखेडा महू, विशाल पिता बद्रीलाल कोशल २४, निवासी सुतारखेडी गुजरखेडा महू, तथा मनीष पिता केदार कुमावत निवासी रविशंकर शुक्लानगर देवास है। थाना बडगोदा एवं मानपुर पुलिस द्वारा पकडे गये वाहन चोर वाहन चोरो की चैंकिग अभियान के दौरान आठ आरोपियो को पकडा गया,जिनसे पूछताछ उपरान्त चोरी की १०मोटर सायकलें बरामद की गइ है यह मोटर सायकल महू क्षैत्र एवं इन्दौर शहर से चोरी कर लाने का पता चला है, जप्त शुदा मोटर सायकल मालिको की तलाश की जाकर सम्बधित थानो को ट्रान्सफर करने की कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार शुदा वाहन चोरो का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है इनसे आगे अन्य वाहन चोरियो का सुराग लगने की सम्भावना है गिरफ्तार किये गये वाहन चोर रामप्रसाद पिता ब्रजलाल २४ निवासी ग्राम गाजबेडी ,कालू पिता पूनमचन्द्र ४० निवासी ग्राम गाजबेडी राजेश पिता मांगीलाल २५, निवासी ग्राम मेढ, भागीरथ पिता अम्बाराम २६ निवासी ग्राम लालगढ, गणपत पिता सांवलिया २४ निवासी ग्राम गाजबेडी,राधेश्याम पिता सांवलिया २५ निवासी ग्राम गाजबेडी, नारायणसिह पिता कालूसिह २३निवासी ग्राम गाजबेडी तथा सूरज पिता हजारी ३० निवासी ग्राम बडकुआ, है। थाना गोतमपुरा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार , देपालपुर सब डिविजन मे एसडीओपी देपालपुर रूचिका जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोतमपुरा डी.एस.बघेल, के नेतृत्व मे वाहन चोरो की चैंकिग के दौरान वाहन चोर शेरू पिता इकबाल उर्फ बाला बेग २३, निवासी बाघमोहल्ला गोतमपुरा से पूछताछ की गई जिसके द्वारा तीन मोटर सायकले चोरी करना बताया गया, जो पुलिस ने बरामद कर ली है। यह मोटर सायकले थाना गोतमपुरा क्षैत्र से ही चुराई गई थी। पुलिस थाना सिमरोल द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार, सिमरोल क्षैत्र मे डीएसपी मुख्यालय श्रीमती मन्जुलता खत्री के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिमरोल सी.बी.चढार के नेतृत्व मे वाहन चोरो की चैंकिग व पूछताछ का अभियान चलाया गया इस दौरान वाहन चोर विजय पिता नानूराम २०, निवासी ग्राम मोगामा मण्डलेश्वर, महेश पिता सुखराम १९ निवासी मोगामा मण्डलेश्वर, तथा राजू पिता धनसिह २० निवासी दिग्ठान खरगोन से पूछताछ की गई जिनके द्वारा चार मोटर सायकले चोरी करना बताया गया जो इनके कब्जे से बरामद कर ली गई है । जप्त की गई मोटर सायकले सम्बधित थाना क्षैत्रो को ट्रान्सफर की जा रही है उपरोक्त मोटर सायकले बरामद करने मे प्रधान आरक्षक रामसिह, सुरेश, आरक्षक मोहन, दयाशंकर, तथा सैनिक लीलाधर की सराहनीय भूमिका रही है।

महिला से पर्स छीनने वाले गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय श्री विपिन माहेष्वरी के आदेष पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी क्षैत्र श्री मकरंद देउस्कर एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री आकाष जिंदल के मार्गदर्षन मे नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोतवाली श्री आर एस नरवरिया के नेतृत्व मे थाना तुकोगंज मे एक टीम गठित की जिससे एक घटना दिनांक ३१.१०.०९ की रात्रि ०८.३० बजे फरियादिया स्मिता शाह पति अतुल शाह निवासी रेसकोर्स रोड इंदौर की अपनी सहेली पूर्वा दोसी के साथ जंजीरा चौराहा होकर पैदल अपने घर आ रही थी मधुरम स्वीट के बंगले के सामने रेसकोर्स रोड पर एक काले रंग की मोटर सायकल पर तीन अज्ञात लडके आये और पिछे बैठे लडके ने फरियादी का बेंग जिसमे नोकिया मोबाईल नगदी ५०००/रूपये छीन लिया था । फरियादी द्वारा बताई हुलिया व अन्य सुुत्रो के आधार पर पतारसी की गई तो से आरोपी धर्मपाल निवासी षिवाजी नगर इंदौर एवं सयैद सफी उर्फ कल्लू निवासी काजी की चाल को गिरफ्तार किया व मोटर सायकल काले रंग की पल्सर एमपी ०९ एलजी ७५८७ मोबाईल पर्र्स आदि बरामद किया गया एक आरोपी फरार है जिसकी तलाष जारी है । उक्त कार्य मे थाना प्रभारी डी के तिवारी , उनि मीना कर्णावत , सउनि वाय एस कुषवाह, आरक्षक अवधेष,रविन्द्र की सराहनिय भूमिका रही है ।

फर्जी नम्बर डालकर वाहन चलाते आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक १६ नवम्बर २००९ के १६ बजे पलासिया चौराहा पर वाहन चैंकिग के दौरान एक युवक को अपनी मोटर सायकल पर फर्जी रजिस्टे्रशन नम्बर डालकर चलाते हुए हिरासत मे लिया गया। पुलिस पलासिया द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को १६.४५ बजे इमरान पिता मोहम्मद इशाक (१९) निवासी भिस्ती मोहल्ला सदरबाजार इन्दौर के विरूद्ध धारा ४१९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक १६ नवम्बर २००९ को १६ बजे पलासिया चौराहा पर वाहन चैंकिग के दौरान आरोपी इमरान को रोककर मोटर सायकल के कागजात चैक किये गये तो पाया कि आरोपी इमरान ने अपनी मोटर सायकल पर फर्जी रजिस्टे्रशन नम्बर एमपी-०९/जेझेड/३१९० अंकित कर चला रहा था। पुलिस पलासिया द्वारा आरोपी इमरान पिता मोहम्मद इशाक निवासी भिस्ती मोहल्ला इन्दौर को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१५ गुण्डे एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए १५ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १५ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १४ युवक गिरफ्तार

पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं० ७८ इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले हिम्मतसिह, धन्नालाल, सूरज, धर्मेन्द्र, तथा गोपाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ३२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस पलासिया द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को संविदनगर इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बबलू, राजेश, रणजीतसिह, तथा श्याम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को ग्राम जागीर बरलाई क्षिप्रा मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दिनेश, मुकेश, तथा गेंदालाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ४८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस महू द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को बूट गली महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही बूट गली महू निवासी फूलचन्द पिता जगनलाल मोची (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार २० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को गंजी कम्पाउण्ड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही यही ४४ नगर निगम रोड इन्दौर निवासी सुरेन्द्र पिता भगतसिह लोधी (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४२५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को राजेन्द्रनगर थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए चार लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से देशी शराब बरामद की । पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को प्रगतिनगर राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही २१ सी बृजबिहार कालोनी इन्दौर निवासी गोलू पिता मुन्ना पाटीदार (२०),कमल पिता रामदास चौहान (१९), दीपक पिता रामचन्द्र (२०), तथा ३४ बी द्वारकापुरी इन्दौर निवासी योगेश पिता भरतराव (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार २५० रूपये कीमत की ८४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो चाकू व एक तलवार बरामद की । पुलिस चन्दननगर द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को आमवाला रोड चन्दननगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले अकिल पिता अब्दुल शकुर (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को डमरू उस्तादा चौराहा परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही १४ बोखराबाखल चॉदनी चौक रतलाम निवासी कमलेश पिता जुझारूलाल (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को हाट मैदान मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ६० शान्तीनगर मूसाखेडी इन्दौर निवासी राकेश पिता काशीराम (२२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

ट्राफिक वार्डन हेतु नामाकंन

यातायात पुलिस इन्दौर के द्वारा नये ट्राफिक वार्डन का नामाकंन किया जना है शहर मे बडते यातायात एवं उपलब्ध बल को देखते हुए । ट्राफिक वार्डन की भुमिका महत्वपूर्ण हो गई है । ओर उनके द्वारा प्रति दिन यातायात पुलिस के कार्यो में सहयोग करना आवष्यक हो गया है । वर्तमान में इन्दौर पुलिस के साथ लगभग २४ ट्राफिक वार्डन कार्य कर रहे है । जिनमें से अधिकांष ट्राफिक वार्डनो की आयू बहुत अधिक हो चुकी है । इस कारण से वे महत्व पूर्ण अवष्यकता में यातायात पुलिस के साथ लगातार उपस्थित रह कर कार्य करने में असमर्थ हो जाते है ,जिसे देखते हुए यातायात पुलिस इन्दौर के द्वारा ट्राफिक वार्डन संगठन में काम करने के इच्छुक ऐसे व्यक्तियो से सहमति चाही जा रही है । जिनकी उम्र ३० वर्ष से ५० वर्ष के मध्य हो ,ऐसे व्यक्ति स्वेच्छा से ट्राफिक वार्डन संगठन में सदस्य बनकर यातायात विभाग के साथ कार्य करने के इच्छुक हो । ऐसे इच्छुक व्यक्ति आवेदन पत्र ट्राफिक थाना एम टी एच कम्पाउण्ड ,व एम ओ जी लाईन इन्दौर से प्राप्त कर पूर्ती कर जमा करा सकते है । आवेदन पत्र पर अन्तिम निर्णय यातायात विभाग द्वारा दिया जायेगा ।

यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसो की चैकिंग

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा विगत दिवस इन्दौर शहर के समस्त स्कूलो से संचालित होने वाली स्कूल बसो के संबंध में सम्बधित विघालयो से उनके ड्राइविंग लायसेंस ,फिटनेस ,बीमा ,प्रदुषण कार्ड ,एवं माननीय सर्वोच्चय न्यायालय द्वारा स्कूल बसो के सम्बंध में जारी दिषा निर्देष के पालन के संबंध में जानकारी चाही गई थी परन्तु किसी भी विघालय के द्वारा अपने विघालय से संबध किसी वाहन के बारे में समुचित जॉच की जाकर जानकारी नही भेजी गई । इस तारतम्य मे आज से यातायात पुलिस के द्वारा शहर के सभी स्कूल बसो एवं अन्य वाहनों की जॉच प्ररम्भ की गई । आज जॉच के दौरान १६९ वाहनों को चेक किया गया । जिसमें से ४७ वाहनो के विरूद्ध यातायात विभाग द्वारा विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई । दो वाहनों के समुचित कागजात नही पाये जाने पर जप्त किया गया है । यह कार्यवाही जारी रहेगी । जब तक समस्त स्कूलो के वाहनों की जॉच कर ली जावे ।

Monday, November 16, 2009

यातायात अवरूद्ध करने पर चार सिटीवेन चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को गंगवाल बस स्टेण्ड के सामने धार रोड इन्दौर पर चार सिटी वेन चालको ने अपने वाहन चालू हालत मे आम रोड पर खडा कर यातायात अवरूद्ध करने पर चार सिटीवेन चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस छत्रीपुरा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को सिटीवेन एमपी०९/ टी/४५५० के चालक सुनील पिता तोताराम निवासी जूनीइन्दौर, सिटीवेन एमपी०९/टी/ ४६२० का चालक राजेश पिता पे्रमसुख, सिटीवेन एमपी- ०९/टी/८१८५ का चालक मोहम्मद शहजाद, तथा सिटीवेन एमपी-०९ /टी/४३८९ का चालक जयसिह पिता सुन्दरसिह (३५) के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को १९.३० बजे गंगवाल बस स्टेण्ड के सामने धार रोड इन्दौर पर उपरोक्त चारो सिटीवेन चालको ने अपने वाहन चालू हालत मे आम रोड पर खडे किये जिससे आम जनता को आने-जाने मे असुविधा हो कर यातायात अवरूद्ध कर दिया था। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा चारो सिटीवेन चालको के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दो किलो गांजा सहित युवक गिरफ्तार

पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गोखल्या मोहल्ला पिवडाय खुडेल से अवैध रूप से गांजा बेचते हुए यही ग्राम पिवडाय निवासीरमेश पिता लक्ष्मीनारायण गोखले (६०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत का दो किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस खुडैल द्वारा आरोपी रमेश गोखले को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

२४२ वाहनो को चेक कर २०४ वाहनो के चालान बनाये गये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत २४२ वाहनो को चेक कर २०४ दुपहिया वाहन, ०४ तीन पहिया वाहन तथा ०५ चार पहिया वाहनो को चैक कर २०४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले २९ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की,जिसके तहत २४२ वाहनो को चेक कर २०४ दुपहिया वाहन, ०४ तीन पहिया वाहन तथा ०५ चार पहिया वाहनो को चैक कर २०४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले २९ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया।

०७ गुण्डे एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ खेलते हुए ०५ युवक गिरफ्तार

पुलिस चन्दननगर द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नूरानीनगर कालोनी इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले साकिर हुसैन, मोहम्मद, मुस्ताक, अलीहुसैन, तथा जोहर अली को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन हजार २५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित ०९ गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से शराब बेचते हुए ०९ लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से अग्रेंजी व देशी शराब बरामद की । पुलिस रावजीबाजार द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को मोतीतपेला इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही कडाबीन के रहने वाले संजय पिता हरीकिशन कसेरा (४३), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खजराना द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को भूरी टेंकरी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाली आशाबाई पति रामसिह (५०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ केनो मे भरी हुई ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को लोहामण्डी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही प्रकाश का बगीचा रावजीबाजार इन्दौर निवासी मोहम्मद रईस पिता मोहम्मद सलीम खान (२३),तथा हरिजन कालोनी गाडी अड्डा इन्दौर निवासी गब्बर पिता रोशनलाल डाबर (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस महू द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को जोशी मोहल्ला महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले पिन्टू पिता धनिया पांतरकर (२३), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को तलाईनाका सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले दुर्गाशंकर पिता बिहारीलाल (५७),ग्राम तिन्छापाल निवासी राधेश्याम पिता रामेश्वर (३०), तथा ग्राम दतोदा निवासी मांगीलाल पिता सांवत खारोल (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बडगोदा द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को ग्राम जामली बडगोदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम जामली के रहने वाले नवीन पिता मांगीलाल कुशवाह (२०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन तलवारें बरामद की । पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को ग्राम नरवल कुम्हेडी काकड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम नरवल के रहने वाले लाखन पिता मंगल गारी (२९) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को सिंधी कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही जबरन कालोनी इन्दौर निवासी आनन्द पिता मारूतीलाल (२८) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक १५ नवम्बर २००९ को महादेव सहारा के पास ए.बी.रोड मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम मांगलिया के रहने वाले संजय पिता भेरूलाल जायसवाल (३२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।