Friday, February 27, 2015

ग्रामीण अंचलों से अनाजमण्डी में आने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉली वाहनों को दुर्धटना से बचाने हेतु विशेष अभियान

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015-यातायात विभाग व्दारा इंदौर शहर के आस-पास के ग्रामीण अंचलों से प्रतिदिन आने वाले अनाज तथा फल व सब्जियों के किसानों के वाहन जिसमें ट्रेक्टर-ट्रॉली, आदि वाहनों को रात्रि के समय होने वाली दुर्धटनाओं से बचाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें इन वाहनों की टेल लाईट, ब्रेक लाईट, इण्डिकेटर के चालू स्थिति में न रखने वाले वाहनों के विरूध्द चेकिंग कार्यवाही की जा रही है । इस कार्यवाही में इन वाहनों के पीछे के भाग पर रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही भी जा रही है, ताकि रात्रि में पीछे से आने वाले वाहनो द्वारा, इन वाहनों को आसानी से देखा जा सके ।
        यातायात विभाग व्दारा दिनांक 23.02.15 से जारी इस विद्गोष अभियान के अन्तर्गत छावनी अनाज मण्डी के अन्दर आने वाले तथा अन्दर  खड़े वाहनों को चेक कर आज दिनांक तक कुल 300 वाहनों के पीछे दोनों साईड रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गयी है, यह कार्यवाही लगातार जारी रखी जावेगी । इस कार्यवाही के दौरान जिन भार वाहनों में उनकीबॉडी से अधिक लम्बाई वाले असुरक्षित ढंग से सरिये/एंगल का परिवहन करने वाले वाहनों पर आज दिनांक तक 12 वाहनों के विरूध्द मो.व्ही.एक्ट  प्रावधानों के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर कोर्ट चालान बनाया।
        उपरोक्त कार्यवाही के अतिरिक्त यातायात विभाग पद्गिचम क्षेत्र व्दारा महू नाके चौराहे पर बिना नम्बर, गलत नम्बर प्लेट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी तथा बिना हेलमेट धारण किये वाहन चालन करते दो पहिया वाहन चालकों के विरूध्द भी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक तक 938 वाहनों का चालान बनाकर 1,23,400 रूपये अर्थदण्ड किया गया है।  यातायात विभाग व्दारा यह कार्यवाही माह जनवरी से प्रारम्भ करते हुए 24 फरवरी-2015 तक बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहनों के चालकों के 9395 चालान कर 9,39,500 रूपयें का अर्थदण्ड किया गया। गलत नम्बर प्लेट वाहनों के 199 चालान करते हुए 72,500 रूपयें  अर्थदण्ड, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी चलते 114 चालान कर 49,500 रूपये तथा बिना रजिस्ट्रेद्गान नम्बर दर्ज किये 14 वाहनो के विरूध्द कार्यवाही कर उनके चालान न्यायालय पेद्गा किया गया । यह अभियान भी लगातार जारी है ।




03 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 246 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 फरवरी को 05 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 246 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, न्यू खिजराबाद कालोनी खजराना एवं स्कीम नं. 134 आयडीए बिल्डिंग के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें तथा सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले साब्बीर उर्फ सब्बन पिता शौकत अली, विजय पिता कैलाश तथा राजकुमार पिता सिद्धनाथ सोलंकी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1140 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा एवं ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, सिरपुर माता मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले राजू उर्फ शफीक पिता लतीफ खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 325 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

आम रोड़ पर शराब का सेवन करते 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2015-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2015 को 22.00 बजे, अंग्रेजी वाईन शॉप के सामने वाय.एन. रोड़ इंदौर से आम रोड़ पर शराब पी रहे कृष्णा पिता काशीराम लवारिया, बबलू पिता बुद्धा धनोरिया, विजय पिता पूनमचंद भमोरिया तथा भगवानदास पिता रमेश बनगोईयां को पकडा गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, February 26, 2015

अंधे कत्ल का 24 घण्टे में पर्दाफाश, लूट के उद्‌देश्य से की गई थी हत्या

इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2015-पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 24-25 फरवरी 2015 के मध्य रात्रि में थाना परेदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत एनटीसी ग्राउण्ड में अज्ञात व्यक्ति के अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
         थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत एनटीसी ग्राउण्ड से दिनांक 24-25 फरवरी 2015 की मध्यरात्रि को एक अज्ञात व्यक्ति रोड़ की दूसरी तरफ रेत के पास में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे उपचार हेतु एम.वाय.एच. भेजा गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उक्त अज्ञात व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया था, जिसके सीने व पीठ पर चाकू के कई घाव थे। थाना परदेशीपुरा पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा मृतक के जेब से मिलें कागजों के आधार पर पता लगाने पर मृतक की दिलीप पिता फूलचंद गढवाल निवासी 17/19 सोमनाथ की नई चाल के रूप में पहचान हुई। उक्त जानकारी के आधार पर मृतक के लड़के नितिन व सौरभ से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक ड्रायवर था वघटना के पूर्व वह गुजरात से लौटा था। वह सोनथ गोड के साथ गुजरात गया था व उसने रात्रि 01.15 बजे के लगभग मृतक को अटल द्वार के पास छोड़ा था।
        इस अंधे कत्ल के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा अजय जैन एवं थाना प्रभारी परदेशीपुरा एस.के. दास के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सूचना संकलन करते हुए आस-पास के अनेकों लोगों व संदिग्धो से पूछताछ की तो, टीम को पता चला कि घटना दिनांक को रात्रि 1-1.30 बजे के आस-पास 3 लड़को व 1 लड़की का उक्त घटना स्थल एनटीसी ग्राउण्ड पर संदिग्ध अवस्था में देखे गए थे। उसी आधार पर पुलिस ने पतारसी की तो पता चला कि रात्रि में 01.30 बजे के लगभग 3 लड़को ने जिनके साथ एक लड़की भी थी, एनटीसी ग्राउण्ड से बाहर निकलते समय वहां से जा रहे मृतक दिलीप को रोका व उससे रूपयों की मांग की। मृतक द्वारा रूपयें न देने पर आरोपियों ने उसके उपर चाकू से हमला कर दिया। मृतक के सीने व पीठ पर चाकू से कई प्रहार करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया एवं दौड़कर रोड़ क्रास करता हुआ दूसरी तरफ रेत के पास गिर पड़ा। आरोपियोंने मृतक से उसका बैग, मोबाइल एवं पर्स छीन लिया था और वे भाग गये थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटा गया मश्रुका बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
          इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने की संपूर्ण कार्यवाहीं में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देद्गान में थाना परदेशीपुरा के उप निरीक्षक के.आर. मंगरिया, सउनि मुन्नासिंह जादौन, प्रआर. देवेन्द्र, आर. अनिल, आर. गोविन्द, आर. शैलेन्द्र एवं आर. रितेश पाटीदार का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
         पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा उक्त अंधे कत्ल का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रूपयें के ईनाम देने की घोषणा की गई है।

03 आदतन, 03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 65 गिरफ्तारी तथा 209 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 फरवरी को 04 स्थायी, 65 गिरफ्तारी तथा 209 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2015 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ट्रांसपोर्ट नगर उज्जैन डीजल के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले राज नगर ए सेक्टर चंदन नगर निवासी-मनीष पिता बंंंशीपुरी तथा भूतिया बाबा का मंदिर शिव पार्वती नगर निवासी मोहन पिता शंकर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1260 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 25, 2015

05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

45 गिरफ्तारी तथा 136 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 फरवरी को 45 गिरफ्तारी तथा 136 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2015-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2015 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, अंबेडकर नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ललित गोमे तथा विजय सेन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताशपत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2015 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, एमपी पब्लिक स्कूल के पास 60 फीट रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गली नं.2 लोकनायक नगर निवासी विशाल पिता हरीश सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2015 को महक वाटिका के सामने एमआर-9 रोड़ एवं वैलोसिटी टॉकीज पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले धीरज नगर निवासी-राजेन्द्र पिता मुन्नालाल तिवारी तथा रामकृष्णबाग कालोनी निवासी- हरीश पिता बाबूलाल परिचय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रंमद्गाः 01 चाकू  व 01 छुरा जप्त किया गया।
      पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2015 को 21.05 बजे, सिलीकान सिटी दीपश्री होटल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बजरंगपुरा थाना बेटमा निवासी रामू पिता प्रहलाद उर्फ रईद्गाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 24, 2015

अज्ञात मृतक की आम सूचना

इन्दौर-दिनांक 24 फरवरी 2015-जिला इन्दौर के थाना छोटी ग्वालटोली के क्षेत्रान्तर्गत में एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जिसे दिनांक 13.02.15 को एमवायएच इन्दौर में भर्ती कराया गया था। उक्त अज्ञात व्यक्ति की दिनांक 19.02.15 को मृत्यु हो गई है उक्त सूचना पर मर्ग क्रं 03/15 धारा 174 सीआरपीसी का कायम कर जॉंच की जा रही है, जिसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। अज्ञात मृतक की फोटो संलग्न है।
         यदि उक्त मृतक के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो वह थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली जिला इन्दौर को मो.न.-07049108541, 0731-2524400, पर सूचित करे।

ग्रामीण अंचलों से अनाजमण्डी में आने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉली अन्य लोड़िग वाहनों को दुर्धटना से बचाने हेतु विद्गोष अभियान

इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2015-यातायात विभाग व्दारा इंदौर शहर के आस-पास के ग्रामीण अंचलों से प्रतिदिन आने वाले अनाज तथा फल के किसानों के वाहन जिसमें ट्रेक्टर-ट्रॉली, आयद्गार, टाटा-407, मेटाडोर तथा अन्य प्रकार के लोड़िग वाहनों को रात्रि के समय होने वाली दुर्धटनाओं से बचाने के लिये विद्गोष अभियान चलाया जा रहाह।ै जिसमें इन वाहनों की टेल लाईट, ब्रेक लाईट, इण्डिकेटर के चालू न रखने वाले वाहनों के विरूध्द चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में इन वाहनों के पीछे भाग पर रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही भी जा रही है, ताकि पीछे से आने वाले वाहनों आसानी से इन वाहनों को देख सके ।
         यातायात विभाग व्दारा आज की कार्यवाही के अन्तर्गत छावनी अनाज मण्डी तथा लक्ष्मीबाई कृषिउपज मण्डी में आने वाले वाहनों के विरूध्द चेकिंग कार्यवाही की गयी। यातायात विभाग व्दारा आज की कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 146 वाहनों की चेकिंग एवं इनके पीछे रिफ्‌लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जिन वाहनों की टेल लाईट, ब्रेक लाईट, इण्डिकेटर चालू हालत में नहीं पाए गए, ऐसे 24 वाहनों के विरूध्द मो.व्ही.ए. की धारा 109 के अन्तर्गत मौके पर कार्यवाही करते हुए 12000/-रूपये अर्थदण्ड करने की कार्यवाही की गयी, तथा मौके पर जुर्माना न अदा करने पर 2 वाहनों के कोर्ट के चालान बनाये गये ।
      यातायात विभाग की कार्यवाही के दौरान जिन भार वाहनों में उनकी बॉडी से अधिक लम्बाई वाले असुरक्षित ढंग से सरिये/एंगल परिवहन करने वाले वाहनों के विरूध्द भी     मो.व्ही.एक्टप्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।

02 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 04 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 190 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 24 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 फरवरी को 01 फरारी, 04 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 190 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 24 फरवरी 2015-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, माता मंदिर के पीछे अहिल्या पल्टनइंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दिलीप ठाकुर, मंगल रायकवार तथा राजेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1640 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 फरवरी 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2015 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिलीं यहीं रहने वाली सुनिता वर्मा पति मुन्ना वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 फरवरी 2015- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2015 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चंदूवाला रोड़ चंदन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 44 मैकेनिक नगर निवासी हरवंश पितापर्वतसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।