Monday, January 12, 2015

20 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 08 गिरफ्तारी, 112 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को 01 स्थायी, 08 गिरफ्तारी व 112 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जनवरी 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, आलापुरा मेनरोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले जबरन कालोनी मेंरहने वाले गौतम, अनिकेत वर्मा तथा राहुल वर्मा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जनवरी 2015-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 08 साउथ कमाठीपुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यहीं रहने वाले विनय उर्फ बिन्नू पिता रामदास गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की  22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को ग्राम कछालिया एवं ग्राम देवली से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले ग्राम कछालिया निवासी-सत्यनारायण पिता राधाकृष्ण ठाकुर तथा ग्राम देवली निवासी-लाखन पिता रामसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जनवरी 2015-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देशी शराब दुकान के सामने धार रोड़ चंदन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम बोरी थाना जोबट जिला झाबुआ निवासी मानसिंह पिता जामसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारदार संतुर जप्त किया गया।
      पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2015 को 20.40 बजे, मारल स्कूल के सामने द्गिावाजी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यहीं के रहने वाले सोनू उर्फ इग्लिद्गा बंदर पिता लक्ष्मीनारायण टेलर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, January 11, 2015

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात के प्रति जागरूकता हेतु यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा कई आयोजन किये गये

इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2015-यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 के अन्तर्गत आज दिनांक 11 जनवरी 2015 को सत्यसॉई स्कूल से कार रैली  का आयोजन किया गया,। इस आयोजन में पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेवरी, डी.आई.जी श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी.त्रिपाठी, सत्यसॉई स्कूल की प्राचार्या सुश्री पुनीता नेहरू तथा ऑटोमोबाईल एसोशिएन के श्री प्रवीण भाई पटेल एवं श्री गौरव एरन उपस्थित थे । इस रैली को पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेवरी एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राके गुप्ता व्दारा झण्डी दिखा कर रवाना किया गया । यह रैली पॉच भागों में विभाजित होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई निकली। इस रैली का समापन यातायात पार्क रेडियो कॉलोनी में हुआ। 
            डीएसपी यातायात गोविन्दसिंह रावत जी के नेतृत्व में ट्रूबो कॉलेज के सौजन्य से मूकबधिर बच्चों ''खमो अपील'' नुक्कड़ नाटक का मंचन सेन्ट्रल मॉल, टी.आईमॉल, सी-21 मॉल, मेगा मॉल, में किया गया,जिसके माध्यम से वाहन चालकों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, बिना लायसेन्स वाहन चालन न करने तथा चौराहों पर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी । 
डीएसपी यातायात विजयसिंह पंवार एवं उनकी टीम व्दारा विजय नगर चौराहे पर आयोजित राहगीर कार्यक्रम के तहत उपस्थित जनसमुदाय को यातायात नियमों से सम्बधित पम्पलेट्‌स के वितरण की कार्यवाही की गयी तथा महूनाका,भॅवरकुॅआ चौराहा,टॉवर चौराहा,राजमोहल्ला आदि चौराहों पर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करने की कार्यवाही की गयी । 
डीएसपी यातायात विक्रम रधुवंद्गाी व्हाईट चर्च,पलासिया चौराहा, हाईकोर्ट चौराहा रीगल चौराहा पर एन.सी.सी. एवं आर.आई.ग्रुप बच्चों के माध्यम से चौराहों पर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने,यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार की कार्यवाही की गयी तथा इन बच्चों व्दारा रीगल चौराहे से शास्त्री ब्रिज के बीच यातायात नियमों की जागरूकता उत्पन्न करने के उद्‌देय से मानव श्रृंखला बनाई गयी । 
यातायात विभाग एवं नापतौल विभाग से संयुक्त अभियान के तहत आज मृगनयनी चौराहे परआटोरिक्द्गाा वाहनों की मीटर तथा सत्यापन की जॉच कार्यवाही की गयी जिसमें 90-100 आटोरिक्शl वाहनों की जॉच करने पर 11 वाहनों में मीटर तथा सत्यापन दस्तावेज अनियमित पाये जाने पर उनके विभाग नापतौल विभाग के माध्यम से कार्यवाही करायी गयी ।  

           यातायात पुलिस इन्दौर के व्दारा आयोजित '' सड़क सुरक्षा सप्ताह '' के अवसर पर यातायात पुलिस एवं अभ्यास मंडल के सयुक्त तत्वाधान में प्रीतमलाल दुआ सभाकक्ष में   '' यातायात नियमों का पालन एवं नागरिक सुरक्षा एक दूसरे के पूरक ''  विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रूप  श्री ओ.पी.भाटिया, यातायात विद्गोषज्ञ/पूर्व निदेक जीएसटीआईटीएस इंदौर,सामाजिक कार्यकर्ता श्री किद्गाोर कोड़वानी,यातायात विद्गोषज्ञ श्री जगतनारायण जोद्गाी, महानिरीक्षक श्री विपिन माहेवरी,पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राके गुप्ता आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये । इस अवसर पर अभ्यास मण्डल के सचिव श्री परवेज खान,संयोजक श्री अद्गाोक कोठारी,पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा,पुलिस अधीक्षक पूर्व ओ.पी.त्रिपाठी,पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री आबिद खान सहित अभ्यास मण्डल के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक भीउपस्थित रहे।

अवैध हथियारों के सौदागर क्राईमब्रांच की गिरफ्‌त में 06 अवैध पिस्टल एवं 06 जिंदा कारतूस बरामद

इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2015-अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री दिलिप सोनी ने बताया कि, पुलिस महानिदेशक म.प्र. द्वारा अवैध शस्त्र की खरीद फरोखत का पता लगाकर उनके विरूद् आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के पालन में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री विपिन माहेशवरी, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच को अवैध शस्त्र की खरीद-फरोखत का पता लगाकर अपराधों की रोकथाम हेतू निर्देशित किया गया। नगर निगम चुनाव के मद्‌दे नजर गुंडों व अवैध हथियारों की धरपकड हेतु क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान एवं निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 1. मुनीष उर्फ मोटा जायसवाल पिता श्रीलाल जायसवाल निवासी-46 पेनजान कालोनी इंदौर, 2. मो. बबलू उर्फ शहशlह पिता मो.फरीद (32) निवासी-ग्राम बरकुदारपुरा थाना नसीराबाद जिला रायबरेली उ.प्र. हाल मुकाम198 असरफ नगर खजराना इंदौर, 3. मो.इरफान पिता अब्दुल मुहीद (33) निवासी ग्राम बरकुदारपुरा थाना नसीराबाद जिला रायबरेली उ.प्र. हाल मुकाम हीना कालोनी बिलाल किराना के पास खजराना इंदौर को शहर के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। 
आरोपी मुनीष को किला मैदान से पकड़ा, उसके पास से 02 पिस्टल एवं 02 कारतूस मिलें। इरफान को वेयर हाउस रोड़ कैलाश कुटी के पास से पकड़ा, जिससे 02 पिस्टल एवं 02 कारतूस मिलें, जिसने पूछताछ में बताया कि उसके दोस्त बबलू निवासी खजराना को मैने 15-20 दिन पहले 02 पिस्टल और  02 कारतूस दिये थे। इस सूचना पर आरोपी बबलू को उसके घर से पकड़ा, तो उसने इरफान से 02 पिस्टल एवं 02 कारतूस खरीदना बताया। आरोपियों से कुल 06 पिस्टल एवं 06 जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
आरोपियों ने पूछताछ पर इन अवैध हथियारों को धानी जिला धार से खरीदना बताया, ये इन पिस्टल को 10000 रू. में खरीदकर उसे दुगनें दामों में शहर में बेचते थे। इनसे अवैध हथियार बनाने वालो के बारें में पूछताछ की जा रही है तथा इन आरोपियों से हथियार खरीदने वालों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। उ.प्र. के रहने वाले दोनों आरोपियों के रायबरेली जिले के नसीराबाद थाने से इनके अपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान के नेतृत्व में निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि भारतसिंह यादव, सउनि ओमप्रकाश तिवारी, सउनि उमाशकर यादव, प्रआर विजयसिंह चौहान, प्रआर रमेश योगेशवर, आर. महेन्द्र, आर. योगेन्द्रसिंह चौहान, आर. श्याम पटेल, आर. सुरेश मिश्रा तथा आर. शैलेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा । 



50 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 50 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 14 गिरफ्तारी, 97 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जनवरी 2015 को 02 स्थायी, 14 गिरफ्तारी व 97 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2015- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2015 को 15.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 141 शालीमार पैलेस के सामने इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अकील पिता सलीम खान तथा कैलाश पिता नानकराम बैरवा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1254 रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2015 को 11.45 बजे, डमरू उस्ताद चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले लालगली परदेशीपुरा निवासी धर्मेन्द्र पिता भगवानदास कुशवाह को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2015 को 20.30 बजे, चंद्रभागा मेनरोड़ इंदौर से सट्‌टे कीगतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले महेश पिता रमेश फतेचंदानी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2015 को 10.00 बजे, राजकुमार ब्रिज के नीचे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले विशlल तथा सोनू को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 285 रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। श शि शी

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2015-पुलिसथाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2015 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राम लक्ष्मण बाजार इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गंगानगर धार रोड़ चंदननगर इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता कमल किद्गाोर गैहलोत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जनवरी 2015- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2015 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदानगर रोड़ नं. 10 इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले जनता र्क्वाटर निवासी गोपाल पिता नारायण वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, January 10, 2015

सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015

इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2015- आज दिनांक 10 जनवरी 2015 को यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 के अन्तर्गत यातायात प्रातः 11 बजे से 12 तक डी.एस.पी. प्रदीपसिंह चौहान तथा आर.एन.त्रिपाठी तथा इंचार्ज प्राचार्य सुश्री सीमा अग्रवाल शासकीय गर्ल्स स्कूल क्रमाक-1 देवी अहिल्याश्रम व्दारा गठित टीचर्स पेनल के सहयोग से स्कूल में अध्ययनरत करीब 500 छात्राओं को सड़क चिन्हों के सम्बन्ध में जानकारी लेक्चर तथा पोस्टर्स के माध्यम से दी गयी । सड़क चिन्हों की जानकारी देने के बाद दोपहर 1.30 बज से 1.45 बजे इन छात्राओं के बीच यातायात नियमों के ज्ञानवर्धन के उद्‌देद्गय एक सामान्य ज्ञान प्रतियागिता का भी आयोजन किया गया । जिसमें 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सड़क चिन्हों के सम्बन्ध में प्रतियोगी प्रद्गनो पत्रों के उत्तर दिये गये । इस रोचक प्रतियोगिता के उत्तर पुस्तिओं को जॉच के उपरान्त कुमारी कीर्ति अद्गाोक चौधरी को प्रथम,कुमारी अल्का केथवास को व्दितीय,तथा कुमारी नैना विजयसिंह राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,इन सभी छात्रओं को सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन दिवस पुरष्कृत किया जावेगा । 
          डी.एस.पी.यातायात गोविन्द रावत एवं उनकी टीम व्दारा बस स्टैण्ड 125 बसों पर,50 आटोरिक्द्गाा वाहनों पर,तथा रीगल चौराहे एवं मृगनयनी चौराहे पर 100 टाटा मैजिक वाहनों पर यातायात नियमों से सम्बधित फ्लेक्स/बेनर तथा पोस्टर्स चस्पा करने की कार्यवाही की गयी । 
         डीएसपी यातायात श्री विजयसिंह पंवार व्दारा रात्रि में होने वाली दुर्धटनाओं की रोकथाम हेतु ग्रामीण अंचलों से छावनी अनाज मण्डी में आने वाले ट्रेक्टर/ट्रॉलीयों पर,विक्रम लोड़िग वाहन तथा लोड़िग आटोरिक्द्गाा वाहनों पर रिफ्लेटिव टेप चस्पा करने की कार्यवाही की गयी तथा भॅवरकुॅआ,टॉवर चौराहा,महूनाका तथा बड़ागणपति पर यातायात नियमों से सम्बधित पोस्टर्स बेनर्स लगाने की कार्यवाही की गयी । 
         यातायात थाना पूर्वी एवं यातायात नियन्त्रण कक्ष पद्गिचम क्रेन वाहनों से अपने-अपने क्षेत्राधिकार में यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार तथा एनाउन्समेंट की कार्यवाही लगातार जारी है ।




अवैध हथियारों के सौदागर क्राईमब्रांच की गिरफ्‌त में 03 अवैध कट्‌टे व 01 रिवाल्वर बरामद

इन्दौर-दिनांक 10 जनवरी 2015-पुलिस महानिदेशक म.प्र. द्वारा अवैध शस्त्र की खरीद फरोखत का पता लगाकर उनके विरूद् आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री विपिन माहेशवरी, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति0 पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को अवैध शस्त्र की खरीद-फरोखत का पता लगाकर अपराधों की रोकथाम हेतू निर्देद्गिात किया गया। नगर निगम चुनाव के मद्‌दे नजर गुंडों व अवैध हथियारों की धरपकड हेतु क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अनिल पिता मनोहरलाल बौरासी (25) निवासी-भागीरथ पुरा इंदौर सिकलीकरों से हथियार लाकर बेचता है। मुखबीर की सूचना पर टीम द्वारा घेरा बंदी कर अनिल को पकडा, उसके पास से एक 315 बोर का कट्‌टा किमती 15 हजार रूपए का जप्त किया। उससे पूछताछ करते उसने इमरान पिता बाबूकुरैशी (24) निवासी-86 सिंकदराबाद कालोनी सदरबाजार को एक 315 बोर का कट्‌टा बेचना बताया, मोनू उर्फ मनीष पिता शीवनारायण (21) निवासी-941 भागीरथपुरा इंदौर को एक 315 बोर का देशी कट्‌टा देना बताया एंव सुमत पिता हजारीलाल कुर्मी (29) निवासी-ग्राम करईया गुजर थाना खुरई जिला सागर हाल राजकुमार का मकान बांगडदा मेनरोड को बेचना बताया। अनिल द्वारा बेचे गये हथियारों को खरीदने वाले उक्त आरोपीयों को पकडकर जिनसे 03 देशी कट्‌टे व 01 देशी रिवाल्वर जप्त किया गया कुल किमती 50 हजार रू0 लगभग के हथियार जप्त किये गये। अनिल पूर्व में भी अवैध हथियार के मामले में थाना महू व बांणगंगा में बंद हो चुका है। अनिल हथियार गुजरी के सिकलीकर प्रताप से खरीदकर यहां शहर में मंहगे दामों में बेचता था। 
 इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उनि नाथूराम दुबे, प्रआर चंदरसिंह, प्रआर रणवीरसिंह, आर. अजीत यादव का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा । 

Friday, January 9, 2015

यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान आप भी बनियें ''कैडिट आई''

इन्दौर-दिनांक 09 जनवरी 2015-दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2015 तक इंदौर में यातायात सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा, इसी तारतम्य में इंदौर, पूर्व क्षेत्र, जोन-2 के सभी 09 थानों के अन्तर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस पहल को '' आगमन '' के नाम से संबोधित किया गया है। इस पहल से यातायात में नये विचार और नये प्रयासों का आगमन होगा। इन प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत प्रमुख रूप से '' कैंडिट आई '' के नाम से एक विडियो मेकिंग प्रतियोगिता रखी गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी  '' इंदौर ट्राफिक पुलिस '' की आफिद्गिायल फेसबुक साईट पर उपलब्ध है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को 02 मिनट का वीडियो यातायात के संबंध में तैयार कर प्रस्तुत करना है, प्रतिभागी अपनी विडियो दिनांक 17.01.2015 तक aspeastzone2.ind@gmail.com पर भेज सकते हैं। निर्धारित दिनांक के पद्गचात इन्ट्रियां मान्य नहीं होगी, जिस प्रतिभागी का वीडियो सर्वश्रेष्ठ चुना जाएगा उस वीडियो को शहर के प्रमुख सिनेमाघरों में प्रदद्गर्िात किया जाएगा साथ ही उस प्रतिभागी को उचित पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

बच्चों के कई रंग यातायात के संग, जागरूकता के लिये स्कूली बच्चों ने बनाये चित्र

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2015-इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 के तहत बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स इन्दौर में इन्दौर शहर के विभिन्न स्कूलों की एक अन्तर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के 40 स्कूलों के 550 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।  प्रतियोगिता 3 प्रमुख वर्गो में आयोजित की गई। 
1. सीनियर वर्ग
2. जूनियर वर्ग
3. मूक बधिर वर्ग
सीनियर वर्ग के लिये विषय ''सुरक्षित वाहन चालन-सुरक्षित जीवन'' safe drive & safe life, जूनियर वर्ग के लिये विषय ''जब हेलमेट हो सर पर सुरक्षित पहुंचे घर पर'' निर्धारित किया गया था ।  प्रतियोगिता में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये स्वयं पुलिस महानिरीक्षक, श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक, मुखयालय इन्दौर श्री अनिल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विक्रम सिंह रधुवंशी बच्चों के साथ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुश्री भारती सरवटे, श्री ईस्माईल लहरी ने निभाई। प्रतियोगिता में विजेता बच्चो को समापन कार्यक्रम के दौरान पुरूस्कृत किया जायेगा । 
        यातायात पुलिस द्वारा महूनाका चौराहे, मृगनयनी चौराहे पर 400 लोक परिवहन वाहनों पर यातायात नियमों के बैनर लगाये गये ।  उक्त दौरान उप पुलिस अधीक्षक, श्री विजय सिंह पंवार, श्री अरविन्द तिवारी, श्री गोविन्द बिहारी रावत बल सहित उपस्थित रहे । 
        यातायात पुलिस द्वारा अन्य गतिविधियों के तहत नापतौल विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुये 120 ऑटो रिक्शा के मीटर चैक किये गये जिसमें 13 ऑटो रिक्शा के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
       इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा सहयोगी संस्थाओं के साथ आमजनता में जागरूकता पैदा किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेगे ।




17 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06स्थायी, 46 गिरफ्तारी, 158 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को 056स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 158 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जनवरी 2015- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2015 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लुनियापुरा कब्रिस्तान के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले गाड़ी अड्‌डा हरिजन कॉलोनी निवासी भागीरथ पिता भय्‌यन माठौद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।