Saturday, September 17, 2011

चोरी के लैपटॉप, मोबाईल, तथा कैमरा सहित ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ सितम्बर २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति कृष्णावेणी देसावतु के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्षन में, थाना प्रभारी हीरानगर आर.के.सोनकर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ०१ व्यक्ति कम दामो में लैपटॉप, मोबाईल व कैमरा लेकर मारूती नगर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहा है संभवतः उक्त मश्रुका चोरी का हो सकता है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी हीरानगर द्वारा एक टीम गठित की जिसमें सउनि बी.आर. सिसोदिया, आरक्षक राजेन्द्र रघुवंषी तथा प्रदीप पांडे को रवाना किया तो पुलिस टीम ने संदेही कौषल आहूजा पिता जयंत आहूजा (२४) निवासी ९४ गोयल विहार कॉलोनी इंदौर को पकड़ा तथा इसके कब्जे से ०८ मोबाईल फोन, ०१ लैपटॉप चोरी की शंका में मिलने पर पूछताछ करने पर इसने उक्त मश्रुका चोरी का होना स्वीकार किया।
        पुलिस हीरानगर द्वारा उपरोक्त आरोपी कौषल आहूजा से विस्तृत पूछताछ करने पर इसने चोरी का ०१ लैपटॉप तथा ०१ कैमरा रतनसिंह निवासी स्कीम नं. ५४ इंदौर को तथा ०१ लैपटॉप मुस्तफा निवासी बद्रीबाग कॉलोनी इंदौर को बेचना बताया। कौषल की निषादेही पर रतनसिंह पिता छितरसिंह (२२) निवासी स्कीम नं. ५४ इंदौर तथा मुस्तफा पिता निसार हुसैन (२७) निवासी बद्रीबाग कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी के लैपटॉप व कैमरा बरामद किये गये। आरोपी कौषल ने लैपटॉप, कैमरा व मोबाईल थाना एमजी रोड़, पलासिया व तुकोगंज क्षैत्र से चुराना बताये है जिनके संबंधित थानो पर प्रकरण पंजीबद्व होकर विवेचना में है। इस प्रकार पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से करीबन ०२ लाख रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा आरोपियो को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से आरोपी कौषल का रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी चोरी की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

घरेलू गैस टंकी से मारूती वैन में गैस भरते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ सितम्बर २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०११ को २०.३० बजे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग प्रदीप पिता सुदंरलाल जैन (४९) की रिपोर्ट पर तरूण पिता हेमंत कुमार (३६) निवासी द्रविड़ नगर इंदौर के विरूद्व ३/७ आवष्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त आरोपी तरूण पिता हेमंत कुमार ४२ द्रविड़ नगर इंदौर पर वाहनो में घरेलू गैस टंकियो से अवैध रूप से गैस भर रहा था। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी तरूण पिता हेमंत कुमार (३६) निवासी द्रविड़ नगर इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से १० गैस सिलेंडर, ०३ विद्युत चलित मोटर तथा अन्य उपकरण कुल कीमती करीबन २२ हजार ४५० रूपये के जप्त कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन, २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १७ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १६ सितम्बर २०११ को ०२ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ सितम्बर २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०११ को १४.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेस्ट हाऊस के पास सांवेर से ताष सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले चंद्रभागा सांवेर निवासी पप्पू उर्फ रोहित पिता अब्दुल गफूर (४२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०११ को २०.५० बजे नट बोल्ट फैक्ट्री के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पटेल कॉलोनी मांगलिया निवासी मनीष पिता कैलाष बौरासी (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ सितम्बर २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०११ को १२.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजाद नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले महेन्द्र पिता मूलचंद्र सिलावट को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०११ को १७.३० बजे ग्राम मेढ़कवास से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले ओंकारसिंह पिता घीसाजी (५९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०११ को १२.३० बजे ग्राम मेंमदी आमरोड़ से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले लीलाधर पिता रामसिंग (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०११ को ०९.०० बजे ग्राम राधा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले संतोष पिता रामसिंह कलौता (३८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 16, 2011

फर्जी मार्कषीट के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ सितम्बर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि टयूटर कोचिंग क्लासेस का संचालक प्रकाश वर्मा ग्रामीण अंचल के भोले-भाले छात्रों से १०वी, १२वी की परीक्षा में एडमिशन दिलाकर पास कराने की ग्यारंटी देकर छात्रों के साथ ठगी कर रहा है।
        सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक, अपराध जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में टीम प्रभारी महेन्द्रसिंह परमार, नरेन्द्रसिंह गौर, सुरेश मिश्रा, योगेश परमार, मनीष तिवारी एवं प्रेमचंद्र प्रजापति को सूचना की तस्दीक करने हेतु लगाया गया। टयुटर कोचिंग क्लासेस के संचालक प्रकाश पिता स्व. नीरज वर्मा (३५) निवासी ५२ पवनपुरी कालोनी से पूछताछ की तो पाया कि  उसके द्वारा छात्र राहुल नामदेव व राहुल कुमरावत से ४२०००/- रू. लेकर राहुल नामदेव को १०वी की इलाहबाद बोर्ड की किसी अन्य छात्र की अंकसूची को स्केन करके राहुल नागदे के नाम से अंकसूची तैयार कर अंकसूची की फोटो कॉपी देकर उसे मूल अंकसूची दिलवाने का आश्वासन देकर छात्रों के साथ धोखाधडी की हैं।
        आरोपी के विरूद्ध धोखाधडी का प्रकरण दर्ज करने हेतु एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना-भंवरकुआ के सुपूर्द किया गया है।

०९ आदतन, २९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन तथा २९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०९ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १६ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १५ सितम्बर २०११ को ०९ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ सितम्बर २०११- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालानी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले पप्पू, गब्बू, कमल, विजय, मनोज तथा जितेन्द्र तथा विकास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०४० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०११ को १७.१० बजे कनार रोड़ दतोदा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले भारत, बद्री, राधाकिषन तथा मोहन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६७० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०११ को २०.३० बजे हरिजन कॉलोनी न्यू पलासिया इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले नितिन, मिथुन, हरीष, राहुल तथा अंकित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६६० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०११ को १३.१५ बजे जवाहर मार्ग पटेल ब्रिज के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले आनंद नगर रेल्वे पुल के पास इंदौर निवासी रामचंद्र पिता भरतलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४८० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ सितम्बर २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०११ को १४.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुदामा नगर झोपड़पट्टी इंदौर निवासी अर्जुन पिता छोगालाल पारदी (३५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०११ को १३.०० बजे प्रगति नगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले चंद्रबाग इंदौर निवासी संजय पिता गोपाल सोनी (३४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गुप्ती बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपिायो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 15, 2011

१३२० लीटर अवैध डीजल ले जाते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०११- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०११ को १०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ३१२ गुलाब बाग कॉलोनी ग्राम सुरलाखेड़ी तिराहा से टाटा मेटाडोर क्रं. एमपी-०९/एलआर/०३१४ में ४५ केनो में अवैध रूप से डीजल ले जाते राजेष पिता सीताराम सोनी निवासी रघुवंषी कॉलोनी को पकडा गया। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कलेक्टर कार्यालय खाद्य विभाग के सुनिल पिता कल्याणमल (३५) की रिपोर्ट पर उपरोक्त आरोपी राजेष सोनी के विरूद्व ३/७ ईसी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त ४५ केनो में भरा हुआ १३२० लीटर डीजल कीमती करीबन ०२ लाख ३० हजार २५० रूपये का बरामद किया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०६ आदतन, ३० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा ३० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १४ सितम्बर २०११ को ०२ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०११- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा दिनांक १३ सितम्बर २०११ को ०३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ३३१ विजयश्री नगर की चाल मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले बंटी, बबलू, धर्मेन्द्र, मोहम्मद रफीक तथा विमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०११ को १४.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुखलिया तिराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले १३८ राजाबाग कॉलोनी इंदौर निवासी परेड पिता देवीलाल मालवीय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०११ को १८.४० बजे जयहिन्द नगर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही की रहने वाली शषी पति किषनलाल पाटीदार (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०११ को हातोद थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब बेचते हुये मिले जम्बूड़ी हप्सी निवासी अमरसिंह पिता नंदाजी (४२), बड़ी कलमेर निवासी अंबाराम पिता छीताजी (४४) तथा सरदार पिता जगन्नाथ (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपये कीमत की ११ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०११- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०११ को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कोदरिया भगतसिंह चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोधी मोहल्ला कोदरिया निवासी संजय पिता काषीराम लोधी (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 14, 2011

१४ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए १४ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

६२ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १४ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १३ सितम्बर २०११ को ६२ गिरफ्तारी व १५१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ सितम्बर २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०११ को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बायपास रोड़ इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मोहम्मद अलीम तथा मोहम्मद शमषेर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०११ को ११.०० बजे देषी कलाली के पीछे देपालपुर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संतोष, रवि तथा पदमसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०११ को २१.०० बजे चम्पाबाग नाले के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अब्दुल सलाम पिता नसरूद्दीन (४५) तथा इमरान पिता अब्दुल सलाम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६८० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०११ को १३.०० बजे पाकीजा शोरूम के पास एबीरोड़ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सेठीनगर इंदौर निवासी अजय पिता नानूसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५५ रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।