Thursday, August 11, 2011

ई नोटिस योजनान्तर्गत अंतिम चालान जारी होना प्रारम्भ


इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०११- उपपुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि दिनांक १८-०७-२०११ से प्रारम्भ हुए ई-नोटिस योजनान्तर्गत जारी होने वाले नोटिस के तारतम्य में तीसरा और अंतिम नोटिस ऐसे वाहन चालकों को जारी करना प्रारम्भ कर दिया गया है जिनके व्दारा विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया था। जिन वाहन स्वामियों व्दारा इस नोटिस का भुगतान नही किया जाऐगा, उनके वाहन का प्रकरण माननीय न्यायालय की ओर प्रेषित कर दिया जायेगा ।
        अतः असुविधा से बचने के लिये शीध्रातिषीध्र ई-नोटिस का भुगतान एम.टी.एच.कम्पाउण्ड स्थित कार्यालय में करा देवे । 

ट्रक कटिंग की करोड़ों की दवाईयां, कपड़े, गुटखा आदि बरामद

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०११- पुलिस अधीक्षक श्री श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कंजर द्वारा ट्रक कटिंग का माल बाणगंगा क्षेत्र के न्यू दुर्गा नगर में छिपाकर बेचने के लिये रखा हुआ हैं। सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर जितेन्द्रसिंह द्वारा निरीक्षक जयंतसिंह राठौर, उपनिरीक्षक अनिलसिंह चौहान, मनीषराजसिंह भदौरिया एवं  टीम के प्र.आर. नरेन्द्रसिंह गौर, आरक्षक भगवानसिंह, मनोज राठौर, मनीष तिवारी, बशीर खान, इफि्‌तखार खान को मुखबीर द्वारा बतायी गयी सूचना की तस्दीक हेतु लगाया गया।
        उपरोक्त टीम द्वारा मुखबीर के बताये गये स्थान २२१/४ न्यू दुर्गा नगर पर जाकर तस्दीक की गई, गतिविधियां संदिग्ध पाये जाने पर थाना बाणगंगा के थाना प्रभारी राजीव चतुर्वेदी व उनकी टीम को हमराह लेकर दबिश देकर आरोपी गौरव उर्फ बिट्टू पिता रमेश पंवार नि० न्यू दुर्गा नगर को पकड़ा तथा उक्त मकान में चैक किया तो मकान के तीन कमरे सामान से भरे हुए मिले। सामान की प्रारंभिक चैकिंग में करोड़ों रूपये की दवाईयां, साड़िया, गुटखा, बीड़ी, अगरबत्ती, रेडीमेड गारमेंट, कास्मेटिक सामग्री आदि मिले उक्त सामग्री के संबंध में पकड़े गये आरोपी गौरव पंवार से पूछताछ करने पर बताया कि राकेश गोयल नि० गोविंद कालोनी के साथ मिलकर कंजर द्वारा ट्रक कटिंग का माल सस्ते दामों में खरीदकर बेचने का कार्य करता था। आरोपी से पूछताछ जारी हैं, पुलिस द्वारा अन्यत्र प्रदेशों तथा कंपनियों से संपर्क कर माल के संबंध में पता लगाया जा रहा हैं। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही थाना बाणगंगा द्वारा की जा रही हैं।

०५ हजार का ईनामी बदमाश भय्यू उर्फ सुरीला उर्फ एहसान गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना खजराना के अपराध क्रमांक ६७/११ धारा ३०७,३२७,३४ भादवि का फरार आरोपी भय्यू उर्फ सुरीला उर्फ एहसान पिता अनवर (२१) निवासी तंजिम नगर खजराना इंदौर जिस पर ०२ हजार रूपये का ईनाम खजराना थाने के अपराध पर एवं ०३ हजार रूपये का ईनाम थाना कायथा जिला उज्जैन के अपराध क्रमांक २६/११ धारा ३९२,४११ भादवि में घोषित है वह बायपास पर टाटा मेजिक नगर सेवा जो गैस भरवाने जाती है उनसे पैसे छीनने की नीयत से घूम रहा है।
        उक्त सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा, जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में निरीक्षक जयंत राठौर व उनकी टीम के प्र.आर.संजय भदौरिया आरक्षक चंदरसिंह ,जितेन्द्र ,रणवीरसिंह ,रविराज सक्तावत को सूचना की तस्दीक हेतु लगाया। निरीक्षक जयंत राठौर अपनी टीम सहित बायपास पर पंहुचे जहां आरोपी भय्यू उर्फ सुरीला उर्फ एहसान पिता अनवर मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीम ने काफी मशक्कत कर घेराबंदी कर पकडा। आरोपी पर थाना कायथा के अपराध जिस पर ०३ हजार का ईनाम घोषित है उक्त अपराध में आरोपी ने २५ हजार रूपये की लूट की थी जो लूट की घटना के बाद से ही फरार था। आरोपी ने पूर्व में थाना माधव नगर जिला उज्जैन क्षैत्र से एक इंडिका कार भी लूटी थी एवं थाना खजराना जिला इंदौर में आरोपी पर रासुका की कार्यवाही भी की जा चुकी है। आरोपी को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना खजराना के सुपुर्द किया गया है।

०३ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ५० गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १० अगस्त २०११ को ०३ स्थाई, ५० गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०११ को १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर २१३ एबी स्कीम नं. ७१ इंदौर से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले राजेष पिता मुन्नालाल जैन तथा विजय पिता गेंदालाल (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३७०० रूपये नगदी, ०१ लैपटॉप, ०८ मोबाईल फोन, ०१ टेलिफोन, ०१ टीवी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०११ को १४.४५ बजे ०५ बियाबानी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले रमेष पिता घीसालाल (७०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९७० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०११ को १६.०० बजे हरिफाटक महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले शायदा किषनगंज निवासी रषीद पिता सलीम पटेल (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०११ को २२.०० बजे टेलिफोन चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले जती कॉलोनी इंदौर निवासी अनिल पिता बाबूलाल साहू (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०११ को ०९.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. ७१ झुग्गीझोपड़ी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता सुभाष भील (२३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०११ को ०७.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तपेष्वरी बाग कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ४८ तपेष्वरी बाग कॉलोनी इंदौर निवासी प्रषांत पिता विद्याधर शर्मा (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक ३२ बोर रिवाल्वर बरामद किया गया।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०११ को १६.३५ बजे भील कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुनिल उर्फ चुन्नी पिता मोहन (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०११ को १०.०० बजे लाहिया कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले नवल पिता सुरेन्द्र राय (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 10, 2011

आजीवन कारावास का सजायाफ्‌ता फरार आरोपी पकड़ाया


इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०११- अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय को मुखबीर से सूचना सूचना प्राप्त हुई थी कि एक लूट सहित हत्या का फरार आरोपी शहर में घूम रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री जितेन्द्रसिंह द्वारा निरीक्षक यू.एस. बोराना की टीम के आरक्षक रामप्रकाश बाजपेयी, राजभान, ओंकारनाथ शुक्ला, रामदुलारे यादव, रफीक खान को मुखबीर द्वारा बतायी गयी सूचना की तस्दीक हेतु लगाया गया। उपरोक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर थाना जूनी इन्दौर क्षेत्र से एक व्यक्ति को पकड़ा तो उसने अपना नाम व पता गलत बताया तब क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रवि उर्फ रविन्द्र उर्फ रवि बारीक पिता कैलाश सौलंकी (२८) नि० द्वारकापुरी इन्दौर बताया।
        आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि थाना रावजी बाजार के क्षेत्र में वर्ष २००३ में अपने साथी प्रफुल्ल मराठा, छोटू रामसिंह के साथ मिलकर मुनीम खेमराज की हत्या कर लूटपाट करना बताया। इस अपराध में वर्ष २००४ में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी जिसमें वह करीब ५ वर्ष तक सेन्ट्रल जेल इन्दौर में रहा तथा ट्रांसफर पर जबलपुर सेन्ट्रल जेल में रहा। वर्ष २००९ में जबलपुर से इन्दौर कोर्ट पेशी अन्य २५ आर्म्स एक्ट के मामले में लाया गया था बाद पेशी के ट्रेन द्वारा जबलपुर वापस जाते समय इटारसी रेल्वे स्टेशन से पुलिस कर्मचारियों को धक्का देकर हथकड़ी सहित चलती ट्रेन से कूद कर भाग गया था। उपरोक्त घटना की रिपोर्ट पर से थाना जीआरपी इटारसी पर अप०क्र० १६३/०९ धारा २२४ भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था, तब से ही आरोपी फरार चल रहा था तथा अपना नाम व पता छुपाकर गुजरात व खण्डवा जिले के पुनासा डेम पर फरारी काटना बताया और भी अपराधों में पूछताछ की जा रही हैं।
        आरोपी के विरूद्ध थाना चंदननगर, रावजीबाजार, जूनी इन्दौर में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध होकर थाना जूनी इन्दौर का स्थायी वारंटी हैं। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना जूनी इन्दौर सुपुर्द किया गया व इटारसी जीआरपी व सेन्ट्रल जेल जबलपुर को कार्यवाही हेतु आरोपी के पकड़ाने की सूचना दी गयी हैं।

०२ आदतन, १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०९ अगस्त २०११ को ०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १२४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०११- पुलिस थाना बड़गोंदा द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०११ को १४.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गवली पलासिया से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले शेख छोटू, रामचंद्र, राजाराम, अब्दुल सलाम, शेखर, आजाद तथा हुकुमचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १११० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०११ को १८.०० बजे चंदूवाला रोड़ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले चंदूवाला रोड़ इंदौर निवासी रषीद पिता पीरू शाह (३५) तथा मेहबूब पिता मुबारिक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाल्मिकी नगर चौराहा मटन मार्केट के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले वृदांवन कॉलोनी इंदौर निवासी ओमप्रकाष पिता सत्यनारायण प्रजापत (२९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०७ कट्टे में १५००० रूपये कीमत की ३५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भवरकुऑ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बोरादा देवी नगर निवासी अविनाष पिता अजय (२४), गली नं. २ भोपाल निवासी शहनवाज पिता मोहम्मद तोफिक (२०), तथा चाणक्यपुरी चौराहा निवासी मोहसीन पिता फरीद अहमद (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०५ चाकू बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०११ को २०.४५ बजे तलावली चांदा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नगर निगम रोड़ निवासी सतीष पिता मगनलाल (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०११ को ०९.२० बजे अन्नपूर्णा मंदिर के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोहा मंडी झोपड़पट्टी इंदौर निवासी प्रदीप पिता महेष सेन (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 9, 2011

संयोगितागंज पुलिस द्वारा लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, ०२ मोबाईल फोन, मोटरसायकल बरामद

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०११- पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेषचंद जैन के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी संयोगितागंज शेलेन्द्र श्रीवास्तव व उनकी टीम के उपनिरीक्षक मुकेष पेन्द्रे, सउनि एम.के. मिश्रा, आरक्षक कमल, योगेन्द्र, शेरसिंह, संजय तथा अरविंद ने मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध रवि उर्फ भूरिया तथा अनिल उर्फ भैय्‌यू को पकड़ा व पूछताछ की तो इन्होने रिंगरोड़ बायपास पर लूट की वारदाते करना स्वीकार किया।
            पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपियो से नाम पता पूछते, अपना नाम १. रवि उर्फ भूरिया पिता बालू (२०) निवासी पिपलियाहाना इंदौर, २. अनिल उर्फ भैय्‌यू पिता बाबूलाल (२५) निवासी भील कॉलोनी इंदौर का बताया तथा रिंगरोड़, बायपास पर लूट की वारदाते करना स्वीकार की है। पुलिस द्वारा आरोपियो की निषादेही पर एक हिरोहोन्डा पेषन मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एमबी/०९६२ तथा ०२ मोबाईल फोन कुल मश्रुका ५०-६० हजार रूपये का बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से दोनो आरोपी रवि तथा अनिल का पीआर प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इन्होने पलासिया तथा संयोगितागंज क्षेत्र की अन्य लूट की वारदात करना भी स्वीकार किया है, जिसकी बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है तथा अन्य लूट की वारदातो के संबंध में पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी लूट की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

०१ आदतन, १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १९१ जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०८ अगस्त २०११ को ०३ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १९१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा दिनांक ०७ अगस्त २०११ को २१.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले बाणगंगा नाका इंदौर निवासी जीतू पिता विक्रमसिंह ठाकुर तथा गोविंद नगर खारचा इंदौर निवासी घनष्याम पिता चामला बोरासी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १२ आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०११ को १७.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुद्वनगर मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले नाना, किषोर, दिलीप, गणेष, विनोद तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४४५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०११ को १६.३० बजे ग्राम अरण्डिया इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले षिवदयाल, उमेष, अमित तथा जितेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५४५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०११ को १३.४५ बजे ग्राम घोसीखेड़ा से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले लतिफ पिता नासिर खॉ (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २००० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०११ को १४.०० बजे रामबाग इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले राजमोहल्ला निवासी राहुल पिता रामचंद्र जायसवाल (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, August 8, 2011

०१ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।