Monday, March 14, 2011

प्रधान आरक्षक से सउनि के पीपी कोर्स के प्रषिक्षण का समापन समारोह

इन्दौर -दिनांक १४ मार्च २०११- पुलिस कन्ट्रोलरूम के सभागार मे आज दिनांक १४ मार्च २०११ को प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक पद पर प्रषिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनोजराय, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मंजुलता खत्री, उपपुलिस अधीक्षक लाईन पी.बी. सलोकी , रक्षित निरीक्षक गोविन्दविहारी रावत के साथ प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक पद के सभी प्रषिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
        इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबोधित करते हुए प्रषिक्षणार्थीयो को बधाई दी एवं अपने उद्बोधन में बताया कि शासन की मंषा के अनुरूप आप लोगो को प्रमोषन देने के लिये नितीगत निर्णय में सभी जिलो में पीपी कोर्स का प्रषिक्षण दिया जाना तथा समयानुसार रिक्त पदो पर प्रमोषन देना शामिल है। आप लोगो को विदित है कि पूर्व में पदो के अभाव में आपको प्रमोषन नही के बराबर मिलता था अब शासन द्वारा पद स्वीकृत होने से सउनि व उनि के काफी पद रिक्त है, यह आपकी मेहनत है कि आप कितनी प्रगति कर सकते है। इस प्रमोषन से आपका दायित्व और भी बढ जाता है, आपको समाज की समस्याओ के समाधान के लिये तत्पर रहना चाहिए, जैसा कि वह आपकी ओर आषा की नजर से देखते है। आपको भी अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओ को सुने, निराकरण करे, साथ ही व्यवहार मधुर हो ताकि पिडीत व्यक्ति खुष होकर अपने परिवार से भी जाकर आपकी तारिफ करे जिससे पुलिस की छबि ठीक हो। प्रषिक्षणार्थीयो को स्वयं की सेहत के लिये व्यायाम की ओर ध्यान देने, सरकुलरर्स की पढाई एवं कम्प्युटर सीपा की षिक्षा प्राप्त करना, कानून में बदलाव की प्रक्रिया को आत्मसात करना चाहिए तथा सीआरपीसी, पुलिस रेग्युलेषन को याद रखना चाहिए। इसके साथ में आप लोगो को पुनः पुलिस परिवार की ओर से बधाई देता हूॅ। आप स्वस्थय शरीर, स्वस्थय मस्तिष्क के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाये , यही मेरी कामना है।

१२ टाटा मैजिक तथा २ सिटीवेन पर कार्यवाही कुल ५२४ वाहनों पर ४७,३०० रूपये अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक १४ मार्च २०११ -यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले टाटा मैजिक/सिटी वेन वाहनों के विरूद्व चलाये गये अभियान में १२ टाटा मैजिक पकड़ी गयी जिन पर रूट नहीं लिखा था,एैसे वाहनों को पकड़कर यातायात में उन वाहनों पर के रूट लिखवाये गये तथा अर्थदण्ड किया गया , इसी प्रकार २ सिटी वेन, तथा एक आटोरिक्षा वाहन के विरूद्व रॉग पार्क उल्लंघन पर कार्यवाही की गयी ।
               आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ५२४  वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ४७,३०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें २१० रॉग पार्क होने पर, २०३  दुपहिया वाहन चालकों व्दारा हेलमेट का उपयोग न करने, ४६ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर, ५० वाहन चालकों व्दारा चौराहे पर जानबूझ कर स्टाप लेन  का उल्लंधन करने पर, तथा १४ टाटा मैजिक/सिटीवेन पर  मो.व्ही.एक्ट के प्रावधान के अन्तर्गत अर्थदण्ड की कार्यवाही ।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ मार्च २०११ - पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०११ के १३.३५ बजे पीठ रोड महूॅ निवासी रामू पिता चंपालाल वर्मा (४०) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी रामू पिता चंपालाल वर्मा एक सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था ।
           जिलाधीष महोदय के आदेष का उल्लंघन करते हुए आरोपी रामू पिता चंपालाल वर्मा (४०) निवासी पीठ रोड महूॅ इंदौर को १३ मार्च २०११ को १३.३० बजे नाना महूॅ के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस महूॅ द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन, १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १४ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थायी, २४ गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १४ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १३ मार्च २०११ को ०४ स्थायी, २४ गिरफ्तारी व १०२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले २१ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १४ मार्च २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०११ को १५.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षेत्रांतर्गत से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले वाहिद, कमल, आकाष, वाहिद खान, मुकेष तथा वसीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६ हजार २६० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०११ को १६.०० बजे शैलसिटी के सामने से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले दिनेष, लीलाधर तथा मेहताब को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८५० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०११ को ०१.१५ बजे खजराना थाना क्षेत्रांतर्गत से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले आषिक, अफजल, शाकिर, जावेद, जाकिर, फकरूद्दीन तथा जाकिर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२५० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०११ को १६.१५ बजे शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मनीष, मोनू उर्फ षिवराज, सोनू उर्फ विजय तथा सुरेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४७० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा दिनांक १२ मार्च २०११ को २३.०० बजे ३२/१  साउथ तुकोगंज इंदौर से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले विकास पिता राजकुमार अग्रवाल तथा गोपाल पिता षिवलाल शर्मा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ टीवी, ०१ लैपटॉप, ९००० रूपये एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ ले जाते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १४ मार्च २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०११ को ११.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पीठरोड महूॅ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले रामू पिता चंपालाल वर्मा (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६०० रूपए कीमत की ६० लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०११ को २१.३० बजे शांतीनगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले इंदर पिता रामसिंह (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१६० रूपए कीमत की ०२ पेटी बियर बरामद की गई ।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०११ को १०.०० बजे रामनगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले सुगन्दानगर इंदौर निवासी हरीराम पिता गंगाराम (६०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १४ मार्च २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १३ मार्च २०११ को २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संविद नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दिलीप उर्फ काऊ पिता विष्णु खरे को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
           पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को २३.३० बजे मोती तबेला इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अनिल पिता बाबूराव (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।             

Sunday, March 13, 2011

अपहरण, फिरौती के लिये हत्या करने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ मार्च २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक ०६.०३.११ को थाना विजयनगर पर सुरेष गुरवानी की सूचना पर गुम इंसान क्रं. २१/११ कायम किया गया था। सूचनाकर्ता ने बताया कि उसका भांजा गुलषन तेजवानी पिता प्रहलाद तेजवानी (२१) निवासी ९२ जीएच स्कीम नं. ५४ इंदौर मूल निवासी खंडवा जो कि इंजिनियरिंग में सेकण्ड यीयर का छात्र है दिनांक ०५.०३.११ की रात्री १०.०० बजे से अपने घर पर नही आया है। पुलिस द्वारा गुम इंसान कायम कर जांच की जा रही थी कि उसी समय, गुमषुदा गुलषन के ही मोबाईल से उसके घर तथा मामा सुरेष गुरवानी के मोबाईल पर ०५ लाख रूपये, उसके (गुलषन) के ही बैंक एकाउंट में जमा करने की बात कही, तत्काल ही पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए इस प्रकरण में धारा ३६४,३६५ए भादवि कायम किया गया। दौराने विवेचना पता लगा कि गुलषन दिनांक ०६.०३.११ को १. अंषुल उर्फ अंष पिता अमरसिंह राजपूत (२२) निवासी खंडवा २. रूद्राक्ष उर्फ हैप्पी अग्रवाल पिता वैकंट अग्रवाल (२३) निवासी अनूप टॉकिज के पीछे इंदौर तथा ३. रवि उर्फ आदित्य गुर्जर पिता दिनेष ंिसह गुर्जर (२४) निवासी अक्षय दीप कॉलोनी इंदौर के साथ देखा गया था और तीनो भी अपने-अपने घर से फरार है व स्कार्पियो नं. एमपी-०९/सीए/४६५६ भी साथ ले गये है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर कि उक्त तीनो आरोपी टोंक के रास्ते से गये है।
                पुलिस की एक टीम तत्काल ही टोक रवाना हुई, दूसरी टीम टोक के रास्ते नेवई पहुॅची तब सूचना प्राप्त हुई कि थाना सदर जिला झालावाड में एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव, सडक के किनारे मिला है, जिस पर से थाना सदर पर अपराध क्रं. ६५/११ धारा ३०२,२०१ भादवि का कायम किया गया है, तब तक ही स्पष्ट हो गया था कि अपहृत गुलषन का अपहरण उसके ही दोस्त अंषुल उर्फ अंष, रूद्राक्ष उर्फ हैप्पी तथा रवि उर्फ आदित्य गुर्जर द्वारा किया गया है। तब यह आषंका हुई कि आरोपिगण का रास्ता टोक जाने का इसी तरफ से गया है तब गुलषन के मामा को जब जले शव के अवषेष दिखाये गये तो उन्होने इस बात कि प्रबल आषंका जाहिर की कि यह गुलषन हो सकता है।
                   प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास राव व पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ के निर्देषन व नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर श्री अमरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमे बनाई गई। क्राईम ब्रांच को भी प्रकरण के आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु निर्देषित किया गया।
               उपपुलिस अधीक्षक क्राईम श्री जितेन्द्रसिंह को सूचना मिली कि आरोपियान जयपुर रेल्वे स्टेषन के पास देखे गये है और बाहर जाने की तैयारी में है। तत्काल ही पूर्व से जयपुर में ही डेरा  डाले एसआई अनिलसिंह चौहान की टीम को जयपुर रेल्वे स्टेषन पहुॅचने का निर्देष दिया और आरोपियान को जयपुर रेल्वे स्टेषन से पकडा गया। जयपुर से इंदौर तक के रास्ते में आरोपियान द्वारा  घटना से अनभिज्ञता जाहिर की परंतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ व नपुअ विजयनगर श्री अमरेन्द्रसिंह की लगातार पूछताछ के बाद आरोपी टूट गये और उन्होने जो घटनाक्रम बताया वह इस प्रकार है-
                आरोपियो द्वारा पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी के अनुसार आरोपियो ने दिनांक ०५.०३.११ को स्कीम नं. ५४ में टींकू कॉफी हाऊस से रात करीबन १०.०० बजे गुलषन को बुलाया व अपनी स्वीफ्ट कार में बैठाकर ले गये तथा पहले गुलषन का एटीएम कार्ड लेकर, एटीएम से आरोपी अंषुल ने ०३ हजार रूपये निकाले इसके पश्चात्‌ बिना नंबर की सफेद स्वीफ्ट कार में रवि गुर्जर के घर ले गये तथा रात भर स्वीफ्ट कार में अंषुल ने गुलषन को हैप्पी उर्फ रूद्राक्ष के साथ बंधक बना कर रखा व रवि गुर्जर अपने घर जाकर सो गया।
                दिनांक ०६.०३.११ को उक्त तीनो आरोपी गुलषन को लेकर रिद्वी-सिद्वी ऑटो डील सपना संगीता रोड पर गुलषन की करीष्मा गाडी नं. एमपी-०९/एमबी/१५८८ को बेचने संजय हार्डिया के पास पहुॅचे । संजय हार्डिया ने दूसरे ऑटोडिल के पवन जायसवाल को गाडी करिष्मा ५७ हजार २५० रूपये की खरीदने का सौदा तय किया। २५ हजार रूपये नगद बदमाषो को दिये पश्चात्‌ आरोपिगण गुलषन को बिना नंबर की स्वीफ्ट में लेकर हैप्पी के घर आये । स्वीफ्ट हैप्पी के घर खडी कर रवि गुर्जर की स्कार्पियो नं. एमपी-०९/सीए/४६५६ में गुलषन को बैठाकर क्षिप्रा, सांवेर बायपास होकर उज्जैन पहुॅचे जहॉ पर गुलषन के मोबाईल से गुलषन के मामा सुषील गुरवानी के मोबाईल पर फोन लगाकर ०५ लाख रूपये एटीएम में डालने को कहा नही देने पर गुलषन की हत्या करने की धमकी दी।
                गुलषन द्वारा फोन से बातचित करते समय अपने परिजनो को अंषुल राजपूत का नाम बताने पर अंषुल ने मोबाईल छिनकर बंद कर दिया व बेसबॉल के बैट से पैर व कंधो पर गुलषन को चोट पहुॅचायी तथा उज्जैन के आगे जाकर अंषुल राजपूत व हैप्पी द्वारा तार से गला कसकर गुलषन की हत्या कर दी तत्पष्चात्‌ झालावाड तरफ इंदौर रोड से ०७ किमी दूर गड्डे में पटककर पहचान छिपाने हेतु पत्थरो से चेहरा कूचलकर रबड पर रखकर  पेट्रोल डालकर आग लगा दी व तीनो अपनी स्कार्पियो से नेवई जाकर विरेन्द्र गुर्जर को साथ लेकर जयपुर गये वहॉ से विरेन्द्र को स्कार्पियो देकर आरोपिगण दिल्ली व अमृतसर चले गये। पश्चात्‌ दिनांक १३.०३.११ को प्रातः ०६.०० बजे जैसे ही जयपुर बस स्टैण्ड पर पहुॅचे वहॉ पर पूर्व से ही आरोपियो की तलाष में लगी क्राईम ब्रांच की टीम के एसआई अनिल सिंह चौहान की टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियो को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियो ने गुलषन की हत्या करने का मुख्य कारण अंषुल को बेईज्जती कर कमरे से निकालना व फिरौती के रूप में ०५ लाख रूपये मिलने के लालच में मौत के घाट उतारकर लाष को पेट्रोल डालकर अमानविय रूप से आग लगा दी। मृतक की षिनाख्तगी हेतु आरोपियो की निषादेही पर घटना स्थल का वेरीफीकेषन कर डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
            उक्त घटना के आरोपियो को पकडने में मुख्य रूप से क्राईम ब्रांच इंदौर की भूमिका उल्लेखनिय रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है। 

०८ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

११ स्थायी, ४४ गिरफ्तारी व १०९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १३ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १२ मार्च २०११ को ११ स्थायी, ४४ गिरफ्तारी व १०९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ०५ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ मार्च २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को ०३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोहिनूर कॉलोनी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अनिष, मोहम्मद साहिल तथा इकरार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५१० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना सराफा व क्राईम ब्रांच द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को २०.५५ बजे सीतलामाता बाजार से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही ८७ शीतलामाता बाजार इंदौर निवासी आषीष पिता जितेन्द्र जैन (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ टीवी, ०१ लैपटॉप, ०९ मोबाईल फोन, ५००० रूपये एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
              पुलिस थाना भवंरकुऑ द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को २२.३० बजे चितावद से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अषोक पिता रामगोपाल खण्डेलवाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० रूपये एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ ले जाते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ मार्च २०११- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को ०६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार एबी रोड ईगल सिरस के सामने से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले तपेष्वरी बाग निवासी राजू पिता सीताराम कुषवाह (३२) तथा राजेन्द्र पिता रामानंद शर्मा (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ हजार रूपए कीमत की ६० बॉटल अंग्रेजी शराब तथा एक पल्सर मोटरसायकल बरामद की गई ।
           पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को १५.३० बजे विषाल चौराहा ग्राम धन्नड से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले महेष पिता रामेष्वर खाती (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार १२० रूपए कीमत की ५६ लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को १२.३० बजे हवाबंगला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अखलेष पिता देवजी मालवीय (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९२० रूपए कीमत की ०६ बोनी स्पेषल व्हीस्की तथा १२ बॉटल छोटी बियर बरामद की गई ।
            पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को १७.४५ बजे ग्राम बावलिया खुर्द से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता मनोहरसिंह सिसोदिया (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८४० रूपए कीमत की २४ क्वटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १३ मार्च २०११- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जवाहर मार्ग इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रावजी बाजार इंदौर निवासी राहुल पिता मनोहर सोनी (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ पिस्टल बरामद की गई।
                 पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को १९.१० बजे सुनिता केमिकल्स के पास बाणगंगा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुगन्दानगर इंदौर निवासी चिंटू उर्फ पिन्टू पिता अंबाराम सोलंकी (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
               पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को १०.३० बजे बंगाली चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गांधीग्राम निवासी मजहर पिता रषीद खान (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
              पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा दिनांक १३ मार्च २०११ को ००.१५ बजे सिंधी कॉलोनी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खातीवाला टैंक निवासी हरी पिता परमजीतसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १२ मार्च २०११ को १८.४५ बजे राम मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हुकुमचंद कॉलोनी इंदौर निवासी विकास पिता मोहनसिंह (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 

Saturday, March 12, 2011

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, १८ मोटरसायकल कुल कीमती करीबन ०३ लाख ५५ हजार रूपये से अधिक की बरामद

इन्दौर - दिनांक १२ मार्च २०११- पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि शहर में बढ रही वाहन चोरी रोकने व पतारसी के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ  को निर्र्देषित किया गया था, जिनके निर्देषन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव व उनकी टीम के प्रआर. मुलायमसिंह यादव, संतोष तिवारी, आरक्षक विनोद पटेल, देवेन्द्र जाधौन तथा प्रवीण मराठा ने एलआयजी चौराहा इंदौर से चैकिंग के दौरान तीन मोटरसायकल सवार व्यक्तियो को रोका तथा वाहन के कागजात मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाने पर उक्त संदिग्ध व्यक्तियो को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की तो इनके पास की उक्त गाडिया चोरी की होना बताया। उक्त तीनो संदिग्धो की निषादेही पर कुल १८ चोरी की मोटरसायकल कीमती करीबन ०३ लाख ५५ हजार रूपये से अधिक की बरामद करने में पुलिस एमआयजी ने सफलता प्राप्त की है।  
         पुलिस द्वारा उक्त तीनो संदिग्धो का नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम देषराज पिता करणसिंह कंजर (२३) निवासी ग्राम टोककला देवास, २. जावेद पिता शहजाद अली (२२) निवासी आनंद नगर देवास तथा ३. दाऊद पिता मंजूर खान (२३) निवासी ग्राम देवली सांवेर का बताया व इनके पास की मोटरसायकल चोरी की होना बताया। पुलिस द्वारा उपरोक्त तीन मोटरसायकल के अतिरिक्त देषराज की निषादेही पर इसके घर से तीन मोटरसायकल , जावेद की निषादेही पर इसके आनंद नगर देवास स्थित गैरेज से चोरी की तीन मोटरसायकल तथा दाऊद के मेमोरेण्डम के आधार पर उसके घर से चोरी की तीन मोटरसायकल बरामद की।
        पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ पर इन्होने बताया कि कुछ गाडिया विजय तथा अकील को भी बेची है। पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त पकडे गये आरोपियो के बताये अनुसार विजय पिता बलराम (३८) निवासी ४८ आदर्ष नगर देवास को पकडा जिसके पास से चोरी की ०५ मोटरसायकल बरामद की गई। इसी प्रकार अकील पिता शकील (२८) निवासी ६ सिंधी कॉलोनी देवास को पकडा गया जिसके पास से चोरी की ०१ मोटरसायकल बरामद की गई। इस प्रकार कुल १८ मोटरसायकल विभिन्न कंपनियो की जिसमें ०३ बजाज पल्सर, ०३ हिरोहोन्डा स्पलेन्डर, ०६ हिरोहोन्डा पेषन, ०२ हिरोहोन्डा सिडी डिलक्स, ०१ हिरोहोन्डा सीबीझेड, ०१ बजाज डिस्कवर, ०३ टीवीएस मोटरसायकल कुल कीमती करीबन ०३ लाख ५५ हजार रूपये से अधिक की बरामद की गई है।
        आरोपीगणों से बरामद उक्त गाडियो में ०१ एमआयजी, ०१ पलासिया, ०१ लसूडिया, ०१ देवास कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट का पता चला है बाकि बरामद मोटरसायकलो के संबंध में पता लगाया जा रहा है। उपरोक्त आरोपिगणो को गिरफ्तार कर इनसे बरामद मोटरसायकलो को धारा ४१(१) १०२ जाफौ तथा ३७९ भादवि में जप्त कर आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी वाहन चोरी की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

१० टाटा मैजिक/सिटीवेन पर परमिट शर्तो के उल्लंघन पर कार्यवाही ७१८ वाहनों पर ३३,६०० रूपये अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक १२ मार्च २०११- यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले टाटा मैजिक/सिटी वेन वाहनों के विरूद्व चलाये गये अभियान में १० टाटा मैजिक/सिटी वेन के विरूद्व परमिट शर्तो के उल्लंघन पर कार्यवाही की गयी ।
                  आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ७१८  वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ३३,६०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें १४५ रॉग पार्क होने पर, ४८९  दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग न करने, ५२ चार पहिया वाहन चालकों द्वारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर, ३२  वाहन चालकों द्वारा चौराहे पर जानबूझ कर स्टाप लेन  का उल्लंघन करने पर, मो.व्ही.एक्ट के प्रावधान के अन्तर्गत अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई।

०९ आदतन २६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १२ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ११ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन तथा २६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थायी, ४६ गिरफ्तारी व ९८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १२ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ११ मार्च २०११ को ०१ स्थायी, ४६ गिरफ्तारी व ९८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ०४ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १२ मार्च २०११- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ११ मार्च २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कमाठीपुरा मेनरोड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मनोज, मनीष तथा नरेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४६० रूपये तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ११ मार्च २०११ को १२.१० बजे सरवटे बस स्टैण्ड के पास से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले लुनियापुरा निवासी विक्रम पिता कुदंनसिंह सोलंकी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२० रूपये एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए दो महिलाओ सहित ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १२ मार्च २०११- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ११ मार्च २०११ को १४.१८ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार निरंजनपुर पुलिया के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही निरंजनपुर के रहने वाले रमेष पिता मूलचन्द्र खटीक (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपए कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ११ मार्च २०११ को १७.०० बजे ग्राम टाकून से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता हरीराम भाटी (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ११ मार्च २०११ को ०९.३० बजे पीठ रोड महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले डोंगर गॉव महूॅ निवासी पूनमचंद्र पिता कन्नूलाल अहीर (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ११ मार्च २०११ को १२.०० बजे नेहरू नगर झुग्गीझोपडी राऊ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही के रहने वाली पप्पी बाई पति लक्ष्मीनारायण (२५) को पकडा।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपए कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ११ मार्च २०११ को ११.३५ बजे सीतानगर के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली पत्थरनाला निवासी रेखा पति शंकर कष्यप (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपए कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।