Friday, December 4, 2009

सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों व अधिकारीयों का विदाई समारोह

पुलिस कट्रोल रूम के सभागार में आज सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों व अधिकारीयों का विदाई समारोह आयोजित किया गया | इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम / देहात) डी. श्रीनिवास वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनीत कपूर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मंजुलता खत्री, पुलिस अधीक्षक D.S.B. एस के जैन, उप पुलिस अधीक्षक D। R. P. Line प्रदीप सिंह चौहान, ज्येष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सुधीर शर्मा, रक्षित निरीक्षक गोविन्दविहारी रावत के साथ वरिशाथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ द्वारा सेवा निवृत हुए कर्मचारियों व अधिकारीयों जिसमें उप पुलिस अधीक्षक श्री शिवराम श्रीवास्तव, सहा. उप निरीक्षक पी के प्रधान, सुमेरलाल, प्रधान आरक्षक रामनरेश, मांगीलाल, शिवजीराम, राजेंद्र, बलराम तथा मो इकबाल को फूलमाला पहना कर विदाई डी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । कार्यक्रम का सञ्चालन सहा उप निरी (एम्) अमित दीक्षित द्वारा किया गया .

अंधेकत्ल का पर्दाफाश-तीनो आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ल के नेतृत्व मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महू मनीष खत्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महू दोलतसिह व उनकी टीम के स.उ.नि. आर.पी.एस जादोन व स्टाफ द्वारा दिनांक १८/११/०९ को किशनगंज नाका के पास महू मे जावेद खॉ पिता मो. शफी मुसलमान (३०) निवासी सिल्वर कालोनी खजराना इंदौर की गोली मारकर की गयी हत्या का पर्दाफॉश कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक १८/११/२००९ को महू मे एस आर केवल के लिए काम करने आये व्यक्ति की वापस जाते समय मृतक जावेद की हत्या की गयी थी ,मृतक जावेद वाहन मारूति वेन एमपी०९/टी/ ४५३६ मे चालक महेन्द्र रघुवंशी ,सुनील कहार तथा इमरान के साथ बैठा था शाम करीब पोने सात बजे जावेद के सिर मे बांये तरफ गोली लगने के बाद वेन मे बैठे सुनील द्वारा घटना की जानकारी आगे चल रहे राहुल व शमी को दी गई जिनके द्वारा मृतक जावेद को अस्पताल ले गये जहां जावेद को मृत घोषित किया गया । घटना की जानकारी पुलिस को न देकर आरोपीगण सीधे मृतक को चोइथराम अस्पताल ले गये और वहां बिना किसी प्रविस्ठी कराते हुए अस्पताल से गायब हो गये ,और मृतक के परिजनो को सूचना भी नही दी गयी । पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गयी जिस पर से मृतक के पिता द्वारा थाना महू पर अपराध ७९८/०९ धारा ३०२,३४ भा.द.वि. का पंजीबद्ध कराया गया । प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना के समय जिस वाहन से घटना हुई थी उसकी तलाश की गई, चालक महेन्द्र रघुवंशी से पूछताछ कर उक्त मारूति वेन जप्त की गयी, जिसका बॉये तरफ का फिक्स कॉच फूटा हुआ था एवं वाहन मे फेला हुआ खून ,सीट व उसके उपर बिछी हुई दरी को चालक द्वारा धो दिया था, उसके द्वारा ऐसा सुनील कहने पर किया था एवं सुनील तथा महेन्द्र व मुन्ना खां द्वारा आज्ञात मोटर सायकल पर आये व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर घटना घटित करना एवं उसी मे कॉच फूट जाना बताये थे, उपरोक्त जप्त शुदा मारूति वेन तथा मोका मुआयना ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा द्वारा किया गया , जिनके द्वारा घटना का पुनर्स्थापन करने पर मारूति वेन के वाहर से गोली नही चलने का अन्देशा व्यक्त किया गया था ,घटना संदिग्ध प्रतीत होने से मृतक जावेद की लाश का पोस्ट मार्टम तीन डाक्टरों की टीम से कराया गया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी घटना मे गोली काफी नजदीक से चलने की बात स्पस्ट हुई थी , घटना के सम्बन्ध मे एफ.एस.एल. सागर से बैलेस्टिक बिशेषज्ञ की रिपोर्ट प्राप्त की गई , जिनके द्वारा घटना मे दो फीट की दूरी से वाहन के अन्दर से गोली चलने की पुष्ठी हुई है। घटना मे मृतक के साथ मे मुन्ना,महेन्द्र सुनील तथा शमी के द्वारा तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को नही दी गयी साथ ही अस्पताल से भागकर शाजापुर जाना शंका उत्पन्न कर रहा था । इसी आधार पर घटना मे मुख्य रूप से संदेही मुन्ना खां एवं साक्ष्य बिगाड़ने वाले महेन्द्र व सुनील से सांईटिफिक तरीके से बारीकी से पूछताछ की गई जिससे घटना घटित करना मुन्ना खां द्वारा कबूल किया गया , मुन्ना को जावेद के पिता द्वारा लगभग १५ दिन पूर्व जावेद को शराब पिलाने की बात पर से मारपीट की गई थी, इस बात की शिकायत मुन्ना ने जावेद से की थी , मुन्ना ने सुनील को धमकी देकर डराया एवं इसी कारण सुनील द्वारा महेन्द्र को कहकर खून से बिगड़ी गाड़ी धुलबा दी थी। प्रकरण की विवेचना एवं परिस्थिती जन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी मुन्ना उर्फ इमरान उर्फ हिजड़ा पिता इशाद खॉ (२२) निवासी ७२/२ रानीपुरा दोलतगंज इन्दौर ,महेन्द्रसिह पिता तौफानसिह रघुवंशी (३७) निवासी कैलाश का भट्टा भमोरी इन्दौर तथा सुनील पिता कन्हैयालाल कहार (३०) निवासी ११२ नन्दानगर इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मे प्रयुक्त पिस्टल मुन्ना खॉ द्वारा एक व्यक्ति को दिये जाने का बताया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

चेन स्नेचिंग करने वाले पॉच बदमाश गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर विट्टू सहगल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनीइन्दौर आनन्द यादव व उनकी टीम के उप निरी सीनिया सिंगार , राजेश साहू स.उ.नि. पी.एस.चौहान, आरक्षक पुस्पराज , तेजसिह व ओमप्रकाश द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पॉच संदिग्ध बदमाशो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई, तो इन्होने अपना नाम राजू पिता केशरसिह (२४) निवासी लावरियाभेरू इन्दौर , छोटेलाल पिता मांगीलाल भील (२२) निवासी पवनपुत्र नगर इन्दौर, सकील खान पिता सलीम खान (२३) निवासी विजय पैलेश इन्दौर , मुन्ना उर्फ सईद पिता रशीद खान (२३) निवासी गुलाब बाग कालोनी इन्दौर तथा जावेद पिता मो० सलीम (२३) निवासी विजय पैलेश कालोनी इन्दौर बताये। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा सभी आरोपियो से की गई पूछताछ मे यह खुलासा हुआ कि आरोपी राजू व छोटेलाल द्वारा मोटर सायकल से आकर दिनांक ०७/०९/०९ को जयरामपुर कालोनी इन्दौर मे काटजू कालोनी इन्दौर निवासी कलावती पुत्री हितेश (२२) के गले से एक सोने की चेन छीनकर फरार हो गये थे। इसी तरह दिनांक ०५/०९/२००९ को महक अपार्टमेंट के पास स्कीम १०१ माणिकबाग रोड इन्दौर से कविता पति लक्ष्मणदास (६०) निवासी स्कीम १०१ इन्दौर के गले से आरोपी सकील व मुन्ना उर्फ सईद द्वारा एक सोने की चेन छीनकर फरार हो गये थे। इसी प्रकार दिनांक ०१/११/२००९ को आरोपी जावेद द्वारा बैराठी कालोनी इन्दौर से कमला पति छगनलाल हार्डिया (४८) निवासी खातीवाला टेंक इन्दौर के गले एक सोने की चेन छीनकर भाग गया था। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा सभी पॉचो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकी निशादेही पर उपरोक्त छीनी गयी ६० ग्राम बजनी तीनों सोने की चेने इनके कब्जे से बरामद कर ली है तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल हीरोहोन्डा पैशन प्लस एमपी०९/एमसी/७८६१ भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा सभी पॉचो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी चेन स्नेचिंग की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०९ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १६१ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, व गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०९ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १६१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, व गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०९ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १६१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

पुलिस द्वारा वाहनो को चेक कर १७४ वाहनो के चालान बनाये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत १७४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई व बिना नम्बर व बिना कागजात के मिले चार वाहनो को थाने पर खडा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की गई, जिसके तहत १७४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई व बिना नम्बर व बिना कागजात के मिले चार वाहनो को थाने पर खडा किया गया।

१५ गुण्डे एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए १५ गुण्डो को व अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १५ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से घूमते हुए मिले १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तीन बदमाशो को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को देवनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले सन्तोष पिता जुम्मनसिह (३१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस रावजीवाजार द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को शनी गेट के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए कुमावतपुरा इन्दौर निवासी सचिन पिता मायाराम वर्मा (२३) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को ग्राम अजनोद तिराहे से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम अजनोद के रहने वाले रूपसिह पिता राजाराम (३१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ व सट्टा खेलते हुए ०६ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस राजेन्द्र्रनगर द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोईथराम सब्जीमण्डी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सजन पिता फत्तू बंजारा , मुकेश पिता ताराचन्द्र तथा सन्तोष पिता छोगालाल को पकडा तथा इनके कब्जे से ३२० रूपये व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रानीपुरा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त जबरन कालोनी इन्दौर निवासी रशीद पिता हनीफखान (५०) को पकडा तथा इसके कब्जे से ५१५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले हीरालाल पिता गुरूदयाल (५०) तथा गोटू महाराज की चाल इन्दौर निवासी छोटे पिता मरमठ (३०) को पकडा तथा इनके कब्जे से ४३० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुआ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को ग्राम देवली से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यही के रहने वाले रामसिह पिता मल्लाजी (४९) को पकडा तथा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सिमरौेल द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को ग्राम बाई से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले भवॅरसिह पिता लालसिह (३४) को पकडा तथा इसके कब्जे से ०५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २००९ को ग्राम आवलीपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले यशवन्त पिता भगवानसिह (३१) को पकडा तथा इसके कब्जे से ०५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, December 3, 2009

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों वकर्मचारियो को ईनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा दिनांक २३/१०/२००९ को पुलिस थाना एमआयजी के अपराध क्रमांक १०४०/०८ धारा ३९४,३९७ के अज्ञात दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ मे जावरा कम्पाउन्ड मे गोली मारकर ०६ लाख ८० हजार रूपये व एस,आर कम्पाउन्ड मे चाकू मारकर ०१ लाख ७५ हजार रूपये लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य करने पर अपराध शाखा के उप निरी, अनिलसिह चौहान को ५०० रूपये तथा आरक्षक मनोज, रामप्रकाश, रामपाल, रविन्द्र तथा सुरेश को १००-१०० रूपये का नगद ईनाम दिया है। इसी तरह पुलिस थाना बाणगंगा के अपराध क्रमांक २३२/०९ धारा २५/२७ आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य करने पर अपराध शाखा के उप निरी, अनिलसिह चौहान, को तीन हजार रूपये व मनीषराजसिह भदौरिया को दो हजार रूपये तथा आरक्षक मनोज राठोर ,रामप्रकाश, मनोज ओझा, मनोज हिरबे, राकेश , सुरेश को ५००-५०० रूपये का नगद ईनाम दिया है तथा मुखबिर को भी दो हजार रूपये का ईनाम दिया है । इसी प्रकार दिनांक २३/१०/२००९ को पुलिस थाना एमआयजी के अपराध क्रमांक १३०६/०९ धारा ३०२ के अज्ञात, आरोपियों द्वारा घनश्याम पाटीदार की सुपारी लेकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को ज्ञात कर व गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य करने पर अपराध शाखा के उप निरी, अनिलसिह चौहान को ५०० रूपये तथा आरक्षक मनोज,रामप्रकाश, रामपाल,रविन्द्र , सुरेश , हुकुम ,कुवरसिह तथा जितेन्द्र को १००-१०० रूपये का नगद ईनाम दिया है। इसी तरह दिनांक ०३/११/२००९ को पुलिस थाना पलासिया के अपराध क्रमांक ७६८/०९ धारा ५०७,४२० के अज्ञात, आरोपी द्वारा ग्रेटर कैलाश् हास्पीटल के डा. अनिल बन्डी की सुपारी लेकर मोबाइल फोन पर हत्या करने की धमकी देने वाले आरोपीं को ज्ञात कर व गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य करने पर अपराध शाखा के निरीक्षक एस.एस. यादव, उप निरी, अनिलसिह चौहान तथा आरक्षक मनोज,रामप्रकाश, रामपाल, को एक-एक प्रशंसा दी गयी है। इसी प्रकार दिनांक ०३/११/२००९ को मुखबिर की सूचना पर कुख्यात फरारी ईनामी बदमाश जमील चन्दनवाला पिता दाउद खां (४७) निवासी रानीपुरा इन्दौर, जिसकें विरूद्ध ६० से अधिक मामले दर्ज है को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य करने पर अति० पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविन्द तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्रसिंह को एक-एक प्रशंसा तथा उप निरी, अनिलसिह चौहान को दो हजार रूपये तथा प्र.आर. पन्नालाल व आरक्षक मनोज, रामप्रकाश, रामपाल, राजेन्द्र, दिनेश ,दीपक, रज्जाक, ओमप्रकाश को ५००-५०० रूपये के नगद ईनाम दिया है तथा मुखबिर को भी दो हजार रूपये का ईनाम दिया है ।

१० स्थाई, ५५ गिरफ्तारी, ०२ फरारी व १६२ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, व गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० स्थाई, ५५ गिरफ्तारी, ०२ फरारी व १६२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, व गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १० स्थाई, ५५ गिरफ्तारी, ०२ फरारी व १६२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

४२४ वाहनो को चेक कर १२४ वाहनो के चालान बनाये

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके तहत ४२४ वाहनो को चैक किया जिसमें दुपहिया वाहन २३९, तीन पहिया वाहन १८, चार पहिया वाहन ४३, तथा १२४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की गई, जिसके तहत ४२४ वाहनो को चैक किया जिसमें दुपहिया वाहन २३९, तीन पहिया वाहन १८, चार पहिया वाहन ४३, तथा १२४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई ।

२० गुण्डे एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए २० गुण्डो को व अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए २० गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से घूमते हुए मिले १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दिनांक ०२ दिसम्बर २००९ को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए दो बदमाशो को एक-एक चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २००९ को सरवटे बस स्टेण्ड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ६१ बारह भाई मोहल्ला इन्दौर निवासी चेतन पिता सोहनलाल (२०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २००९ को उषानगर चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही झोपडपट्टी सुदामानगर इन्दौर निवासी राकेश पिता माधव सोलंकी (२६) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ व सट्टा खेलते हुए पॉच जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नन्दानगर सरजूबाई धर्मशाला के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले आनन्द पिता रूपनारायण, आशिष पिता रामनारायण, तथा नन्दकिशोर को पकडा तथा इनके कब्जे से एक हजार १०० रूपये व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा माता जी मन्दिर के पास सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही भागीरथपुरा इन्दौर निवासी हरी पिता हुकमचन्द (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से २१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोलेनाथ कालोनी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले घनश्याम पिता लक्ष्मीनारायण कसेरा (६०) को पकडा तथा इसके कब्जे से २२० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुआ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।




अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार

पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २००९ को ग्राम कनाडिया ग्रीड के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम भीकनखेडा निवासी रोहित पिता छोटेलाल (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २००९ को झोपड पट्टी सुदामानगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले रवि पिता जानकीलाल बोैद्ध (३४) को पकडा तथा इसके कब्जे से २८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २००९ को ग्राम नौगांवा फाटा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले लाखन पिता रामेश्वर कलोता (२७), तथा ग्राम आगरा निवासी बद्रीलाल पिता शंकरलाल (३८) को पकडा तथा इनके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २००९ को ग्राम करोन्दिया चौपाटी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले मांगीलाल पिता भगवानदीन प्रजापत (६०) को पकडा तथा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


Wednesday, December 2, 2009

अनेतिक देह व्यापार मे लिप्त पांच गिरफ्तार

विगत कुछ दिनो से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी को हिना पैलेश कालोनी के रहवासियों द्वारा शिकायत की जारही थी कि हिना पैलेश कालोनी मे शमशाद बी द्वारा अनेतिक देह व्यापार का धन्धा करवा कर अवैध लाभ कमा रही है जिसकी तस्दीक महिला थाना प्रभारी द्वारा करवायी गयी जो सही पाये जाने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर शमशादबी पति युशुफ खान (४८) निवासी हिना पैलेश कालोनी निवास पर आरक्षक को पुटर नियुक्त कर उसे ५०० रूपये का शूक्ष्म हस्ताक्षरित नाट देकर भेजा तथा समझाईस दी गयी कि जैसे ही सोदा तय हो सिर पर हाथ रखकर इशारा करे पुटर का इसारा पाते दबिस दी गई जहां पर रूकमणी उर्फ रीना पति संजू यादव ३२ निवासी संचार नगर कालोनी के साथ शोरभ जैन पिता शरतचन्द्र जैन २५ निवासी ४० आजाद नगर इन्दौर एवं पिछले कमरे मे शानू पति जावेद २५ निवासी हिना पैलेश कालोनी इन्दौर के साथ फकीर मोहम्मद पिता अब्दुल रहमान २७ निवासी जल्ला कालोनी इन्दौर सदिग्ध हालत मे पाये गये जिन्हे गिरफ्तार कर महिला थाने लाकर देह व्यपार अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

फिल्म अभिनेता सलमान खान की रोड शो की यातायात इन्तजाम व्यवस्था

दिनांक ३ दिसम्बर-२००९ को कॉग्रेस (ई) के महापौर पद प्रत्याषी श्री पंकज संघवी के समर्थन में प्रचार हेतु फिल्म अभिनेता सलमान खान का रोड़ शो अपरान्ह १२ बजे होटल सायाजी से प्रारम्भ होकर गिरधर महल,भमौरी,आस्था टॉकिज,पाटनीपुरा,मालवामील,गोमा की फेल,नारायण कोठी,हुकुमचन्द धण्टाधर,एम.जी.रोड़ पलासिया गीताभवन,रतलाम कोठी,श्रीमाया होटल,आर.एन.टी.मार्ग,छावनी चौराहा,षंकरबाग,नौलखा,अग्रसेन चौराहा,सपना संगीता रोड़,टॉवर चौराहा,सिन्धी कॉलोनी,जूनीइंदौर नयाब्रिज,जबरन कॉलोनी क्रॉसिंग,पलसीकर कॉलोनी मार्ग,हेमूकालानी चौराहा, मोतीतवेला, हरसिध्दी, पंढरीनाथ, गॉधीभवन, यषवन्तरोड़, जवाहरमार्ग,मालगंज चौराहा,राजमोहल्ला बड़ागणपति,से एयरर्पोट तक आयोजित है। रोड़ शो के दौरान अभिनेता सलमान खान व्दारा नुक्कड़ सभाएॅ भी मालवामील,छावनी चौराहा,सिन्धी कॉलोनी चौराहा,जबरन कॉलोनी चौराहा पर की जाना प्रस्तावित है उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम नगर के लगभग सभी व्यस्ततम मार्गो पर आयोजित होने से यातायात विभाग द्वारा रोड़ शो के प्रारम्भ होने से समाप्ति तक सम्पूर्ण मार्ग पर यातायात के विषेष प्रबन्ध किये गये है । जिससे सामान्य यातायात भी सुगमतापूर्वक संचालित हो सके । आम नागरिकों से अपील है ि कवे दिनांक ३ दिसम्बर २००९ को रोड़ सम्बधित मार्ग का ध्यान रखकर आवागमन सुनिष्चित करें,तथा सभी षिक्षण संस्थान के स्कूली बच्चों से सम्बधित वाहन भी रोड़ शो के रूट का ध्यान रखकर स्कूली बच्चों को सुविधाजनक स्थिती में लाने ले जाने का मार्ग पूर्व से ही सुनिष्चित कर लें । यातायात विभाग इदांैर व्दारा सभी स्थानों से रोड़ शो के वाहनों को आगे सुगमता से एवं शीध्रता से चले यह सुनिष्चित करने के लिये प्रमुख यातायात चौराहों पर पर्याप्त व्यवस्था एवं बल लगा रहा है । आम जनता को कम से कम असुविधा हो इस कारण से पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार का यातायातडायवर्सन नहीं किया गया है मात्र रोड़ शो के दौरान प्रमुख प्वाईन्ट पर यातायात थोड़ी देर रोक कर रोड़ शो काफिले को आगे बढ़ाया जावेगा ।

चैन स्नैचर व नकबजनी करने वाले गिरोह के पॉच सदस्य गिरफ्तार, तीन लाख रूपये का माल बरामद,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र, श्री मकरंद देउस्कर द्वारा शहर में हो रही चैन स्नैचिंग व नकबजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अति० पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविन्द तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्रसिंह को चैन स्नेचरो को पकडने हेतु निर्देश दिये गये थे। जिस पर एक टीम उप निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व मे आर० बलरामसिंह, राजभानसिंह, सुरेश मिश्रा, इफित्खार खान, मनीष, राकेश को संबंधित अपराधों की पतारसी हेतु लगाया गया। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना अन्नपूर्णा के सुदामा नगर झोपड़ पट्टी में रवि आय से अधिक पैसा खर्च कर रहे हैं, इस सूचना पर रवि एवं प्रभू से पूछताछ की गई तो रवि द्वारा पूछताछ पर यह बताया गया कि उसने अपने अन्य साथी मिथुन और विनोद निवासी सुदामा नगर झोपड़ पट्टी के साथ मिलकर पिछले एक वर्ष से अन्नपूर्णा, छोटी ग्वालटोली, मल्हारगंज, चंदननगर, रावजीबाजार क्षेत्रों में अकेली जाती हुई महिलाओं की चैन स्नैचिंग की घटनाएं करना स्वीकार किया। सूचना की तस्दीक कर आरोपियों द्वारा ५ घटनाएं कबूल की जिनके कब्जे से सोने की ५ चैन व एक मोटर सायकल बरामद की गई। आरोपी रवि पिता राजू उम्र १८ साल नि० हसनपुर के अन्य २ साथी मिथुन एवं विनोद फरार हैं, जिनकी तलाश जारी हैं। आरोपी प्रभू पिता मडिया जाति मानकर (३०) नि० सुदामा नगर झोपड़पट्टी से पूछताछ की गई। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अन्नपूर्णा, छोटी ग्वालटोली, मल्हारगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में सूने घरों के ताले तोड़कर चोरी करते थे व उन घरों को निशाना बनाते थे जो २ से तीन दिन तक घर के ताले बंद दिखते थे, आरोपियों द्वारा चोरी करने के पूर्व चोरी की मोटर सायकल द्वारा रैकी करना बताया गया व चोरी करने में लोडिंग आटो रिक्शा का इस्तेमाल करते थे, आरोपियों से अब तक की पूछताछ में थाना अन्नपूर्णा के अप०क्र० ५००/०९ धारा ४५७,३८० भादवि व ५०९/०९ धारा ४५७,३८० भादवि, थाना मल्हारगंज के अप०क्र० ५५०/०९ धारा ३९२ भादवि, अप०क्र० ४८/०९ धारा ४५७,३८० भादवि, थाना छोटी ग्वालटोली के अप०क्र० २१८/०८ धारा ३७९ भादवि, अप०क्र० १९६/०८ धारा ३९२ भादवि, अप०क्र० ८२/०९ धारा ३८० भादवि आदि घटना कबूल की हैं और बताई गयी घटनाओं के संबंध में तस्दीक की जा रही हैं। आरोपी प्रभु द्वारा थाना अन्नपूर्णा की अप०क्र० ६७/०९ धारा ३७९ भादवि की मोटर सायकल नंबर एमपी ०९ जेएम २१९७ को चुराना भी स्वीकार किया है। पकडें गये आरोपियो के नाम- १. रवि पिता राजू गावड़े उम्र १८ साल नि० तेजपुर गड़बड़ी हाल हसनपुर, २. राजू पिता मोतीलाल ४५ साल नि० हसनपुर थाना मानपुर ३. सुनील पिता जंगलसिंह उम्र २२ साल नि० बीयरबार के पास अन्नपूर्णा ४. प्रभू पिता मडिया जाति मानकर उम्र ३० साल नि० सुदामा नगर झोपड़पट्टी ५. लखन पिता पदम २२ साल नि० सुदामा नगर झोपडपट्टी के कब्जे से अब तक २ मोटर सायकल, एक लोडिंग रिक्शा व लगभग २ लाख ५० हजार रूपये सोने व चांदी के जेवरात बरामद किये जा चुके हैं। उपरोक्त आरोपियो से पूछताछ की जा रही है, अभी इनसे और भी चैन स्नेचिंग व चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

चोरी के मोबाईल सहित गिरफ्तार

पुलिस बडगोंदा द्वारा कल दिनांक ०१ दिसम्बर २००९ को मुकेश पिता बाबूलाल राठौर (२९) निवासी यशवन्त नगर इन्दौर की रिपोर्ट पर सुरेश पिता बालाराम पाटीदार (२५) निवासी गवली पलासिया इन्दौर के धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ०१ दिसम्बर २००९ के १४.४५ बजे ए.बी.रोड जामली फाटा सें फरियादी मुकेश पिता बाबूलाल राठौर का एक मोबाइल फोन आरोपी सुरेश पिता बालाराम पाटीदार निवासी गवली पलासिया ने चुरा लिया था जिसे मोके पर ही पकड लिया। पुलिस बडगोदा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त मोबाइल फोन बरामद कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।